UP TGT Hindi Question Paper 2002

0
3945
up-tgt-hindi-previous-year-question-paper
टीजीटी हिंदी प्रश्न-पत्र

UP TGT Hindi 2002 के question paper को यहाँ दिया गया है। TGT, PGT Hindi की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों को इसे जरूर देखना चाहिए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज (UPSESSB) द्वारा आयोजित TGT Hindi 2002 के question paper को हल कर अपना मूल्यांकन कर सकते हैं। up tgt hindi previous year question paper के अंतर्गत यह दूसरा प्रश्न-पत्र है।

टीजीटी हिंदी- 2002

1. ‘लालतारा’ के रचनाकार हैं-
उदयशंकर भट्ट
रामवृक्ष बेनीपुरी
‘लालतारा’ के रचनाकार रामवृक्ष बेनीपुरी हैं।
हरिऔध
निराला
2. तुलसीदास जी ने भी ‘भ्रमरगीत-परम्परा’ के अंतर्गत ‘भ्रमरगीत’ की रचना की है, जो संकलित है-
जानकी मंगल में
कवितावली में
कृष्ण गीतावली में
तुलसीदास जी की ‘भ्रमरगीत’ की रचना ‘कृष्ण गीतावली’ में संकलित है।
गीतावली में
3. ये किसकी प्रसिद्ध पंक्तियाँ हैं-
‘भक्तन को कहा सीकरी सों काम
आवत जात पन्हैया टूटी विसरि गयो हरिनाम।’
कृष्णदास
नंददास
कुंभनदास
ये पंक्तियाँ कुंभनदास की प्रसिद्ध रचना से हैं।
चतुर्भुजदास
4. भक्तिकाल को सबसे पहले किसने हिंदी साहित्य का ‘स्वर्ण-युग’ कहा-
मिश्रबन्धु
ग्रियर्सन
ग्रियर्सन ने सबसे पहले भक्तिकाल को हिंदी साहित्य का ‘स्वर्ण-युग’ कहा था।
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
हजारी प्रसाद द्विवेदी
5. ‘चंडी चरित्र’ किसकी विशिष्ट साहित्यिक रचना है-
गुरू गोविंद सिंह
‘चंडी चरित्र’ गुरू गोविंद सिंह की विशिष्ट साहित्यिक रचना है।
अर्जुन सिंह
रामदास
अंगद
6. ‘तुलसीदास चंदन घिसैं’ के लेखक हैं-
कुबेर नाथ
हरिशंकर परसाई
‘तुलसीदास चंदन घिसैं’ के लेखक हरिशंकर परसाई हैं।
इनमें से कोई नहीं
विद्यानिवास मिश्र
7. ‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ किसका ललित निबंध-संग्रह है?
रामवृक्ष बेनीपुरी
कुबेर नाथ
हरिशंकर परसाई
विद्यानिवास मिश्र
‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ विद्यानिवास मिश्र का ललित निबंध-संग्रह है।
8. ‘रजिया बेगम’ किसकी रचना है?
श्रद्धाराय फुल्लौरी
किशोरी लाल गोस्वामी
‘रजिया बेगम’ किशोरी लाल गोस्वामी की रचना है।
जयशंकर प्रसाद
गोपाल राम गहमरी
9. ‘चतुरी चमार’ उपन्यास है-
निराला
‘चतुरी चमार’ निराला का उपन्यास है।
जैनेंद्र कुमार
प्रेमचंद
भगवती चरण वर्मा
10. ‘कुट्टिचाटन’ के उपनाम से किसकी व्यक्तिपरक निबंध छपे हैं?
नेमीचंद्र जैन
अज्ञेय
‘कुट्टिचाटन’ के उपनाम से अज्ञेय के व्यक्तिपरक निबंध छपे हैं।
भारत भूषण अग्रवाल
मुक्तिबोध
11. ‘सो सुख सुजस सुलभ मोहि स्वामी’ में कौन-सा अलंकार है?
