UP PGT Hindi Question Paper 2013

0
3186
up-pgt-hindi-previous-year-question-paper
यूपी पीजीटी हिंदी प्रश्न-पत्र

UP PGT Hindi 2013 के question paper को यहाँ दिया गया है। TGT, PGT hindi की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों को इसे जरूर देखना चाहिए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज (UPSESSB) द्वारा आयोजित PGT Hindi 2013 के question paper को हल कर अपना मूल्यांकन कर सकते हैं। up pgt hindi previous year question paper के अंतर्गत यह नौवाँ प्रश्न-पत्र है।

पीजीटी हिंदी- 2013

1. किस कवि की वाणी नारिकेल फल के समान है-

  1. घटकर्पर
  2. भर्तृहरि
  3. कालिदास
  4. भारवि✅

2. ‘अंत: करण की वृत्तियों के चित्र का नाम कविता है। किसने कहा है?

  1. भारतेंदु हरिश्चंद
  2. महावीर प्रसाद द्विवेदी✅
  3. श्‍यामसुंदर दास
  4. रामचंद्र शुक्‍ल

3. इनमें से कौन सी बोली पश्चिमी हिंदी के अंतर्गत नहीं आती?

  1. खड़ी बोली
  2. ब्रजभाषा
  3. कन्‍नौजी
  4. अवधी✅

4. अप्राणिवाचक शब्‍दों के लिंग निर्णय का आधार है:

  1. उनके साथ प्रयुक्‍त क्रिया
  2. उनके साथ प्रयुक्‍त विशेषण
  3. उनके साथ प्रयुक्‍त अव्‍यय
  4. A और B दोनों सही हैं✅

5. ‘चिरजीवौं जोरी जुरे, क्‍यों न स्‍नेह गँभीर।

को घटि ये वृषभानुजा, वे हलधर के वीर।।’

-में कौन सा अलंकार है।

  1. वक्रोक्‍ति
  2. यमक
  3. श्‍लेष✅
  4. अनुप्रास

6. निम्‍नलिखित में कौन कार्यावस्‍था के अंतर्गत नहीं है-

  1. प्रयत्‍न
  2. प्राप्‍त्‍याशा
  3. फलागम
  4. उत्‍पाद्य✅

7. पंजाबी की लिपि है:

  1. देवनागरी
  2. गुरूमुखी✅
  3. फारसी
  4. रोमन

8. निम्‍नलिखित में से कौन-सा अर्थ-प्रकृतियों के अंतर्गत नहीं आता?

  1. कार्य
  2. पताका
  3. प्रकरी
  4. विषादांत✅

9. ‘शब्दार्तौ सहितौ काव्‍यम् किसने कहा है?

  1. भरत
  2. विश्‍वनाथ
  3. भामह✅
  4. जगन्‍नाथ

10. ‘उससे अच्‍छे तो आप हैं में कौन-सा कारक है?

  1. अधिकरण
  2. अपादान✅
  3. करण
  4. संबोधन

11. भगवान राम के जीवन से संबंधित नाटक है:

  1. मालती माधव
  2. महावीर चरित्र✅
  3. स्‍वप्‍नवासवदत्ता
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

12. ‘वर्तमान साहित्‍य पत्रिका के संपादक हैं:

  1. अशोक वाजपेयी
  2. वीरेशवर मिश्र
  3. जी. गोपीनाथन
  4. विभूति नारायण राय✅

13. ‘सन नौ सै सत्ताइस अहा। कथा अंरभ बैन कवि कहा में नौ सै सत्ताइस का ईसवी सन क्‍या हेागा?

  1. 1525 ई.
  2. 1550 ई.
  3. 1540 ई.
  4. 1520 ई. ✅

14. ‘हमारे देश में जयचंदों की कमी नहीं है में जयचंदों संज्ञा के किस भेद के अंतर्गत आता है?

