केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची | central universities list in india

2
22017
central-universities-list
केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची

भारत में वर्तमान समय में 49 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। इनमे से 46 केंद्रीय विश्वविद्यालय मानवसंसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं एवं कृषिमंत्रालयजहाज़रानीमंत्रालयविदेश मन्त्रालय के अंतर्गत एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय आते हैं। जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय सबसे पुराना है। यह भारत का चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

राज्यवार केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों (central universities) की स्थिति:

भारत में सर्वाधिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों वाला क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है, जिसमें 6 विश्वविद्यालय हैं। वहीं दिल्ली में 5, बिहार में 4, मणिपुर और तेलंगाना में 3-3, असम, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में 2-2, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 1-1 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। गोवा, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश को छोड़कर भारत के सभी राज्यों में केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में, दिल्ली और पांडिचेरी में केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं।यहाँ पर सभी विश्वविद्यालय के साथ उसके वेबसाइट का लिंक (link) भी दिया जा रहा है।

भारत (India) में केंद्रीय विश्वविद्यालयों (central university) की सूची

विश्वविद्यालय (university)स्थापना (ई.)पता (address)
राजीव गांधी विश्‍वविद्यालय
www.rgu.ac.in 
1985 (2007)रोहनो हिल्स, Doimukh, अरुणाचल प्रदेश,भारत- 791112
असम विश्‍वविद्यालय
www.aus.ac.in
1994सिलचर, असम, भारत- 788 011
तेजपुर विश्‍वविद्यालय
www.tezu.ernet.in
1994नपाम, तेजपुर, सोनितपुर, असम, भारत- 784028
इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय
www.allduniv.ac.in
1887 (2006)सीनेट हाउस परिसर, यूनिवर्सिटी रोड, पुरानी कटरा, प्रयाग, उत्तर प्रदेश- 211002
अलीगढ़ मुस्‍लिम विश्‍वविद्यालय
www.amu.ac.in
1920अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत – 202002
बनारस हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय
www.bhu.ac.in
1916पंडित मदन मोहन मालवीय रोड, वाराणसी, उत्तर परदेश- 221005
बाबासाहब भीमराव अम्‍बेडकर विश्‍वविद्यालय, लखनऊ
www.bbau.ac.in
1996विद्या विहार, रायबरेली रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश– 226025
रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
www.rlbcau.ac.in
2014नए.एच. 75, नियर पहुज डैम, ग्वालियर रोड, झाँसी, उत्तर प्रदेश- 284003
राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय
www.rgnau.ac.in
2013फुर्सतगंज एयरफील्ड, फुर्सतगंज, अमेठी के पास, उत्तर प्रदेश- 229302
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्‍वविद्यालय
hnbgu.ac.in
1973 (2009)श्रीनगर, पौड़ी, गढ़वाल, उत्तराखंड, भारत– 246174
उड़ीसा केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
cuo.ac.in
2009Sunabeda, NAD डाकघर, कोरापुट, ओडिशा, भारत- 763,004
कर्नाटक केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cuk.ac.in
2009कडगनची, कर्नाटक, भारत- 585367
केरल केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cukerala.ac.in
2009राष्ट्रीय राजमार्ग 17, तेजस्विनी हिल्स, पेरिया, कासरगोड, केरल, भारत- 671 316
गुजरात केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cug.ac.in
2009सेक्टर 29, गांधीनगर, गुजरात 382030
गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय
ggu.ac.in
कोनी, बिलासपुर, छत्‍तीसगढ़,भारत- 495009
जम्‍मू केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cujammu.ac.in
2011रहया सुहानी, सांबा जिला, बागला, जम्मू और कश्मीर- 181143
कश्‍मीर केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cukashmir.ac.in
2009राष्ट्रीय उच्च मार्ग श्रीनगर, तुलमुल्ला – डेंजरपोरा लिंक रोड, गांदरबल, जम्मू और कश्मीर- 191201
