UP TGT Hindi 2003 के question paper को यहाँ दिया जा रहा है। TGT, PGT Hindi की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों को इसे एक बार जरूर देखना चाहिए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज (UPSESSB) द्वारा आयोजित TGT Hindi 2003 के question paper को हल कर आप अपना मूल्यांकन कर सकते हैं। up tgt hindi previous year question paper के अंतर्गत यह तीसरा प्रश्न-पत्र है।
टीजीटी हिंदी- 2003
1. ‘प्रगतिशील लेखक संघ’ की स्थापना लंदन में किसके प्रयत्न से हुई थी।
प्रेमचंद
निर्मल वर्मा
मुल्कराज आनंद व सज्जाद जहीर
‘प्रगतिशील लेखक संघ’ की स्थापना लंदन में मुल्कराज आनंद व सज्जाद जहीर के प्रयत्न से हुई थी।
नागार्जुन व केदारनाथ अग्रवाल
2. पंडित चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ ने किसको ‘पुरानी हिंदी’ का प्रथम कवि स्वीकार किया है-
सरहपाद
स्वयंभू
राजा मुंज
पंडित चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ ने राजा मुंज को ‘पुरानी हिंदी’ का प्रथम कवि स्वीकार किया है।
पुष्प दंत
3. नवीन रिपोर्ताज की परंपरा किस रचना से आरंभ होती है?
लक्ष्मीपुरा
नवीन रिपोर्ताज की परंपरा ‘लक्ष्मीपुरा’ (शिवदान सिंह चौहान) से आरंभ होती है।
तूफानों के बीच
बंगाल का अकाल
स्वराज भवन
4. ‘जूठन’ किस रचनाकार की आत्मकथा है-
नैमिष राय
ओमप्रकाश बाल्मीकि
‘जूठन’ ओमप्रकाश बाल्मीकि की आत्मकथा है।
रामविलास शर्मा
हरिवंशराय बच्चन
5. किस रासो ग्रंथ को ‘आल्हा खंड’ के नाम से जाना जाता है-
चंदवरदाई का पृथ्वीराज रासो
नरपति नाल्ह का बीसलदेव रासो
जगनिक का परमाल रासो
‘आल्हा खंड’ के नाम से जगनिक का ‘परमाल रासो’ जाना जाता है।
दलपति विजय का खुमान रासो
6. कबीरदास दिल्ली सल्तनत के शासकों में किसके समकालीन थे-
इल्तुतमिश
बहलोल लोदी
सिकंदर लोदी
कबीरदास दिल्ली सल्तनत के शासक सिकंदर लोदी के समकालीन थे।
अलाउद्दीन खिलजी
7. ‘हरडेवाणी’ एवं ‘अंगवधू’ किसकी वाणी के संकलन हैं?
सुंदरदास
दादूदयाल
‘हरडेवाणी’ एवं ‘अंगवधू’ दादूदयाल की वाणी के संकलन हैं।
मलूकदास
कबीर दास
8. ‘जिंदगीनामा’ किसकी रचना है-
मन्नू भंडारी
मृदुला गर्ग
कृष्णा सोबती
‘जिंदगीनामा’ कृष्णा सोबती की रचना है।
उषा प्रियंवदा
9. ‘मीराबाई का मलाल’ किसकी कृति है-
मीराबाई
‘मीराबाई का मलाल’ मीराबाई की कृति है।
नंददास
छीतस्वामी
गोविंद स्वामी
10. अष्टछाप की स्थापना सन् 1565 ई. में किसने की थी-
गोकुलनाथ
बिट्ठलनाथ
अष्टछाप की स्थापना सन् 1565 ई. में बिट्ठलनाथ ने की थी।
बल्लभाचार्य
निम्बकाचार्य
11. ‘तत्वदीप निबंध’ किसकी रचना है-
बल्लभाचार्य
‘तत्वदीप निबंध’ बल्लभाचार्य की रचना है।
निम्बार्काचार्य
नाभादास
नंददास
12. ‘रूपाजीवा’ उपन्यास है-
लक्ष्मीनारायण लाल का
‘रूपाजीवा’ उपन्यास लक्ष्मीनारायण लाल का है।
लक्ष्मीनारायण शर्मा का
राजेन्द्र यादव का
अमृतलाल नागर का
13. निम्नलिखित में से अमृतराय का उपन्यास है-
विषाद मठ
हुजूर
बीज
‘बीज’ अमृतराय का उपन्यास है।
दु:खमोचन
14. ‘मनीषी की लोकयात्रा’ किसकी जीवनी है?
