UP PGT Hindi Question Paper 2016

0
7272
up-pgt-hindi-previous-year-question-paper
यूपी पीजीटी हिंदी प्रश्न-पत्र

UP PGT Hindi 2016 के question paper को यहाँ दिया गया है। TGT, PGT Hindi की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों को इसे जरूर देखना चाहिए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज (UPSESSB) द्वारा आयोजित PGT Hindi 2016 के question paper को हल कर अपना मूल्यांकन कर सकते हैं। up pgt Hindi previous year question paper के अंतर्गत यह दसवाँ प्रश्न-पत्र है।

पीजीटी हिंदी- 2016

1. आचार्य वामन के अनुसार काव्य के कितने गुण हैं?

  1. बारह
  2. नौ
  3. बीस✅
  4. तीन

2. निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा काव्य गुण है?

नील परिधान बीच सुकुमार,

खिल रहा मृदुल अध खुला अंग।

खिला हो ज्यों बिजली का फूल,

मेघ वन बीच गुलाबी रंग।।

  1. माधुर्य गुण✅
  2. ओज गुण
  3. प्रसाद गुण
  4. रजोगुण

3. भरतमुनि ने काव्य दोषों के कितने प्रकार बताए हैं?

  1. आठ
  2. तीन
  3. दस✅
  4. सात

[आचार्य भरतमुनि ने 10, आचार्य वामन ने 20 और भामह ने 21 काव्य दोष बताए हैं।]

4. ‘कबीरा खड़ा बाजार में’ नाटक के रचयिता कौन हैं?

  1. सुदर्शन चोपडा
  2. भीष्म साहनी✅
  3. गिरिराज किशोर
  4. गोविंद दास

5. ‘सदाचार का ताबीज़’ के लेखक कौन हैं?

  1. हरिशंकर परसाई✅
  2. शरद जोशी
  3. श्रीलाल शुक्ल
  4. धर्मवीर भारती

6. ‘क्रोध’ निबंध के लेखक कौन हैं?

  1. रामचंद्र शुक्ल✅
  2. बालकृष्ण भट्ट
  3. रामविलास शर्मा
  4. महावीर प्रसाद द्विवेदी

7. घीसू और माधौ किस कहानी के पात्र हैं?

  1. अलबम
  2. परीक्षा
  3. शरणदाता
  4. कफन✅

8. पद्मावत् के रतनसेन की पत्नी का नाम क्या है?

  1. कमलावती
  2. नागमती✅
  3. वेदवती
  4. मृगावती

9. तार सप्तक, दूसरा सप्तक, तीसरा सप्तक का संपादन किसने किया?

  1. अज्ञेय✅
  2. धूमिल
  3. रघुवंश
  4. त्रिलोचन

10. विकास की दृष्टि से प्राकृत की पूर्वकालीन अवस्था का नाम है-

  1. पालि✅
  2. डिंगल
  3. अपभ्रंश
  4. अवहट्ट

11. इनमें से अपभ्रंश भाषा का काल कौन-सा है?

  1. 1000 ई.पू. से 500 ई. तक
  2. 1500 ई.पू. से 500 ई.पू. तक
  3. 500 ई.पू. से 100 ई. तक
  4. 500 ई. से 1000 ई. तक✅

12. ‘कार्य’ शब्द का तद्भव रूप है-

  1. कर्म
  2. कार
  3. कर
  4. काज✅

13. सही शब्द की वर्तनी पहचानिए

  1. क्रोधाग्नि✅
  2. क्रोदाग्नि
  3. क्रोधाग्नी
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

14. ‘यथाशक्ति’ में कौन-सा समास है?

  1. बहुव्रीहि
  2. अव्ययीभाव✅
  3. द्विगु
  4. तत्पुरुष

15. कारकों को विभक्तियों के साथ जोड़िए

सूची-Iसूची-II
कर्ता(i) में
कर्म(ii) से
करण(iii) ने
अधिकरण(iv) को

कूट:

N.    (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (ii)    (iii)   (i)    (iv)
  2. (i)    (iii)   (iv)   (ii)
  3. (iv)   (i)    (ii)    (iii)
  4. (iii)   (iv)   (ii)    (i)✅

16. ‘मूक’ शब्द का विलोम रूप है-

  1. अंधा
  2. लंगडा
  3. वाचाल✅
  4. बात

17. ‘आकाश’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है–

  1. अंबक✅
  2. अंबर
  3. व्योम
  4. नभ

18. ‘मान न मान मैं तेरा मेहमान’ का अर्थ है-

  1. पैसे से सब काम हो जाते हैं।
  2. अपराध करके किसी को डाँटना
  3. जबर्दस्ती गले पड़ना✅
  4. सावधान रहने से लाभ होता है

19. महाराष्ट्र के भक्तों में किनका नाम सबसे पहले आता है?