अनुप्रास
‘सो सुख सुजस सुलभ मोहि स्वामी’ में अनुप्रास अलंकार है।
व्यतिरेक
रूपक
उत्प्रेक्षा
12. मात्रिक विषय संयुक्त छंद है-
हरिगीतिका
सोरठा
कुंडलियाँ
कुंडलियाँ मात्रिक विषय का संयुक्त छंद है।
छप्पय
13. परुष का विलोम शब्द है?
बल
इनमें से कोई नहीं
शक्ति
कोमल
परुष का विलोम शब्द कोमल है।
14. जंगम का विलोम शब्द है?
पुष्ट
पूर्ण
स्थिर
स्थावर
जंगम का विलोम शब्द स्थावर है।
15. इनमें बादल का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
वारिद
जलद
जलधि
जलधि ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द है।
मेघ
16. अन्न को पचाने वाली अग्नि है-
दावाग्नि
जठराग्नि
अन्न को पचाने वाली अग्नि जठराग्नि कहलाती है।
बड़वाग्नि
दावानल
17. ‘संदेश रासक’ के रचयिता हैं?
लक्ष्मीधर
अमीर खुसरो
अब्दुर्रहमान
‘संदेश रासक’ के रचनाकार अब्दुर्रहमान हैं।
हेमचंद
18. ‘कालिदास हाजरा’ की रचना की-
कालिदास ने
‘कालिदास हाजरा’ की रचना कालिदास (रीतिकालीन कवि) ने की थी।
चिंतामणि ने
भारतेंदु ने
घनानंद ने
19. ‘आचरण की सभ्यता’ निबंध के लेखक हैं?
अध्यापक पूर्ण सिंह
‘आचरण की सभ्यता’ निबंध के लेखक अध्यापक पूर्ण सिंह हैं।
बालमुकुंद गुप्त
श्यामसुंदर दास
चंद्रधर शर्मा गुलेरी
20. ‘सुलोचना’ निबंध संकलन है-
जैनेंद्र कुमार
बालकृष्ण भट्ट
रामचंद्र शुक्ल
भारतेंदु हरिश्चंद्र
‘सुलोचना’ निबंध संकलन भारतेंदु हरिश्चंद्र का है।
21. ‘तूफानों के बीच’ नामक रिपोर्ताज के लेखक हैं-
रांगेय राघव
‘तूफानों के बीच’ रिपोर्ताज के लेखक रांगेय राघव हैं।
धर्मवीर भारती
शिवदान सिंह चौहान
शमशेर बहादुर सिंह
22. ‘घुमक्कड़शास्त्र’ यात्रावृत्त के लेखक हैं-
अज्ञेय
सत्यदेव परिब्राजक
राहुल सांकृत्यायन
‘घुमक्कड़शास्त्र’ यात्रावृत्त के लेखक राहुल सांकृत्यायन हैं।
यशपाल
23. ‘आवारा मसीहा’ किसकी जीवनी है-
निराला
शरत चंद्र
‘आवारा मसीहा’ शरत चंद्र की जीवनी है।
प्रेमचंद
पंत
24. ‘मेरा जीवन प्रवाह’ किसकी आत्मकथा है-
वियोगी हरि
‘मेरा जीवन प्रवाह’ वियोगी हरि की आत्मकथा है।
राहुल सांकृत्यायन
शांतिप्रिय द्विवेदी
इनमें से कोई नहीं
25. ‘सफेद कौआ’ कहानी के लेखक हैं?
सुरेंद्र तिवारी
मंजुल भगत
‘सफेद कौआ’ कहानी के लेखक मंजुल भगत हैं।
रमेश बतरा
मृदुला गर्ग
26. हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यास है-
नूतन ब्रम्हचारी
परीक्षा गुरू
‘परीक्षा गुरू’ (लाला श्रीनिवास दास, 25 नवम्बर,1882) हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यास है।
इनमें से कोई नहीं
भाग्यवती
27. ‘सरकटी लाश’ उपन्यास के लेखक हैं?
