भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार | bharat bhushan award

0
7691
Bharat Bhushan Agrawal Award Winners List
भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार सूची

भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार

तारसप्तक के कवि भारत भूषण अग्रवाल की स्मृति में उनकी पत्नी बिन्दु अग्रवाल ने यह पुरस्कार वर्ष 1979 में स्थापित किया था। तब से हर साल समकालीन किसी युवा कवि की श्रेष्ठ कविता को यह पुरस्कार दिया जाता रहा है परन्तु वर्ष 2021 से यह पुरस्कार किसी एक कविता के लिए न दे कर किसी युवा कवि के पहले कविता संग्रह पर दिया जाने लगा है। Bharat Bhushan Agarwal Award 35 वर्ष की आयु तक के युवा कवि को दिया जाता रहा है परन्तु वर्ष 2020 से इस पुरस्कार के लिए अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष कर दी गई है।

पुरस्कार का निर्णय पांच लेखक प्रति वर्ष बारी-बारी से स्‍वतंत्र रूप से करते हैं। वर्तमान में अरुण देव, मदन सोनी, अष्टभुजा शुक्ल, आनन्द हर्षुल और उदयन वाजपेयी जूरी के सदस्य हैं जो अगले पांच वर्षों के लिए बारी-बारी से पुरस्कार के लिए कविता संग्रह चुनेंगे।

पहला भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार वर्ष 1980 में अरुण कमल को उनकी कविता ‘उर्वर प्रदेश’ पर मिला था। वर्ष 2015 में यह पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया, निर्णायक अशोक वाजपेयी ने बताया कि इस वर्ष कोई भी कविता पुरस्कार के योग्य छपी नहीं मिली।

भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार राशि

Bharat Bhushan Agarwal Award की शुरुआत 500 रुपए की धनराशि से हुई थी। वर्तमान में इसकी राशि बढ़ा कर 21 हजार रुपए कर दी गई है। भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार स्वरूप धनराशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है।

भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार सूची

भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार सूची निम्नलिखित है-

वर्षकविकविता
1980अरुण कमलउर्वर प्रदेश
1981उदय प्रकाशतिब्बत
1982विनोद भारद्वाजहवा
1983शरद बिल्लौरेतब तो यही हुआ था
1984राजेंद्र धोड़पकरअंतिम आदमी
1985गगन गिलएक दिन लौटेगी लड़की
1986स्वप्निल श्रीवास्तवईश्वर बाबू
1987विमल कुमारसपने में एक औरत से बातचीत
1988देवी प्रसाद मिश्रप्रार्थना के शिल्प में नहीं
1989कुमार अंबुजकिवाड़
1990तेजी ग्रोवरवो रही वह
1991बद्री नारायणप्रेमपत्र
1992संजय चतुर्वेदीपतंग
1993अनिल कुमार सिंहअयोध्या 1991
1994पंकज चतुर्वेदीएक सम्पूर्णता के लिए
1995शिरीष मुरलीधर ढोबलेप्रदक्षिणा है यह
1996अनामिकाअनुवाद
1997नीलेश रघुवंशीहंडा
1998संजय कुंदनअजनबी शहर में
1999बोधिसत्वपागलदास
2000गिरिराज किराडूमेज
2001हेमंत कुकरेतीसिलबट्टा
2002आर. चेतनक्रांतिसीलमपुर की लड़कियाँ
2003सुंदर चंद ठाकुरकविता के मुक्तिबोधों का समय नहीं यह
2004प्रेमरंजन अनिमेषइक्कीसवीं सदी की सुबह झाड़ू देती स्त्री
2005यतीन्द्र मिश्रबारमासा
2006जितेन्द्र श्रीवास्तवजरूर आऊँगा कलकत्ता
2007गीत चतुर्वेदीमदर इंडिया
2008निशांतअट्ठाइस साल के उम्र में
2009मनोज कुमार झास्थगन
2010व्योमेश शुक्लबहुत सारे संघर्ष स्थानीय रह जाते हैं
2011अनुज लुगुनअघोषित उलगुलान
2012कुमार अनुपमकुछ न समझे खुदा करे कोई
2013प्रांजल धरकुछ भी कहना खतरे से ख़ाली नहीं
2014आस्तिक वाजपेयीविध्वंश की शताब्दी
2015––
2016शुभमश्रीपोएट्री मैनेजमेंट
2017अच्युतानंद मिश्रबच्चे धर्मयुद्ध लड़ रहे हैं
2018अदनान कफ़ीलदरवेश
2019विहाग वैभवचाय पर शत्रु-सैनिक
2020अनामिका अनुमाँ अकेली रह गई
2021सुधांशु फिरदौसअधूरे स्वांगों के दरमियान
2022सौम्य मालवीयघर एक नामुमकिन जगह है
2023देवेश पथ सरियानूह की नाव
2024प्रिया वर्मास्वप्न से बाहर पांव
2025शचीन्द्र आर्यकुतुब मीनार खड़े-खड़े थक गया होगा
bharat bhushan agarwal award 2021
Previous articleUPHESC Assistant Professor Hindi Question Paper 2021
Next articlesahitya akademi award 2021 | साहित्य अकादेमी पुरस्कार