झारखंड केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cuj.ac.in
2009ब्राम्बे Rd, Brambe, झारखंड, भारत- 835205
तमिलनाडु केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
cutn.ac.in
2009नीलाकुडी, तिरुवरुर, भारत – 610 005
भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय
www.imu.edu.in
2008ईस्ट कोस्ट रोड, चेन्नई, तमिलनाडु- 600119
दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय
www.du.ac.in
1922यूनिवर्सिटी रोड, दिल्ली- 110007
जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय
www.jnu.ac.in
1969न्यू महरौली रोड, जेएनयू रिंग रोड, दिल्ली- 110067
जामिया मिलिया इस्‍लामिया
www.jmi.ac.in
1920 (1988)जामिया नगर, ओखला, नई दिल्ली, भारत- 110025
इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय मुक्‍त विश्‍वविद्यालय
www.ignou.ac.in
1985मैदान गढ़ी, दिल्ली, भारत – 110068
दक्षिण एशिया विश्‍वविद्यालय
www.sau.int
2010अकबर भवन, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, भारत- 110021
नागालैंड केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
nagalanduniversity.ac.in
1989मेरीमा, नागालैंड- 797004
पांडिचेरी विश्‍वविद्यालय
www.pondiuni.edu.in
1985आर.वी.नगर, कलापेट, पुदुचेरी- 605014
पंजाब केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cup.edu.in
2009सिटी कैंपस, मनसा आरडी, बठिंडा, पंजाब- 151001
विश्व भारती विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल
visvabharati.ac.in
1921 (1951)बोलपुर, पश्चिम बंगाल- 731235
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cusb.ac.in
2009गया बेला, पंचनपुर रोड करहरा, फतेहपुर, बिहार- 824236
महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, मोतिहारी (बिहार)
www.mgcub.ac.in
2016बेलीसरै, मोतिहारी, बिहार- 845401
नालंदा विश्वविद्यालय
nalandauniv.edu.in
2010राजगीर, बिहार 803116
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
www.rpcau.ac.in
1903 (2016)पूसा, समस्तीपुर, बिहार- 848125
इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय
www.igntu.ac.in
2007लाल पुर, अमरकंटक, मध्य प्रदेश- 484886
डॉ. हरीसिंह गौड़ विश्‍वविद्यालय
dhsgsu.ac.in
1946 (2009)सागर, मध्य प्रदेश- 470003
महात्‍मा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय
hindivishwa.org
1997गांधी हिल्स, मानस मंदिर, वर्धा, महाराष्ट्र- 442005
मणिपुर विश्‍वविद्यालय
www.manipuruniv.ac.in
1980 (2005)इंडो म्यांमार रोड, कांचीपुर, इंफाल, मणिपुर-795003
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
www.cau.ac.in
1993इरोईसेम्बा, इम्फाल, मणिपुर- 795004
नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
www.nsu.ac.in
2018हरथेल, मणिपुर- 795146
उत्तर पूर्वी पहाड़ी विश्वविद्यालय, शिलांग, मेघालय (नेहू)
nehu.ac.in
1973उमसिंग माविनरोह, शिलांग, मेघालय- 793022
मिजोरम विश्‍वविद्यालय
mzu.edu.in
2000आइजोल, मिजोरम- 796004
राजस्‍थान केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
curaj.ac.in
2009एन.एच. 8, बांदर सिंडी, अजमेर, राजस्थान- 305817
सिक्‍किम विश्‍वविद्यालय
cus.ac.in
2007समदुर, पी.ओ. तडोंग, गंगटोक, सिक्किम- 737102
हरियाणा केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cuh.ac.in
2009जंत-पाली, महेंद्रगढ़, हरियाणा-123031
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्‍वविद्यालय
www.cuhimachal.ac.in
2009धर्मशाला, डिस्ट. काँगड़ा, हिमाचल प्रदेश- 176215
अंग्रेजी और विदेशी भाषाएं विश्‍वविद्यालय
www.efluniversity.ac.in
 1958 (2007)रविन्द्र नगर, नियर, तरणका, हैदराबाद, तेलंगना- 500007
मौलाना आजाद राष्‍ट्रीय उर्दू विश्‍वविद्यालय
www.manuu.ac.in
1998गाचीबोवली, हैदराबाद- 500032
हैदराबाद विश्‍वविद्यालय
uohyd.ac.in
1974गाचीबोवली, हैदराबाद, तेलंगाना- 500046
त्रिपुरा विश्‍वविद्यालय
www.tripurauniv.in
1987 (2007)सूर्यमनीनगर, त्रिपुरा, भारत- 799 022
central university list

#कोई त्रुटि रह गई हो तो कमेंट में अवगत करें।

Previous articleउत्तर प्रदेश राजकीय डिग्री कॉलेज सहायक आध्यापक हिंदी पाठ्यक्रम
Next articleहिंदी के प्रमुख उपन्यासकार और उनके उपन्यास | hindi upanyas list

2 COMMENTS

  1. How many central universities were included in UGC list till the year 2020

Comments are closed.