  1. व्‍यक्‍तिवाचक
  2. समूह वाचक
  3. जातिवाचक✅
  4. भाववाचक

15. विशेष रूप से जो भावों को प्रकट करते हैं, उन्‍हें कहते हैं:

  1. अनुभाव
  2. संचारी भाव
  3. विभाव✅
  4. स्‍थायी भाव

16. लाला श्रीनिवास दास के संयोगिता स्‍वयंवर की सच्‍ची समालोचना किसने की थी?

  1. रामचंद्र शुक्‍ल
  2. भारतेंदु
  3. बदरीनारायण चौधरी
  4. बालकृष्‍ण भट्ट✅

17. ‘मोहिका हँसेसि कि कोहरहि किसने कहा है?

  1. केशवदास ने अकबर से
  2. तुलसीदास ने अकबर से
  3. जायसी ने शेरशाह से✅
  4. सूरदास ने वल्‍लभाचार्य से

18. ‘निबंधगद्य की कसौटी किसने माना है?

  1. बाबू श्‍यामसुंदर दास
  2. महावीर प्रसाद द्विवेदी
  3. रामचंद्र शुक्‍ल✅
  4. रामविलास शर्मा

19. ‘उसने उसे छल से पराजित किया में ‘छल से’ में कौन-सा कारक है?

  1. कर्त्ता
  2. करण✅
  3. अपादान
  4. कर्म

20. ‘इतना सुनके पातसाहिजी श्री अकबरसाहिजी आद सेर सोना नरहरदास चारन को दिया। इनके डेढ़ सेर सोना हो गया। रास बंचना पूरम भया। आमखास हुआ। इन पंक्‍तियों का संबंध है: 

  1. ‘चौरासी वैष्‍णवी की वार्त्ता’
  2. ‘चंद छंद बरनन की महिमा’ से✅
  3. ‘दो सौ बावन वैष्‍णवों की वार्त्ता’ से
  4. ‘आईने अकबरी की भाषा वचनिका’ से

21. ‘वन्‍द’ धातु के लङ् लकार के प्रथम पुरूष के दिये रूपों में गलत कौनसा है?

  1. वन्‍दते
  2. वन्‍देते
  3. वन्‍देये
  4. वन्‍दन्‍ते

(बोर्ड ने इस प्रश्न को हटा दिया है)

22. निम्‍नलिखित शब्‍दों में नपुंसक लिंग का चयन कीजिए:

  1. स्‍त्री
  2. दारा
  3. कलत्र✅
  4. पत्नी

23. ‘ध्‍यानमग्‍नमें कौनसा समास है?

  1. अव्‍ययीभाव
  2. कर्मधारय
  3. तत्‍पुरूष✅
  4. बहुब्रीहि

24. स्‍पर्श् धातु के लङ् लकार के मध्‍यम पुरूष में दिये रूपों में गलत कौन है?

  1. अस्‍पृश:
  2. अस्‍पृशताम✅
  3. अस्‍पृशतम्
  4. अस्‍पृशत

25. ‘जदापि सुजाति सुलच्‍छनी, सुबरन सरस सुकृत।

भूषण बिनु न बिराजई, कविता वनिता मित्।।

-कविता की यह परिभाषा किसकी है?

  1. बिहारी
  2. मतिराम
  3. केशवदास✅
  4. देव

26. राजेंद्र यादव हंस के संपादक थे-

  1. 1980 से 2012
  2. 1985 से 2014
  3. 1986 से 2013✅
  4. 1987 से 2014

27. वाक्‍यविचार के अंतर्गत क्‍या अध्‍ययन किया जाता है?

  1. शब्‍दकोश का
  2. वर्णों का
  3. वाक्‍यों का✅
  4. ए और बी दोनो का

28. ‘स्‍वसृ शब्‍द के चतुर्थी विभक्‍ति में दिये हुए रूपों में गलत कौन-सा है?

  1. स्‍वस्रे
  2. स्‍वसु: ✅
  3. स्‍वसृभ्‍याम्
  4. स्‍वसृभ्‍य:

29. ‘बारह बरिस लै कूकर जीऐं, औ तेरह लै जिऐं सियार।

बरिस अठारह छत्री जीऐं, आगे जीवन को धिक्‍कार।।

-किस विधा की रचना है?

