EMRS (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय) द्वारा आयोजित TGT Hindi परीक्षा 2023 ने हज़ारों अभ्यर्थियों को सरकारी शिक्षक बनने का अवसर प्रदान किया। यह परीक्षा 23 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें भाषा-ज्ञान, साहित्यिक समझ, शिक्षण विधियाँ और समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको EMRS TGT Hindi परीक्षा 2023 का आधिकारिक प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी उपलब्ध करा रहे हैं। यदि आप आगामी EMRS TGT परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या पिछली परीक्षा का विश्लेषण करना चाहते हैं, तो यह hindi quiz प्रश्नपत्र आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
EMRS TGT Hindi Paper 2023
[quiz]
[question] 1. निम्नलिखित शब्दों में वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है: [/question]
[A] द्रष्टव्य
[B] साँसारिक
[C] प्रदर्शिनी
[D] व्यवहारिक
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द ‘द्रष्टव्य’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 2. आदि हिंदी को निम्नलिखित में से किसने वीरकाल और धर्मकाल नामक दो कालों में बाँटा है? [/question]
[A] रामचंद्र शुक्ल
[B] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[C] मिश्रबंधु
[D] कामता प्रसाद गुरु
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] कामता प्रसाद गुरु ने आदिकाल को वीरकाल और धर्मकाल नामक दो कालों में बाँटा है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 3. संवत् 1050 से हिंदी साहित्य का आरंभ मानने वाले साहित्येतिहासकार हैं: [/question]
[A] जार्ज ग्रियर्सन
[B] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[C] मिश्रबंधु
[D] रामचंद्र शुक्ल
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] संवत् 1050 से हिंदी साहित्य का आरंभ मानने वाले साहित्येतिहासकार ‘रामचंद्र शुक्ल’ हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 4. निम्नलिखित में से कौन-सा हजारी प्रसाद द्विवेदी का निबंध संकलन नहीं है? [/question]
[A] आधुनिकता बोध
[B] कल्पलता
[C] विचार और वितर्क
[D] विचार प्रवाह
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] आधुनिकता बोध निबंध संग्रह रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 5. वाक्य रचना की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है: [/question]
[A] मुझे सौ रुपए चाहिए
[B] मुझे घर जाना है
[C] उनके सौजन्य से यह कार्य हुआ है
[D] मोहन तुम्हारे से नहीं डरता
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] अशुद्ध वाक्य- ‘मोहन तुम्हारे से नहीं डरता’
इसका शुद्ध वाक्य होगा- ‘मोहन तुमसे नहीं डरता’ [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 6. इलाचंद्र जोशी ने अपनी किस पुस्तक के लेखन से मनोवैज्ञानिक आलोचना की शुरूआत की थी? [/question]
[A] विश्लेषण
[B] देखापरखा
[C] साहित्य-सर्जना
[D] विवेचना
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] इलाचंद्र जोशी ने अपनी पुस्तक ‘साहित्य-सर्जना’ के लेखन से मनोवैज्ञानिक आलोचना की शुरूआत की थी। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 7. निम्नलिखित में कौन-सा कथन नागार्जुन के उपन्यासों के बारे में सही नहीं है? [/question]
[A] वरुण के बेटे में मछुआ संघ की स्थापना होती है।
[B] बलचनमा में अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध परिश्रमी और ईमानदार किसान का संघर्ष है।
[C] रतिनाथ की चाची में अनमेल विवाह की समस्या को केन्द्र में रखा गया है।
[D] बाबा बटेश्वरनाथ में बरगद के पुराने वृक्ष को बचाने के लिए जैकिशन और जीवन संयुक्त मोर्चा बनाकर अन्याय का विरोध करते हैं।
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] नागार्जुन ने अपने पहले उपन्यास ‘रतिनाथ की चाची’ (1948 ई.) में पितृसत्तात्मक समाज में विधवा स्त्री की समस्या को केन्द्र में रखा गया है।
वहीं नागार्जुन के ‘नयी पौध’ (1953 ई.) उपन्यास में अनमेल विवाह की समस्या को केन्द्र में रखा गया है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 8. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित आलोचकों का सही अनुक्रम है: [/question]
[A] प्रकाशचंद्र गुप्त, मुक्तिबोध, नामवर सिंह, रामविलास शर्मा
[B] रामविलास शर्मा, प्रकाशचंद्र गुप्त, मुक्तिबोध, नामवर सिंह
