UP PGT Hindi Question Paper 2003

0
5922
UP PGT Hindi Previous Year Solved Question Papers
यूपी पीजीटी हिंदी हल प्रश्न-पत्र

UP PGT Hindi 2003 का question paper करें। TGT, PGT हिंदी की तैयारी कर रहे प्रतियोगी इन प्रश्नों को जरूर सॉल्ब कर लें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज (UPSESSB) द्वारा आयोजित PGT Hindi Exam- 2003 के question paper को यहाँ दिया जा रहा है। up pgt hindi previous year question paper के अंतर्गत यह तीसरा प्रश्न-पत्र है।

पीजीटी हिंदी- 2003

1. जयशंकर प्रसाद की कौन-सी कृति पहले ब्रजभाषा में लिखी गई और बाद में खड़ी बोली में रूपांतरित की गई?
प्रेम पथिक
जयशंकर प्रसाद की कृति ‘प्रेम पथिक’ पहले ब्रजभाषा में लिखी गई थी और बाद में इसे खड़ी बोली में रूपांतरित किया गया।
कानन-कुसुम
झरना
आँसू
2. ‘हत्या’ नामक कहानी के लेखक हैं-
अज्ञेय
जैनेंद्र कुमार
‘हत्या’ नामक कहानी के लेखक जैनेंद्र कुमार हैं।
मुक्तिबोध
प्रेमचंद
3. ‘शतरंजशतिका’ कृति के रचनाकार हैं-
भिखारीदास
‘शतरंजशतिका’ के रचनाकार भिखारीदास हैं।
देव
रसनिधि
चिंतामणि
4. नाभादास कृत ‘भक्तमाल’ की भाषा है-
अवधी
ब्रजभाषा
नामादास कृत ‘भक्तमाल’ ब्रजभाषा में रची गई है।
हिंदी खड़ी बोली
मैथिली
5. पत्रकारिता के स्तर से निबंध शैली को विकसित करने वाले प्रमुख लेखक हैं-
माखनलाल चतुर्वेदी
शिवपूजन सहाय
रामवृक्ष बेनीपुरी
रामवृक्ष बेनीपुरी ने पत्रकारिता के माध्यम से निबंध शैली को नए आयाम दिए।
गुलाबराय
6. गांधी जी की जीवनी ‘महात्मा गांधी’ के लेखक हैं-
रामचंद्र वर्मा
गांधी जी की जीवनी ‘महात्मा गांधी’ के लेखक रामचंद्र वर्मा हैं।
सम्पूर्णनंद
ईश्वर प्रसाद शर्मा
केशव प्रसाद सिंह
7. ‘सुमित्रानंदन पंत’ नामक ग्रंथ के लेखक हैं-
डॉ. नामवर सिंह
डॉ. नगेंद्र
‘सुमित्रानंदन पंत’ नामक ग्रंथ के लेखक डॉ. नगेंद्र हैं।
डॉ. रामविलास शर्मा
आचार्य नंददुलारे बाजपेयी
8. ‘प्रगतिवाद’ किसकी कृति है-
शिवदान सिंह चौहान
‘प्रगतिवाद’ शिवदान सिंह चौहान की कृति है।
अमृतराय
प्रकाशचंद्र गुप्त
डॉ. देवराज
9. ‘पवन’ शब्द में कौन-सी संधि है-
गुण संधि
यण संधि
अयादि संधि
‘पवन’ शब्द में अयादि संधि है, जो स्वर संधि के अंतर्गत आती है।
वृद्धि संधि
10. पश्चिमी हिंदी की सर्वाधिक प्रमुख बोली इनमें से कौन है?
ब्रजभाषा
पश्चिमी हिंदी की प्रमुख बोली ब्रजभाषा है।
खड़ी बोली
बुंदेली
बांगरू
11. हरियाणवी या बाँगरू बोली किस अपभ्रंश से विकसित हुई है:
पश्चिमोत्तरी शौरसेनी अपभ्रंश
हरियाणवी या बाँगरू बोली का विकास पश्चिमोत्तरी शौरसेनी अपभ्रंश से हुआ है।
अर्द्धमागधी
नागर अपभ्रंश
मागधी
12. ‘या लकुटी अरु कामरिया पर राज तिहूँ पुर को तजि डारौं।’ में प्रयुक्त छंद है-
कवित्त
सवैया
इस पंक्ति में सवैया छंद का प्रयोग हुआ है।
बरवै
दोहा
13. ‘तरणि के ही संग तरल तरंग में, तरणि डूबी थी हमारी ताल में।’ इसमें प्रयुक्त अलंकार है-
श्लेष
यमक
इस पंक्ति में यमक अलंकार है।
रूपक
उत्प्रेक्षा
14. निराला की ‘जूही की कली’ उदाहरण है-
मात्रिक छंद का
वर्णिक छंद का
मुक्त छंद का
‘जूही की कली’ निराला की मुक्त छंद की रचना है, जिसमें छंदों के पारंपरिक बंधनों को तोड़ा गया है।
इनमें से कोई नहीं
15. ‘महाभोज’ उपन्यास की लेखिका हैं-
ममता कालिया
कृष्णा सोबती
मन्नू भंडारी
‘महाभोज’ मन्नू भंडारी का प्रसिद्ध उपन्यास है, जो समाज और राजनीति की सच्चाइयों को उजागर करता है।
शानी
16. ‘कठगुलाब’ किसकी रचना है-
मैत्रेयी पुष्पा
चित्रा मुद्गल
मृदुला गर्ग
‘कठगुलाब’ मृदुला गर्ग की प्रसिद्ध रचना है।
अलका सरावगी
17. ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ के लेखक हैं-
हजारी प्रसाद द्विवेदी
‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ हजारी प्रसाद द्विवेदी की एक कालजयी रचना है।
महावीर प्रसाद द्विवेदी
रामचंद्र शुक्ल
इनमें से कोई नहीं
18. ‘वैशाली की नगरवधू’ नामक उपन्यास के लेखक हैं-
वृंदावनलाल वर्मा
आचार्य चतुरसेन शास्त्री
‘वैशाली की नगरवधू’ उपन्यास आचार्य चतुरसेन शास्त्री का है। यह ऐतिहासिक उपन्यास है।
इलाचंद्र जोशी
यशपाल
19. प्रेमचंद उर्दू में किस नाम से लिखते थे:
धनपतराय
नवाबराय
प्रेमचंद ने उर्दू में ‘नवाबराय’ नाम से लिखते थे।
गणपत राय
इनमें से कोई नहीं

