हिंदी क्विज प्रश्न श्रृंखला TGT, PGT, Assistant Professor एवं UGC NET हिंदी
हिंदी कहानी का विकास आधुनिक हिंदी साहित्य के अध्ययन का एक महत्त्वपूर्ण विषय है। हिंदी कहानी के उद्भव से लेकर उसके विभिन्न विकास चरणों, प्रमुख कहानीकारों, उनकी प्रतिनिधि कहानियों तथा कहानी आंदोलनों से संबंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में निरंतर पूछे जाते रहे हैं।
‘हिंदी कहानी का विकास’ क्विज श्रृंखला के दूसरे भाग में इस विषय से संबंधित महत्त्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) संकलित किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और उसकी संक्षिप्त व्याख्या दी गई है, जिससे विद्यार्थियों को तथ्यों को समझने और याद रखने में सहायता मिलेगी।
यह अभ्यास प्रश्नोत्तरी विशेष रूप से UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी, UGC NET/JRF हिंदी, TGT, PGT, DSSSB तथा अन्य हिंदी विषयक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
निर्देश: प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें। उत्तर देने के बाद उपलब्ध व्याख्या अवश्य पढ़ें, ताकि विषय की समझ और अधिक स्पष्ट हो सके।
51. चर्चित कहानी ‘भोलाराम का जीव’ के लेखक कौन हैं?
हरिशंकर परसाई
‘भोलाराम का जीव’ सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार और लालफीताशाही पर हरिशंकर परसाई जी का एक तीखा व्यंग्य है।
शरद जोशी
रवीन्द्रनाथ त्यागी
श्रीलाल शुक्ल
52. जैनेन्द्र के कहानी-संग्रहों को उनके प्रकाशन वर्षों से सुमेलित कीजिए।
कहानी-संग्रह – प्रकाशन वर्ष
(a) फाँसी – (i) 1938
(b) वातायन – (ii) 1948
(c) नीलम देश की राजकन्या – (iii) 1931
(d) पाजेब – (iv) 1929
विकल्प:
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(ii), (d)–(i)
(a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(i), (d)–(ii)
जैनेन्द्र के संग्रह ‘फाँसी’ का प्रकाशन 1929, ‘वातायन’ का 1931, ‘नीलम देश की राजकन्या’ का 1938 और ‘पाजेब’ का 1948 में हुआ।
(a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iv), (d)–(iii)
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iii), (d)–(iv)
53. किस कहानीकार की कहानियों को ‘ब्रेनट्यूमर की कहानियाँ’ कहा जाता है?
श्रीकांत वर्मा
श्रीकांत वर्मा की कहानियों की जटिलता और मानसिक अंतर्द्वंद्व के कारण उन्हें ‘ब्रेनट्यूमर की कहानियाँ’ की संज्ञा दी गई।
निर्मल वर्मा
ज्ञानरंजन
दूधनाथ सिंह
54. निम्नलिखित कहानी-संग्रह–कहानीकार युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
कोसी का घटवार — शेखर जोशी
राजा निरबंसिया — अमरकांत
‘राजा निरबंसिया’ (1957) कमलेश्वर का कहानी-संग्रह है। वहीं ‘कोसी का घटवार’ (1958)— शेखर जोशी, ‘फेंस के इधर-उधर’ (1968)— ज्ञानरंजन और ‘नौ साल छोटी पत्नी’ (1969)— रवीन्द्र कालिया युग्म सुमेलित हैं।
फेंस के इधर-उधर — ज्ञानरंजन
नौ साल छोटी पत्नी — रवीन्द्र कालिया
55. प्रेमचंद को कबीर के बाद हिंदी का सबसे बड़ा व्यंग्यकार किसने माना है?
नामवर सिंह
रामविलास शर्मा
विजयदेव नारायण साही
प्रसिद्ध आलोचक विजयदेव नारायण साही ने प्रेमचंद के साहित्य की मारक क्षमता को देखते हुए उन्हें कबीर के बाद सबसे बड़ा व्यंग्यकार कहा।
हजारी प्रसाद द्विवेदी
56. निम्नलिखित में से कौन-सी कहानी-संग्रह उदय प्रकाश की नहीं है?
