UP PGT Hindi Question Paper 2004

0
2974
up-pgt-hindi-previous-year-question-paper
यूपी पीजीटी हिंदी प्रश्न-पत्र

UP PGT Hindi 2004 का question paper हल करने के लिए इसे देख सकते हैं। TGT, PGT हिंदी की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों को जरूर लाभ होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज (UPSESSB) द्वारा आयोजित PGT Hindi Exam- 2004 के question paper को यहाँ दिया जा रहा है। up pgt hindi previous year question paper के अंतर्गत यह चौथा प्रश्न-पत्र है।

पीजीटी हिंदी- 2004

1. जगदीश गुप्‍त को 1997 में किस सम्मान से विभूषित किया गया?

  1. भारत-भारती सम्मान से✅
  2. ज्ञानपीठ सम्मान से
  3. सरस्वती सम्मान से
  4. व्यास सम्मान से

2. नरेश मेहता को ज्ञानपीठ पुरस्कार किस रचना पर प्राप्‍त हुआ?

  1. महाप्रस्‍थान
  2. सम्‍पूर्ण रचना कर्म✅
  3. वनपाखी सुनो
  4. संशय की एक रात

3. निम्‍नांकित में से कौन-सा काव्‍य-संग्रह ‘अज्ञेय’ का नहीं है?

  1. हरी घास पर क्षणभर
  2. अरी ओ करुणा प्रभामय
  3. सीढ़ियों पर धूप✅
  4. आँगन के पार द्वार

4. प्रगतिवाद के जन्‍म में किसका योगदान है?

  1. छायावादी रोमानियत एवं पलायनवादी प्रवृति
  2. प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना
  3. मार्क्सवादी प्रभाव
  4. उपर्युक्त सभी✅

5. किस कवि की रचनाओं में छायावाद का पूर्वाभास संलक्षित हुआ?

  1. रूपनारायण पाण्डेय
  2. डॉ. गोपाल शरण
  3. मुकुटधर पाण्‍डेय✅
  4. लोचन प्रसाद पाण्‍डेय

6. निम्‍नांकित में से सिद्ध-साहित्‍य के विषय में कौन-सा कथन सत्‍य नहीं है?

  1. सिद्ध साहित्‍य का झुकाव सहज साधना की ओर है
  2. सिद्ध साहित्‍य के प्रथम कवि सरहप्रा हैं
  3. सिद्ध साहित्‍य की रचना चर्यापदों तथा दोहों में हुई है
  4. सिद्ध साहित्‍य का प्रणयन पिंगल भाषा में हुआ है✅

7. लखनऊ में आयोजित प्रगतिशील लेखक संघ के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता की थी:

  1. यशपाल ने
  2. दिनकर ने
  3. निराला ने
  4. प्रेमचंद ने✅

8. निम्‍नांकित कवियों का जन्‍म-काल के अनुसार क्रम निर्धारण कीजिये:

घनानंद, ठाकुर, रसलीन, रहीम

  1. घनानंद, ठाकुर, रसलीन, रहीम
  2. ठाकुर, रसलीन, रहीम, घनानंद
  3. रहीम, घनानंद, रसलीन, ठाकुर✅
  4. रहीम, रसलीन, ठाकुर, घनानंद

9. कवि ‘त्रिलोचन’ का पूरा नाम था:

  1. वासुदेव सिंह✅
  2. शिव प्रसाद सिंह
  3. राधिका रमण
  4. इनमें से कोई नहीं

10. निम्‍नांकित में से अपभ्रंश-प्रभावित हिंदी-रचना कौन-सी है?

  1. खुमाण रासो
  2. ढोला मारु रा दू‍हा
  3. भरतेश्‍वर बाहुबली रास✅
  4. जयमयंक जस चंद्रिका

11. निम्‍नांकित में कौन अष्‍टछाप का कवि नहीं है?

  1. कुंभनदास
  2. स्‍वामी हरिदास✅
  3. परमानंददास
  4. छीतस्‍वामी

12. निम्‍नांकित में से किस ग्रंथ के लेखक रामविलास शर्मा नहीं हैं?

