नोबेल पुरस्कार की सूची | Nobel Prize 2025

0
21530
nobel-prize-winners-list
नोबेल पुरस्कार सूची 2024

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल पुरुस्कार समिति ने वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं (winners) के नाम की घोषणा करना शुरू कर दिया है। यह पुरस्कार (awards) नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में हर वर्ष प्रदान किया जाता है। यह भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, अर्थशास्त्र, शांति और साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार में एक गोल्ड मेडल और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनोर (1.14 मिलियन डॉलर) सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाता है।

Nobel Prize winners List 2025

इस वर्ष Nobel Prize 2025 की घोषणा सर्वप्रथम चिकित्सा क्षेत्र से हुई है। नोबेल पुरस्कार 2025 की सूची इस प्रकार है-

चिकित्सामैरी ई. ब्रुनकोव, फ्रेड राम्सडेलऔर शिमोन साकागुची
भौतिकीजॉन क्लार्क, मिशेल एच. देवोरे और जॉन एम. मार्टिनिस
रसायनसुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम.याघी
साहित्यलास्लो क्रास्नाहोर्काई
शांतिमारिया कोरिना मचाडो
अर्थशास्त्रजोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट
नोबेल पुरस्कार सूची 2025

1. चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Medicine Nobel Prize 2025)

वर्ष 2025 में मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनकोव (Mary E. Brunkow), फ्रेड राम्सडेल (Fred Ramsdell) और शिमोन साकागुची (Shimon Sakaguchi) को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार peripheral immune tolerance नामक खोज के लिए मिला है। वह प्रक्रिया जो यह समझाती है कि हमारी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) कैसे स्वयं के शरीर को नुकसान नहीं पहुँचाती।

इन खोजों की वजह से अब ऐसी संभावित इलाज विकसित हो सकती हैं, जो autoimmune diseases का इलाज कर सकती हैं, कैंसर उपचार को अधिक प्रभावी बना सकती हैं और स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के बाद होने वाली गंभीर जटिलताओं को रोक सकती हैं।

2. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (Physics Nobel Prize 2025)

वर्ष 2025 के भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क (John Clarke), मिशेल एच. देवोरे (Michel H. Devoret) और जॉन एम. मार्टिनिस (John M. Martinis) को संयुक्त रूप से दिया गया है। इन्हें यह सम्मान ‘मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और एनर्जी क्वांटाइजेशन इन इलेक्ट्रिक सर्किट’ के लिए प्रदान किया गया। इन तीनों वैज्ञानिकों ने क्वांटम टनलिंग की प्रक्रिया को पहली बार एक बेहद छोटे डिवाइस से सिद्ध कर दिखाया।

3. रसायन का नोबेल पुरस्कार (Chemistry Nobel Prize 2025)

वर्ष 2025 का रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) में नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम.याघी (अमेरिका) को मिला है। Nobel Prize for Chemistry 2025 की घोषणा स्टॉकहोम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने की। इन्हे ‘धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास के लिए’ (डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क) रसायन विज्ञान में 2025 का नोबेल पुरस्कार Susumu Kitagawa, Richard Robson and Omar M. Yaghi को देने का फैसला किया गया।

4. साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Literature Nobel Prize 2025)

2025 के लिए साहित्य (लिटरेचर) का नोबेल पुरस्कार हंगरी लेखक लास्लो क्रास्नाहोर्काई (László Krasznahorkai) को ‘उनके प्रभावशाली और विजनरी लेखन के लिए दिया गया है, जो विनाश और भय के बीच कला की ताकत को जीवित रखता है।’

यह सम्मान उनके उपन्यास ‘हर्श्ट 07769’ के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने इस उपन्यास में दिखाया है कि किस तरह इंसानों की फिलिंग में आतंक और सौंदर्य एक साथ मौजूद रहते हैं। हर्श्ट 07769 को सामाजिक अराजकता, हिंसा और आगजनी से घिरे एक छोटे से थुरिंजियन शहर के सटीक चित्रण के कारण ‘एक महान समकालीन जर्मन उपन्यास’ कहा गया है।

5. शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2025)

नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2025 का Nobel Peace Prize वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो (Maria Corina Machado) को देने का फैसला किया है। यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयासों और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायसंगत और शांतिपूर्ण संक्रमण के लिए दिया गया है।

समिति ने अपनी घोषणा करते हुए कहा, “2025 का नोबेल शांति पुरस्कार शांति की एक साहसी और प्रतिबद्ध समर्थक को दिया जाता है, एक ऐसी महिला जो बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती है।”

6. अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Economic Nobel Prize 2025)

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार 2025 जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से ‘नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए’ दिया है। पुरस्कार का आधा हिस्सा मोकिर (Joel Mokyr) को ‘तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए’ और शेष आधा हिस्सा अघियन (Philippe Aghion) और हॉविट (Peter Howitt) को ‘रचनात्मक विनाश के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत के लिए’ संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

Nobel Prize winners List 2024

Nobel Prize 2022 की सूची नीचे दी जा रही है।

  • चिकित्सा: विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन
  • भौतिकी: जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन
  • रसायन: डेविड बेकर, डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर
  • साहित्य: हान कांग
  • शांति: निहोन हिडांक्यो
  • अर्थशास्त्र: डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन

Nobel Prize winners List 2023

नोबेल पुरस्कार 2023 की सूची इस प्रकार है-

  • चिकित्सा: कैटेलिन कैरिको, ड्रू वीसमैन
  • भौतिकी: पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज, ऐनी एल’हुइलियर
  • रसायन: मौंगी बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस, एलेक्सी आई. एकिमोव
  • साहित्य: जॉन फॉसे
  • शांति: नरगिस मोहम्मदी
  • अर्थशास्त्र: क्लाउडिया गोल्डिन

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है-

विजेताक्षेत्रवर्ष
रवीन्द्रनाथ टैगोरसाहित्य1913
सी.वी. रमनभौतिकी1930
हरगोविंद खुरानाचिकित्सा1968
सुब्रहाम्ण्यम चंद्रशेखरभौतिकी1983
अमर्त्य सेनअर्थशास्त्र1998
वेंकटरामन रामकृष्णनरसायन2009
कैलाश सत्यार्थीशांति2014
अभिजीत बनर्जीअर्थशास्त्र2019
List of Indian Nobel Prize Winners

MCQ on Nobel Prize 2025

भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन हैं?

भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता ‘रवीन्द्रनाथ टैगोर’ हैं। जिन्हें वर्ष 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाला पहला भारतीय कौन है?

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय प्रोफेसर ‘अमर्त्य सेन’ हैं जिन्हें वर्ष 1998 में यह सम्मान मिला था। इनके बाद दूसरे ‘अभिजीत विनायक बनर्जी’ हैं जिन्हें 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाला प्रथम भारतीय कौन है?

साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाला प्रथम भारतीय ‘रवींद्रनाथ टैगोर’ हैं जिन्हें यह सम्मान वर्ष 1913 में मिला था।

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीतने वाला भारतीय कौन है?

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीतने वाला भारतीय ‘चंद्रशेखर वेंकट रमन’ हैं। प्रकाश के प्रकीर्णन पर उनके काम को देखते हुए उन्हें वर्ष 1930 में सम्मानित किया गया।

रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?

रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय ‘वेंकटरमण रामकृष्ण’ हैं। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2009 में राइबोसोम की संरचना और इसके काम करने की जानकारी देने के लिए मिला था।

साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन है?

साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला ‘सेल्मा लागर्लोफ’ हैं जिन्हें यह सम्मान वर्ष 1909 में मिला था।

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला कौन है?

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला ‘इलिनॉर ऑस्ट्रॉम’ हैं जो एक अमेरिकी महिला अर्थशास्त्री हैं। इन्हें वर्ष 2009 में ओलिवर विलियमसन के साथ संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार मिला था।

भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2025 किसे मिला?

भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2025 जॉन क्लार्क, मिशेल एच. देवोरे और जॉन एम. मार्टिनिस को संयुक्त रूप से मिला है।

2025 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार किसे मिला?

वर्ष 2025 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार ‘सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम.याघी’ को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2025 किसने जीता?

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2025 ‘लास्लो क्रास्नाहोर्काई’ को मिला है। उन्हें उनके अभिनव लेखन के लिये साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

वर्ष 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार किसे मिला है?

वर्ष 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता ‘मारिया कोरिना मचाडो’ को लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया है।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2025 किसे मिला है?

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2025 जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से मिला है।

मैरी ई. ब्रुनकोव, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को 2025 में किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया?

मैरी ई. ब्रुनकोव, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को 2025 में चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

Previous articleजागो फिर एक बार कविता की व्याख्या और समीक्षा
Next articleउ.प्र. उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा- 2021