EMRS (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय) द्वारा आयोजित TGT Hindi परीक्षा 2023 ने हज़ारों अभ्यर्थियों को सरकारी शिक्षक बनने का अवसर प्रदान किया। यह परीक्षा 23 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें भाषा-ज्ञान, साहित्यिक समझ, शिक्षण विधियाँ और समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको EMRS TGT Hindi परीक्षा 2023 का आधिकारिक प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी उपलब्ध करा रहे हैं। यदि आप आगामी EMRS TGT परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या पिछली परीक्षा का विश्लेषण करना चाहते हैं, तो यह hindi quiz प्रश्नपत्र आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
EMRS TGT Hindi Paper 2023
1. निम्नलिखित शब्दों में वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है:
[C] इलाचंद्र जोशी ने अपनी पुस्तक ‘साहित्य-सर्जना’ के लेखन से मनोवैज्ञानिक आलोचना की शुरूआत की थी।
7. निम्नलिखित में कौन-सा कथन नागार्जुन के उपन्यासों के बारे में सही नहीं है?
[A] वरुण के बेटे में मछुआ संघ की स्थापना होती है।
[B] बलचनमा में अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध परिश्रमी और ईमानदार किसान का संघर्ष है।
[C] रतिनाथ की चाची में अनमेल विवाह की समस्या को केन्द्र में रखा गया है।
[D] बाबा बटेश्वरनाथ में बरगद के पुराने वृक्ष को बचाने के लिए जैकिशन और जीवन संयुक्त मोर्चा बनाकर अन्याय का विरोध करते हैं।
उत्तर देखें-
[C] नागार्जुन ने अपने पहले उपन्यास ‘रतिनाथ की चाची’ (1948 ई.) में पितृसत्तात्मक समाज में विधवा स्त्री की समस्या को केन्द्र में रखा गया है।
वहीं नागार्जुन के ‘नयी पौध’ (1953 ई.) उपन्यास में अनमेल विवाह की समस्या को केन्द्र में रखा गया है।
8. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित आलोचकों का सही अनुक्रम है:
[C] जन्मकाल की दृष्टि सही अनुक्रम- प्रकाशचंद्र गुप्त (1904), रामविलास शर्मा (1912), मुक्तिबोध (1917), नामवर सिंह (1926)
9. निम्नलिखित में से कहानी संग्रह और कहानीकार का असंगत मेल है:
[A] जानवर और जानवर – मोहन राकेश
[B] स्वर्ग और पृथ्वी – धर्मवीर भारती
[C] अभिमन्यु की आत्महत्या – राजेन्द्र यादव
[D] मौत का नगर – कमलेश्वर
उत्तर देखें-
[D] ‘मौत का नगर’ कहानी संग्रह के लेखक ‘अमरकांत’ हैं।
10. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेमचंद युगीन कहानी का प्रकार नहीं है?
[A] वातावरण प्रधान कहानियाँ
[B] कथानक प्रधान कहानियाँ
[C] चरित्र प्रधान कहानियाँ
[D] शैली प्रधान कहानियाँ
उत्तर देखें-
[D] प्रेमचंद युगीन कहानियाँ वातावरण प्रधान, कथानक प्रधान और चरित्र प्रधान हैं।
11. ‘निराला की साहित्य साधना’ नामक कृति के लेखक हैं:
[A] रामविलास शर्मा
[B] नंद दुलारे वाजपेयी
[C] दूधनाथ सिंह
[D] बच्चन सिंह
उत्तर देखें-
[A] ‘निराला की साहित्य साधना’ नामक कृति के लेखक ‘रामविलास शर्मा’ हैं।
12. निम्नलिखित में से भारतेन्दु का नाटक नहीं है:
[A] पद्मावती
[B] भारत जननी
[C] प्रेमयोगिनी
[D] नीलदेवी
उत्तर देखें-
[A] ‘पद्मावती’ नाटक राधाकृष्ण दास का है।
