UP PGT Hindi Question Paper 2011

0
4722
up-pgt-hindi-previous-year-question-paper
यूपी पीजीटी हिंदी प्रश्न-पत्र

UP PGT Hindi question paper 2011 को यहाँ दिया गया है। यह परीक्षा 05/06/2016 को हुई थी। TGT, PGT hindi की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों को इसे जरूर देखना चाहिए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज (UPSESSB) द्वारा आयोजित PGT Hindi Exam- 2011 के question paper को हल कर अपना मूल्यांकन कर सकते हैं। up pgt hindi previous year question paper के अंतर्गत यह अठवाँ प्रश्न-पत्र है।

पीजीटी हिंदी- 2011

1. ‘यथाशक्ति’ कौन-सा समास है?
कर्मधारय
तत्पुरुष
द्वंद्व
अव्ययीभाव
‘यथाशक्ति’ में अव्ययीभाव समास है।
2. ‘नील गाय’ में कौन-सा समास है?
तत्पुरुष
अव्ययीभाव
कर्मधारय
‘नील गाय’ में ‘नील’ विशेषण और ‘गाय’ विशेष्य है, इसलिए यह कर्मधारय समास है।
द्वंद्व
3. लिंग किस भाषा का शब्द है?
हिंदी
अंग्रेजी
संस्कृत
‘लिंग’ शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘चिह्न’।
जर्मन
4. ‘ठाकुर’ शब्द का स्त्रीलिंग क्या होगा?
ठकुरानी
ठकुराइन
‘ठाकुर’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप ‘ठकुराइन’ है।
ठकुरिन
ठाकुरी
5. ‘चिड़िया’ शब्द का प्रयोग बहुवचन में क्या होता है?
चिड़ियाँ
‘चिड़िया’ का बहुवचन रूप ‘चिड़ियाँ’ होता है।
चिड़ियों
चिड़िओं
चिड़िये
6. ‘वह कार मेरी है’ इस वाक्य में कौन-सा कारक है?
करण
संबंध
इस वाक्य में ‘मेरी’ का उपयोग संबंध कारक के रूप में हुआ है।
संप्रदान
अधिकरण
7. ‘अश्व’ का पर्यायवाची शब्द है?
घोटक
‘अश्व’ का एक पर्यायवाची शब्द ‘घोटक’ है।
अनंत
सुरपति
दिनकर
8. निम्न में से कौन-सा पर्यायवाची शब्द युग्म सही नहीं है?
कमल – मृणाल
ओस – निहार
आकाश – अभ्र
गाय – द्विज
‘गाय’ और ‘द्विज’ पर्यायवाची नहीं हैं।
9. ‘उत्थान’ का विलोम शब्द क्या है?
प्रस्थान
पतन
‘उत्थान’ का विपरीत अर्थ ‘पतन’ होता है।
विस्थापन
अनुत्थान
10. ‘उल्लास’ का विलोम शब्द क्या है?
हर्ष
विषाद
कष्ट
नैराश्य
‘उल्लास’ का विलोम शब्द ‘नैराश्य’ होता है।
11. ‘कम बोलने वाले’ के लिए एक शब्‍द क्या होगा?
मितभाषी
‘कम बोलने वाले’ के लिए एक शब्‍द मितभाषी होता है।
वाचाल
चपल
मूर्ख
12. ‘जिसकी भुजायें घुटनों तक लम्‍बी हों’ के लिये एक शब्‍द क्‍या होगा?
अजान बाहु
ऐसी स्थिति को ‘अजान बाहु’ कहा जाता है।
अनजान बाहु
सम्‍बाहु
अग्रबाहु
13. ‘अपने हाथ से स्‍वयं काम करो’ वाक्‍य का शुद्ध रूप क्‍या होगा?
अपना काम स्‍वयं करो
सही वाक्य है ‘अपना काम स्‍वयं करो।’ यह आत्मनिर्भरता का संदेश देता है।
अपने से अपना काम करो
स्‍वयं से काम करो
हाथ से अपना काम करो
14. ‘एकमात्र सहारा’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
आँखों का तारा
नाक का बाल होना
अंधे की लाठी होना
‘एकमात्र सहारा’ का अर्थ है अंधे की लाठी होना।
आँखें बिछाना
15. ‘ऊँट के मुँह में जीरा’ का सही अर्थ है?
