EMRS (Eklavya Model Residential School) PGT General Hindi की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ था। इस प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी के 10 प्रश्न सभी विषय के PGT प्रतियोगी परीक्षार्थियों से पूछे गए थे। इस ब्लॉग में हम प्रश्नों को क्विज और व्याख्या सहित प्रस्तुत कर रहे हैं ताकि आप न केवल उत्तर दें, बल्कि उनकी गहराई से समझ भी प्राप्त करें। आशा है कि यह इंटरैक्टिव तरीका आपकी तैयारी को रोचक और प्रभावी बनाएगा।
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही / सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।
[quiz]
[question] 1. निम्नलिखित विलोमार्थी शब्द-युग्मों में कौन-सा असंगत है? [/question]
[A] उत्कर्ष – निष्कर्ष
[B] निरामिष – सामिष
[C] कनिष्ठ – ज्येष्ठ
[D] ग्राह्य – त्याज्य
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] उत्कर्ष का विलोम शब्द ‘अपकर्ष’ होता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 2. निम्नलिखित शब्दों में ‘आकाश’ का पर्यायवाची नहीं है: [/question]
[A] अंबर
[B] मधुदूत
[C] तारापथ
[D] अभ्र
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘मधुदूत’ आम, भौंरा और वसंत का पर्यायवाची शब्द है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 3. शब्द ‘वाग्जाल’ का संधि-विच्छेद है: [/question]
[A] वाग्+जाल
[B] वागः+जाल
[C] वाक+जाल
[D] वाक्+जाल
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] ‘वाग्जाल’ का संधि-विच्छेद ‘वाक्+जाल’ (व्यंजन संधि) है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 4. ‘वीरोचित’ का संधि-विच्छेद है: [/question]
[A] वीरा+उचित
[B] वीर+उचित
[C] वीरो+चित
[D] वी+रोचित
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘वीरोचित’ का संधि-विच्छेद ‘वीर+उचित’ है। गुण संधि में अ, आ + उ, ऊ = ओ हो जाता है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 5. ‘जो व्याकरण को जानता हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है: [/question]
[A] वैयाकरण
[B] व्याकरणी
[C] व्याकरणक
[D] व्याकरणिक
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [A] ‘जो व्याकरण को जानता हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘वैयाकरण’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 6. वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में कौन-सा शब्द शुद्ध है? [/question]
[A] वधूतसव
[B] वधुतसव
[C] वधुत्सव
[D] वधूत्सव
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [D] वर्तनी की दृष्टि से वधूत्सव (वधु+उत्सव) शब्द शुद्ध है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 7. ‘अनुलोम’ का विलोम शब्द है: [/question]
[A] सुलोम
[B] प्रतिलोम
[C] अनलोम
[D] अवलोम
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘अनुलोम’ का विलोम शब्द ‘प्रतिलोम’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 8. ‘विद्यासागर’ का सामासिक विग्रह है: [/question]
[A] विद्या और सागर
[B] विद्या का सागर
[C] विद्या के लिए सागर
[D] विद्या में सागर
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘विद्यासागर’ का सामासिक विग्रह ‘विद्या का सागर’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 9. ‘बैल न कूदे, कूदे तंगी’ कहावत का अर्थ है: [/question]
[A] साहसिक कार्य करना
[B] स्वामी के बल पर सेवक का साहस
[C] वीरता का विश्वास होना
[D] गड्ढे में कूदना
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [B] ‘बैल न कूदे, कूदे तंगी’ कहावत का अर्थ ‘स्वामी के बल पर सेवक का साहस’ है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
[quiz]
[question] 10. ‘बयार’ किसका पर्यायवाची है? [/question]
[A] धरती
[B] जल
[C] पवन
[D] अग्नि
[answer] उत्तर देखें-
[explanation] [C] ‘बयार’ पवन का पर्यायवाची शब्द है। [/explanation]
[/answer]
[/quiz]
इस ब्लॉग का उद्देश्य केवल प्रश्नों के उत्तर देना नहीं है, बल्कि समझ और विश्लेषण को भी मजबूत करना है। EMRS PGT General Hindi 2025 प्रश्न पत्र आपके लिए एक मार्गदर्शक है। इसे क्विज के रूप में हल करके आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
👉 आप EMRS PGT General Hindi 2023 प्रश्न पत्र का विश्लेषण भी कर सकते हैं।
👉 यदि आपको यह पोस्ट उपयोगी लगे तो इसे अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ साझा करें।
👉 अपनी राय और सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।