  1. भाषा और समाज
  2. नयी कविता और अस्तित्‍ववाद
  3. भारत में अंग्रेजी राज और मार्क्‍सवाद
  4. कविता के नए प्रतिमान✅

13. ‘कविता करके तुलसी न लसे,

कविता लसी पा तुलसी की कला।’

-यह प्रशंसापरक उक्ति किसने लिखी है?

  1. मैथलीशरण गुप्‍त
  2. अयोध्‍या सिंह उपाध्‍याय ‘हरिऔध’✅
  3. रामचंद्र शुक्‍ल
  4. बालमुकुंद गुप्‍त

14. ‘साहित्‍य जनता की चित्तवृति का संचित प्रतिबिम्‍ब है।’ इस पंक्‍ति के सही लेखक हैं:

  1. महावीर प्रसाद द्विवेद्वी
  2. गुलाब राय
  3. रामचंद्र शुक्‍ल✅
  4. प्रेमचंद

15. प्रगतिवाद के प्रमुख कवि नहीं हैं:

  1. नागार्जुन
  2. ‘दिनकर’
  3. ‘अज्ञेय’✅
  4. ‘मुक्‍तिबोध’

16. ‘रानी केतकी की कहानी’ के लेखक हैं:

  1. सदल मिश्र
  2. लल्‍लू लाल
  3. इंशा अल्‍ला खाँ✅
  4. सदासुख लाल

17. ‘चारण-साहित्‍य’ किस साहित्य का दूसरा नाम है?

  1. सिद्ध साहित्य का
  2. नाथ साहित्य का
  3. जैन साहित्य का
  4. रासो साहित्य का✅

18. ‘कौलज्ञान निर्णय’ के रचनाकार हैं:

  1. गोरखनाथ
  2. जालंधरनाथ
  3. मत्‍स्‍येन्‍द्रनाथ✅
  4. गोपीचंद्र

19. ‘घनानंद’ रीतिकाव्‍य की किस धारा के कवि हैं?

  1. रीतिबद्ध
  2. रीतिमुक्‍त✅
  3. रीतिसिद्ध
  4. इनमें से कोई नहीं

20. भ्रमरगीत काव्‍य का मूल स्रोत है:

  1. श्रीमद्भागवत् का पंचम स्‍कन्‍ध
  2. श्रीमद्भागवत् का तृतीय स्‍कन्ध
  3. श्रीमद्भागवत् का सप्‍तम स्‍कन्ध
  4. श्रीमद्भागवत् का दशम स्‍कन्‍ध✅

21. ‘रामचरितमानस’ से किस संवाद का संबंध नहीं है:

  1. शिव-पार्वती संवाद
  2. याज्ञवल्‍क्‍य-भरद्वाज संवाद
  3. राम-सीता संवाद✅
  4. काकभुशुण्डि-गरुड संवाद

22. ‘चाक’ उपन्‍यास की लेखिक हैं

  1. मैत्रीयी पुष्‍पा✅
  2. मृदुला गर्ग
  3. ममता कालिया
  4. मन्‍नू भण्‍डारी

23. ‘तार सप्‍तक’ में कौन-सा कवि सम्मिलित नहीं है?

  1. भारत भूषण अग्रवाल
  2. मुक्‍तिबोध
  3. नेमिचंद्र जैन
  4. रघुवीर सहाय✅

24. हिंदी के प्रथम पत्र ‘उदन्‍त मार्तण्‍ड’ के संपादक थे:

  1. भारतेंदु हरिशचंद्र
  2. राधाकृष्‍ण दास
  3. बालकृष्‍ण भट्ट
  4. बाबू युगलकिशोर✅

25. ‘जहाँगीर-जस-चंद्रिका’ के रचनाकार हैं:

  1. रहीम
  2. आचार्य केशवदास✅
  3. रसखान
  4. मलिक मुहम्‍मद जायसी

26. ‘रीतिकाल’ को ‘अलंकृतकाल’ कहा है:

  1. मिश्र-बन्‍धु ने✅
  2. विश्‍वनाथ प्रसाद मिश्र
  3. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने
  4. डॉ. रामकुमार वर्मा

27. ‘केशव कहि न जाइ का कहिये’ पंक्‍ति के रचनाकार हैं:

  1. आचार्य केशवदास
  2. सूरदास
  3. तुलसीदास✅
  4. रहीम

28. ‘आदिकाल’ को ‘सिद्ध-सामन्‍त युग’ कहा है

  1. राहुल सांकृत्‍यायन ने✅
  2. आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल ने
  3. डॉ. रामकुमार वर्मा ने
  4. जार्ज ग्रियर्सन ने

29. ‘द माडर्न वर्नाकुलर लिट्ररेचर ऑफ हिन्‍दुस्‍तान’ हिंदी-साहित्‍य के इतिहास-ग्रंथ के लेखक का नाम है

  1. जार्ज ग्रियर्सन✅
  2. गार्सा-द-तासी
  3. विलियम वर्ड्सवर्थ
  4. आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल

30. ‘गंग’ कवि का जन्‍म स्‍थान है:

  1. आगरा
  2. प्रयाग
  3. इटावा✅
  4. गंगापुर नगर

31. ‘द्विवेदीयुग’ का नामकरण किसके नाम पर हुआ है?

  1. शांतिप्रिय द्विवेदी
  2. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
  3. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी✅
  4. डॉ. राम अवध द्विवेदी

32. बिहारी के दोहों की चमत्‍कारपूर्ण तुलना संस्कृत, उर्दू, फारसी के कवियों से किसने की?

  1. हजारी प्रसाद द्विवेदी✅
  2. रामचंद्र शुक्ल
  3. पद्मसिंह शर्मा
  4. महावीर प्रसाद द्विवेदी

33. ‘कफन’ कहानी में घीसू और माधव कफन के पैसे का क्‍या करते हैं?

  1. पूड़ियाँ खरीद कर खाते हैं
  2. बोतल भर शराब पीते हैं
  3. इनमें से कोई काम नहीं करते
  4. उपर्युक्त दोनों काम करते हैं✅

34. ‘सूरदास’ प्रेमचंद के किस उपन्यास का पात्र है?

  1. वरदान
  2. प्रतिज्ञा
  3. गोदान
  4. रंगभूमि✅

35. ‘निराला’ का जन्म कहाँ हुआ था?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. उड़ीसा
  3. बंगाल✅
  4. बिहार

36. ‘साकेत’ की कथा का मुख्‍य संबंध किसके चरित्र विकास से जुड़ा है?

  1. राम और सीता के
  2. लक्ष्‍मण और उर्मिला के✅
  3. भरत और माण्‍डवी के
  4. लक्ष्‍मण और सीता के

37. तुलसीदास द्वारा शारीरिक पीड़ा से मुक्ति हेतु लिखा गया ग्रंथ है:

  1. रामलला नहछू
  2. बरवै रामायण
  3. हनुमान बाहुक✅
  4. विनय पत्रिका

38. साधना की चार अवस्थाओं- शरीअत, तरीकत, मारीफत और हकीकत का संबंध है:

  1. ज्ञान मार्गी साधना से
  2. सूफी साधना से✅
  3. इस्लाम धर्म साधना से
  4. रीतिमुक्त काव्‍य से

39. निराला की निम्नलिखित कविताओं में से कौन ‘लम्‍बी कविता’ नहीं है?

  1. भिक्षुक✅
  2. कुकुरमुत्ता
  3. सरोज स्मृति
  4. राम की शक्‍तिपूजा

40. आदिकालीन हिंदी काव्‍यधारा में उपलब्ध नहीं है:

  1. जैन साहित्य
  2. सिद्ध साहित्य
  3. सिक्ख साहित्य✅
  4. नाथ साहित्य

41. ‘अवारा मसीहा’ किस उपन्यासकार की जीवनी से संबंधित है?

  1. शरतचंद्र✅
  2. बंकिमचंद्र
  3. अमृतलाल नागर
  4. विमल मित्र

42. ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कौन रचनाकार नहीं है?

  1. महादेवी वर्मा
  2. हजारी प्रसाद द्विवेदी✅
  3. सुमित्रानंदन पंत
  4. रामधारी सिंह ‘दिनकर’

43. ‘फोर्ट विलियम कॉलेज’ की स्थापना कब हुई थी?

  1. सन् 1800 ई. ✅
  2. सन् 1857 ई.
  3. सन् 1885 ई.
  4. सन् 1900 ई.

