NTA UGC NET June 2021: Form, Dates, Eligibility, Pattern

0
2915
nta-ugc-net-jrf-2021
यूजीसी नेट 2021: आवेदन पत्र, परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट/जेआरएफ (UGC NET/JRF) June 2021 परीक्षा के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस बार यूजीसी नेट (UGC NET) दिसम्बर 2020 और जून 2021 की परीक्षा अक्तूबर 2021 में एक साथ आयोजित की जाएगी। जिन लोगों ने दिसम्बर 2020 का फॉर्म नहीं भरा है वे जून 2021 का फॉर्म भर सकते हैं।

NTA UGC NER June 2021 Public Notice

NTA UGC NET JUNE 2021 Public Notice

NTA UGC NET June 2021 Application Form

यूजीसी नेट/जेआरएफ- जून 2021 ( NTA UGC NET June 2021) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online registration) की प्रक्रिया 10 अगस्त 2021 से शुरू होगा। आवेदन करने की प्रकिया 05 सितंबर 2021 तक चलेगी।

NTA UGC NET Application Fee

06 सितंबर 2021 तक Examination fee Submit करने की Last date है। यूजीसी नेट आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड / नेट-बैंकिंग / पेटीएम द्वारा ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है।

CategoryApplication Fee
UR/ General1000
General –EWS/ OBC – NCL500
ST/ SC/ PWD/ Transgender250
यूजीसी आवेदन शुल्क

Application Form Correction

आवेदन पत्र के विवरण में सुधार 07 सितम्बर से 12 सितंबर 2021 तक किया जा सकता है।

Steps to apply online form

सर्व प्रथम आपको NTA की वेबसाइट पर जाना है, उसके बाद Online Registration पर क्लिक करके Application form भरना है। उसके बाद Scanned Photo & Signature Upload करना है, फिर सबसे अंत में Fee Pay करना है।

Steps to apply online

NTA UGC NET June 2021 Eligibility Criteria

छात्र नीचे दिए गए भाग में UGC NET पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:

1. Qualification:

यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान या इसके समकक्ष से MA/ MSc (मास्टर्स) डिग्री धारक आवेदन करने के लिए पात्र हैं। छात्र को अपने मास्टर्स डिग्री स्तर पर कम से कम 55% अंक (एसटी / एससी / ओबीसी (एनसीएल) / पीडब्ल्यूडी / ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50% अंक) प्राप्त करने चाहिए। अर्थात मास्टर डिग्री स्तर के उम्मीदवारों को अपने विषय में 55% या 50% के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

वे छात्र जो अपने मास्टर डिग्री स्तर के अंतिम वर्ष में हैं या जिनका परिणाम अभी प्रतीक्षित हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। ऐसे छात्रों को केवल तभी योग्य माना जाएगा जब वे योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने के 2 साल के भीतर परास्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

पीएचडी डिग्री धारक छात्र जिनकी मास्टर्स स्तर की परीक्षा सितंबर 1992 तक पूरी हो चुकी है, उन्हें कुल अंकों में 5% की छूट दी जाएगी (जिसका अर्थ है 55% से 50%)।

2. NTA UGC NET Age Criteria

यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए, आवेदन करने की कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है। किन्तु जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 दिसंबर, 2021 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ST / SC / PWD / OBC- NCL / ट्रांसजेंडर / महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक की आयु में छूट है। साथ ही अनुसंधान के अनुभव वाले या सशस्त्र बलों में सेवा करने वाले उम्मीदवारों को भी 5 साल की छूट दी जाएगी। एलएलएम डिग्री वाले उम्मीदवारों को NTA UGC NET में 3 साल की छूट दी जाएगी।

NTA UGC NET December 2020 and June 2021 Exam Dates

इस बार भी ugc net jrf परीक्षा ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित ही होगी। nta नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा (NTA UGC NET Exam) ) 6 अक्तूबर से 11 अक्तूबर 2021 को आयोजित की जानी है।

NTA UGC NET 2021 Admit Card

UGC NET एडमिट कार्ड अक्तूबर 2021 के पहले सप्ताह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। Admit CardDownload करने के लिए, छात्रों को अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए पूर्ण निर्देशों का पालन करना चाहिए।

छात्रों को एडमिट कार्ड में सही होने के लिए पूरा विवरण देखना होगा। Admit Cardमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समस्या को ठीक करने के लिए तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करें। समस्या को ठीक करने के लिए प्राधिकरण आवश्यक कार्रवाई करेगा।

NTA UGC NET June 2021 Exam Pattern

UGC NET परीक्षा सीबीटी मोड (CBT mode) में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा के पैटर्न में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बार भी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनों पेपर एक ही सेशन में आयोजित किए जाएंगे। प्रथम प्रश्नपत्र जहाँ टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा वहीं दूसरा संबंधित विषय पर आधारित होगा।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली 9-12 सुबह और दूसरी पाली 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। दोनों पेपर के लिए आपको 3 घंटे का समय मिलेगा। पेपर में बहुविकल्पीय, वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे। पेपर 1 में 50 प्रश्न और पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे। पेपर कुल 300 अंकों का होगा। 1st पेपर 100 अंकों का और 2nd पेपर 200 अंकों का होगा।

नीचे दिए गए तालिका के द्वारा UGC NET पेपर के लिए प्रश्नों और अंकों का वितरण देखा जा सकता है:

PaperMarksNumber of Questions
Paper I10050
Paper II200100
Total300 marks150 questions

NTA UGC NET June 2021 Syllabus

छात्र अपनी पसंद के अनुसार विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus) को ऑनलाइन देख सकते हैं। UGC NET का पेपर 1 सामान्य प्रकृति का होगा और उम्मीदवार की शोध योग्यता / शिक्षण का आकलन करने के लिए तैयार किया जाएगा। वहीं पेपर 2 उम्मीदवार द्वारा चुने गए मुख्य विषयों या विशेषज्ञता के आधार पर तैयार किया जाएगा। पेपर 2 में कुल 84 विशेषज्ञता विषय हैं। UGC NET June 2021, 1st Paper का Syllabus देखने के लिए इस लिंक पर जाएँ। यूजीसी नेट / जेआरएफ हिंदी पाठ्यक्रम 2021 देखने के लिए क्लिक करें, अन्य विषयों के विद्यार्थी ugc net की websit पर जाकर Syllabus को ऑनलाइन देख सकते हैं।

NTA UGC NET June 2021 Answer Key

UGC NET की अनंतिम उत्तर कुंजी (Answer Key) सितम्बर 2021 में प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही छात्र अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने में सक्षम होंगे। कुंजी को दो या तीन दिनों के लिए वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Answer Key को चुनौती देने के लिए, छात्रों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। nta द्वारा चुनौती की स्वीकृति के बाद अंतिम Answer Key (उत्तर कुंजी) प्रकाशित की जाएगी। चुनौतियों के आधार पर एनटीए द्वारा लिए गए निर्णय को अंतिम माना जाएगा और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।

NTA UGC NET June 2021 Result

यूजीसी नेट Result की संभावित date दिसम्बर 2021 है। छात्र अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम वेबसाइट पर केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से उपलब्ध होगा। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से परिणाम के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।

छात्र वेबसाइट के माध्यम से अपने अंक जान सकेंगे, जो परिणाम की घोषणा के एक सप्ताह बाद एनटीए (NTA) द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए NTA प्राधिकरण द्वारा कोई मार्क शीट जारी नहीं की जाएगी।

NTA UGC NET 2021 Cut Off

NTA द्वारा एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों के लिए अलग से श्रेणीवार और विषयवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Cut Off का उल्लेख नीचे दी गई तालिका में किया गया है:

CategoryCut off Marks (%) Paper- I & II
UR / General40%
OBC (NCL)/ PWD/ SC/ ST35%

NTA UGC NET June 2021 चयन प्रक्रिया

यूजीसी नेट का आयोजन कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होता है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल छात्रों में से शीर्ष 6% (पेपर 1 और 2 दोनों) केवल जेआरएफ (JRF) योग्य माने जाएंगे। उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार सुरक्षित कट ऑफ के आधार पर विभिन्न भारतीय संस्थानों और विश्वविद्यालयों में शोध के लिए स्कालरशिप दिया जाएगा।

NET या असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए, प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष 15% योग्य उम्मीदवार चयनित और योग्य माने जाएंगे।

Important Links

Previous articlerekhachitra | हिंदी के प्रमुख रेखाचित्र और रेखाचित्रकार
Next articleNTA UGC NET Paper 1st Syllabus & Exam Pattern 2022