बहुत थोड़ा
‘ऊँट के मुँह में जीरा’ का मतलब बहुत थोड़ा होता है।
ऊँट के मुँह में पीड़ा होना
ऊँट को जीरा खिलाना
पेट भरने के लिए कुछ भी खाना
16. ‘अभिज्ञान शाकुन्‍तलम्’ नाटक के लेखक का नाम बताइये?
भवभूति
भास
कालिदास
‘अभिज्ञान शाकुन्‍तलम्’ कालिदास की प्रसिद्ध रचना है।
भारवि
17. इनमें से कौन-सा नाटक भास का नहीं है?
प्रतिभा नाटक
ऊरूभंग
दूतवाक्‍यम्
मालविकाग्निमित्रम्
‘मालविकाग्निमित्रम्’ कालिदास का नाटक है।
18. ‘स्‍वप्‍नवासवदत्तम्’ नाटक के लेखक का नाम बताइए।
कालिदास
भास
‘स्‍वप्‍नवासवदत्तम्’ भास द्वारा रचित है।
भवभूति
व्‍यास
19. ‘भारवी’ की माता का क्‍या नाम था?
सुशीला
‘भारवी’ की माता का नाम सुशीला था।
गीता
सुनीता
मीता
20. ‘शिशुपालवध’ रचना के लेखक का नाम बताइये?
माघ
‘शिशुपालवध’ माघ की काव्य रचना है।
कालिदास
श्री हर्ष
भवभूति
21. श्री हर्ष के पिता का नाम बताइये?
सुधीर
सुशील
हरि
श्री हर्ष के पिता का नाम हरि था।
कृष्‍ण
22. ‘दशकुमार चरित’ के लेखक का नाम बताइये?
दण्‍डी
‘दशकुमार चरित’ के लेखक दण्‍डी हैं।
हर्ष
व्‍यास
भारवि
23. इनमें से कौन-सी रचना दण्‍डी की है?
दशकुमार चरितम्
‘दशकुमार चरितम्’ दण्‍डी की प्रसिद्ध रचना है।
स्वप्नवासववदत्तम्
वासवदत्ता
कादम्‍बरी
24. सही संधि विच्‍छेद का चयन कीजिये?
वि + द्यार्थी
विद्या + अर्थी
‘विद्यार्थी’ का सही संधि विच्‍छेद है ‘विद्या + अर्थी’। (दीर्घ संधि- अंक: सवर्ण दीर्घ:)
विद्या + आर्थी
विद्या + र्थी
25. ‘यद्यपि’ का संधि विच्‍छेद है?
यदि + अपि
‘यद्यपि’ का संधि विच्छेद ‘यदि + अपि’ है।
यद्य + पि
यद् + अपि
य + अपि
26. ‘हरिश्‍ते’ शब्‍द में कौन-सी संधि है?
श्‍चुत्‍व संधि
गुण
विसर्ग
‘हरिश्‍ते’ में विसर्ग संधि है: हरि: + शेते।
चर्त्‍व संधि
27. ‘पितुरिच्‍छा’ शब्‍द में कौन-सी संधि है?
स्‍वर संधि
व्‍यंजन संधि
विसर्ग संधि
‘पितुरिच्‍छा’ का संधि विच्छेद ‘पितु: + इच्छा’ है। यह विसर्ग संधि है।
गुण संधि
28. ‘अनुदिनम्’ में कौन समास है?
अव्‍ययी भाव
‘अनुदिनम्’ में अव्ययी भाव समास है। अनुदिनम्- दिनम्- दिनम्- (प्रतिदिन)
कर्मधारय
बहुब्रीहि
द्वन्‍द्व
29. ‘पीताम्‍बर’ शब्‍द में कौन-सा समास है?
तत्‍पुरूष
द्वन्‍द्व
द्विगु
बहुब्रीहि
‘पीताम्बर’ में बहुब्रीहि समास है: पीत है अंबर जिसका, अर्थात श्रीकृष्ण।
30. ‘नम: शिवाय’ शब्‍द में कौन-सी विभक्‍ति है?
चतुर्थी विभक्‍ति
‘नम: शिवाय’ में चतुर्थी विभक्ति है।
पंचमी विभक्‍ति
तृतीय विभक्‍ति
षष्‍ठी विभक्‍ति
31. ‘भिक्षुक: पादेन खञ्ज: अस्ति’ में कौन-सी विभक्‍ति है?
प्रथमा विभक्‍ति
द्वितीया विभक्‍ति
तृतीया विभक्‍ति
‘पादेन’ में तृतीया विभक्ति का प्रयोग हुआ है।
षष्‍ठी विभक्‍ति
32. करणीय: शब्‍द में कौन-सा प्रत्‍यय है?