44. ‘नवजागरण का अग्रदूत’ हिंदी के किस लेखक को कहा जाता है?

  1. शिवप्रसाद सिंह सितारे हिंद
  2. भारतेंदु हरिशचंद्र✅
  3. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
  4. बाबू मैथलीशरण गुप्‍त

45. हिंदी साहित्‍य के इतिहास को व्यवस्थित रूप देने का श्रेय किसको है

  1. शिवसिंह सरोज
  2. आचार्य रामचंद्र शुक्ल✅
  3. जार्ज ग्रियर्सन
  4. मिश्र बंधु

46. हिंदी समाचार-पत्र ‘बंगदूत’ प्राकशित हुआ था:

  1. 1826 में
  2. 1829 में✅
  3. 1834 में
  4. 1844 में

47. ‘भोलाराम का जीव’ व्यंग्य के लेखक हैं:

  1. हरिशंकर परसाई✅
  2. ज्ञान वाजपेयी
  3. रामगोपाल
  4. श्रीलाल शुक्ल

48. ‘माटी की मूरतें’ किस विधा की रचना है:

  1. संस्मरण✅
  2. रेखाचित्र
  3. आत्मकथा
  4. जीवनी

49. ‘कलम का सिपाही’ कृति के लेखक हैं:

  1. प्रेमचंद
  2. विष्णु प्रभाकर
  3. अमृत राय✅
  4. रामविलास शर्मा

50. ‘नाखून क्‍यों बढ़ते हैं’ के निबंधकार हैं:

  1. गुलाब राय
  2. हजारी प्रसाद द्विवेदी✅
  3. श्यामसुंदर दास
  4. रामचंद्र शुक्ल

51. निम्नलिखित में से कौन-सी व्यंग्य रचना ‘हरिशंकर परसाई’ की नहीं है?

  1. नेताजी कहिन✅
  2. भूत के पाँव
  3. निठल्ले के डायरी
  4. बारात की वापसी

52. ‘सिंहावलोकन’ किसकी आत्मकथा है?

  1. महादेवी वर्मा की
  2. यशपाल की✅
  3. नागार्जुन की
  4. हरिवंश राय ‘बच्चन’ की

53. सूची-I एवं सूची- II को –सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही विकल्‍प चुनिए:

सूची-Iसूची-II
(a) बाणभट्ट की आत्मकथा(i) अज्ञेय
(b) शेखर: एक जीवनी(ii) मोहन राकेश
(c) आधे-अधूरे(iii) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(d) संस्‍कृति के चार अध्‍याय(iv) हजारी प्रसाद द्विवेदी

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (i)    (ii)    (iii)   (iv)
  2. (iv)   (i)    (ii)    (iii)✅
  3. (iii)   (iv)   (i)    (ii)
  4. (ii)    (iii)   (iv)   (i)

54. निम्‍नलिखित में से कौन-सी पुस्‍तक हजारी प्रसाद द्विवेदी ने नहीं लिखी है:

  1. अशोक के फूल
  2. कबीर
  3. नया साहित्य✅
  4. कुटज

55. ‘ज्ञानपीठ’ पुरस्कार किससे संबंधित है:

  1. हिंदी भाषा से
  2. तमिल भाषा से
  3. संस्कृत भाषा से
  4. सभी भारतीय भाषाओं से✅

56. जयशंकर प्रसाद द्वारा संपादित पत्रिका का नाम था:

  1. ‘कहानी’
  2. ‘इंदु’✅
  3. ‘सरस्‍वती’
  4. ‘ब्राह्मण’

57. निम्‍नांकित में मनोविश्‍लेषण प्रधान कथाकार कौन नहीं है?

  1. इलाचंद्र जोशी
  2. अज्ञेय
  3. सुदर्शन✅
  4. जैनेंद्र

58. किस प्रकार के निबंधों में समास शैली प्रयुक्त होती है?

