हिंदी साहित्य के इतिहास की अपनी तैयारी परखने के लिए इस क्विज़ को हल कीजिए। पहले भाग में साहित्येतिहास-लेखन की परंपरा, प्रमुख इतिहासकारों, उनके ग्रंथों, काल-विभाजन और नामकरण से संबंधित 50 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या उपलब्ध है, जिससे विषय की पुनरावृत्ति करने में सहायता मिलेगी।
कैसे हल करें: पहले स्वयं सही विकल्प चुनें, फिर उत्तर और व्याख्या से मिलान करें। जिन प्रश्नों में गलती हो, उनसे संबंधित तथ्यों को दोबारा पढ़ें।
प्रश्न संख्या: 1–50
1. हिंदी साहित्य के इतिहास-लेखन के प्रथम प्रयास का श्रेय किस विद्वान को दिया जाता है?
गार्सा द तासी
गार्सा द तासी ने ‘इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी’ में हिंदी और उर्दू के साहित्यकारों का विवरण प्रस्तुत किया। हिंदी साहित्य के इतिहास-लेखन का प्रथम प्रयास उन्हीं का माना जाता है।
मिश्रबंधु
शिवसिंह सेंगर
जार्ज ग्रियर्सन
2. ‘द मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ के लेखक कौन हैं?
इन्द्रनाथ मदान
जार्ज ग्रियर्सन
जार्ज ग्रियर्सन ने इस ग्रंथ में कवियों का विवरण कालक्रमानुसार प्रस्तुत किया। उन्होंने काव्य-प्रवृत्तियों और उनकी ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का भी विवेचन किया।
एडविन ग्रीव्स
गार्सा द तासी
3. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ मूलतः किस ग्रंथ की भूमिका के रूप में लिखा गया था?
मिश्रबंधु विनोद
हिंदी कोविद रत्नमाला
हिंदी शब्दसागर
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘हिंदी शब्दसागर’ की भूमिका ‘हिंदी साहित्य का विकास’ शीर्षक से लिखा है। यही भूमिका 1929 ई. में ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ नाम से स्वतंत्र ग्रंथ के रूप में प्रकाशित हुई।
कविता कौमुदी
4. साहित्यिक प्रवृत्तियों के निर्माण में पूर्वपरंपरा की निरंतरता को विशेष महत्त्व किस इतिहासकार ने दिया?
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
डॉ. रामकुमार वर्मा
जार्ज ग्रियर्सन
हजारी प्रसाद द्विवेदी
हजारी प्रसाद द्विवेदी ने साहित्यिक प्रवृत्तियों को पूर्ववर्ती भारतीय परंपराओं की निरंतरता में देखा। उन्होंने संतकाव्य के विकास को सिद्धों और नाथों की परंपरा से जोड़कर समझाया।
5. नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रकाशित ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ कितने खंडों में है?
सोलह
‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ सोलह खंडों में है। इसके विभिन्न खंडों का संपादन अलग-अलग विद्वानों ने किया है।
चौदह
बारह
अठारह
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: श्यामसुंदर दास की कृति ‘हिंदी भाषा का विकास’ 1924 ई. में प्रकाशित हुई।कथन II: श्यामसुंदर दास की कृति ‘हिंदी भाषा और साहित्य’ 1930 ई. में प्रकाशित हुई।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
श्यामसुंदर दास की ‘हिंदी भाषा का विकास’ का प्रकाशन 1924 ई. में और ‘हिंदी भाषा और साहित्य’ का प्रकाशन 1930 ई. में हुआ।
7. ‘हिंदी साहित्य का ओझल नारी इतिहास’ की लेखिका कौन हैं?
सावित्री सिंह
निर्मला जैन
सुमन राजे
नीरजा माधव
‘हिंदी साहित्य का ओझल नारी इतिहास’ नीरजा माधव की कृति है। इसका प्रकाशन 2011 ई. में हुआ।
8. बच्चन सिंह ने हिंदी साहित्य के आरंभिक काल को क्या नाम दिया है?