इनमें से कोई नहीं
लज्जाराम मेहता
गोपालराम गहमरी
‘सरकटी लाश’ उपन्यास के लेखक गोपालराम गहमरी हैं।
बाबू देवकी नाथ खत्री
28. ‘लालटीन की छत’ के लेखक हैं-
भीष्म साहनी
निर्मल वर्मा
‘लालटीन की छत’ के लेखक निर्मल वर्मा हैं।
नरेंद्र कोहली
ऊषा प्रियंबदा
29. ‘नौकर की कमीज’ के लेखक हैं-
भगवानदास मोरवाल
विनोद कुमार शुक्ल
‘नौकर की कमीज’ के लेखक विनोद कुमार शुक्ल हैं।
असगर वजाहत
मृदुला गर्ग
30. निर्मल वर्मा का चर्चित कहानी संग्रह है-
बंजर
तलाश
परिंदे
‘परिंदे’ निर्मल वर्मा का चर्चित कहानी संग्रह है।
इनमें से कोई नहीं

31. ‘बलदेव खटिक’ किसकी कविता है-
इनमें से कोई नहीं
धूमिल की
बलदेव वंशी
लीलाधर जूगड़ी की
‘बलदेव खटिक’ लीलाधर जूगड़ी की कविता है।
32. ‘संदर्भ’ के लेखक हैं-
दूधनाथ सिंह
डॉ. विनय
‘संदर्भ’ के लेखक डॉ. विनय हैं।
श्रीराम वर्मा
इनमें से कोई नहीं
33. ‘मोचीराम’ तथा ‘पटकथा’ के लेखक हैं?
इनमें से कोई नहीं
चंद्रकांत देवताले
धूमिल
‘मोचीराम’ तथा ‘पटकथा’ के लेखक धूमिल हैं।
बलदेव वंशी
34. ‘समाधिलेख’ के लेखक हैं-
श्रीराम वर्मा
दूधनाथ सिंह
श्रीकांत वर्मा
‘समाधिलेख’ के लेखक श्रीकांत वर्मा हैं।
इनमें से कोई नहीं
35. ‘आत्मजयी’ के लेखक हैं-
रघुवीर सहाय
दुष्यंत कुमार
इनमें से कोई नहीं
कुँवर नारायण
‘आत्मजयी’ के लेखक कुँवर नारायण हैं।
36. ‘ठंडा लोहा’ के रचनाकार हैं-
गिरिजा कुमार माथुर
दुष्यंत कुमार
धर्मवीर भारती
‘ठंडा लोहा’ के रचनाकार धर्मवीर भारती हैं।
जैनेंद्र कुमार
37. ‘किसान’ के रचनाकार हैं-
प्रसाद
निराला
हरिऔध
मैथिलीशरण गुप्त
‘किसान’ के रचनाकार मैथिलीशरण गुप्त हैं।
38. ‘सरस्वती’ पत्रिका के संपादक हैं-
हजारी प्रसाद द्विवेदी
महावीर प्रसाद द्विवेदी
‘सरस्वती’ पत्रिका के संपादक महावीर प्रसाद द्विवेदी थे।
गणेश शंकर विद्यार्थी
इनमें से कोई नहीं
39. शेखर जोशी की रचना है-
कोसी का घटवार
‘कोसी का घटवार’ शेखर जोशी की रचना है।
हत्यारे
इनमें से कोई नहीं
मकान
40. ‘प्रयाग रामागमन’ के लेखक हैं-
प्रताप नारायण मिश्र
इनमें से कोई नहीं
बालकृष्ण भट्ट
बदरी नारायण चौधरी प्रेमघन
‘प्रयाग रामागमन’ के लेखक बदरी नारायण चौधरी प्रेमघन हैं।
41. ‘मधुमालती’ के रचनाकार हैं?
