हिंदी साहित्य का इतिहास MCQ भाग 2 | Hindi Quiz

0
8
Hindi Quiz for TGT PGT Assistant Professor and UGC NET Hindi
हिंदी क्विज प्रश्न श्रृंखला TGT, PGT, Assistant Professor एवं UGC NET हिंदी

हिंदी साहित्य के इतिहास की क्विज़ शृंखला के दूसरे भाग में आपका स्वागत है। इस भाग में साहित्येतिहास-लेखन, प्रमुख इतिहासकारों, उनके ग्रंथों तथा काल-विभाजन से संबंधित 50 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या दी गई है, जिससे आप अपनी तैयारी परखने के साथ पढ़े हुए तथ्यों की पुनरावृत्ति कर सकते हैं।

कैसे हल करें: पहले स्वयं उत्तर चुनें, फिर सही उत्तर और व्याख्या से मिलान करें।

51. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ की प्रमुख विशेषता कौन-सी है?
कवियों का वर्णक्रमानुसार परिचय प्रस्तुत करना।
कवियों के जीवनवृत्त और उनकी कृतियों की सूची को प्रमुखता देना।
कवियों के जीवनवृत्त की अपेक्षा रचनाओं के साहित्यिक मूल्यांकन को प्रमुखता देना।
शुक्ल जी ने रचनाओं की काव्यगत विशेषताओं और साहित्यिक महत्त्व का मूल्यांकन किया। उन्होंने साहित्य के विकास को युगीन परिस्थितियों और जनता की चित्तवृत्ति से जोड़ा। पूर्वपरंपरा की निरंतरता पर विशेष बल हजारी प्रसाद द्विवेदी ने दिया।
साहित्यिक प्रवृत्तियों के विवेचन में पूर्वपरंपरा की निरंतरता को सर्वाधिक महत्त्व देना।
52. रामकुमार वर्मा का ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ किस वर्ष प्रकाशित हुआ?
1957 ई.
1938 ई.
रामकुमार वर्मा के ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ का प्रकाशन 1938 ई. में हुआ।
1929 ई.
1923 ई.
53. नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रकाशित ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के आठवें खंड ‘हिंदी साहित्य का अभ्युत्थान : भारतेन्दु काल’ के संपादक कौन हैं?
लक्ष्मीनारायण सुधांशु
विनयमोहन शर्मा
आठवें खंड ‘हिंदी साहित्य का अभ्युत्थान : भारतेन्दु काल’ का संपादन विनयमोहन शर्मा ने किया। इस खंड की काल-सीमा 1900–1950 वि.सं. है।
हरवंशलाल शर्मा
सुधाकर पाण्डेय
54. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: ‘हिंदी साहित्य : बीसवीं शताब्दी’ (1942 ई.) नंददुलारे वाजपेयी की कृति है।
कथन II: ‘नया साहित्य : नये प्रश्न’ (1955 ई.) के लेखक भी नंददुलारे वाजपेयी हैं।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
नंददुलारे वाजपेयी की ‘हिंदी साहित्य : बीसवीं शताब्दी’ 1942 ई. में और ‘नया साहित्य : नये प्रश्न’ 1955 ई. में प्रकाशित हुई।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
55. निम्नलिखित ग्रंथों का प्रकाशन-वर्ष के अनुसार सही कालक्रम चुनिए।
(a) हिंदी साहित्य विमर्श
(b) हिंदी काव्यधारा
(c) कविता कौमुदी
(d) हिंदी साहित्य का विवेचनात्मक इतिहास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
3 → 2 → 4 → 1
3 → 1 → 4 → 2
प्रकाशन-क्रम है—‘कविता कौमुदी’ (1917 ई.), ‘हिंदी साहित्य विमर्श’ (1923 ई.), ‘हिंदी साहित्य का विवेचनात्मक इतिहास’ (1930 ई.) और ‘हिंदी काव्यधारा’ (1944 ई.)।
2 → 4 → 1 → 3
3 → 4 → 2 → 1
56. रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’ ने रीतिकाल के लिए किस नाम का प्रयोग किया?