आधार काल
बीजवपन काल
संधिकाल
अपभ्रंश काल
बच्चन सिंह के काल-विभाजन का पहला काल ‘अपभ्रंश काल’ है। इसके बाद उन्होंने भक्तिकाल, रीतिकाल और आधुनिक काल को स्थान दिया है।
9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: गार्सा द तासी फ्रांसीसी विद्वान थे।कथन II: उन्होंने अपना साहित्येतिहास ग्रंथ अंग्रेजी भाषा में लिखा था।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
गार्सा द तासी फ्रांसीसी विद्वान थे। उनके साहित्येतिहास ग्रंथ ‘इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी’ की मूल भाषा फ्रेंच है।
10. जार्ज ग्रियर्सन का ‘द मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ किस संस्था की पत्रिका के विशेषांक के रूप में प्रकाशित हुआ?
नागरी प्रचारिणी सभा
एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल
ग्रियर्सन का यह ग्रंथ एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की पत्रिका के विशेषांक के रूप में प्रकाशित हुआ। इसमें हिंदी साहित्य के कवियों और काव्य-प्रवृत्तियों का ऐतिहासिक विवेचन है।
साहित्य अकादेमी
हिंदुस्तानी एकेडेमी
11. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ स्वतंत्र ग्रंथ के रूप में पहली बार किस वर्ष प्रकाशित हुआ?
1938 ई.
1929 ई.
‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ का स्वतंत्र ग्रंथ के रूप में प्रथम प्रकाशन 1929 ई. में हुआ। इसका मूल रूप ‘हिंदी शब्दसागर’ की भूमिका के लिए लिखा गया था।
1917 ई.
1913 ई.
12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: हजारी प्रसाद द्विवेदी ने हिंदी संतकाव्य को सिद्धों और नाथपंथियों के साहित्य का सहज विकसित रूप माना।कथन II: उन्होंने संतकाव्य की पूर्ववर्ती भारतीय साहित्यिक परंपराओं से संबद्धता स्वीकार नहीं की।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
हजारी प्रसाद द्विवेदी ने संतकाव्य की जड़ें सिद्धों और नाथपंथियों की साहित्यिक परंपरा में खोजीं। उनके अनुसार संतकाव्य इसी पूर्ववर्ती भारतीय परंपरा का सहज विकसित रूप है।
13. ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के प्रथम खंड ‘हिंदी साहित्य की पीठिका’ के संपादक कौन हैं?
धीरेन्द्र वर्मा
राजबली पाण्डेय
‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के प्रथम खंड ‘हिंदी साहित्य की पीठिका’ का संपादन राजबली पाण्डेय ने किया।
कृष्णदेव उपाध्याय
सुधाकर पाण्डेय
14. ‘हिंदी कोविद रत्नमाला’ के संबंध में सही कथन चुनिए।
(a) यह श्यामसुंदर दास की कृति है।(b) यह दो भागों में प्रकाशित हुई।
(c) इसका प्रथम भाग 1909 ई. में प्रकाशित हुआ।
(d) इसका द्वितीय भाग 1938 ई. में प्रकाशित हुआ।
केवल (b), (c) और (d)
केवल (a), (b) और (c)
श्यामसुंदर दास की ‘हिंदी कोविद रत्नमाला’ दो भागों में प्रकाशित हुई। इसका प्रथम भाग 1909 ई. में और द्वितीय भाग 1914 ई. में प्रकाशित हुआ।
केवल (c) और (d)
केवल (a) और (d)
15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: ‘हिंदी भाषा और साहित्य का विकास’ अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की कृति है।कथन II: ‘हिंदी भाषा और साहित्य’ श्यामसुंदर दास की कृति है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
‘हिंदी भाषा और साहित्य का विकास’ के लेखक अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ हैं। ‘हिंदी भाषा और साहित्य’ श्यामसुंदर दास का ग्रंथ है। दोनों कृतियाँ 1930 ई. में प्रकाशित हुईं।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: बच्चन सिंह ने भक्तिकाल की समय-सीमा 1400–1650 ई. निर्धारित की है।कथन II: उन्होंने रीतिकाल की समय-सीमा 1650–1857 ई. निर्धारित की है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
बच्चन सिंह के काल-विभाजन में भक्तिकाल की अवधि 1400–1650 ई. और रीतिकाल की अवधि 1650–1857 ई. है। उन्होंने आधुनिक काल का आरंभ 1857 ई. से माना है।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
17. गार्सा द तासी के ग्रंथ ‘इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी’ के प्रथम संस्करण के दोनों भाग क्रमशः कब प्रकाशित हुए?