  1. भावात्मक
  2. विवरणात्मक
  3. वर्णनात्मक
  4. विचारात्मक✅

59. नाटक को पंचम वेद की मान्यता प्रदान की:

  1. भरतमुनि ने✅
  2. विश्वनाथ ने
  3. दशरथ ओझा ने
  4. पाणिनी ने

60. आधुनिक एकांकी के जनक माने जाते हैं:

  1. उदयशंकर भट्ट
  2. जयशंकर प्रसाद
  3. रामकुमार वर्मा✅
  4. जगदीशचंद्र माथुर

61. निम्‍नांकित में से विद्यानिवास मिश्र की कृति नहीं हैं:

  1. तुम चंदन हम पानी
  2. रस आखेटक✅
  3. मेरे राम का मुकुट भीग रहा है
  4. शिरीष की याद आयी

62. ‘यदि प्रेम स्वप्न है तो श्रद्धा जागरण है’- यह पंक्ति किस निबंध से ली गयी है?

  1. भाव या मनोविकार
  2. श्रद्धा-भक्‍ति✅
  3. कविता क्‍या है?
  4. करुणा

63. ‘काव्‍य-शोभया: कर्त्तारो धर्मा गुणा:’- काव्‍य गुण का यह सूत्र लिखा है:

  1. आचार्य भरत ने
  2. आचार्य दण्‍डी ने
  3. आचार्य वामन ने✅
  4. आचार्य मम्‍मट ने

64. ‘सुखदु: खात्‍मकोरस:’ कहने वाले आचार्य हैं:

  1. भरतमुनि
  2. रामचंद्र गुणचंद्र✅
  3. आचार्य विश्वनाथ
  4. आनन्दवर्धन

65. ‘काव्य मीमांसा’ के रचनाकार हैं:

  1. भारवि
  2. भास
  3. श्रीहर्ष
  4. राजशेखर✅

66. निम्नलिखित में से कौन संस्कृत समीक्षा पद्धति से संबंधित नहीं है?

  1. रस
  2. अलंकार
  3. ध्‍वनि
  4. शैली विज्ञान✅

67. आचार्य भरत मुनि के काव्‍य-गुणों की संख्या बतायी है?

  1. 3
  2. 5
  3. 10✅
  4. 8

68. ‘विभावानुभावव्‍यभिचारी संयोगद्रसनिष्‍पति:’- सूत्र किस आचार्य का है?

  1. भट्ट लोल्‍लट
  2. आचार्य भरतमुनि✅
  3. भट्ट नायक
  4. अभिनव गुप्त

69. ‘बिनु पद चलै सुनै बिनु काना।

कर बिनु कर्म करै विधि नाना’

-में कौन-सा अलंकार है:

  1. विभावना✅
  2. विशेषोक्‍ति
  3. असंगति
  4. दृष्‍टांत

70. ‘वीभत्स’ रस का स्थायी भाव है

  1. विस्मय
  2. विशेषोक्‍ति
  3. जुगुप्सा✅
  4. निर्वेद

71. ‘करुण’ के रसराजत्‍व का प्रतिष्‍ठापक है:

  1. किरातार्जुनीयम्
  2. मेघदूतम्
  3. उत्तररामचरितम्✅
  4. कुमार संभवम्

72. निम्नांकित पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार बताइये

रनित भृंग घंटावली झरित दान मधुनीर।

मंद-मंद आवत चल्‍यों कुंजरु कुंज समीर।।

  1. उत्‍प्रेक्षा
  2. रुपक
  3. यमक✅
  4. श्‍लेष

73. ‘अभी तो मुकुट बंधा था माथ,

हुए कल ही हल्‍दी के हाथ,

खुले भी न थे लाज के बोल,

खिले थे चुंबन-शुन्‍य कपोल,

हाय रुक गया यहीं संसार

बना सिंदूर अनल अंगार

वातहत लतिका वह सुकुमार

पड़ी है छिन्‍नाधार!’

-में निहित रस है:

  1. शान्त
  2. संयोग श्रृंगार
  3. करुण✅
  4. वियोग श्रृंगार

74. ‘मगही’ किस उपभाषा की बोली है?

