EMRS PGT General Hindi 2023

0
230
emrs general hindi 2023
EMRS की परीक्षा में सामान्य हिंदी से पूछे गए प्रश्न

EMRS PGT Hindi, History, English, Computer Science, Biology, Physies, Geography और Mathematics आदि की परीक्षा 16 दिसंबर, 2023 को आयोजित हुई थी। पीजीटी के इस पेपर के PART- IV में सामान्य हिंदी (General Hindi) के 10 प्रश्न पूछे गए थे।

यदि आप EMRS PGT परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो General Hindi का यह पेपर आपके लिए महत्त्वपूर्ण है! यहाँ हमने EMRS 2023 की सामान्य हिंदी परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों को एक इंटरैक्टिव क्विज़ के रूप में प्रस्तुत किया है— ठीक उसी शैली में जैसे परीक्षा में पूछे गए थे।

इन्हें हल कर आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन और अभ्यास कर सकते हैं। साथ ही यह भी ज्ञात होगा की EMRS की PGT परीक्षा में सामान्य हिंदी के किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं।

🎯 PGT स्तर की चुनौती स्वीकार करें! नीचे दिए गए क्विज़ से अपनी तैयारी को जांचें।
📌 [👉 PGT हिंदी क्विज़ हल करें]

1. ‘सप्ताह में एक बार प्रकाशित होने वाला’ के लिए एक शब्द है:
[A] पाक्षिक
[B] मासिक
[C] अर्द्ध मासिक
[D] साप्ताहिक
उत्तर देखें-
[D] ‘सप्ताह में एक बार प्रकाशित होने वाला’ के लिए एक शब्द ‘साप्ताहिक’ है। वहीं 15 दिन में एक बार प्रकाशित होने वाला को ‘पाक्षिक’, महीने में एक बार को ‘मासिक’, 6 महीने में एक बार को ‘अर्द्ध बार्षिक’, वर्ष में एक बार को ‘बार्षिक’ कहते हैं।
2. निम्नलिखित में पक्षी का पर्यायवाची नहीं है:
[A] पखेरु
[B] नभचर
[C] निशिचर
[D] अंडज
उत्तर देखें-
[C] निशिचर, तमचर, रजनीचर आदि ‘असुर’ के पर्यायवाची शब्द हैं।
3. निम्नलिखित विलोमार्थी शब्द-युग्मों में असंगत है:
[A] हर्ष-विषाद
[B] हास-वृद्धि
[C] लुप्त-स्पष्ट
[D] हार-जीत
उत्तर देखें-
[C] ‘लुप्त’ का विलोम प्रगट, विद्यमान या उपस्थित है। वहीं स्पष्ट का विलोम ‘अस्पष्ट’ है।
4. निम्नलिखित में से द्वंद्व समास वाला शब्द नहीं है:
[A] लूटमार
[B] कामकाज
[C] ध्यानमग्न
[D] घासफूस
उत्तर देखें-
[C] ‘ध्यानमग्न’ में तत्पुरुष समास है। इसका समास विग्रह ‘ध्यान में मग्न’ होता है। तत्पुरुष समास में ‘उत्तर पद’ प्रधान होता है और समास करने पर कारक चिह्न ‘में’ का लोप हो जाता है।
5. निम्नलिखित में वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है:
[A] बाह्य
[B] बाण
[C] यजमान
[D] बनस्पति
उत्तर देखें-
[D] वर्तनी की दृष्टि से बनस्पति अशुद्ध शब्द है, इसका शुद्ध रूप ‘वनस्पति’ है।
6. निम्नलिखित में विसर्ग संधि वाला शब्द है:
[A] निष्फल
[B] सज्जन
[C] उच्चारण
[D] तल्लीन्
उत्तर देखें-
[A] निष्फल विसर्ग संधि वाला शब्द है, इसका संधि विच्छेद ‘निः + फल’ है।
7. ‘अवल का दुश्मन’ मुहावरे का सटीक अर्थ है:
[A] ईर्ष्यालु व्यक्ति
[B] बुरा व्यक्ति
[C] विद्वान का दुश्मन
[D] मूर्ख व्यक्ति
उत्तर देखें-
[D] ‘अवल का दुश्मन’ मुहावरे का सटीक अर्थ ‘मूर्ख व्यक्ति’ है।

प्रश्न संख्या 8 से 10 के लिये निर्देश:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसपर आधारित प्रश्न के सटीक उत्तर दीजिए:
करुणा अपना बीज अपने आलंबन या पात्र में नहीं फेंकती है अर्थात् जिस पर करुणा की जाती है वह बदले में करुणा करनेवाले पर भी करुणा नहीं करता जैसा कि क्रोध और प्रेम में होता है बल्कि कृतज्ञ होता है अथवा श्रद्धा या प्रीति करता है। बहुत सी औपन्यासिक कथाओं में यह बात दिखाई गई है कि युवतियाँ दुष्टों के हाथ से अपना उद्धार करनेवाले युवकों के प्रेम में फँस गई हैं। कोमल भावों की परिकल्पना करना सदैव सहज और सरल नहीं होता है।

8. जिस पर करुणा की जाती है वह करुणा पाकर:
[A] निराश होता है।
[B] लाचार होता है।
[C] प्रीतिकर नहीं होता है।
[D] कृतज्ञ होता है।
उत्तर देखें-
[D] जिस पर करुणा की जाती है वह करुणा पाकर ‘कृतज्ञ’ होता है।
9. किसकी परिकल्पना करना सदैव सहज और सरल नहीं होता है?
[A] कोमल भावों की
[B] श्रेष्ठ अनुभवों की
[C] सहज अनुभूतियों की
[D] भविष्य में उन्नति की
उत्तर देखें-
[A] कोमल भावों की परिकल्पना करना सदैव सहज और सरल नहीं होता है।
10. करुणा करने वाले पर भी करुणा कौन नहीं करता है?
[A] दयालु
[B] जिस पर करुणा की जाती है
[C] प्रेमी
[D] श्रद्धालु
उत्तर देखें-
[B] जिस पर करुणा की जाती है वह बदले में करुणा करनेवाले पर भी करुणा नहीं करता।

Previous articleEMRS TGT General Hindi 2023
Next articleEMRS Principal General Hindi 2023