बिहारी पुरस्कार विजेताओं और उनकी रचनाओं की सूची

0
16516
bihari-award-list
bihari puraskar

‘बिहारी पुरस्कार’ (bihari puraskar) के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है। 1991 ई. में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा रीतिकाल के प्रसिद्ध कवि ‘बिहारी लाल’ के नाम पर इस पुरस्कार की स्थापना की गई। इस पुरस्कार में ढाई लाख रुपए दिए जाते हैं। यह पुरस्कार के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रवर्तित तीन साहित्य पुरस्कारों में से एक है, जिसे केवल राजस्थानी या राजस्थान के लेखकों को दिया जाता है। वर्ष 1991 ई. में प्रसिद्ध कवि ‘जयसिंह नीरज’ को उनके काव्य संकलन ‘ढाणी का आदमी’ के लिए प्रथम बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। bihari award में kk Birla Foundation द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका प्रदान किया जाता है।

bihari award 2022

वर्ष 2022 का 32वाँ बिहारी पुरस्कार उदयपुर निवासी ‘माधव हाड़ा’ को उनके उपन्यास, ‘पचरंग चोला पहर सखी री’ को दिया गया है। madhav hada का यह आलोचना ग्रंथ वर्ष 2015 में वाणी प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित हुआ था। ‘पचरंग चोला पहर सखी री’ में हाड़ा ने मीरा के जीवन और समाज को नई दृष्टि से देखने का प्रयास है। इसमें मीरां के छवि निर्माण की प्रक्रियाओं को समझने के साथ विभिन्न स्रोतों में उपलब्ध उसके स्त्री अनुभव और संघर्ष के संकेतों की पहचान और विस्तार का प्रयास किया गया है।

32वां बिहारी पुरस्कार

bihari award list:

वर्ष 2003 और 2005 में Bihari Award किसी को नहीं दिया गया था। बिहारी पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है-

वर्षसाहित्यकार के नामकृति
2022माधव हाड़ापचरंग चोला पहर सखी री (आलोचना)
2021मधु कांकरियाहम यहाँ थे (उपन्यास)
2020मोहनकृष्ण बोहरातस्लीमा: संघर्ष और साहित्य (आलोचना)
2019आएदन सिंह भाटीआँख हीयै रा हरियल सपना (काव्य संग्रह)
2018मनीषा कुलश्रेष्ठस्वप्नपाश (उपन्यास)
2017विजय वर्मालोकावलोकन (निबंध संग्रह)
2016सत्य नारायणये एक दुनिया (रिपोर्ताज)
2015डॉ. भगवती लाल व्यासकथा सुन आवे है शब्द (काव्य संकलन)
2014ओम थानवीमुअनजोदडो (यात्रा वृत्तांत)
2013चन्द्र प्रकाश देवलहिरणा मूंन साध वन चरणा (काव्य संकलन)
2012हरी राम मीणाधूणी तपे तीर (उपन्यास)
2011अर्जुन देव चारणघर तौ अेक नाम है भरोसे रौ (काव्य संकलन)
2010गिरिधर राठीअंत के संशय (काव्य संकलन)
2009हेमंत शेषजगह जैसी जगह (काव्य संकलन)
2008नंद भारद्वाजहरी दूब का सपना (काव्य संकलन)
2007यशवंत व्यासकामरेड गोडसे (उपन्यास)
2006अलका सरावगीशेष कादंबरी (उपन्यास)
2004मरूधर मृदुलआस-पास (काव्य संकलन)
2002विजयदान देथासपनप्रिया (कहानी संग्रह)
2001कल्याणमल लोढ़ावाग्द्वार (सात हिंदी कवियों के अध्ययन)
2000बशीर अहमद मयूखअवधू अनहद नाद सुने
1999प्रभा खेतानपीली आंधी (उपन्यास)
1998विश्वंभरनाथ उपाध्यायविश्वबाहु परशुराम (उपन्यास)
1997ऋतुराजसुरत-निरत (काव्य संकलन)
1996विजेंद्रऋतु का पहला फूल (काव्य संकलन)
1995हमीदुल्लाहरबार (नाट्क)
1994नंदकिशोर आचार्यरचना का समय (निबंध संग्रह)
1993हरीश भादानीपितृकल्प (काव्य संकलन)
1992नंद चतुर्वेदीयह समय मामूली नहीं (काव्य संकलन)
1991जयसिंह नीरजढाणी का आदमी (काव्य संकलन)
बिहारी पुरस्कार सूची

इसे भी पढ़ सकते हैं-

FAQ:

Q. 32वां बिहारी पुरस्कार किसे मिला है?

Ans. 32वां बिहारी पुरस्कार प्रो. माधव हाडा को उनकी 2015 की साहित्यिक आलोचना पुस्तक ‘पचरंग छोला पहाड़ सखी री’ प्रदान किया गया है।

Q. पहला बिहारी पुरस्कार किसे मिला?

Ans. रीति काल के प्रसिद्ध कवि ‘बिहारी लाल’ के नाम पर के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा बिहारी पुरस्कार की स्थापना की गई थी। प्रसिद्ध कवि ‘जयसिंह नीरज’ को वर्ष 1991 में उनके काव्य संकलन ‘ढाणी का आदमी’ के लिए प्रथम बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Q. बिहारी पुरस्कार किस राज्य के लेखकों को दिया जाता है?

Ans. रीतिकाल के प्रसिद्ध कवि बिहारीलाल के नाम स्थापित यह पुरस्कार केवल राजस्थानी या राजस्थान के लेखकों को प्रदान किया जाता है।

Q. बिहारी पुरस्कार कब से दिया जाता है?

Ans. बिहारी पुरस्कार के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 1991 से दिया जाता है।

Q. बिहारी पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है?

Ans. बिहारी पुरस्कार के अंतर्गत 2 लाख 50 हजार रुपये एक प्रसारित पत्र एवं एक प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाता है।

Previous articleमहापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार सूची
Next articleहिंदी साहित्य के प्रमुख त्रयी | hindi sahity ke prmukh tryi