EMRS TGT General Hindi 2023

0
255
emrs general hindi 2023
EMRS की परीक्षा में सामान्य हिंदी से पूछे गए प्रश्न

EMRS TGT Hindi, English, Social Science, Math’s की परीक्षा 23 दिसंबर, 2023 को आयोजित हुई थी। इस प्रश्न पत्र के PART- IV में General Hindi के कुल 20 प्रश्न पूछे गए थे।

यदि आप EMRS TGT परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सामान्य हिंदी का यह पेपर आपके लिए महत्त्वपूर्ण है! यहाँ हमने EMRS 2023 की General Hindi परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों को एक इंटरैक्टिव क्विज़ के रूप में प्रस्तुत किया है— बिल्कुल उसी शैली में जैसे परीक्षा में पूछे गए थे।

इस क्विज़ से आपको न केवल अपने ज्ञान का मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा, बल्कि यह भी समझ आएगा कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। तो चलिए, बिना देर किए शुरू करते हैं यह अभ्यास यात्रा!

🎯 अब खुद को परखें! नीचे दिए गए क्विज़ से TGT सामान्य हिंदी के सभी प्रश्न हल करें।
📌 [👉 TGT हिंदी क्विज़ शुरू करें]

1. निम्नलिखित में जातिवाचक संज्ञा शब्द है:
[A] नदी
[B] गंगा
[C] राम
[D] काशी
उत्तर देखें-
[A] नदी जातिवाचक संज्ञा शब्द है। वह संज्ञा है जो किसी एक जाति या वर्ग के सभी प्राणियों या वस्तुओं का बोध कराती है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
2. निम्नलिखित में तत्पुरुष समास नहीं है:
[A] जलपिपासु
[B] मदांध
[C] नराधम
[D] स्वर्गप्राप्त
उत्तर देखें-
[C] नराधम में कर्मधारय समास है। वह समास है जिसमें पहला पद विशेषण (या उपमान) और दूसरा पद विशेष्य (या उपमेय) होता है, कर्मधारय समास जैसे- नराधम= ‘नर है जो अधम’।
3. निम्नलिखित में स्वर-संधि वाला शब्द नहीं है:
[A] वार्तालाप
[B] तल्लीन
[C] परमार्थ
[D] कुशासन
उत्तर देखें-
[B] तल्लीन शब्द में व्यंजन संधि है, जिसका संधि विच्छेद ‘तत् + लीन’ है। व्यंजन संधि में जब ‘त्’ के बाद ‘ल्’ आता है, तो ‘त्’ का भी ‘ल्’ हो जाता है।
4. ‘इन्द्र’ शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है:
[A] पुरंदर
[B] सुरपति
[C] सुरेन्द्र
[D] मनोज
उत्तर देखें-
[D] मनोज कामदेव का पर्यायवाची शब्द है। इसके अलावा अनंग, मदन, मन्मथ, मार और कन्दर्प आदि भी कामदेव के पर्यायवाची शब्द हैं।
5. ‘सोने में सुहागा’ मुहावरे का सटीक अर्थ है:
[A] सोने में सुहाग मिलाना
[B] किसी को अत्यधिक लाभ पहुँचाना
[C] अच्छी चीज का और अच्छा हो जाना
[D] लाभ का दो गुना हो जाना
उत्तर देखें-
[C] ‘सोने में सुहागा’ मुहावरे का अर्थ ‘अच्छी चीज का और अच्छा हो जाना’ है।
6. निम्नलिखित में अशुद्ध शब्द है:
[A] दुष्कर
[B] सीधा-साधा
[C] धोखा
[D] हिन्दुस्तान
उत्तर देखें-
[B] सीधा-साधा अशुद्ध शब्द है, इसका शुद्ध रूप ‘सीधा-सादा’ है।
7. विलोम शब्द के आधार पर असंगत शब्द युग्म है:
[A] दुर्लभ – सुलभ
[B] उन्नति – अवनति
[C] निंदा – प्रार्थना
[D] तीव्र – मंद
उत्तर देखें-
[C] ‘निंदा’ का विलोम शब्द ‘प्रशंसा’ या ‘स्तुति’ है। वहीं ‘प्रार्थना’ का विलोम शब्द ‘आज्ञा’ या ‘आदेश’ है।

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों (8-10) के सटीक उत्तर दीजिए:
दूसरों को उपदेश देना बहुत ही सरल है, मगर उन उपदेशों को व्यवहार में लाना कठिन है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो मंच पर खड़े होकर लोगों को सदाचार, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर लंबे-लंबे उपदेश देते हैं, पर स्वयं कभी उन पर आचरण नहीं करते। यदि उपदेशकर्ता की कथनी और करनी में अंतर न हो। अर्थात् वह जो कुछ कहे, उस पर अमल करके दिखाए तब उसकी बात का प्रभाव भाषण से कहीं अधिक पड़ेगा। ऐसी स्थिति में लोग उपदेशक का अनुसरण करने में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। यदि यह केवल उपदेश देने का ही लक्ष्य रखता है, और उस उपदेश को अपने आचरण में नहीं लाता, तब उसका उपदेश कोई प्रभाव नहीं डालता।