1888 ई. और 1889 ई.
1839 ई. और 1847 ई.
गार्सा द तासी के इस इतिहास ग्रंथ का प्रथम संस्करण दो भागों में प्रकाशित हुआ। पहला भाग 1839 ई. में और दूसरा भाग 1847 ई. में प्रकाशित हुआ।
1848 ई. और 1857 ई.
1870 ई. और 1871 ई.
18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: किशोरीलाल गुप्त ने जार्ज ग्रियर्सन के ‘द मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ का हिंदी अनुवाद किया।कथन II: इस अनुवाद का शीर्षक ‘हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास’ है।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
किशोरीलाल गुप्त ने ग्रियर्सन के अंग्रेजी ग्रंथ का हिंदी अनुवाद ‘हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास’ शीर्षक से किया। यह अनुवाद 1957 ई. में प्रकाशित हुआ।
19. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ और ‘हिंदी शब्दसागर’ की प्रकाशक संस्था कौन-सी है?
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास
एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल
नागरी प्रचारिणी सभा
‘हिंदी शब्दसागर’ और आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ का प्रकाशन नागरी प्रचारिणी सभा ने किया।
हिंदुस्तानी एकेडेमी
20. हिंदी प्रेमाख्यानक काव्य की जड़ें संस्कृत, प्राकृत और अपभ्रंश की परंपरा में किसने खोजीं?
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
हजारी प्रसाद द्विवेदी
हजारी प्रसाद द्विवेदी ने हिंदी प्रेमाख्यानक काव्य को संस्कृत, प्राकृत और अपभ्रंश की कथा-परंपरा से जोड़ा। उन्होंने इसके विकास में पूर्ववर्ती भारतीय साहित्यिक परंपरा की निरंतरता को महत्त्व दिया।
डॉ. रामकुमार वर्मा
जार्ज ग्रियर्सन
21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ का दूसरा खंड ‘हिंदी भाषा का विकास’ है।कथन II: इस खंड के संपादक धीरेन्द्र वर्मा हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के दूसरे खंड ‘हिंदी भाषा का विकास’ का संपादन धीरेन्द्र वर्मा ने किया है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
22. मोतीलाल मेनारिया की कृतियों का सही युग्म चुनिए।
राजस्थानी भाषा और साहित्य तथा राजस्थान का पिंगल साहित्य
मेनारिया की दोनों सूचीबद्ध कृतियाँ राजस्थानी साहित्य पर हैं। ‘हिंदी वीरकाव्य’ तोमर, ‘काव्यशास्त्र का इतिहास’ भगीरथ मिश्र और ‘ब्रजमाधुरी सार’ वियोगी हरि की कृतियाँ हैं।
हिंदी वीरकाव्य तथा ब्रजमाधुरी सार
राजस्थान का पिंगल साहित्य तथा हिंदी काव्यशास्त्र का इतिहास
राजस्थानी भाषा और साहित्य तथा हिंदी वीरकाव्य
23. रामस्वरूप चतुर्वेदी की कृति ‘हिंदी साहित्य और संवेदना का विकास’ किस वर्ष प्रकाशित हुई?
1996 ई.
1973 ई.
1965 ई.
1986 ई.
रामस्वरूप चतुर्वेदी की ‘हिंदी साहित्य और संवेदना का विकास’ का प्रकाशन 1986 ई. में हुआ।
24. आधुनिक काल के आरंभ के संबंध में सही सुमेलित युग्म चुनिए।
बच्चन सिंह — 1857 ई.