  1. सोहर
  2. कजली
  3. बिरहा
  4. आल्‍हा✅

30. आचार्य रामचंद्र शुक्ल की दृष्‍टि में किस युग के लेखकों की दृष्‍टि व्‍याकरण के नियमों पर अच्‍छी तरह नहीं जमी थी?

  1. द्विवेदी युग
  2. भारतेंदु युग✅
  3. छायावाद युग
  4. प्रगतिवाद युग

31. ‘वे पूरबीपन की परवा न करर्क अपने बैसवारे की ग्राम्‍य कहावतें और शब्‍द भी बेधड़क रख दिया करते थे शुक्‍ल जी इन पंक्‍तियों का संबंध किससे है?

  1. भारतेंदु
  2. बालकृष्ण भट्ट
  3. प्रेमघन
  4. प्रतापनारायण मिश्र✅

32. ‘अष्‍टयामनामक पुस्‍तक में किसकी दिनचर्या का वर्णन है?

  1. कृष्‍ण✅
  2. राम
  3. विष्‍णु
  4. शंकर

33. ‘मणिंकर्णिकाआत्‍मकथा है-

  1. कँवल भारती की
  2. मोहन नैमिशराय की
  3. जयप्रकाश कर्दम की
  4. तुलसी राम की✅

34. रामानंद ने किस पुस्‍तक में अपनी पूरी गुरू परम्‍परा का उल्‍लेख किया है-

  1. आनंदभाष्‍य
  2. पंचस्‍तवी
  3. सहस्रगीति
  4. रामार्चन पद्धति✅

35. ‘कविता हमारे परिपूर्ण क्षाणों की वाणी है किसने कहा है?

  1. निराला
  2. प्रसाद
  3. पंत✅
  4. महादेवी

36. ‘निज भाषा उन्‍नति अहै, सब उन्‍नति को मूल।

बिनु निज भाषा ज्ञान के मिटत न हिय को सूल।।

-कविता किस पत्र में छपी थी?

  1. ब्राह्मण
  2. हिंदी प्रदीप✅
  3. आनंद कादंबिनी
  4. नागरी नीरद

37. स्‍पर्श धातु के लङ् लकार के मध्‍यम पुरूष के दिये रूपों में गलत कौन है?

  1. स्‍पक्षर्यसि
  2. स्‍पक्षर्याव:
  3. स्‍पक्षर्यथ:
  4. स्‍पक्षर्यथ

(बोर्ड ने इस प्रश्न को हटा दिया)

38. ‘राम हृदय जाके नहीं, विपति सुमंगल ताहि।

राम हृदय जाके, नहीं विपति सुमंगल ताहि

-इसमें कौन-सा अनुप्रास है?

  1. श्रुत्‍यनुप्रास
  2. वृत्‍यनुप्रास
  3. लाटानुप्रास✅
  4. छेकानुप्रास

39. निम्‍न‍लिखित शब्‍दों में से कौन तत्‍सम है?

  1. भौजी
  2. भौजाई
  3. भ्रातृजाया✅
  4. जोरू

40. सन् 1951 में प्रकाशित ‘दूसरा सप्‍तक’ में कौन-सी कवयित्री शामिल थी?

  1. अमृता भारती
  2. कीर्ति चौधरी
  3. शकुंतला माथुर✅
  4. सुमन राजे

41. नीचे एक ही शब्‍द की चार वर्तनी दी गयी है, सही का चयन कीजिए।

  1. छतीस
  2. छतिस
  3. छत्तिस
  4. छत्तीस✅

42. श्रृंगार रस की दृष्‍टि से कृष्‍ण किस प्रकार के नायक हैं?

  1. अनुकूल
  2. दक्षिण✅
  3. शठ
  4. धृष्‍ट

43. ‘गंगा हिमालय से निकलती है के लिये संस्‍कृत में चार वाक्‍य दिये गये हैं, सही वाक्‍य का चयन कीजिए-

  1. गंगा हिमालयो: प्रभवति।
  2. गंगा हिमालयम् प्रभवति।
  3. गंगा हिमालयेण प्रभवति।
  4. गंगा हिमालयात् प्रभवति।✅

44. निम्‍न‍लिखित शब्‍दों में से तत्‍सम् कौन-सा है?