गद्य काल
अलंकृत काल
शृंगार काल
कला काल
रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’ ने रीतिकाल को ‘कला काल’ कहा। ‘शृंगार काल’ नाम विश्वनाथ प्रसाद मिश्र और ‘अलंकृत काल’ नाम मिश्रबंधुओं ने दिया।
57. गार्सा द तासी के ग्रंथ ‘इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी’ के शीर्षक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: ‘ऐन्दुई’ का आशय हिंदवी या हिंदी से है।
कथन II: ‘ऐन्दुस्तानी’ का आशय हिंदुस्तानी या उर्दू से है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
तासी के ग्रंथ के शीर्षक में ‘ऐन्दुई’ हिंदी या हिंदवी और ‘ऐन्दुस्तानी’ हिंदुस्तानी या उर्दू के लिए प्रयुक्त है। इस ग्रंथ में दोनों भाषाओं के कवियों का परिचय संकलित है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
58. भक्तिकाल को हिंदी काव्य का ‘स्वर्णयुग’ किसने कहा है?
महावीर प्रसाद द्विवेदी
जार्ज ग्रियर्सन
जार्ज ग्रियर्सन ने भक्तिकाल को हिंदी काव्य का स्वर्णयुग माना। उन्होंने सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दी के भक्तिकाव्य को विशेष महत्त्व दिया।
रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’
गणपतिचन्द्र गुप्त
59. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ में हिंदी साहित्य को कितने मुख्य कालखंडों में विभाजित किया है?
तीन
पाँच
सात
चार
शुक्ल जी के चार मुख्य कालखंड हैं—आदिकाल (वीरगाथाकाल), पूर्व-मध्यकाल (भक्तिकाल), उत्तर-मध्यकाल (रीतिकाल) और आधुनिक काल (गद्यकाल)।
60. रामकुमार वर्मा के ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: इसमें 693–1693 ई. तक की कालावधि का विवेचन है।
कथन II: इसमें आधुनिक काल के साहित्य का भी विस्तृत विवेचन किया गया है।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
रामकुमार वर्मा के इस ग्रंथ में 693–1693 ई. तक के साहित्य का विवेचन है। इसका विषय-विस्तार संधिकाल, चारणकाल और भक्तिकाल तक है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
61. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के नौवें खंड ‘द्विवेदी काल’ के संपादक सुधाकर पाण्डेय हैं।
कथन II: इस खंड का संपादन राजबली पाण्डेय ने किया है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
नौवें खंड ‘द्विवेदी काल’ के संपादक सुधाकर पाण्डेय हैं। राजबली पाण्डेय ने प्रथम खंड ‘हिंदी साहित्य की पीठिका’ का संपादन किया है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
62. 1931 ई. में प्रकाशित ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ के लेखक कौन हैं?
रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’
रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’ के ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ का प्रकाशन 1931 ई. में हुआ। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का इसी शीर्षक का ग्रंथ 1929 ई. में प्रकाशित हुआ था।
रामचन्द्र शुक्ल
रामकुमार वर्मा
कृष्णशंकर शुक्ल
63. ग्रंथ और प्रकाशन-वर्ष का असुमेलित युग्म चुनिए।
ब्रजमाधुरी सार — 1923 ई.
खड़ी बोली हिंदी साहित्य का इतिहास — 1941 ई.
हिंदी साहित्य का विवेचनात्मक इतिहास — 1930 ई.
मॉडर्न हिंदी लिटरेचर — 1930 ई.
