UGC NET Hindi old Question Paper Quiz 35

0
4945
nta-ugc-net-hindi-quiz
NTA UGC NET Hindi Mock Test

दोस्तों यह हिंदी quiz 35 है। जो 2004 से लेकर 2019 तक के ugc net jrf हिंदी के प्रश्नपत्रों पर आधारित है। हिंदी के प्रश्नपत्रों में आदिकाल से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का पहला भाग इस quiz के माध्यम से दिया जा रहा है। ठीक उसी तरह जैसे हिंदी पत्र-पत्रिकाओंसे संबंधित सुमेलन आधारित nta ugc net hindi quiz 34 में दिया गया था।

ugc quiz 35

1. कीर्तिलता किस भाषा की रचना है?
[A] अवहट्ट
[B] अपभ्रंश
[C] मैथिली
[D] ब्रज
उत्तर देखें-
[A] विद्यापति कृत कीर्तिलता ‘अवहट्ट’ भाषा में है। इसमें कीर्ति सिंह की वीरता और उदारता का चित्रण है।
2. आदिकाल में किस कवि ने अवहट्ट भाषा में रचना की?
[A] अमीर खुसरो
[B] अब्दुल रहमान
[C] कुतुबन
[D] मंझन
उत्तर देखें-
[B] अब्दुल रहमान हजारी प्रसाद द्विवेदी ने अब्दुल रहमान को हिन्दी का प्रथम कवि माना है।
3. ‘आल्हा’ किस ऋतु में गाया जाता है?
[A] ग्रीष्म ऋतु
[B] शरद्‌ ऋतु
[C] वर्षा ऋतु
[D] वसंत ऋतु
उत्तर देखें-
[C] ‘आल्हा’ वर्षा ऋतु में गाया जाता है।
4. बीसल देव रासो के रचयिता हैं:
[A] जगनिक
[B] नरपति नाल्‍ह
[C] चंदबरदायी
[D] शारंगधर
उत्तर देखें-
[B] बीसल देव रासो के रचयिता ‘नरपति नाल्‍ह’ हैं।
5. पुष्टि मार्ग का आधार ग्रंथ कौन-सा है?
[A] भगवदगीता
[B] महाभारत
[C] श्रीमद्भागवत
[D] रामायण
उत्तर देखें-
[C] पुष्टि मार्ग का आधार ग्रंथ ‘श्रीमद्भागवत’ है।
6. हिंदी साहित्य के आदिकाल का ‘अभिनव जयदेव’ किसे कहा जाता है?
[A] चंदबरदाई
[B] विद्यापति
[C] पुष्पदंत
[D] जगनिक
उत्तर देखें-
[B] हिंदी साहित्य के आदिकाल का ‘अभिनव जयदेव’ विद्यापति को कहा जाता है।
7. ‘आल्हाखण्ड’ का रचयिता कौन है?
[A] चंदवरदाई
[B] जगनिक
[C] नरपति नाल्ह
[D] अब्दुल रहमान
उत्तर देखें-
[B] ‘आल्हाखण्ड’ का रचयिता ‘जगनिक’ है।
8. किन रचनाकारों की भाषा को ‘संधाभाषा’ कहा गया?
[A] बौद्ध-सिद्ध
[B] जैन मुनि
[C] संत कवि
[D] रासक परम्परा के कवि
उत्तर देखें-
[A] अंत: साधनात्मक भावनाओं को व्यक्त करने के कारण बौद्ध-सिद्धों की भाषा को ‘संधाभाषा’ कहा जाता है। यह नाम मुनिदत्त तथा अद्वयबज़्र ने दिया था।
9. अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन थे?
[A] हेमचंद्र
[B] स्वयंभू
[C] रामचंद्र
[D] सोमप्रभ सूरि
उत्तर देखें-
[B] अपभ्रंश के प्रथम महाकवि ‘स्वयंभू’ (8 वीं शती, लाभग 783 ई.) हैं। डॉ. रामकुमार वर्मा ने इन्हें हिन्दी का प्रथम कवि माना है। इन्हें अपभ्रंश का वाल्मीकि भी कहा जाता है।
10. हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन-सा है?
[A] पृथ्वीराज विजय
[B] रामचरित मानस
[C] पृथ्वीराज रासो
[D] पद्मावत
उत्तर देखें-
[C] आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी का प्रथम महाकाव्य ‘पृथ्वीराज रासो’ को तथा प्रथम महाकवि ‘चंद्रवरदाई’ को माना है। यह ग्रंथ में 69 समय में विभक्त है।
11. ‘आल्हाखंड’ किसने लिखा?
