भारत-भारती सम्मान सूची | Bhart-Bharti Award list

0
16068
bharat-bharti-award-list
भारत-भारती पुरस्कार सूची

भारत-भारती सम्मान 

भारत-भारती सम्मान / पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत हिंदी सेवा के लिए अखिल भारतीय स्तर पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार में भारत भारती सम्मान के रूप में स्मृति चिह्न, साल तथा 502000 रुपये की धनराशि प्रदान किया जाता है। प्रथम Bhart-Bharti सम्मान महादेवी वर्मा को वर्ष 1982 में प्रदान किया गया था।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान विशिष्ट सम्मान के अंतर्गत अखिल भारतीय स्तर पर Bhart-Bharti सम्मान के आलावा 5 और पुरस्कार प्रदान करती है। इस तरह कुल 6 सम्मान संस्थान की तरफ से दिए जाते हैं- भारत-भारती सम्मान, लोहिया साहित्य सम्मान, हिंदी गौरव सम्मान, महत्मा गांधी साहित्य सम्मान, पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान तथा अवंतीबाई साहित्य सम्मान।

भारत भारती सम्मान को भी राष्ट्रीय स्तर के अन्य पुरस्कारों- साहित्य अकादेमी, व्यास सम्मान, शलाका सम्मान आदि की श्रेणी में रखा जाता है।

भारत-भारती पुरस्कार सूची

अभी तक Bhart-Bharti यह पुरस्कार 17 साहित्यकारों को प्रदान किया गया है। भारत-भारती सम्मान पाने वाले व्यक्तियों की सूची निम्नलिखित है- 

क्रमसाहित्यकारवर्ष
1.     महादेवी वर्मा1982
2.     धर्मवीर भारती1990
3.     जगदीश गुप्त1998
4.     जानकीवल्लभ शास्त्री2001
5.     नामवर सिंह2005
6.     परमानन्द श्रीवास्तव2006
7.     रामदरश मिश्र2007
8.     केदारनाथ सिंह2008
9.     महीप सिंह2009
10. कैलाश बाजपेई2010
11. गोविन्द मिश्र2011
12. गोपाल दास नीरज2012
13. दूधनाथ सिंह2013
14. काशी नाथ सिंह2014
15. विश्वनाथ त्रिपाठी2015
16. आनंद प्रकाश दीक्षित2016
17.रमेश चंद्र शाह2017
18. ऊषा किरण खान2018
19.डॉ. सूर्यबाला2019
Bhart-Bharti Award list
Previous articleGyanpeeth Award list | ज्ञानपीठ पुरस्कार सूची
Next articleव्यास सम्मान सूची | Vyas Samman List