क्‍त्‍वा
तव्‍यत्
अनीयर्
‘करणीय:’ में अनीयर् प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।
तद्धित प्रत्‍यय
33. ‘राज्ञा’ शब्‍द रूप में कौन-सी विभक्‍ति है?
तृतीया
‘राज्ञा’ में तृतीया विभक्ति का प्रयोग है।
चतुर्थी
पंचमी
षष्‍ठी
34. ‘गमिष्‍यति’ धातु रूप में कौन-सा काल है?
वर्तमान काल
भूतकाल
भविष्‍यकाल
‘गमिष्‍यति’ में भविष्‍यकाल का प्रयोग हुआ है।
लोट् लकार
35. ‘विद्यालयं निकषा जलाशय: अस्ति’ का सही अर्थ है?
विद्यालय से दूर जलाशय है।
विद्यालय के समीप जलाशय है।
उपरोक्त वाक्य का अर्थ है- विद्यालय के समीप जलाशय है।
विद्यालय के थोड़ी दूरी पर विद्यालय है।
विद्यालय के कोने में जलाशय है।
36. ‘प्रेम सागर’ किसकी रचना है?
सदल मिश्र
लल्‍लू लाल
‘प्रेम सागर’ की रचना लल्‍लू लाल ने की थी।
इंशा अल्‍ला खाँ
नासिकेतोपाख्‍यान
37. इनमें से कौन कलकत्ता के फोर्ट विलियम कालेज से सम्‍बद्ध थे?
लल्‍लू लाल
लल्लू लाल और सदल मिश्र फोर्ट विलियम कालेज से जुड़े थे।
ईशा अल्‍ला खाँ
सदा सुख लाल
भारतेंदु हरिश्चंद्र
38. ‘पउमचरिउ’ किसकी रचना है?
अब्‍दुल रहमान
विद्यापति
स्‍वयंभू
‘पउमचरिउ’ जैन कवि स्‍वयंभू की रचना है।
चंद्रवरदाई
39. निम्‍न‍लिखित में कौन-सा नाम ‘आदिकाल’ का नहीं है?
वीरगाथा काल
गद्य काल
‘गद्य काल’ को आधुनिक काल का हिस्सा माना जाता है।
चारण काल
सिद्ध सामंत काल
40. इनमें से कौन-सा कवि आदिकाल का नहीं है?
चंद्रवरदाई
जगनिक
नाभादास
नाभादास भक्तिकाल के कवि हैं।
दलपति विजय
41. हिंदी का प्रथम महाकाव्‍य किस रचना को माना जाता है?
कामायनी
साकेत
रामचरित मानस
पृथ्‍वीराज रासो
पृथ्‍वीराज रासो हिंदी का प्रथम महाकाव्‍य माना जाता है।
42. इनमें से कौन-सी रचना आदिकाल की है?
सूर सागर
विद्यापति पदावली
विद्यापति पदावली आदिकाल की महत्वपूर्ण रचना है।
बीजक
भ्रमरगीत
43. ‘बीसलदेव रासो’ के रचयिता कौन है?
जगनिक
नरपति नाल्‍ह
‘बीसलदेव रासो’ की रचना नरपति नाल्ह ने की थी।
भट्ट केदार
चंद्रवरदाई
44. इनमें से कौन-सी भाषा ‘आदिकाल’ की है?
ब्रजभाषा
खड़ी बोली
डिंगल पिंगल
आदिकाल में डिंगल और पिंगल भाषाओं का प्रमुखता से उपयोग हुआ।
अवधी
45. हिंदी के किस काल को स्‍वर्णयुग कहा जाता है?
छायावाद
रीतिकाल
भक्‍तिकाल
हिंदी साहित्य में भक्‍तिकाल को स्‍वर्णयुग माना गया है।
आदिकाल
46. कबीरदास की मृत्‍यु कहाँ हुई?
काशी
मगहर
कबीरदास की मृत्‍यु मगहर में हुई थी।
बनारस
इलाहाबाद
47. कबीरदास के गुरू कौन थे?
रामचंद्र
राघवानंद
दयानंद
रामानंद
कबीरदास के गुरू रामानंद थे। वहीं मुस्लिम संतों के अनुसार कबीर के गुरु सूफी फकीर शेख तकी थे।
48. संतकाव्‍य नाम किसने दिया है?
आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल
राहुल सांस्‍कृत्‍यायन
रामकुमार वर्मा
संतकाव्‍य नाम रामकुमार वर्मा ने दिया।
हजारी प्रसाद द्विवेदी
49. ‘मसि कागद छुओ नहीं कलम गह्मों नहीं हाथ’ किसके विषय में कहा गया है?
नानक
रैदास
कबीर
यह पंक्ति कबीर के बारे में कही गई है।
दादू
50. ‘अजगर करे न चाकरी पंक्षी करे न काम’ किसने कहा है?
तुलसीदास
सूरदास
रैदास
मलूकदास
यह कथन संत मलूकदास का है।
51. इनमें से जायसी की कौन-सी रचना नहीं है?
आखिरी कलाम
अखरावट
पदमावत
चित्रावली
चित्रावली उसमान की रचना है।
52. कुतुबन के गुरू कौन थे?
दादू
शेख सलीम
शेख बुरहान
कुतुबन के गुरू शेख बुरहान थे।
सुंदर दास
53. ‘मधुमालवी’ की रचना किसने की?
दाउद
कुतुबन
मंझन
‘मधुमालवी’ की रचना मंझन ने की थी।
जायसी
54. ‘पद्मावत’ को समासोक्‍ति किसने कहा है?
गणपतिचंद्र गुप्‍त
आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल
आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल ने ‘पद्मावत’ को समासोक्‍ति कहा है।
माताप्रसाद गुप्‍त
रामकुमार वर्मा
55. अष्‍टछाप में कौन सम्मिलित नहीं है?
कुंभनदास
छीत स्‍वामी
केशवदास
अष्‍टछाप में केशवदास सम्मिलित नहीं हैं।
नंद दास
56. सूरदास कौन-सी धारा के प्रतिनिधि कवि है?
कृष्‍ण काव्‍य धारा
सूरदास कृष्‍ण काव्‍य धारा के प्रमुख कवि हैं।
राम काव्‍य धारा
संत काव्‍य धारा
सूफी काव्‍य धरा
57. ‘सूरदास’ किसके शिष्य थे?
वल्‍लभाचार्य
‘सूरदास’ वल्‍लभाचार्य के शिष्य थे।
गोकुलनाथ
विट्ठलनाथ
नाभादास
58. इनमें से पुष्टिगामी कवि कौन है?
सूर
सूरदास पुष्टिमार्ग के कवि थे।
कबीर
जायसी
तुलसी
59. ‘कृष्‍ण गीतावली’ के रचनाकार हैं?
तुलसी
‘कृष्‍ण गीतावली’ के रचनाकार तुलसीदास हैं।
सूरदास
कबीर
रामानंद
60. गोस्‍वामी जी के पिता का नाम था?
गंगाराम
आत्‍माराम
गोस्‍वामी तुलसीदास के पिता का नाम आत्‍माराम था।
देवतादीन
इनमें से कोई नहीं

61. रामचरित मानस की भाषा है?
अवधी
रामचरित मानस की भाषा अवधी है।
ब्रज
मैथिली
खड़ी बोली
62. बिहारी किस धारा के कवि है?
रीतिसिद्ध
बिहारी रीतिसिद्ध धारा के कवि हैं।
रीतियुक्‍त
रीतिबद्ध
स्वच्छंदतावादी
63. ‘दृग उरझत टृटत कुटुम्‍ब, जुरत चतुर चित प्रीति’ यह कथन किसका है?
बिहारी
यह कथन बिहारी का है।
तुलसी
जायसी
कबीर
64. इनमें से कौन-सा कवि रीतिमुक्‍त नहीं है?
घनानंद
आलम
बोधा
बिहारी
बिहारी रीतिसिद्ध कवि हैं।
65. घनानंद किस वर्ग के कवि हैं?
रीतिबद्ध
रीतिमुक्‍त
घनानंद रीतिमुक्‍त कवि हैं।
रीतिसिद्ध
छायावाद
66. ‘रामचंद्रिका’ किस कवि की कृति है?
पद्माकर
देव
केशव
‘रामचंद्रिका’ केशव के द्वारा रचित है।
बिहारी
67. बिहारी की रचना का क्‍या नाम है?
बिहारी रत्‍नाकर
बिहारी सतसई
बिहारी की प्रमुख रचना ‘बिहारी सतसई’ है।
सतसैया
बिहारी बोधिनी
68. भारतेंदु जी ने किस पत्रिका का संपादन किया?