13. ‘मेरी जीवन यात्रा’ आत्मकथा के लेखक हैं:
[A] वृंदावनलाल वर्मा
[B] अमृतलाल नागर
[C] हरिवंशराय बच्चन
[D] मेरी जीवन यात्रा
उत्तर देखें-
[D] ‘मेरी जीवन यात्रा’ (1946) आत्मकथा के लेखक ‘राहुल सांकृत्यायन’ हैं। इसी नाम से डॉ. अब्दुल कलाम की आत्मकथा ‘My Life Jorney’ (2020) का अनुवाद भी हुआ है।
[C] ‘अंधायुग’ नाटक के रचयिता धर्मवीर भारती हैं। इस गीतिनाट्य का प्रकाशन सन् 1954 ई. में हुआ था। इसका कथानक महाभारत युद्ध के अंतिम दिन पर आधारित है।
23. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ नामक पुस्तक के लेखक हैं:
[A] मैथिलीशरण गुप्त
[B] जवाहरलाल नेहरु
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] रामधारी सिंह ‘दिनकर’
उत्तर देखें-
[D] ‘संस्कृति के चार अध्याय’ (1956 ई.) नामक पुस्तक के लेखक रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं। इस ग्रंथ पर वर्ष 1959 में दिनकर को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।
24. पश्चिमी हिंदी की बोली नहीं है:
[A] बुंदेली
[B] बघेली
[C] हरियाणवी
[D] खड़ी बोली
उत्तर देखें-
[B] बघेली, अवधी और छतीसगढ़ी पूर्वी हिंदी की बोलियाँ हैं।
25. निम्नलिखित में अज्ञेय का निबंध संकलन नहीं है:
[A] आत्मनेपद
[B] लिखिकागद कोरे
[C] साहित्य और संस्कृति
[D] आलबाल
उत्तर देखें-
[C] साहित्य और संस्कृति मोहन राकेश का निबंध संग्रह है। संस्कृति और साहित्य निबंध संग्रह रामविलस शर्मा का है।
26. संज्ञा से संज्ञा शब्दों में असंगत है:
[A] रस्सा – रस्सी
[B] धर्म – धार्मिक
[C] खाट – खटिया
[D] लठ – लठिया
उत्तर देखें-
[B] ‘धर्म’ संज्ञा शब्द है और इसका विशेषण रूप ‘धार्मिक’ शब्द है।
27. ‘महाराणा का महत्त्व’ किसकी रचना है?
[A] श्याम नारायण पांडेय
[B] मुकुटधर पांडेय
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
उत्तर देखें-
[C] ‘महाराणा का महत्त्व’ ऐतिहासिक काव्य जयशंकर प्रसाद है, जो वर्ष 1914 में ‘चित्राधार’ संग्रह में प्रकाशित हुआ था।
28. संविधान के किस अनुच्छेद में हिंदी को संघ की राजभाषा स्वीकार किया गया है?
[B] छत्रप्रकाश ‘लाल कवि’ की रचना है जो बुंदेली भाषा में है।
32. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है?
[A] अंग्रेजी
[B] गुजराती
[C] मराठी
[D] हिंदी
उत्तर देखें-
[A] भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्तमान में 22 भाषाएं शामिल हैं।
• शुरुआत में केवल 14 भाषाएं थीं- असमिया, उड़िया, उर्दू, कन्नड़, कश्मीरी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, मलयालम, संस्कृत और हिंदी।
• सिंधी को 21वें संशोधन अधिनियम, 1967 में शामिल किया गया।
• कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली को 71वें संशोधन अधिनियम, 1992 में शामिल किया गया।
• बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को 92वें संशोधन अधिनियम, 2003 में शामिल किया गया।
33. उच्चारण स्थान के आधार पर निम्नलिखित में से असंगत युग्म है:
[D] तालव्य व्यंजन में च, छ, ज, झ, ञ (च वर्ग) और य, श आते हैं। वहीं न मसूड़ा या ‘वत्स् र्य’ व्यंजन कहते हैं।
34. ‘दो सौ बावन वैष्णवन की वार्त्ता’ के लेखक हैं:
[A] सूरति मिश्र
[B] वैकुंठमणि शुक्ल
[C] विट्ठलनाथ
[D] नाभादास
उत्तर देखें-
[C] ‘दो सौ बावन वैष्णवन की वार्त्ता’ के लेखक विट्ठलनाथ हैं। इसमें गोस्वामी विट्ठलनाथ के शिष्यों की कथाएँ संकलित हैं। वहीं गोकुलनाथ कृत ‘चौरासी वैष्णवन की वार्ता’ में वल्लभाचार्य के शिष्यों की कथाएँ संकलित हैं।
35. निम्नलिखित में एकार्थी शब्द है:
[A] अरूण
[B] अलि
[C] अनुराग
[D] अभिजात
उत्तर देखें-
[C] ‘अनुराग’ एकार्थी शब्द है, इसका प्रयोग प्रेम की गहरी भावना को दर्शाने के लिये किया जाता है।
36. निम्नलिखित में व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द है:
[A] घर
[B] पहाड़
[C] हितकारिणी
[D] मनुष्य
उत्तर देखें-
[C] ‘हितकारिणी’ व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द है। वह संज्ञा है जो किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध कराती है, व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
37. निम्नलिखित में असंगत युग्म है:
[A] कर्ण – सेठ गोविन्ददास
[B] सागर विजय – लक्ष्मीनारायण मिश्र
[C] विशाख – जयशंकर प्रसाद
[D] उजबक – पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’
उत्तर देखें-
[B] सागर विजय (1076 ई.) नाटक उदयशंकर भट्ट का है। उदयशंकर भट्ट के नाटक हैं – मुक्तिदूत, चन्द्रगुप्त मौर्य, राधा, विक्रमादित्य, आठवाँ सर्ग आदि।
38. निम्नलिखित में असंगत है:
[A] रानी केतकी की कहानी – इंशा अल्ला खाँ
[B] माधव विलास – मुंशी सदासुखलाल ‘नियाज’
[C] सिंहासन बत्तीसी – लल्लू लाल
[D] चंद्रावली – सदल मिश्र
उत्तर देखें-
[B] ‘माधव विलास’ लल्लू लाल की रचना है। लल्लू लाल ने 1817 ई. में गुजराती कवि रघुराम के ‘सभासार’ और कृपाराम के ‘योगसार’ ग्रंथों को मिलाकर यह ग्रंथ लिखा था।
[B] विट्ठलनाथ द्वारा स्थापित अष्टछाप के आठ कवियों में सूरदास, कुंभनदास, परमानंददास, कृष्णदास, नंददास, छीत स्वामी, गोविन्द स्वामी और चतुर्भुजदास शामिल हैं।
[A] ‘रसराज’ मतिराम की रचना है, ललित ललाम और मतिराम-सतसई इनकी अन्य रचनाएं हैं।
61. राष्ट्रीय शिक्षा नीति किस वर्ष लाई गयी है?
[A] 2020
[B] 2022
[C] 2016
[D] 2018
उत्तर देखें-
[A] राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्ष 2020 में लायी गई।
62. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वंचित बच्चों की अधिकता वाले क्षेत्रों के स्कूलों में छात्र शिक्षक अनुपात (पीटीआर) से कम रखा गया है:
[A] 30:1
[B] 40:1
[C] 20:1
[D] 25:1
उत्तर देखें-
[D] राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वंचित बच्चों की अधिकता वाले क्षेत्रों के स्कूलों में छात्र शिक्षक अनुपात (पीटीआर) ‘25:1’ से कम रखा गया है।
63. भारत सरकार द्वारा 1986 में लाई गयी शिक्षा से संबंधित नीति का नाम है:
[A] राष्ट्रीय शिक्षा नीति
[B] नयी शिक्षा नीति
[C] शिक्षा नीति
[D] भारतीय शिक्षा नीति
उत्तर देखें-
[B] भारत सरकार द्वारा 1986 में लाई गयी शिक्षा से संबंधित नीति का नाम ‘नयी शिक्षा नीति’ है।
64. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सापेक्ष भाषा, कला और संस्कृति के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है?
[A] संस्कृति का प्रसार करने का सबसे प्रमुख माध्यम कला है।
[B] व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण के लिए सांस्कृतिक जागरूकता और अभिव्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।
[C] भाषा संस्कृति का समृद्ध भंडार है।
[D] भारतीय कला एवं संस्कृति का संवर्धन केवल राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है।
उत्तर देखें-
[D] भारतीय कला एवं संस्कृति का संवर्धन केवल राष्ट्र के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है अपितु शिक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।
65. निम्नलिखित में से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषता नहीं है:
[A] बहुभाषिकता
[B] तकनीक की अपेक्षा व्यक्तिगत प्रयास पर बल
[C] अवधारणात्मक समझ पर जोर
[D] रचनात्मकता और तार्किक सोच
उत्तर देखें-
[B] तकनीक की अपेक्षा व्यक्तिगत प्रयास पर बल राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषता नहीं है।
66. शिक्षाशास्त्र है, एक:
[A] शिक्षण-प्रशिक्षण
[B] मार्गदर्शन एवं परामर्श
[C] शिक्षा व्यवस्था
[D] शिक्षण अधिगग
[B] भाषा कौशल के चार प्रमुख प्रकार हैं: सुनना (श्रवण), बोलना (वाचन), पढ़ना (पठन) और लिखना (लेखन)।
68. शिक्षण की विधियों का प्रकार नहीं है:
[A] शिक्षक केन्द्रित विधि
[B] सामग्री केन्द्रित विधि
[C] श्यामपट्ट / श्वेतपट केन्द्रित प्रणाली
[D] शिक्षार्थी केन्द्रित विधि
उत्तर देखें-
[C] शिक्षण विधियाँ मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं: शिक्षक-केंद्रित और छात्र-केंद्रित। इनके अलावा, विभिन्न शिक्षण विधियों को कई तरीकों से वर्गीकृत किया जा सकता है, जैसे- सामग्री केन्द्रित विधि।
69. निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चे के शारीरिक विकास का संकेतक है?
[A] बच्चे के शारीरिक विकास का संकेतक ‘मात्रात्मक’ है।
70. शिक्षा में अधिगम प्रक्रिया में अभिवृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को कहा जाता है:
[A] रेडियो और टेलीविज़न
[B] आई सी टी
[C] संचार प्रौद्योगिकी
[D] सूचना प्रौद्योगिकी
उत्तर देखें-
[B] शिक्षा में अधिगम प्रक्रिया में अभिवृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को आई.सी.टी. कहा जाता है।
71. जॉन डेवी (John Devey) के अनुसार विद्यालय एक संस्थान है:
[A] पर्यावरणिक
[B] मनोविश्लेषणात्मक
[C] सामाजिक
[D] दर्शनात्मक
उत्तर देखें-
[C] जॉन डेवी (John Devey) के अनुसार विद्यालय एक ‘सामाजिक संस्थान’ है।
72. जैसे लोग बडे, होते जाते हैं अधिगम की ………. का ह्रास होने लगता है।
[A] गति
[B] मात्रा
[C] गुणवत्ता
[D] सततता
उत्तर देखें-
[A] जैसे लोग बडे, होते जाते हैं अधिगम की ‘गति’ का ह्रास होने लगता है।
73. ‘लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं’ प्रस्तुत कथन किस अधिगम सिद्धांत पर आधारित है:
[A] शास्त्रीय प्रतिकूलन
[B] अंतर्दृष्टि
[C] परीक्षण और त्रुटि विधि
[D] शास्त्रीय अनुकूलन
उत्तर देखें-
[C] ‘लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं’ कथन ‘परीक्षण और त्रुटि विधि’ अधिगम सिद्धांत पर आधारित है।
74. यदि एक विशेष क्षमता अधिक बार उपयोग में लायी जाएगी तो वह:
[A] मजबूत हो जाएगी
[B] आधारहीन हो जाएगी
[C] महत्वहीन हो जाएगी
[D] कम महत्वपूर्ण हो जाएगी
उत्तर देखें-
[A] यदि एक विशेष क्षमता अधिक बार उपयोग में लायी जाएगी तो वह ‘मजबूत हो जाएगी’।
75. जॉन डेवी (John Dewey) के अनुसार छात्रों को निम्नलिखित में से किसके लिए अवश्य तैयार करना चाहिए?