  1. सूरदास
  2. तुलसीदास
  3. मीराबाई
  4. नामदेव✅

20. पंचगंगा घाट में कबीर किसके पैरों के नीचे पड़े थे?

  1. शंकराचार्य
  2. वल्लभाचार्य
  3. रामानंद✅
  4. मध्वाचार्य

21. सूरदास किसके शिष्य थे?

  1. शंकराचार्य
  2. रामानुजाचार्य
  3. कृष्णाचार्य
  4. वल्लभाचार्य✅

22. इनमें तुलसीदास की रचना नहीं है–

  1. कवितावली
  2. गीतावली
  3. विनयपत्रिका
  4. रामचंद्रिका✅

23. रीतिकाल के मुख्य कवियों में हैं-

  1. खुसरो
  2. रहीम
  3. पल्टूदास
  4. मतिराम✅

24. इनमें भारतेंदु का नाटक नहीं है-

  1. भारत दुर्दशा
  2. प्रेम जोगिनी
  3. चंद्रावली
  4. राज्यश्री✅

25. ‘हालावाद’ के प्रतिष्ठित कवि हैं-

  1. नरेश मेहता
  2. हरिवंशराय बच्चन✅
  3. अमिताभ बच्चन
  4. धूमिल

26. ‘कनुप्रिया’ काव्य किनके संबंध में है?

  1. राम-सीता
  2. राजा-रानी
  3. भाई-बहन
  4. राधा-कृष्ण✅

27. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की रचनाएँ हैं-

  1. ‘जादू नहीं कविता’ व ‘सात भाइयों के बीच चंपा’
  2. ‘आमने सामने’ व ‘आत्मजयी’
  3. ‘सतरंगे पंखोंवाली’ व ‘तालाब की मछलियाँ’
  4. ‘एक सूनी नाव’ व ‘जंगल का दर्द’✅

28. शब्द शक्ति के कितने भेद हैं?

  1. दो
  2. सात
  3. आठ
  4. तीन✅

29. बाबू देवकीनंदन का प्रसिद्ध उपन्यास है-

  1. चंद्रकांता✅
  2. सम्राट अशोक
  3. हल्दीघाटी
  4. चंद्रिका

30. ‘सोमा बुआ’ किस कहानी में मुख्य पात्र है?

  1. अकेली✅
  2. मैकू
  3. पंचलाइट
  4. शरणदाता

31. इनमें जगदीशचंद्र माथुर का नाटक नहीं है-

  1. कोणार्क
  2. शारदीया
  3. पहला राजा
  4. अंधायुग✅

(अंधायुगधर्मवीर भारती)

32. वीर रस का स्थायी भाव क्या है?

  1. क्रोध
  2. भय
  3. साहस
  4. उत्साह✅

33. तुलसी रघुवीर प्रिया श्रम जानि है,

बैठि बिलंब लौ कंटक काढ़े।

जानकी नाह को नेह लख्यो,

पुलकी तन वारि विलोचन बाढ़े।

यहाँ कौन-सा रस है?

  1. करुण रस
  2. श्रृंगार रस✅
  3. वीर रस
  4. बीभत्स रस

34. निम्नलिखित में से ‘गीतिका’ छंद का उदाहरण है-

  1. दिवस का अवसान समीप था
  2. तारे डूबे तम टल गया, छा गई व्योम लाली।
  3. हे प्रभो! आनंददाता ज्ञान हमको दीजिए।✅
  4. मिली मैं स्वामी से पर कह सकी क्या संभल के!

35. सुमेलित कीजिए।

सूची-Iसूची-II
श्लेष(i) जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना हो
उत्प्रेक्षा(ii) जहाँ एक शब्द के अनेक अर्थ निकले
अतिशयोक्ति(iii) उपमेय और उपमान बिंब प्रतिबिंब रूप से चित्रित हो
दृष्टांत(iv) किसी वस्तु का बढ़ा चढ़ा कर वर्णन हो

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (i)    (iv)   (iii)   (ii)
  2. (iii)   (iv)   (ii)    (i)
  3. (ii)    (i)    (iv)   (iii)✅
  4. (iv)   (iii)   (ii)    (i)

36. इनमें से संकलनत्रय में किसकी गणना नहीं है?