इन्द्रनाथ मदान की कृति ‘मॉडर्न हिंदी लिटरेचर’ का प्रकाशन 1939 ई. में हुआ।
64. रीतिकाल के नामकरण के संबंध में असुमेलित युग्म चुनिए।
अलंकृत काल — मिश्रबंधु
रीतिकाल — रामचन्द्र शुक्ल
रीतिकाव्य — जार्ज ग्रियर्सन
शृंगार काल — मिश्रबंधु
‘शृंगार काल’ नाम विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने दिया। मिश्रबंधुओं ने इस काल के लिए ‘अलंकृत काल’ नाम का प्रयोग किया।
65. गार्सा द तासी का साहित्येतिहास ग्रंथ किस नगर में मुद्रित हुआ था?
पेरिस
तासी का ग्रंथ ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की प्राच्य साहित्य-अनुवादक समिति की ओर से पेरिस में मुद्रित हुआ था।
कलकत्ता
लखनऊ
लंदन
66. जार्ज ग्रियर्सन के साहित्येतिहास ग्रंथ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: इसमें ‘जायसी की प्रेम कविता’ और ‘ब्रज का कृष्ण संप्रदाय’ जैसे शीर्षक हैं।
कथन II: इसके सभी कालखंडों के नामकरण का आधार एक ही है।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
ग्रियर्सन के यहाँ ‘जायसी की प्रेम कविता’, ‘ब्रज का कृष्ण संप्रदाय’, ‘अठारहवीं शताब्दी’ और ‘कंपनी के शासन में हिंदुस्तान’ जैसे शीर्षक हैं। इनमें कवि, धार्मिक संप्रदाय, शताब्दी और शासन जैसे विभिन्न आधार मिलते हैं।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
67. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ में प्रयुक्त मुख्य कालों का उनके अन्य नामों से सुमेलन कीजिए।
सूची I (मुख्य काल) — सूची II — (अन्य नाम)
(a) आदिकाल — (i) रीतिकाल
(b) पूर्व-मध्यकाल — (ii) गद्यकाल
(c) उत्तर-मध्यकाल — (iii) वीरगाथाकाल
(d) आधुनिक काल — (iv) भक्तिकाल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)–(i), (b)–(iii), (c)–(ii), (d)–(iv)
(a)–(ii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(iii)
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
शुक्ल जी ने आदिकाल को वीरगाथाकाल, पूर्व-मध्यकाल को भक्तिकाल, उत्तर-मध्यकाल को रीतिकाल और आधुनिक काल को गद्यकाल कहा है।
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(ii), (d)–(i)
68. रामकुमार वर्मा का ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ कितने प्रकरणों में विभाजित है?
चार
पाँच
छह
सात
‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ सात प्रकरणों में विभाजित है। इसमें संधिकाल से भक्तिकाल तक के साहित्य का विवेचन है।
69. ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के निम्नलिखित खंडों का उनके संपादकों से सुमेलन कीजिए।
सूची I (खंड) — सूची II (संपादक)
(a) उत्कर्ष काल: काव्य — (i) निर्मला जैन
(b) उत्कर्ष काल: नाटक — (ii) लक्ष्मीनारायण सुधांशु
(c) कथा साहित्य — (iii) नगेन्द्र
(d) समालोचना, निबंध और पत्रकारिता — (iv) सावित्री सिन्हा और दशरथ ओझा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)–(ii), (b)–(iii), (c)–(iv), (d)–(i)
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
दसवें खंड ‘उत्कर्ष काल: काव्य’ के संपादक नगेन्द्र, ग्यारहवें ‘उत्कर्ष काल: नाटक’ के सावित्री सिन्हा, लक्ष्मीनारायण लाल और दशरथ ओझा, बारहवें ‘कथा साहित्य’ की निर्मला जैन तथा तेरहवें ‘समालोचना, निबंध और पत्रकारिता’ के लक्ष्मीनारायण सुधांशु हैं।
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iii), (d)–(iv)
(a)–(i), (b)–(iii), (c)–(ii), (d)–(iv)
70. निम्नलिखित में से कौन-सी कृति उदयनारायण तिवारी की है?
