साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली ने 18 दिसंबर 2019 को 23 भाषाओं में अपने वार्षिक sahitya akademi award की घोषणा कर दिया। इस वर्ष सात कविता-संग्रह, चार उपन्यास, छह कहानी-संग्रह, तीन निबंध संग्रह, एक-एक कथेतर गद्य, आत्मकथा और जीवनी के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार घोषित किए गए।
पुरस्कारों की अनुशंसा 23 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गईं तथा साहित्य अकादेमी (sahitya akademi) के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में आयोजित अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में 18 दिसंबर 2019 को इन्हें अनुमोदित किया गया।
इन पुस्तकों को संबंधित भाषा के त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन-प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना है। नियमानुसार कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत के आधार पर अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई। यह पुरस्कार (award) 01 जनवरी 2013 से 31 दिसम्बर 2017 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिया गया है।
साहित्य अकादेमी (sahitya akademi) पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी। घोषित पुरस्कार 25 फरवरी 2020 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह (साहित्योत्सव) में दिए जाएँगे।
साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2019 के लिए चुने गए रचनाकारों की सूची
| भाषा | पुस्तक | विधा | लेखक |
|---|---|---|---|
| असमिया | चाणक्य | उपन्यास | जयश्री गोस्वामी महंत |
| बाड्ला | घुमेर दरजा ठेले | निबंध | चिन्मय गुह |
| बोडो | आखाइ आथुमनिफ्राय | कविता | फुकन चन्द्र बसुमतारी |
| डोगरी | बंदरालता दर्पण | निबंध | ओम शर्मा ‘जन्द्रयाड़ी’ |
| अंग्रेजी | एन एरा ऑफ डार्कनेस | कथेतर गद्य | शशि थरूर |
| गुजराती | मोजमा रे’वुं रे! | निबंध | रतिलाल बोरीसागर |
| हिंदी | छीलते हुए अपने को | कविता | नन्दकिशोर आचार्य |
| कन्नड | कुड़ी एसारू | आत्मकथा | विजया |
| कश्मीरी | अख़ याद अख़ कयामत | कहानी संग्रह | अब्दुल अहद हाजिनी |
| कोंकणी | ध वर्डस् | कविता | निलबा आ. खांडेकार |
| मैथिली | जिनगीक ओरिआओन करैत | कविता | कुमार मनीष अरविन्द |
| मलयाळम | अचन पिरन्ना वीदु | कविता | वी. मधुसूदनन नायर |
| मणिपुरी | ऐ अमदी अदुड़ैगी इथत | उपन्यास | बेरील थांगा (एल. बीरमंगल सिंह) |
| मराठी | कदाचित अजूनही | कविता | अनुराधा पाटील |
| ओड़िया | भास्वती | कहानी संग्रह | तरुण कांति मिश्र |
| पंजाबी | अंतहीन | कहानी संग्रह | किरपाल कज़ाक |
| राजस्थानी | बारीक बात | कहानी संग्रह | रामस्वरूप किसान |
| संस्कृत | प्रज्ञाचाक्षुपम् | कविता | पेन्ना-मधुसूदनः |
| संताली | सिसिरजाली | कहानी संग्रह | काली चरण हेम्ब्रम |
| सिंधी | जीजल | कहानी संग्रह | ईश्वर मूरजाणी |
| तमिळ | सूल | उपन्यास | चो. धर्मन |
| तेलुगु | सेप्ताभूमि | उपन्यास | बंदि नारायणा स्वामी |
| उर्दू | सवनेह-ए-सर सैयद : एक बाज़दीद | जीवनी | शाफ़े किदवई |
| नेपाली | विस्व एउटा पल्लो गाऊँ | यात्रा वृत्तांत | सलोन कार्थक |
इस वर्ष नेपाली भाषा में साहित्य अकादेमी पुरस्कार- 2019 की घोषणा 21 जनवरी 2020 को हुई।
साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2019 के निर्णायक मंडलों के सदस्य
| 1. असमिया डॉ. बसंत भट्टाचार्य श्री गगन च. अधिकारी प्रो. उमेश डेका | 2. बाड्ला सुश्री बानी बासू श्री पवित्रा मुखोपाध्याय श्री उषारंजन भट्टाचार्य |
| 3. बोडो श्री नबीन मल्ला बोरो डॉ. रीता बरो श्री यू.जी. ब्रम्हा | 4. डोगरी श्रीमती पद्मा सचदेव प्रो. शशि पठानिया डॉ. नरसिंह देव जम्वाल |
| 5. अंग्रेजी डॉ. जी.एन. देवी प्रो. के. सचिदानंदन प्रो. सुकांता चौधरी | 6. गुजराती श्रीमती अनीला ए. दलाल श्री हासु याज्ञिक श्री हर्षद त्रिवेदी |
| 7. हिंदी श्री लीलाघर जगूड़ी श्री नंद भारद्वाज प्रो. रतन कुमार पाण्डेय | 8. कन्नड श्री बीआर. लक्ष्मण राव डॉ. ना. दमोदरा शेट्टी लता गुट्ठी |
| 9. कश्मीरी श्री फयाज तिलगामी प्रो. मोहम्मद जमन अजुरदाह श्री फरूक नाजकी | 10. कोंकणी श्री गजानन जोग श्रीमती मीना ककोढकर श्री प्रकाश डी. पाडगांवकर |
| 11. मैथिली प्रो. अमरनाथ झा श्रीमती वीणा ठाकुर डॉ. राजकुमार झा | 12. मलयाळम् डॉ. चंद्रमती मी एतएस: माध्वन प्रो. एम. थौमस मैथ्यू |
| 13. मणिपुरी डॉ. मौयरैंगथम प्रियोब्रता सिंह प्रो. एच. बिहारी सिंह प्रो. नहाकपम अरूणा देवी | 14. मराठी डॉ. आशाराम लोमते श्री लक्ष्मण मने श्री वासूदेव सावंत |
| 15. ओड़िया डॉ. मालाबिका राय डॉ. फनी मोहंती डॉ प्रफुल्ला कुमार मोहंती | 16. पंजाबी डॉ. आतमजीत श्री दर्शन सिंह बुट्टर श्री मनमोहन सिंह दाउन |
| 17. राजस्थानी श्री अम्बिका दत्त चतुर्वेदी श्री सी.एल. सांखला श्री अर्जुन देव चारण | 18. संस्कृत प्रो. एच.के. सतपथी डॉ. सत्यनारायण चक्रवर्ती प्रो. पी.सी. मुरलीमाधवन |
| 19. संताली श्री अर्जुन चारण हेमब्रम श्री भुजंग टुडु श्री गंगाधर हांसदा | 20. सिंघी श्री ढ़ोलन राही डॉ. निर्मल असनानी प्रो. विषू बेलानी |
| 21. तमिळ श्री पुवियारसु डॉ. के. चेल्लपन श्रीमती शिवशंकरी | 22. तेलुगु श्री केतू विष्वानाधा रेड्डी श्री सीला विराजू डॉ. वी. चिन्नावीरा बध्रूड़ू |
| 23. उर्दू श्री जानकी प्रसाद शर्मा श्री मेहर मंसूर श्री मोहम्द खलील | 24. नेपाली इंद्र बहादुर गुरुंग शांति थापा कृष्णराज घतानी |









