EMRS Principal General Hindi 2023

0
688
EMRS TGT PGT Samanya Hindi Previous Year Solved Question Paper
EMRS सामान्य हिंदी हल प्रश्न-पत्र

EMRS Principal की परीक्षा 16 दिसंबर, 2023 को हुआ था। इस पेपर के PART- III में 10 प्रश्न सामान्य हिंदी के थे। यदि आप EMRS Principal का एग्जाम देने ज रहे हैं, तो General Hindi का यह पेपर आपके लिए महत्त्वपूर्ण है! यहाँ हमने EMRS 2023 की सामान्य हिंदी परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों को एक इंटरैक्टिव क्विज़ के रूप में प्रस्तुत किया है, ठीक उसी शैली में जैसे EMRS Principal परीक्षा 2023 में पूछे गए थे।

इन प्रश्नों को हल कर आप अपनी तैयारी के साथ अभ्यास और मूल्यांकन कर सकते हैं। साथ ही आप यह भी जनेगें की EMRS द्वारा आयोजित Principal की परीक्षा में सामान्य हिंदी से किस तरह के और कितने प्रश्न पूछे जाते हैं।

🎯 क्या आप तैयार हैं? Principal सामान्य हिंदी क्विज़ से खुद को साबित करें।
📌 [👉 Principal हिंदी क्विज़ देखें]

1. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य छाँटिए:
[A] आप अपना काम करो।
[B] मेरे को दस रुपये दे दीजिए।
[C] गन्ने बहुत मीठे हैं।
[D] चारों पुत्र को बुला लीजिए।
उत्तर देखें-
[C] शुद्ध वाक्य है- गन्ने बहुत मीठे हैं। वहीं अन्य वाक्यों के शुद्ध रूप होगें-
[A] आप अपना काम ‘कीजिए’।
[B] ‘मुझे’ दस रुपये दे दीजिए।
[D] ‘सभी पुत्रों’ को बुला लीजिए।
2. ‘चंद्रमुखी’ शब्द में समास है:
[A] द्विगु समास
[B] कर्मधारय समास
[C] बहुब्रीहि समास
[D] द्वंद्व समास
उत्तर देखें-
[B] ‘चंद्रमुखी’ शब्द में कर्मधारय समास है, इसका समास विग्रह- ‘चंद्रमा के समान मुख वाली’ है। जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो, वहाँ कर्मधारय समास होता है। यहाँ उपमान (चंद्रमा) और उपमेय (मुख) के बीच तुलना की गयी है।
3. ‘आठ-आठ आँसू गिराना’ मुहावरे का अर्थ है:
[A] अपमानित होना
[B] पश्चाताप करना
[C] बहुत रोना
[D] दुःखी होना
उत्तर देखें-
[C] ‘आठ-आठ आँसू गिराना’ मुहावरे का अर्थ ‘बहुत रोना’ है।
4. ‘कवींद्र’ का संधि-विच्छेद होगा:
[A] कव+ईंद्र
[B] कवि+इंद्र
[C] कवी+इंद्र
[D] कवि+ईंद्र
उत्तर देखें-
[B] ‘कवींद्र’ का संधि-विच्छेद ‘कवि+इंद्र’ होगा। इसमें दीर्घ स्वर संधि है जहाँ पर दो ह्रस्व स्वर इ + इ मिलकर ई हो गए हैं।
5. निम्नलिखित में ‘अश्व’ का पर्यायवाची नहीं है:
[A] कटक
[B] तुरंग
[C] हय
[D] वाजि
उत्तर देखें-
[A] कटक, सेना, फौज, चमू, दल और वाहिनी जैसे कई शब्दों का पर्यायवाची है।
अश्व के पर्यायवाची शब्द- तुरंग, हय, वाजि, घोड़ा, घोटक, सैन्धव, हरि आदि।
6. निम्नलिखित विलोमार्थी शब्दों का असंगत युग्म है:
[A] कुटिल-सरल
[B] अस्त-उदय
[C] अमृत-विष
[D] आविर्भाव-प्रादुर्भाव
उत्तर देखें-
[D] आविर्भाव का विलोम शब्द ‘तिरोभाव’ है। वहीं प्रादुर्भाव, आविर्भाव का पर्यायवाची शब्द है।
7. ‘समुद्र’ का पर्यायवाची है:
[A] हलधर
[B] जलधर
[C] पयोधर
[D] रत्नाकर
उत्तर देखें-
[D] ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द- रत्नाकर, सागर, जलधि, उदधि, पयोधि, पारावार, सिंधु, नदीश और वारिधि आदि।
वहीं ‘हलधर’ किसान, कृषक, खेतिहर और बलराम का पर्यायवाची है। जलधर और पयोधर ‘बादल’ का पर्यायवाची है।

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों (8-10) के सटीक उत्तर दीजिए:
जिंदगी के असली मजे उनके लिए नहीं जो फूलों की छाँह के नीचे खेलते और सोते हैं। बल्कि फूलों की छाँह के नीचे अगर जीवन का कोई स्वाद छिपा है, तो वह भी उन्हीं के लिए है जो रेगिस्तान से आ रहे हैं। जिनका कंठ सूखा हुआ, होंठ फटे हुए और सारा बदन पसीने से तर है। पानी में जो अमृत वाला तत्त्व है, उसे वह जानता है जो धूप में खूब सूख चुका है, वह नहीं जो रेगिस्तान में कभी गया ही नहीं है। सुख देने वाली चीजें पहले भी थीं और अब भी हैं। फर्क यह है कि जो सुखों का मूल्य पहले चुकाते हैं और उनके मजे बाद में लेते हैं, उन्हें स्वाद अधिक मिलता है।

8. ‘जिंदगी के मज़े उनके लिए है’:
[A] जो धन-धान्य से पूर्ण हैं।
[B] जो फूलों की छाँह के नीचे खेलते हैं।
[C] जो फूलों की छाँह के नीचे सोते हैं।
[D] जो भूखे-प्यासे रेगिस्तान से आ रहे हैं।
उत्तर देखें-
[D] जिंदगी के मज़े उनके लिए है, जो भूखे-प्यासे रेगिस्तान से आ रहे हैं।
9. पानी में अमृत वाले तत्त्व को वह जानता है:
[A] जो धूप में खूब सूख चुका है।
[B] जो नदी किनारे बैठा है।
[C] जो रेगिस्तान में कभी गया ही नहीं।
[D] जो फूलों के बिछौने पर सोता है।
उत्तर देखें-
[A] पानी में अमृत वाले तत्त्व को वह जानता है, जो धूप में खूब सूख चुका है।
10. सुख का स्वाद किसे अधिक मिलता है?
[A] जिन्हें सुखों का मूल्य नहीं चुकाना पड़ता।
[B] जो अमीर होते हैं।
[C] जिनका पेट भरा होता है।
[D] जो सुखों का मूल्य पहले चुकाते हैं।
उत्तर देखें-
[D] सुख का स्वाद उसे अधिक मिलता है, जो सुखों का मूल्य पहले चुकाते हैं।
Previous articleEMRS PGT General Hindi 2023
Next articleEMRS Librarian General Hindi 2023