हिंदी साहित्य का उद्भव और विकास
हिंदी भाषा और साहित्य
हिंदी भाषा का उद्गम और विकास
‘हिंदी भाषा का उद्गम और विकास’ उदयनारायण तिवारी की कृति है। ‘हिंदी साहित्य का उद्भव और विकास’ हजारी प्रसाद द्विवेदी, ‘हिंदी भाषा और साहित्य’ श्यामसुंदर दास तथा ‘हिंदी भाषा और साहित्य का विकास’ हरिऔध की कृतियाँ हैं।
हिंदी भाषा और साहित्य का विकास
71. मिश्रबंधुओं के ‘पूर्व प्रारंभिक काल’ के संबंध में सही कथन चुनिए।
(a) इसकी समय-सीमा 700–1343 वि.सं. है।
(b) इसकी समय-सीमा 700–1343 ई. है।
(c) यह प्रारंभिक काल का पहला उपविभाग है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
केवल (a) और (c)
मिश्रबंधुओं के काल-विभाजन में ‘पूर्व प्रारंभिक काल’, प्रारंभिक काल का पहला उपविभाग है। इसकी समय-सीमा 700–1343 वि.सं. है।
केवल (b) और (c)
केवल (a) और (b)
(a), (b) और (c)
72. उदयनारायण तिवारी, गोविन्द त्रिगुणायत और महेन्द्रनाथ दुबे ने हिंदी साहित्य का काल-विभाजन मुख्यतः किस आधार पर किया है?
राजनीतिक परिवर्तनों के आधार पर
भाषा के विकास के आधार पर
इन विद्वानों ने अवहट्ठ, ब्रजबुलि, पुरानी ब्रजी, अवधी और खड़ी बोली आदि भाषारूपों के विकास के आधार पर हिंदी साहित्य के कालों का विभाजन किया है।
धार्मिक संप्रदायों के आधार पर
प्रमुख कवियों की काव्य-प्रवृत्तियों के आधार पर
73. ‘भाषा काव्य संग्रह’ किसकी कृति है?
शिवसिंह सेंगर
पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
रामनरेश त्रिपाठी
महेशदत्त शुक्ल
‘भाषा काव्य संग्रह’ के लेखक महेशदत्त शुक्ल हैं।
74. जार्ज ग्रियर्सन ने ‘चारण काल’ की समय-सीमा क्या निर्धारित की है?
700–1300 ई.
जार्ज ग्रियर्सन ने हिंदी साहित्य के आरंभिक काल को ‘चारण काल’ कहा और इसकी समय-सीमा 700–1300 ई. निर्धारित की।
750–1000 वि.सं.
1184–1350 ई.
1050–1375 वि.सं.
75. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘वीरगाथाकाल’ की समय-सीमा क्या निर्धारित की है?
750–1000 वि.सं.
1184–1350 ई.
700–1300 ई.
1050–1375 वि.सं.
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ में आदिकाल को ‘वीरगाथाकाल’ नाम दिया। इसकी समय-सीमा विक्रम संवत् 1050–1375 है।
76. रामकुमार वर्मा ने हिंदी का प्रथम कवि किसे माना है?
सरहपा
चंदबरदाई
पुष्य कवि
स्वयंभू
रामकुमार वर्मा ने ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ में स्वयंभू को हिंदी का प्रथम कवि माना है।
77. ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के चौदहवें खंड ‘अद्यतन काल’ के संपादन से संबंधित विद्वानों का सही युग्म कौन-सा है?
देवेन्द्रनाथ शर्मा और विजयेन्द्र स्नातक
हरवंशलाल शर्मा और कैलाशचन्द्र भाटिया
चौदहवें खंड ‘अद्यतन काल’ के संपादन से हरवंशलाल शर्मा और कैलाशचन्द्र भाटिया जुड़े हैं।
सावित्री सिंह और दशरथ ओझा
करुणापति त्रिपाठी और वासुदेव सिंह
78. ‘हिंदी साहित्य विमर्श’ के लेखक कौन हैं?
पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
‘हिंदी साहित्य विमर्श’ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की कृति है। इसका प्रकाशन 1923 ई. में हुआ।
रामनरेश त्रिपाठी
सूर्यकान्त शास्त्री
महेशदत्त शुक्ल
79. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: मिश्रबंधुओं ने ‘उत्तरारंभिक काल’ की समय-सीमा विक्रम संवत् 1344–1444 निर्धारित की है।
कथन II: मिश्रबंधुओं के काल-विभाजन में ‘उत्तरारंभिक काल’, ‘अलंकृत काल’ का उपविभाग है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
‘उत्तरारंभिक काल’ प्रारंभिक काल का दूसरा उपविभाग है और इसकी समय-सीमा 1344–1444 वि.सं. है। अलंकृत काल के उपविभाग ‘पूर्वालंकृत काल’ और ‘उत्तरालंकृत काल’ हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
80. हिंदी भाषा में लिखा गया हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास-ग्रंथ कौन-सा है?
शिवसिंह सरोज
भाषा काव्य संग्रह
महेशदत्त शुक्ल का ‘भाषा काव्य संग्रह’ हिंदी भाषा में लिखा गया हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास-ग्रंथ माना जाता है। इसका प्रकाशन 1873 ई. में नवलकिशोर प्रेस, लखनऊ से हुआ।
मिश्रबंधु विनोद
हिंदी साहित्य का इतिहास
81. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: महेशदत्त शुक्ल का ‘भाषा काव्य संग्रह’ 1873 ई. में प्रकाशित हुआ।
कथन II: ‘भाषा काव्य संग्रह’ का प्रकाशन नवलकिशोर प्रेस, लखनऊ से हुआ।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
महेशदत्त शुक्ल का ‘भाषा काव्य संग्रह’ 1873 ई. में नवलकिशोर प्रेस, लखनऊ से प्रकाशित हुआ।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
82. जार्ज ग्रियर्सन ने ‘चारण काल’ के अंतर्गत निम्नलिखित में से किन कवियों को सम्मिलित किया है?
(a) पुष्य कवि
(b) जगनिक
(c) शार्ङ्गधर
(d) तुलसीदास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a), (b), (c) और (d)
केवल (a) और (d)
केवल (a), (b) और (c)
ग्रियर्सन ने पुष्य कवि, जगनिक और शार्ङ्गधर को ‘चारण काल’ में सम्मिलित किया है। उनके इतिहास में तुलसीदास का विवेचन ‘तुलसीदास’ शीर्षक स्वतंत्र प्रकरण में है।
केवल (b) और (d)
83. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘भक्तिकाल’ की समय-सीमा क्या निर्धारित की है?
1700–1900 वि.सं.
1900–1984 वि.सं.
1375–1700 वि.सं.
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने पूर्व-मध्यकाल को ‘भक्तिकाल’ कहा है। उन्होंने इसकी समय-सीमा विक्रम संवत् 1375 से 1700 निर्धारित की है।
1050–1375 वि.सं.