मुल्ला दाऊद
जायसी
कुतुबन
मंझन
‘मधुमालती’ के रचनाकार मंझन हैं।
42. ‘सहजयान’ के प्रवर्तक हैं-
सरहपा
‘सहजयान’ के प्रवर्तक सरहपा थे।
लइपा
कण्हपा
शबरपा
43. ‘विश्वमित्र’ नाटक के लेखक हैं-
इनमें से कोई नहीं
गोविंद बल्लभ पंत
उदयशंकर भट्ट
‘विश्वमित्र’ नाटक के लेखक उदयशंकर भट्ट हैं।
लक्ष्मीनारायण मिश्र
44. ‘शिवासाधना’ नाटक है-
जयशंकर प्रसाद का
हरिकृष्ण प्रेमी का
‘शिवासाधना’ नाटक हरिकृष्ण प्रेमी का है।
सेठ गोविंद दास का
उदयशंकर भट्ट का
45. ‘जनमेजय का नागयज्ञ’ के लेखक हैं-
पंत
प्रसाद
‘जनमेजय का नागयज्ञ’ के लेखक जयशंकर प्रसाद हैं।
हरिऔध
निराला
46. गोदान उपन्यास है-
आदर्शोन्मुख यथार्थवादी
यथार्थवादी
गोदान उपन्यास यथार्थवादी है।
आदर्शवादी
आदर्शोन्मुख आदर्शवादी
47. अलंकार सिद्वांत के प्रवर्तक आचार्य थे-
दंडी
राजशेखर
भामह
अलंकार सिद्वांत के प्रवर्तक आचार्य भामह थे।
उद्भट्ट
48. विप्रलंभ श्रृंगार में वियोग की कितनी दशाएँ मानी गयी हैं?
10
विप्रलंभ श्रृंगार में वियोग की 10 दशाएँ मानी गयी हैं।
12
14
16
49. हिंदी के प्रथम गद्यकार हैं?
बालकृष्ण भट्ट
राजाशिवप्रसाद सितारे हिन्द
लल्लूलाल
हिंदी के प्रथम गद्यकार लल्लूलाल हैं।
भारतेंदु हरिश्चंद्र
50. ‘कलाधर’ उपनाम से कविता लिखते थे-
जयशंकर प्रसाद
‘कलाधर’ उपनाम से कविता जयशंकर प्रसाद लिखते थे।
मैथिलीशरण गुप्त
भगवती चरण वर्मा
माखनलाल चतुर्वेदी
51. काव्य के विशिष्ट तत्व के रूप में ‘ध्वनि’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया-
दंडी ने
भामह ने
कुंतक ने
आनंद वर्द्धन ने
काव्य के विशिष्ट तत्व के रूप में ‘ध्वनि’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग आनंद वर्द्धन ने किया।
52. ‘जननी तू जननी भई, विधि सन कछु न बसाय’, में कौन सा अलंकार है?
इनमें से कोई नहीं
छेकानुप्रास
लाटानुप्रास
‘जननी तू जननी भई, विधि सन कछु न बसाय’ में लाटानुप्रास अलंकार है।
वृत्यानुप्रास
53. ‘धनंजय’ में समास है-
बहुब्रीहि
‘धनंजय’ में बहुब्रीहि समास है।
कर्मधारय
अव्ययीभाव
तत्पुरुष
54. निम्नलिखित में से एक शब्द की वर्तनी अशुद्ध है-
मोक्ष
इनमें से कोई नहीं
कवियित्री
‘कवियित्री’ शब्द की वर्तनी अशुद्ध है, सही रूप ‘कवयित्री’ है।
उज्जवल
55. बांगरू किस उपभाषा वर्ग की बोली है-
बिहारी
पहाड़ी
पूर्वी हिंदी
पश्चिमी हिंदी
बांगरू पश्चिमी हिंदी उपभाषा वर्ग की बोली है।
56. ‘बूँद अघात सहै गिरि कैसे। खल के बचन संत सह जैसे।’ में अलंकार है-
रूपक
उत्प्रेक्षा
उपमा
उदाहरण
‘बूँद अघात सहै गिरि कैसे। खल के बचन संत सह जैसे।’ में उदाहरण अलंकार है।
57. ‘वैराग्य संदीपनी’ के रचनाकार हैं-
सूरदास
