EMRS TGT General Hindi Question Paper 2025

0
24
emrs general hindi 2025
EMRS की परीक्षा में सामान्य हिंदी से पूछे गए प्रश्न

EMRS (Eklavya Model Residential School) TGT General Hindi की परीक्षा 24 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी। इसमें सामान्य हिंदी के 10 प्रश्न और जिनका सब्जेक्ट हिंदी था उनके लिए General Hindi के 10 प्रश्न और पूछे गए थे। यह प्रश्न पत्र TGT और PGT के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस ब्लॉग में हम प्रश्नों को क्विज के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं ताकि आप न केवल उत्तर दें, बल्कि उनकी व्याख्या से गहराई से समझ भी पाएँ। यह तरीका आपकी तैयारी को रोचक, इंटरैक्टिव और यादगार बनाएगा।

सभी सब्जेक्ट के प्रतियोगी परीक्षार्थियों से सामान्य हिंदी के पूछे गए प्रश्न:

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही / सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।

1. वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द शुद्ध है?
[A] उद्देश्य
[B] उद्देशय
[C] उद्ेश्य
[D] उदेशय
उत्तर देखें-
[A] वर्तनी की दृष्टि से ‘उद्देश्य’ शब्द शुद्ध है।
2. “सुरभि बहुत ही शान्त सरल और कोमल स्वभाव वाली है”
उपर्युक्त वाक्य के लिए उपयुक्त विरामचिह्नों का चयन करिए।
[A] , ?
[B] ! ।
[C] , ।
[D] । ?
उत्तर देखें-
[C] सुरभि बहुत ही शान्त, सरल और कोमल स्वभाव वाली है।
3. ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द है:
[A] रत्नाकर
[B] दिनकर
[C] फणधर
[D] जलधर
उत्तर देखें-
[A] ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द ‘रत्नाकर’ है। वहीं दिनकर- सूर्य का, फणधर- सर्प का और जलधर बादल का पर्यायवाची शब्द हैं।
4. निम्नलिखित में से कौन-सा विलोमार्थी शब्द-युग्म असंगत है?
[A] लुप्त-स्पष्ट
[B] ह्रास-वृद्धि
[C] हर्ष-विषाद
[D] हार-जीत
उत्तर देखें-
[A] लुप्त का विलोम शब्द ‘प्रकट’ होता है।
5. नीचे दिए गए तीन वाक्यों के लिए एक सही सरल वाक्य है:
भारत स्वतंत्र हुआ।
इसके लिए कठिन संघर्ष हुआ।
यह स्वतंत्रता इसी संघर्ष का फल है।
[A] सैनिकों के संघर्ष करने पर भारत स्वतंत्र हुआ।
[B] भारत स्वतंत्र हुआ क्योंकि सभी ने संघर्ष किया।
[C] कठिन संघर्ष होने पर ही भारत को स्वतंत्रता मिली।
[D] भारत की स्वतंत्रता कठिन संघर्ष का फल है।
उत्तर देखें-
[D] उपर्युक्त दिए गए तीन वाक्यों के लिए एक सही सरल वाक्य है- ‘भारत की स्वतंत्रता कठिन संघर्ष का फल है।’
6. कम भोजन करने वाले व्यक्ति के लिए एक शब्द होगा:
[A] अल्पाहारक
[B] अल्पाहारित
[C] अल्पाहारन
[D] अल्पाहारी
उत्तर देखें-
[D] कम भोजन करने वाले व्यक्ति के लिए एक शब्द ‘अल्पाहारी’ होगा।
7. ‘नील कमल’ का सही समास विग्रह होगा:
[A] नीला और कमल
[B] नीला-नीला कमल
[C] नील का कमल
[D] नीला कमल
उत्तर देखें-
[D] ‘नील कमल’ का सही समास विग्रह ‘नीला है जो कमल’ है।
8. ‘नाक कटना’ मुहावरे का प्रयोग किस स्थिति में करेंगे?
[A] किसी व्यक्ति की नाक में चोट लगने पर।
[B] किसी व्यक्ति की नाक से खून बहने पर।
[C] किसी व्यक्ति का अपमान होने पर।
[D] किसी व्यक्ति के बीमार होने पर।
उत्तर देखें-
[C] ‘नाक कटना’ मुहावरे का प्रयोग ‘किसी व्यक्ति का अपमान होने पर।’ किया जाता है।
9. ‘सप्ताह में एक बार किए जाने वाले कार्य’ के लिए कौन-सा उपयुक्त है?
[A] मासिक कार्य
[B] साप्ताहिक कार्य
[C] वार्षिक कार्य
[D] पाक्षिक कार्य
उत्तर देखें-
[B] ‘सप्ताह में एक बार किए जाने वाले कार्य’ के लिए उपयुक्त शब्द ‘साप्ताहिक कार्य’ है।
10. ‘नरेन्द्र’ का सही संधि-विच्छेद है:
[A] नर+इन्द्र
[B] नर+ईन्द्र
[C] नर+एन्द्र
[D] नरे+इन्द्र
उत्तर देखें-
[A] ‘नरेन्द्र’ का सही संधि-विच्छेद ;नर+इन्द्र’ (गुण संधि) है।