बच्चन सिंह और गणपतिचन्द्र गुप्त ने आधुनिक काल का आरंभ 1857 ई. से माना है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के काल-विभाजन में आधुनिक काल का आरंभ 1900 वि.सं. से होता है।
गणपतिचन्द्र गुप्त — 1918 ई.
बच्चन सिंह — 1900 ई.
रामचन्द्र शुक्ल — 1857 ई.
25. गार्सा द तासी के ग्रंथ ‘इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी’ के द्वितीय संस्करण के संबंध में सही कथन चुनिए।
(a) यह तीन भागों में प्रकाशित हुआ।(b) इसका प्रकाशन 1870–71 ई. में हुआ।
(c) यह हिंदी में लिखा गया था।
केवल (b) और (c)
केवल (a) और (c)
केवल (a) और (b)
तासी के इतिहास ग्रंथ का दूसरा संस्करण तीन भागों में 1870–71 ई. में प्रकाशित हुआ। मूल ग्रंथ फ्रेंच में था।
(a), (b) और (c)
26. ‘हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास’ शीर्षक से जार्ज ग्रियर्सन के ग्रंथ का हिंदी अनुवाद किस वर्ष प्रकाशित हुआ?
1938 ई.
1940 ई.
1973 ई.
1957 ई.
किशोरीलाल गुप्त ने ग्रियर्सन के ‘द मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ का हिंदी अनुवाद किया। यह ‘हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास’ शीर्षक से 1957 ई. में प्रकाशित हुआ।
27. साहित्य को ‘जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिम्ब’ किसने कहा है?
रामचन्द्र शुक्ल
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल साहित्य के बदलते स्वरूप को जनता की बदलती चित्तवृत्तियों से जोड़ते हैं। उनके अनुसार राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक परिस्थितियाँ जनता की चित्तवृत्ति को प्रभावित करती हैं।
हजारी प्रसाद द्विवेदी
नलिन विलोचन शर्मा
बच्चन सिंह
28. निम्नलिखित में से कौन-सी कृतियाँ हजारी प्रसाद द्विवेदी की हैं?
(a) हिंदी साहित्य की भूमिका(b) हिंदी साहित्य का आदिकाल
(c) हिंदी साहित्य उद्भव और विकास
(d) हिंदी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
केवल (a) और (d)
केवल (b), (c) और (d)
केवल (a), (b) और (c)
‘हिंदी साहित्य की भूमिका’, ‘हिंदी साहित्य का आदिकाल’ और ‘हिंदी साहित्य उद्भव और विकास’ हजारी प्रसाद द्विवेदी की कृतियाँ हैं। ‘हिंदी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास’ गणपतिचन्द्र गुप्त का ग्रंथ है।
(a), (b), (c) और (d)
29. ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के ‘आदिकाल’ खंड के संपादकों का सही युग्म कौन-सा है?
सावित्री सिंह और दशरथ ओझा
देवेन्द्रनाथ शर्मा और विजयेन्द्र स्नातक
करुणापति त्रिपाठी और वासुदेव सिंह
‘आदिकाल’ हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास का तीसरा खंड है। इसके संपादक करुणापति त्रिपाठी और वासुदेव सिंह हैं।
नगेन्द्र और राहुल सांकृत्यायन
30. ‘हिंदी वीरकाव्य’ के लेखक कौन हैं?