84. रामकुमार वर्मा के ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ से संबंधित सूची I का सूची II से सुमेलन कीजिए।
सूची I — सूची II
(a) ज्ञानाश्रयी शाखा के लिए प्रयुक्त नाम — (i) डिंगल साहित्य
(b) प्रेमाश्रयी शाखा के लिए प्रयुक्त नाम — (ii) संतकाव्य
(c) संधिकाल में विवेचित साहित्य — (iii) सिद्ध और जैन साहित्य
(d) चारणकाल में विवेचित साहित्य — (iv) प्रेमकाव्य
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)–(iv), (b)–(ii), (c)–(iii), (d)–(i)
(a)–(ii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(iii)
(a)–(ii), (b)–(iv), (c)–(iii), (d)–(i)
रामकुमार वर्मा ने ज्ञानाश्रयी शाखा के लिए ‘संतकाव्य’ और प्रेमाश्रयी शाखा के लिए ‘प्रेमकाव्य’ नामों का प्रयोग किया। उन्होंने संधिकाल में सिद्ध और जैन साहित्य तथा चारणकाल में डिंगल साहित्य का विवेचन किया है।
(a)–(iii), (b)–(ii), (c)–(iv), (d)–(i)
85. ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के खंडों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: पंद्रहवें खंड ‘आंतर भारती हिंदी साहित्य’ के संपादक नगेन्द्र और राहुल सांकृत्यायन हैं।
कथन II: सोलहवें खंड ‘हिंदी का लोक साहित्य’ के संपादक कृष्णदेव उपाध्याय हैं।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के पंद्रहवें खंड ‘आंतर भारती हिंदी साहित्य’ का संपादन नगेन्द्र और राहुल सांकृत्यायन ने किया। सोलहवें खंड ‘हिंदी का लोक साहित्य’ के संपादक कृष्णदेव उपाध्याय हैं।
86. ‘कविता कौमुदी’ किसकी कृति है?
करुणापति त्रिपाठी
चिंतामणि त्रिपाठी
रामनरेश त्रिपाठी
‘कविता कौमुदी’ रामनरेश त्रिपाठी की कृति है। इसका प्रकाशन 1917 ई. में हुआ।
रामकुमार वर्मा
87. मिश्रबंधुओं के काल-विभाजन के अनुसार कालों का उनकी समय-सीमाओं से सुमेलन कीजिए।
सूची I (काल) — सूची II (समय-सीमा)
(a) पूर्व माध्यमिक काल — (i) 1561–1680 वि.सं.
(b) प्रौढ़ माध्यमिक काल — (ii) 1791–1889 वि.सं.
(c) पूर्वालंकृत काल — (iii) 1445–1560 वि.सं.
(d) उत्तरालंकृत काल — (iv) 1681–1790 वि.सं.
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)–(iii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(ii)
मिश्रबंधुओं ने पूर्व माध्यमिक काल की सीमा 1445–1560 वि.सं. और प्रौढ़ माध्यमिक काल की सीमा 1561–1680 वि.सं. निर्धारित की है। पूर्वालंकृत काल की सीमा 1681–1790 वि.सं. तथा उत्तरालंकृत काल की सीमा 1791–1889 वि.सं. है।
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(iii)
(a)–(iv), (b)–(ii), (c)–(i), (d)–(iii)
(a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(i), (d)–(ii)
88. उदयनारायण तिवारी, गोविन्द त्रिगुणायत और महेन्द्रनाथ दुबे के भाषाधारित काल-विभाजन के अनुसार निम्नलिखित का सुमेलन कीजिए।
सूची I (विभाग) — सूची II (भाषारूप या काल)
(a) पृष्ठभूमि — (i) ब्रजभाषा–अवधी काल
(b) उन्मेष काल — (ii) खड़ी बोली काल
(c) पूर्व भाग — (iii) अवहट्ठ काल
(d) उत्तर भाग — (iv) ब्रजबुलि, पुरानी ब्रजी, कौरवी या खड़ी बोली तथा अवधी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
इस विभाजन में पृष्ठभूमि का संबंध अवहट्ठ काल से है। उन्मेष काल में ब्रजबुलि, पुरानी ब्रजी, कौरवी या खड़ी बोली तथा अवधी सम्मिलित हैं। पूर्व भाग ब्रजभाषा–अवधी काल और उत्तर भाग खड़ी बोली काल से संबंधित है।
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iv), (d)–(iii)
(a)–(i), (b)–(iv), (c)–(ii), (d)–(iii)
(a)–(ii), (b)–(i), (c)–(iii), (d)–(iv)
89. ‘शिवसिंह सरोज’ के संबंध में असत्य कथन चुनिए।
इसमें कवियों के जीवन-चरित के साथ उनकी कविताओं के उदाहरण भी हैं।
इसका स्वरूप कवि-वृत्त-संग्रह का है।
इसके रचनाकार मौलवी करीमुद्दीन हैं।
‘शिवसिंह सरोज’ के रचनाकार शिवसिंह सेंगर हैं। इसमें कवियों के जीवनवृत्त और उनकी कविताओं के उदाहरण संकलित हैं। मौलवी करीमुद्दीन ‘तजकिरा-ई-शुअराई-हिंदी’ के लेखक हैं।
यह हिंदी भाषा में लिखा गया ग्रंथ है।
90. ग्रियर्सन ने ‘चारण काल’ के अंतर्गत कितने कवियों का उल्लेख किया है?