और अंत में प्रार्थना
पॉल गोमरा का स्कूटर
पीली छतरी वाली लड़की
हिडिम्बा के गाँव में
‘हिडिम्बा के गाँव में’ (2000) बटरोही की कहानी-संग्रह है। ‘और अंत में प्रार्थना’ (1994), ‘पॉल गोमरा का स्कूटर’ (1997) और ‘पीली छतरी वाली लड़की’ (2001) उदय प्रकाश की कहानी-संग्रह हैं।
57. ‘वारेन हेस्टिंग्ज का सांड’ कहानी के लेखक कौन हैं?
काशीनाथ सिंह
असगर वजाहत
मंजूर एहतेशाम
उदय प्रकाश
‘वारेन हेस्टिंग्ज का सांड’ और ‘पीली छतरी वाली लड़की’ जैसी चर्चित कहानियों के रचयिता समकालीन कथाकार उदय प्रकाश हैं।
58. ‘बिजली’ कहानी के लेखक हैं-
वृन्दावन लाल वर्मा
चतुरसेन शास्त्री
विश्वभरनाथ शर्मा
राधिकारमण प्रसाद सिंह
राधिकारमण प्रसाद सिंह की एक महत्वपूर्ण कहानी ‘बिजली’ है।
59. कृष्णा सोबती की कौन-सी चर्चित कहानी देश के बँटवारे की त्रासदी पर आधारित है?
बादलों के घेरे
सिक्का बदल गया
‘सिक्का बदल गया’ भारत-पाक विभाजन के दर्द और त्रासदी को मार्मिक ढंग से उकेरने वाली कृष्णा सोबती की श्रेष्ठ कहानी है। ‘ए लड़की’ उनकी एक लंबी कहानी है।
यारों के यार
ए लड़की
60. प्रमुख कहानी आंदोलनों को उनके प्रवर्तकों से सुमेलित कीजिए।
कहानी आंदोलन – प्रवर्तक
(a) अकहानी – (i) कमलेश्वर (1972)
(b) सचेतन कहानी – (ii) अमृत राय (1968)
(c) सहज कहानी – (iii) गंगा प्रसाद विमल (1960)
(d) समांतर कहानी – (iv) महीप सिंह (1964)
विकल्प:
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(ii), (d)–(i)
अकहानी (1960) के प्रवर्तक गंगा प्रसाद विमल, सचेतन कहानी (1964) के महीप सिंह, सहज कहानी (1968) के अमृत राय और समांतर कहानी (1972) के कमलेश्वर हैं।
(a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(i), (d)–(ii)
(a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iv), (d)–(iii)
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iii), (d)–(iv)
61: चर्चित कहानी ‘यारों के यार’ की लेखिका कौन हैं?
मन्नू भंडारी
उषा प्रियम्वदा
कृष्णा सोबती
‘यारों के यार’ हिंदी की सशक्त कथाकार कृष्णा सोबती जी की बहुचर्चित कहानी/कहानी-संग्रह है।
शिवानी
62. ‘हिंदी गल्पमाला’ नामक मासिक पत्र का प्रकाशन कब और कहाँ से प्रारम्भ हुआ?
1915 में प्रयाग से
1918 में काशी से
‘हिंदी गल्पमाला’ 1918 में काशी से प्रकाशित होने वाला एक प्रमुख मासिक पत्र था जिसने कहानी विधा को बढ़ावा दिया।
1920 में कानपुर से
1909 में काशी से
63. जनवादी कहानी का प्रमुख वैचारिक आधार क्या है?
अस्तित्ववाद
मार्क्सवाद
जनवादी कहानी का प्रमुख वैचारिक आधार मार्क्सवाद है। इसमें किसानों, मजदूरों, पीड़ितों, दलितों और असहायों के जीवन-संघर्ष तथा शोषण की स्थितियों का चित्रण किया जाता है।
रहस्यवाद
शुद्ध कलावाद
64. जैनेन्द्र कुमार का प्रथम कहानी संग्रह कौन-सा है?
