श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान
‘श्री लाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान’ उर्वरक क्षेत्र की सहकारी संस्था ‘इफको’ द्वारा प्रातिवर्ष प्रदान किया जाता है। यह सम्मान मुर्धन्य कथा शिल्पी श्रीलाल शुक्ल की स्मृति में वर्ष 2011 से प्रदान किया जाता है। Shrilal Shukla Smriti IFFCO Sahitya Samman में सम्मानित साहित्यकार को एक प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 11 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया जाता है।
श्री लाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान ऐसे हिंदी लेखक को दिया जाता है, जिनकी रचनाओं में मुख्यतः ग्रामीण, कृषि जीवन, हाशिए के लोग या विस्थापन आदि से जुड़ी समस्याओं, आकांक्षाओं और संघर्षों का चित्रण किया गया हो। यह सम्मान किसी एक रचना पर नहीं बल्कि लेखक के सम्पूर्ण लेखन पर दिया जाता है।
Shrilal Shukla Smriti IFFCO Sahitya Award 2021
IFFCO द्वारा वर्ष 2021 का sri lal shukla smiriti iffco sahitya award के लिए कथाकार श्री शिवमूर्ति के नाम कि घोषणा की गई है, उन्हें यह सम्मान 31 जनवरी, 2022 को प्रदान किया गया।
कथाकार शिवमूर्ति की कसाईबाड़ा, अकालदण्ड, तिरिया चरित्तर आदि कहानियाँ और केशर कस्तूरी (कहानी संग्रह) के साथ त्रिशूल, तर्पण, आखिरी छलाँग आदि उपन्यास भी प्रकाशित हैं। इन रचनाओं में ग्रामीण जीवन की विशेषताओं, विषमताओं और अंतर्विरोधों का यथार्थ चित्रण किया है।
इफको प्रबन्ध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने ट्वीट करके शिवमूर्ति को बधाई दिया है। उन्होंने वर्ष 2021 के श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान के लिए सम्मान चयन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान 2021 के चयन समिति के अध्यक्ष चित्रा मुद्गल थीं। अन्य सदस्यों में मधुसूदन आनंद, विष्णु नागर, जयप्रकाश कर्दम, मुरली मनोहर प्रसाद सिंह और डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल शामिल थे।
श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान सूची
श्रीलाल शुक्ल स्मृति IFFCO साहित्य सम्मान का प्रारम्भ 2011 से हुआ था। award पाने वाले पहले साहित्यकार थे विद्यासागर नौटियाल। तब से यह पुरस्कार IFFCO द्वारा प्रत्येक वर्ष हिंदी के साहित्यकार को दिया जा रहा है। Shrilal Shukla Smriti IFFCO Sahitya Samman list निम्नलिखित है-
वर्ष | साहित्यकार |
---|---|
2011 | विद्यासागर नौटियाल |
2012 | शेखर जोशी |
2013 | संजीव |
2014 | मिथिलेश्वर |
2015 | अष्टभुजा शुक्ल |
2016 | कमलाकांत त्रिपाठी |
2017 | रामदेव धुरंधर |
2018 | रामधारी सिंह दिवाकर |
2019 | महेश कटारे |
2020 | रणेन्द्र |
2021 | शिवमूर्ति |
श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान सूची