[C] प्रकाशचंद्र गुप्त, रामविलास शर्मा, मुक्तिबोध, नामवर सिंह
[D] रामविलास शर्मा, प्रकाशचंद्र गुप्त, नामवर सिंह, मुक्तिबोध
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] जन्मकाल की दृष्टि सही अनुक्रम- प्रकाशचंद्र गुप्त (1904), रामविलास शर्मा (1912), मुक्तिबोध (1917), नामवर सिंह (1926) [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 9. निम्नलिखित में से कहानी संग्रह और कहानीकार का असंगत मेल है: [/question]
[A] जानवर और जानवर – मोहन राकेश
[B] स्वर्ग और पृथ्वी – धर्मवीर भारती
[C] अभिमन्यु की आत्महत्या – राजेन्द्र यादव
[D] मौत का नगर – कमलेश्वर
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘मौत का नगर’ कहानी संग्रह के लेखक ‘अमरकांत’ हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 10. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेमचंद युगीन कहानी का प्रकार नहीं है? [/question]
[A] वातावरण प्रधान कहानियाँ
[B] कथानक प्रधान कहानियाँ
[C] चरित्र प्रधान कहानियाँ
[D] शैली प्रधान कहानियाँ
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] प्रेमचंद युगीन कहानियाँ वातावरण प्रधान, कथानक प्रधान और चरित्र प्रधान हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 11. ‘निराला की साहित्य साधना’ नामक कृति के लेखक हैं: [/question]
[A] रामविलास शर्मा
[B] नंद दुलारे वाजपेयी
[C] दूधनाथ सिंह
[D] बच्चन सिंह
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘निराला की साहित्य साधना’ नामक कृति के लेखक ‘रामविलास शर्मा’ हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 12. निम्नलिखित में से भारतेन्दु का नाटक नहीं है: [/question]
[A] पद्मावती
[B] भारत जननी
[C] प्रेमयोगिनी
[D] नीलदेवी
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘पद्मावती’ नाटक राधाकृष्ण दास का है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 13. ‘मेरी जीवन यात्रा’ आत्मकथा के लेखक हैं: [/question]
[A] वृंदावनलाल वर्मा
[B] अमृतलाल नागर
[C] हरिवंशराय बच्चन
[D] मेरी जीवन यात्रा
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘मेरी जीवन यात्रा’ (1946) आत्मकथा के लेखक ‘राहुल सांकृत्यायन’ हैं। इसी नाम से डॉ. अब्दुल कलाम की आत्मकथा ‘My Life Jorney’ (2020) का अनुवाद भी हुआ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 14. ‘बीसलदेव रासो’ के रचयिता हैं: [/question]
[A] चंदबरदाई
[B] भट्ट केदार
[C] नरपत नाल्ह
[D] दलपत विजय
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] ‘बीसलदेव रासो’ (1155 ई.) के रचयिता ‘नरपत नाल्ह’ हैं। पुरानी पश्चमी राजस्थानी की एक सुप्रसिद्ध रचना है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 15. ‘अरे यायावर रहेगा याद’ यात्रा-वृत्तांत के लेखक हैं: [/question]
[A] निर्मल वर्मा
[B] कुंवर नारायाण
[C] मोहन राकेश
[D] अज्ञेय
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘अरे यायावर रहेगा याद’ (1953 ई.) यात्रा-वृत्तांत के लेखक ‘अज्ञेय’ हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 16. ‘मिट्टी के पुतले’ नामक संस्मरण/रेखाचित्र के रचयिता है: [/question]
[A] देवेन्द्र सत्यार्थी
[B] बनारसीदास चतुर्वेदी
[C] रामवृक्ष बेनीपुरी
[D] प्रकाशचंद गुप्त
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘मिट्टी के पुतले’ (1947 ई.) नामक संस्मरण/रेखाचित्र के रचयिता प्रकाशचंद गुप्त हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 17. ‘ऋणजल धनजल’ नामक रिपोर्ताज के लेखक हैं: [/question]
[A] फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
[B] अमृतराय
[C] धर्मवीर भारती
[D] विवेकी राय
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘ऋणजल धनजल’ नामक रिपोर्ताज के लेखक फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 18. ‘अतीत के चलचित्र’ किसकी रचना है? [/question]
[A] रामवृक्ष बेनीपुरी
[B] महादेवी वर्मा
[C] बनारसीदास चतुर्वेदी
[D] शिवपूजन सहाय
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘अतीत के चलचित्र’ (1941 ई.) महादेवी वर्मा का संस्मरणात्मक रेखाचित्र है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 19. ‘सूर समाना चंद में दहूँ किया घर एक।
मन का चिंता तब भया कछु पुरबिला लेख॥’ [/question]
काव्यपंक्तियों के रचयिता हैं:
[A] नामदेव
[B] दादू
[C] कबीर
[D] रैदास