  1. समय संकलन
  2. स्थान संकलन
  3. प्रभाव संकलन✅
  4. कार्य संकलन

37. मोहन राकेश द्वारा लिखित ‘आखिरी चट्टान’ किस विधा की रचना है?

  1. यात्रा वृत्तांत✅
  2. समीक्षा
  3. कहानी
  4. ललित निबंध

38. अमृतलाल नागर द्वारा रचित ‘यशपाल बड़ा ठोस आदमी है’ यह कौन-सी विधा है?

  1. संस्मरण✅
  2. रिपोर्ताज
  3. कहानी
  4. आत्मकथा

39. ‘भारत दुर्दशा’ के रचनाकार कौन हैं?

  1. जयशंकर प्रसाद
  2. हजारी प्रसाद द्विवेदी
  3. विष्णु प्रभाकर
  4. भारतेंदु✅

40. कहु रे मधुकर! मधु मतवारे।

कहा करौ निर्गुण लै कै हौं जीवहु कान्ह हमारे।

ये पंक्तियाँ किस काव्य की हैं?

  1. यशोधरा
  2. साकेत
  3. भ्रमरगीत (सूरसागर) ✅
  4. जयद्रथ वध

41. आधुनिक आर्य भाषाओं के वर्गीकरण के अनुसार पूर्वी समुदाय की भाषा नहीं है-

  1. उड़िया
  2. मराठी✅
  3. असमिया
  4. बंगला

42. हिंदी के अंतर्गत मुख्यतः कितनी बोलियाँ हैं?

  1. 17✅
  2. 25
  3. 6
  4. 9

43. हिंदी शब्द भण्डार में कितने प्रकार के शब्द हैं?

  1. 8
  2. 6
  3. 2
  4. 4✅

44. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कीजिए।

सूची-Iसूची-II
(i) ओष्ठ्य
(ii) तालव्य
(iii) कोमल तालव्य
(iv) दंत्य

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (ii)    (i)    (iv)   (iii)
  2. (i)    (ii)    (iii)   (iv)
  3. (iii)   (iv)   (ii)    (i)
  4. (iv)   (iii)   (i)    (ii)

(आयोग ने इस प्रश्न को हटा दिया है)

45. इनमें से कौन-सा शब्द बहुव्रीहि समास का उदाहरण है?

  1. पीतांबर✅
  2. पाप-पुण्य
  3. आजीवन
  4. चौमासा

46. ‘लड़की पढ़ती है’ यह वाक्य बहुवचन में होता है-

  1. लड़कीयाँ पढ़ते हैं।
  2. लड़कीया पढ़ती हैं।
  3. लड़कियाँ पढ़ती हैं।✅
  4. लड़कीयाँ पढ़ती है।

47. सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
शैल(i) नीर
अंबु(ii) पहाड़
सदन(iii) पावक
अनल(Iv) गेह

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (i)    (iii)   (iv)   (ii)
  2. (ii)    (i)    (iv)   (iii)✅
  3. (ii)    (iii)   (i)    (iv)
  4. (iii)   (iv)   (ii)    (i)

48. सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
टाँग अड़ाना(i) क्रोध बढाना
आग में घी डालना(ii) अड़चन डालना
दाल न गलना(iii) चुगली करना
कान भरना(iv) वश न चलना

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (ii)    (i)    (iv)   (iii)✅
  2. (i)    (iii)   (iv)   (ii)
  3. (i)    (iv)   (ii)    (iii)
  4. (iii)   (ii)    (i)    (iv)

49. ‘राम रोटी नहीं खाता है’ इस वाक्य का कर्मवाच्य रूप है-

  1. राम से रोटी खाये जाते हैं।
  2. राम ने रोटी खायी।
  3. राम रोटी खायेगा।
  4. राम से रोटी नहीं खायी जाती है।✅

50. पृथ्वीराज रासो के कवि कौन हैं?

  1. बीसलदेव
  2. चंद बरदाई✅
  3. जयशंकर प्रसाद
  4. जायसी

51. ‘रामचरितमानस’ की भाषा है-

  1. भोजपुरी
  2. अवधी✅
  3. ब्रज भाषा
  4. मैथिली

52. विद्यापति किसके आश्रित कवि थे?