20. प्रेमचंद की किस कृति को प्रतिबंधित किया गया था?
कर्बला
सोज़े वतन
‘सोज़े वतन’ प्रेमचंद की वह कृति है जिसे ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था।
निर्मला
गबन

21. शिकार संबंधी रोचक निबंधों के रचनाकार हैं-
श्रीराम वर्मा
श्रीराम शर्मा
शिकार संबंधी रोचक निबंधों के रचनाकार श्रीराम शर्मा हैं।
श्रीकांत वर्मा
इनमें से कोई नहीं

22. ‘प्रसाद, पंत और मैथिलीशरण’ नामक निबंध-संग्रह किसका है-
रामवृक्ष बेनीपुरी
अज्ञेय
दिनकर
‘प्रसाद, पंत और मैथिलीशरण’ निबंध-संग्रह रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित है।
मुक्तिबोध
23. द्विवेदी युग के सर्वश्रेष्ठ प्रगीतकार माने जाते हैं-
रूपनारायण पांडेय
लोचन प्रसाद पांडेय
मुकुटधर पांडेय
द्विवेदी युग के सर्वश्रेष्ठ प्रगीतकार मुकुटधर पांडेय माने जाते हैं।
इनमें से कोई नहीं
24. पंत की पहली रचना है-
वीणा
ग्रंथि
गिरजे का घंटा
‘गिरजे का घंटा’ सुमित्रानंदन पंत की पहली रचना है।
इनमें से कोई नहीं
25. ‘आकाशगंगा’ काव्य-संग्रह है-
बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
भगवतीचरण वर्मा
रामकुमार वर्मा
‘आकाशगंगा’ राम कुमार वर्मा का प्रसिद्ध काव्य-संग्रह है।
उदयशंकर भट्ट
26. ‘मोक्ष की इच्छा रखने वाला’ के लिए प्रयुक्त एक शब्द है-
निर्वाण
मुमूर्ष
मुमुक्षु
‘मुमुक्षु’ वह व्यक्ति है जो मोक्ष की इच्छा रखता है।
जिज्ञासु
27. पिब् धातु का लोट् लकार, में प्रथम पुरुष बहुवचन का रूप होगा-
पिबत
पिबन्तु
पिब धातु के लोट् लकार में प्रथम पुरुष बहुवचन का रूप ‘पिबन्तु’ होता है।
पिबन्ति
पिबथः
28. ‘स्थावर’ का विलोम शब्द है-
चेतन
जंगम
‘स्थावर’ का विलोम ‘जंगम’ है, जिसका अर्थ है गतिशील।
जड़
चल
29. ‘आकाश’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
गगन
नभ
अंबर
अवनि
‘अवनि’ का अर्थ पृथ्वी है, इसलिए यह ‘आकाश’ का पर्यायवाची नहीं है।