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] उपरोक्त दोहा कबीरदास का है, जो मन के भ्रम और चित्त की अस्थिरता को दर्शाता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 20. हिंदी कवियों में ‘मैथिल कोकिल’ किसे कहा जाता है? [/question]
[A] दिनकर
[B] भिखारी ठाकुर
[C] विद्यापति
[D] नागार्जुन
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] हिंदी कवियों में ‘मैथिल कोकिल’ विद्यापति को कहा जाता है। ‘पदावली’ की कोमलकांत, मधुर और गेयता के कारण उन्हें यह उपाधि मिली है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 21. ‘माला फेरत जुग भया, गया न मन का फेर
कर का मनका डारिके, मन का मनका फेर’ [/question]
-काव्य पंक्तियों में अलंकार है:
[A] उपमा
[B] अनुप्रास
[C] श्लेष
[D] यमक
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] उक्त काव्य पंक्तियों में ‘यमक अलंकार’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 22. ‘अंधायुग’ नाटक के रचयिता हैं: [/question]
[A] मोहन राकेश
[B] शंकर शेष
[C] धर्मवीर भारती
[D] रांगेय राघव
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] ‘अंधायुग’ नाटक के रचयिता धर्मवीर भारती हैं। इस गीतिनाट्य का प्रकाशन सन् 1954 ई. में हुआ था। इसका कथानक महाभारत युद्ध के अंतिम दिन पर आधारित है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 23. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ नामक पुस्तक के लेखक हैं: [/question]
[A] मैथिलीशरण गुप्त
[B] जवाहरलाल नेहरु
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] रामधारी सिंह ‘दिनकर’
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘संस्कृति के चार अध्याय’ (1956 ई.) नामक पुस्तक के लेखक रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं। इस ग्रंथ पर वर्ष 1959 में दिनकर को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 24. पश्चिमी हिंदी की बोली नहीं है: [/question]
[A] बुंदेली
[B] बघेली
[C] हरियाणवी
[D] खड़ी बोली
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] बघेली, अवधी और छतीसगढ़ी पूर्वी हिंदी की बोलियाँ हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 25. निम्नलिखित में अज्ञेय का निबंध संकलन नहीं है: [/question]
[A] आत्मनेपद
[B] लिखिकागद कोरे
[C] साहित्य और संस्कृति
[D] आलबाल
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] साहित्य और संस्कृति मोहन राकेश का निबंध संग्रह है। संस्कृति और साहित्य निबंध संग्रह रामविलस शर्मा का है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 26. संज्ञा से संज्ञा शब्दों में असंगत है: [/question]
[A] रस्सा – रस्सी
[B] धर्म – धार्मिक
[C] खाट – खटिया
[D] लठ – लठिया
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘धर्म’ संज्ञा शब्द है और इसका विशेषण रूप ‘धार्मिक’ शब्द है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 27. ‘महाराणा का महत्त्व’ किसकी रचना है? [/question]
[A] श्याम नारायण पांडेय
[B] मुकुटधर पांडेय
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] ‘महाराणा का महत्त्व’ ऐतिहासिक काव्य जयशंकर प्रसाद है, जो वर्ष 1914 में ‘चित्राधार’ संग्रह में प्रकाशित हुआ था। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 28. संविधान के किस अनुच्छेद में हिंदी को संघ की राजभाषा स्वीकार किया गया है? [/question]
[A] अनुच्छेद 42
[B] अनुच्छेद 43
[C] अनुच्छेद 40
[D] अनुच्छेद 41
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] संविधान के अनुच्छेद 43 में हिंदी को संघ की राजभाषा स्वीकार किया गया है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 29. “सघन कुंज छाया मुखद, सीतल मंद समीर
मन ह्वै जात अजौ वहै, वा जमुना के तीर।” [/question]
उपर्युक्त दोहे के रचनाकार है:
[A] घनानंद
[B] सेनापति
[C] रसखान
[D] बिहारी
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] उपर्युक्त दोहे के रचनाकार ‘बिहारी’ हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 30. ‘साकेत’ के रचनाकार हैं: [/question]
[A] मैथिलीशरण गुप्त
[B] रामधारी सिंह दिनकर
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] तुलसीदास
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘साकेत’ (1931 ई.) महाकाव्य के रचनाकार मैथिलीशरण गुप्त हैं। साकेत मुख्यत: उर्मिला के विरह को केन्द्र में रख कर ही लिखी गयी है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 31. निम्नलिखित में कौन-सी घनानंद की रचना नहीं है? [/question]