  1. राज सिंह
  2. नरसिंह
  3. शिव सिंह
  4. राम सिंह✅

[विद्यापति मिथिला के राजा ‘कीर्ति सिंह’ और ‘शिव सिंह’ के आश्रित कवि थे]

53. ‘रामचरितमानस’ में कितने काण्ड (सोपान) हैं?

  1. 11
  2. 9
  3. 10
  4. 7✅

54. बिहारी ने करीब कितने दोहे लिखे हैं?

  1. 2000
  2. 5000
  3. 8500
  4. 700✅

55. इनमें भारतेंदु युग के साहित्यकार नहीं हैं-

  1. बालकृष्ण भट्ट
  2. प्रतापनारायण मिश्र
  3. प्रेमचंद✅
  4. ठाकुर जगमोहन सिंह

56. ‘कामायनी’ के प्रमुख पात्र है-

  1. राम
  2. कृष्ण
  3. रतनसेन
  4. मनु✅

57. इनमें सुमित्रानंदन पंत की रचना नहीं है-

  1. ग्रंथि
  2. वीणा
  3. परिमल✅
  4. पल्लव

58. धूमिल की रचनाएँ हैं-

  1. ‘संसद से सड़क तक’ व ‘कल सुनना मुझे’✅
  2. ‘शहर अब भी संभावना है’ व ‘एक पतंग अनंत में’
  3. ‘महा प्रस्थान’ व ‘प्रबाद पर्व’
  4. ‘चाँद का मुँह टेढ़ा है’ व ‘एक साहित्यिक की डायरी’

59. श्रद्धा नामक पात्र किस महाकाव्य में है?

  1. कामायनी✅
  2. साकेत
  3. प्रिय प्रवास
  4. गोदान

60. ‘वरदान’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?

  1. प्रेमचंद✅
  2. भीष्म साहनी
  3. कमलेश्वर
  4. यशपाल

61. ‘परदा’ कहानी के लेखक कौन है?

  1. यशपाल✅
  2. मोहन राकेश
  3. कमलेश्वर
  4. राजेंद्र यादव

62. ‘आषाढ़ का एक दिन’ के रचनाकार कौन हैं?

  1. जगदीशचंद्र माथुर
  2. मोहन राकेश✅
  3. नरेश मेहता
  4. धर्मवीर भारती

63. काव्य का ‘सर्वस्व’ कहा गया है-

  1. ध्वनि✅
  2. अलंकार
  3. वक्रोक्ति
  4. रीति

64. सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है;

कि सारी ही की नारी है कि नारी ही की सारी है;

यहाँ कौन-सा अलंकार है

  1. अन्योक्ति
  2. विरोधाभास
  3. संदेह✅
  4. उपमा

65. ‘राम दूत अतुलित बल धामा’ इसमें कितनी मात्राएँ हैं?

  1. 22
  2. 18
  3. 8
  4. 16✅

66. हिंदी जासूसी व तिलस्मी उपन्यासों का श्री गणेश करने का श्रेय किसको प्राप्त है?

  1. प्रेमचंद
  2. नगेन्द्र
  3. देवकीनंदन खत्री✅
  4. ओमप्रकाश शर्मा

67. ‘शिरीष के फूल’ नामक रचना की विधा है-

  1. उपन्यास
  2. नाटक
  3. काव्य
  4. ललित निबंध✅

68. इनमें स्वातंत्र्योत्तर हिंदी व्यंग्यकार नहीं हैं-

  1. रवीन्द्रनाथ त्यागी
  2. श्रीलाल शुक्ल
  3. नरेंद्र कोहली
  4. बालमुकुंद गुप्त✅

69. महादेवी वर्मा का ‘गौरा गाय’ किस विधा की रचना है?

  1. ललित निबंध
  2. आत्मकथा
  3. व्यंग्य
  4. रेखाचित्र✅

70. ‘आकाश दीप’ के मुख्य पात्र हैं-

  1. चंपा और बुद्धगुप्त✅
  2. चंद्रगुप्त और अलका
  3. अशोक और चारुमित्रा
  4. होरी और बुधिया

71. ‘सुंदर कांड’ में प्रमुख पात्र है–

  1. हनुमान✅
  2. भरत
  3. कैकेई
  4. लक्ष्मण

72. ‘इ’ स्वर के उच्चारण में जीभ का कौन-सा भाग आवश्यक है?