पाजेब
एक रात
फाँसी (1929)
जैनेन्द्र का साहित्यिक सफर कहानी ‘खेल’ से शुरू हुआ, लेकिन उनका पहला प्रकाशित कहानी संग्रह ‘फाँसी’ (1929) है।
वातायन
65. कहानी आंदोलन के प्रवर्तकों को उन पत्रिकाओं से सुमेलित कीजिए जिनके माध्यम से उन्होंने संबंधित आंदोलन आरंभ किया।
प्रवर्तक एवं आंदोलन — पत्रिका
(a) डॉ. महीप सिंह (सचेतन कहानी) – (i) सारिका
(b) अमृत राय (सहज कहानी) – (ii) मंच
(c) कमलेश्वर (समांतर कहानी) – (iii) आधार
(d) राकेश वत्स (सक्रिय कहानी) – (iv) नयी कहानियाँ
विकल्प:
(a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(ii), (d)–(i)
(a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iii), (d)–(iv)
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
डॉ. महीप सिंह ने ‘आधार’ के ‘सचेतन कहानी विशेषांक’ से सचेतन कहानी आंदोलन आरंभ किया। अमृत राय ने ‘नयी कहानियाँ’ से सहज कहानी, कमलेश्वर ने ‘सारिका’ से समांतर कहानी और राकेश वत्स ने ‘मंच’ से सक्रिय कहानी आंदोलन का प्रवर्तन किया।
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(iii)
66. ‘एक दुनिया समानांतर’ नामक कहानी संग्रह के संपादक कौन हैं?
मोहन राकेश
राजेन्द्र यादव
राजेन्द्र यादव जी ने ‘एक दुनिया समानांतर’ नामक प्रसिद्ध कहानी संकलन का संपादन किया था।
कमलेश्वर
धर्मवीर भारती
67. निम्नलिखित में से कौन-सी कहानी-संग्रह दूधनाथ सिंह की नहीं है?
सपाट चेहरे वाला आदमी
माई का शोकगीत
पेपरवेट
‘पेपरवेट’ (1967) गिरिराज किशोर की रचना है। ‘सपाट चेहरे वाला आदमी’ (1967), ‘माई का शोकगीत’ (1992) और धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र (2002) दूधनाथ सिंह के कहानी-संग्रह हैं।
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र
68. फ्रांसीसी साहित्य के ‘एंटी स्टोरी’ के अनुकरण पर हिंदी में किस कहानी आंदोलन का विकास हुआ?
सचेतन कहानी
समांतर कहानी
अ-कहानी
पारंपरिक कहानी के खाँचे को तोड़ने वाली ‘अ-कहानी’ का आंदोलन सीधे तौर पर पश्चिमी ‘एंटी स्टोरी’ से प्रभावित था।
सक्रिय कहानी
69. निम्नलिखित कहानी-संग्रह–कहानीकार युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
जंगल में आग — हिमांशु जोशी
‘जंगल में आग’ (1979) रमेशचंद्र शाह का कहानी-संग्रह है। वहीं ‘मोहनदास’ (2010)— उदय प्रकाश, ‘रैन बसेरा’ (1989)— अब्दुल बिसमिल्लाह और ‘गाँव के लोग’ (1981)— मिथिलेश्वर युग्म सुमेलित हैं।
मोहनदास — उदय प्रकाश
रैन बसेरा — अब्दुल बिसमिल्लाह
गाँव के लोग — मिथिलेश्वर
70. जयशंकर प्रसाद की प्रसिद्ध कहानी ‘गुंडा’ उनके किस कहानी संग्रह में संकलित है?
आकाशदीप
आंधी
इंद्रजाल
बनारस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित चर्चित कहानी ‘गुंडा’, प्रसाद जी के अंतिम कहानी-संग्रह ‘इंद्रजाल’ (1936) में संकलित है।
प्रतिध्वनि
71. ‘सहज कहानी’ का नारा किसने दिया था?