[A] जगनिक
[B] अमीर खुसरो
[C] चंदबरदायी
[D] नरपति नाल्‍ह
उत्तर देखें-
[A] ‘आल्हाखंड’ के लेखक ‘जगनिक’ हैं। इस ग्रंथ का मूल नाम परमाल रासो है। यह एक लोक गेय काव्य है जिसे बरसात में गया जाता है।
12. आदिकालीन साहित्य में वीर रस की रचनाओं में किस भाषा का प्रयोग किया गया?
[A] पिंगल
[B] बुंदेली
[C] डिंगल
[D] प्राकृत
उत्तर देखें-
[C] आदिकालीन साहित्य में वीर रस की रचनाओं को डिंगल भाषा या शैली में प्रयोग किया गया है। यह अपभ्रंश और राजस्थानी के मिश्रण से बनी थी।
13. ‘खालिकबारी’ किसकी रचना है?
[A] खालिक खलक
[B] रहीम
[C] अमीर खुसरो
[D] अकबर
उत्तर देखें-
[C] खालिकबारी ‘अमीर खुसरो’ की रचना है। यह एक कोश ग्रंथ है।
14. ‘राउलवेल’ किसकी रचना है?
[A] चंदबरदाई
[B] रोडा कवि
[C] दामोदर शर्मा
[D] स्वयंभू
उत्तर देखें-
[B] राउलवेल ‘रोडा कवि’ की रचना है।
15. ‘रासो’ शब्द की उत्पत्ति ‘रसायण’ से किसने मानी है?
[A] गारर्सा-द-तासी
[B] पं. रामनारायण दूगड
[D] रामचंद्र शुक्ल
[D] पं. हरप्रसाद शास्त्री
उत्तर देखें-
[D] ‘रासो’ शब्द की उत्पत्ति ‘रसायण’ से रामचंद्र शुक्ल ने मानी है। वहीं गारर्सा-द-तासी राजसूय से, पं. हरप्रसाद शास्त्री राजयश से, नरोत्तम स्वामी रासक से, नंददुलारे वाजपेयी रास से मानी है।
16. राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का प्रथम कवि किसे माना है?
[A] सरहपाद
[B] पुष्य
[C] शालिभद्र सूरि
[D] स्वयंभू
उत्तर देखें-
[A] राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का प्रथम कवि ‘सरहपाद’ को माना है। वहीं शिव सिंह सेंगर ने पुष्य या पुंड को, गणपति चंद्र गुप्त ने शालिभद्र सूरि को, रामकुमार वर्मा ने स्वयंभू को माना है।
17. ‘पउमचरिउ’ किसकी रचना है?
[A] अब्दुल रहमान
[B] विद्यापति
[C] स्वयम्भू
[D] चंदवरदायी
उत्तर देखें-
[C] पउमचरिउ ‘स्वयम्भू’ की रचना है। यह रामकथा काव्य है। स्वयंभू को अपभ्रंश का प्रथम कवि माना जाता है। इन्हें अपभ्रंश का वाल्मीकि भी कहा जाता भी।
18. ‘सरहपा’ का संबंध निम्न में से किससे है?
[A] सिद्ध साहित्य
[B] रासो काव्य
[C] नाथ साहित्य
[D] जैन काव्य
उत्तर देखें-
[A] ‘सरहपा’ का संबंध ‘सिद्ध साहित्य’ से है। ये सिद्धों मे प्रथम हैं। सरोज वज्र और राहुल भद्र इनके अन्य नाम है।
19. पुष्पदंत किस शताब्दी के कवि थे?
[A] आठवीं शताब्दी
[B] सातवीं शताब्दी
[C] दसवीं शताब्दी
[D] ग्यारहवीं शताब्दी
उत्तर देखें-
[C] पुष्पदंत दसवीं शताब्दी शताब्दी में अपभ्रंश के प्रथम कवि थे।
20. ‘दोहाकोश’ किसकी रचना है?
[A] विद्याधर
[B] सरहपा
[C] पृष्पदंत
[D] शबरपा
उत्तर देखें-
[B] दोहाकोश ‘सरहपा’ की रचना है। ये हिन्दी के प्रथम कवि हैं।
21. ‘परमात्मप्रकाश’ के रचनाकार हैं?
[A] रामसिंह
[B] योगीन्द्र
[C] हेमचंद्र
[D] मेरुतुंग
उत्तर देखें-
[B] परमात्मप्रकाश तथा योगसागर ‘जॉइंदु’ या ‘योगीन्द्र’ (छठी शताब्दी) की रचना है।
22. ‘गोरखबानी’ के सम्पादक हैं?
