EMRS की परीक्षा में सामान्य हिंदी से पूछे गए प्रश्न
Eklavya Model Residential School (EMRS) द्वारा आयोजित Accountant भर्ती परीक्षा 2025 में General Hindi विषय एक अहम खंड है। यह परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी। इसमें सामान्य हिंदी के 10 प्रश्न पूछे गए थे। इस ब्लॉग में हम प्रश्नों को क्विज प्रारूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि आप अभ्यास करते हुए तुरंत अपनी समझ की जाँच कर सकें। साथ ही, प्रत्येक प्रश्न के साथ संक्षिप्त व्याख्या दी गई है जिससे तैयारी अधिक प्रभावी हो।
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही / सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।
1. ‘जलोर्मि’ शब्द का संधि-विच्छेद है:
[A] जल + उर्मि
[B] जल + ऊर्मि
[C] ज + लोर्मि
[D] जलो + र्मि
उत्तर देखें-
[B] ‘जलोर्मि’ शब्द का संधि-विच्छेद ‘जल + ऊर्मि’ (गुण स्वर संधि) है।
2. ‘भात दाल’ का सामासिक विग्रह है:
[A] भात में दाल
[B] भात से दाल
[C] भात और दाल
[D] भात पर दाल
उत्तर देखें-
[C] ‘भात दाल’ का सामासिक विग्रह ‘भात और दाल’ (द्वंद्व समास) है।
3. ‘आए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास’ लोकोक्ति का अर्थ है:
[A] खेती-किसानी के काम में जुट जाना
[B] कपास की खेती करना
[C] साधुओं की संगति छोड़ देना
[D] वांछित कार्य को छोड़कर अन्य कार्य में लग जाना
उत्तर देखें-
[D] ‘आए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास’ लोकोक्ति का अर्थ ‘वांछित कार्य को छोड़कर अन्य कार्य में लग जाना’ है।
4. निम्नलिखित शब्दों में ‘सिंह’ का पर्यायवाची है:
[A] मृगांक
[B] केशरी
[C] सिंधुर
[D] अंतक
उत्तर देखें-
[B] ‘सिंह’ का पर्यायवाची ‘केशरी’ है। वहीं चंद्रमा का ‘मृगांक’, हाथी का ‘सिंधुर’ और यमराज का ‘अंतक’ पर्यायवाची शब्द है।
[B] ‘सूक्ति’ शब्द का संधि-विच्छेद ‘सु + उक्ति (दीर्घ स्वर संधि) है।
9. निम्नलिखित में से शब्द और उनके सही अर्थ का एक युग्म ग़लत है, वह है:
[A] सुषुप्त – जो सोया हुआ हो
[B] शतावधानी – जो सौ बातें एक साथ याद रख सकता है
[C] विध्वंसक – विनाश करने वाला
[D] मंथर – जो बहुत तेज गति से कार्य करता हो
उत्तर देखें-
[D] मंथर का अर्थ- ‘जो बहुत धीमी गति से कार्य करता हो’ है।
[D] यमुना का पर्यायवाची कालिंदी है, वहीं जाह्नवी ‘गंगा’ का पर्यायवाची शब्द है।
EMRS Accountant General Hindi 2025 प्रश्न पत्र केवल भाषा ज्ञान की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह आपकी विश्लेषणात्मक सोच और व्यावहारिक दक्षता को भी परखता है। क्विज के रूप में अभ्यास करने से आप अपनी तैयारी को व्यवस्थित और रोचक बना सकते हैं।
👉 इस पोस्ट को साझा करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।