30. भूषण का वास्तविक नाम था-
घनश्याम
भूषण का वास्तविक नाम घनश्याम था।
रासबिहारी
कृष्णदास
चंद्र भूषण
31. किस रचना में कुट्टनियों का वर्णन किया गया है-
कादंबरी
मृच्छकटिकम्
दशकुमारचरितम्
रत्नावली
‘रत्नावली’ में कुट्टनियों का वर्णन किया गया है।
32. किस महाकाव्य को विद्वानों के लिए औषधि माना गया है?
किरातार्जुनीयम्
शिशुपाल वधम्
रघुवंशम्
नैषधीय चरितम्
नैषधीय चरितम् को विद्वानों के लिए औषधि माना गया है।
33. ‘वक्रोक्ति काव्य जीवितम्’ कहकर वक्रोक्ति को ही काव्य की आत्मा स्वीकार करने वाले आचार्य हैं-
विश्वनाथ
मम्मट
कुंतक
आचार्य कुंतक ने ‘वक्रोक्ति काव्य जीवितम्’ कहकर वक्रोक्ति को काव्य की आत्मा माना।
दंडी
34. ‘नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना कब हुई थी?
1910
1893
‘नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना 1893 में हुई थी।
1800
इनमें से कोई नहीं
35. ‘प्रजाहितैषी’ नामक पत्र के संपादक थे-
राजा शिवप्रसाद ‘सितारे हिन्द’
राजा लक्ष्मण सिंह
‘प्रजाहितैषी’ नामक पत्र के संपादक राजा लक्ष्मण सिंह थे।
मुंशी सदासुखलाल
लल्लूलाल
36. ‘आलसियों का कोड़ा’ किसकी रचना है?
लल्लूलाल
मुंशी सदासुखलाल
सदल मिश्र
सितारे हिन्द
‘आलसियों का कोड़ा’ राजा शिवप्रसाद ‘सितारे हिन्द’ की रचना है।
37. ‘उद्धवशतक’ के लेखक हैं-
रत्नाकर
‘उद्धवशतक’ के रचयिता रत्नाकर हैं।
नंददास
सूरदास
सेवाराम
38. ‘सप्तपर्णा’ किसकी कृति है-
निराला
प्रसाद
महादेवी वर्मा
‘सप्तपर्णा’ महादेवी वर्मा की कृति है।
पंत
39. रीतिकाल को ‘शृंगारकाल’ कहा है-
आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने
आचार्य विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने
रीतिकाल को ‘शृंगारकाल’ आचार्य विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने कहा है।
मिश्रबंधु ने
रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’ ने
40. ‘प्रगतिशील लेखक संघ’ की स्थापना कब की गयी थी:
1926
1936
‘प्रगतिशील लेखक संघ’ की स्थापना 1936 (लखनऊ) में हुई थी।
1946
1939
41. निम्‍नलिखित में से कौन-सा नाम नाथ-पंथी साधकों में शामिल नहीं है?
जलन्‍ध्रीपाव
कण्‍हपा
‘कण्‍हपा’ आदिकालीन सिद्ध कवि हैं, सिद्धों की संख्या 84 मानी जाती है।
भरथरी
चुणकरनाथ
42. ‘गोरखबानी’ नामक पुस्‍तक के संपादक हैं-
हजारी प्रसाद द्विवेदी
डॉ. भागीरथ मिश्र
डॉ. पीताम्‍बर दत्त बड़थ्‍वाल
‘गोरखबानी’ के संपादक डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्‍वाल हैं।
इनमें से कोई नहीं
43. ‘ज्ञानबोध’ किसकी रचना है-
सुंदर दास
मलूकदास
‘ज्ञानबोध’ मलूकदास की रचना है।
रज्‍जब जी
इनमें से कोई नहीं
44. तुलसीदास किस दार्शनिक मत के भक्‍त कवि थे?