8. निम्नलिखित में क्या करना आसान नहीं है?
[A] उपदेश पर अमल न करना
[B] उपदेश न देना
[C] उपदेश पर अमल करना
[D] उपदेश देना
उत्तर देखें-
[C] उपदेश पर अमल करना आसान नहीं है।
9. लोग किस पर उपदेश नहीं देते?
[A] ईमानदारी
[B] कर्तव्यनिष्ठा
[C] सदाचार
[D] धर्मपरायणता
उत्तर देखें-
[D] लोग धर्मपरायणता पर उपदेश नहीं देते।
10. बात का प्रभाव भाषण से अधिक कब पड़ता है?
[A] जब आप उस पर अमल करके दिखाएँ
[B] जब आप किसी अन्य की बात करें
[C] जब उपदेश प्रभावी हो
[D] जब आपकी बात में सच्चाई हो
उत्तर देखें-
[A] बात का प्रभाव भाषण से अधिक तब पड़ता है जब आप उस पर अमल करके दिखाएँ।

11. निम्नलिखित में स्वर की मात्राओं की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है:
[A] सिंधूर्मी
[B] पत्नी
[C] मृग
[D] आहार
उत्तर देखें-
[A] सिंधूर्मी का शुद्ध रूप ‘सिंधूर्मि’ शब्द है। सिंध + उर्मि = सिंधूर्मि में दीर्घ संधि है।
12. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के युग्मों में असंगत है:
[A] अधिक दिनों तक जीने वाला – चिरंजीवी
[B] बुरा आचरण करने वाला – दुराचारी
[C] आदि से अंत तक – आद्योपांत
[D] आयोजन करने वाला – प्रायोजक
उत्तर देखें-
[D] ‘आयोजन करने वाला’ के लिए एक शब्द ‘आयोजक’ है।
13. निम्नलिखित अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के युग्मों में असंगत है:
[A] अचानक होने वाला – आकस्मिक
[B] आवश्यकता से अधिक वर्षा – अतिवृष्टि
[C] आशा से अधिक – आशातीत
[D] आँखों के सामने – प्रत्यक्षदर्शी
उत्तर देखें-
[D] आँखों के सामने के लिए एक शब्द ‘प्रत्यक्ष’ है।
14. निम्नलिखित में संधि नियमों की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है:
[A] अनधिकार
[B] दुरवस्था
[C] जगतगुरू
[D] उपर्युक्त
उत्तर देखें-
[C] जगतगुरू अशुद्ध शब्द है।
शुद्ध शब्द- जगद्गुरु (जगत् + गुरु) अर्थात विश्व का गुरु है।
15. निम्नलिखित में बहुब्रीहि समास है:
[A] कालीमिर्च
[B] ध्यानमग्न
[C] मुखचंद्र
[D] गिरिधर
उत्तर देखें-
[D] गिरिधर शब्द में बहुव्रीहि समास है, इसका समास-विग्रह ‘गिरि को धारण करने वाला है जो’ अर्थात कृष्ण है।
कालीमिर्च में कर्मधारय समास है। इसका विग्रह ‘काली है जो मिर्च’ होता है, जहाँ काली विशेषण है और मिर्च विशेष्य है।
मुखचंद्र शब्द में भी कर्मधारय समास है, इसका समास-विग्रह ‘मुख चंद्र के समान हो’ है। ध्यानमग्न शब्द में तत्पुरुष समास है, इसका समास-विग्रह ‘ध्यान में मग्न’ है।
16. निम्नलिखित में भौंरा का पर्यायवाची नहीं है:
[A] मनोभव
[B] षट्पद
[C] मधुप
[D] मधुकर
उत्तर देखें-
[A] मनोभव, कामदेव का पर्यायवाची शब्द है।
17. निम्नलिखित विलोमार्थी शब्द-युग्मों में असंगत है:
[A] कुटिल – सरल
[B] जीवित – मृत
[C] आविर्भाव – प्रादुर्भाव
[D] आगत – निर्गत
उत्तर देखें-
[C] आविर्भाव का विलोम शब्द ‘तिरोभाव’ है। वहीं प्रादुर्भाव शब्द का पर्यायवाची आविर्भाव है।

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर पर आधारित प्रश्नों (18 – 20) के सटीक उत्तर दीजिए।
भाषा का मौखिक प्रयोग ही भाषा का मूल रूप है। इसलिए बोलचाल की भाषा को ही भाषा का वास्तविक रूप माना जाता है। यद्यपि भाषा का लिखित रूप सभ्यता और संस्कृति के विकास के साथ ही विकसित हो गया है, परंतु मानव जीवन में लिखित भाषा की अपेक्षा मौखिक भाषा ही अधिक महत्वपूर्ण होती है। इसका प्रमुख कारण है कि हम अपने दैनिक जीवन के अधिकांश कार्य मौखिक भाषा द्वारा ही संपन्न करते हैं। हास-परिहास, वार्तालाप, विचार विमर्श, प्रवचन और भाषण में मौखिक भाषा का उपयोग होता है।

18. भाषा का वास्तविक रूप है:
[A] मौखिक भाषा
[B] जन भाषा
[C] लिखित भाषा
[D] लोकभाषा
उत्तर देखें-
[A] भाषा का वास्तविक रूप ‘मौखिक भाषा’ अर्थात बोलचाल की भाषा है।
19. भाषा का लिखित रूप विकसित हो जाता है:
[A] शास्त्रीय भाषा के द्वारा
[B] सभ्यता और संस्कृति के विकास के द्वारा
[C] मौखिक भाषा के द्वारा
[D] लोकभाषा के द्वारा
उत्तर देखें-
[B] भाषा का लिखित रूप ‘सभ्यता और संस्कृति के विकास के द्वारा’ विकसित हो जाता है।
20. निम्नलिखित में से किसमें मौखिक भाषा का उपयोग होता है?
[A] लेखन
[B] भाषण
[C] दाम परिहास
[D] वार्तालाप
उत्तर देखें-
[A] ‘लेखन’ में मौखिक भाषा का उपयोग होता है।

Previous articleEMRS TGT Hindi Question Paper 2023
Next articleEMRS PGT General Hindi 2023