सरस्वती सम्मान सूची | saraswati samman list (1991-2022)

2
21814
saraswati-samman-list
saraswati samman award winner

सरस्वती सम्मान की स्‍थापना वर्ष 1991 ई. में के.के. बिडला फाउण्‍डेशन द्वारा की गई थी। इसमें भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं के भारतीय लेखकों की पिछले 10 सालों में प्रकाशित साहित्यिक कृति को पुरस्कृत किया जाता है। वर्तमान समय में Saraswati Samman के तहत 15 लाख की राशि नगद, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका प्रदान की जाती है। के.के. विड़ला द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार भी व्यास सम्मान जैसा महत्वपूर्ण हैं।

पहला सरस्वती सम्मान 1991 ई. में हिंदी के कालजयी कवि हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार भागों में प्रकाशित आत्मकथा- ‘क्या भूलूं क्या याद करूं’ (1969); ‘नींड़ का निर्माण फिर’ (1970); ‘बसेरे से दूर’ (1977); ‘दशद्वार से सोपान तक’ (1985) को दिया गया गया था।

सरस्वती सम्मान 2021 (saraswati samman 2021)

के.के. बिरला फ़ाउंडेशन द्वारा हिंदी साहित्य के वरिष्ठ कवि रामदरश मिश्र को उनके काव्य संग्रह ‘मैं तो यहाँ हूँ’ के लिए वर्ष 2021 का सरस्वती सम्मान दिया जा रहा हैं। Ramdarash Mishra को 2021 के 31वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है। रामदरश मिश्र जितने समर्थ कवि हैं उतने ही समर्थ कथाकार और कहानीकार भी।

तो आइये देखते हैं saraswati samman विजेताओं की सूची को।

Saraswati Samman list

सरस्वती सम्मान से सम्मानित रचनाकारों की सूची निम्नलिखित है-

वर्षरचनाकाररचनाविधाभाषा
1991हरिवंश राय बच्‍चन4 खंडों में आत्मकथाआत्मकथाहिंदी
1992रमाकान्‍त रथश्री राधाकविताउड़िया
1993विजय तेंदुलकरकन्यादाननाटकमराठी
1994हरभजन सिंहरुख ते ऋषिकाव्य संग्रहपंजाबी
1995बालामणि अम्‍मानिवेदिमकाव्य संग्रहमलयालम
1996शमशुर रहमान फारूकीशीर-ए-शोर-अनगेज़काव्य संग्रहउर्दू
1997मनुभाई पंचोली ‘दर्शक’कुरुक्षेत्रउपन्यासगुजराती
1998शंख घोषगांधर्व कविता गुच्छकाव्य संग्रहबांग्‍ला
1999इंदिरा पार्थ सारथीरामानुजारनाटकतमिल
2000मनोज दासअमृत फलउपन्यासउड़िया
2001दिलीप कौर तिवानाकथा कहौ उर्वशीउपन्यासपंजाबी
2002महेश एलकुंचवारयुगांतनाटकमराठी
2003गोविंद चंद्र पाण्‍डेभागीरथीकाव्य संग्रहसंस्‍कृत
2004सुनील गंगोपाध्‍यायप्रोथोम एलोउपन्यासमराठी
2005के. अय्यप्‍पा पणिकरअयप्पा पनिकरुदे कृतिकालकाव्य संग्रहमलयालम
2006जगन्‍नाथ प्रसाद दासपरिक्रमाकाव्य संग्रहउड़िया
2007नैयर मसूदताऊस चमन की मैनाकहानी संग्रहउर्दू
2008लक्ष्‍मी नंदन बोराकायाकल्पउपन्यासअसमिया
2009सुरजीत पातरलफ्जों दी दरगाहकाव्य संग्रहपंजाबी
2010एस.एल. भयरप्‍पामंद्राउपन्यासकन्‍नड
2011ए.ए. मानवालनइरमा कथायुम इरामयाकलुमसमीक्षातमिल
2012संगठाकुमारीमनलएझुथुकाव्य संग्रहमलयालम
2013गोविंद मिश्रधूल पौधों परउपन्यासहिंदी
2014वीरप्‍पा मोइलीरामायण महानेश्वरमकाव्य संग्रहकन्‍नड
2015पद्मा सचदेवचित्त-चेतेआत्मकथाडोगरी
2016महाबलेश्‍वर सैलहावटणउपन्यासकोंकणी
2017सीतांशु यशचंद्रवखारकाव्य संग्रहगुजराती
2018के. शिव रेड्डीपक्काकि ओट्टिगिलिटकाव्य संग्रहतेलगू
2019वासदेव मोहीचेक बुककहानी संग्रहसिंधी
2020शरण कुमार लिंबालेसनातनउपन्यासमराठी
2021रामदरश मिश्रमैं तो यहाँ हूँकाव्य संग्रहहिंदी
2022शिवशंकरीसूर्य वामसमसंस्मरणतमिल
saraswati award winner list

महत्वपूर्ण प्रश्न

Q. सरस्वती सम्मान की स्थापना कब हुई?

Ans. सरस्वती सम्मान की स्थापना K.K. Birla Foundation द्वारा वर्ष 1991 में हुई थी। यह भारतीय भाषाओं के साहित्य पर दिया जाने वाला महत्वपूर्ण सम्मान है।

Q. पहला सरस्वती सम्मान किसे प्रदान किया गया था?

Ans. पहला सरस्वती सम्मान हिंदी के साहित्यकार ‘Dr. Harivansh Rai Bachchan’ को उनकी चार खंडों की ‘आत्मकथा’ के लिए वर्ष 1991 में दिया गया था।

Q. सरस्वती सम्मान पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?

Ans. सरस्वती सम्मान पाने वाली प्रथम महिला मलयालम कवयित्री ‘बालामणि अम्‍मा’ हैं। वर्ष 1995 में उनके काव्य संग्रह ‘निवेदिम’ के लिए Saraswati Samman प्रदान किया गया था।

Q. सरस्वती पुरस्कार कितनी भाषाओं में दिया जाता है?

Ans. सरस्वती सम्मान भारत के संविधान की अनुसूची VIII में सूचीबद्ध भारत की 22 भाषाओं में से किसी में उत्कृष्ट साहित्यिक रचना के लिए दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।

Q. 2021 का सरस्वती सम्मान किसे दिया गया?

Ans. 2021 का सरस्वती सम्मान ‘रामदरश मिश्र’ को उनके काव्य संग्रह ‘मैं तो यहाँ हूँ’ को दिया गया।

Q. 31 Saraswati Samman kise diya gaya?

Ans. 31 Saraswati Samman ‘Ramdarash Mishra’ ke kavya sangrh ‘main to yahan hoon’ ko diya gaya.

Previous articleवर्ण विचार: स्वर और व्यंजन | varnamala: swar aur vyanjan
Next articleअकाल और उसके बाद कविता की व्याख्या और समीक्षा | नागार्जुन

2 COMMENTS

  1. साहित्य अकादमी पुरस्कारों की जानकारी मिली।मैं जानना चाहूंगी कि इन पुरस्कारों के विषय में विज्ञापन किस पत्र पत्रिका में कब निकाला जाता है।

    • सुधा जी इसके बारे में आपको साहित्य अकेडमी Sahitya Akademi की वेबसाईट देखते रहना होगा।

Comments are closed.