देवीशंकर स्मृति सम्मान सूची | Devishanker Awasthi Award list

0
6623
देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान सूची
devishanker awasthi award list

देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान समकालीन हिंदी आलोचना के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिवर्ष युवा आलोचक को उसकी एक महत्त्वपूर्ण आलोचनात्मक कृति के लिए प्रदान किया जाता है। यह सम्मान समकालीन आलोचक देवीशंकर अवस्थी के जन्म दिन 5 अप्रैल को दिया जाता है। ‘देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान’ की स्थापना हिन्दी के सुप्रसिद्ध आलोचक स्वर्गीय देवीशंकर अवस्थी की स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती कमलेश अवस्थी के परिवार द्वारा वर्ष 1995 में स्थापित की गई थी। यह पुरस्कार हर वर्ष पैंतालिस वर्ष तक के युवा आलोचक को दिया जाता है। नीचे देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान से सम्मानित आलोचकों की सूची दी जा रही है।

देवीशंकर पुरस्कार 2025

हिंदी आलोचना के प्रतिष्ठित देवीशंकर अवस्थी सम्मान 2025 आलोचक आनंद पाण्डेय को उनकी पुस्तक ‘आशंकाओं के द्वीप में लघुमानव’ को प्रदान किया गया है। अवस्थी परिवार और रजा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित 31वाँ देवीशंकर अवस्थी सम्मान 5 अप्रैल 2026 को रवींद्र भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

अभी तक यह पुरस्कार सर्वश्री मदन सोनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय कुमार, सुरेश शर्मा, शंभुनाथ, वीरेन्द्र यादव, अजय तिवारी, पंकज चतुर्वेदी, अरविन्द त्रिपाठी, कृष्ण मोहन, अनिल त्रिपाठी, ज्योतिष जोशी, प्रणयकृष्ण, प्रमिला के. पी., संजीव कुमार, जितेन्द्र श्रीवास्तव, प्रियम अंकित, विनोद तिवारी, जीतेन्द्र गुप्त, वैभव सिंह, पंकज पराशर, अमिताभ राय, मृत्युंजय पाण्डेय, राहुल सिंह, आशुतोष भारद्वाज, अच्युतानंद मिश्र और सुजाता, निशांत, दलपत सिंह राजपुरोहित, आनंद पाण्डेय को मिल चुका है।

इसे भी देखें-

देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान से सम्मानित आलोचकों की सूची

1995 से 2021 तक की devishanker awasthi award list नीचे दिया जा रहा है-

वर्षआलोचकआलोचना ग्रंथ
2025आनंद पाण्डेयआशंकाओं के द्वीप में लघुमानव
2024दलपत सिंह राजपुरोहितसुंदर के स्वप्न
2023निशांतकविता पाठक आलोचना
2022सुजाताआलोचना का स्त्री पक्ष: पद्धति, परम्परा और पाठ
2021अच्युतानंद मिश्रकोलाहल में कविता की आवाज
2020आशुतोष भारद्वाजपितृ-वध
2019राहुल सिंहविचार और आलोचना
2018मृत्युंजय पाण्डेयरेणु का भारत
2017अमिताभ रायसभ्यता की यात्रा: अँधेरे में
2016पंकज पराशर कविता के प्रश्न और प्रतिमान
2015वैभव सिंह
2014जीतेन्द्र गुप्तभारतीय इतिहासबोध का संघर्ष और हिंदी प्रदेश
2013विनोद तिवारीनयी सदी की दहलीज पर
2012प्रियम अंकितपूर्वाग्रहों के विरूद्ध
2011जितेन्द्र श्रीवास्तवआलोचना का मानुष मर्म
2010 संजीव कुमारजैनेन्द्र और अज्ञेय: सृजन का नेपथ्य
2009प्रमिला के. पी.कविता का स्त्रीपक्ष
2008प्रणयकृष्णउत्तर औपनिवेशिकता के स्त्रोत और हिंदी साहित्य
2007ज्योतिष जोशी
2006अनिल त्रिपाठी
2005कृष्ण मोहन
2004अरविन्द त्रिपाठी
2003पंकज चतुर्वेदी
2002अजय तिवारी
2001वीरेन्द्र यादव1857 का मिथक और यथार्थ
2000शंभुनाथ
1999 –
1998सुरेश शर्मा –
1997विजय कुमार –
1996पुरुषोत्तम अग्रवालतीसरा रुख
1995मदन सोनी –
Devishanker Awasthi Award list

देवीशंकर अवस्थी स्मृति समिति संयोजक

अनुराग अवस्थी, 1064, सेक्टर – 17 बी, 

डॉ. कमलेश अवस्‍थी

इफको कालोनी, गुड़गांव (हरियाणा)

श्‍याम सिंधु, 2/346 ए, आजाद नगर, कानपुर– 208002

FAQ:

‘देवीशंकर अवस्थी सम्मान’ की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

‘देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान’ की स्थापना हिंदी के सुप्रसिद्ध आलोचक स्वर्गीय देवीशंकर अवस्थी की स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती कमलेश अवस्थी और उनके परिवार द्वारा वर्ष 1995 में स्थापित की गई थी।

‘देवीशंकर अवस्थी सम्मान’ किससे संबंधित है?

देवीशंकर अवस्थी सम्मान हिंदी ‘आलोचना’ से संबंधित है। यह हर साल किसी युवा आलोचक की आलोचना-पुस्तक को प्रदान किया जाता है।

2024 का ‘देवीशंकर अवस्थी सम्मान’ किसे प्रदान किया गया है?

वर्ष 2024 का ‘देवीशंकर अवस्थी सम्मान’ ‘दलपत सिंह राजपुरोहित’ को उनकी आलोचना पुस्तक ‘सुंदर के स्वप्न’ को प्रदान किया गया है।

देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान पाने वाले प्रथम आलोचक कौन थे?

देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान पाने वाले प्रथम आलोचक ‘मदन सोनी’ थे। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1995 में प्रदान किया गया था।


Previous articleसमकालीन हिंदी कथा आलोचक और आलोचना ग्रंथ
Next articleसमकालीन हिंदी नाटक के आलोचक और आलोचना ग्रंथ सूची