कमलेश्वर
राकेश वत्स
अमृत राय
कहानी में स्वाभाविकता और सहजता लाने के उद्देश्य से प्रेमचंद के पुत्र अमृत राय ने ‘सहज कहानी’ का नारा दिया था।
भैरव प्रसाद गुप्त
72. कहानीकारों को उनके कहानी-संग्रहों से सुमेलित कीजिए।
कहानीकार – कहानी-संग्रह
(a) कमलेश्वर – (i) सतह से उठता आदमी
(b) धर्मवीर भारती – (ii) छोटे-छोटे ताजमहल
(c) राजेन्द्र यादव – (iii) मांस का दरिया
(d) मुक्तिबोध – (iv) बंद गली का आखिरी मकान
विकल्प:
(a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(i), (d)–(ii)
(a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iv), (d)–(iii)
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iii), (d)–(iv)
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(ii), (d)–(i)
‘मांस का दरिया’ (1966) कमलेश्वर, ‘बंद गली का आखिरी मकान’ (1969) धर्मवीर भारती, ‘छोटे-छोटे ताजमहल’ (1962) राजेन्द्र यादव और ‘सतह से उठता आदमी’ (1971) मुक्तिबोध का कहानी-संग्रह है।
73. ‘कहानी स्वरूप और संवेदना’ नामक महत्वपूर्ण पुस्तक के लेखक कौन हैं?
राजेन्द्र यादव
नई कहानी आंदोलन के प्रमुख हस्ताक्षर राजेन्द्र यादव ने कहानी विधा की आलोचनात्मक परख करते हुए यह पुस्तक लिखी।
निर्मल वर्मा
देवीशंकर अवस्थी
नामवर सिंह
74. निम्नलिखित में से कौन-सा कहानी-संग्रह शेखर जोशी का नहीं है?
साथ के लोग
जिन्दगी और जोंक
‘जिन्दगी और जोंक’ अमरकांत का कहानी-संग्रह है। ‘साथ के लोग’, ‘हलवाहा’ और ‘नौरंगी बीमार है’ शेखर जोशी के कहानी-संग्रह हैं।
हलवाहा
नौरंगी बीमार है
75. ‘नई कहानी’ आंदोलन के दौर में उपेन्द्रनाथ ‘अश्क’ द्वारा संपादित किस संकलन में दस नए कथाकारों की चुनी हुई कहानियाँ संकलित हैं?
नई कहानियाँ
संकेत
‘संकेत’ नामक संकलन उपेन्द्रनाथ ‘अश्क’ जी द्वारा संपादित किया गया था, जिसमें नए कथाकारों की कहानियों को जगह मिली थी।
विकल्प
आधार
76. निम्नलिखित कहानीकार–कहानी-संग्रह युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
सृंजय — कामरेड की कोट
रामदरश मिश्र — विदूषक
रघुवीर सहाय — रास्ता इधर से है
काशीनाथ सिंह — भेड़िया
‘भेड़िया’ (1977) शिवप्रसाद सिंह का कहानी-संग्रह है। वहीं रघुवीर सहाय— रास्ता इधर से है (1972), सृंजय— कामरेड की कोट (1993) और रामदरश मिश्र— विदूषक (2002) युग्म सुमेलित हैं।
77. ‘अ-कहानी’ आंदोलन के प्रवर्तक कौन थे?
जगदीश चतुर्वेदी
दूधनाथ सिंह
डॉ. गंगा प्रसाद विमल
फ्रांसीसी ‘एंटी स्टोरी’ से प्रभावित ‘अ-कहानी’ आंदोलन के प्रवर्तक डॉ. गंगा प्रसाद विमल थे।
रवीन्द्र कालिया
78. ‘दुखी चमार, झुरिया, पं. घासीराम’ प्रेमचंद के किस कहानी के पात्र हैं-
सुजान भगत
ठाकुर का कुआँ
बड़े घर की बेटी
सद्गति
‘दुखी चमार, झुरिया, पं. घासीराम’ प्रेमचंद के ‘सद्गति’ कहानी के पात्र हैं।
79. ‘बदबू’ कहानी के लेखक कौन हैं?