माधुरी
मर्यादा
कवि वचन सुधा
भारतेंदु जी ने ‘बाल विबोधिनी’, ‘हरिश्चंद्र पत्रिका’ और ‘कविवचन सुधा’ पत्रिका का संपादन किया।
सरस्‍वती
69. भारतेंदु जी ने किस नाटक में स्‍वयं अभिनय किया है?
जानकी मंगल
भारतेंदु जी ने ‘जानकी मंगल’ नाटक में स्‍वयं अभिनय किया था।
जानकी भरत
वरवै रामायण
अँधेर नगरी
70. भारतेंदु कालीन किस उपन्‍यास से आधुनिकता की शुरूआत मानी जाती है?
रानी केतकी की कहानी
परीक्षा गुरू
‘परीक्षा गुरू’ उपन्‍यास को भारतेंदु कालीन आधुनिकता की शुरूआत माना जाता है।
सौ आजान एक सुजान
चंद्रकांत।
71. द्विवेदी युग की कविता है?
उपदेशात्‍मक एवं इतिवृतात्‍मक
द्विवेदी युग की कविता उपदेशात्‍मक और इतिवृतात्‍मक होती है।
प्रकृति चित्रात्‍मक
नवजागरण परक
नारी चेतनात्‍मक
72. मैथिलीशरण गुप्‍त ने इतिहास के उर्मिला जैसी उपेक्षित नारी पात्र को निम्‍न पुस्‍तक मे प्रतिष्ठित किया?
भारत भारती
रंग में भंग
द्वापर
साकेत
मैथिलीशरण गुप्‍त ने ‘साकेत’ में इतिहास के उपेक्षित नारी पात्रों को प्रतिष्ठित किया।
73. ‘मैं नीर भरी दुख की बदली’ यह कथन किसका है?
महादेवी वर्मा
यह पंक्ति महादेवी वर्मा की है।
प्रसाद
पंत
निराला
74. हिंदी काव्‍य की आधुनिक मीरा किसे कहा जाता है?
महादेवी वर्मा
हिंदी काव्‍य की आधुनिक मीरा महादेवी वर्मा को कहा जाता है।
कीर्ति चौधरी
सुभद्रा कुमारी चौहान
वंदना वाजपेयी
75. छायावादी युग का प्रवर्तक किसे कहा जाता है?
जयशंकर प्रसाद
छायावादी युग का प्रवर्तक जयशंकर प्रसाद को माना जाता है।
सुमित्रानंदन पंत
महादेवी वर्मा
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
76. प्रगतिवाद के अन्‍तर्गत कौन-सा विचार अमान्‍य है?
यथार्थवाद
रूपवाद
प्रगतिवाद में रूपवाद का विचार अमान्‍य है।
पदार्थवाद
समाजवाद
77. निम्न पंक्‍तियाँ किसकी कविता से उद्घृत है-
‘दो राह समय के रथ का घर्घरनाद सुनो,
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।’
शिवमंगल सिंह सुमन
रामधारी सिंह दिनकर
यह पंक्तियाँ रामधारी सिंह दिनकर की कविता से उद्धृत हैं।
मैथिली शरण गुप्‍त
महादेवी
78. अज्ञेय किस पत्र के संपादक रहे?
विशाल भारत
सैनिक
दिनमान
ये सभी
अज्ञेय ‘विशाल भारत’, ‘सैनिक’, और ‘दिनमान’ सभी पत्रों के संपादक रहे।
79. इनमें से कौन-सी रचना धर्मवीर भारती की नहीं है?
अंधा युग
कनुप्रिया
ठण्‍डा लोहा
हरी घास पर क्षणभर
‘हरी घास पर क्षणभर’ अज्ञेय की रचना है।
80. इनमें से कौन-सी हिंदी की पहली कहानी मानी जाती है?
इंदुमती
‘इंदुमती’ को हिंदी की पहली कहानी माना जाता है।
ग्‍यारह वर्ष का समय
दुलाई वाली
इनमें से कोई नहीं
81. ‘हार की जीत’ कहानी के लेखक हैं?
विश्‍वम्‍भरनाथ शर्मा कौशिक
भगवती प्रसाद वाजपेयी
सुदर्शन
‘हार की जीत’ कहानी के लेखक सुदर्शन हैं।
पाण्‍डेय बेचन शर्मा
82. इनमें से कौन-सा नाटक भारतेंदु जी का नहीं है?
