sahitya akademi award 2021 | साहित्य अकादेमी पुरस्कार

0
3367
sahitya-akademi-award-2021
साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2021

साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2021 घोषित

साहित्य अकादेमी ने 30 दिसम्बर 2021 को 20 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादेमी पुरस्कार- 2021 (sahitya akademi award) की घोषणा की। 20 भारतीय भाषाओं के लिए घोषित इन पुरस्कारों में सात कविता-संग्रह, पांच कहानी-संग्रह, दो उपन्यास, दो नाटक, एक जीवन-चरित्र, एक आत्मकथा, एक महाकाव्य तथा एक आलोचना की पुस्तकें शामिल हैं। पुरस्कारों की अनुशंसा 20 भारतीय भाषाओं के निर्णायक समितियों द्वारा की गई तथा साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में आयोजित अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया। गुजराती, मैथिली, और उर्दू भाषाओं के पुरस्कार की घोषणा फरवरी 2022 में की गई। वहीं मणिपुरी भाषा के पुरस्कार बाद में घोषित किये जायेंगे।

सात कविता-संग्रहों के लिए पुरस्कृत लेखक हैं: मोदाय गाहाय (बोडो), संजीव वेरेंकार (कोंकणी), हृषिकेश मल्लिक (ओड़िया), मीठेश निर्मोही (राजस्थानी), विन्ध्येश्वरीप्रसाद मिश्र ‘विनय’ (संस्कृत), अर्जुन चावला (सिंधी), गोराति वेंकन्ना (तेलुगु) पांच कहानी-संग्रह के लिए पुरस्कृत लेखक हैं: राज राही (डोगरी), किरण गुरव (मराठी), खालिद हुसैन (पंजाबी), निरंजन हांसदा (संताली), अम्बई (तमिल)। दो उपन्यास के लिए- अनुराधा शर्मा पुजारी (असमिया), नमिता गोखले (अंग्रेज़ी) को पुरस्कृत किया गया है, दो नाटक के लिए पुरस्कृत लेखक हैं: ब्रत्य बासु (बांगला), दया प्रकाश सिन्हा (हिंदी), जीवन-चरित्र के लिए डी.एस. नागभूषण (कन्नड), महाकाव्यके लिए छविलाल उपाध्याय (नेपाली), आत्मकथा के लिए जॉर्ज ओनाक्कूर (मलयालम) तथा आलोचना के लिए वली मोहम्मद असीर किश्तवारी (कश्मीरी) को पुरस्कृत किया गया है।

इन पुस्तकों को संबंधित भाषा के त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना है। नियमानुसार कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। पुरस्कार 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2019 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिया गया है।

पुरस्कार विजेता को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रूपये की राशि आने वाली किसी तिथि में एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी।

साहित्य अकादेमी पुरस्कार सूची 2021

भाषापुस्तकविधालेखक
असमियाइयत ऐखन आरोन्या असिलउपन्यासअनुराधा शर्मा पुजारी
बाड्ला मीरजाफ़र ओ अनन्य नाटक नाटकब्रत्य बासु
बोडोखर’ सायाव आरो हिमालयकविता-संग्रहमोदाय गाहाय
डोगरीनमें टन्नलकहानी-संग्रहराज राही
अंग्रेज़ीथिंग्स टू लीव बिहाइंडउपन्यासनमिता गोखले
हिंदीसम्राट अशोकनाटकदया प्रकाश सिन्हा
कन्नडगाँधी कथानाजीवन-चरित्रडी.एस. नागभूषण
कश्मीरीतवाजुनआलोचनावली मोहम्मद असीर किश्तवारी
कोंकणीरक्तचंदनकविता-संग्रहसंजीव वेरेंकार
मलयालमहृदयारगंगलआत्मकथाजॉर्ज ओनाक्कूर
मराठीबलूच्या अवस्थांतराची डायरीकहानी-संग्रहकिरण गुरव
नेपालीउषा-अनिरुद्धमहाकाव्यछविलाल उपाध्याय
ओड़ियासरिजैथिबा अपेराकविता-संग्रहहृषिकेश मल्लिक
पंजाबीसूलाँ दा सालणकहानी-संग्रहखालिद हुसैन
राजस्थानीमुगतीकविता-संग्रहमीठेश निर्मोही
संस्कृतसृजति शङ्खनादं किल,कविताकविता-संग्रहविन्ध्येश्वरीप्रसाद मिश्र ‘विनय’
संतालीमाने रेना अरहंगकहानी-संग्रहनिरंजन हांसदा
सिंधीनेना निंदाखराकविता-संग्रहअर्जुन चावला
तमिळसिवप्पुक कजूटुतन ओरु पक्केई परवाईकहानी-संग्रहअम्बई
तेलुगुवल्लंकीतालमकविता-संग्रहगोराति वेंकन्ना
उर्दूताज़ा हवा की ताबीशेंकविता-संग्रहचंद्रभान ख़याल
मैथिलीपंगुउपन्यासजगदीश प्रसाद मंडल
गुजरातीगंधमंजूषाकविता-संग्रहयज्ञेश दवे
sahitya akademi award 2021

साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2021 के निर्णायक मंडलों के सदस्य

असमिया
डॉ. अनन्दा बार्मुदोई
डॉ. कमालुद्दीन अहमद
डॉ. पोना महंता
बाड्ला
श्री रणजीत दास
प्रो. तपोधीर भट्टाचार्जी
श्री त्रिदिब चट्टोपाध्याय
बोडो
श्री गोपीनाथ ब्रह्मा
डॉ. नरेश्वर नर्जरी
श्री गोविंदा बसुमतारी
डोगरी
श्री ललित गुप्ता
श्री शैलेंदर सिंह
श्री शमशेर सिंह
अंग्रेज़ी
डॉ. हरीश त्रिवेदी
प्रो. सुप्रिया चौधुरी
श्री विवेक शानबाग
हिंदी
प्रो. चमनलाल गुप्त
प्रो. (डॉ.) दिविक रमेश
प्रो. जयप्रकाश
कन्नड
डॉ. अमरेश नुगाडोनी
श्री बोलवर मोहम्मद कुन्ही
डॉ. सबीहा भूमिगोडा
कश्मीरी
श्री प्रेम नाथ शाद
श्री गुलाम नबी ख्याल
श्री अब्दुल अहद हाजिनी
कोंकणी
श्री दामोदर मावज़ो
श्री आर.एस. भास्कर
श्री तुकाराम रामा शेट
मलयाळम्
श्री के.पी. रामानुन्नी
डॉ. के.एस. रविकुमार
डॉ. एम. लीलावती
मराठी
श्री सतीश आलेकर
श्री वसंत पाटणकर
डॉ. रविंद्र शोभने
नेपाली
श्री भूपेंद्र अधिकारी
श्रीमती बिंद्या सुब्बा
श्री रूद्र पौडयाल
ओडिआ
श्री तरुण कांति मिश्र
डॉ. बंशीधर सारंगी
प्रो. नीलाद्रि भूषण हरिचंदन
पंजाबी
प्रो. सुरजीत सिंह ली
डॉ. बलजिंदर कौर
डॉ. बलजीत कौर
राजस्थानी
श्री बृजरतन जोशी
श्री कृष्ण कुमार आशु
श्रीमती गीता सामौर
संस्कृत
डॉ. महावीर अग्रवाल
प्रो. रानी सदाशिव मूर्ति
डॉ. लीना रस्तोगी
संताली
श्री अर्जुन हेम्ब्रम
श्री जमादार किस्कू
श्री सूर्य सिंह बेसरा
सिंधी
श्री गोवर्धन शर्मा घायल
श्री खीमन यु. मुलाणी
सुश्री माया राही
तमिळ
श्री के. मुथुकृष्णन
श्री इमायम
प्रो. रामगुरुनाथन
तेलुगु
डॉ. सी. मृणालिनी
श्री जी. श्रीराममूर्ति
डॉ. कात्यायनी विदमहे
उर्दू
प्रो. मोहम्मद ज़मां आजुर्दा
प्रो. सादिक़
प्रो. तारिक छतारी
मैथिली
डॉ. रूप नारायण चौधरी
श्री रामनारायण सिंह
डॉ. बी.के. मिश्रा
गुजराती
डॉ. महेश चंपकलाल
श्री चंद्रकांत टोपीवाला
सुश्री शरीफा विजलीवाला
Previous articleभारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार | bharat bhushan award
Next articleउत्साह निबंध रामचंद्र शुक्ल | Utsah Ramchandra Shukla