EMRS (Eklavya Model Residential School) Principal General Hindi की परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी 10 प्रश्न पूछे गए थे। इस ब्लॉग में हम प्रश्नों को क्विज और व्याख्या सहित प्रस्तुत कर रहे हैं ताकि आप न केवल उत्तर देख सकें, बल्कि उनको गहराई से समझ भी सकें। यह इंटरैक्टिव तरीका आपकी तैयारी को रोचक और प्रभावी अवश्य बनाएगा।
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही / सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।
[quiz]
[question] 1. ‘पानी पीकर घर पूछना’ मुहावरे को भाव है: [/question]
[A] आराम से विचार करना
[B] काम निकलने के बाद सोचना
[C] विपरीत काम करना
[D] अनोखा काम करना
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘पानी पीकर घर पूछना’ मुहावरे को भाव ‘काम निकलने के बाद सोचना’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 2. ‘जंगम’ का विलोम शब्द है: [/question]
[A] अगम
[B] दुर्गम
[C] चंचल
[D] स्थावर
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘जंगम’ का विलोम शब्द ‘स्थावर’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 3. ‘दुर्जन’ शब्द का संधि-विच्छेद है: [/question]
[A] दुः + जन
[B] दु + अर्जन
[C] दुर + जन
[D] दुरा + जन
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘दुर्जन’ शब्द का संधि-विच्छेद ‘दुः + जन’ (विसर्ग संधि) है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 4. ‘चन्द्रमा’ का पर्यायवाची शब्द है: [/question]
[A] करवाल
[B] चंद्रहास
[C] राजीव
[D] राकापति
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘चन्द्रमा’ का पर्यायवाची शब्द ‘राकापति’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 5. ‘अथ’ का विलोम शब्द है: [/question]
[A] अनंत
[B] आदि
[C] उदय
[D] इति
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘अथ’ का विलोम शब्द ‘इति’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 6. निम्नलिखित में से व्यंजन संधि वाला शब्द कौन-सा है? [/question]
[A] यथेष्ट
[B] अत्यधिक
[C] प्रत्येक
[D] उच्छवास
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] व्यंजन संधि वाला शब्द ‘उच्छवास’ (उत् + श्वास) है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 7. ‘भोजन को पचाने वाली अग्नि’ के लिए एक शब्द है: [/question]
[A] जठराग्नि
[B] बडवाग्नि
[C] मंदाग्नि
[D] दावाग्नि
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘भोजन को पचाने वाली अग्नि’ के लिए एक शब्द ‘जठराग्नि’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 8. ‘वीणापाणि’ शब्द में समास है: [/question]
[A] द्विगु
[B] कर्मधारय
[C] तत्पुरुष
[D] बहुब्रीहि
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘वीणापाणि’ शब्द में ‘बहुब्रीहि’ समास है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 9. वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अशुद्ध है? [/question]
[A] इष्ठ
[B] अभीष्ट
[C] ईर्ष्या
[D] पृष्ठ
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] शुद्ध शब्द ‘इष्ट’ होता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 10. ‘जलनिधि’ किसका पर्यायवाची शब्द है? [/question]
[A] वर्षा
[B] झरना
[C] सरोवर
[D] सागर
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘जलनिधि’ सागर का पर्यायवाची शब्द है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
इस ब्लॉग का उद्देश्य केवल प्रश्नों के उत्तर देना नहीं है, बल्कि समझ और विश्लेषण को भी मजबूत करना है। EMRS Principal General Hindi 2025 प्रश्न पत्र आपके लिए एक मार्गदर्शक की तरह हैं। इसे क्विज के रूप में हल करके आप general hindi की अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
👉 आप EMRS Principal General Hindi 2023 प्रश्न पत्र व विश्लेषण भी कर सकते हैं।
👉 यदि आपको यह पोस्ट उपयोगी लगे तो इसे अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ साझा करें।
👉 अपनी राय और सुझाव कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें।