रहीम
नंददास
तुलसीदास
‘वैराग्य संदीपनी’ के रचनाकार तुलसीदास हैं।
58. ‘उर्मिला’ किसका प्रबंध काव्य है-
नरेंद्र शर्मा
बालकृष्ण शर्मा नवीन
‘उर्मिला’ बालकृष्ण शर्मा नवीन का प्रबंध काव्य है।
रामेश्वर शुक्ल अंचल
इनमें से कोई नहीं
59. ‘अपराजिता’ के लेखक हैं-
माखनलाल चतुर्वेदी
नरेंद्र शर्मा
रामधारी सिंह दिनकर
रामेश्वर शुक्ल अंचल
‘अपराजिता’ के लेखक रामेश्वर शुक्ल अंचल हैं।
60. ‘रूपाभ’ के संपादक हैं-
पंत
‘रूपाभ’ के संपादक सुमित्रानंदन पंत हैं।
प्रसाद
निराला
हरिऔध

61. ‘सागर मुद्रा’ के लेखक हैं-
धर्मवीर भारती
गिरिजाकुमार माथुर
अज्ञेय
‘सागर मुद्रा’ के लेखक अज्ञेय हैं।
मुक्तिबोध
62. ‘प्रत्यक्ष’ में संधि है-
अयादि
गुण
दीर्घ
यण
‘प्रत्यक्ष’ में यण संधि है।
63. ‘नीलोत्पलम्’ में कौन-सा समास है?
कर्मधारय
‘नीलोत्पलम्’ में कर्मधारय समास है।
तत्पुरुष
अव्ययीभाव
बहुब्रीहि
64. हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा का सूत्रपात किसने किया?
जार्ज गियर्सन
गार्सा-द-तासी
हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा का सूत्रपात गार्सा-द-तासी ने किया।
रामचंद्र शुक्ल
मिश्रबन्धु
65. ‘उदयभान चरित’ के लेखक हैं-
सदल मिश्र
इंशा अल्ला खाँ
‘उदयभान चरित’ के लेखक इंशा अल्ला खाँ हैं।
लल्लूलाल
सदासुख लाल
66. ‘आधा गाँव’ उपन्यास है-
कृष्णा सोबती
राही मासूम रजा
‘आधा गाँव’ उपन्यास राही मासूम रजा का है।
रेणु
भगवती चरण वर्मा
67. ‘माटी की मूरतें’ की विधा है-
आत्मकथा
संस्मरण
माटी की मूरतें रामवृक्ष बेनीपुरी का संस्मरण है।
जीवनी
रेखाचित्र
68. ‘अमन का राग’ के लेखक हैं-
मुक्तिबोध
इनमें से कोई नहीं
शमशेर बहादुर सिंह
‘अमन का राग’ के लेखक शमशेर बहादुर सिंह हैं।
भवानी प्रसाद मिश्र
69. ‘रेल का विकट खेल’ नाटक के रचनाकार हैं-
प्रताप नारायण मिश्र
बालकृष्ण भट्ट
‘रेल का विकट खेल’ नाटक के रचनाकार बालकृष्ण भट्ट हैं।
प्रेमघन
भारतेंदु
70. ‘कान काटना’ मुहावरे का अर्थ है-
विनम्र होना
चतुर होना
‘कान काटना’ मुहावरे का अर्थ चतुर होना है।
कटखाना होना
मूर्ख होना
71. कौन-सी वर्तनी ठीक है-
रचैता
रचयिता
‘रचयिता’ वर्तनी ठीक है।
रचयता
रचइता
72. ‘घड़ी में तोला, घड़ी में माशा’ का अर्थ है-
डंडी मारने में कुशल व्यापारी
जरा-सी बात पर खुश और नाराज होना
‘घड़ी में तोला, घड़ी में माशा’ का अर्थ है जरा-सी बात पर खुश और नाराज होना।
बहुत ही नाज़ुक मिजाज
ऐसा व्यापार जिसमें एक पल मुनाफा हो तो दूसरे कही नुकसान
73. ‘कलिकौतुक रूपक’ के लेखक हैं-
प्रेमघन
इनमें से कोई नहीं
प्रताप नारायण मिश्र
‘कलिकौतुक रूपक’ के लेखक प्रताप नारायण मिश्र हैं।
बालकृष्ण भट्ट
74. ‘ज्ञानबोध’ के रचनाकार हैं-
सुंदरदास
मलूकदास
‘ज्ञानबोध’ के रचनाकार मलूकदास हैं।
रज्जब
इनमें से कोई नहीं
75. ‘पद्मावत’ की विधा है-
महाकाव्य
मुक्तक काव्य
प्रबंध काव्य
‘पद्मावत’ की विधा प्रबंध काव्य है।
खण्ड काव्य
76. भ्रमरगीत परम्परा में ‘भँवरगीत’ की रचना की है-
रत्नाकर
ब्रजवासी दास
सूरदास
नंददास
भ्रमरगीत परम्परा में ‘भँवरगीत’ की रचना नंददास ने की है।
77. ‘सुजान सागर’ के लेखक हैं-
बोध
घनानंद
‘सुजान सागर’ के लेखक घनानंद हैं।
ठाकुर
आलम
78. ‘विनय पत्रिका’ की भाषा है-
खड़ीबोली
ब्रजभाषा
‘विनय पत्रिका’ की भाषा ब्रजभाषा है।
ब्रजमिश्रित अवधी
अवधी
79. बिहारी सतसई पर ‘फिरंगे सतसई’ नाम से फारसी भाषा में एक टीका लिखी गई, जिसके टीकाकार हैं-
फिराक गोरखपुरी
आंनदी लाल शर्मा
बिहारी सतसई पर ‘फिरंगे सतसई’ नाम से फारसी भाषा में एक टीका आंनदी लाल शर्मा ने लिखी।
मिर्जा गालिब
अमीर खुसरो
80. चौरासी वैष्णवन की वार्ता और दो सौ बावन वैष्णवन की वार्ता मूल रूप से-
जीवन वृत्त है
‘चौरासी वैष्णवन की वार्ता’ और ‘दो सौ बावन वैष्णवन की वार्ता’ गोकुलनाथ द्वारा लिखित कृष्ण भक्त कवियों का जीवन वृत्त है।
निबंध है
आत्मकथा है
कथा-कहानी है
81. हिंदी का पहला समाचार-पत्र कौन-सा था?
संवाद कौमुदी
दिग्दर्शन
बंगदूत
उदंत मार्तंड
हिंदी का पहला समाचार-पत्र ‘उदंत मार्तंड’ था।
82. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने किसे हिंदी का पहला उपन्यास माना है?
परीक्षा गुरू
आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने ‘परीक्षा गुरू’ को हिंदी का पहला उपन्यास माना है।
देवरानी-जेठानी की कहानी
नूतन ब्रम्हचारी
भाग्यवती
83. महावीर प्रसाद द्विवेदी ने ‘सरस्वती’ के संपादक का उत्तराधिकार अपने पश्चात किसे सौंपा था-
पंडित गौरी दत्त
गया प्रसाद शुक्ल
जगदम्बा प्रसाद मिश्र
पंडित देवीदत्त शुक्ल
महावीर प्रसाद द्विवेदी ने ‘सरस्वती’ के संपादक का उत्तराधिकार अपने पश्चात पंडित देवीदत्त शुक्ल को सौंपा था।
84. ‘सुदामा चरित’ के लेखक हैं-
सूरदास
इनमें से कोई नहीं
‘सुदामा चरित’ के लेखक नरोत्तमदास हैं।
नंददास
रत्नाकर
85. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी रचित ‘अर्थशास्त्र’ विषय का ग्रंथ है-
भारतीय अर्थनीति
संपत्ति शास्त्र
आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी रचित ‘अर्थशास्त्र’ विषय का ग्रंथ ‘संपत्ति शास्त्र’ है।
आर्थिक व्यवस्था
अर्थशास्त्र की भूमिका

UP TGT Hindi Previous Year Question Paper-

Previous articleUP TGT Hindi Question Paper 2001
Next articleUP TGT Hindi Question Paper 2003