शैलेश मटियानी
शेखर जोशी
‘बदबू’ और ‘कोसी का घटवार’ नई कहानी आंदोलन के प्रमुख हस्ताक्षर शेखर जोशी की प्रसिद्ध कहानियाँ हैं।
अमरकांत
मार्कण्डेय
80. कहानीकारों को उनके कहानी-संग्रहों से सुमेलित कीजिए।
कहानीकार – कहानी-संग्रह
(a) राजेन्द्र यादव – (i) सूखा तथा अन्य कहानियाँ
(b) शानी – (ii) सुहागिन तथा अन्य कहानियाँ
(c) निर्मल वर्मा – (iii) ढोल और अन्य कहानियाँ
(d) शैलेश मटियानी – (iv) बिरादरी तथा अन्य कहानियाँ
विकल्प:
(a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(ii), (d)–(i)
(a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iii), (d)–(iv)
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
‘ढोल और अन्य कहानियाँ’ (1972) राजेन्द्र यादव, ‘बिरादरी तथा अन्य कहानियाँ’ (1978) शानी, ‘सूखा तथा अन्य कहानियाँ’ (1995) निर्मल वर्मा और ‘सुहागिन तथा अन्य कहानियाँ’ (1966) शैलेश मटियानी का संग्रह है।
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(iii)
81. ‘काठ का सपना’, ‘विपात्र’ तथा ‘पक्षी और दीमक’ किसकी प्रतिनिधि कहानियाँ हैं?
गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’
‘काठ का सपना’ और ‘विपात्र’ फैंटेसी शैली में लिखी गई मुक्तिबोध की बहुचर्चित कहानियाँ हैं।
धर्मवीर भारती
श्रीकांत वर्मा
कमलेश्वर
82. निम्नलिखित में से कौन-सा कहानी-संग्रह मारकण्डेय का नहीं है?
टूटना
‘टूटना’ (1966) राजेन्द्र यादव का कहानी-संग्रह है। ‘पान फूल’ (1954), ‘महुए का पेड़’ (1957) और ‘भूदान’ (1958) मारकण्डेय के कहानी-संग्रह हैं।
पान फूल
महुए का पेड़
भूदान
83. ‘सेब’ और ‘मुठभेड़’ किसकी चर्चित कहानियाँ हैं?
रघुवीर सहाय
रघुवीर सहाय मुख्य रूप से कवि हैं, लेकिन उन्होंने ‘सेब’ और ‘मुठभेड़’ जैसी कुछ अत्यंत सशक्त कहानियाँ भी लिखी हैं।
श्रीकांत वर्मा
दूधनाथ सिंह
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
84. निर्मल वर्मा के निम्नलिखित कहानी-संग्रह–प्रकाशन वर्ष युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
पिछली गर्मियों में — 1968
परिन्दे — 1962
निर्मल वर्मा का ‘परिन्दे’ का प्रकाशन वर्ष 1960 है। अन्य युग्म सुमेलित हैं।
बीच बहस में — 1973
कव्वे और कालापानी — 1983
85. ‘राजा भोज का सपना’ किसकी कहानी/गद्य रचना है?
भारतेन्दु हरिश्चंद्र
राजा लक्ष्मण सिंह
शिवप्रसाद सिंह ‘सितारे हिंद’
‘राजा भोज का सपना’ राजा शिवप्रसाद सिंह ‘सितारे हिंद’ की एक आरंभिक गद्य कथा है।
इंशाअल्ला खाँ
86. फणीश्वरनाथ रेणु के कहानी-संग्रहों को उनके प्रकाशन वर्षों से सुमेलित कीजिए।
कहानी-संग्रह – प्रकाशन वर्ष
(a) ठुमरी – (i) 1967
(b) आदिम रात्रि की महक – (ii) 1986
(c) अग्निखोर – (iii) 1959
(d) अच्छे आदमी – (iv) 1973
विकल्प:
(a)–(i), (b)–(iii), (c)–(ii), (d)–(iv)
(a)–(iv), (b)–(ii), (c)–(iii), (d)–(i)
(a)–(ii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(iii)
(a)–(iii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(ii)
रेणु के कहानी-संग्रह ‘ठुमरी’ का प्रकाशन 1959, ‘आदिम रात्रि की महक’ का 1967, ‘अग्निखोर’ का 1973 और ‘अच्छे आदमी’ का 1986 में हुआ।
87. मोहन राकेश कृत ‘मलबे का मालिक’ कहानी किस विषय पर आधारित है?