प्रेमचंद की
निराला की
कविनाथ गोपीराज की
‘मनीषी की लोकयात्रा’ कविनाथ गोपीराज की जीवनी है, जो भगवती प्रसाद सिंह द्वारा लिखी गई है।
शरतचंद्र की
15. ‘लोहे की दीवार के दोनों ओर’ किसकी कृति है-
अज्ञेय
सत्यदेव परिव्राजक
यशपाल
‘लोहे की दीवार के दोनों ओर’ यशपाल की कृति है।
राहुल सांकृत्यायन
16. निम्न कथन किसके संबंध में है?
“आलोचना को भाषायी रीतिबद्धता से उन्होंने वैसे ही मुक्त किया है, जैसे निराला ने कविता को छंदों के बंधन से।” डॉ. नामवर सिंह
डॉ. रामविलास शर्मा
यह कथन डॉ. रामविलास शर्मा के संबंध में है।
डॉ. नगेन्द्र
रामचंद्र शुक्ल
17. ‘जंगल के जीव’ कृति के लेखक कौन है-
महादेवी वर्मा
श्रीराम शर्मा
‘जंगल के जीव’ संस्मरण के लेखक श्रीराम शर्मा हैं।
रामवृक्ष बेनीपुरी
शिवपूजन सहाय
18. ‘कहरनामा’ किसकी रचना है-
मुल्ला दाउद
सूरजदास
कुतुबन
जायसी
‘कहरनामा’ जायसी की रचना है।
19. ‘कवितावली’ किसकी रचना है-
लालदास
रामप्रिया शरण
रामचरण दास
‘कवितावली’ रामचरण दास की रचना है।
मधुसूदन दास
20. पद्यात्मक भावभूमि पर ‘श्यामा स्वप्न’ नामक उपन्यास की सर्जना किसने की-
श्रीनिवास दास
ठाकुर जगमोहन सिंह
‘श्यामा स्वप्न’ नामक उपन्यास की सर्जना ठाकुर जगमोहन सिंह ने की।
राजा लक्ष्मण सिंह
भारतेंदु हरिश्चंद्र
21. ‘आनंद कादम्बिनी’ का प्रकाशन कहाँ से होता था-
बनारस
कानपुर
मिर्जापुर
‘आनंद कादम्बिनी’ (बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’) का प्रकाशन मिर्जापुर से होता था।
इलाहाबाद
22. ‘अरस्तू का काव्यशास्त्र’ किसकी रचना है-
बाबू गुलाबराय
डॉ. नामवर सिंह
डॉ. नगेंद्र
‘अरस्तू का काव्यशास्त्र’ डॉ. नगेंद्र की रचना है।
रामचंद्र शुक्ल
23. ‘सन्यासी’ किसकी कृति है?
यशपाल
नागार्जुन
निराला
इलाचंद्र जोशी
‘सन्यासी’ इलाचंद्र जोशी की कृति है।
24. ‘भाषा के जादूगर’ के रूप में कौन विख्यात सीरीज है-
शिवपूजन सहाय
‘भाषा के जादूगर’ के रूप में शिवपूजन सहाय विख्यात हैं।
बेचन शर्मा ‘उग्र’
जैनेंद्र कुमार
यशपाल
25. ‘उत्तर प्रियदर्शी’ नामक गीतिनाट्य के लेखक कौन हैं?
अज्ञेय
‘उत्तर प्रियदर्शी’ नामक गीतिनाट्य के लेखक अज्ञेय हैं।
मुक्तिबोध
प्रसाद
हरिकृष्ण प्रेमी
26. ‘अर्द्धकथानक’ नामक कृति की विधा क्या है-
जीवनी
आत्मकथा
‘अर्द्धकथानक’ (बनारसीदास) नामक कृति आत्मकथा की विधा है।
रिपोर्ताज
यात्रासाहित्य
27. ‘कविता के नये प्रतिमान’ के लेखक कौन हैं-
डॉ. नगेंद्र
डॉ. नामवर सिंह
‘कविता के नये प्रतिमान’ के लेखक डॉ. नामवर सिंह हैं। वहीं ‘नयी कविता के प्रतिमान’ के लेखक लक्ष्मीकांत वर्मा हैं।
डॉ. देवराज
डॉ. रामविलास शर्मा
28. निम्नलिखित में कौन-सी रचना धर्मवीर भारती की नहीं है-
ठंडा लोहा
सातगीत वर्ष
कनुप्रिया
सूर्य का स्वागत
‘सूर्य का स्वागत’ दुष्यंत कुमार की रचना है।
29. इनमें से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है-
आर्शीवाद
असीर्वाद
आशीर्वाद
‘आशीर्वाद’ शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है।
असीरवाद
30. महाश्वेता किसका पर्यायवाची है-
लक्ष्मी
सरस्वती
महाश्वेता का पर्यायवाची सरस्वती है।
पार्वती
सीता
31. ‘वैद्यनाथ मिश्र’ किसका वास्तविक नाम था-
नागार्जुन
‘वैद्यनाथ मिश्र’ का वास्तविक नाम नागार्जुन था।
मुक्तिबोध
रघुवीर सहाय
धूमिल
32. तारसप्तक में संकलित कवियों को ‘राहों के अन्वेषी’ कहा था-
मुक्तिबोध
अज्ञेय
‘राहों के अन्वेषी’ तारसप्तक में संकलित कवियों को अज्ञेय ने कहा था।
भारतभूषण अग्रवाल
प्रभाकर माचवे
33. ‘दामुल का कैदी’ के लेखक कौन है-
प्रसाद
सुदर्शन
प्रेमचंद
‘दामुल का कैदी’ के लेखक प्रेमचंद हैं। यह उनकी प्रारम्भिक कहानियों में से है।
यशपाल
34. जैनेंद्र का पहला कहानी-संग्रह कब प्रकाशित हुआ-
1934
1929
जैनेंद्र का पहला कहानी-संग्रह (फांसी) 1929 में प्रकाशित हुआ।
1939
1937
35. विद्यापति की कौन-सी रचना अभी तक संपादित होकर प्रकाशित नहीं हुई है?
कीर्तिलता
कीर्तिपताका
विद्यापति की ‘कीर्तिपताका’ रचना अभी तक संपादित होकर प्रकाशित नहीं हुई है।
पदावली
इनमें से कोई नहीं
36. निर्गुण संत कवियों में सर्वाधिक शास्त्रज्ञ एवं सुशिक्षित थे-
रज्जब
सुंदरदास
निर्गुण संत कवियों में सर्वाधिक शास्त्रज्ञ एवं सुशिक्षित सुंदरदास थे।
धर्मदास
दादूदयाल
37. ‘चित्रावली’ किसकी रचना है-
उसमान
‘चित्रावली’ उसमान की रचना है।
शेखनवी
कासिमशाह
नूर मोहम्मद
38. भक्तिकाल के किस कवि को जातीय कवि कहा जाता है?
सूरदास
तुलसीदास
भक्तिकाल के तुलसीदास को जातीय कवि कहा जाता है।
नाभादास
नंददास
39. ‘गीतावली’ है-
मुक्तक काव्य
ब्रजभाषा में रचित ‘गीतावली’ तुलसीदास का मुक्तक काव्य है।
अतुकांत काव्य
प्रबंध काव्य
इनमें से कोई नहीं
40. ‘जुगमान चरित’ नामक ग्रंथ के लेखक हैं-
नंददास
कृष्णदास
‘जुगमान चरित’ नामक ग्रंथ के लेखक कृष्णदास हैं।
चतुर्भुजदास
छीतस्वामी
41. ‘रास पंचाध्यायी’ के लेखक हैं-
नंददास
सूरदास
रहीम
‘रास पंचाध्यायी’ के लेखक रहीम हैं।
कबीर
42. ‘अष्टयाम’ किसकी रचना है-
सेनापति
देव
‘अष्टयाम’ की रचना देव ने की है।
भूषण
पद्माकर
43. ‘मोर’ का पर्यायवाची इनमें से क्या है?
कलापी
‘मोर’ का पर्यायवाची ‘कलापी’ है।
तड़ित
विशिख
विलक्षण
44. ‘उपत्यका’ का विलोम है-
पर्वत
घाटी
अधित्यका
‘उपत्यका’ का विलोम ‘अधित्यका’ है।
विसर्जन
45. किसी युक्त से समर्थित की गयी बात में कौन-सा अलंकार होता है?
व्यक्तिरेक
प्रतिवस्तूपमा
काव्यलिंग
किसी युक्त से समर्थित की गई बात में काव्यलिंग अलंकार होता है।
दृष्टांत
46. ‘कला परिच्छेद’ के लेखक कौन हैं-
कालिदास
भवभूति
दंडी
‘कला परिच्छेद’ के लेखक दंडी हैं।
भारवि
47. ‘उत्तर रामचरितम्’ का प्रधान रस क्या है-
करुण
‘उत्तर रामचरितम्’ (भवभूति, 7 अंक) का प्रधान रस करुण है।
श्रृंगार
वीर
शांत
48. भूषण को ‘कवि भूषण’ की उपाधि किसने प्रदान की थी-
शिवाजी
छत्रसाल
सोलंकी राजा रुद्र
भूषण को ‘कवि भूषण’ की उपाधि सोलंकी राजा रुद्र ने प्रदान की थी। भूषण चिंतामणि और मतिराम के भाई थे।
इनमें से कोई नहीं
49. ‘गंगा लहरी’ किसकी रचना है-
मतिराम
पद्माकर
‘गंगा लहरी’ की रचना पद्माकर ने की है।
ठाकुर
बोधा
50. ‘विरहबारीश’ किसकी रचना है-
बोधा
‘विरहबारीश’ की रचना बोधा ने की है।
ठाकुर
आलम
घनानंद
51. ‘आलोचना’ नामक प्रसिद्ध समीक्षा पत्रिका के संपादक कौन थे?
डॉ. नामवर सिंह
‘आलोचना’ नामक प्रसिद्ध समीक्षा पत्रिका के संपादक डॉ. नामवर सिंह थे। वर्तमान में प्रो. संजीव कुमार और प्रो. आशुतोष कुमार इसके संपादक हैं।
डॉ. नगेंद्र
डॉ. रामविलास शर्मा
आचार्य नंद दुलारे बाजपेयी
52. ‘मगध’ पुस्तक के लेखक कौन हैं-
श्रीकांत वर्मा
‘मगध’ पुस्तक के लेखक श्रीकांत वर्मा हैं।
श्रीराम वर्मा
रामचंद्र वर्मा
केदार नाथ सिंह
53. किसकी कविताएँ स्वाधीन भारत का इस्पाती दस्तावेज हैं-
अज्ञेय
गिरिजा कुमार माथुर
मुक्तिबोध
मुक्तिबोध की कविताएँ स्वाधीन भारत का इस्पाती दस्तावेज हैं, जैसा कि शमशेर ने कहा है।
दिनकर
54. ‘पृथ्वी कल्प’ किसकी रचना है-
भवानी प्रसाद मिश्र
गिरिजा कुमार माथुर
‘पृथ्वी कल्प’ की रचना गिरिजा कुमार माथुर ने की है।
मुक्तिबोध
धर्मवीर भारती
55. ‘मनमाना’ में कौन-सा समास है-
अव्ययीभाव
‘मनमाना’ में अव्ययीभाव समास है।
कर्मधारय
तत्पुरुष
बहुब्रीहि
56. ‘कतर ब्यौंत’ में कौन-सा समास है-
द्वंद्व
‘कतर ब्यौंत’ में द्वंद्व समास है।
द्विगु
तत्पुरुष
बहुब्रीहि
57. निम्नलिखित में ‘घोड़ा’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
अश्व
सैन्धव
घोटक
यातुधान
‘घोड़ा’ का पर्यायवाची ‘यातुधान’ नहीं है।
58. पाश्चात्य का विलोमार्थक शब्द है-
पौर्वात्य
पाश्चात्य का विलोमार्थक शब्द ‘पौर्वात्य’ है।
पूर्वी
पूर्वीय
नवीन
59. देवताओं का उपवन-
नंदन कानन
देवताओं का उपवन ‘नंदन कानन’ है।
अशोक वाटिका
स्वर्ग
कोई नहीं
60. ‘अपने मरे बिना स्वर्ग नहीं दिखता’ का अर्थ होगा-
स्वयं प्रयत्न करने पर ही काम बनता है
‘अपने मरे बिना स्वर्ग नहीं दिखता’ का अर्थ है कि स्वयं प्रयत्न करने पर ही काम बनता है।
विपत्ति में पड़े बिना अच्छा फल नहीं मिलता
प्रयत्न किये बिना वास्तविक सामने नहीं आती
स्वयं ही सब कार्य करना पड़ता है
61. ‘कारतूस’ किस भाषा का शब्द है-
अरबी
फारसी
फ्रैंच
‘कारतूस’ फ्रैंच (French) शब्द है।
तुर्की
62. भारत में हिंदी को संविधान की किस धारा के अंतर्गत राजभाषा घोषित किया गया है-
धारा 343 (i)
भारत में हिंदी को संविधान की धारा 343 (i), अध्याय -1, भाग- 17 के अंतर्गत राजभाषा घोषित किया गया है।
धारा 343 (ii)
धारा 333 (i)
धारा 334 (i)
63. इनमें से पुल्लिंग शब्द कौन-सा है?
दया
निर्धनता
बुढ़ापा
‘बुढ़ापा’ पुल्लिंग शब्द है।
दुर्घटना
64. इनमें से शुद्ध वाक्य कौन-सा है?
मेरे प्राण निकल गये।
‘मेरे प्राण निकल गये’ शुद्ध वाक्य है।
मेरा प्राण निकल गया।
मेरा प्राण निकल गये।
मेरी प्राण निकल गई।
65. यदि इ, ई, उ, ऊ और ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आये तो इनका परिवर्तन क्रमशः य्, व् और र् में हो जाता है तो उसमें कौन-सी संधि होगी-
गुण स्वर संधि
यण स्वर संधि
यदि इ, ई, उ, ऊ और ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आये तो यण स्वर संधि होती है।
वृद्धि स्वर संधि
अयादि स्वर संधि
66. ‘मनोविज्ञान’ में कौन-सी संधि है-
व्यंजन संधि
विसर्ग संधि
‘मनोविज्ञान’ (मनोविज्ञान = मन: + विज्ञान) में विसर्ग संधि है।
यण संधि
दीर्घ संधि
67. पश्चिमी हिंदी की सर्वाधिक प्रमुख बोली इनमें से कौन है?
ब्रजभाषा
पश्चिमी हिंदी की सर्वाधिक प्रमुख बोली ब्रजभाषा है।
खड़ी बोली
बुंदेली
बांगरू
68. ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ किसकी औपन्यासिक कृति है-
महावीर प्रसाद द्विवेदी
हजारी प्रसाद द्विवेदी
‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ हजारी प्रसाद द्विवेदी की औपन्यासिक कृति है।
रामचंद्र शुक्ल
डॉ. नगेंद्र
69. ‘वैशाली की नगर वधू’ किसकी रचना है-
वृंदावनलाल वर्मा
अमृतलाल नागर
चतुरसेन शास्त्री
‘वैशाली की नगर वधू’ चतुरसेन शास्त्री की रचना है।
इनमें से कोई नहीं
70. ‘चित्रलेखा’ किसकी औपन्यासिक कृति है-
भगवती चरण वर्मा
‘चित्रलेखा’ भगवती चरण वर्मा की औपन्यासिक कृति है।
भगवती प्रसाद बाजपेयी
उदयशंकर भट्ट
विष्णु प्रभाकर
71. ‘शारदीया’ के नाटककार हैं-
मोहन राकेश
डॉ. लक्ष्मीनारायण लाल
जगदीश चंद्र माथुर
‘शारदीया’ के नाटककार जगदीश चंद्र माथुर हैं।
इनमें से कोई नहीं
72. ‘अंधा कुआँ’ के रचनाकार हैं-
डॉ. लक्ष्मी नारायण लाल
‘अंधा कुआँ’ के रचनाकार डॉ. लक्ष्मी नारायण लाल हैं।
लक्ष्मी नारायण भारद्वाज
मोहन राकेश
धर्मवीर भारती
73. ‘भाषाभूषण’ के रचनाकार हैं-
जसवंत सिंह
‘भाषाभूषण’ के रचनाकार जसवंत सिंह हैं।
भूषण
मतिराम
चिंतामणि
74. आदिकाल का ‘वीरकाल’ नामकरण किसने किया है-
मिश्र बन्धु
रामचंद्र शुक्ल
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
आदिकाल का ‘वीरकाल’ नामकरण विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने किया है।
रामकुमार वर्मा
75. ‘आत्मबोध’ किसकी रचना है?
जालंधर नाथ
गोरखनाथ
‘आत्मबोध’ की रचना गोरखनाथ ने की है।
मत्स्येंद्र नाथ
इनमें से कोई नहीं
76. ‘हालात-ए-कन्हैया’ किसकी रचना है-
पूरन भगत
विद्यापति
अमीर खुसरो
‘हालात-ए-कन्हैया’ की रचना अमीर खुसरो ने की है।
इनमें से कोई नहीं
77. ‘लहरों के राजहंस’ के नाटककार हैं-
मोहन राकेश
‘लहरों के राजहंस’ के नाटककार मोहन राकेश हैं।
विष्णु प्रभाकर
अमृतलाल नागर
अमृतराय
78. निम्नलिखित में किस कवि को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त नहीं हुआ है?
दिनकर
पंत
अज्ञेय
सुरेंद्र वर्मा
सुरेंद्र वर्मा को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त नहीं हुआ है।
79. ‘रसमीमांसा’ नामक आलोचना पुस्तिका के लेखक हैं-
डॉ. नगेंद्र
डॉ. नामवर सिंह
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
‘रसमीमांसा’ नामक आलोचना पुस्तिका के लेखक आचार्य रामचंद्र शुक्ल हैं।
डॉ. रामविलास शर्मा
80. ‘कैदी की पत्नी’ कृति के लेखक हैं-
जैनेंद्र कुमार
रामवृक्ष बेनीपुरी
‘कैदी की पत्नी’ कृति के लेखक रामवृक्ष बेनीपुरी हैं।
धर्मवीर भारती
भारतेंदु हरिश्चंद्र
81. ‘हिंदी शब्द सागर’ संपादित ग्रंथ है-
रामचंद्र शुक्ल
श्यामसुंदर दास
‘हिंदी शब्द सागर’ का संपादन श्यामसुंदर दास ने किया है।
हजारी प्रसाद द्विवेदी
डॉ. नगेंद्र
82. ‘रुपया तुम्हें खा गया’ एकांकी के लेखक हैं-
भगवती चरण वर्मा
‘रुपया तुम्हें खा गया’ एकांकी के लेखक भगवती चरण वर्मा हैं।
रघुवंशी
राजीव सक्सेना
विनय रंजन
83. हिंदी का सर्वप्रथम गीतिनाट्य है-
अनघ
प्रभात
करुणालय
हिंदी का सर्वप्रथम गीतिनाट्य ‘करुणालय’ (जयशंकर प्रसाद) है।
पंचवटी-प्रसंग
84. ‘चिदंबरा’ के रचनाकार हैं-
प्रसाद
पंत
‘चिदंबरा’ के रचनाकार पंत हैं।
निराला
महादेवी वर्मा
85. ‘रवींद्र कविता कानन’ के लेखक हैं-
निराला
‘रवींद्र कविता कानन’ के लेखक निराला हैं।
प्रसाद
गुप्त
हरिऔध
UP TGT Hindi Previous Year Question Paper-