  1. अग्र भाग✅
  2. मध्य भाग
  3. पश्च भाग में
  4. कोई नहीं

73. निम्नलिखित बोलियों को क्षेत्र के अनुसार सुमेलि कीजिए:

सूची-Iसूची-II
अवधी(i) मथुरा
ब्रज(ii) बनारस
भोजपुरी(iii) मुंगेर
मैथिली(iv) इलाहाबाद

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (ii)    (iii)   (iv)   (i)
  2. (i)    (iv)   (ii)    (iii)
  3. (iii)   (ii)    (iv)   (i)
  4. (iv)   (i)    (ii)    (iii)✅

74. खडीबोली के जन्म का समय माना जाता है-

  1. 1000 ई. के आसपास✅
  2. 500 ई. के आसपास
  3. 800 ई.पू. के आसपास
  4. 500 ई.पू. के आसपास

75. ‘पालि’ किस धर्म की भाषा है?

  1. वैदिक धर्म
  2. जैन धर्म
  3. बौद्ध धर्म✅
  4. सिख धर्म

76. इति + आदि = ‘इत्यादि’ यह कौन सी संधि है?

  1. वृद्धि संधि
  2. अयादि संधि
  3. गुण संधि
  4. यण संधि✅

77. निम्नलिखित शब्दों में पुल्लिंग का चयन कीजिए।

  1. रात
  2. साँस
  3. मूर्खता
  4. मोती✅

78. सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
अल्प विराम(i) ;
विस्मयादि बोधक(ii) ,
अर्धविराम(iii) –
निर्देश चिह्न(iv) !

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (i)    (iii)   (iv)   (ii)
  2. (ii)    (iv)   (i)    (iii)✅
  3. (i)    (ii)    (iv)   (iii)
  4. (iii)   (i)    (ii)    (iv)

79. अशुद्ध वाक्य पहचानिए।

  1. राम ने एक किताब खरीदे।✅
  2. सीता ने खाया।
  3. राम ने कहानी सुनी है।
  4. मैंने घोड़ा देखा।

80. ‘लड़की जाए’ यह वाक्य किस काल में है?

  1. पूर्ण भूतकाल
  2. वर्तमान काल
  3. संभाव्य भविष्यत् काल✅
  4. सामान्य भूतकाल

81. ‘मोहन ने पढ़ा है’ यह वाक्य संदिग्ध भूतकाल में होता है-

  1. मोहन ने पढ़ा।
  2. मोहन ने पढ़ा होगा।✅
  3. मोहन पढ़ रहा था।
  4. मोहन ने पढ़ा था।

82. इनमें से जायसी की रचना नहीं है-

  1. पद्मावत्
  2. अखरावट
  3. इंद्रावती✅
  4. आखिरी कलाम

83. ‘बीसल देव रासो के रचनाकार कौन है?

  1. नरपति नाल्ह✅
  2. चंदबरदाई
  3. घनपाल
  4. जयानका

84. ‘मोको कहाँ ढूँढै बंदे, मैं तो तेरे पास में’ यह किसकी पंक्ति है?

  1. रहीम
  2. कबीर✅
  3. बिहारी
  4. तुलसी

85. ‘बिनु गोपाल बैरिनि भई कुंजै’ यह किसका पद है?

  1. केशवदास
  2. जयशंकर प्रसाद
  3. सूरदास✅
  4. कबीर

86. रहीम किसके दरबार में कवि थे?

  1. पृथ्वीराज
  2. अकबर✅
  3. रतनसेन
  4. भोजराज

87. ‘नदी के द्वीप’ किनकी रचना है?

  1. मैथिलीशरण गुप्त
  2. निराला
  3. नागार्जुन
  4. अज्ञेय✅

88. राम कथा पर आधारित काव्य कौन-सा है?

  1. रश्मिरथी
  2. भूमिजा✅
  3. आत्मजयी
  4. कामायनी

89. नीहार, रश्मि, नीरजा ये काव्य संग्रह किनके हैं?

  1. सुमित्रानंदन पंत
  2. निराला
  3. मुक्तिबोध
  4. महादेवी वर्मा✅

90. अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ का प्रसिद्ध-काव्य है-

  1. कामायनी
  2. प्रिय प्रवास✅
  3. कुरुक्षेत्र
  4. साकेत

91. बाबू श्यामसुंदर दास किस रूप में प्रसिद्ध हैं?