जमींदारी प्रथा के अंत पर
भारत-पाक विभाजन पर
‘मलबे का मालिक’ देश के विभाजन के बाद की स्थितियों पर आधारित है।
औद्योगीकरण पर
साम्प्रदायिक दंगों पर
88. दिल्ली में जनवादी लेखक संघ के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ किस कहानी आंदोलन को संगठित गति मिली?
सचेतन कहानी
सहज कहानी
जनवादी कहानी
‘जनवादी कहानी’ आन्दोलन का सूत्रपात दिल्ली (1982) में जनवादी लेखक संघ के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हुआ।
अकहानी
89. चर्चित कहानी ‘ए खाने आकाश नाई’ की लेखिका कौन हैं?
कृष्णा सोबती
चित्रा मुद्गल
मन्नू भंडारी
यह मन्नू भंडारी द्वारा लिखित एक चर्चित कहानी है जिसका अर्थ है ‘यहाँ आकाश नहीं है’।
राजी सेठ
90. निम्नलिखित में से कौन-सा कहानी-संग्रह मोहन राकेश का नहीं है?
इन्सान के खण्डहर
जानवर और जानवर
एक और जिन्दगी
खोई हुई दिशाएँ
‘खोई हुई दिशाएँ’ (1963) कमलेश्वर का कहानी-संग्रह है। इन्सान के खण्डहर (1950), जानवर और जानवर (1958) और एक और जिन्दगी (1961) मोहन राकेश के कहानी-संग्रह हैं।
91. आजादी के बाद हिंदी कहानी आंदोलनों का सही विकास क्रम क्या है?
हिंदी कहानी में आंदोलनों का यह क्रम ऐतिहासिक रूप से एकदम सटीक है।
सचेतन कहानी -> समांतर कहानी -> नई कहानी -> अकहानी
नई कहानी -> समांतर कहानी -> सक्रिय कहानी -> अकहानी
92. निम्नलिखित कहानीकार–कहानी-संग्रह युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
संजीव — दुनिया की सबसे हसीन औरत
ममता कालिया — एक अदद औरत
रघुवीर सहाय — बोलने वाली औरत
‘बोलने वाली औरत’ (2000) ममता कालिया का कहानी-संग्रह है। वहीं ‘रघुवीर सहाय’ की एक कहानी ‘मेरे और नंगी औरत के बीच’ है। अन्य विकल्प ममता कालिया— एक अदद औरत (1979), संजीव— दुनिया की सबसे हसीन औरत (1993) और मालती जोशी— औरत एक रात है (2001) सुमेलित हैं।
मालती जोशी — औरत एक रात है
93. निम्नलिखित में से कौन-सा कहानी-संग्रह अज्ञेय का नहीं है?
विपथगा
कोठरी की बात
एक रात
‘एक रात’ (1935) जैनेन्द्र का कहानी-संग्रह है। ‘विपथगा’ (1937), ‘कोठरी की बात’ (1945) और ‘शरणार्थी’ (1948) अज्ञेय के कहानी-संग्रह हैं।
शरणार्थी
94. ‘उस रात की गंध’ कहानी-संग्रह किसका है?