नौ
ग्रियर्सन ने ‘चारण काल’ के अंतर्गत नौ कवियों का उल्लेख किया है—पुष्य कवि, खुमाण सिंह, केदार, कुमार पाल, अनन्यदास, चन्द, जगनिक, जोधराज और शार्ङ्गधर।
तेरह
ग्यारह
सात
91. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के काल-विभाजन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: उत्तर-मध्यकाल की समय-सीमा विक्रम संवत् 1700–1900 है।
कथन II: उत्तर-मध्यकाल का दूसरा नाम ‘गद्यकाल’ है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
शुक्ल जी ने उत्तर-मध्यकाल को ‘रीतिकाल’ कहा है और इसकी समय-सीमा विक्रम संवत् 1700–1900 निर्धारित की है। ‘गद्यकाल’ उनके काल-विभाजन में आधुनिक काल का दूसरा नाम है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
92. रामकुमार वर्मा ने ‘संधिकाल’ की समय-सीमा क्या निर्धारित की है?
1000–1375 वि.सं.
750–1000 वि.सं.
रामकुमार वर्मा ने संधिकाल की समय-सीमा विक्रम संवत् 750 से 1000 निर्धारित की है। उन्होंने इस काल के अंतर्गत सिद्ध और जैन साहित्य का विवेचन किया है।
700–1300 ई.
1050–1375 वि.सं.
93. ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के खंडों का उनकी काल-सीमाओं से सुमेलन कीजिए।
सूची I (खंड) — सूची II (काल-सीमा)
(a) भारतेन्दु काल — (i) 1975–1995 वि.सं.
(b) द्विवेदी काल — (ii) 1995–2017 वि.सं.
(c) उत्कर्ष काल के काव्य, नाटक और कथा-साहित्य संबंधी खंड — (iii) 1900–1950 वि.सं.
(d) अद्यतन काल — (iv) 1950–1975 वि.सं.
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ में भारतेन्दु काल संबंधी आठवें खंड की सीमा 1900–1950 वि.सं. और द्विवेदी काल संबंधी नौवें खंड की सीमा 1950–1975 वि.सं. है। उत्कर्ष काल के काव्य, नाटक और कथा-साहित्य संबंधी खंड 1975–1995 वि.सं. तथा चौदहवाँ खंड ‘अद्यतन काल’ 1995–2017 वि.सं. की अवधि से संबंधित हैं।
(a)–(iv), (b)–(i), (c)–(iii), (d)–(ii)
(a)–(i), (b)–(iv), (c)–(ii), (d)–(iii)
(a)–(i), (b)–(iii), (c)–(iv), (d)–(ii)
94. निम्नलिखित में से ग्रंथ और लेखक का असुमेलित युग्म कौन-सा है?
हिंदी साहित्य का विवेचनात्मक इतिहास — सूर्यकान्त शास्त्री
हिंदी साहित्य का इतिहास (1931 ई.) — रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’
हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास — रामकुमार वर्मा
हिंदी साहित्य का विवेचनात्मक इतिहास — रामकुमार वर्मा
‘हिंदी साहित्य का विवेचनात्मक इतिहास’ के लेखक सूर्यकान्त शास्त्री हैं। रामकुमार वर्मा की कृति का नाम ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ है। इसलिए विकल्प असुमेलित है।
95. मिश्रबंधुओं ने ‘परिवर्तन काल’ की समय-सीमा क्या निर्धारित की है?
