निविदा:
आवश्यक रकम लेकर वांछित बस्तुएं जुटा या काम को पूरा करने का लिखित वादा करने को निविदा कहा जाता है। इसे अंग्रेजी में Tender कहा जाता है। निविदा शासकीय पत्र-व्यवहार का ऐसा रूप है जिसके द्वारा सरकारी कार्यालयों में काम आने वाली बस्तुओं का क्रय करने, निश्चित राशि तक के किसी भी निर्माण कार्य या वस्तु संभरण आदि के लिए प्रसारित एवं प्रकाशित किया जाता है।
निविदा सूचना:
किसी निर्माण कार्य जैसे- कार्यालय भवन, फ्लैट, सड़क आदि के निर्माण के लिए मोहरबंद निर्धारित पपत्र पर जो आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं, उसे ही निविदा कहते हैं। यह एक तरह से शासकीय सूचना के रूप में होती है इसीलिए इसे निविदा सूचना या Tender Notice कहते हैं। इसके अंतर्गत निर्माण की जाने वाली वस्तु तथा क्रय या विक्रय वाली वस्तु का पूरा विवरण प्रकाशित कराया जाता है। इसके द्वारा अपनी निहित शर्तों के आधार पर वस्तु के निर्माण या क्रय-विक्रय के लिए इच्छुक निविदादाताओं से दरें मांगी जाती हैं।
निविदा एक निर्धारित पपत्र होता है जिसको एक निश्चित मूल्य पर निविदा की सूचना देने वाले कार्यालय द्वारा निर्गत किया जाता है। इसे भरकर, निर्धारित शुल्क के बैंक ड्राफ्ट के साथ मुहरबंद लिफाफे में निश्चित तिथि तक कार्यालय में जमा करना होता है। एक निश्चित तिथि पर सभी निविदा भरने वालों के समक्ष इसे खोला जाता है। पूर्व निर्धारित शर्तों पर खरी उतरने वाली निविदा स्वीकृति हो जाती है, जिसके बाद संबंधित ठेकेदार कम चालू कर सकता है। प्रत्येक विभाग अपनी आवश्यकतानुसार शर्तों का समावेश करने के लिए स्वतंत्र होता है।
निविदा सूचना में निम्नलिखित बाते होनी चाहिए-
- निविदा पपत्र का मूल्य
- प्रस्तावित कार्य का विवरण
- कार्य पूरा करने की अवधि
- निविदा पपत्र के साथ जमा होने वाली धनराशि और उसे जमा करने की विधि, जैसे- नकद, बैंक ड्राफ्ट, चेक आदि।
- निविदा पपत्र प्राप्त और जमा करने की अंतिम तिथि और समय
- निविदा खुलने की तिथि और समय
- निविदा खुलते समय उपस्थित रहने वाले अधिकारी, व्यक्तियों एवं पर्वेक्षकों के नाम
- यह स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि सक्षम अधिकारी को यह अधिकार होगा कि वह बिना कारण बताए किसी एक या सभी निविदाओं को निरस्त कर सकता है।
- यह भी कि विक्रय के पश्चात् न तो निविदा पपत्र वापस होगा और न ही जमा की गई धनराशि।
निविदा के प्रकार:
निविदा के निम्नलिखित प्रकार होते हैं-
- नीलामी सूचना: जब किसी वस्तु को सार्वजानिक रूप से बेचने की सूचना प्रकाशित की जाती है तो उसे नीलामी सूचना (Tender for Sale) कहते हैं।
- अल्पकालीन निविदा: जब कार्य शीघ्र ही समाप्त कराया जाना होता है तो अल्पकालीन निविदा (Short Term Tender) मंगाया जाता है।
- बाजार भाव: जब बाजार भाव पर किसी वस्तु को क्रय करना होता है तो बाजार भाव (Quotation) आमंत्रित किए जाते हैं।
- विश्वव्यापी निविदा: जब किसी कार्य को विश्वव्यापी स्तर का अच्छे ढंग से कराना होता है तो उसके लिए विश्वव्यापी निविदा (Global Tender) आमंत्रित किए जाते हैं।
निविदा सूचना का प्रारूप:
संदर्भ: केंद्रीय माध्यमिक जनकपुरी के प्रधानाचार्य की ओर से मोहरबंद निविदा प्राप्त करने हेतु निविदा सूचना जारी कीजिए।
केंदीय विद्यालय, जनकपुरी
KENDRIYA VIDYALAYA, JANAKPURI
टेंडर नोटिस (TENDER NOTICE)
सत्र 2023-24
सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी और माली (Security, Conservancy & Gardener) के कार्यों के लिए वर्ष 2023-24 के लिए टेंडर (निविदा) आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक फर्म कृपया हमारी वेबसाइट (https://janakpuri.kvs.ac.ín) से टेंडर फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किए गये निविदा पपत्रों के साथ निविदा पपत्र शुल्क रु. 1000/- और धरोहर राशि रु. 10000/- का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना आवश्यक होगा। शुल्क और धरोहर राशि प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय जनकपुरी के नाम पर निविदा पपत्रों के साथ जमा करना होगा।
पूरी तरह से भरे हुए टेंडर फॉर्म आवश्यक कागजात की प्रतिलिपि (जीरोक्स) कॉपी और सहित डाक द्वारा विद्यालय में जमा कराने की अंतिम तारीख 16.08.2023, 2:00 बजे तक हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले टेंडर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। टेंडर फार्म खोलने की तिथि 17.08.2022, 11.00 बजे पूर्वाहन है। सभी निविदाओं को विद्यालय की समिति एवं निविदादाताओं / उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी।
विक्रय के पश्चात् न तो निविदा पपत्र वापस होगा और न ही जमा की गई धनराशि। प्रधानाचार्य को यह अधिकार होगा कि वह बिना कारण बताए किसी एक या सभी निविदाओं को निरस्त कर सकता है।
हस्ताक्षर
प्रधानाचार्य
केंद्रीय विद्यालय, जनकपुरी
निविदा सूचना का नमूना:
केंद्रीय विद्यालय, पानागढ़
नीलामी संबंधी सूचना
केंद्रीय विद्यालय, पानागढ़ में दिनांक 26 जुलाई, 2021 को प्रातः 11 बजे पुराने एवं बेकार कंप्यूटर तथा कुछ अन्य कंप्यूटर संबंधी सामानों की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। अतः इच्छुक व्यक्ति अथवा पार्टी यथासमय विद्यालय में उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति 22 एवं 23 जुलाई, 2021 को नीलामी की जाने वाली सामग्री का निरीक्षण विद्यालय समय के दौरान कर सकते हैं।
ह०/-
प्राचार्य
केंद्रीय विद्यालय, पानागढ़
जिला–बर्दवान (प.बं.)
नीलामी सूचना का नमूना:
विश्वविद्यालय मार्ग, ग्वालियर–474011
ईमेल : nsbho@nsbgwalior.com
निविदा आमंत्रण सूचना
नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, ग्वालियर की नवीन शाखाओं—
1. मुरैना शाखा— 37/15, राम जानकी मंदिर के पास, जीवाजीगंज, मुरैना।
2. डबरा शाखा— बी.ई.ओ. ऑफिस के सामने, ठाकुर बाबा रोड, डबरा, जिला ग्वालियर।
उक्त शाखाओं के इंटीरियर कार्य हेतु अनुभवी ठेकेदारों से सीलबंद निविदाएँ आमंत्रित की जाती हैं। निविदा फॉर्म प्रत्येक शाखा के लिए पृथक-पृथक बैंक प्रधान कार्यालय–73, गोविन्दपुरी, विश्वविद्यालय मार्ग, ग्वालियर से कार्यालयीन समय, प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक, निर्धारित शुल्क ₹500 प्रति निविदा फॉर्म नकद अदा कर प्राप्त किया जा सकता है। भरे हुए निविदा फॉर्म बैंक प्रधान कार्यालय–73, गोविन्दपुरी में दिनांक 16 जनवरी, 2023 (सोमवार) को दोपहर 4 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। विलंब से प्राप्त निविदाओं पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी निविदा को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने के समस्त अधिकार बैंक प्रबंधन के पास सुरक्षित रहेंगे।
नागरिक सहकारी बैंक
मर्यादित, ग्वालियर