  1. सिंगार
  2. श्रृंगार
  3. शृंगार✅
  4. पटार

45. ‘उज्‍जवलके चार संधि-विच्‍छेद दिये गये हैं, सही का चयन कीजिए

  1. उज्‍+ज्‍वल
  2. उत्+ज्‍वल✅
  3. उद+ज्‍वल
  4. ऊत्+ज्‍वल

46. आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल ने‍ द्वितीय उत्‍थान का समय कब से कब तक तय किया है?

  1. 1893 से 1918 ई. ✅
  2. 1900 से 1920 ई.
  3. 1885 से 1918 ई.
  4. 1903 से 1920 ई.

47. इनमें से कौनसा ग्रंथ चंद्रालोक की छाया है?

  1. काव्‍य विवेक
  2. कविकुल कल्‍पतरू
  3. भाषाभूषण✅
  4. काव्य प्रकाश

48. ‘फरिश्‍ते निकले की मुख्‍य पात्र हैं:

  1. चंपा बहू
  2. बेला बहू✅
  3. नरगिस बहू
  4. चमेली बहू

49. हिंदी भाषा में रचना करने पर किस सूफी कवि के मुसलमानों का उपालंभ सुनने को मिला था?

  1. जायसी
  2. उसमान
  3. शेख नबी
  4. नूरमुहम्‍मद✅

50. ‘नई ज़मीन तोड़ना के चार अर्थ दिये गये हैं, सही का चयन कीजिए-

  1. पुराने को मिटाना
  2. लिखे हुए को काटना
  3. अनूठा प्रयोग✅
  4. बड़ी लकीर खींचना

51. आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल ने प्रथम उत्‍थान का समय कब से कब तक निर्धारित किया है?

  1. 1850 से 1885 ई.
  2. 1857 से 1990 ई.
  3. 1868 से 1893 ई. ✅
  4. 1800 से 1850 ई.

52. किस समास का पूर्व पद संख्‍यावाची होता है?

  1. तत्‍पुरूष
  2. द्विगु✅
  3. अव्‍ययी भाव
  4. इनमें से कोई नहीं

53. द्वन्‍द्व समास में कौन-सा पद प्रधान होता है?

  1. उत्तर पद
  2. प्रथम पद
  3. दोनों पद✅
  4. इनमें से कोई नहीं

54. निम्‍नलिखित में से कौन-सा अर्थोपक्षेपक नहीं है:

  1. प्रवेशक
  2. चूलिका
  3. नियताप्ति✅
  4. विष्‍कंभक

55. युष्‍मद् शब्‍द के सप्‍तमी विभक्‍ति में दिये रूपों में गलत कौन-सा है?

  1. तव✅
  2. त्वयि
  3. युवयो
  4. युष्‍मासु

56. निम्‍नलिखित शब्‍दों में पुल्लिंग का चयन कीजिए:

  1. हवा
  2. कोयल
  3. दारा✅
  4. शिक्षा

57. ‘बसंत के चार पर्याय दिये गये हैं। इनमें त्रुटिपूर्ण कौन है?

  1. ॠतुपति
  2. कुसुमाकार
  3. मधुमास
  4. कांतार✅

58. अद्भुत रस का स्‍थायी भाव है-

  1. जुगुप्‍सा
  2. क्रोध
  3. विस्‍मय✅
  4. निर्वेद

59. ‘दिवस का अवसान समीप था। गगन था कुछ लोहित हो चला।

तरू शिखा पर थी अब राजती। कमलिनी-कुल-वल्‍लभ की प्रभा।।

काव्‍य पंक्‍तियों का संबंध है?

  1. ‘आँसू’ से
  2. ‘परिवर्तन’ से
  3. ‘प्रिय प्रवास’ से✅
  4. ‘किसान’ से

60. निबद्ध या निबंध-काव्‍य कौन नहीं है?