  1. राजस्‍थानी
  2. पश्‍चिमी हिंदी
  3. पूर्वी हिंदी
  4. बिहारी✅

75. ‘ग्‍वालियर’ की बोली है:

  1. बुंदेली✅
  2. ब्रजभाषा
  3. खड़ी बोली
  4. कन्नौजी

76. ‘भोजपुरी’ बोली की उत्पत्ति हुई है:

  1. अर्द्ध मागधी अपभ्रंश से
  2. मागधी अपभ्रंश से✅
  3. शौरसेनी अपभ्रंश से
  4. ब्राचड़ अपभ्रंश से

77. कौन-सा शब्द देशज नहीं है?

  1. कंचन✅
  2. कचोट
  3. कंजर
  4. करवट

78. कौन-सी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।

  1. बंगला
  2. पंजाबी
  3. मराठी✅
  4. गुजराती

79. हिंदी खड़ी बोली किस अपभ्रंश से विकसित हुई है?

  1. मागधी
  2. अर्द्धमागधी
  3. शौरसेनी✅
  4. पैशाची

80. ‘जिसका जन्म पहले हुआ हो’ वाक्य के लिए एक उपयुक्त शब्द का विकल्प चुनिये:

  1. अग्रज✅
  2. ज्येष्ठ
  3. वरिष्ठ
  4. श्रेष्ठ

81. ‘महात्मा’ शब्द का सही विलोम होगा:

  1. दुष्‍ट
  2. दुर्जन
  3. दुरात्मा✅
  4. पापी

82. ‘स्‍वर ध्‍वनि’ के प्रकार है?

  1. दीर्घ
  2. प्‍लुत
  3. हृस्व
  4. उपर्युक्त तीनों✅

83. ‘जीतने की इच्छा’ हेतु एक शब्द लिखिये:

  1. जिजीविषा
  2. जिगीषा✅
  3. विजयेच्‍छा
  4. जयेच्छु

84. निम्नांकित में योगरूढ़ शब्द है:

  1. विशालकाय
  2. पुष्प
  3. कुमुदिनी
  4. पंकज✅

85. ‘छत्तीसगढ़ी’ बोली हिंदी के किस उपभाषा वर्ग के अंतर्गत आती है?

  1. पश्चिमी हिंदी
  2. पूर्वी हिंदी✅
  3. बिहारी
  4. पहाड़ी

86. ‘मेघदूत’ काव्‍य का खड़ी बोली में अनुवाद किया है:

  1. सदल मिश्र ने
  2. भारतेंदु हरिश्चंद्र ने
  3. लल्‍लू लाल ने
  4. राजा लक्ष्‍मण सिंह ने✅

87. ‘गोधूम’ का तद्भव है:

  1. गेहूँ✅
  2. गोबर
  3. गाय
  4. गोधन

88. ‘तल्लीन’ शब्‍द में सही उपसर्ग का विच्छेद है:

  1. तल् + लीन
  2. तद् + लीन
  3. तत + लीन
  4. तत् + लीन✅

89. ‘लृट्’ लकार किस काल का बोधक है:

  1. वर्तमान काल का
  2. भूतकाल का
  3. भविष्‍यत् काल का✅
  4. किसी काल का नहीं

90. यदि ए, ओ, ऐ, औ के आगे कोई भी स्‍वर हो तो इसके स्‍थान में क्रमश: अय्, अव्, आय्, आव हो जाता है, तो यह कौन-सी स्वर संधि कहलाती है?

  1. वृद्धि स्वर संधि
  2. यण स्वर संधि
  3. अयादि स्वर संधि✅
  4. दीर्घ संधि

91. ‘हिंदी का पाणिनी’ किसको कहा जाता है?

  1. कामताप्रसाद गुरु✅
  2. रामचंद्र वर्मा
  3. भोलानाथ तिवारी
  4. किशोरीदास बाजपेयी

92. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘हंस’ का पर्यायवाची है:

  1. कुरंग
  2. भुजंग
  3. मराल✅
  4. पंचवाण

93. ‘ताले कै पानी पताले गये बेटी

पुरइनि गइँ कुम्हिलाइ हो।

गंगा जमुना बिच रेती परतु है

कइसे कै रचउं बिआह रे।’

-उक्‍त गीत किस बोली का है?

  1. अवधी✅
  2. ब्रज
  3. भोजपुरी
  4. कन्‍नौजी

94. निम्नलिखित शब्दों में कौन देशज है।

  1. सुंदर
  2. अँगूठा
  3. फटाफट✅
  4. सायकिल

95. निम्नलिखित शब्दों में किस एक का लिंग परिवर्तन हिंदी भाषा में प्रचलित नहीं है?