1890–1925 वि.सं.
मिश्रबंधुओं ने ‘परिवर्तन काल’ की समय-सीमा विक्रम संवत् 1890 से 1925 निर्धारित की है। उनके काल-विभाजन में यह अलंकृत काल के बाद और वर्तमान काल से पहले आता है।
1900–1984 वि.सं.
1791–1889 वि.सं.
1938–1953 ई.
96. मौलवी करीमुद्दीन के ‘तजकिरा-ई-शुअराई-हिंदी’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: इसमें कवियों का विवरण प्रस्तुत करते समय कालक्रम का ध्यान रखा गया है।
कथन II: इसमें हिंदी साहित्य का काल-विभाजन और कालों का नामकरण भी किया गया है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
मौलवी करीमुद्दीन ने कवियों के विवरण में कालक्रम का ध्यान रखा है, लेकिन साहित्य का काल-विभाजन और कालों का नामकरण नहीं किया है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
97. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किन इतिहासकारों के ग्रंथों को ‘कवि-वृत्त-संग्रह’ कहा है?
गार्सा द तासी, रामकुमार वर्मा और हजारी प्रसाद द्विवेदी
शिवसिंह सेंगर, जार्ज ग्रियर्सन और मिश्रबंधु
शुक्ल जी ने शिवसिंह सेंगर, जार्ज ग्रियर्सन और मिश्रबंधुओं के इतिहास ग्रंथों को ‘कवि-वृत्त-संग्रह’ कहा है। इन ग्रंथों में कवियों के जीवनवृत्त और उनकी रचनाओं के परिचय की प्रधानता है।
रामकुमार वर्मा, गणपतिचन्द्र गुप्त और नगेन्द्र
हजारी प्रसाद द्विवेदी, विश्वनाथ प्रसाद मिश्र और बच्चन सिंह
98. ग्रियर्सन के ‘द मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ में निम्नलिखित में से कौन-सा शीर्षक सम्मिलित नहीं है?
पंद्रहवीं शती का धार्मिक पुनर्जागरण
जागरण-सुधार काल
‘जागरण-सुधार काल’ नाम नगेन्द्र-संपादित ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ में द्विवेदी काल के लिए प्रयुक्त है। यह ग्रियर्सन के काल-विभाजन का अंग नहीं है।
कंपनी के शासन में हिंदुस्तान
महारानी विक्टोरिया के शासन में हिंदुस्तान
99. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ में आधुनिक काल का आरंभ किस विक्रम संवत् से माना है?
1857 वि.सं.
1984 वि.सं.
1900 वि.सं.
शुक्ल जी ने आधुनिक काल को ‘गद्यकाल’ कहा है। उन्होंने इसका आरंभ विक्रम संवत् 1900 से माना है।
1700 वि.सं.
100. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: रामकुमार वर्मा ने ‘चारणकाल’ की समय-सीमा विक्रम संवत् 1000–1375 निर्धारित की है।
कथन II: ग्रियर्सन और रामकुमार वर्मा द्वारा निर्धारित ‘चारणकाल’ की समय-सीमा समान है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
रामकुमार वर्मा ने चारणकाल की समय-सीमा विक्रम संवत् 1000–1375 निर्धारित की है। ग्रियर्सन के चारण काल की समय-सीमा 700–1300 ई. है। इसलिए पहला कथन सत्य और दूसरा असत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।

अन्य भाग भी हल करें
पहले भाग की पुनरावृत्ति करें और अंतिम भाग के प्रश्नों से अपनी तैयारी परखें:

Previous articleहिंदी साहित्य का इतिहास MCQ भाग 1 | Hindi Quiz
Next articleहिंदी साहित्य का इतिहास MCQ भाग 3 | Hindi Quiz

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here