अद्वैतवाद
शुद्धाद्वैतवाद
द्वैतवाद
विशिष्टाद्वैतवाद
तुलसीदास विशिष्टाद्वैतवाद के भक्‍त कवि थे।
45. कामायनी को किसने ‘मानवता के रसात्‍मक इतिहास’ की संज्ञा प्रदान की है?
आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल
नलिन विलोचन शर्मा
नंददुलारे वाजपेयी
कामायनी को ‘मानवता के रसात्‍मक इतिहास’ की संज्ञा नंददुलारे वाजपेयी ने दी है।
रामनाथ लाल शुक्‍ल
46. ‘कलाधर’ किस कवि का आरम्भिक उपनाम है?
सुमित्रानंदन पंत
रामकुमार वर्मा
जयशंकर प्रसाद
‘कलाधर’ जयशंकर प्रसाद का आरम्भिक उपनाम था।
निराला
47. निम्‍नलिखित में कौन-सा शब्‍द स्‍त्रीलिंग नहीं है-
झुरमुट
‘झुरमुट’ पुल्लिंग शब्द है।
अन्‍त्‍येष्टि
इच्‍छा
निराशा
48. निम्‍नलिखित में पुल्लिंग शब्‍द है-
सरसों
मकई
सारस
‘सारस’ पुल्लिंग शब्द है।
मूँग
49. रबड़ छंद या केंचुआ छंद किस कवि की कविताओं को लक्ष्‍य कर कहा गया है?
दिनकर
धूमिल
निराला
रबड़ छंद या केंचुआ छंद निराला की कविताओं के लिए कहा गया।
मुक्‍तिबोध
50. दलित साहित्‍य के चर्चित लेखक हैं-
निराला
कुँवर बेचैन
ओमप्रकाश वाल्‍मीकि
दलित साहित्‍य के चर्चित लेखक ओमप्रकाश वाल्मीकि हैं।
नगेंद्र
51. ‘रूपाम्बरा’ किसकी रचना है?
अज्ञेय
‘रूपाम्बरा’ अज्ञेय द्वारा संपादित हिंदी प्रकृति-काव्य का संकलन है।
मुक्‍तिबोध
नेमिचंद्र जैन
भारत भूषण अग्रवाल
52. ‘अंधायुग’ के लेखक हैं-
गिरिजा कुमार माथुर
धर्मवीर भारती
‘अंधायुग’ के लेखक धर्मवीर भारती हैं।
मुक्‍तिबोध
इनमें से कोई नहीं
53. निम्‍नलिखित में कौन गिरिजा कुमार माथुर की कृति नहीं है-
नाश और निर्माण
धूप के धान
पृथ्‍वीकल्‍प
चाँद का मुँह टेढ़ा है
‘चाँद का मुँह टेढ़ा है’ मुक्‍तिबोध का काव्य संग्रह है।
54. आदिकाल को ‘बीजवपन काल’ कहा है-
ग्रियर्सन ने
विश्‍वनाथ प्रसाद मिश्र
मिश्रबन्‍धु
महावीर प्रसाद द्विवेदी
आदिकाल को ‘बीजवपन काल’ महावीर प्रसाद द्विवेदी ने कहा है।
55. किस ग्रंथ में चंदबरदाई को छप्‍पयों का राजा कहा गया है:
शिवसिंह सरोज में
‘शिवसिंह सरोज’ में चंदबरदाई को छप्‍पयों का राजा कहा गया है।
पृथ्‍वीराज रासो में
मुंजरासो में
इनमें से कोई नहीं
56. ‘आत्‍मबोध’ किसकी रचना है-
गोरखनाथ
‘आत्मबोध’ गोरखनाथ की रचना है।
जालन्‍धर नाथ
मत्‍स्‍येन्‍द्र नाथ
चर्पटनाथ
57. ‘पुष्‍प की अभिलाषा’ नामक प्रसिद्ध कविता किसने लिखी है?
माखनलाल चतुर्वेदी
‘पुष्प की अभिलाषा’ माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता है।
रामनरेश त्रिपाठी
रत्‍नाकर
नवीन
58. भारतेंदु युग का कौन-सा कवि पुष्टिमार्ग में दीक्षित था?
बालकृष्‍ण भट्ट
भारतेंदु हरिश्चंद्र
भारतेंदु हरिशचंद्र पुष्टिमार्ग में दीक्षित थे।
प्रेमधन
प्रताप नारायण मिश्र