  1. प्रयोगवादी कवि
  2. छायावादी कवि
  3. व्यंग्य लेखक
  4. आलोचक✅

92. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कीजिए।

सूची-Iसूची-II
प्रेमचंद(i) आकाश दीप
जयशंकर प्रसाद(ii) शतरंज के खिलाड़ी
भगवती प्रसाद वाजपेयी(iii) अपना अपना भाग्य
जैनेंद्र कुमार(iv) निंदिया लागी

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (ii)    (iii)   (i)    (iv)
  2. (ii)    (i)    (iv)   (iii)✅
  3. (iii)   (ii)    (i)    (iv)
  4. (iv)   (iii)   (ii)    (i)

93. सुमेलित कीजिए।

सूची-Iसूची-II
गोविंदवल्लभ पंत(i) स्कंदगुप्त
लक्ष्मीनारायण मिश्र(ii) वरमाला
जयशंकर प्रसाद(iii) उत्सर्ग
चतुरसेन शास्त्री(iv) सिंदूर की होली

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (i)    (iii)   (ii)    (iv)
  2. (iii)   (ii)    (iv)   (i)
  3. (iv)   (iii)   (ii)    (i)
  4. (ii)    (iv)   (i)    (iii)✅

94. खंडकाव्य की परिभाषा है-

  1. किसी आदर्श पुरुष के जीवन के एक विशिष्ट अंश की मार्मिक कथा प्रस्तुति✅
  2. किसी आदर्श पुरुष के संपूर्ण जीवन की कथा प्रस्तुति
  3. किसी मनुष्य के जीवन की काल्पनिक गद्य रचना
  4. पूर्ण नाटकीय रचना, जिसमें मानव जीवन के किसी एक पक्ष की अभिव्यक्ति हो

95. शब्दालंकार में यह नहीं है-

  1. यमक
  2. श्लेष
  3. अनुप्रास
  4. उपमा✅

96. छंद में प्राय: कितने चरण होते हैं?

  1. तीन
  2. सात
  3. आठ
  4. चार✅

97. इनमें कौन शब्द शक्ति का भेद नहीं है-

  1. व्यंजना
  2. श्रोता✅
  3. अभिधा
  4. लक्षणा

98. सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी(i) राष्ट्र का स्वरूप
बनारसीदास चतुर्वेदी(ii) वसंत आ गया
वासुदेवशरण अग्रवाल(iii) दाँत
प्रताप नारायण मिश्र(iv) मेरी तीर्थ यात्रा

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (iii)   (i)    (ii)    (iv)
  2. (i)    (iii)   (ii)    (iv)
  3. (ii)    (iv)   (i)    (iii)✅
  4. (iv)   (ii)    (iii)   (i)

99. शरद जोशी द्वारा लिखित व्यंग्य लेख नहीं है-

  1. हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे
  2. दो व्यंग्य नाटक
  3. शोक सभा✅
  4. जीप पर सवार इल्लियाँ

100. इनमें से कौन सी रचना आत्मकथा है?

  1. बचपन✅
  2. ठेले पर हिमालय
  3. निंदारस
  4. आखिरी चट्टान

101.किसने ध्वनि को सर्वप्रथम काव्यात्मा माना?

  1. जयदेव
  2. भोजराज
  3. भरतमुनि
  4. आनंदवर्धन✅

102. कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय।

या खाये बौराय है, वा पाये बौराय।।

इन पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?

  1. यमक✅
  2. विभावना
  3. वक्रोक्ति
  4. उपमा

103. ‘प’ ध्वनि का उच्चारण स्थान है-

  1. मूर्धन्य
  2. तालव्य
  3. दंत्य
  4. ओष्ठ्य✅

104. इनमें से कौन-सी बोली पश्चिमी हिंदी वर्ग की नहीं है?

  1. अवधी✅
  2. ब्रज
  3. बुंदेली
  4. कनौजी

105. जिस भाषा में अरबी, फारसी, तुर्की शब्दों का अधिक प्रयोग होता है वह कौन सी भाषा है?