टीकम सिंह तोमर
‘हिंदी वीरकाव्य’ टीकम सिंह तोमर की कृति है। इसका प्रकाशन 1945 ई. में हुआ।
रामनरेश त्रिपाठी
ब्रजरत्नदास
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
31. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: श्री नारायण चतुर्वेदी की कृति ‘आधुनिक हिंदी का आदिकाल’ का प्रकाशन 1973 ई. में हुआ।कथन II: रामकुमार वर्मा की कृति ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ का प्रकाशन भी 1973 ई. में हुआ।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
श्री नारायण चतुर्वेदी की ‘आधुनिक हिंदी का आदिकाल’ 1973 ई. में प्रकाशित हुई। रामकुमार वर्मा के ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ का प्रकाशन 1938 ई. में हुआ।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
32. आदिकाल के विभिन्न नामों का उनसे संबंधित विद्वानों से सुमेलन कीजिए।
सूची I (काल) — सूची II — (विद्वान)(a) चारण काल — (i) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(b) प्रारंभिक काल — (ii) रामचन्द्र शुक्ल
(c) बीजवपन काल — (iii) जार्ज ग्रियर्सन
(d) वीरगाथाकाल — (iv) मिश्रबंधु
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)–(iii), (b)–(ii), (c)–(iv), (d)–(i)
(a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
आदिकाल के लिए जार्ज ग्रियर्सन ने ‘चारण काल’, मिश्रबंधुओं ने ‘प्रारंभिक काल’, महावीर प्रसाद द्विवेदी ने ‘बीजवपन काल’ और रामचन्द्र शुक्ल ने ‘वीरगाथाकाल’ नाम का प्रयोग किया।
(a)–(iv), (b)–(iii), (c)–(i), (d)–(ii)
(a)–(i), (b)–(iii), (c)–(iv), (d)–(ii)
33. गार्सा द तासी के साहित्येतिहास ग्रंथ में कवियों का विवरण किस आधार पर व्यवस्थित है?
वर्णक्रम के आधार पर
गार्सा द तासी ने ‘इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी’ में हिंदी और उर्दू के कवियों का विवरण वर्णक्रमानुसार प्रस्तुत किया।
कालक्रम के आधार पर
भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर
साहित्यिक महत्त्व के आधार पर
34. जार्ज ग्रियर्सन की साहित्येतिहास-दृष्टि के संबंध में सही कथन चुनिए।
(a) उन्होंने कवियों और लेखकों का कालक्रमानुसार वर्गीकरण किया।(b) उन्होंने काव्य-प्रवृत्तियों को सांस्कृतिक परिस्थितियों से जोड़ा।
(c) उन्होंने अपने आधार-स्रोतों का उल्लेख किया।
(d) उन्होंने काल-विभाजन और नामकरण के लिए केवल साहित्यिक प्रवृत्तियों को आधार बनाया।
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (d)
केवल (a), (b) और (c)
ग्रियर्सन ने कालक्रमानुसार वर्गीकरण, काव्य-प्रवृत्तियों की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और आधार-स्रोतों को महत्त्व दिया। उनके काल-विभाजन और नामकरण में साहित्यिक प्रवृत्तियों के अतिरिक्त धार्मिक तथा राजनीतिक आधार भी मिलते हैं।
केवल (d)
केवल (b), (c) और (d)
35. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की साहित्येतिहास-दृष्टि के संबंध में सही कथन चुनिए।
(a) जनता की चित्तवृत्ति राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों से प्रभावित होती है।(b) जनता की चित्तवृत्ति पर सांप्रदायिक और धार्मिक परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता है।
(c) जनता की चित्तवृत्ति में परिवर्तन होने पर भी साहित्य का स्वरूप अपरिवर्तित रहता है।
केवल (b) और (c)
(a), (b) और (c)
केवल (a) और (b)
शुक्ल जी के अनुसार राजनीतिक, सामाजिक, सांप्रदायिक और धार्मिक परिस्थितियों के अनुसार जनता की चित्तवृत्ति बदलती है। चित्तवृत्ति में परिवर्तन के साथ साहित्य के स्वरूप में भी परिवर्तन होता है।
केवल (a) और (c)
36. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: हजारी प्रसाद द्विवेदी की ‘हिंदी साहित्य की भूमिका’ का प्रकाशन 1940 ई. में हुआ।कथन II: यह कृति आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ के स्वतंत्र प्रकाशन से पहले प्रकाशित हुई थी।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
‘हिंदी साहित्य की भूमिका’ 1940 ई. में प्रकाशित हुई। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ स्वतंत्र ग्रंथ के रूप में 1929 ई. में प्रकाशित हो चुका था।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
37. ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के खंड और संपादक का सही सुमेलित युग्म चुनिए।
निर्गुण भक्ति — नगेन्द्र
निर्गुण भक्ति — परशुराम चतुर्वेदी
‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के चौथे खंड ‘निर्गुण भक्ति’ के संपादक परशुराम चतुर्वेदी हैं। पाँचवें खंड ‘सगुण भक्ति’ का संपादन देवेन्द्रनाथ शर्मा और विजयेन्द्र स्नातक ने किया है।
सगुण भक्ति — निर्मला जैन
सगुण भक्ति — भगीरथ मिश्र
38. ‘हिंदी काव्यशास्त्र का इतिहास’ किसकी कृति है?