  1. चाचा
  2. बहन
  3. कोयल
  4. भैंसा

96. निम्नलिखित शब्दों में कौन स्त्रीलिंग नहीं है?

  1. रोटी
  2. पूड़ी
  3. पानी✅
  4. नदी

97. निम्नलिखित में से एक वाक्य में क्रिया ‘भक्षण’ करने के अर्थ में प्रयुक्त हुई है। यह वाक्य है:

  1. वह हराम का पैसा खाता है
  2. वह जूते खाता है
  3. वह कसम खाता है
  4. वह आम खाता है✅

98. ‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात’ का अर्थ है:

  1. खतरा उठाना
  2. आगे-आगे दौड़ना
  3. पेड़ पर चढ़कर खेलना
  4. चालाकी का जवाब चालाकी से देना✅

99. ‘अकाल पीड़ित’ में समास होगा-

  1. कर्मधारय
  2. द्वन्‍द्व
  3. तत्‍पुरुष✅
  4. बहुब्रीहि

100. ‘अन्‍वेषण’ का शुद्ध संधि-विच्‍छेद है:

  1. अन्‍वेष + ण
  2. अन्‍वे + षण
  3. अनु + वेषण
  4. अनु + एषण✅

101. निम्नलिखित शब्दों में योगरूढ़ शब्द कौन-सा है?

  1. चक्रपाणी✅
  2. पाठशाला
  3. उपचार
  4. अभिव्‍यक्‍ति

102. ‘वह अपनी कक्षा का सर्वाधिक प्रतिभाशाली छात्र है।’

उपर्युक्‍त वाक्‍य का बिना अर्थ बदले निम्‍नलिखित में कौन-सा नकारात्‍मक वाक्‍य उपयुक्‍त होगा?

  1. वह अपनी कक्षा का सर्वाधिक प्रतिभाशाली छात्र नहीं है
  2. उसके समान अपनी कक्षा में कोई प्रतिभाशाली छात्र नहीं है✅
  3. प्रतिभा में वह अपनी कक्षा के किसी छात्र से कम नहीं है
  4. अपनी कक्षा के प्रतिभाशाली छात्रों में उसकी गिनती नहीं होती

103. निम्नलिखित मिश्र वाक्यों में से कौन-सा विशेषण उपवाक्‍य है?

  1. मैं कहता हूँ कि तुम भोपाल जाओ
  2. लखनऊ, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी है, एक ऐतिहासिक नगर है✅
  3. जब मैं स्‍टेशन पहुँचा, तभी ट्रेन आयी
  4. मैं चाहता हूँ कि आप यहीं रहें

104. निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए नीचे दिये गये विकल्पों में से एक उचित विकल्प चुनिये:

वाक्य: युवा-असंतोष का कारण निरंतर-वृद्धि है

विकल्प:

  1. अशिष्‍टता
  2. भ्रष्‍टाचार✅
  3. दुराचार
  4. राजनीति

105. ‘ई’ प्रत्‍यय किस शब्‍द में नहीं है?

  1. तेली
  2. चमेली✅
  3. माली
  4. अलबेली

106. ‘प्राचीन’ शब्‍द का विलोम है:

  1. वर्तमान
  2. अर्वाचीन✅
  3. समीचीन
  4. नवीन

107. शुद्ध रूप कौन-सा है?

  1. तादात्‍म्‍य✅
  2. तादात्‍मय
  3. तदात्‍म्‍य
  4. तथात्‍मक

108. ‘शिव’ का कौन-सा अर्थ नहीं है?

  1. महादेव
  2. पशुपति
  3. चक्रपाणी✅
  4. शंकर

109. कारक के भेद हैं:

  1. पाँच
  2. छ:
  3. सात
  4. आठ✅

110. ‘चिन्‍ता एक …….. है’ वाक्‍यांश में रिक्‍त स्‍थान की पूर्ति हेतु सही शब्द है:

  1. रोग
  2. कष्‍ट
  3. व्‍याधि
  4. आधि✅

111. ‘अदृश्‍य शत्रु’ अर्थ के अनुरूप उपयुक्त मुहावरा है:

  1. मीठी छुरी
  2. मुँह में राम बगल में छुरी
  3. पेट में दाढ़ी
  4. आस्तीन का साँप✅

112. ‘आजानुबाहु’ शब्‍द निम्नलिखित में से किस वाक्यांश के लिए सही है:

  1. जिसकी भुजाएँ छोटी हों
  2. जिसकी भुजाएँ लम्बी हों
  3. जिसकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हों✅
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

113. ‘यण् संधि’ का संबंध किस संधि विशेष से है:

  1. व्यंजन संधि
  2. विसर्ग संधि
  3. स्वर संधि✅
  4. दीर्घ संधि

114. ‘जय-पराजय’ में कौन-सा समास है:

  1. द्वन्द्व समास✅
  2. कर्मधारय समास
  3. द्विगु समास
  4. तत्पुरुष समास

115. ‘बहती गंगा में हाथ धोना’ का सही अर्थ है:

  1. चातुर्यवृत्ति से काम निकालना
  2. अपना काम निकालना
  3. पुण्‍य का कार्य करना
  4. अवसर का लाभ उठाना✅

116. निम्नांकित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है?

  1. सुबह
  2. दोपहर
  3. सांझ
  4. दिन✅

117. ‘सर्वस्‍व’ रूप हैं:

  1. चतुर्थी का
  2. पंचमी का
  3. षष्‍ठी का✅
  4. सप्तमी का

118. ‘तव्‍यत्’ और ‘अनीयर’ प्रत्‍यय का प्रयोग होता है-

  1. करने के अर्थ में
  2. चाहिए के अर्थ में✅
  3. चुका है के अर्थ में
  4. इनमें से कोई नहीं

119. नवोढ़ा का संधि विच्छेद है:

  1. नव + उढ़ा
  2. नवो + ढ़ा
  3. नव + ऊढ़ा✅
  4. न + ओढ़ा

120. निम्नलिखित में से कौन-सी एक रचना कालिदास की नहीं है?

  1. मेघदूतम्
  2. अभिज्ञान शाकुन्‍तलम्
  3. दशकुमारचरितम्✅
  4. रघुवंशम्

(दशकुमारचरितम् दंडी की रचना है)

121. ‘बृहत्‍त्रयी’ में कौन-सा महाकाव्य नहीं आता है:

  1. किरातार्जुनीय
  2. शिशुपाल वध
  3. नैषधीयचरित
  4. कुमार सम्‍भव✅

122. ‘राजतरंगिणी’ किस कवि की रचना है?

  1. कल्‍हण✅
  2. बिल्‍हण
  3. आचार्य हेमचंद्र
  4. क्षेमेन्‍द्र

123. काव्‍य-रचना की दृष्‍टि से महाकवि माघ किन तीन गुणों से विभूषित स्‍वीकार किये जाते हैं?

  1. सत्‍य, रज, तम
  2. ओज, प्रसाद, माधुर्य
  3. उपमा, अर्थगौरव, पद्लालित्‍य✅
  4. गौड़ी, वैदर्भी, पांचाली

124. सूची-I एवं सूची- II को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही विकल्‍प चुनिए:

सूची-Iसूची-II
(a) कालीदास(i) मालतीमाधवम्
(b) भवभूति(ii) दशकुमारचरितम्
(c) दण्‍डी(iii) नैषधीयच‍रितम्
(d) श्री हर्ष(iv) मालविकाग्निमित्रम्

कूट:

N. (a)    (b)    (c)    (d)

  1. (ii)    (i)    (iv)   (iii)
  2. (iii)   (ii)    (iv)   (i)
  3. (iv)   (i)    (ii)    (iii)✅
  4. (i)    (iii)   (ii)    (iv)

125. ‘जगन्‍नाथ’ शब्‍द में सही संधि है:

  1. स्‍वर संधि
  2. विसर्ग संधि
  3. व्‍यंजन संधि✅
  4. इनमें से कोई न‍हीं

UP PGT Hindi Previous Year Question Paper

Previous articleUP PGT Hindi Question Paper 2003
Next articleUP PGT Hindi Question Paper 2005