हिंदी सब्जेक्ट वालों से पूछे गए सामान्य हिंदी के अतिरिक्त 10 प्रश्न-

1. ‘प्रभावशाली वक्तव्य देने के लिए अनुभव ज्ञान और समझ की आवश्यकता है’
उपर्युक्त वाक्य के लिए सही विरामचिह्नों का चयन करिए।
[A] ; !
[B] , ।
[C] , ?
[D] । ?
उत्तर देखें-
[B] प्रभावशाली वक्तव्य देने के लिए अनुभव, ज्ञान और समझ की आवश्यकता है।
2. ‘अक्ल का दुश्मन’ मुहावरे का सटीक अर्थ है:
[A] मूर्ख व्यक्ति
[B] अज्ञानी का मित्र
[C] ईर्ष्यालु व्यक्ति
[D] ज्ञान का शत्रु
उत्तर देखें-
[A] ‘अक्ल का दुश्मन’ मुहावरे का सटीक अर्थ ‘मूर्ख व्यक्ति’ है।
3. ‘जिसका कोई आकार न हो’ के लिए एक शब्द है।
[A] निराकार
[B] निष्काम
[C] निर्जन
[D] निराहार
उत्तर देखें-
[A] ‘जिसका कोई आकार न हो’ के लिए एक शब्द ‘निराकार’ है।
4. वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द शुद्ध है?
[A] अभिव्यक्ति
[B] अभिव्यक्ती
[C] अभीव्यक्ति
[D] अभिव्यकति
उत्तर देखें-
[A] वर्तनी की दृष्टि से ‘अभिव्यक्ति’ शब्द शुद्ध है।
5. ‘मेरी माताजी को टहलने की आदत है।’
उपर्युक्त वाक्य का अर्थ देने वाला वाक्य कौन-सा है?
[A] मेरी माताजी को टहलने का बहुत शौक है।
[B] मेरी माताजी टहलना पसंद करती हैं।
[C] मेरी माताजी घूमने की बहुत शौकीन हैं।
[D] मेरी माताजी टहलने की आदी हैं।
उत्तर देखें-
[D] उपर्युक्त वाक्य का अर्थ देने वाला वाक्य: मेरी माताजी टहलने की आदी हैं।
6. “चित्त चढ़ी मेरे माधुरि मूरति,
उरबिच आन अड़ी”
उपर्युक्त में रेखांकित पंक्ति (उरबिच आन अड़ी) का भाव है-
[A] कोई प्रकाश नहीं दिख रहा है।
[B] कोई रुचि नहीं रह गई है।
[C] हृदय में फँस गई है।
[D] ऊर्जा क्षीण हो गई है।
उत्तर देखें-
[C] रेखांकित पंक्ति (उरबिच आन अड़ी) का भाव है- ‘हृदय में फँस गई है।’
7. “हमें विश्वास था कि वह समाजसेवी भूकंप पीडितों के लिए धन देंगे परन्तु उन्होंने सहायता के नाम पर ………. ”
उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही मुहावरे का चयन करिए।
[A] आँखें बिछा दी।
[B] अँगूठा दिखा दिया।
[C] बाल की खाल निकाल दी।
[D] आग में घी डाल दिया।
उत्तर देखें-
[B] “हमें विश्वास था कि वह समाजसेवी भूकंप पीडितों के लिए धन देंगे परन्तु उन्होंने सहायता के नाम पर अँगूठा दिखा दिया।”
8. ‘मेघ’ का पर्यायवाची शब्द है:
[A] विटप
[B] वारि
[C] वारिद
[D] विपिन
उत्तर देखें-
[C] ‘मेघ’ का पर्यायवाची शब्द ‘वारिद’ है। वहीं वृक्ष का विटप, जल का वारि और जंगल का विपिन पर्यायवाची शब्द है।
9. ‘पर्यावरण’ का संधि-विच्छेद है-
[A] परी+आवरण
[B] परि+आवरण
[C] परि+अवरण
[D] परि+वरण
उत्तर देखें-
[B] ‘पर्यावरण’ का संधि-विच्छेद ‘परि+आवरण’ (स्वर संधि) है।
10. निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए।
उसके माता-पिता को अपने बच्चों से ………… नहीं थी कि वे उनकी ………. करेंगे।
[A] उपेक्षा, अपेक्षा
[B] अनुभूति, उपेक्षा
[C] अपेक्षा, उपेक्षा
[D] स्वीकृति, अस्वीकृत
उत्तर देखें-
[C] उसके माता-पिता को अपने बच्चों से ‘अपेक्षा’ नहीं थी कि वे उनकी ‘उपेक्षा’ करेंगे।

इस ब्लॉग का उद्देश्य केवल प्रश्नों के उत्तर देना नहीं है, बल्कि समझ और विश्लेषण को भी मजबूत करना है। EMRS TGT General Hindi 2025 प्रश्न पत्र आपके लिए एक मार्गदर्शक है। इसे क्विज के रूप में हल करके आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।

👉 आप EMRS TGT General Hindi 2023 प्रश्न पत्र व विश्लेषण को भी देख सकते हैं।
👉 यदि आपको यह पोस्ट उपयोगी लगे तो इसे अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ साझा करें।
👉 अपनी राय और सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Previous articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 (28 september, shift 3)
Next articleEMRS PGT General Hindi Question Paper 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here