भारत दुर्दशा
नीलदेवी
प्रेम जोगिनी
रणधीर प्रेम मोहिनी
‘रणधीर प्रेम मोहिनी’ नाटक श्रीनिवास दास का है।
83. ‘आलोक पर्व’ निबंध के रचनाकार हैं?
विद्यानिवास मिश्र
हजारी प्रसाद द्विवेदी
‘आलोक पर्व’ निबंध के रचनाकार हजारी प्रसाद द्विवेदी हैं।
प्रभाकर माचवे
कुबेर नारायण राय
84. ‘आवारा मसीहा’ किस विधा की रचना है?
उपन्‍यास
कहानी
जीवनी
‘आवारा मसीहा’ (1974 ई.) शरतचंद्र की जीवनी है, जिसे विष्णु प्रभाकर ने लिखा है।
आत्‍मचरित
85. इनमें से कौन-सा लेखक जीवनी लेखक नहीं है?
रामविलास शर्मा
अज्ञेय
अज्ञेय जीवनी लेखक नहीं थे, जबकि अन्य लेखक जीवनी लेखक थे।
अमृत राय
विष्‍णु प्रभाकर
86. प्रेमचंद का कौन-सा उपन्‍यास गाँधीवाद से प्रभावित है?
गोदान
कर्मभूमि
रंगभूमि
प्रेमचंद का उपन्‍यास ‘रंगभूमि’ गाँधीवाद से प्रभावित है।
सेवासदन
87. आँचलिक उपन्‍यासों का प्रवर्तक किसे माना जाता है?
नागार्जुन
शिवपूजन सहाय
फणीश्‍वर नाथ रेणु
आँचलिक उपन्‍यासों के प्रवर्तक फणीश्‍वर नाथ रेणु को माना जाता है।
शिव प्रसाद मिश्र
88. हिंदी साहित्‍य के पहले रिपोर्ताज लेखक होने का श्रेय प्राप्‍त था?
भारतेंदु हरिशचंद्र
महावीर प्रसाद द्विवेदी
शिवदान सिंह चौहान
हिंदी साहित्‍य के पहले रिपोर्ताज लेखक शिवदान सिंह चौहान हैं।
भदन्‍त आनंद कौत्‍यायन
89. ‘विवेकी राय’ द्वारा रचित कृत ‘बाढ! बाढ! बाढ़!!!’ हिंदी साहित्‍य की किस विधा की प्रसिद्ध रचना है?
जीवनी परक
रेखाचित्र
संस्‍मरण परक
रिपोर्ताज साहित्‍य
‘बाढ! बाढ! बाढ़!!!’ विवेकी राय की रिपोर्ताज साहित्‍य की प्रसिद्ध रचना है।
90. ‘हमारी यात्रा’ के यात्रा वृत्ताकार हैं?
भगवानदास शर्मा
कल्‍याण चंद्र
लोचन प्रसाद पाण्‍डेय
‘हमारी यात्रा’ के यात्रा वृत्ताकार लोचन प्रसाद पाण्‍डेय थे।
यशपाल जैन
91. ‘अमिट रेखाये’ के संस्‍मरण रेखा चित्रकार हैं?
विष्‍णु प्रभाकर
सत्‍यवती मल्लिक
‘अमिट रेखाये’ के संस्‍मरण रेखा चित्रकार सत्‍यवती मल्लिक हैं।
देवेन्‍द्र सत्‍यार्थी
शिवपूजन सहाय
92. ‘महादेवी वर्मा’ के रेखाचित्र इनमें से कौन-सा नहीं है?
अतीत के चलचित्र
पथ के साथी
‘पथ के साथी’ महादेवी वर्मा का संस्मरण है।
स्‍मृति के रेखायें
उपरोक्‍त सभी
93. महावीर प्रसाद द्विवेदी का संस्‍मरण नहीं है?
अनुमोदन का अन्‍त
इधर-उधर की बातें
‘इधर-उधर की बातें’ राम कुमार खेमका का संस्मरण है।
सभा की सभ्‍यता
विज्ञानाचार्य वसु का विज्ञान मन्दिर
94. ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस’ द्वारा लिखित आत्‍मकथा का क्‍या नाम है?
तरुण के स्‍वप्‍न
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आत्‍मकथा का नाम ‘तरुण के स्‍वप्‍न’ है।
परिव्राजक की प्रजा
कुछ आप बीती कुछ जग बीती
आत्‍म निरीक्षण
95. रस की संख्या 8 किसने मानी है?
मम्मट
विश्वनाथ
भरतमुनि
भरतमुनि ने रस की संख्या 8 मानी है। अभिनव गुप्त ने 9, मम्मट और विश्वनाथ ने 11 मानी थी।
अभिनव गुप्त
96. संचारी भावों की संख्‍या कितनी होती है?
दस
नौ
तैतीस
संचारी भावों की संख्‍या 33 होती है।
पच्‍चीस
97. वीर रस प्रधान रचना में कौन-सा गुण प्रधान होता है?
ओज
वीर रस प्रधान रचनाओं में ओज गुण प्रमुख होता है।
प्रसाद
माधुर्य
ये सभी
98. ‘राम को रूप निहारति जानकी, कंकन के नग की परिछाँहि।’ उपरोक्‍त पंक्‍ति में कौन-सा रस है?
हास्‍य
करुण
शांत
श्रृंगार
उपरोक्त पंक्‍ति में श्रृंगार रस है।
99. ‘विंध्‍य के वासी उदासी तपोव्रत धारी महाबिनु नारि दुखारे।’ उपरोक्‍त पंक्‍ति में कौन-सा रस है?
श्रृंगार
करुण
हास्‍य
इस पंक्‍ति में हास्‍य रस है।
वीर
100. चौपाई छंद में कितनी मात्रा होती है?
ग्‍यारह
बारह
सोलह
चौपाई छंद में सोलह मात्रा होती है।
अठारह
101. दोहा छंद के विपरीत कौन-सा छंद होता है?
सोरठा
दोहा छंद के विपरीत सोरठा छंद होता है।
दोहा
चौपाई
कुण्‍डलिया
102. ‘जहाँ वर्णों की आवृत्ति बार-बार होती है’ उनमें कौन-सा अलंकार होता है?
यमक
श्‍लेष
अनुप्रास
‘जहाँ वर्णों की आवृत्ति बार-बार होती है’, वह अनुप्रास अलंकार होता है।
उत्‍प्रेक्षा
103. ‘दृग उरझत टूटत कुटुम्‍ब, जुरत चतुर चित प्रीत’ में कौन सा अलंकार है?
विरोधाभास
असंगति
इस पंक्ति में असंगति अलंकार है, क्योंकि यहां भावों का परस्पर मेल नहीं है।
विभावना
निदर्शना
104. ‘जहाँ शब्‍द प्रत्‍यक्ष अर्थ को त्‍याग कर किसी और ही अर्थ की प्रती‍ति कराए जो उसके प्रत्‍यक्ष अर्थ की अपेक्षा अधिक चमत्‍कार पूर्ण हो’ काव्‍यशास्‍त्र के अनुसार यह किसका लक्षण है?
रस का
अलंकार का
ध्‍वनि का
यह ध्‍वनि का लक्षण है, जो शब्‍द के चमत्‍कारिक अर्थ को प्रकट करता है।
इनमें से कोई नहीं
105. शब्‍द शक्‍ति के विषय में निम्न कथन किसका है-
‘अभिधा उत्तम काव्‍य है, मध्‍य लक्षणा हीन।
अधम व्‍यंजना रस विरस, उलटी कहत नवीन।’
केशवदास
भिखारीदास
देवकवि
यह कथन देवकवि का है, जो शब्‍द शक्‍ति के विषय में है।
चिंतामणि
106. ‘को घटि ए वृष भानुजा वे हलधर के वीर’ में कौन-सी व्‍यंजना है?
शाब्‍दी व्‍यंजना
आर्थी व्‍यंजना
यह आर्थी व्‍यंजना का उदाहरण है, जिसमें वस्तु का संकेत किया गया है।
रस व्‍यंजना
इनमें से कोई नहीं
107. किस शब्‍द शक्‍ति की प्रतीति सबसे पहले हुआ करती है?
व्‍यंजना
लक्षणा
अभिधा
शब्‍द शक्‍ति की प्रतीति सबसे पहले अभिधा होती है।
इनमें से कोई नहीं
108. हिंदी भाषा की उत्‍पत्ति हुई है?
वैदिक संस्‍कृत
लौकिक संस्‍कृत
शौरसेनी अपभ्रंश
हिंदी भाषा की उत्‍पत्ति शौरसेनी अपभ्रंश से हुई है।
प्राकृत
109. अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन थे?
हेमचंद्र
स्‍वयंभू
अपभ्रंश के प्रथम महाकवि स्‍वयंभू थे।
रामचंद्र
सोमप्रम सूरि
110. देवनागरी लिपि में स्‍वर वर्णों की संख्या है?