[A] कोकसागर
[B] छत्रप्रकाश
[C] सुजान सागर
[D] रसकेलिवल्लरी
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] छत्रप्रकाश ‘लाल कवि’ की रचना है जो बुंदेली भाषा में है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 32. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं है? [/question]
[A] अंग्रेजी
[B] गुजराती
[C] मराठी
[D] हिंदी
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्तमान में 22 भाषाएं शामिल हैं।
• शुरुआत में केवल 14 भाषाएं थीं- असमिया, उड़िया, उर्दू, कन्नड़, कश्मीरी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, मलयालम, संस्कृत और हिंदी।
• सिंधी को 21वें संशोधन अधिनियम, 1967 में शामिल किया गया।
• कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली को 71वें संशोधन अधिनियम, 1992 में शामिल किया गया।
• बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को 92वें संशोधन अधिनियम, 2003 में शामिल किया गया। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 33. उच्चारण स्थान के आधार पर निम्नलिखित में से असंगत युग्म है: [/question]
[A] मूर्धन्य – ठ
[B] दंत्य – ध
[C] कंठ्य – ख
[D] तालव्य – न
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] तालव्य व्यंजन में च, छ, ज, झ, ञ (च वर्ग) और य, श आते हैं। वहीं न मसूड़ा या ‘वत्स् र्य’ व्यंजन कहते हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 34. ‘दो सौ बावन वैष्णवन की वार्त्ता’ के लेखक हैं: [/question]
[A] सूरति मिश्र
[B] वैकुंठमणि शुक्ल
[C] विट्ठलनाथ
[D] नाभादास
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] ‘दो सौ बावन वैष्णवन की वार्त्ता’ के लेखक विट्ठलनाथ हैं। इसमें गोस्वामी विट्ठलनाथ के शिष्यों की कथाएँ संकलित हैं। वहीं गोकुलनाथ कृत ‘चौरासी वैष्णवन की वार्ता’ में वल्लभाचार्य के शिष्यों की कथाएँ संकलित हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 35. निम्नलिखित में एकार्थी शब्द है: [/question]
[A] अरूण
[B] अलि
[C] अनुराग
[D] अभिजात
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] ‘अनुराग’ एकार्थी शब्द है, इसका प्रयोग प्रेम की गहरी भावना को दर्शाने के लिये किया जाता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 36. निम्नलिखित में व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द है: [/question]
[A] घर
[B] पहाड़
[C] हितकारिणी
[D] मनुष्य
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] ‘हितकारिणी’ व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द है। वह संज्ञा है जो किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध कराती है, व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 37. निम्नलिखित में असंगत युग्म है: [/question]
[A] कर्ण – सेठ गोविन्ददास
[B] सागर विजय – लक्ष्मीनारायण मिश्र
[C] विशाख – जयशंकर प्रसाद
[D] उजबक – पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] सागर विजय (1076 ई.) नाटक उदयशंकर भट्ट का है। उदयशंकर भट्ट के नाटक हैं – मुक्तिदूत, चन्द्रगुप्त मौर्य, राधा, विक्रमादित्य, आठवाँ सर्ग आदि। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 38. निम्नलिखित में असंगत है: [/question]
[A] रानी केतकी की कहानी – इंशा अल्ला खाँ
[B] माधव विलास – मुंशी सदासुखलाल ‘नियाज’
[C] सिंहासन बत्तीसी – लल्लू लाल
[D] चंद्रावली – सदल मिश्र
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘माधव विलास’ लल्लू लाल की रचना है। लल्लू लाल ने 1817 ई. में गुजराती कवि रघुराम के ‘सभासार’ और कृपाराम के ‘योगसार’ ग्रंथों को मिलाकर यह ग्रंथ लिखा था। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 39. ‘गीतिका’ काव्य संग्रह के रचयिता हैं: [/question]
[A] सुमित्रानंदन पंत
[B] महादेवी वर्मा
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘गीतिका’ (1936 ई.) काव्य संग्रह के रचयिता सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 40. निम्नलिखित में असंगत युग्म है: [/question]
[A] सेतुबंध – सुरेन्द्र वर्मा
[B] रक्त बीज – गिरिराज किशोर
[C] माधवी – भीष्म साहनी
[D] बकरी -सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘रक्तबीज’ नाटककार डॉ. शंकर शेष के बहुप्रशंसित और मंचित नाटकों में से एक है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 41. निम्नलिखित में स्वर संधिवाला शब्द है: [/question]