  1. विनयपत्रिका✅
  2. प्रलय की छाया
  3. शिवाजी को पत्र
  4. राम की शक्‍तिपूजा

61. इनमें से कौन व्‍यंजन अल्‍पप्राण है?

  1. च✅

62. इनमें से कौन नाट्य-वृत्तियों के अंतर्गत नहीं है?

  1. सात्विक✅
  2. कैशिकी
  3. आरभटी
  4. भारती

(नाट्य-वृत्तियाँ- कैशिकी, आरभटी, सात्वती और भारती)

63. ‘इंदुमतीकिसकी छाया मानी जाती है?

  1. ‘ओथेलो’ की
  2. ‘मैकबेथ’ की
  3. ‘टेम्‍पेस्‍ट’ की✅
  4. ‘मर्चेटऑव वेनिस’ की

64. हिंदी का ऐसा कौन निबंधकार है जिसके ध्‍यान में लिखते समय बाण और दंडी रहा करते थे?

  1. रामचंद्र शुक्‍ल
  2. महावीर प्रसाद द्विवेदी
  3. गोविंद नारायण मिश्र✅
  4. चंद्रधर शर्मा गुलेरी

65. ‘पायँ महावर देने को नाइन बैठी आय।

फिर फिर जानि महावरी, एँड़ी मीड़त जाय।।

-में कौन-सा अलंकार है?

  1. अतिशयोक्‍ति
  2. भ्रांतिमान✅
  3. संदेह
  4. प्रतीप

66. रामानुज के श्रीसंप्रदाय में किसकी उपासना होती थी?

  1. शंकर
  2. ब्रह्मा
  3. विष्‍णु✅
  4. लक्ष्‍मी

67. उपन्‍यास के तत्‍वों में कौन-सा नहीं है?

  1. कथावस्‍तु
  2. चरित्रचित्रण
  3. कथोपकथन
  4. रंग निर्देश✅

68. आपका घर जिस शहर में है, उस शहर का नाम संज्ञा का कौन-सा भेद सूचित करता है?

  1. व्‍यक्‍तिवाचक✅
  2. जातिवाचक
  3. समूहवाचक
  4. भाववाचक

69. भरत मुनि ने गुणों की संख्‍या बतायी है-

  1. दस✅
  2. आठ
  3. नौ
  4. सात

70. कयामत का वर्णन जायसी द्वारा रचित काव्‍य में हुआ है-

  1. अखरावट में
  2. आखिरी कलाम में✅
  3. पद्मावत में
  4. किसी में नहीं

71. संकलन-त्रय में कौन नहीं है?

  1. स्‍थान
  2. काल
  3. वस्‍तु
  4. कथानक✅

(संकलन-त्रय- स्थान, काल और कार्य या वस्तु)

72. निम्‍नलिखित में धीरोद्धत नायक कौन है?

  1. युधिष्ठिर
  2. दुष्‍यंत
  3. माधव
  4. भीमसेन✅

73. ‘वृक्ष से पत्ते गिरते है के लिए संस्‍कृत में चार वाक्‍य दिये गये हैं, सही वाक्‍य का चयन करिए:

  1. वृक्षस्‍य पत्राणि पतंति।
  2. वृक्षस्‍य पत्राणि पतंति।
  3. वृक्षात् पत्राणि पतंति।✅
  4. वृक्षे पत्राणि पतंति।

74. ‘हिंदी शब्‍दसागर का प्रकाशन किस संस्‍था ने किया था?

  1. हिंदी साहित्‍य सम्‍मेलन
  2. नागरी प्रचारिणी सभा
  3. इंडियन प्रेस
  4. राष्‍टभाषा परिषद

75. बंग महिला का असली नाम क्‍या था?

  1. मामूनी
  2. राजेंद्रबाला घोष✅
  3. विद्यावती
  4. रामेश्‍वरी देवी

76. ‘गुलाम मंडी उपन्‍यास की लेखिका हैं-

  1. मैत्रेयी पुष्‍पा
  2. मृदुला गर्ग
  3. महुआ माझी
  4. निर्मला भुराड़िया✅

77. इंडियन प्रेस की स्‍थापना कब हुई थी?

  1. 1884 में✅
  2. 1885 में
  3. 1893 में
  4. 1900 में

78. एक ही शब्‍द की वर्तनी चार तरह से लिखी गयी है, सही का चयन कीजिए।

  1. उपर्लिखित
  2. उपरिलिखित✅
  3. ऊपरलिखित
  4. ऊपर्लिखित

79. इनमें से कौन-सा वर्ण स्‍पर्श व्‍यंजन नहीं है?

  1. य✅

80. ‘कोई और कुछ का प्रयोग इनमें से किस सर्वनाम में किया जाता है?

  1. संबंधवाचक सर्वनाम
  2. निश्‍चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्‍चयवाचक सर्वनाम✅
  4. निजवाचक सर्वनाम

81. ‘कविता अपने मूल रूप में जीवन की आलोचना है। किसने कहा है?

  1. वड्र्सवर्थ
  2. टेनीसन
  3. शेली
  4. मैथ्‍यू आर्नल्‍ड✅

82. ‘मुद्राराक्षस नाटक का नायक कौन है?

  1. सिद्धार्थक
  2. समीद्धार्थक
  3. चाणक्‍य✅
  4. चंद्रगुप्‍त

83. राजमती से रूठकर बीसलदेव कहाँ गया था?

  1. कर्नाटक
  2. उड़ीसा✅
  3. तमिलनाडु
  4. आंध्र प्रदेश

84. ‘मृगावतीका लेखक है-

  1. मंझन
  2. कुतुबन✅
  3. जायसी
  4. नूर मुहम्‍मद

85. ‘सिवा को बखानौं कि छत्रसाल को में सिवा का अर्थ क्‍या है?

  1. शिवाजी
  2. शिवजी
  3. महादेव
  4. बालाजी✅

86. ‘अभिधा उत्तम काव्‍य है, मध्‍य लक्षणा लीन।

अधम व्‍यंजना रस बिरस, उलटी कहत नवीन।’

-किसका कथन है?

  1. घनानंद
  2. बिहारी
  3. देव✅
  4. ठाकुर

87. ‘काव्‍यशोभाकरान् धर्मान् अलंकारन् प्रचक्षते। किसने कहा है?

  1. विश्‍वनाथ
  2. भरत
  3. जगन्‍नाथ
  4. दण्‍डी

(बोर्ड ने इस प्रश्न को हटा दिया है)

88. गद्य रचना को एक कला के रूप में ग्रहण करने वाले कमल की कारीगरी समझने वाले-लेखक थे:

  1. रामचंद्र शुक्‍ल
  2. गोविंदनारायण मिश्र
  3. बदरीनाथ भट्ट
  4. बदरीनारायण चौधरी✅

(बोर्ड ने इस प्रश्न को हटा दिया है)

89. ‘वेश्‍या के चार पर्याय दिये गये हैं। इनमें त्रुटिपूर्ण कौन-सा है?

  1. गणिका
  2. वारांगना
  3. कुलटा✅
  4. रंडी

90. निम्‍नलिखित शब्‍दों में कौन-सा तत्‍सम है?

  1. छत्री
  2. ठाकुर
  3. क्षत्री
  4. क्षत्रिय✅

91. ‘हिंदी नई चाल में ढली– भारतेंदु की यह पंक्‍ति किस पुस्‍तक से ली गई है?

  1. भारत दुर्दशा
  2. अंधेर नगरी
  3. कालचक्र✅
  4. बादशाह दर्पण

92. अस्‍मद् शब्‍द के पंचमी विभक्‍ति में दिये हुए रूपों में गलत कौन-सा है?

  1. मत्
  2. आवाभ्‍याम्
  3. अस्‍मत्
  4. आसमभ्‍यम्✅

93. नीचे एक ही शब्‍द की वर्तनी चार तरह से लिखी गयी है, सही का चयन कीजिए।

  1. अनुग्रहीत
  2. अनूगृहीत
  3. अनुगृहीत्✅
  4. अनुगृहित

94. सिकंदर लोदी ने किसके कहने पर कबीरदास को जंजीर से बाँधकर गंगा में डुबाया था?

  1. गुलाम हसनैन
  2. मुहम्‍मद शाह
  3. शेख तकी✅
  4. शेख फिदा हुसैन

95. ‘सरस्‍वती के चार पर्याय दिये गये हैं। इनमें गलत कौन है?

  1. भारती
  2. शारदा
  3. भामा✅
  4. वागीश्‍वरी

96. ‘चौरासी वैष्‍णवों की वार्त्ता का संबंध किस संप्रदाय से है?

  1. सखी संप्रदाय
  2. रामानुज संप्रदाय
  3. श्री संप्रदाय
  4. वल्‍लभ संप्रदाय✅

97. नीचे एक ही शब्‍द की वर्तनी चार तरह से लिखी गयी है, सही का चयन कीजिए।

  1. कवियित्री
  2. कवियत्री
  3. कवयित्री✅
  4. कवइतृ

98. आनंदवर्धन का संबंध इनमें से किससे है?

  1. अलंकार संप्रदाय
  2. रीति संप्रदाय
  3. वक्रोक्‍ति संप्रदाय
  4. ध्‍वनि संप्रदाय✅

99. ‘आत्‍माराम के छद्म नाम से आ. महावीर प्रसाद द्विवेदी की आलोचना किसने की थी?

  1. बाबू श्‍यामसुंदर दास
  2. बाबू बालमुकुंद गुप्‍त✅
  3. झाबर मल शर्मा
  4. पं. जगन्‍नाथ प्रसाद चतुर्वेदी

100. नागरी प्रचारिणी सभा की स्‍थापना कब हुई थी?

  1. 1867 ई. में
  2. 1850 ई. में
  3. 1885 ई. में
  4. 1893 ई. में✅

101. ‘श्रोता के लिये किस सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है?

  1. उत्तम पुरूषवाचक सर्वनाम
  2. मध्‍यम पुरूषवाचक सर्वनाम✅
  3. अन्‍य पुरूषवाचक सर्वनाम
  4. उपर्युक्‍त सभी गलत हैं

102. नाभादास द्वारा लिखित अष्‍टयाम किस भाषा में लिखी गयी है?

  1. छत्तीसगढ़ी
  2. अवधी
  3. ब्रजभाषा✅
  4. मालवी

103. वाणी और अंगों के अभिनय द्वारा जिनसे प्रकट हो, वे हैं-

  1. संचारी भाव
  2. विभाव
  3. अनुभाव✅
  4. भाव

104. ‘अनुरूपमें कौनसा समास है?

  1. कर्मधारय
  2. तत्‍पुरूष
  3. अव्‍ययीभाव✅
  4. द्विगु

105. इनमें से कौनसा शब्‍द तत्सम नहीं है?

  1. क्षीर
  2. मयूर
  3. सफेद✅
  4. शीर्ष

106. ‘घूरे का लत्ता बीनै, कनातन क डौल बाँधै जैसा शीर्षक किस लेखक ने दिया था?

  1. भारतेंदु हरिश्चंद्र
  2. प्रतापनायाण मिश्र✅
  3. बालकृष्‍ण भट्ट
  4. बदरीनारायण चौधरी

107. इनमें से कौन-सा शब्‍द कर्मधारय समास का उदाहरण है?

  1. अंधकूप✅
  2. गृहप्रवेश
  3. तिरंगा
  4. सुख-दुख

108. ‘सर्वोत्तम शब्‍द अपने सर्वोत्तम क्रम में कविता होती है किसने कहा है?

  1. वड्र्सवर्थ
  2. कीट्स
  3. कॉलरिज✅
  4. टेनीसन

109. ‘सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर में नावक का क्‍या अर्थ है?

  1. नायक
  2. बहेलिया
  3. नाविक
  4. नाव का

(बोर्ड ने इस प्रश्न को हटा दिया)

110. निम्नलिखित शब्‍दों में से कौन तत्‍सम है?