[A] रामचंद्र शुक्ल
[B] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[C] श्यामसुंदर दास
[D] पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल
उत्तर देखें-
[D] गोरखबानी का संपादन ‘पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल’ ने किया है। यह गोरखनाथ की रचनाओं का संग्रह है। इनके अनुसार गोरखनाथ की 14 रचनाएं हैं।
23. किस रचना का दूसरा नाम ‘आल्हा खंड’ है?
[A] पृथ्वीराज रासो
[B] परमाल रासो
[C] विजयपाल रासो
[D] हम्मीर रासो
उत्तर देखें-
[B] परमाल रासो का दूसरा नाम ‘आल्हा खंड’ है। यह जगनिक की रचना है। ये महोबा के राज्य परमर्दीदेव के आश्रित थे।
24. जगनिक की रचना कही जाती है:
[A] बीसलदेव रासो
[B] परमाल रासो
[C] पृथ्वीराज रासो
[D] विजयपाल रासो
उत्तर देखें-
[B] जगनिक की रचना ‘परमाल रासो’ है। इसे ‘आहल्ह खण्ड’ के नाम से भी जाना जाता है।
25. ‘उक्तिव्यक्तिप्रकरण’ के लेखक कौन हैं?
[A] पुष्पदंत
[B] रोड़ कवि
[C] ठाकुर ज्योतिरीश्वर
[D] दामोदर शर्मा
उत्तर देखें-
[D] ‘उक्तिव्यक्तिप्रकरण’ (12 वीं शताब्दी) के लेखक दामोदर शर्मा हैं। यह एक व्याकरण ग्रंथ है।
26. ‘हिंदी काव्यधारा’ के संपादक हैं:
[A] राहुल सांकृत्यायन
[B] पीताम्बरदत्त बड़थ्वाल
[C] श्रीराम शर्मा
[D] रामचंद्र शुक्ल
उत्तर देखें-
[A] ‘हिंदी काव्यधारा’ के संपादक ‘राहुल सांकृत्यायन’ हैं।
27. ‘कुवलयमाला कथा’ के रचनाकार हैं?
[A] उद्योतन सूरि
[B] मेरुतुंग
[C] दामोदर शर्मा
[D] हेमचंद्र
उत्तर देखें-
[A] ‘कुवलयमाला कथा’ (9 वीं सदी) के रचनाकार ‘उद्योतन सूरि’ हैं। यह आदिकालीन राजस्थानी हिन्दी गद्य की प्रमुख रचना है।
28. खुसरो की रचना ‘खालिक बारी’ वस्तुत: है?
[A] पहेलियों का संकलन
[B] कहमुकरियों का संकलन
[C] फ़ारसी-हिंदी शब्दकोश
[D] मनोरंजनपरक रचना
उत्तर देखें-
[C] खुसरो की रचना ‘खालिक बारी’ वस्तुत: फ़ारसी-हिंदी शब्दकोश है। इन्हें हिन्दी खड़ी बोली का प्रथम कवि माना जाता है।
29. किस समीक्षक ने विद्यापति की पदावलियों को जीव और परमात्मा के संबंध का रूपक माना:
[A] हजारीप्रसाद द्विवेदी
[B] आनंदकुमार स्वामी
[C] शिवप्रसाद सिंह
[D] रामवृक्ष बेनीपुरी
उत्तर देखें-
[B] आनंदकुमार स्वामी ने विद्यापति की पदावलियों को जीव और परमात्मा के संबंध का रूपक माना है। वहीं निराला ने इसे ‘नागिन की लहर’ माना है।
30. ‘रणमल्ल छंद’ नामक काव्य किसने रचा?
[A] जगनिक ने
[B] श्रीधर ने
[C] नरपति नाल्‍ह ने
[D] भट्ट केदार ने
उत्तर देखें-
[B] ‘रणमल्ल छंद’ नामक काव्य को ‘श्रीधर’ ने रचा है।
31. जयदेव से प्रभावित विद्यापति की कौन-सी रचना है?
[A] पदावली
[B] कीर्तिलता
[C] कीर्तिपताका
[D] कोई नहीं
उत्तर देखें-
[A] जयदेव से प्रभावित विद्यापति की रचना ‘पदावली’ है।
32. ‘कुवलयमाला कथा’ के रचनाकार हैं:
[A] रोड कवि
[B] उद्यतन सूरि
[C] दामोदर शर्मा
[D] ज्योतिरीश्वर
उत्तर देखें-
उत्तर- [B] ‘कुवलयमाला कथा’ (9 वीं सदी) के रचनाकार ‘उद्यतन सूरि’ हैं।
Previous articleUGC NET Hindi old Question Paper Quiz 34
Next articleUGC NET Hindi old Question Paper Quiz 36