[A] षडानन
[B] भानूदय
[C] अजंत
[D] सदानंद
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] भानूदय (भानु + उदय) में दीर्घ स्वर संधि है। इस संधि में ‘उ’ और ‘उ’ के मेल से ‘ऊ’ बनता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 42. निम्नलिखित में से किसमें तत्पुरुष समास नहीं है? [/question]
[A] देशाटन
[B] कामकाज
[C] ग्रामवास
[D] निशाचर
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] कामकाज शब्द में ‘द्वंद्व समास’ है, क्योंकि ‘काम’ और ‘काज’ दोनों एक-दूसरे के समानार्थी हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 43. निम्नलिखित में कौन-सा विकल्प सही नहीं है? [/question]
[A] कम जानने वाला – अल्पज्ञ
[B] कम अक्ल वाला – मूर्ख
[C] कीर्तिमान पुरुष – यशस्वी
[D] कम बोलने वाला – अल्पभाषी
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] कम बोलने वाले व्यक्ति के लिए एक शब्द ‘मितभाषी’ है। इसके विपरीत अधिक बोलने वाला के लिए एक शब्द ‘बातूनी’ या ‘वाचाल’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 44. निम्नलिखित में से कौन-सा विलोमार्थी शब्द-युग्म असुमेलित है? [/question]
[A] स्वतंत्रता – परतंत्रता
[B] प्रदान – संप्रदान
[C] योग्य – अयोग्य
[D] विश्वास – अविश्वास
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] प्रदान का विलोम शब्द आदान है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 45. निम्नलिखित में अश्व का पर्यायवाची नहीं है: [/question]
[A] तुरंग
[B] कटक
[C] वाजि
[D] हय
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] अश्व का पर्यायवाची: तुरंग, वाजि, घोड़ा, घोटक, सैन्धव, रविपुत्र, हरि, हय।
कटक का पर्यायवाची: चमू, सेना, वाहिनी। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 46. निम्नलिखित शब्दों में तत्सम शब्द नहीं है: [/question]
[A] कवि
[B] राय
[C] राजा
[D] पिता
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] राय शब्द का तत्सम रूप ‘राजा’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 47. शुभकामना पत्र लिखा जाता है: [/question]
[A] कार्य पूर्ण करने के उपरांत
[B] संवेदना व्यक्त करने के लिए
[C] समारोह में सम्मिलित होने के लिए
[D] कार्य प्रारम्भ करने के लिए
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] शुभकामना पत्र कार्य प्रारम्भ करने के लिए लिखा जाता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 48. निम्नलिखित में से आर्यभाषाओं में सम्मिलित नहीं है: [/question]
[A] फारसी
[B] यूनानी
[C] अंग्रेजी
[D] अरबी
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] अरबी सेमिटिक भाषा परिवार की सदस्य है, जो अफ्रो-एशियाई भाषा परिवार की एक शाखा है। इसमें हिब्रू और अरामी जैसी अन्य भाषाएँ भी शामिल हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 49. ‘अंग फूले न समाना’ मुहावरे का निम्नलिखित में से सटीक अर्थ है: [/question]
[A] परीक्षा पास कर लेना
[B] अच्छे काम की सूचना मिलना
[C] बहुत प्रसन्न होना
[D] बहुत लाभ मिल जाना
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] ‘अंग फूले न समाना’ मुहावरे का अर्थ ‘बहुत प्रसन्न होना’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 50. निम्नलिखित में वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है: [/question]
[A] विकास
[B] व्यापार
[C] दुश्कर
[D] नाश
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] दुश्कर का शुद्ध वर्तनी ‘दुष्कर’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 51. निम्नलिखित में एकार्थी शब्द है: [/question]
[A] मत
[B] मित्र
[C] दक्षिण
[D] पद
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘मित्र’ एकार्थी शब्द है। वे शब्द होते हैं जिनका केवल एक ही अर्थ होता है, एकार्थी शब्द कहलाते हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 52. उपसर्ग के आधार पर असंगत शब्द युग्म है: [/question]
[A] वि – वीर
[B] प्र – प्रचार
[C] अप – अपयश
[D] आ – आदान
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘वि’ एक उपसर्ग है, जिसका अर्थ ‘विशेष’ या ‘भिन्न’ होता है, जैसे- वि + ज्ञान = विज्ञान, वि + हार = विहार, वि + चार = विचार आदि। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 53. प्रत्यय की दृष्टि से निम्नलिखित शब्दों में असंगत युग्म है: [/question]
[A] गर – गर्म – गर्मी
[B] कार – कला – कलाकार
[C] इया – डिब्बा – डिबिया
[D] ई – पहाड़ – पहाड़ी
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘गर’ प्रत्यय से बना शब्द: गुनाह + गार = गुनहगार
‘ई’ प्रत्यय से बना शब्द: गर्म + ई = गर्मी [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 54. लिंग के आधार पर असंगत शब्द युग्म है: [/question]
[A] देवर – देवरानी
[B] पंडित – पंडितनी
[C] घंटा – घंटी
[D] लोटा – लुटिया
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] पंडित का स्त्रीलिंग ‘पंडिताइन’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 55. चार चौकन्ने सिपाहियों ने इस चोर को पकड़ लिया। वाक्य के रेखांकित अंश (चार चौकन्ने सिपाहियों) में पदबंध है: [/question]
[A] विशेषण पदबंध
[B] क्रिया विशेषण पदबंध
[C] क्रिया पदबंध
[D] संज्ञा पदबंध
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] उक्त वाक्य के रेखांकित अंश ‘चार चौकन्ने सिपाहियों’ में ‘संज्ञा पदबंध’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 56. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना केशवदास द्वारा लिखित नहीं है? [/question]
[A] रसिकप्रिया
[B] हिततरंगिनी
[C] रामचंद्रिका
[D] कविप्रिया
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘हिततरंगिनी’ माखनलाल चतुर्वेदी का काव्य संग्रह है, जिस पर 1955 ई. में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 57. ‘जाके प्रिय न राम वैदेही’ तुलसी ने किस रचना में कहा है? [/question]
[A] विनयपत्रिका
[B] रामचरितमानस
[C] कवितावली
[D] दोहावली
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] तुलसी ने उक्त पंक्ति ‘विनयपत्रिक’ में काही है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 58. ‘गोस्वामी के प्रादुर्भाव को हिंदी काव्य के क्षेत्र में चमत्कार समझना चाहिए।’
तुलसीदास से संबद्ध उपर्युक्त कथन किस आलोचक का है? [/question]
[A] रामचंद्र शुक्ल
[B] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[C] जार्ज ग्रियर्सन
[D] मिश्र बंधु
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] तुलसीदास से संबद्ध उपर्युक्त कथन ‘रामचंद्र शुक्ल’ का है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 59. निम्नलिखित में ‘अष्टछाप’ के कवियों में शामिल नहीं हैं: [/question]
[A] नंददास
[B] धर्मदास
[C] कुंभनदास
[D] परमानंददास
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] विट्ठलनाथ द्वारा स्थापित अष्टछाप के आठ कवियों में सूरदास, कुंभनदास, परमानंददास, कृष्णदास, नंददास, छीत स्वामी, गोविन्द स्वामी और चतुर्भुजदास शामिल हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 60. निम्नलिखित में देव की रचना नहीं है: [/question]
[A] रसराज
[B] भवानी विलास
[C] भाव विलास
[D] अष्टयाम
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘रसराज’ मतिराम की रचना है, ललित ललाम और मतिराम-सतसई इनकी अन्य रचनाएं हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 61. राष्ट्रीय शिक्षा नीति किस वर्ष लाई गयी है? [/question]
[A] 2020
[B] 2022
[C] 2016
[D] 2018
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्ष 2020 में लायी गई। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 62. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वंचित बच्चों की अधिकता वाले क्षेत्रों के स्कूलों में छात्र शिक्षक अनुपात (पीटीआर) से कम रखा गया है: [/question]
[A] 30:1
[B] 40:1
[C] 20:1
[D] 25:1
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वंचित बच्चों की अधिकता वाले क्षेत्रों के स्कूलों में छात्र शिक्षक अनुपात (पीटीआर) ‘25:1’ से कम रखा गया है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 63. भारत सरकार द्वारा 1986 में लाई गयी शिक्षा से संबंधित नीति का नाम है: [/question]
[A] राष्ट्रीय शिक्षा नीति
[B] नयी शिक्षा नीति
[C] शिक्षा नीति
[D] भारतीय शिक्षा नीति
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] भारत सरकार द्वारा 1986 में लाई गयी शिक्षा से संबंधित नीति का नाम ‘नयी शिक्षा नीति’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 64. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सापेक्ष भाषा, कला और संस्कृति के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है? [/question]
[A] संस्कृति का प्रसार करने का सबसे प्रमुख माध्यम कला है।
[B] व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण के लिए सांस्कृतिक जागरूकता और अभिव्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।
[C] भाषा संस्कृति का समृद्ध भंडार है।
[D] भारतीय कला एवं संस्कृति का संवर्धन केवल राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है।
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] भारतीय कला एवं संस्कृति का संवर्धन केवल राष्ट्र के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है अपितु शिक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 65. निम्नलिखित में से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषता नहीं है: [/question]
[A] बहुभाषिकता
[B] तकनीक की अपेक्षा व्यक्तिगत प्रयास पर बल
[C] अवधारणात्मक समझ पर जोर
[D] रचनात्मकता और तार्किक सोच
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] तकनीक की अपेक्षा व्यक्तिगत प्रयास पर बल राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषता नहीं है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 66. शिक्षाशास्त्र है, एक: [/question]
[A] शिक्षण-प्रशिक्षण
[B] मार्गदर्शन एवं परामर्श
[C] शिक्षा व्यवस्था
[D] शिक्षण अधिगग
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] शिक्षाशास्त्र एक ‘शिक्षण अधिगग’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 67. भाषा कौशल का प्रमुख प्रकार नहीं है: [/question]
[A] श्रवण कौशल
[B] चिंतन कौशल
[C] लेखन कौशल
[D] वाचन कौशल
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] भाषा कौशल के चार प्रमुख प्रकार हैं: सुनना (श्रवण), बोलना (वाचन), पढ़ना (पठन) और लिखना (लेखन)। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 68. शिक्षण की विधियों का प्रकार नहीं है: [/question]
[A] शिक्षक केन्द्रित विधि
[B] सामग्री केन्द्रित विधि
[C] श्यामपट्ट / श्वेतपट केन्द्रित प्रणाली
[D] शिक्षार्थी केन्द्रित विधि
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] शिक्षण विधियाँ मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं: शिक्षक-केंद्रित और छात्र-केंद्रित। इनके अलावा, विभिन्न शिक्षण विधियों को कई तरीकों से वर्गीकृत किया जा सकता है, जैसे- सामग्री केन्द्रित विधि। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 69. निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चे के शारीरिक विकास का संकेतक है? [/question]
[A] मात्रात्मक
[B] गुणात्मक
[C] निषेधात्मक
[D] सकारात्मक
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] बच्चे के शारीरिक विकास का संकेतक ‘मात्रात्मक’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 70. शिक्षा में अधिगम प्रक्रिया में अभिवृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को कहा जाता है: [/question]
[A] रेडियो और टेलीविज़न
[B] आई सी टी
[C] संचार प्रौद्योगिकी
[D] सूचना प्रौद्योगिकी
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] शिक्षा में अधिगम प्रक्रिया में अभिवृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को आई.सी.टी. कहा जाता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 71. जॉन डेवी (John Devey) के अनुसार विद्यालय एक संस्थान है: [/question]
[A] पर्यावरणिक
[B] मनोविश्लेषणात्मक
[C] सामाजिक
[D] दर्शनात्मक
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] जॉन डेवी (John Devey) के अनुसार विद्यालय एक ‘सामाजिक संस्थान’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 72. जैसे लोग बडे, होते जाते हैं अधिगम की ………. का ह्रास होने लगता है। [/question]
[A] गति
[B] मात्रा
[C] गुणवत्ता
[D] सततता
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] जैसे लोग बडे, होते जाते हैं अधिगम की ‘गति’ का ह्रास होने लगता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 73. ‘लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं’ प्रस्तुत कथन किस अधिगम सिद्धांत पर आधारित है: [/question]
[A] शास्त्रीय प्रतिकूलन
[B] अंतर्दृष्टि
[C] परीक्षण और त्रुटि विधि
[D] शास्त्रीय अनुकूलन
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] ‘लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं’ कथन ‘परीक्षण और त्रुटि विधि’ अधिगम सिद्धांत पर आधारित है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 74. यदि एक विशेष क्षमता अधिक बार उपयोग में लायी जाएगी तो वह: [/question]
[A] मजबूत हो जाएगी
[B] आधारहीन हो जाएगी
[C] महत्वहीन हो जाएगी
[D] कम महत्वपूर्ण हो जाएगी
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] यदि एक विशेष क्षमता अधिक बार उपयोग में लायी जाएगी तो वह ‘मजबूत हो जाएगी’। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 75. जॉन डेवी (John Dewey) के अनुसार छात्रों को निम्नलिखित में से किसके लिए अवश्य तैयार करना चाहिए? [/question]
[A] शोध
[B] उद्यमता
[C] वर्तमान जीवन
[D] भविष्य के जीवन
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] जॉन डेवी (John Dewey) के अनुसार छात्रों को ‘वर्तमान जीवन’ के लिए अवश्य तैयार करना चाहिए। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों (76-80) के उत्तर दीजिए:
भारत में गाँव का विकास बहुत तेजी के साथ हुआ है। फिर भी अभी बहुत-सा काम होना बाकी है। परिणामस्वरूप आधुनिकता और ग्रामीण अर्थतंत्र के इस परिवर्तन ने हर गाँव की मानसिकता और पारंपरिक आचार-व्यवहार को भी प्रभावित किया है। हमारे गाँव में भी यही स्थिति है। हर गाँव की तरह हमारे गाँव की मिट्टी में कुछ ऐसी आत्मीय सुगंध है कि जैसे ही गाँव याद आता है वह सुगंध मेरे आसपास महकने लगती है। यही कारण है कि गाँव की यह सुगंध बार-बार मुझे यहाँ खींच लाती है। अपने अशिक्षित और गरीब आत्मीय जनों से मिलकर उनके सुख-दुख में शामिल होकर मुझे यहाँ बहुत सुख-चैन मिलता है। साथ ही कुछ ऐसा भी है जो मुझे अंदर तक कचोट जाता है। कष्ट देता है वह है शहर और गाँव के बीच बढ़ता अंतर। वहुत सी बातों में समानता होते हुए आज भी गाँव में शहर जैसी सुख-सुविधाओं का अभाव है। रोज़गार के अवसरों की कमी के कारण युवा शहर की तरफ पलायन करते हैं और फिर वहीं बस जाते हैं। शहर के चकाचौंध उनको गाँव वापस आने से रोकती है। बच्चे शहर चले जाते हैं बच्चियों की शादी हो जाती है और वे भी अपनी ससुराल चली जाती हैं तथा बुजुर्ग गाँव में रह जाते हैं। कई बार मुझे लगत है कि गाँव की प्रगति, विकास और समृद्धि में हमारे जैसे शिक्षित संपन्न लोगों का क्या योगदान है? जबकि हम गाँव से ही निकले हैं।
[quiz-wrapper]
[quiz]
[question] 76. गाँव के युवा शहर पलायन कर जाते हैं: [/question]
[A] गाँव में मनोरंजन के साधनों का अभाव है।
[B] गाँव में रोज़गार के अवसरों का अभाव है।
[C] शहर में सुख-सुविधाएँ ज्यादा हैं।
[D] शहर में पढ़ाई के साधन अधिक हैं।
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] गाँव के युवा शहर पलायन कर जाते हैं क्योंकि गाँव में रोज़गार के अवसरों का अभाव है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 77. लेखक बार-बार गाँव चला आता है क्योंकि: [/question]
[A] गाँव की सुगंध उसको आकर्षित करती है।
[B] उसको गाँव बहुत अच्छा लगता है।
[C] शहर में उसका मन नहीं लगता ।
[D] गाँव में उसके माता-पिता रहते हैं।
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] लेखक बार-बार गाँव चला आता है क्योंकि गाँव की सुगंध उसको आकर्षित करती है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 78. लेखक को सुख-चैन मिलता है: [/question]
[A] खेत-खलिहानों में भ्रमण करके
[B] आत्मीय जनों के सुख-दुख में शामिल होकर
[C] गाँव से दूर रहकर
[D] आत्मीय जनों से संपर्क करके
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] आत्मीय जनों के सुख-दुख में शामिल होकर लेखक को सुख-चैन मिलता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 79. लेखक क्या सोचता है? [/question]
[A] गाँव की प्रगति, विकास और संपन्नता में उसका क्या योगदान है?
[B] गाँव में बैंक नहीं खुला है।
[C] गाँव में विद्यालय खुलना चाहिए
[D] गाँव में अस्पताल खुलना चाहिए
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] लेखक सोचता है कि गाँव की प्रगति, विकास और संपन्नता में उसका क्या योगदान है? [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 80. आधुनिकता और और ग्रामीण अर्थतंत्र के परिवर्तन से: [/question]
[A] मानसिकता और पारंपरिक आचार-व्यवहार प्रभावित हुए हैं
[B] गाँव के विकास की झलक मिलती है
[C] गाँव की स्थिति का पता चलता है
[D] शहर की स्थिति का पता चलता है
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] आधुनिकता और और ग्रामीण अर्थतंत्र के परिवर्तन से मानसिकता और पारंपरिक आचार-व्यवहार प्रभावित हुए हैं। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[/quiz-wrapper]