नगेन्द्र
गणपतिचन्द्र गुप्त
भगीरथ मिश्र
‘हिंदी काव्यशास्त्र का इतिहास’ के लेखक भगीरथ मिश्र हैं।
कृष्णशंकर शुक्ल
39. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: टीकम सिंह तोमर की कृति ‘हिंदी वीरकाव्य’ 1945 ई. में प्रकाशित हुई।कथन II: नंददुलारे वाजपेयी की कृति ‘हिंदी साहित्य : बीसवीं शताब्दी’ 1942 ई. में प्रकाशित हुई।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
‘हिंदी वीरकाव्य’ के लेखक टीकम सिंह तोमर और ‘हिंदी साहित्य : बीसवीं शताब्दी’ के लेखक नंददुलारे वाजपेयी हैं। दोनों ग्रंथों का प्रकाशन 1942 ई. में हुआ।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
40. आदिकाल के नामकरण के संबंध में सही सुमेलित युग्म चुनिए।
वीरकाल — विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने आदिकाल को ‘वीरकाल’ कहा है। ‘आधार काल’ सुमन राजे, ‘संधिकाल’ रामकुमार वर्मा और ‘सिद्ध-सामंत काल’ राहुल सांकृत्यायन द्वारा प्रयुक्त नाम हैं।
आधार काल — रामकुमार वर्मा
संधिकाल — सुमन राजे
सिद्ध-सामंत काल — हजारी प्रसाद द्विवेदी
41. गार्सा द तासी के ग्रंथ ‘इस्त्वार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी’ के संबंध में सही कथन चुनिए।
(a) इसमें कुल 738 कवियों का विवरण है।(b) इनमें हिंदी के 72 कवि हैं।
(c) इसमें केवल हिंदी कवियों को स्थान दिया गया है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
केवल (a) और (c)
केवल (c)
केवल (a) और (b)
तासी के इस ग्रंथ में हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं के कवियों का विवरण है। कुल 738 कवियों में हिंदी के 72 कवि हैं।
केवल (b) और (c)
42. जार्ज ग्रियर्सन के ‘द मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ के संबंध में असत्य कथन चुनिए।
उन्होंने संस्कृत और प्राकृत के साहित्य को हिंदी साहित्य से पृथक रखा।
उन्होंने कवियों और लेखकों का कालक्रमानुसार वर्गीकरण किया।
उन्होंने अरबी-फारसी मिश्रित उर्दू को हिंदी साहित्य में सम्मिलित किया।
ग्रियर्सन ने हिंदी साहित्य का भाषिक क्षेत्र निर्धारित करते हुए संस्कृत-प्राकृत तथा अरबी-फारसी मिश्रित उर्दू को उससे पृथक रखा।
उन्होंने हिंदी साहित्य का भाषिक क्षेत्र निर्धारित करने का प्रयास किया।
43. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार जनता की चित्तवृत्तियों की परंपरा और साहित्य-परंपरा का सामंजस्य दिखाना साहित्येतिहास का कार्य है।कथन II: उन्होंने रचनाओं के साहित्यिक मूल्यांकन की अपेक्षा कवियों के जीवन-वृत्त को अधिक महत्त्व दिया।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
शुक्ल जी ने जनता की बदलती चित्तवृत्तियों और साहित्य के विकास के बीच संबंध दिखाने पर बल दिया। उन्होंने कवियों के जीवन-वृत्त की अपेक्षा रचनाओं के साहित्यिक मूल्यांकन को प्रमुखता दी।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
44. ‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ के लेखक कौन हैं?
