नोबेल पुरस्कार 2020 विजेताओं की सूची | Nobel Prize 2020 winners List

4
12201

नोबेल पुरस्कार 2020

इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं (winners) के नाम का ऐलान होना शुरू हो गया है। यह पुरस्कार (awards) नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में हर वर्ष दिया जाता है। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार में गोल्ड मेडल और 11 लाख डॉलर दिया जाता है। इस वर्ष Nobel Prize 2020 की घोषणा सर्वप्रथम चिकित्सा क्षेत्र से हुई है।

nobel-prize-2020-winners-list

नोबेल पुरस्कार क्या है?

स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की पांचवी पुण्यतिथि से हर साल 10 दिसबंर को विभिन्न क्षेत्रों (Peace, literature, physics, chemistry, medical science and economics) में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। अल्फ्रेड नोबेल ने विस्फोटक डायनामाइट का अविष्कार किया था। अपने जीवन के अंतिम दिनों में उन्हें युद्ध में भारी तबाही मचाने वाले अपने अविष्कारों को लेकर भारी पश्चाताप था। अपने अविष्कार के युद्ध में इस्तेमाल होने की वजह से वे काफी दुखी हुए। प्रायश्चित स्वरूप उन्होंने अपनी वसीयत में नोबेल पुरस्कारों की व्यवस्था की थी। उन्होंने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा एक फंड के रूप में रखा जाए और उसके सालाना ब्याज से मानवजाति के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया जाए।

इसे भी पढ़ सकते हैं-

Nobel Prize 2021 winners list

पहला Nobel Prize 1901 ई. में Peace, literature, physics, chemistry और medical science के क्षेत्र में दिया गया था। अल्फ्रेड नोबेल स्टॉकहोम में 1833 ई. में पैदा हुए थे। उनके पिता युद्ध में प्रयोग होने वाले शस्त्र बनाने का काम करते थे। आगे चलकर नोबेल भी रसायन शास्त्र के बड़े वैज्ञानिक हुए। वर्ष 1867 ई. में उन्होंने अत्यंत विस्फोटक ‘डायनामाइट’ का अविष्कार किया था। 10 दिसंबर 1896 ई. को इटली के सौन रेमो में उनका देहांत हो गया।

अर्थशास्त्र (Economic Sciences) के क्षेत्र में दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार मूलत: ‘स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज’ कहा जाता है जो वैज्ञानिक ‘अल्फ्रेड नोबेल’ की स्मृति में दिया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1969 ई. में हुई थी परंतु अब यह नोबेल पुरस्कारों में से ही एक माना जाता है।

Nobel Prize दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। यह अवार्ड अल्बर्ट आइंसटाइन, लेखक जेबी शॉ, विंस्टन चर्चिल, अर्नेस्ट हेमिंग्वे, दलाई लामा और नेल्सन मंडेला जैसी महान विभूतियों को दिया जा चुका है।

Nobel Prize winners List 2020:

नोबेल पुरस्कार 2020 की सूची नीचे दी जा रही है-

1. चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Medicine Nobel Prize 2020)

चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 5 अक्तूबर 2020 को किया गया। पुरस्कारों की घोषणा  स्टॉकहोम की कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट ने किया। मेडिसिन के क्षेत्र में इस साल तीन वैज्ञानिकों को चुना गया है। ये तीन वैज्ञानिक माइकल हाउटन, हार्वे अल्टर और चार्ल्स राइस हैं। Prof. Michael Houghton ब्रिटेन के हैं वहीं Prof. Harvey Alter और Prof. Charles Rice अमेरिकी नागरिक हैं।

इन वैज्ञानिको ने रक्तजनित हेपेटाइटिस, जो सिरोसिस और यकृत कैंसर का प्रमुख कारण है, की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी खोज की वजह से अब हेपेटाइटिस सी का इलाज अब संभव हो सका है।

2. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (Physics Nobel Prize 2020)

भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2020 विजेता की घोषणा हो गया है। इस वर्ष यह पुरस्कार अमेरिका के रोजन पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को संयुक्त रूप से दिया गया है।