11
देवनागरी लिपि में 11 स्‍वर, 12 ध्वनि और 33 व्यंजन होते हैं।
12
13
14
111. इनमें से पश्‍चिमी हिंदी की बोली कौन-सी नहीं है?
ब्रजभाषा
बघेली
बघेली पूर्वी हिंदी की बोली है।
कन्‍नौजी
बुंदेली
112. इनमें से कौन-सी राजस्‍थान की बोली नहीं है?
मारवाड़ी
बुंदेली
बुंदेली राजस्‍थान की बोली नहीं है, यह मध्य प्रदेश की बोली है।
मेवाती
मालवी
113. किसी सीमित क्षेत्र में बोली जाने वाली स्‍थानीय भाषा को कहते हैं?
राष्‍ट्रीय भाषा
राजभाषा
बोली
किसी सीमित क्षेत्र में बोली जाने वाली स्‍थानीय भाषा को बोली कहा जाता है।
उपभाषा
114. पूर्वी हिंदी का विकास इनमें से किस अपभ्रंश में हुआ है?
नगंड
अर्द्धमागधी
पूर्वी हिंदी का विकास अर्द्धमागधी अपभ्रंश से हुआ है।
खस
मागधी
115. अपभ्रंश काव्‍य का सुप्रसिद्ध छंद कौन-सा है?
कड़वक
पद्धरी
अपभ्रंश काव्‍य का सुप्रसिद्ध छंद पद्धरी है।
रास
इहा
116. ध्‍वनि को काव्‍य की आत्‍मा मानकर ध्‍वनि संप्रदाय का प्रतिपादन किसने किया?
दण्‍डी
मम्‍मट
विश्‍वनाथ
आनंद वर्धन
आनंद वर्धन ने ध्‍वनि संप्रदाय का प्रतिपादन किया और इसे काव्‍य की आत्‍मा माना।
117. ध्‍वनि संप्रदाय को व्‍यवस्थि‍त करने का श्रेय किसे जाता है?
आनंद वर्धन
आचार्य कुंतक
अभिनव गुप्‍त
ध्‍वनि संप्रदाय को व्‍यवस्‍थित करने का श्रेय अभिनव गुप्‍त को जाता है।
इनमें से कोई नहीं
118. ‘कन्‍नौजी’ हिंदी की किस उपभाषा की एक बोली है?
पूर्वी हिंदी
पश्चिमी हिंदी
कन्‍नौजी पश्चिमी हिंदी की एक बोली है।
राजस्‍थानी हिंदी
पहाड़ी हिंदी
119. इनमें से कौन-सी ध्‍वनि अन्‍त:स्‍थ नहीं है?
‘ब’ ओष्ठ ध्वनि है।
120. ‘द’ ध्‍वनि का उच्चारण स्‍थान का आधार होता है?
तालव्य
दन्‍त्‍य
‘द’ ध्‍वनि का उच्चारण दन्‍त्‍य स्‍थान पर होता है।
कण्‍ठ्य
ओष्‍ठ्य
121. ‘खेती’ किस शब्‍द का तद्भव रूपांतरण है?
धरती
कृषि
‘खेती’ शब्‍द कृषि का तद्भव रूपांतरण है।
मैत्री
अक्षि
122. ‘डण्‍डा’ शब्‍द है?
तत्‍सम
तद्भव
‘डण्‍डा’ शब्‍द तद्भव रूप से उत्पन्न हुआ है।
देशज
विदेशज
123. ‘सूर्योदय’ का संधि विच्‍छेद क्‍या है?
सूर्यो + दय
सूर्य + उदय
‘सूर्योदय’ का संधि विच्‍छेद सूर्य + उदय होता है।
र्सूय + उदय
सूर्य + उदयम
124. किस संधि में स्‍वरों का परिवर्तन य्, र्, ल्, व्, में होता है?
अयादि संधि
वृद्धि संधि
गुण संधि
यण् संधि
यण् संधि में स्‍वरों का परिवर्तन य्, र्, ल्, व्, में होता है।
125. ‘नायक’ का सही संधि विच्‍छेद क्या है?
ना + अक
नौ + अक
ने + अक
नै + अक
‘नायक’ का सही संधि विच्‍छेद नै + अक है।
Previous articleUP PGT Hindi Question Paper 2010
Next articleUP PGT Hindi Question Paper 2013