  1. कुक्‍कुर✅
  2. कुत्ता
  3. पिल्‍ला
  4. कूकुर

111. ‘हमारे सबसे मधुर गान वे हैं जिनमें विषादपूर्ण भाव व्‍यक्‍त किये जाते हैं। पंक्‍ति किसकी है? 

  1. शेली✅
  2. टेनीसन
  3. वडर्सवर्थ
  4. कीट्स


112. इनमें से कौन-सा शब्‍द पुल्लिंग नहीं है?

  1. बनावट
  2. छाता✅
  3. सूर्य
  4. अमरूद

113. इनमें प्रवासी कहानीकार हैं-

  1. विभूति नारायण राय
  2. तेजेन्‍द्र शर्मा✅
  3. ममता कालिया
  4. रवीन्‍द्र कालिया

114. ‘रघुवंशमहाकाव्‍य में सर्ग है।

  1. अट्ठारह
  2. उन्‍नीस✅
  3. बीस
  4. इक्‍कीस

115. ‘आजमगढ़ रीडर किस प्रेस से प्रकाशित हुई थी?

  1. गवर्नमेंट प्रेस से
  2. आर्फन प्रेस से
  3. इंडियन प्रेस
  4. इलाहाबाद मिशन प्रेस से✅

116. ‘दुर्जनका संधि-विच्‍छेद होगा-

  1. दुर + जन
  2. दु: + जन✅
  3. दु + अरजन
  4. र्दु + जन

117. ‘रमणीयार्थ प्रतिपादक: शब्‍द: काव्‍यम्। परिभाषा किसने दी है?

  1. भरत
  2. जगन्‍नाथ✅
  3. भामह
  4. विश्‍वनाथ

118. ‘कर्म के बिना वह लूला-लँगड़ा, ज्ञान के बिना अंधा और भक्‍ति के बिना हृदयविहीन क्‍या निष्‍प्राण रहता है।– मैं वह किसके लिए प्रयुक्‍त हुआ है:

  1. धर्म✅
  2. ब्रह्म
  3. भक्‍ति
  4. श्रद्धा

119. ‘विभाव, अनुभाव और व्‍यभि‍चारी भावों के संयोग से रस की निष्‍पत्ति हाती है किसका कथन है?

  1. भामह
  2. भरत✅
  3. मम्मट
  4. जगन्‍नाथ

120. ‘यद्यपि मैं खुद उर्दू का बड़ा पक्षपाती हूँ, लेकिन मेरे विचार में हिंदी को विभाषा या बोली कहना उचित नहीं। किसका कथन है?

  1. शिव प्रसाद सितारे हिंद
  2. गार्सा द तासी✅
  3. जार्ज ग्रियर्सन
  4. राजा लक्ष्‍मण सिंह

121. ‘आठ मास बीते, जजमान! अब तौ करौ दच्छिना दान।। पंक्‍तियों का संबंध किस संपादक से है?

  1. भारतेंदु
  2. प्रतापनारायण मिश्र✅
  3. बालकृष्‍ण भट्ट
  4. प्रेमधन

122. ‘पुस्‍तक जल्‍हन हत्‍थ दै चलि गज्‍जन नृपकाज’ में जल्‍हण को कौन-सी पुस्‍तक देने का उल्‍लेख है-

  1. वीसलदेव रासो
  2. हम्‍मीर रासो
  3. पृथ्‍वीराज रासो✅
  4. विजयपाल रासो

123. ‘प्रारभ्‍यते न खलु विघ्‍नभयेन नीचै:’ में कर्त्ता कौन है?

  1. मध्‍या:
  2. उत्तमा:
  3. नीचै: ✅
  4. साधारण:

124. ‘पीपर पात सरिस मन डोला में मन क्‍या है?

  1. उपमेय✅
  2. उपमान
  3. वाचक
  4. धर्म

125. लिखित भाषा में विचारों को कैसे व्‍यक्‍त करते हैं?

  1. संकेतों द्वारा
  2. बोलकर
  3. लिखकर✅
  4. सुनकर

UP PGT Hindi Previous Year Question Paper-

Previous articleUP PGT Hindi Question Paper 2011
Next articleUP PGT Hindi Question Paper 2016