sahitya akademi award 2019 | साहित्य अकादेमी पुरस्कार

0
6547
sahitya-akademi-award-2019
साहित्य अकादेमी पुरस्कार सूची- 2019

साहित्य अकादेमी, नई दिल्‍ली ने 18 दिसंबर 2019 को 23 भाषाओं में अपने वार्षिक sahitya akademi award की घोषणा कर दिया। इस वर्ष सात कविता-संग्रह, चार उपन्यास, छह कहानी-संग्रह, तीन निबंध संग्रह, एक-एक कथेतर गद्य, आत्मकथा और जीवनी के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार घोषित किए गए।

पुरस्कारों की अनुशंसा 23 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गईं तथा साहित्य अकादेमी (sahitya akademi) के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में आयोजित अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में 18 दिसंबर 2019 को इन्हें अनुमोदित किया गया।

इन पुस्तकों को संबंधित भाषा के त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन-प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना है। नियमानुसार कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत के आधार पर अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई। यह पुरस्कार (award) 01 जनवरी 2013 से 31 दिसम्बर 2017 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिया गया है।

साहित्य अकादेमी (sahitya akademi) पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी। घोषित पुरस्कार 25 फरवरी 2020 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह (साहित्योत्सव) में दिए जाएँगे।

साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2019 के लिए चुने गए रचनाकारों की सूची

भाषापुस्तकविधालेखक
असमियाचाणक्यउपन्यासजयश्री गोस्वामी महंत
बाड्लाघुमेर दरजा ठेलेनिबंधचिन्मय गुह
बोडोआखाइ आथुमनिफ्रायकविताफुकन चन्द्र बसुमतारी
डोगरीबंदरालता दर्पणनिबंधओम शर्मा ‘जन्द्रयाड़ी’
अंग्रेजीएन एरा ऑफ डार्कनेसकथेतर गद्यशशि थरूर
गुजरातीमोजमा रे’वुं रे!निबंधरतिलाल बोरीसागर
हिंदीछीलते हुए अपने कोकवितानन्दकिशोर आचार्य
कन्नडकुड़ी एसारूआत्मकथाविजया
कश्मीरीअख़ याद अख़ कयामतकहानी संग्रहअब्दुल अहद हाजिनी
कोंकणीध वर्डस्कवितानिलबा आ. खांडेकार
मैथिलीजिनगीक ओरिआओन करैतकविताकुमार मनीष अरविन्द
मलयाळमअचन पिरन्ना वीदुकवितावी. मधुसूदनन नायर
मणिपुरीऐ अमदी अदुड़ैगी इथतउपन्यासबेरील थांगा (एल. बीरमंगल सिंह)
मराठीकदाचित अजूनहीकविताअनुराधा पाटील
ओड़ियाभास्वतीकहानी संग्रहतरुण कांति मिश्र
पंजाबीअंतहीनकहानी संग्रहकिरपाल कज़ाक
राजस्थानीबारीक बातकहानी संग्रहरामस्वरूप किसान
संस्कृतप्रज्ञाचाक्षुपम्‌कवितापेन्ना-मधुसूदनः
संतालीसिसिरजालीकहानी संग्रहकाली चरण हेम्ब्रम
सिंधीजीजलकहानी संग्रहईश्वर मूरजाणी
तमिळसूलउपन्यासचो. धर्मन
तेलुगुसेप्ताभूमिउपन्यासबंदि नारायणा स्वामी
उर्दूसवनेह-ए-सर सैयद : एक बाज़दीदजीवनीशाफ़े किदवई
नेपालीविस्व एउटा पल्लो गाऊँयात्रा वृत्तांतसलोन कार्थक
साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2019

इस वर्ष नेपाली भाषा में साहित्य अकादेमी पुरस्कार- 2019 की घोषणा 21 जनवरी 2020 को हुई।

साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2019 के निर्णायक मंडलों के सदस्य

1. असमिया
डॉ. बसंत भट्टाचार्य
श्री गगन च. अधिकारी  
प्रो. उमेश डेका  
2. बाड्ला
सुश्री बानी बासू
श्री पवित्रा मुखोपाध्याय
श्री उषारंजन भट्टाचार्य
3. बोडो
श्री नबीन मल्ला बोरो
डॉ. रीता बरो  
श्री यू.जी. ब्रम्हा
4. डोगरी
श्रीमती पद्मा सचदेव
प्रो. शशि पठानिया
डॉ. नरसिंह देव जम्वाल
5. अंग्रेजी
डॉ. जी.एन. देवी  
प्रो. के. सचिदानंदन
प्रो. सुकांता चौधरी  
6. गुजराती
श्रीमती अनीला ए. दलाल
श्री हासु याज्ञिक
श्री हर्षद त्रिवेदी
7. हिंदी
श्री लीलाघर जगूड़ी  
श्री नंद भारद्वाज
प्रो. रतन कुमार पाण्डेय  
8. कन्नड
श्री बीआर. लक्ष्मण राव
डॉ. ना. दमोदरा शेट्टी
लता गुट्ठी
9. कश्मीरी
श्री फयाज तिलगामी  
प्रो. मोहम्मद जमन अजुरदाह  
श्री फरूक नाजकी  
10. कोंकणी
श्री गजानन जोग
श्रीमती मीना ककोढकर
श्री प्रकाश डी. पाडगांवकर
11. मैथिली
प्रो. अमरनाथ झा  
श्रीमती वीणा ठाकुर  
डॉ. राजकुमार झा  
12. मलयाळम्‌
डॉ. चंद्रमती
मी एतएस: माध्वन
प्रो. एम. थौमस मैथ्यू
13. मणिपुरी
डॉ. मौयरैंगथम प्रियोब्रता सिंह
प्रो. एच. बिहारी सिंह  
प्रो. नहाकपम अरूणा देवी  
14. मराठी
डॉ. आशाराम लोमते
श्री लक्ष्मण मने
श्री वासूदेव सावंत
15. ओड़िया
डॉ. मालाबिका राय  
डॉ. फनी मोहंती  
डॉ प्रफुल्ला कुमार मोहंती  
16. पंजाबी
डॉ. आतमजीत
श्री दर्शन सिंह बुट्टर
श्री मनमोहन सिंह दाउन
17. राजस्थानी
श्री अम्बिका दत्त चतुर्वेदी  
श्री सी.एल. सांखला  
श्री अर्जुन देव चारण  
18. संस्कृत
प्रो. एच.के. सतपथी
डॉ. सत्यनारायण चक्रवर्ती
प्रो. पी.सी. मुरलीमाधवन
19. संताली
श्री अर्जुन चारण हेमब्रम  
श्री भुजंग टुडु  
श्री गंगाधर हांसदा  
20. सिंघी
श्री ढ़ोलन राही
डॉ. निर्मल असनानी
प्रो. विषू बेलानी
21. तमिळ
श्री पुवियारसु  
डॉ. के. चेल्लपन  
श्रीमती शिवशंकरी  
22. तेलुगु
श्री केतू विष्वानाधा रेड्डी
श्री सीला विराजू
डॉ. वी. चिन्नावीरा बध्रूड़ू
23. उर्दू
श्री जानकी प्रसाद शर्मा
श्री मेहर मंसूर
श्री मोहम्द खलील
24. नेपाली 
इंद्र बहादुर गुरुंग
शांति थापा
कृष्णराज घतानी
sahitya akademi award- 2019
Previous articleहिंदी साहित्य इतिहास लेखन की पद्धतियाँ | hindi sahity itihas lekhan ki paddhati
Next articleपीएचडी पाठ्यक्रम में हुआ बदलाव, एडमिशन अब और हुआ कठिन