सुरेन्द्र अरोड़ा
धीरेन्द्र अस्थाना
‘उस रात की गंध’ धीरेन्द्र अस्थाना द्वारा रचित एक चर्चित कहानी संग्रह है।
निरूपमा सेवती
नरेश मेहता
95. सक्रिय कहानी को मनुष्य की चेतनात्मक ऊर्जा और जीवंतता की कहानी किसने कहा है?
राकेश वत्स
राकेश वत्स सक्रिय कहानी के प्रवर्तक हैं। उन्होंने लिखा है, “सक्रिय कहानी का सीधा और स्पष्ट मतलब है कि चेतनात्मक ऊर्जा और जीवन्तता की कहानी।”
कमलेश्वर
अमृत राय
डॉ. महीप सिंह
96. कहानीकारों को उनके कहानी-संग्रहों से सुमेलित कीजिए।
कहानीकार – कहानी-संग्रह
(a) शिवानी – (i) जगदम्बा बाबू गाँव आ रहे हैं
(b) मृणाल पाण्डे – (ii) आदम और हव्वा
(c) चित्रा मुद्गल – (iii) लाल हवेली
(d) मेहरुन्निसा परवेज – (iv) एक स्त्री का विदागीत
विकल्प:
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
‘लाल हवेली’ (1965) शिवानी, ‘एक स्त्री का विदागीत’ (1983) मृणाल पाण्डे, ‘जगदम्बा बाबू गाँव आ रहे हैं’ (1992) चित्रा मुद्गल और ‘आदम और हव्वा’ (1972) मेहरुन्निसा परवेज का कहानी-संग्रह है।
(a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(ii), (d)–(i)
(a)–(i), (b)–(ii), (c)–(iii), (d)–(iv)
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(iii)
97. निम्नलिखित में से कौन-सा कहानी-संग्रह यशपाल का नहीं है?
फूलों का कुर्ता
दीवाली और होली
‘दीवाली और होली’ (1942) इलाचंद्र जोशी का कहानी-संग्रह है। ‘फूलों का कुर्ता’ (1949), ‘उत्तमी की माँ’ (1955) और ‘खच्चर और आदमी’ (1965) यशपाल के कहानी-संग्रह हैं।
उत्तमी की माँ
खच्चर और आदमी
98. अकहानी की प्रवृत्तियों की आलोचना करने वाली लेखमाला ‘अय्याश प्रेतों का विद्रोह’ के लेखक और प्रकाशन-पत्रिका का सही युग्म कौन-सा है?
राजेन्द्र यादव — हंस
मोहन राकेश — नयी कहानियाँ
महीप सिंह — आधार
कमलेश्वर — धर्मयुग
कमलेश्वर ने अकहानीकारों के भोगवादी प्रवृत्ति का विरोध करते हुए ‘धर्मयुग’ में ‘अज्ञात प्रेतों का विद्रोह’ शीर्षक से एक लेख प्रकाशित करवाया।
99. बंग महिला के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
(a) ‘बंग महिला’ का मूल नाम राजेन्द्रबाला घोष था। वे मिर्जापुर निवासी बाबू पूर्णचन्द्र की धर्मपत्नी थीं।
(b) ‘बंग महिला’ को हिंदी की प्रथम कहानी लेखिका माना जाता है।
(c) भवदेव पाण्डेय ने ‘बंग महिला’ की रचना ‘चंद्रदेव से मेरी बातें’ को हिंदी की पहली राजनीतिक कहानी माना है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
केवल (a) और (b)
केवल (b) और (c)
केवल (a) और (c)
(a), (b) और (c)
बंग महिला (राजेन्द्रबाला घोष) के संबंध में उपर्युक्त तीनों कथन सही हैं।
100. निम्नलिखित कहानी-संग्रह–प्रकाशन वर्ष युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
कर्मनाशा की हार — 1956
शिवप्रसाद सिंह का कहानी-संग्रह ‘कर्मनाशा की हार’ 1958 में प्रकाशित हुआ था। अन्य संग्रह कस्बे का आदमी (1958) कमलेश्वर, खेल खिलौने (1954) राजेन्द्र यादव और हंसा जाए अकेला (1957) मारकण्डेय सुमेलित हैं।