  1. हिन्दुस्तानी✅
  2. भोजपुरी
  3. अवधी
  4. मैथिली

106. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है-

  1. गृह✅
  2. घर
  3. घड़ा
  4. बेगम

107. ‘सज्जन’ का संधि विच्छेद होगा-

  1. सद् + जन
  2. स + जन
  3. सत् + जन✅
  4. सज + जन

108. सही शब्द की वर्तनी पहचानिए।

  1. अतिवृष्टि✅
  2. अतीवृष्टी
  3. अतिव्रष्टि
  4. अतीव्रष्टी

109. ‘मैं ने पत्र लिखा’ वाक्य में ‘पत्र’ कौनसा कारक है?

  1. कर्ता
  2. संबंध
  3. कर्म✅
  4. करण

110. शुद्ध वाक्य पहचानिए।

  1. मैं तुम को देखा।
  2. राम ने लिख चुका।
  3. मोहन ने रोटी खाई।✅
  4. गोपाल मुझे दो कलम दिये।

111. जिसे किसी बात के जानने की इच्छा हो, उसे कहते हैं-

  1. मुमुक्षु
  2. सर्वज्ञ
  3. सहिष्णु
  4. जिज्ञासु✅

112. ‘ऊँट’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप है-

  1. ऊँटी
  2. ऊँटनी✅
  3. ऊँटे
  4. ऊँटीन

113. इनमें ज्ञानाश्रयी शाखा के संत कवि नहीं है-

  1. मलूकदास
  2. धर्मदास
  3. रैदास
  4. परमानंद दास✅

114. निम्नलिखित में से कौन-सी पंक्ति पद्मावत की नहीं है?

  1. तन चितउर मन राजा कीन्हा, हिय सिंघल बुधि पद्मिनि चीन्हा।।
  2. भूलि चकोर दीठि मुख लावा, मेघ घटा महँ चंद देखावा।।
  3. मधुकर हँसि समुझाय, सौंह दै बूझति साँच, न हाँसी।।✅
  4. ओहि मिलान जौ पहुँचै कोई। तब हम कहव पुरुष भल होई।।

115. रामचंद्रिका’ के कवि कौन हैं?

  1. केशवदास✅
  2. सूरदास
  3. तुलसीदास
  4. बिहारी

116. पृथ्वीराज किसके प्रति अनुरक्त था?

  1. पद्मिनी
  2. कमलिनी
  3. संयोगिता✅
  4. चंद्रिका

117. ‘तुम म्हारे घर आवो जी प्रीतम प्यारा’

चुन चुन कलियाँ मैं सेज बनाऊँ, भोजन करूँ मैं सारा।।

ये किनकी पंक्तियाँ हैं?

  1. मीराँबाई✅
  2. महादेवी वर्मा
  3. विद्यापति
  4. भूषण

118. इनमें मैथिलीशरण गुप्त की रचना नहीं है-

  1. भारत भारती
  2. जयद्रथ वध
  3. प्रेम पथिक✅
  4. यशोधरा

119. ‘कुकुरमुत्ता’, ‘नये पत्ते’ तथा ‘तुलसीदास’ किनकी कृतियाँ हैं?

  1. जयशंकर प्रसाद
  2. महादेवी वर्मा
  3. सुमित्रानंदन पंत
  4. निराला✅

120. नागार्जुन का असली नाम क्या है?

  1. कमलनाथ मिश्र
  2. राजनाथ मिश्र
  3. बैद्यनाथ मिश्र✅
  4. रामनाथ शर्मा

121. नई कविता के तीसरा सप्तक के कवि कौन हैं?

  1. केदारनाथ सिंह✅
  2. महादेवी वर्मा
  3. रामकुमार वर्मा
  4. सुमित्रानंदन पंत

122 अलंकारों के कितने भेद हैं?

  1. 8
  2. 12
  3. 6
  4. 3✅

123. वृदावनलाल वर्मा का प्रसिद्ध उपन्यास कौन-सा है?

  1. दादा कामरेड
  2. मृगनयनी✅
  3. भाग्यवती
  4. सेवासदन

124. ‘आदमी का बच्चा कहानी का मुख्य पात्र कौन है?

  1. बग्गा साहब✅
  2. अमरकांत
  3. मिस्टर शामनाथ
  4. बेनी माधव

125. ‘युगे युगे क्रांति’ के रचनाकार कौन हैं?

  1. विष्णु प्रभाकर✅
  2. जैनेंद्र
  3. बालकृष्ण भट्ट
  4. शरद जोशी

UP PGT Hindi Previous Year Question Paper-

Previous articleUP PGT Hindi Question Paper 2013
Next articleUP TGT Hindi Question Paper 2001