59. ‘बकरी विलाप’ किसकी काव्‍य कृति है-
भारतेंदु हरिश्चंद्र
‘बकरी विलाप’ भारतेंदु हरिशचंद्र की काव्‍य कृति है।
प्रेमधन
बालकृष्ण भट्ट
इनमें से कोई नहीं
60. पंत को किस काव्‍य कृति पर ‘ज्ञानपीठ पुरस्‍कार’ मिला था?
लोकायतन
चिदम्‍बरा
पंत को ‘चिदम्‍बरा’ काव्य कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था।
पल्‍लव
ज्‍योत्‍सना
61. ‘विज्ञानगीता’ के लेखक हैं-
सेनापति
चिंतामणि
केशव दास
‘विज्ञानगीता’ के लेखक केशव दास हैं।
भिखारी दास
62. ‘काव्‍यरसायन’ किसकी रचना है?
भूषण
देव
‘काव्य रसायन’ की रचना देव ने की है।
बोधा
ठाकुर
63. ‘कपटी मित्र’ किस मुहावरे का सही अर्थ है-
काठ का उल्‍लू होना
अक्‍ल का दुश्‍मन
आस्तीन का साँप
‘आस्तिन का साँप मुहावरे का अर्थ कपटी मित्र अथवा छिपा हुआ शत्रु है।
इनमें से कोई नहीं
64. ‘कलापरिच्छेद’ के रचनाकार हैं-
दण्‍डी
‘कला परिच्छेद’ के रचनाकार दण्‍डी हैं। कलापरिच्छेद को स्वतंत्र उपलब्ध ग्रंथ मानने पर मतभेद हैं; इसे काव्यादर्श का अनुपलब्ध अंश भी माना गया है।
भवभूति
श्री हर्ष
बाण
65. इनमें से आचार्य मम्‍मट की रचना है-
नाट्यशास्‍त्र
व्‍यक्‍तिविवेक
काव्‍यालंकार
काव्‍यप्रकाश
‘काव्यप्रकाश’ आचार्य मम्मट की रचना है।
66. ‘उज्ज्वल’ में प्रयुक्‍त संधि है-
गुण संधि
व्‍यंजन संधि
‘उज्ज्वल’ शब्द में व्‍यंजन संधि का प्रयोग हुआ है।
विसर्ग संधि
दीर्घ संधि
67. ‘शोकाकुल’ में समास है-
तत्पुरुष
‘शोकाकुल’ में तत्पुरुष समास का प्रयोग है।
कर्मधारय
बहुव्रीहि
अव्‍ययीभाव
68. मोर का पर्यायवाची शब्‍द है-
कलापी
मोर का पर्यायवाची शब्द ‘कलापी’ है।
तड़ित
विशिख
विचक्षण
69. ‘मौर्यविजय’ किसकी रचना है-
मैथिलीशरण गुप्‍त
सियारामशरण गुप्‍त
‘मौर्य विजय’ सियारामशरण गुप्‍त की रचना है।
श्‍याम नारायण पाण्‍डेय
इनमें से कोई नहीं
70. ‘हल्‍दीघाटी’ वीर रस प्रधान प्रबंध काव्‍य है-
श्यामनारायण पांडेय
‘हल्दीघाटी’ वीर रस प्रधान प्रबंध काव्य श्यामनारायण पांडेय का है।
नवीन
सोहनलाल द्विवेदी
इनमें से कोई नहीं
71. ‘महाकवि सूरदास’ किसकी आलोच्‍य कृति है-
हजारी प्रसाद द्विवेदी
रामचंद्र शुक्‍ल
आचार्य नंददुलारे वाजपेयी
‘महाकवि सूरदास’ आचार्य नंददुलारे बाजपेयी की आलोच्‍य कृति है।
डॉ. नगेंद्र
72. ‘हृदय का मधुभार’ काव्‍य रचना है-
शुक्‍ल की
‘हृदय का मधुभार’ काव्य रचना रामचंद्र शुक्ल की है।
प्रसाद की
पंत की
निराला की
