Endu Sharma award list | इंदु शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान

0
4514
endu-sharma-award-list
इंदु शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान

इंदु शर्मा कथा सम्मान

इंदु शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1995 ई. से प्रतिवर्ष चालीस वर्ष से कम उम्र के कहानीकार को ‘endu sharma award’ प्रदान किया जाता था। भारत में यह सम्मान (prize) समारोह लगातार पाँच वर्षों तक मुम्बई में नरीमन प्वॉइंट स्थिर ‘एअर इंडिया’ के सभागार में आयोजित किया गया। हिन्दी के प्रवासी कथाकार तेजेन्द्र शर्मा की पत्नी की स्मृति में इंदु शर्मा कथा सम्मान की स्थापना किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान

वर्ष 2000 से इस सम्मान (indu sharma award) को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया गया, ‘कथा यू.के.’ एवं ‘इंदु शर्मा कथा सम्मान’ का केन्द्र लंदन कर दिया गया है। वर्ष 2000 ई. से ही कथा सम्मान के लिए कथाकार की आयु सीमा को हटा दिया गया और कहानी के साथ-साथ औपन्यासिक कृतियों को भी शामिल किया जाता है।

इस सम्मान के अन्तर्गत दिल्ली/मुम्बई से लंदन तक आने-जाने का हवाई जहाज का टिकट (सौजन्य एअर इंडिया) वीजा शुल्क, लंदन में एक सप्ताह रहने की सुविधा, महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण, मानपत्र और शील्ड होते हैं। पुरस्कार से सम्मानित लेखक को ‘यूनाइटेड किंगडम’ में बसे साहित्यकारों से भी मेल-मुलाकात करने का अवसर मिलता है।

वर्ष 2000 से 2005 तक इस सम्मान का समारोह लंदन स्थित नेहरू सेन्टर में आयोजित किया जाता था। वर्ष 2006 से 2018 के सम्मान समारोह ब्रिटेन की संसद ‘संसद हाउस ऑफ लाईस’ में तत्पश्चात्‌ ‘हाउस ऑफ कॉमन’ में आयोजित किए गए थे।

Endu Sharma Antrarastreey Awards List

इंदु शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान सूची निम्नलिखित है-

रचनाकारवर्षकृति
गीतांजलिश्री1995अनुगूँज (कहानी संग्रह)
धीरेन्द्र अस्थाना1996उस रात की गंध (कहानी संग्रह)
अखिलेश1997शापग्रस्त (कहानी संग्रह)
देवेन्द्र1998शहर कोतवाल की कविता (कहानी संग्रह)
मनोज रूपड़ा1999दफ़न और अन्य कहानियाँ (कहानी संग्रह)
चित्रा मुद्गल2000आवां (उपन्यास)
संजीव2001जंगल जहाँ शुरू होता है (उपन्यास)
ज्ञान चतुर्वेदी2002बारामासी (उपन्यास)
एस.आर.हरनोट2003दारोश तथा अन्य कहानियाँ(कहानी संग्रह)
विभूति नारायण राय2004तबादला (उपन्यास)
प्रमोद कुमार तिवारी2005डर हमारी जेबों में (उपन्यास)
असग़र वजाहत2006कैसी आगी लगाई (उपन्यास)
महुआ माझी2007मैं बोरिशाइल्ला (उपन्यास)
नासिरा शर्मा2008कुइयाँजान (उपन्यास)
भगवानदास मोरवाल2009रेत (उपन्यास)
हृषीकेश सुलभ2010वसंत के हत्यारे (कहानी संग्रह)
विकास कुमार झा2011मैकलुस्कीगंज (उपन्यास)
प्रदीप सौरभ2012तीसरी ताली (उपन्यास)
पंकज सुबीर2013महुआ घटवारिन और अन्य कहानियाँ
सुंदर चन्द ठाकुर2014पत्थर पर दूब
endu sharma award list

इंदु शर्मा कथा सम्मान 2015-2019

Endu Sharma कथा सम्मान-समारोह पिछले पाँच वर्षों से बन्द था। इस वर्ष कथा यूके ने फिर इस सम्मान की घोषणा की है। जिसमें पाँच वर्षों (2015 से 2019) के पाँच पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जो क्रमशः अलका सरावगी, विवेक मिश्र, ज्ञानप्रकाश विवेक, सुधाकर अदीब और मनीषा कुलश्रेष्ठ को एक ऑनलाइन समारोह में प्रदान किया जाएगा।

अलका सरावगी2015जानकीदास तेजपाल मैनशन (उपन्यास)
विवेक मिश्र2016डॉमनिक की वापसी (उपन्यास)
ज्ञानप्रकाश विवेक2017डरी हुई लड़की (उपन्यास)
सुधाकर अदीब2018कथा विराट (उपन्यास)
मनीषा कुलश्रेष्ठ2019मल्लिका (उपन्यास)
endu sharma award 2015-2019
Previous articleशलाका सम्मान सूची | Shalaka Awards List
Next articleकेदार सम्मान सूची | kedarnath agrwal award list