Roger Penrose को ब्लैक होल से संबंधित खोज के लिए और Reinhard Genzel और Andrea Ghez को आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए दिया गया है। Nobel Prize for Physics 2020 की घोषणा The Royal Swedish Academy of Sciences ने किया।

3. रसायन का नोबेल पुरस्कार (Chemistry Nobel Prize 2020)

वर्ष 2020 का रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) में नोबेल पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों इमैन्युयेल कारर्पेन्टीएर तथा जेनिफ़र डाडना को संयुक्त रूप से दिया गया है। Nobel Prize for Chemistry 2020 की घोषणा Stockholm स्थित Royal Swedish Academy of Sciences ने की।

रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के क्षेत्र में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार ‘जीनोम एडिटिंग’ पद्धति का विकास करने के लिये इन दोनों को दिया गया है। Prof. Jennifer A. Doudna अमेरिकी हैं वहीँ Emmanuelle Charpentier फ़्रांसीसी हैं।

4. साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Literature Nobel Prize 2020)

2020 में साहित्य (लिटरेचर) का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को दिया गया है। 27 वर्ष बाद कविता की वापसी हुई है। अब तक के इतिहास में वे साहित्य का नोबेल पाने वाली 16वीं महिला हैं और 1993 में टोनी मॉरिसन के Nobel Prize विजेता के बाद पहली अमेरिकी महिला हैं।

लुईस को Nobel Prize उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए दिया गया है। Louise Glück  का अब तक बारह कविता संग्रह और कुछ निबंध प्रकाशित हुए हैं। लुईस ग्लक का सबसे प्रसिद्ध काव्य संग्रह ‘द वाइल्ड आइरिस’ है, जो 1992 ई. में प्रकाशित हुआ था। 

5. शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2020)

2020 का नोबेल शांति पुरस्कार ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ (डब्ल्यूएफपी) को दिया गया है। नॉर्वे की नोबेल समिति ने Nobel Peace Prize 2020 की घोषणा की। World Food Programme को शांति पुरस्कार प्रभावित क्षेत्रों में भुखमरी से लड़ने व शांति कायम करने से जुड़े सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने कोरोना काल में भुखमरी को ख़त्म करने में महत्वपूर्ण कदम उठाया था जिसके लिए उसे यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

6. अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Economic Nobel Prize 2020)

वर्ष 2020 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पॉल आर. मिलग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को सामूहिक रूप से दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने Economic Nobel Prize 2020 की घोषणा की। Paul R. Milgrom और Robert B. Wilson दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से हैं और अमेरिकी नागरिक हैं।

Paul R. Milgrom और Robert B. Wilson को इकोनॉमिक का यह नोबेल पुरस्कार ‘नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी स्वरूप के आविष्कार’ के लिए दिया गया है। इन दोनों ने अध्ययन किया कि नीलामी की प्रक्रिया कैसे काम करती है? इन्होंने ऐसी वस्तुओं और सेवाओं के लिए (जैसे कि रेडियो फ्रीक्वेंसी आदि) नए नीलामी प्रारूपों को तैयार किया, जिन्हें पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल हो गया था। 

Previous articleप्लेटो का काव्य सिद्धान्त और अनुकरण सिद्धान्त
Next articleदिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश के लिए पहली कट ऑफ सूची जारी | Delhi University admissions

4 COMMENTS

  1. इकोनॉमिक के बारे में नहीं दिया गया है

    • इकोनॉमिक का भी अपडेट कर दिया है, अब आप देख सकते हैं…धन्यवाद। #learn_with_KD

  2. Hello admin,
    I am trying to know more about communication in Hindi whereas your portal is opening about Nobel Prize. Is your site hacked??

    • अभय जी यह ब्लॉग ब्लॉगर पर था, इसे वर्डप्रेस पर लाया हूँ, सारी पोस्ट नहीं आ पाई है, कुछ दिन में उपडेट हो जाएगी… समस्या के लिए खेद है..

Comments are closed.