नोबेल पुरस्कार 2022 की सूची | Nobel Prize 2022

0
15370

वर्ष 2022 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं (winners) के नाम की घोषणा होना शुरू हो गया है। यह पुरस्कार (awards) नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में हर वर्ष प्रदान किया जाता है। यह भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, अर्थशास्त्र, शांति और साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार में एक गोल्ड मेडल और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनोर (1.14 मिलियन डॉलर) सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाता है।

Nobel Prize winners List 2022

इस वर्ष Nobel Prize 2022 की घोषणा सर्वप्रथम चिकित्सा क्षेत्र से हुई है। नोबेल पुरस्कार 2022 की सूची नीचे दी जा रही है।

चिकित्सास्वान्ते पाबो
भौतिकीएलेन अस्पेट, जॉन एफ क्लाउसर और एंटन जिलिंगेर
रसायनकैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस
साहित्यएनी एनॉक्स
शांतिएलेस बिआलियात्स्की, मेमोरियल और सिविल लिबर्टीज
अर्थशास्त्रबेन एस. बर्नान, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच.
नोबेल पुरस्कार सूची 2022

1. चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Medicine Nobel Prize 2022)

वर्ष 2022 के चिकित्सा नोबेल पुरस्कारों का ऐलान सोमवार 3 अक्टूबर 2022 को किया गया है। इस बार यह पुरस्कार स्वीडन के आनुवंशिक वैज्ञानिक स्वान्ते पाबो (Svante Pääbo) को मिला है। यह पुरस्कार उन्हें जीनोम और मानव विकास से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया है। नोबेल प्राइज की घोषणा सोमवार को medicine committee के सचिव थॉमस पर्लमैन (Thomas Perlmann) ने की।

The Nobel Prize के official Twitter पर Nobel Prize for Medicine 2022 की घोषणा करते हुए update किया है कि, फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2022 #NobelPrize स्वान्ते पाबो को “विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए” सम्मानित किया गया है।

The Nobel Prize in Medicine 2021

2. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (Physics Nobel Prize 2022)

वर्ष 2022 के चिकित्सा भौतिक विज्ञान (Physics) नोबेल पुरस्कारों का ऐलान 4 अक्टूबर 2022 को किया गया है। इस बार यह पुरस्कार एलेन अस्पेट, जॉन एफ क्लाउसर और एंटन जिलिंगेर को संयुक्त रूप से दिया जा रहा है।

इन तीनों वैज्ञानिकों को उनके रिसर्च “उलझे हुए फोटॉनों के साथ प्रयोगों के लिए, बेल असमानताओं के उल्लंघन को स्थापित करने और क्वांटम सूचना विज्ञान में अग्रणी” के लिए यह पुरस्कार दिया गया। एलेन एस्पेक्ट फ्रांस के भौतिक विज्ञानी हैं, जबकि जॉन ए.क्लॉसर अमेरिका और एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिक हैं।

The Nobel Prize के official Twitter पर Nobel Prize for Physics 2022 की घोषणा करते हुए update किया है कि, एलेन अस्पेक्ट(Alain Aspect), जॉन ऍफ़ क्लाउसर( John F. Clauser) और एंटन ज़िलिंगेर(Anton Zeilinger) को भौतिकी में 2022 #NobelPrize से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इन वैज्ञानिको के प्रयोगों ने क्वांटम सूचना के आधार पर नई तकनीक का रास्ता साफ किया है।

3. रसायन का नोबेल पुरस्कार (Chemistry Nobel Prize 2022)

वर्ष 2022 का रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) में नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को संयुक्त रूप से दिया गया है। Nobel Prize for Chemistry 2022 की घोषणा Stockholm स्थित Royal Swedish Academy of Sciences ने की।

रसायन विज्ञान (Chemistry) के क्षेत्र में वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री’ के विकास के लिए इन दोनों को दिया गया है। 2022 रसायन विज्ञान पुरस्कार विजेता Carolyn R. Bertozzi, Morten Meldal और K. Barry Sharpless ने अणु निर्माण के लिए एक नया और सरल उपकरण विकसित किया है।

4. साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Literature Nobel Prize 2021)

2022 के लिए साहित्य (लिटरेचर) का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को “उनके साहस और नैतिक सटीकता के साथ अपनी यादों की जड़ों को खोदकर, सामाजिक प्रतिबंधों को उजागर करने के लिए” से सम्मानित किया गया है।

एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में हुआ था और नॉरमैंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पलीं-बढ़ीं। एनी का मानना है कि लेखन एक राजनीतिक कार्य है, जो सामाजिक असमानता के लिए हमारी आंखें खोलता है।

The Nobel Prize के official Twitter पर Nobel Prize for Literature 2022 की घोषणा करते हुए update किया है- The 2022 #NobelPrize in Literature is awarded to the French author Annie Ernaux “for the courage and clinical acuity with which she uncovers the roots, estrangements and collective restraints of personal memory.”

5. शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2022)

नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी ने 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार संयुक्त रूप से बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता ‘एलेस बिआलियात्स्की’ रूस के मानवाधिकार संगठन ‘मेमोरियल’ और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन ‘सिविल लिबर्टीज’ को “युद्ध अपराधों और सत्ता के दुरुपयोग के मामलों के डॉक्युमेंटेशन के लिए” देने का फैसला किया है।
एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski) ने1980 के दशक के मध्य में बेलारूस में उभरे लोकतंत्र आंदोलन के आरंभकर्ताओं में से एक थे। उन्होंने अपना जीवन अपने देश में लोकतंत्र और शांतिपूर्ण विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया है। वहीं ‘मेमोरियल’ (Memorial) ने रूसी और रूसी समर्थक बलों द्वारा आबादी पर किए गए दुर्व्यवहारों और युद्ध अपराधों के बारे में जानकारी एकत्र और सत्यापित की। और ‘सिविल लिबर्टीज’ (Civil Liberties) ने यूक्रेन के नागरिक समाज को मजबूत करने और अधिकारियों पर यूक्रेन को एक पूर्ण लोकतंत्र बनाने के लिए दबाव बनाने के लिए एक स्टैंड लिया है।
The Nobel Prize के official Twitter पर Nobel Prize for Peace 2022 की घोषणा करते हुए update किया है कि, इस वर्ष के NobelPeacePrize के साथ, नॉर्वेजियन नोबेल समिति पड़ोसी देशों बेलारूस, रूस और यूक्रेन में मानवाधिकार, लोकतंत्र और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के तीन उत्कृष्ट चैंपियनों को सम्मानित करना चाहती है।

6. अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Economic Nobel Prize 2022)

वर्ष 2022 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार बेन एस. बर्नान के, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. को संयुक्त रूप से दिया गया है। इन्हें यह पुरस्कार ‘बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए’ दिया गया। डायबविग को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में 2022 का स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार देने का फैसला किया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने Economic Nobel Prize 2022 की घोषणा की।
The Nobel Prize के official Twitter पर Nobel Prize for Peace 2022 की घोषणा करते हुए update किया है कि, जिस काम के लिए बेन बर्नान्के, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को मान्यता दी जा रही है, वह बाद के शोध के लिए महत्वपूर्ण है जिसने बैंकों, बैंक विनियमन, बैंकिंग संकट और वित्तीय संकटों को कैसे प्रबंधित किया जाना चाहिए, के बारे में हमारी समझ को बढ़ाया है।

Nobel Prize winners List 2021

Nobel Prize 2021 की सूची नीचे दी जा रही है।

nobel-prize-2021-winners-list
नोबेल पुरस्कार सूची 2021
फिजियोलॉजी या मेडिसिनडेविड जूलियस और अर्डेम पटापाउटियन
भौतिकीस्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी
रसायन विज्ञानबेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन
साहित्यअब्दुलराजाक गुरनाह
शांतिमारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव
अर्थशास्त्रडेविड कार्ड तथा जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स
नोबेल पुरस्कार सूची 2021

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है-

विजेताक्षेत्रवर्ष
रवीन्द्रनाथ टैगोरसाहित्य1913
सी.वी. रमनभौतिकी1930
हरगोविंद खुरानाचिकित्सा1968
सुब्रहाम्ण्यम चंद्रशेखरभौतिकी1983
अमर्त्य सेनअर्थशास्त्र1998
वेंकटरामन रामकृष्णनरसायन2009
कैलाश सत्यार्थीशांति2014
अभिजीत बनर्जीअर्थशास्त्र2019
List of Indian Nobel Prize Winners

MCQ on Nobel Prize 2022

भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन हैं?

भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता ‘रवीन्द्रनाथ टैगोर’ हैं। जिन्हें वर्ष 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

स्वान्ते पाबो को 2022 में किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया?

स्वान्ते पाबो को 2022 में चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ सकते हैं-

Nobel Prize 2020 winners List

Previous articleजागो फिर एक बार कविता की व्याख्या और समीक्षा
Next articleउ.प्र. उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा- 2021