[A] शोध
[B] उद्यमता
[C] वर्तमान जीवन
[D] भविष्य के जीवन
उत्तर देखें-
[C] जॉन डेवी (John Dewey) के अनुसार छात्रों को ‘वर्तमान जीवन’ के लिए अवश्य तैयार करना चाहिए।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों (76-80) के उत्तर दीजिए: भारत में गाँव का विकास बहुत तेजी के साथ हुआ है। फिर भी अभी बहुत-सा काम होना बाकी है। परिणामस्वरूप आधुनिकता और ग्रामीण अर्थतंत्र के इस परिवर्तन ने हर गाँव की मानसिकता और पारंपरिक आचार-व्यवहार को भी प्रभावित किया है। हमारे गाँव में भी यही स्थिति है। हर गाँव की तरह हमारे गाँव की मिट्टी में कुछ ऐसी आत्मीय सुगंध है कि जैसे ही गाँव याद आता है वह सुगंध मेरे आसपास महकने लगती है। यही कारण है कि गाँव की यह सुगंध बार-बार मुझे यहाँ खींच लाती है। अपने अशिक्षित और गरीब आत्मीय जनों से मिलकर उनके सुख-दुख में शामिल होकर मुझे यहाँ बहुत सुख-चैन मिलता है। साथ ही कुछ ऐसा भी है जो मुझे अंदर तक कचोट जाता है। कष्ट देता है वह है शहर और गाँव के बीच बढ़ता अंतर। वहुत सी बातों में समानता होते हुए आज भी गाँव में शहर जैसी सुख-सुविधाओं का अभाव है। रोज़गार के अवसरों की कमी के कारण युवा शहर की तरफ पलायन करते हैं और फिर वहीं बस जाते हैं। शहर के चकाचौंध उनको गाँव वापस आने से रोकती है। बच्चे शहर चले जाते हैं बच्चियों की शादी हो जाती है और वे भी अपनी ससुराल चली जाती हैं तथा बुजुर्ग गाँव में रह जाते हैं। कई बार मुझे लगत है कि गाँव की प्रगति, विकास और समृद्धि में हमारे जैसे शिक्षित संपन्न लोगों का क्या योगदान है? जबकि हम गाँव से ही निकले हैं।
76. गाँव के युवा शहर पलायन कर जाते हैं:
[A] गाँव में मनोरंजन के साधनों का अभाव है।
[B] गाँव में रोज़गार के अवसरों का अभाव है।
[C] शहर में सुख-सुविधाएँ ज्यादा हैं।
[D] शहर में पढ़ाई के साधन अधिक हैं।
उत्तर देखें-
[B] गाँव के युवा शहर पलायन कर जाते हैं क्योंकि गाँव में रोज़गार के अवसरों का अभाव है।
77. लेखक बार-बार गाँव चला आता है क्योंकि:
[A] गाँव की सुगंध उसको आकर्षित करती है।
[B] उसको गाँव बहुत अच्छा लगता है।
[C] शहर में उसका मन नहीं लगता ।
[D] गाँव में उसके माता-पिता रहते हैं।
उत्तर देखें-
[A] लेखक बार-बार गाँव चला आता है क्योंकि गाँव की सुगंध उसको आकर्षित करती है।
78. लेखक को सुख-चैन मिलता है:
[A] खेत-खलिहानों में भ्रमण करके
[B] आत्मीय जनों के सुख-दुख में शामिल होकर
[C] गाँव से दूर रहकर
[D] आत्मीय जनों से संपर्क करके
उत्तर देखें-
[B] आत्मीय जनों के सुख-दुख में शामिल होकर लेखक को सुख-चैन मिलता है।
79. लेखक क्या सोचता है?
[A] गाँव की प्रगति, विकास और संपन्नता में उसका क्या योगदान है?
[B] गाँव में बैंक नहीं खुला है।
[C] गाँव में विद्यालय खुलना चाहिए
[D] गाँव में अस्पताल खुलना चाहिए
उत्तर देखें-
[A] लेखक सोचता है कि गाँव की प्रगति, विकास और संपन्नता में उसका क्या योगदान है?
80. आधुनिकता और और ग्रामीण अर्थतंत्र के परिवर्तन से:
[A] मानसिकता और पारंपरिक आचार-व्यवहार प्रभावित हुए हैं
[B] गाँव के विकास की झलक मिलती है
[C] गाँव की स्थिति का पता चलता है
[D] शहर की स्थिति का पता चलता है
उत्तर देखें-
[A] आधुनिकता और और ग्रामीण अर्थतंत्र के परिवर्तन से मानसिकता और पारंपरिक आचार-व्यवहार प्रभावित हुए हैं।
ज्ञानपीठ पुरस्कार
gyanpeeth award भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं...