DSSSB TGT Hindi परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 2014 का प्रश्न-पत्र एक महत्वपूर्ण संसाधन है। टीजीटी की यह परीक्षा 28 दिसंबर, 2014 को आयोजित हुई थी। इसमें हिन्दी व्याकरण और साहित्य से कुल 90 प्रश्न पूछे गए थे। इस ब्लॉग में हम प्रश्नों को बहुविकल्पीय (MCQ) रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं ताकि आप अभ्यास कर सकें और परीक्षा पैटर्न को समझ सकें। यह संग्रह न केवल आपके ज्ञान को परखेगा बल्कि आपको आत्मविश्वास भी देगा।
यदि आप DSSSB या अन्य TGT और PGT Hindi शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रश्न-पत्र आपके लिए एक अमूल्य संसाधन साबित होगा।
DSSSB TGT Hindi 2014 प्रश्नपत्र
1. हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा दी जाने वाली सर्वोच्च उपाधि।
[A] ज्ञानपीठ[B] साहित्य रत्न
[C] साहित्य वाचस्पति
[D] पद्म विभूषण
उत्तर देखें-
[C] हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा दी जाने वाली सर्वोच्च उपाधि ‘साहित्य वाचस्पति’ है।
2. जायसी किस शासक के काल में थे?
[A] शेरशाह[B] अकबर
[C] शिवाजी
[D] औरंगजेब
उत्तर देखें-
[A] जायसी ‘शेरशाह’ के शासनकाल में थे। जायसी प्रसिद्ध सूफी फकीर शेख मोहिदी (मुहीउद्दीन) के शिष्य थे। ये अमेठी के निकट जायस में रहते थे।
3. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के बचपन का नाम है।
[A] वैद्यनाथ प्रसाद[B] वैद्यनाथ दुबे
[C] वैद्यनाथ द्विवेदी
[D] वैद्यविनोद द्विवेदी
उत्तर देखें-
[C] हजारी प्रसाद द्विवेदी के बचपन का नाम ‘वैद्यनाथ द्विवेदी’ है। द्विवेदी जी व्योमकेश शास्त्री नाम से आरम्भ में रचना करते थे।
4. किस रचनाकार को हिंदी साहित्य का बापू कहा गया है?
[A] महात्मा गाँधी[B] सियाराम शरण गुप्त
[C] माखनलाल चतुर्वेदी
[D] मैथिली शरण गुप्त
उत्तर देखें-
[B] सियाराम शरण गुप्त को हिंदी साहित्य का बापू कहा गया है।
5. ‘क्या भूलूँ क्या याद करूँ’ यह किसकी आत्मकथा कृति है?
[A] अज्ञेय[B] राहुल सांकृत्यायन
[C] हरिवंश राय बच्चन
[D] जयशंकर प्रसाद
उत्तर देखें-
[C] ‘क्या भूलूँ क्या याद करू’ यह हरिवंशराय बच्चन की आत्मकथनात्मक कृति है।
6. ‘अनुकरण सिद्धांत’ किस पश्चिमी समीक्षक का सिद्धांत है?
[A] अरस्तू[B] प्लेटो
[C] कार्ल मार्क्स
[D] लोंजाइनस
उत्तर देखें-
[A] ‘अनुकरण सिद्धान्त’ पश्चिमी समीक्षक अरस्तू का सिद्धांत है।
7. ‘आलोचना’ पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती है?
[A] लखनऊ[B] दिल्ली
[C] मिर्जापुर
[D] मुंबई
उत्तर देखें-
[B] ‘आलोचना’ पत्रिका दिल्ली से प्रकाशित होती है, यह त्रैमासिक पत्रिका है।
8. पं. जवाहरलाल नेहरु किस दैनिक पत्र के संस्थापक तथा निदेशक मंडल के अध्यक्ष थे?
[A] नेशनल हेराल्ड[B] दैनिक भास्कर
[C] हिन्दुस्तान टाइम्स
[D] डेक्कन हेराल्ड
उत्तर देखें-
[A] पण्डित जवाहर लाल नेहरू ‘नेशनल हेराल्ड’ दैनिक पत्र के संस्थापक तथा निदेशक मंडल के अध्यक्ष थे।
9. प्रेमचंद ने सन् 1930 में किस पत्रिका का आरंभ किया था?
[A] सरस्वती[B] धर्मयुग
[C] हंस
[D] सारिका
उत्तर देखें-
[C] प्रेमचन्द ने सन् 1930 ई. में ‘हंस’ पत्रिका का आरम्भ किया था। यह मासिक पत्रिका थी। इसका प्रकाशन बनारस से हुआ था।
10. ‘महाप्राण’ विशेषण किस कवि को प्रदान किया गया है?
[A] जैनेंद्र[B] प्रसाद
[C] महादेवी वर्मा
[D] निराला
उत्तर देखें-
[D] ‘महाप्राण’ विशेषण कवि ‘निराला’ को प्रदान किया गया है।
11. इनमें से एक धूमिल की रचना नहीं है।
[A] कल सुनना मुझे[B] भूरी-भूरी खाक धूल
[C] सुदामा पांडे का प्रजातंत्र
[D] संसद से सड़क तक
उत्तर देखें-
[B] ‘भूरि भूरि खाक धूल’ रचना मुक्तिबोध की है। इनका पूरा नाम ‘गजानन माधव’ था।
12. ‘रानी केतकी की कहानी’ का लेखक है।
[A] बालकृष्ण भट्ट[B] इंशा अल्ला खाँ
[C] लाला श्रीनिवास दास
[D] रामवृक्ष बेनीपुरी
उत्तर देखें-
[B] ‘रानी केतकी की कहानी’ के लेखक इंशा अल्ला खाँ हैं। इस रचना का दूसरा नाम ‘उदयभानचरित’ भी है।
13. राजभाषा अधिनियम को कब पारित किया गया था?
[A] 1963[B] 1967
[C] 1949
[D] 1945
उत्तर देखें-
[A] राजभाषा अधिनियम को 1963 ई. में पारित किया गया था। इसमें कुल 9 धाराएं है। इसे सन् 1967 में संशोधित कर दिया गया।
14. ‘विश्व इतिहास की झलक’- यह किसकी रचना है?
[A] मोहनदास करमचंद गाँधी[B] मदन मोहन मालविया
[C] पं. जवाहरलाल नेहरु
[D] दीनदयाल उपाध्याय
उत्तर देखें-
[C] ‘विश्व इतिहास की झलक’ पं जवाहरलाल नेहरु हैं।
15. खड़ीबोली का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
[A] अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध[B] अमीर खुसरो
[C] स्वामी प्राणनाथ
[D] रसिक राज
उत्तर देखें-
[B] खड़ी बोली का सर्वप्रथम प्रयोग ‘अमीर खुसरो’ ने किया। खुसरो का वास्तविक नाम अबुल हसन था। ये निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। खुसरो ने दिल्ली सिंहासन पर ग्यारह (11) राजाओं का आरोहण देखा था।
16. ‘दुलाई वाली’ किसकी कहानी है?
[A] रविंद्रनाथ टैगोर[B] बीकाजी कामा
[C] बंग महिला
[D] सरोजिनी नायडू
उत्तर देखें-
[C] ‘दुलाई वाली’ कहानी की लेखिका बंग महिला (राजेन्द्र बाला घोष) हैं।
17. ‘हिन्दी’ शब्द के वास्तविक सूत्रधार कौन थे?
[A] फारस के मुसलमान[B] सिन्धु घाटी के लोग
[C] हिन्दुस्तानी समुदाय के लोग
[D] हैदराबाद के मुसलमान
उत्तर देखें-
[A] ‘हिन्दी’ शब्द के वास्तविक सूत्रधार फारस के मुसलमान थे। शरफुद्दीन यज्दी ने सन् 1424 ई. में ‘जफ़रनामा’ नामक ग्रंथ में विदेशों में ‘हिंदी भाषा’ के अर्थ में ‘हिन्दी’ शब्द का प्रथम प्रयोग किया।
18. प्रख्यात लेखक व आलोचक डॉ. नगेंद्र लंबे अरसे तक किस विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष रहे?
[A] आगरा[B] बनारस
[C] लखनऊ
[D] दिल्ली
उत्तर देखें-
[D] प्रख्यात लेखक व आलोचक डॉ. नगेन्द्र लंबे अरसे तक ‘दिल्ली’ विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष रहे।
19. ‘काव्य प्रकाश’ किसकी रचना है?
[A] मम्मट[B] भट्ट लोल्लट
[C] बाण भट्ट
[D] भरत मुनि
उत्तर देखें-
[A] ‘काव्य प्रकाश’ मम्मट की रचना है। यह रचना ध्वनि विरोधी ग्रन्थ है जिसमें कुल 10 उल्लास (अध्याय) है। मम्मट का जन्म कश्मीर में हुआ था तथा इनके पिता का नाम ‘कैयट’ था। इनका समय 11वीं शती का उत्तरार्द्ध स्वीकार किया जाता है।
20. ‘बघेली’ यह किस हिंदी की बोली है?
[A] खड़ीबोली[B] दक्खिनी हिन्दी
[C] पूर्वी हिन्दी
[D] पश्चिमी हिन्दी
उत्तर देखें-
[C] ‘बघेली’ पूर्वी हिंदी के अन्तर्गत ‘अर्द्धमागधी अपभ्रंश’ से विकसित हिंदी की बोली है।
21. भाषा समाज निरपेक्ष होती है- यह कथन है-
[A] असत्य है[B] सत्य है
[C] असत्य हो सकता है
[D] सत्य भी हो सकता है
उत्तर देखें-
[A] दिये गये विकल्पों में भाषा समाज निरपेक्ष होती है। यह कथन असत्य है।
22. देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया?
[A] 1945[B] 1949
[C] 1960
[D] 1950
उत्तर देखें-
[B] देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में 14 सितम्बर, 1949 ई. को स्वीकार किया गया।
23. ‘अवहट्ठ’ का तात्पर्य क्या है?
[A] परिनिष्ठित अपभ्रंश[B] अवधी
[C] सधुक्कड़ी
[D] ब्रज
उत्तर देखें-
[A] ‘अवहट्ठ’ का तात्पर्य परिनिष्ठित अपभ्रंश से है।
24. ‘इंदुमती’ के रचनाकार हैं।
[A] उदयशंकर भट्ट[B] भारतेन्दु हरिचंद्र
[C] किशारीलाल गोस्वामी
[D] चंद्रधर शर्मा गुलेरी
उत्तर देखें-
[C] ‘इंदुमती’ कहानी के रचनाकार किशोरीलाल गोस्वामी हैं। यह कहानी शेक्सपीयर के नाटक ‘टेम्पेस्ट’ का छायानुवाद माना है। शुक्ल इसे हिंदी साहित्य का प्रथम कहानी मानते हैं।
25. विद्यापति की भाषा है-
[A] छत्तीसगढ़ी[B] भोजपुरी
[C] प्राकृत
[D] मैथिली
उत्तर देखें-
[D] विद्यापति की भाषा ‘मैथिली’ है। विद्यापति तिरहुत के राजा शिवसिंह और कीर्ति सिंह के राजदरबारी कवि थे।
26. लिपि का सर्व प्रथम उल्लेख किसमें मिलता है?
[A] अष्टाध्यायी[B] कामसूत्र
[C] नाट्यशास्त्र
[D] साहित्य दर्पण
उत्तर देखें-
[A] लिपि का सर्वप्रथम उल्लेख ‘अष्टाध्यायी’ (महर्षि पाणिनी) में मिलता है।
27. ‘रानी केतकी की कहानी’ की भाषा है-
[A] दक्खिनी हिन्दी[B] हिन्दुस्तानी
[C] कनौजी
[D] बघेली
उत्तर देखें-
[B] ‘रानी केतकी की कहानी’ (इंशा अल्ला खाँ) की भाषा हिन्दुस्तानी है।
28. इनमें से एक द्राविड परिवार की भाषा नहीं है।
[A] अस्तोनी[B] कन्नड़
[C] ब्राहुई
[D] तमिल
उत्तर देखें-
[A] ‘अस्तोनी’ द्राविड परिवार की भाषा नहीं है।
29. हिंदी में सीधे संस्कृत से आये हुए शब्दों को कहते हैं।
[A] तद्भव[B] देशज
[C] विदेशी
[D] तत्सम
उत्तर देखें-
[D] हिंदी में सीधे संस्कृत से आये हुए शब्दों को तत्सम कहते हैं। तद्भव ऐसे शब्द, जो संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिंदी में आए हैं।
30. भारत के लिए ‘इण्डिया’ शब्द किसके द्वारा दिया गया?
[A] अंग्रेजों द्वारा[B] ग्रीक निवासियों द्वारा
[C] दक्षिण भारतियों द्वारा
[D] फ्रांसीसियों द्वारा
उत्तर देखें-
[A] भारत के लिए ‘इण्डिया’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम अंग्रेजों द्वारा किया गया।
31. ‘मागधी’ किस भाषा का वैकल्पिक नाम है?
[A] पाली[B] प्राकृत
[C] अपभ्रंश
[D] अवधी
उत्तर देखें-
[A] ‘मागधी’ पाली (पालि) भाषा का वैकल्पिक नाम है।
32. हिंदी का सर्वप्रथम प्रकाशित पत्रिका है।
[A] जागृत भारत[B] उदन्त मार्तण्ड
[C] जनवाणी
[D] उदीयमान भारती
उत्तर देखें-
[B] हिंदी का सर्वप्रथम प्रकाशित पत्रिका ‘उदन्त मार्तण्ड’ है। यह 30 मई, 1826 ई. को कलकत्ता से प्रकाशित होने वाली एक साप्ताहिक पत्रिका थी। इसके सम्पादक कानपुर निवासी पं. जगल किशोर थे। इस पत्र में ‘खड़ीबोली’ का ‘मध्यदेशीय भाषा’ के नाम से उल्लेख किया गया है। इसके प्रकाशन दिन को आधार मानकर 30 मई को ‘राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस’ मनाया जाता है।
33. “गा कोकिल बरसा पावक कण” यह पंक्ति किनकी है?
[A] जयशंकर प्रसाद[B] महादेवी वर्मा
[C] सुमित्रनंदन पंत
[D] सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
उत्तर देखें-
[C] “गा कोकिल बरसा पावक कण” यह पंक्ति प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानन्दन पंत की है।
34. कबीरदास के गुरु हैं-
[A] चैतन्य[B] वल्लभाचार्य
[C] रैदास
[D] स्वामी रामानंद
उत्तर देखें-
[D] कबीरदास के गुरु स्वामी रामानंद थे। मुसलमानों के अनुसार कबीर के गुरु सूफी फकीर शेखतकी थे।
35. ‘बीजक’ नामक ग्रंथ के संपादक थे-
[A] कबीरदास[B] धर्मदास
[C] सूरदास
[D] मलूकदास
उत्तर देखें-
[B] ‘बीजक’ नामक ग्रंथ के संपादक धर्मदास हैं। कबीर की वाणी का संग्रह ‘बीजक’ कहलाता है। बीजक के तीन भाग किए गए हैं। (1) साखी, (2) सबद, (3) रमैनी
कबीर की बानियों का सबसे पुराना संग्रह ‘गुरु ग्रंन्थ साहिब’ में मिलता है।
कबीर की बानियों का सबसे पुराना संग्रह ‘गुरु ग्रंन्थ साहिब’ में मिलता है।
36. कौन-सा शासक दादू के उपदेशों से अत्यधिक प्रभावित था?
[A] अकबर[B] बाबर
[C] शाहजहान
[D] जहाँगीर
उत्तर देखें-
[A] अकबर दादू दयाल के उपदेशों से अत्यधिक प्रभावित था। दादू के नाम से दादू पंथ प्रचलित हो गया। दादू दयाल की वाणियों का संग्रह उनके शिष्य संतदास और जगन्नदास ने ‘हरड़े वानी’ नाम से किया।
37. निम्नलिखित में से कौन संत कवि नहीं है?
[A] सुंदरदास[B] धरमदास
[C] नरोत्तमदास
[D] दादू
उत्तर देखें-
[C] ‘नरोत्तमदास’ संत कवि नही हैं। नरोत्तमदास हिंदी के प्रमुख साहित्यकार हैं।
38. सूफी काव्य परंपरा का सर्वप्रथम ग्रंथ है।
[B] पद्यमावत[A] साहित्य लहरी
[C] मधुमालती
[D] गुलसने इश्क
उत्तर देखें-
[C] सूफी काव्य परंपरा का सर्वप्रथम ग्रंथ मंझन कृत ‘मधुमालती’ है। जो हिंदी का प्रथम प्रेमाख्यानक काव्य है।
39. अष्टछाप की स्थापना किसके द्वारा हुई?
[A] विठ्ठलदास[B] सूरदास
[C] नरोत्तमदास
[D] नंददास
उत्तर देखें-
[A] गोस्वामी विठ्ठलनाथ ने सन् 1565 ई. में चार वल्लभाचार्य और चार अपने शिष्यों को मिलाकर ‘अष्टछाप’ की स्थापना की। वल्लभाचार्य के कुल 84 तथा विठ्ठलनाथ के कुल 252 शिष्य थे। कुंभनदास प्रथम अष्टछापी कवि थे।
40. कृष्ण काव्य-धारा के प्रवर्तक है।
[A] सूरदास[B] जयदेव
[C] मलूकदास
[D] चैतन्य
उत्तर देखें-
[B] प्रश्नानुसार ‘गीत गोविन्द’ के रचनाकार ‘जयदेव’ कृष्णकाव्य-धारा के प्रवर्तक हैं। जबकि सूरदास कृष्णकाव्य-धारा के प्रतिनिधि कवि हैं।
41. तुलसीदास की मृत्यु-तिथी है।
[A] संवत् 1581[B] संवत् 1680
[C] संवत् 1585
[D] संवत् 1448
उत्तर देखें-
[B] तुलसीदास जी की मृत्यु का समय संवत् 1680 है। गोस्वामी जी की मृत्यु के संबंध में लोग यह दोहा कहा करते हैं-
संवत् सोरह से असी, असी गंग के तीर।
श्रावण शुक्ला सप्तमी, तुलसी तज्यो शरीर॥
जबकि इनका जन्म संवत् 1589 (1532 ई.) में हुआ।
संवत् सोरह से असी, असी गंग के तीर।
श्रावण शुक्ला सप्तमी, तुलसी तज्यो शरीर॥
जबकि इनका जन्म संवत् 1589 (1532 ई.) में हुआ।
42. केशवदास को ‘कठिन काव्य का प्रेत’ किस आलोचक ने कहा?
[A] आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी[B] पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी
[C] आचार्य रामचंद्र शुक्ल
[D] डॉ. इंद्रनाथ मदान
उत्तर देखें-
[C] केशवदास को ‘कठिन काव्य का प्रेत’ आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने कहा है। केशवदास का उपनाम वेदान्ती मिश्र था। केशवदास ने ‘रामचन्द्रिका’ की रचना तुलसीदास के ‘रामचरितमानस’ की प्रतिस्पर्धा में एक रात में की थी। रामचन्द्रिका को ‘छन्दों का अजायबघर’ कहा जाता है।
43. ‘बिहारी सतसई’ में कुल दोहा-संख्या कितनी है?
[A] 700[B] 750
[C] 710
[D] 726
उत्तर देखें-
(*) प्रश्नानुसार बिहारी सतसई में दोहों की संख्या 710 है। लेकिन बिहारीलाल के समस्त दोहों की संख्या 719 है। किन्तु जगन्नाथ दास (रत्नाकर) ने इनके दोहों की संख्या 713 मानते हैं।
44. इनमें से कौन सी कृति सूरदास की नहीं है?
[A] गंगा लहरी[B] साहित्य लहरी
[C] सूर सागर
[D] सूर सारावली
उत्तर देखें-
[A] ‘गंगा लहरी’ पद्माकर की रचना है।
45. इनमें से एक रामधारी सिंह दिनकर की रचना नहीं है?
[A] कुरुक्षेत्र[B] करुणालय
[C] परशुराम की प्रतीक्षा
[D] सामधेनी
उत्तर देखें-
[B] ‘करुणालय’ जयशंकर प्रसाद का गीतिनाट्य है। ‘करुणालय’ में कवि ने राजा
हरिश्चन्द्र व विश्वामित्र की कथा का वर्णन किया है।
हरिश्चन्द्र व विश्वामित्र की कथा का वर्णन किया है।
46. प्रेमचंद के अपूर्ण उपन्यास का नाम क्या है?
[A] गबन[B] प्रेमाश्रम
[C] मंगलसूत्र
[D] निर्मला
उत्तर देखें-
[C] प्रेमचन्द के अपूर्ण उपन्यास का नाम ‘मंगलसूत्र’ है। प्रेमचन्द को ‘प्रेमचन्द’ नाम उर्दू के लेखक दयानारायण निगम ने दिया था। जबकि प्रेमचन्द को ‘उपन्यास सम्राट’ की संज्ञा शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय ने दिया था।
47. ‘भारत-दुर्दशा’ के लेखक है?
[A] भारतेन्दु हरिश्चंद्र[B] उदयशंकर भट्ट
[C] बाल मुकुंद गुप्त
[D] प्रताप नारायण मिश्र
उत्तर देखें-
(a/d) भारत-दुर्दशा नाटक के लेखक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र हैं। इसकी रचना 1880 ई. में की थी। जबकि प्रताप नारायण मिश्र ने ‘भारत दुर्दशा’ नामक एक अन्य कृति की रचना सन् 1901 में की थी।
48. इनमें से कौन ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता नहीं है?
[A] निर्मल वर्मा[B] नरेश मेहता
[C] राजेन्द्र यादव
[D] रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर देखें-
[C] राजेन्द्र यादव ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता नहीं है। निर्मल वर्मा को 1999 में सम्पूर्ण साहित्य पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ। नरेश मेहता ने 1992 में सम्पूर्ण साहित्य पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि रामधारी सिंह दिनकर ने ‘उर्वशी’ पर 1972 में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त किया।
49. इनमें से किन्हें राष्ट्रकवि कहते हैं?
[A] सियाराम शरण गुप्त[B] मैथिली शरण गुप्त
[C] माखनलाल चतुर्वेदी
[D] सुभद्राकुमारी चौहान
उत्तर देखें-
[B] मैथिली शरण गुप्त को ‘राष्ट्रकवि’ कहा जाता है। मैथिलीशरण गुप्त को महात्मा गांधी ने ‘भारत-भारती’ लिखने पर राष्ट्रकवि की उपाधि प्रदान की थी।
50. ‘एक भारतीय आत्मा’ कहकर किन्हें पुकारा जाता है?
[A] माखनलाल चतुर्वेदी[B] सुभद्रा कुमारी चौहान
[C] श्याम नारायण पाण्डेय
[D] प्रताप नारायण मिश्र
उत्तर देखें-
[A] ‘एक भारतीय आत्मा’ माखनलाल चतुर्वेदी को कहकर पुकारा जाता है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय सांस्कृतिक धारा के कवि हैं।
51. कौन ‘प्रकृति’ का कवि कहलाता है?
[A] महादेवी वर्मा[B] सुमित्रानंदन पंत
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
उत्तर देखें-
[B] सुमित्रानन्दन पंत को ‘प्रकृति का सुकुमार कवि’, जयशंकर प्रसाद को ‘प्रेम और सौन्दर्य के कवि’, सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ को ‘ओज, औदात्य और विद्रोह के कवि’ तथा महादेवी वर्मा को ‘आधुनिक युग की मीरा’ तथा ‘रहस्यवादी कवयित्री’ कहा जाता है।
52. भारत में प्रयोग वाद के उदय का मूल कारण है-
[A] द्वितीय महायुद्ध[B] प्रथम महायुद्ध
[C] बढ़ता हुआ पूँजीवाद
[D] गाँवों का सर्वनाश
उत्तर देखें-
[C] भारत में प्रयोगवाद के उदय का मूल कारण बढ़ता हुआ पूँजीवाद है। प्रयोगवादी कविता ह्रासोन्मुख मध्य वर्गीय समाज के जीवन का चित्र है। ‘तार सप्तक’ के प्रकाशन वर्ष 1943 ई. से ही प्रयोगवाद का आरम्भ माना जाता है।
53. इनमें से कौन सा कवि ‘तीसरा सप्तक’ में शामिल नहीं है?
[A] केदारनाथ सिंह[B] सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
[C] मुक्ति बोध
[D] कुँवर नारायण
उत्तर देखें-
[C] ‘मुक्तिबोध’ तीसरे सप्तक के कवि नहीं हैं बल्कि ये तार सप्तक (1943 ई.) के कवि हैं। तीसरा सप्तक का प्रकाशन 1959 ई. में अज्ञेय के सम्पादकत्व में हुआ था। इसके सात कवि इस प्रकार हैं (1) प्रयागनारायण त्रिपाठी, (2) मदन वात्स्यायन, (3) विजय देव नारायण साही, (4) कुँवर नारायण, (5) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, (6) केदार नाथ सिंह, (7) कीर्ति चौधरी।
54. देवकीनंदन खत्री द्वारा लिखित ‘चंद्रकांता’ किस प्रकार का उपन्यास है?
[A] राजनीतिक[B] तिलस्मी
[C] पौराणिक
[D] सामाजिक
उत्तर देखें-
[B] देवकी नन्दन खत्री द्वारा लिखित उपन्यास ‘चन्द्रकान्ता’ तिलस्मी एवं ऐय्यारी उपन्यास की श्रेणी में आता है। देवकी नन्दन खत्री को तिलस्मी ऐय्यारी उपन्यासों का प्रवर्तक माना जाता है।
55. नाटक को पंचम वेद किसने कहा?
[A] भरत मुनि[B] मोहन राकेश
[C] जगदीशचंद्र माथुर
[D] वियोगी हरि
उत्तर देखें-
[A] नाटक को पंचम वेद आचार्य भरतमुनि ने अपने ‘नाट्यशास्त्र’ में कहा है।
56. इनमें से एक कृष्णा सोबती की कृति नहीं है।
[A] मित्रो मरजानी[B] यारों का यार
[C] जिंदगीनामा
[D] इदं न मम्
उत्तर देखें-
[D] ‘इदं न मम्’ मैत्रेयी पुष्पा का उपन्यास है।
57. हिंदी गद्य के जनक हैं।
[A] लाला श्रीनिवास दास[B] भारतेंदु हरिश्चंद्र
[C] बद्रीनारायण
[D] बालकृष्ण भट्ट
उत्तर देखें-
[B] हिंदी में आधुनिकता और पुनर्जागरण के प्रवर्तक और पितामह भारतेन्दु हरिश्चन्द हिंदी गद्य के जनक हैं।
58. इनमें से एक आत्मकथा नहीं है।
[A] जिंदगी कोई सौदा नहीं[B] जिंदगीनामा
[C] हमजात
[D] गालिब छूटी शराब
उत्तर देखें-
[B] ‘जिन्दगीनामा’ कृष्ण सोबती का उपन्यास है।
59. ‘कादंबिनी’ पत्रिका के संपादक हैं।
[A] राजेन्द्र अवस्थी[B] राजेन्द्र यादव
[C] राम विलास शर्मा
[D] कमला प्रसाद
उत्तर देखें-
[A] ‘कादंबिनी’ पत्रिका के सम्पादक मध्य प्रदेश के जाने माने साहित्यकार राजेन्द्र अवस्थी हैं। यह नव भारत, सारिका, नन्दन, साप्ताहिक हिन्दुस्तान और कादम्बिनी के सम्पादक रहे।
60. नारी जागरण पर लिखी महादेवी वर्मा की किताब है-
[A] अतीत के चलचित्र[B] श्रृंखला की कड़ियाँ
[C] बदरीनाथ की यात्रा
[D] यामा
उत्तर देखें-
[B] महादेवी वर्मा द्वारा लिखी गयी नारी जागरण की किताब ‘श्रृंखला की कड़ियाँ’ है।
61. रिपोर्ताज-किस भाषा का शब्द है?
[A] फ्रांसीसी[B] अंग्रेजी
[C] पुर्तगाली
[D] बंगाली
उत्तर देखें-
[A] ‘रिपोर्ताज’ फ्रांसीसी भाषा का शब्द है। साहित्य की गद्य विधा के रूप में इसका आविर्भाव द्वितीय विश्वयुद्ध के आस-पास हुआ। हिंदी में रिपोर्ताज का जनक शिवदान सिंह चौहान को माना जाता है। ‘रूपाभ’ पत्रिका के दिसम्बर, 1938 ई. में प्रकाशित ‘लक्ष्मीपुरा’ को हिंदी का प्रथम रिपोर्ताज माना जाता है।
62. अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा-यह किसकी रचना है?
[A] अज्ञेय[B] राहुल सांकृत्यायन
[C] रामवृक्ष बेनीपुरी
[D] गोविंद मिश्र
उत्तर देखें-
[B] ‘अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा’ राहुल सांकृत्यायन का यात्रावृत्तांत है।
63. ‘कबिरा खड़ा बाजार में’ यह किनका नाटक है?
[A] मोहन राकेश[B] बलराज साहनी
[C] भीष्म साहनी
[D] ममता कालिया
उत्तर देखें-
[C] ‘कबिरा खड़ा बाजार में’ भीष्म साहनी का नाटक है।
64. मोहन राकेश की इन कृतियों में एक नाटक नहीं है।
[A] अंधेरे बंद कमरे[B] आधे आधूरे
[C] आषाढ़ का एक दिन
[D] लहरों का राजहंस
उत्तर देखें-
[A] ‘अँधेरे बंद कमरे’ मोहन राकेश का उपन्यास है।
65. निम्नलिखित में से कौन सा वृन्दावन लाल वर्मा कृत नहीं है?
[A] मृगनयनी[B] प्रभावती
[C] गढ़ कुण्ढ़ार
[D] कपाल कुण्डला
उत्तर देखें-
[B] ‘प्रभावती’ सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का उपन्यास है।
66. ‘आवारा मसीहा’ यह किनकी जीवनी पर आधारित है?
[A] शरतचंन्द्र चट्टोपाध्याय[B] तुलसीदास
[C] रविन्द्रनाथ टैगोर
[D] रामप्रसाद बिस्मिल्ला
उत्तर देखें-
[A] ‘आवारा मसीहा’ विष्णु प्रभाकर कृत जीवनीपरक उपन्यास है, जो बांग्ला साहित्यकार शरतचन्द चट्टोपाध्याय की जीवनी पर आधारित है।
67. कलभ ……..
[A] गधे का बच्चा है।[B] ऊँट का बच्चा है।
[C] हाथी का बच्चा है।
[D] कोयल का बच्चा है।
उत्तर देखें-
[C] हाथी के बच्चे को ‘कलभ’ कहते हैं।
68. गधा ……..
[A] रेंगता है।[B] चिचियाता है।
[C] किकियाता है।
[D] घुरघुराता है।
उत्तर देखें-
[A] गधा रेंगता है।
69. भेड़ों का ……..
[A] झुण्ड[B] गल्ला
[C] जत्था
[D] काफिला
उत्तर देखें-
[B] भेड़ों का गल्ला होता है। हिरनों का झुण्ड होता है। स्वयं सेवकों का जत्था होता है। इसी तरह पद यात्रियों का काफिला होता है।
70. इनमें से एक सरस्वती का नाम नहीं है।
[A] रमा[B] भारती
[C] महाश्वेता
[D] वीणाधरी
उत्तर देखें-
[A] ‘रमा’ लक्ष्मी का पर्यायवाची है।
71. राजभाषा अधिनियम के अंतर्गत कर्नाटक किस क्षेत्र में आता है।
[A] क क्षेत्र[B] ख क्षेत्र
[C] ग क्षेत्र
[D] घ क्षेत्र
उत्तर देखें-
[C] राजभाषा अधिनियम के अन्तर्गत कर्नाटक ‘ग क्षेत्र’ में आता है। राजभाषा अधिनियम 1963 तथा 1976 के अनुसार सम्पूर्ण भारत तीन भाषा क्षेत्रों में विभक्त किया गया है जिसका विवरण निम्नवत् है-
क क्षेत्र – बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एवं दिल्ली संघ।
ख क्षेत्र – गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, चण्डीगढ़, दमन-दीव एवं दादरा नागर हवेली।
ग क्षेत्र – शेष राज्य एवं संघ शासित प्रदेश।
क क्षेत्र – बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एवं दिल्ली संघ।
ख क्षेत्र – गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, चण्डीगढ़, दमन-दीव एवं दादरा नागर हवेली।
ग क्षेत्र – शेष राज्य एवं संघ शासित प्रदेश।
72. हिंदी को …………… लिपि में लिखा जाता है।
[A] खरोष्टी[B] देवनागरी
[C] अर्धमागधी
[D] पाली
उत्तर देखें-
[B] हिंदी को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। देवनागरी लिपि का विकास ब्राह्मी लिपि से हुआ है। हिंदी के अतिरिक्त मराठी, संस्कृत तथा नेपाली भी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।
73. त्रिभाषा सूत्र में पहला स्थान किसको है?
[A] अंग्रेजी[B] राष्ट्रभाषा
[C] मातृभाषा
[D] क्षेत्रीय भाषा
उत्तर देखें-
[C] त्रिभाषा सूत्र में पहला स्थान मातृ भाषा का है। ‘त्रिभाषा’ के अन्तर्गत मातृ भाषा, (प्रायः क्षेत्रीय भाषा), राष्ट्र भाषा तथा एक विदेशी भाषा आती है।
74. किसकों पंचमवेद कहा गया है?
[A] नाटक[B] महाकाव्य
[C] अमर चित्र कथा
[D] महाभारत-रामायण
उत्तर देखें-
[A] आचार्य भरतमुनि ने ‘नाटक’ को पंचमवेद की संज्ञा दी हैं।
75. स्पष्ट मौखिक वाचन के लिए क्या जरूरी है?
[A] व्याकरण[B] भाषा पांडित्य
[C] भाषा ज्ञान
[D] उच्चारण
उत्तर देखें-
[D] स्पष्ट मौखिक वाचन के लिए उच्चारण जरूरी है।
76. पण्डित की उपाधि किस शिक्षक के लिए है?
[A] गणित[B] हिन्दी
[C] दैहिक
[D] अंग्रेजी
उत्तर देखें-
[B] पण्डित की उपाधि दिये गये विकल्प के अनुसार हिन्दी शिक्षक के लिए है।
77. हिंदी की मूल भाषा है-
[A] पारसी[B] संस्कृत
[C] उर्दू
[D] पंजाबी
उत्तर देखें-
[B] हिंदी की मूल भाषा संस्कृत है। ‘उर्दू’ तुर्की भाषा का शब्द है। पंजाबी की लिपि गुरुमुखी है।
78. हिंदी से साम्य रखने वाली भाषा है-
[A] संस्कृत[B] मराठी
[C] उर्दू
[D] उपरोक्त सभी
उत्तर देखें-
[A] हिंदी से साम्य रखने वाली भाषा संस्कृत है।
79. केन्द्रीय हिंदी संस्थान किस जगह पर है?
[A] मुंबई[B] चेन्नई
[C] आगरा
[D] नई दिल्ली
उत्तर देखें-
[C] केन्द्रीय हिंदी संस्थान आगरा शहर में स्थापित है। यह धारा 351 के अन्तर्गत 1961 ई. में स्थापित है।
80. कौनसी भाषा देश की संपर्क भाषा है?
[A] अंग्रेजी[B] हिन्दी
[C] बंगाली
[D] तमिल और कन्नड़
उत्तर देखें-
[B] ‘हिन्दी’ भाषा देश की सम्पर्क भाषा है।
81. भाषा-शिक्षकों के लिए भाषा ही उनकी ……….. है।
[A] कुंजी[B] पूँजी
[C] भण्डार-सामग्री है।
[D] कल्पवृक्ष की फलिया
उत्तर देखें-
[B] भाषा शिक्षकों के लिए भाषा ही उनकी पूँजी है।
82. ‘निज भाषा उन्नति है सब उन्नति को मूल’- इस कथन को किसने कहा है?
[A] स्वामी विवेकानंद[B] स्वामी दयानंद सरस्वती
[C] ज्योतिबा फुले
[D] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
उत्तर देखें-
[D] इस कथन को ‘भारतेन्दु हरिश्चन्द्र’ ने कहा है।
83. भाषा ……….. का माध्यम है।
[A] व्याकरण[B] अभिव्यक्ति
[C] मन; परिवर्तन
[D] परीक्षा
उत्तर देखें-
[B] भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है। पाश्चात्य विद्वान गार्डिनर का कथन है “विचारों की अभिव्यक्ति के लिए जिन व्यक्त एवं स्पष्ट ध्वनि संकेतों का व्यवहार किया जाता है, उन्हें भाषा कहते हैं।”
84. प्राक्कल्पना का अर्थ है………..
[A] कल्पना[B] विकल्पना
[C] परिकल्पना
[D] जिज्ञासा
उत्तर देखें-
[C] ‘प्राक्कल्पना का अर्थ है परिकल्पना। तर्क पूर्ण सुझाव, सटीक अनुमान, संभावित मान इत्यादि भी इसके सम्यक् अर्थ हैं।
85. अनुसंधान के लिए ……….. पर्याय नहीं है।
[A] गवेषण[B] शोध
[C] उपलभ्य
[D] खोज
उत्तर देखें-
[C] गवेषण, शोध तथा खोज ‘अनुसंधान’ के पर्यायवाची शब्द हैं।
86. गुरु गुड़ ही रहा चेला शक्कर हो गया।
[A] संमास[C] मुहावरा
[B] संधि
[D] लोकोक्ति
उत्तर देखें-
[D] यह एक ‘लोकोक्ति’ है जिसका अर्थ गुरु से चेले (शिष्य) का आगे बढ़ जाना है।
87. करत-करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान- यह उक्ति किसकी है?
[A] कबीर[B] सूरदास
[C] रहीम
[D] वृंद
उत्तर देखें-
[D] यह उक्ति कवि वृन्द का है।
88. देश निकाला- यह समास है………..
[A] द्वन्द्व[B] तत्पुरुष
[C] बहुव्रीहि
[D] कर्मधारय
उत्तर देखें-
[B] देश निकाला शब्द में तत्पुरुष समास है। तत्पुरुष समास में अन्तिम पद प्रधान होता है।
89. हाथी का स्त्रीलिंग रूप है………..
[A] हस्तिनी[B] हाथिनी
[C] हथिनी
[D] मादा हाथी
उत्तर देखें-
[C] हाथी का स्त्री लिंग रूप ‘हथिनी’ है।
90. सत्य और विश्वास की अतिव्याप्ति को ……….. कहते हैं।
[A] भगवान[B] ज्ञान
[C] अंधविश्वास
[D] विज्ञान
उत्तर देखें-
[C] सत्य और विश्वास की अतिव्याप्ति को अंधविश्वास कहते हैं।