73. ‘गड़बड़ घोटाला’ कौन-सा शब्‍द है-
तद्भव
देशज
‘गड़बड़ घोटाला’ देशज शब्द है।
तत्‍सम
संकर
74. अलंकार संप्रदाय के प्रवर्तक हैं-
दण्‍डी
भामह
अलंकार संप्रदाय के प्रवर्तक भामह माने जाते हैं।
मम्‍मट
भरतमुनि
75. निम्‍नलिखित में पुल्लिंग शब्‍द नहीं है-
रत्‍न
मोती
नकल
‘नकल’ पुलिंग शब्द नहीं है।
बचपन
76. ‘मैला आँचल’ किस प्रकार का उपन्‍यास है?
राजनीतिक
आदर्शवादी
आंचलिक
‘मैला आँचल’ आंचलिक प्रकार का उपन्‍यास है।
ऐतिहासिक
77. ‘मानस का हंस’ उपन्‍यास के लेखक हैं-
अमृतलाल नागर
‘मानस का हंस’ उपन्यास अमृतलाल नागर द्वारा लिखा गया है।
यशपाल
रेणु
अज्ञेय
78. ‘झूठा सच’ उपन्‍यास के लेखक हैं-
अज्ञेय
मुक्‍तिबोध
यशपाल
‘झूठा सच’ उपन्यास यशपाल द्वारा रचित है।
हजारी प्रसाद द्विवेदी
79. ‘मेरे घर से आपका घर पाँच किलोमीटर दूर है’ इस वाक्‍य में ‘घर से’ में कौन-सा कारक है-
कर्म
करण
संबंध
अपादान
वाक्य में ‘घर से’ अपादान कारक है।
80. नागार्जुन किस वर्ग के कवि हैं-
छायावादी
प्रगतिवादी
नागार्जुन प्रगतिवादी वर्ग के कवि हैं।
प्रयोगवादी
द्विवेदी युगीन
81. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की किस कृति को ‘आधुनिक युग की गीता’ कहा गया है-
रेणुका
हुँकार
कुरुक्षेत्र
‘कुरुक्षेत्र’ को आधुनिक युग की गीता कहा गया है।
उर्वशी
82. महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिंदी नवजागरण के लेखक हैं-
रामविलास शर्मा
‘महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिंदी नवजागरण’ के लेखक रामविलास शर्मा हैं।
नामवर सिंह
डॉ. नगेंद्र
नंददुलारे वाजपेयी
83. ‘प्रतिज्ञा’ उपन्‍यास के लेखक हैं-
नागार्जुन
रेणु
प्रेमचंद
‘प्रतिज्ञा’ उपन्‍यास प्रेमचंद द्वारा लिखा गया है।
यशपाल
84. ‘विक्रमोर्वशी की मूल कथा’ नामक निबंध के लेखक हैं-
चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
‘विक्रमोर्वशी की मूल कथा’ नामक निबंध चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ द्वारा लिखा गया है।
रामचंद्र शुक्‍ल
अज्ञेय
इनमें से कोई नहीं
85. ‘एकलव्‍य’ नामक कृति के लेखक हैं-
भगवती चरण वर्मा
रामकुमार वर्मा
‘एकलव्‍य’ नामक कृति रामकुमार वर्मा की रचना है।
नंददुलारे वाजपेयी
इनमें से कोई नहीं

UP PGT Hindi Previous Year Question Paper-

Previous articleUP PGT Hindi Question Paper 2002
Next articleUP PGT Hindi Question Paper 2004