रामकुमार वर्मा
‘हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास’ रामकुमार वर्मा की कृति है। इसका प्रकाशन 1938 ई. में हुआ।
सूर्यकान्त शास्त्री
रामचन्द्र शुक्ल
रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’
45. नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रकाशित ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास’ के खंडों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: छठे खंड ‘रीतिकाल: रीतिबद्ध’ के संपादक भगीरथ मिश्र हैं।कथन II: सातवें खंड ‘रीतिकाल: रीतिमुक्त’ के संपादक नगेन्द्र हैं।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
छठे खंड ‘रीतिकाल: रीतिबद्ध’ के संपादक नगेन्द्र और सातवें खंड ‘रीतिकाल: रीतिमुक्त’ के संपादक भगीरथ मिश्र हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
46. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: ‘आधुनिक हिंदी का आदिकाल’ श्री नारायण चतुर्वेदी की कृति है।कथन II: ‘हिंदी साहित्य का आदिकाल’ के लेखक भी श्री नारायण चतुर्वेदी हैं।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
‘आधुनिक हिंदी का आदिकाल’ के लेखक श्री नारायण चतुर्वेदी हैं। ‘हिंदी साहित्य का आदिकाल’ हजारी प्रसाद द्विवेदी की कृति है।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
47. बच्चन सिंह की कृति ‘हिंदी साहित्य का दूसरा इतिहास’ किस वर्ष प्रकाशित हुई?
1986 ई.
2013 ई.
2003 ई.
1996 ई.
बच्चन सिंह के ‘हिंदी साहित्य का दूसरा इतिहास’ का प्रकाशन 1996 ई. में हुआ।
48. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
कथन I: हजारी प्रसाद द्विवेदी ने हिंदी साहित्य के आरंभिक काल के लिए ‘आदिकाल’ नाम का समर्थन किया।कथन II: सुमन राजे ने हिंदी साहित्य के आरंभिक काल के लिए ‘आधार काल’ नाम का प्रयोग किया।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I सत्य है, कथन II असत्य है।
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
हजारी प्रसाद द्विवेदी ने ‘आदिकाल’ नाम को उपयुक्त माना। सुमन राजे ने इसी आरंभिक काल के लिए ‘आधार काल’ नाम का प्रयोग किया।
कथन I असत्य है, कथन II सत्य है।
49. गार्सा द तासी के इतिहास ग्रंथ के हिंदी साहित्य से संबंधित अंश का अनुवाद किसने किया?
किशोरीलाल गुप्त
धीरेन्द्र वर्मा
नलिन विलोचन शर्मा
लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय
लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय ने तासी के ग्रंथ के हिंदी साहित्य से संबंधित अंश का अनुवाद ‘हिन्दुई साहित्य का इतिहास’ शीर्षक से किया।
50. जार्ज ग्रियर्सन के अनुसार हिंदी साहित्य के विकास का सही क्रम चुनिए।
धार्मिक काव्य → चारण काव्य → दरबारी काव्य → प्रेम काव्य
प्रेम काव्य → दरबारी काव्य → चारण काव्य → धार्मिक काव्य
दरबारी काव्य → प्रेम काव्य → धार्मिक काव्य → चारण काव्य
चारण काव्य → धार्मिक काव्य → प्रेम काव्य → दरबारी काव्य
ग्रियर्सन ने हिंदी साहित्य के विकासक्रम में पहले चारण काव्य, फिर धार्मिक काव्य, उसके बाद प्रेम काव्य और अंत में दरबारी काव्य को स्थान दिया।
बाकी भाग भी हल करें
अपना अभ्यास जारी रखने के लिए हिंदी साहित्य के इतिहास की ये क्विज़ भी हल करें:







