CG SET Hindi Question Paper 2026

0
4
SET Hindi question paper
SET हिंदी प्रश्नपत्र क्विज

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा CG SET 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया गया था। इस पोस्ट में हिंदी विषय के प्रश्नपत्र को क्विज के रूप में दिया गया है। इसमें पेपर-II, सेट C के 100 प्रश्न शामिल हैं। सामान्य अध्ययन के 50 प्रश्न इसमें शामिल नहीं किया गया है।

प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर और व्याख्या दी गई है, जिससे आप प्रश्न हल करने के साथ उसके विषय को भी समझ सकें। यह क्विज CG SET के अलावा UGC NET हिंदी और अन्य सहायक आचार्य हिंदी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी उपयोगी है।

उत्तर छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी मॉडल उत्तर-कुंजी के आधार पर दिए गए हैं। जिन प्रश्नों के उत्तर या कथनों में मतभेद की संभावना है, वहाँ व्याख्या में अलग से संकेत किया गया है।

प्रश्नपत्र एक नजर में

विवरणजानकारी
परीक्षाछत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा- CG SET 2026
विषयहिंदी
प्रश्नपत्रपेपर-II
प्रश्नपत्र सेटC
परीक्षा तिथि4 अक्टूबर 2026
कुल प्रश्न100

CG SET 2026 हिंदी प्रश्नपत्र क्विज

नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और सही विकल्प चुनें। उत्तर मिलाने के बाद उसकी व्याख्या भी पढ़ें।

1. निम्नलिखित में से कौन-सी कृति स्त्री-आत्मकथा नहीं है?
लगता नहीं है दिल मेरा
बूँद बावड़ी
आपहुदरी
तिरस्कृत
तिरस्कृत सूरजपाल चौहान की आत्मकथा है। शेष तीनों कृतियाँ महिला आत्मकथाकारों की हैं—लगता नहीं है दिल मेरा कृष्णा अग्निहोत्री की, बूँद बावड़ी पद्मा सचदेव की और आपहुदरी रमणिका गुप्ता की आत्मकथा है।

2. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
कॉलम-(I) — कॉलम-(II)
(a) आपका बंटी — (i) 1979
(b) धरती धन न अपना — (ii) 1968
(c) राग दरबारी — (iii) 1971
(d) जिंदगीनामा — (iv) 1972
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
सुमेलित उपन्यास लेखक और प्रकाशन वर्ष: आपका बंटी (मन्नू भंडारी)— 1971, धरती धन न अपना (जगदीशचंद्र)— 1972, राग दरबारी (श्रीलाल शुक्ल)— 1968, जिंदगीनामा (कृष्णा सोबती)— 1979
(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)

3. रेणु के उपन्यास हैं—
(a) मैला आँचल
(b) पाहीघर
(c) परती परिकथा
(d) पल्टू बाबू रोड
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (c) और (d)
(b), (c) और (d)
(a), (c) और (d)
मैला आँचल, परती परिकथा और पल्टू बाबू रोड फणीश्वरनाथ रेणु की कृतियाँ हैं। पाहीघर के लेखक कमलाकांत त्रिपाठी हैं।

4. “अशोक के फूल’ केवल एक फूल की कहानी नहीं, भारतीय संस्कृति का एक अध्याय है।” यह कथन किस निबंधकार का है?
नामवर सिंह
यह कथन नामवर सिंह के निबंध संस्कृति और सौंदर्य में है। वे यहाँ हजारी प्रसाद द्विवेदी के निबंध अशोक के फूल के महत्त्व पर विचार कर रहे हैं।
विवेकी राय
हजारी प्रसाद द्विवेदी
विद्यानिवास मिश्र

5. ‘राजा निरबंसिया’ कहानी के अनुसार जगपती कौन-सा काम करते थे?
स्कूल में शिक्षक
वकील के यहाँ मुहर्रिर
कमलेश्वर की कहानी राजा निरबंसिया में जगपती कस्बे के एक वकील के यहाँ मुहर्रिर का काम करता है।
दुकानदार
खिलाड़ी

6. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): बदलते हुए पारिवारिक वातावरण में बुजुर्गों की स्थिति का चित्रण करने वाली कहानी है—‘चीफ की दावत’।
कारण (R): कहानी का बेटा शामनाथ अपनी बूढ़ी माँ को बोझ समझता है, अपने बॉस के सामने आने से रोकने की कोशिश करता है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
भीष्म साहनी की कहानी चीफ की दावत में शामनाथ अपनी माँ को चीफ के सामने प्रस्तुत करने में संकोच करता है। उसका व्यवहार परिवार में बुजुर्ग माँ की उपेक्षित स्थिति को सामने लाता है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

7. “अंगरेजराज सुख साज सजे सब भारी।
पै धन विदेश चलि जात इहै अति ख्वारी॥”
इस काव्यांश के संबंध में सही कथन नहीं है—
संबंधित नाटक में इसका गायन भारत माता मंदिर में होता है।
यह अंश भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटक भारत दुर्दशा के आरंभ में योगी द्वारा गाई गई लावनी का हिस्सा है। इसमें अंग्रेजी राज के बाहरी सुख-साधनों के साथ भारत का धन विदेश जाने की विडंबना व्यक्त हुई है।
यह नाटक ‘भारत दुर्दशा’ का अंश है।
इसे रचनाकार ने लावनी कहा है।
संबंधित नाटक में इसे एक योगी गाता है।

8. ‘भूल गलती’ कविता में ऐतिहासिक व्यक्तियों का उल्लेख है—
(a) इब्ने सिन्ना
(b) बदायूँनी
(c) अबुल फ़ज़ल
(d) अलबरूनी
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (c)
केवल (a) और (d)
मुक्तिबोध की कविता भूल-गलती में अल ग़ज़ाली, इब्ने सिन्ना और अलबरूनी का उल्लेख है। प्रश्न में दिए नामों में से इब्ने सिन्ना और अलबरूनी सही हैं।
(a), (b) और (d)
(b), (c) और (d)

9. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
नाटक के पात्र — नाटक का नाम
(a) चंद्रकला — (i) स्कंदगुप्त
(b) मालिनी — (ii) चंद्रगुप्त
(c) मंदाकिनी — (iii) सिंदूर की होली
(d) सुवासिनी — (iv) ध्रुवस्वामिनी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
सुमेलित नाटक के पात्र: चंद्रकला— सिंदूर की होली, मालिनी— स्कंदगुप्त, मंदाकिनी— ध्रुवस्वामिनी, सुवासिनी— चंद्रगुप्त। सिंदूर की होली के नाटककार लक्ष्मीनारायण मिश्र हैं; शेष तीनों नाटक जयशंकर प्रसाद के हैं।
(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)

10. रामचंद्र शुक्ल द्वारा संपादित ‘भ्रमरगीत सार’ के निम्नांकित पदों की पदसंख्या को बढ़ते क्रम में लगाएँ—
(a) गोकुल सबै गोपाल-उपासी
(b) जोग ठगौरी ब्रज न बिकैहै
(c) जीवन मुँहचाही को नीको
(d) आए जोग सिखावन पाँड़े
(e) आयो घोष बड़ो ब्यापारी
(a) → (b) → (c) → (d) → (e)
(b) → (c) → (a) → (d)→ (e)
(b) → (a) → (c) → (e) → (d)
(a) → (c) → (e) → (b) → (d)
भ्रमरगीत-सार की अनुक्रमणिका के अनुसार इन पदों का क्रम इस प्रकार है—
21— गोकुल सबै गोपाल-उपासी, 22— जीवन मुँहचाही को नीको, 23— आयो घोष बड़ो ब्योपारी, 24— जोग ठगौरी ब्रज न बिकैहैं, 25— आए जोग सिखावन पाँड़े

11. “मैं इसको दर हिंदी ज़बाँ इस वास्ते कहते लगा।” यह काव्यांश दक्खिनी हिंदी के किस कवि का है?
मुल्ला वजही
जुनूनी
यह काव्यांश दक्खिनी हिंदी के कवि ‘जुनूनी’ का है जो मौलाना रूम के ‘मोजजा’ के अनुवाद में मिलता है। इसके साथ हिंदवी शब्द भी प्रयुक्त हो रहा था। (हिंदी भाषा का इतिहास- भोलानाथ तिवारी)
शाह बुर्हानुद्दीन
शाही मीरा जी

12. “आओ आज के समागम चिर-वियोग-दुःख को भूलें और बहुत दिनों से मानवती बैठी वार्ता वधूटी के आरंभ-घूँघट को खोल उसके आनंद-मन्द-स्मित का स्वास्थ्य अनुभव करें।” यह कथन भारतेंदु-युगीन किस गद्य लेखक का है?
बालकृष्ण भट्ट
बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
यह कथन आनन्द-कादम्बिनी, 1984 में पत्रिका का पुनर्प्रादुर्भाव और उसका आरंभाख्यान माला 4, मेघ 1 में प्रकाशित हुआ था।
प्रतापनारायण मिश्र
लाला श्रीनिवास दास

13. ‘अंधा युग’ में अश्वत्थामा द्वारा छोड़ा गया ब्रह्मास्त्र अंततः कहाँ गिरता है?
कृष्ण के मोरपंख पर
उत्तरा के गर्भ पर
धर्मवीर भारती के नाटक अंधा युग में अश्वत्थामा पांडवों के वंश को समाप्त करने के उद्देश्य से ब्रह्मास्त्र उत्तरा के गर्भ की ओर छोड़ता है।
धरती पर
अर्जुन के गांडीव पर

14. भारतेंदु द्वारा स्थापित ‘तदीय समाज’ किस प्रकृति की संस्था थी?
सामाजिक
साहित्यिक
धार्मिक
भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा स्थापित तदीय समाज वैष्णव भक्ति और धार्मिक आस्था से संबंधित संस्था थी।
राजनीतिक

15. निम्न कृतियों और उनकी विधाओं को सुमेलित कीजिए—
कॉलम-(I) — कॉलम-(II)
(a) ठाकुरी बाबा — (i) आत्मकथा
(b) आपहुदरी — (ii) रेखाचित्र
(c) अरे यायावर रहेगा याद — (iii) जीवनी
(d) आवारा मसीहा — (iv) यात्रा संस्मरण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
ठाकुरी बाबा (शिवपूजन सहाय)— रेखाचित्र, आपहुदरी (रमणिका गुप्ता)— आत्मकथा, अरे यायावर रहेगा याद (अज्ञेय)— यात्रा संस्मरण, आवारा मसीहा (विष्णु प्रभाकर)— जीवनी, आवारा मसीहा बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की जीवनी है।
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)

16. “नर के रूप में लीला करने वाले नारायण निर्वासन की व्यवस्था झेलें, पर नर रूप में उनकी ईश्वरता का बोध दमकता रहे, पानी की बूँदों की झालर में उसकी दीप्ति छिपने न पाए।” यह पंक्ति किस निबंध की है?
संस्कृति और सौंदर्य
मेरे राम का मुकुट भीग रहा है
यह अंश विद्यानिवास मिश्र के ललित निबंध मेरे राम का मुकुट भीग रहा है से लिया गया है। निबंध में राम के वनवास के प्रसंग को लोकभावना और मातृस्नेह से जोड़कर देखा गया है।
उठ जाग मुसाफिर
मजदूरी और प्रेम

17. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): ईस्ट इंडिया कम्पनी ने प्रशासनिक सुविधा के लिए सन 1800 ई. में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की। इसमें हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल आदि देशी भाषाओं में सामान्यतः पुस्तकें अनूदित होती थीं।
कारण (R): ‘खड़ी बोली’ शब्द फोर्ट विलियम कॉलेज की टकसाल से निकला है। [/wrong]
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना 1800 में हुई थी और वहाँ भारतीय भाषाओं में पुस्तकें तैयार कराने का कार्य हुआ। ‘खड़ी बोली’ शब्द को कॉलेज की टकसाल से निकला मानने का मत भी मिलता है। लेकिन यह कथन कॉलेज की स्थापना और उसके अनुवाद कार्य का कारण नहीं बताता।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

18. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): वर्ड्सवर्थ के अनुसार, काव्य सर्वजनीन है; उससे सभी को आनंद प्राप्त होता है।
कारण (R): वर्ड्सवर्थ के अनुसार काव्य समस्त ज्ञान का प्राण नहीं है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
वर्ड्सवर्थ ने कविता को व्यापक मानवीय अनुभूति और आनंद से जोड़ा है। वे कविता को समस्त ज्ञान का प्राण भी मानते हैं; इसलिए कारण में दिया गया निषेध गलत है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

19. कुंतक द्वारा प्रतिपादित वक्रोक्ति सिद्धांत के संबंध में निम्न में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) वक्रोक्ति काव्य का अंग नहीं है।
(b) वक्रोक्ति काव्य का जीवन है।
(c) वक्रोक्ति काव्य का प्राण है।
(d) वक्रोक्ति काव्य का हेतु नहीं है।
सही विकल्प चुनें—
(d), (a) और (b)
(b), (c) और (d)
केवल (d) और (a)
केवल (b) और (c)
आचार्य कुंतक ने वक्रोक्ति को काव्य का जीवन या प्राण माना है। उनके सिद्धांत में वक्रोक्ति का अर्थ कवि-कौशल से युक्त चमत्कारपूर्ण कथन है।

20. निम्नांकित विचारकों को उनके जन्म-वर्ष के अनुसार, पहले से बाद के क्रम में लगाइए—
(a) जॉर्ज लुकाच
(b) क्रिस्टोफर कॉडवेल
(c) फ्रेडरिक नीत्शे
(d) ज्यों पाल सार्त्र
(e) राल्फ फॉक्स
(a) → (e) → (d) → (b) → (c)
(e) → (d) → (b) → (c) → (a)
(d) → (b) → (e) → (c) → (a)
(c) → (a) → (e) → (d) → (b)
फ्रेडरिक नीत्शे— 1844, जॉर्ज लुकाच— 1885, राल्फ फॉक्स— 1900, ज्याँ पॉल सार्त्र— 1905, क्रिस्टोफर कॉडवेल— 1907

21. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): भौगोलिक विस्तार के अनेक जनपदों और उनमें व्यवहृत अठारह बोलियों के वैविध्य को, जिनमें से कई व्याकरणिक दृष्टि से एक-दूसरे की विरोधी विशेषताओं से युक्त कही जा सकती हैं, हिंदी भाषा बड़े सहज भाव से धारण करती है।
कारण (R): भाषाओं के लंबे इतिहास में हिंदी भाषा की एकरूपी भाषायी संस्कृति जैसी दूसरी भाषा का अस्तित्व और कहीं नहीं मिलता।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
हिंदी क्षेत्र में अनेक बोलियाँ और भाषिक रूप प्रचलित हैं। कारण में हिंदी की भाषायी संस्कृति को एकरूपी बताना इस विविधता के अनुकूल नहीं है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

22. “मनुष्य अपने भावों, विचारों और व्यापारों के लिए दूसरे के भावों, विचारों और व्यापारों के साथ कहीं मिलता और कहीं लड़ता हुआ अंत तक चला चलता है और इसी को जीना कहता है।” यह वाक्यांश किस निबंध का है?
शिवमूर्ति
मजदूरी और प्रेम
कविता क्या है
यह अंश आचार्य रामचंद्र शुक्ल के निबंध कविता क्या है से है। इसमें मनुष्य के जीवन को उसके भावों, विचारों और दूसरों के साथ संबंधों के माध्यम से समझाया गया है।
उठ जाग मुसाफिर

23. प्रकाशन तिथि के अनुसार छायावादी कवियों की निम्नलिखित काव्य-कृतियों को सही अनुक्रम में व्यवस्थित करें—
(a) गुंजन
(b) परिमल
(c) वीणा
(d) सांध्यगीत
(e) लहर
(b) → (c) → (a) → (e) → (d)
(c) → (b) → (a) → (e) → (d)
वीणा (सुमित्रानंदन पंत)— 1927, परिमल (सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’)— 1930, गुंजन (सुमित्रानंदन पंत)— 1932, लहर (जयशंकर प्रसाद)— 1935, सांध्यगीत (महादेवी वर्मा)— 1936
(c) → (b) → (e) → (d) → (a)
(a) → (c) → (e) → (d) → (b)

24. ‘आपहुदरी’ आत्मकथा के आधार पर सही कथन है—
(a) कुड़ीमार कुप्रथा का वर्णन उसमें है।
(b) लेखिका की आत्मकथा की पहली कड़ी है।
(c) लेखिका का नाम रमना भी है।
(d) स्वामी विवेकानंद के विचारों का कोई असर उन पर नहीं पड़ा था।
सही विकल्प चुनें—
(a), (b) और (c)
(b), (c) और (d)
केवल (a) और (b)
केवल (a) और (c)
आपहुदरी रमणिका गुप्ता की आत्मकथा है। इसमें ‘कुड़ीमार’ कुप्रथा का उल्लेख है और लेखिका का मूल नाम रमना बताया गया है। उनकी आत्मकथा की पहली कड़ी हादसे है; आपहुदरी बाद की कड़ी है। इसलिए (b) सही नहीं है।

25. इनमें से कौन-सी काव्य-कृति जगन्नाथ दास ‘रत्नाकर’ की नहीं है?
कलकाशी
हिंडोला
स्वर्गीय वीणा
स्वर्गीय वीणा श्रीधर पाठक की कृति है। कलकाशी, हिंडोला और गंगावतरण जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ की कृतियाँ हैं।
गंगावतरण

26. डॉ. राममनोहर लोहिया के अनुसार दो कठघरे कौन-से हैं?
(a) धर्म
(b) वर्ण
(c) योनि
(d) जाति
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (d) और (c)
(a), (b) और (c)
राममनोहर लोहिया ने भारतीय समाज की रूढ़ियों पर विचार करते हुए ‘जाति और योनि के दो कठघरे’ लेख में इसकी चर्चा की है। उनका आशय जातिगत भेदभाव और स्त्री-पुरुष संबंधी रूढ़ धारणाओं से है।
(b), (c) और (d)

27. “यह बाढ़-बन्या का काल है। नदी अपनी दिशा भूलकर, कूल छोड़कर उन्मुक्त हो गई है, अतः बुद्धिजीवी वर्ग से धीरता और संयम अपेक्षित है।” यह किस निबंध की पंक्ति है?
शिवमूर्ति
मजदूरी और प्रेम
कविता क्या है
उत्तराफाल्गुनी के आसपास
यह पंक्ति कुबेरनाथ राय के निबंध उत्तराफाल्गुनी के आसपास से है। लेखक ने बाढ़ग्रस्त नदी के रूपक के माध्यम से उथल-पुथल के समय बुद्धिजीवी वर्ग से संयम की अपेक्षा की है।

28. निम्नलिखित में से किस आलोचक ने कविता की भाषा में लाक्षणिकता और अनेकार्थता को महत्व दिया है?
आई.ए. रिचर्ड्स
आई.ए. रिचर्ड्स ने कविता की भाषा में लाक्षणिकता और अनेकार्थता पर विशेष महत्त्व दिया है। रिचर्ड्स ने अपने संवेगात्मक भाषा के सिद्धांत में स्पष्ट किया कि वैज्ञानिक भाषा जहाँ अभिधात्मक होती है, वहीं कविता की भाषा मूलतः लाक्षणिक और अनेकार्थक होती है जो पाठक के भीतर भावों को जाग्रत करती है।
टी.एस. इलियट
कोलरिज
वर्ड्सवर्थ

29. ‘यंग इंडिया’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
लाला लाजपत राय
लाला लाजपत राय ने Young India नामक पुस्तक लिखी थी। महात्मा गांधी से भी यंग इंडिया नाम जुड़ा है, पर वह उनके संपादन में प्रकाशित पत्र था।
महात्मा गांधी
बाल गंगाधर तिलक
महादेव गोविंद रानाडे

30. “मनुष्य को कर्म में प्रवृत्त करने वाली मूल वृत्ति भावात्मिका है।” यह कथन किस निबंधकार का है?
प्रताप नारायण मिश्र
बालकृष्ण भट्ट
रामचंद्र शुक्ल
यह कथन आचार्य रामचंद्र शुक्ल के लेख काव्य और व्यवहार में मिलता है। शुक्ल जी के अनुसार मानवीय कर्मों के मूल में भावों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कुबेरनाथ राय

31. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): जायसी विप्रलंभ-शृंगार के कवि हैं।
कारण (R): जायसी के विरहोद्गारों में प्रायः मर्मस्पर्शिता का अभाव है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
जायसी के काव्य में वियोग या विप्रलंभ-शृंगार को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। विशेषकर पद्मावत में नागमती का वियोग-वर्णन अपनी मार्मिकता के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए कारण में मर्मस्पर्शिता का अभाव बताना सही नहीं है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

32. “साधारणीकरण केवल आलम्बन विभाव या आश्रय का ही नहीं, प्रत्युत सभी तत्त्व, अनुभावादिकों का होता है।” यह कथन निम्नलिखित में से किस आचार्य का है?
श्री शंकुक
अभिनवगुप्त
अभिनवगुप्त के अनुसार काव्य या नाटक में उपस्थित विभाव, अनुभाव और संचारी भाव अपनी व्यक्तिगत सीमाओं से ऊपर उठकर सहृदय के अनुभव का विषय बनते हैं।
भट्टनायक
भट्टलोल्लट

33. निम्नलिखित निबंधों के निबंधकारों को जन्मवर्ष के अनुसार पहले से बाद के क्रम में व्यवस्थित कीजिए—
(a) मजदूरी और प्रेम
(b) कविता क्या है
(c) शिवशंभु के चिट्ठे
(d) दिल्ली दरबार दर्पण
(e) शिवमूर्ति
(c) → (a) → (e) → (d) → (b)
(d) → (e) → (c) → (a) → (b)
दिल्ली दरबार दर्पण (भारतेंदु हरिश्चंद्र)— 1850, शिवमूर्ति (प्रतापनारायण मिश्र)— 1856, शिवशंभु के चिट्ठे (बालमुकुंद गुप्त)— 1865, मजदूरी और प्रेम (सरदार पूर्ण सिंह)— 1881, कविता क्या है (रामचंद्र शुक्ल)— 1884
(b) → (a) → (c) → (e) → (d)
(b) → (d) → (e) → (a) → (c)

34. ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ पर प्रभाव है—
(a) हर्षचरित का
(b) नहुषचरित का
(c) राजतरंगिणी का
(d) कादम्बरी का
सही विकल्प चुनें—
केवल (b) और (c)
केवल (a) और (d)
हजारीप्रसाद द्विवेदी का उपन्यास बाणभट्ट की आत्मकथा संस्कृत साहित्यकार बाणभट्ट के जीवन और उनके युग पर आधारित है। हर्षचरित तथा कादम्बरी बाणभट्ट की प्रमुख रचनाएँ हैं और उपन्यास के अध्ययन में इनका संबंध विशेष रूप से देखा जाता है।
(a), (b) और (d)
(a), (b) और (c)

35. ‘तमस’ उपन्यास में हिंसा का शिकार होने वाले कश्मीरी मजदूर का नाम क्या है?
इकबाल
हत्तो
भीष्म साहनी के उपन्यास ‘तमस’ में सांप्रदायिक हिंसा का शिकार होने वाले कश्मीरी मजदूर का नाम हत्तो है।
संता
हरभजन

36. “पं. रामचंद्र शुक्ल के साहित्येतिहास की, इन विशेषताओं के बावजूद, जो त्रुटि है वह यह कि अनुपात की दृष्टि से, उसका स्वल्पांश ही प्रवृत्ति-निरूपण-परक है, अधिकांश विवरण-प्रधान ही है।” यह कथन है—
रामविलास शर्मा
नलिन विलोचन शर्मा
यह टिप्पणी नलिन विलोचन शर्मा की पुस्तक साहित्य का इतिहास-दर्शन में मिलती है। इसमें उन्होंने शुक्ल जी के साहित्येतिहास के प्रवृत्ति-निरूपण और विवरणात्मक भाग के अनुपात पर टिप्पणी की है।
मिश्रबंधु
श्यामसुंदर दास

37. यशपाल के उपन्यासों को प्रकाशन वर्ष के बढ़ते क्रम में रखते हुए सही उत्तर चुनें—
(a) झूठा सच, खंड-1 — वतन और देश
(b) मेरी तेरी उसकी बात
(c) दादा कॉमरेड
(d) दिव्या
(e) झूठा सच, खंड-2 — देश का भविष्य
(a) → (b) → (e) →(d) → (c)
(c) → (d) → (a) → (e) → (b)
यशपाल के उपन्यासों को प्रकाशन वर्ष: दादा कॉमरेड— 1941, दिव्या— 1945, झूठा सच: वतन और देश— 1958, झूठा सच: देश का भविष्य— 1960, मेरी तेरी उसकी बात— 1974
(e) → (a) → (b) → (c) → (d)
(b) → (c) → (d) → (e) → (a)

38. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
कॉलम-(I) — कॉलम-(II)
(a) उत्तराफाल्गुनी के आसपास — (i) हल चलाने वाले और भेड़ चराने वाले प्रायः स्वभाव से ही साधु होते हैं। हल चलाने वाले अपने शरीर का हवन किया करते हैं।
(b) नाखून क्यों बढ़ते हैं — (ii) कविता में भाषा की सब शक्तियों से काम लेना पड़ता है।
(c) मजदूरी और प्रेम — (iii) मैं धार के साथ न बहकर अकेले-अकेले अपने अंदर की अमृता कला का आविष्कार करने को कृत-संकल्प हूँ।
(d) कविता क्या है — (iv) भारतीय चित्त जो आज भी ‘अनाधीनता’ के रूप में न सोचकर ‘स्वाधीनता’ के रूप में सोचता है, वह हमारे दीर्घकालीन संस्कारों का फल है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
सुमेलित: (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
(a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)

39. “मैं छोहन्ह येहि मारि न पारेउ” सूफी कवि नुसरती की यह काव्य पंक्ति किस भाषा में है?
बघेली
अवधी
दक्षिण के सूफी कवि नुसरती ने मंझन कृत मधुमालती की कहानी के आधार पर ‘गुलशने इश्क’ नामक प्रेमाख्यान लिखा था। इनकी अवधी में भी बहुत कुछ वही मिठास है, जो जायसी की अवधी में है- मैं छोहन्ह येहि मारि न पारेउ।
छत्तीसगढ़ी
बुंदेली

40. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): ऋग्वेद के आधार पर यह मानना युक्तिसंगत है कि आर्य पराक्रमी मनुष्य थे।
कारण (R): पराक्रमी मनुष्य संन्यास की अपेक्षा कर्म को अधिक महत्त्व देता है, दुःखों से भाग खड़े होने के बदले वह डटकर उसका सामना करता है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न का आशय कर्म और प्रवृत्ति को महत्त्व देने वाली जीवन-दृष्टि से है। इस दृष्टि में मनुष्य जीवन की कठिनाइयों से विमुख होने के बजाय उनका सामना करता है। उपलब्ध वैचारिक संदर्भ में ऋग्वैदिक जीवन की पराक्रमशीलता को इसी कर्मप्रधान प्रवृत्ति से जोड़कर देखा गया है; प्रश्न में कारण उसी संबंध को व्यक्त करता है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

41. ‘अश्वत्थामा’ नाम का पात्र इन नाटकों में है—
(a) सिंदूर की होली
(b) एक और द्रोणाचार्य
(c) अंधा युग
(d) चंद्रगुप्त
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (b) और (c)
अश्वत्थामा धर्मवीर भारती के अंधा युग और शंकर शेष के एक और द्रोणाचार्य—दोनों नाटकों में पात्र है।
(a), (b) और (d)
(a), (c) और (d)

42. ‘गोदान’ उपन्यास के पात्र झिंगुरी सिंह ने कितने विवाह किए थे?
चार
दो
तीन
प्रेमचंद के गोदान में “झिंगुरी सिंह दो स्त्रियों के पति थे। पहली स्त्री पाँच लड़के-लड़कियाँ छोड़ कर मरी थी। उस समय इनकी अवस्था पैंतालीस के लगभग थी, पर आपने दूसरा ब्याह किया और जब उससे कोई संतान न हुई, तो तीसरा ब्याह कर डाला।”
एक

43. निम्नलिखित में से रामधारी सिंह दिनकर कृत ‘संस्कृति के चार अध्याय’ पुस्तक की पंक्तियाँ हैं—
(a) हिंदी के भक्ति काव्य में प्रेम का आलम्बन ईश्वर का साकार रूप है।
(b) सूफी काव्य में प्रेम अपने आप में स्वतंत्र मूल्य बन गया।
(c) हिंदी में यह नई राह रहीम ने फारसी के असर में आकर तैयार की।
(d) सूर पूरी तरह से गृहस्थ मानस के कवि हैं।
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (c) और (d)
(a), (b) और (c)
(a), (b) और (c) कथन सही हैं।
(b), (c) और (d)

44. “भए अति निठुर, मिटाय पहचान डारी,
याही दुख हमें जक लागी हाय हाय है।”
पंक्ति में कवि ने किन पक्षों का वर्णन किया है?
(a) प्रिय की उदासीनता या विमुखता
(b) प्रिय की दुर्भावना
(c) प्रिय की निष्ठुरता
(d) प्रिय की मनोकामना
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (a) और (d)
केवल (a) और (c)
पंक्तियों में प्रिय के पहचान मिटा देने और निष्ठुर हो जाने का दुख व्यक्त हुआ है। इसलिए इनमें प्रिय की विमुखता और निष्ठुरता का वर्णन है।
केवल (c) और (d)

45. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): मानव-शरीर का अध्ययन करने वाले प्राणि-विज्ञानियों का निश्चित मत है कि मानव-चित्त की भाँति मानव-शरीर में भी बहुत-सी अभ्यासजन्य सहज वृत्तियाँ रह गई हैं।
कारण (R): सहजात वृत्ति अनजानी स्मृतियों का नाम है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
दोनों बातें हजारीप्रसाद द्विवेदी के निबंध नाखून क्यों बढ़ते हैं के विचार-संदर्भ से जुड़ी हैं। लेखक शरीर में रह गई सहज वृत्तियों की चर्चा करते हुए उन्हें अनजानी स्मृतियों से जोड़ते हैं।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

46. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): महात्मा गांधी की दृष्टि में ‘स्वदेशी’ का तात्पर्य स्थानीय जरूरतों के लिए स्थानीय संसाधनों से किए गए उत्पादन से है।
कारण (R): प्रचलित उद्योगवाद पूर्णतया शोषण के सामर्थ्य, विदेशी बाजारों की येन-केन-प्रकारेण उपलब्धि तथा प्रतियोगिता के दबाव पर निर्भर करता है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
गांधी के स्वदेशी विचार में स्थानीय आवश्यकताओं और स्थानीय उत्पादन को महत्व दिया गया है। बड़े उद्योगवाद और उसके शोषणकारी स्वरूप की आलोचना उनके इस विचार की पृष्ठभूमि है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

47. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): मध्यकाल में भारत में भक्ति का जो विशाल आंदोलन उठा, संन्यास और वैराग्य पर उसकी अपार श्रद्धा थी, किन्तु भक्त कवि गार्हस्थ्य का विरोध नहीं सिखाते थे।
कारण (R): भक्त कवियों के मन में भीतर-भीतर अभिलाषा साकेत या गोलोक की भले ही रही हो, किन्तु बाहर वे जो कुछ कहते थे, उससे जीवन के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती थी।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न में भक्त कवियों की ऐसी दृष्टि की ओर संकेत है जिसमें वैराग्य के साथ लोकजीवन के प्रति आस्था भी बनी रहती है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

48. “कलाकृति में मूल का पुनरुत्पादन नहीं होता, अपितु जैसा वह इंद्रियों को प्रतीत होता है, वैसा उत्पादन होता है।” कथन किस सिद्धांत से संबंधित है?
विरेचन सिद्धांत
अनुकरण सिद्धांत
यह कथन कला और उसके विषय के संबंध को समझाने वाले अनुकरण सिद्धांत से संबंधित है। इसमें कलाकृति को वस्तु की हूबहू नकल के बजाय उसके प्रतीत होने वाले रूप के चित्रण से जोड़ा गया है।
काव्यभाषा सिद्धांत
संप्रेषण सिद्धांत

49. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के नाटक ‘बकरी’ में सिपाही और दुर्जन सिंह बकरी को जिस मंडप में प्रतिष्ठित करते हैं, उसके साइन बोर्ड पर क्या लिखा है?
बकरी माता मंदिर
राष्ट्रपिता न्यास
गांधी सेवा आश्रम
लोक सेवा सदन
बकरी नाटक में बकरी को मंडप में प्रतिष्ठित कर वहाँ ‘लोक सेवा सदन’ का बोर्ड लगाया जाता है। यह प्रसंग सेवा के नाम पर जनता को ठगने की प्रवृत्ति पर व्यंग्य करता है।

50. ‘कविता क्या है’ निबंध में आचार्य रामचंद्र शुक्ल कविता के दो ही पक्ष मानते हैं। विकल्प में से सही उत्तर का चयन कीजिए—
(a) सुंदर
(b) नीति
(c) कुरूप
(d) धर्म
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (c) और (d)
केवल (a) और (c)
शुक्ल जी कविता के क्षेत्र में सुंदर और कुरूप को प्रमुख मानते हैं। वे भला-बुरा, पाप-पुण्य और उपयोगी-अनुपयोगी जैसे निर्णयों को काव्य के अपने क्षेत्र से अलग रखते हैं।
(a), (b) और (d)

51. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): हारे हुए महीप की भाँति उसने अपने को इस तीन बीघे के किले में बंद कर लिया था और उसे प्राणों की तरह बचा रहा था। फाके सहे, बदनाम हुआ, मजूरी की, पर किले को हाथ से न जाने दिया। मगर अब वह किला भी हाथ से निकला जाता था। तीन साल से लगान बाकी पड़ा हुआ था।
कारण (R): पंडित नोखेराम ने उस पर बेदखली का दावा नहीं किया था।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
यह प्रसंग प्रेमचंद के गोदान में होरी की भूमि से संबंधित है। मूल पाठ के अनुसार पंडित नोखेराम ने उस पर बेदखली का दावा कर दिया था। इसलिए R में दिया गया निषेध गलत है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

52. ‘अंधेर नगरी’ के इन गीतों को, नाटक में आने के अनुसार, पहले से बाद के क्रम में लगाइए—
(a) मछरिया एक टके कै बिकाय…
(b) चने जोर गरम चने बनावैं घासीरामा, जिनकी झोली में दुकान…
(c) राम भजो राम भजो राम भजो भाई…
(d) अंधेर नगरी अनबूझ राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा…
(e) चूरन अमल वेद का भारी, जिसको खाते कृष्ण मुरारी…
(e) → (c) → (b) → (a) → (d)
(d) → (a) → (e) → (b) → (c)
(b) → (e) → (a) → (d) → (c)
(c) → (b) → (e) → (a) → (d)
नाटक के आरंभ में महंत और चेले राम भजो गाते हुए आते हैं। उसके बाद बाजार के दृश्य में क्रमशः चनेवाले, पाचकवाले और मछलीवाली के गीत आते हैं। ‘अंधेर नगरी अनबूझ राजा’ वाला गीत बाद में आता है।

53. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार, “भाषा का स्वरूप स्थिर हो जाने पर जब साहित्य की रचना कुछ परिमाण में हो लेती है, तभी शैलियों का भेद, लेखकों की व्यक्तिगत विशेषताएँ आदि लक्षित होती हैं।”
कारण (R): निर्णयात्मक आलोचना किसी रचना के गुण-दोष निरूपित करके उसका मूल्य निर्धारित नहीं करती है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
कथन आचार्य शुक्ल के हिंदी साहित्य का इतिहास में मिलता है। निर्णयात्मक आलोचना रचना के गुण-दोषों के आधार पर उसका मूल्यांकन करती है; इसलिए R में दिया गया ‘नहीं करती है’ गलत है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

54. डॉ. बाबासाहब अंबेडकर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा किस वर्ष ग्रहण की थी?
1956
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर की दीक्षाभूमि में बौद्ध धर्म की दीक्षा ग्रहण की थी।
1958
1941
1940

55. ‘बंगाली’ और ‘असमिया’ के साथ मिलकर ‘ब्रजभाषा’ कहलाती है—
ग्वालियरी
अन्तर्वेदी
ताज्जुबेली
ब्रजबुलि
ब्रजबुलि एक साहित्यिक भाषा-रूप है, जिसका आधार मैथिली है और जिसमें बंगाली, असमिया आदि के प्रभाव मिलते हैं।

56. ‘मुर्दहिया’ में लेखक की चचेरी मौसी के बेटे देवनारायन किस कॉलेज के छात्र थे?
दयानंद इंटर कॉलेज
रानीपुर इंटर कॉलेज
‘मुर्दहिया’ में लेखक की चचेरी मौसी के बेटे देवनारायन रानीपुर इंटर कॉलेज के छात्र थे।
भीखमपुर इंटर कॉलेज
जोरावर इंटर कॉलेज

57. उत्तर आधुनिक विचारक हैं—
(a) ज्याँ फ्राँस्वा ल्योटार
(b) एमिल दुर्खीम
(c) फ्रेडरिक जेम्सन
(d) जॉक देरिदा
सही विकल्प चुनें—
(a), (c) और (d)
ल्योटार, फ्रेडरिक जेम्सन और जॉक देरिदा के विचार उत्तर-आधुनिकता की चर्चा में महत्वपूर्ण हैं। एमिल दुर्खीम प्रमुख समाजशास्त्री थे; उन्हें सामान्यतः उत्तर-आधुनिक विचारकों की इस श्रेणी में नहीं रखा जाता।
केवल (b) और (c)
केवल (a) और (b)
केवल (c) और (d)

58. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार गोस्वामी जी की भक्ति पद्धति की सबसे बड़ी विशेषता है उसकी सर्वांगपूर्णता।
कारण (R): जीवन के किसी पक्ष को सर्वथा छोड़कर वह नहीं चलती है। सब पक्षों के साथ उसका सामंजस्य है। न उसका कर्म या धर्म से विरोध है, न ज्ञान से।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
आचार्य रामचंद्र शुक्ल तुलसीदास की भक्ति-पद्धति को सर्वांगपूर्ण मानते हैं, क्योंकि वह जीवन के विभिन्न पक्षों से सामंजस्य रखती है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

59. सर्वनाम और उससे संबंधित उदाहरण का सही सुमेल दिए गए विकल्प से चुनिए—
(a) निश्चयवाचक सर्वनाम — रोटी मत खाओ क्योंकि वह जली है।
(b) संबंधवाचक सर्वनाम — वह जो न कर सके सो थोड़ा।
(c) अनिश्चयवाचक सर्वनाम — उसने कुछ नहीं खाया।
(d) निजवाचक सर्वनाम — यह कोई नया काम नहीं है।
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (a) और (c)
(a), (b) और (d)
(a), (b) और (c)
(a) में ‘वह’ रोटी की ओर निश्चित संकेत करता है।, (b) में ‘जो’ संबंधवाचक सर्वनाम है।, (c) में ‘कुछ’ अनिश्चित वस्तु का बोध कराता है।, (d) में निजवाचक सर्वनाम नहीं है। निजवाचक प्रयोग का उदाहरण है—“मैंने यह काम स्वयं किया।”

60. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
कॉलम-(I) — कॉलम-(II)
(a) काव्य के सौंदर्यकारक धर्मों को अलंकार कहते हैं। — (i) रामचंद्र शुक्ल
(b) भिन्न-भिन्न विधान और कथन के ढंग अलंकार कहलाते हैं। — (ii) जयदेव
(c) उष्णता का जो संबंध अग्नि से है, वही अलंकार का काव्य से है। — (iii) भामह
(d) “वाचां वक्रार्थशब्दोक्तिः अलंकाराय कल्पते।” — (iv) दंडी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
काव्य के सौंदर्यकारक धर्म अलंकार हैं— दंडी, विधान और कथन के भिन्न ढंग अलंकार हैं— रामचंद्र शुक्ल, अग्नि और उष्णता के समान काव्य और अलंकार का संबंध— जयदेव, वक्र शब्द और अर्थ की उक्ति अलंकार है— भामह, दंडी ने अलंकार को काव्य का शोभाकारक धर्म माना है।
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)

61. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
कविता — कविता में आए ऐतिहासिक व्यक्ति
(a) भूल गलती — (i) सार्त्र
(b) शासन की बंदूक — (ii) तिलक
(c) अँधेरे में — (iii) विनोबा
(d) ब्रह्मराक्षस — (iv) अल गजाली
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
सुमेलित: भूल गलती— अल गजाली, शासन की बंदूक— विनोबा, अँधेरे में— तिलक, ब्रह्मराक्षस— सार्त्र। शासन की बंदूक नागार्जुन की कविता है। अन्य तीनों कविताएँ मुक्तिबोध की हैं। भूल-गलती में अल गजाली के साथ इब्ने सिन्ना और अलबरूनी का भी उल्लेख है।

62. “कवि मत्तिय जूह तिनं बहु घोर।
ब्रनंत वैसंधय चंद कठोर॥”
उपर्युक्त पंक्तियों में किस अवस्था का वर्णन हुआ है?
शैशव अवस्था
यौवनावस्था
वयःसंधि
वयःसंधि शैशव और यौवन के बीच की अवस्था है। इन पंक्तियों में कवि ने दोनों अवस्थाओं के मिलन का वर्णन किया है।
वृद्धावस्था

63. हरिवंशराय बच्चन की आत्मकथा के पहले भाग का शीर्षक कौन-सा है?
नीड़ का निर्माण फिर
क्या भूलूँ क्या याद करूँ
हरिवंशराय बच्चन की आत्मकथा चार भागों में प्रकाशित हुई— क्या भूलूँ क्या याद करूँ, नीड़ का निर्माण फिर, बसेरे से दूर, दशद्वार से सोपान तक
बसेरे से दूर
दशद्वार से सोपान तक

64. ‘चंद्रगुप्त’ में यह गीत कौन गाता है?
“अरुण यह मधुमय देश हमारा!
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा!”
कार्नेलिया
जयशंकर प्रसाद के नाटक चंद्रगुप्त में यह प्रसिद्ध गीत कार्नेलिया गाती है। उसके माध्यम से भारत के प्रति आकर्षण और प्रेम व्यक्त हुआ है।
सुवासिनी
कल्याणी
अलका

65. निम्नांकित में से कौन-सा कविता-अंश ‘अकाल दर्शन’ कविता का नहीं है?
उस मुहावरे को समझ गया हूँ जो आजादी और गांधी के नाम पर चल रहा है।
मेरे लिए, हर आदमी एक जोड़ी जूता है जो मेरे सामने मरम्मत के लिए खड़ा है।
यह अंश धूमिल की कविता ‘मोचीराम’ का है। अकाल-दर्शन और मोचीराम दोनों धूमिल की कविताएँ हैं।
अकाल को सोहर की तरह गा रहे हैं। झुलसे हुए चेहरों पर कोई चेतावनी नहीं है।
और मैं सोचने लगता हूँ कि इस देश में एकता, युद्ध की और दया अकाल की पूँजी है।

66. राष्ट्रीय काव्यधारा से जुड़े कवि और उनकी काव्य-कृतियों का सही सुमेल है—
(a) सोहनलाल द्विवेदी — प्रभाती, कुणाल
(b) सियाराम शरण गुप्त — युगदीप, यथार्थ
(c) श्यामनारायण पाण्डेय — हल्दीघाटी, जौहर
(d) उदयशंकर भट्ट — कुरुक्षेत्र, उन्मुक्त
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (c)
सोहनलाल द्विवेदी- प्रभाती और कुणाल, श्यामनारायण पाण्डेय- हल्दीघाटी और जौहर, उदयशंकर भट्ट- युगदीप और यथार्थ रचना है। वहीं कुरुक्षेत्र रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की रचना है।
केवल (a) और (b)
(b), (c) और (d)
(a), (b) और (c)

67. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): बाणभट्ट और भट्टिनी का प्रेम मात्र भावात्मक नहीं, वह कर्म से, आचरण से अंततः सामाजिक जीवन-मूल्यों से जुड़ा होता है।
कारण (R): बाणभट्ट, भट्टिनी के रूप पर आसक्त होकर उसकी ओर नहीं झुकता, वह तो एक मानवीय कर्तव्यवश उधर जाता है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
बाणभट्ट की आत्मकथा में बाण और भट्टिनी का संबंध केवल व्यक्तिगत आकर्षण तक सीमित नहीं है। उसके साथ सेवा, सामाजिक दायित्व और लोककल्याण की भावना भी जुड़ती है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

68. “दीपक दीया तेल भरि, बाती दई अघट्ट।
पूरा किया बिसाहुणाँ, बहुरि न आवौं हट्ट॥”
पंक्ति में ‘अघट्ट’ शब्द का क्या आशय है?
क्षय
अक्षय
अघट्ट का अर्थ है—जो घटे नहीं या जिसका क्षय न हो। कबीर की इस साखी में यह ज्ञान के ऐसे प्रकाश का संकेत है जो समाप्त नहीं होता।
समाप्त
अंतिम

69. भारतीय नवजागरण के परिप्रेक्ष्य में महाराष्ट्र सुधार आंदोलन के शुरुआती दौर में प्रकाशित होने वाली महाराष्ट्र की पत्रिका ‘दिग्दर्शन’ थी—
साप्ताहिक
मासिक
‘दिग्दर्शन’ मराठी की प्रारंभिक मासिक पत्रिका थी। इसे बालशास्त्री जांभेकर ने शुरू किया था।
त्रैमासिक
दैनिक

70. ‘मातादीन चाँद पर’ कहानी के आधार पर निम्नलिखित घटनाओं को क्रमबद्ध करके लिखिए—
(a) चाँद की हर पुलिस लाइन में हनुमानजी स्थापित हो गए।
(b) इंस्पेक्टर मातादीन ने चाँद पर जाते हुए हवलदार बालभद्दर को जरूरी ताकीद दी।
(c) चाँद के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री को खत लिखा। चौथे दिन मातादीन को चाँद से वापस लौटने के लिए ऑर्डर मिल गया।
(d) इंस्पेक्टर मातादीन के कहने पर, चाँद के पुलिस मंत्री ने सभी पुलिसवालों की तनख्वाहें घटा दीं।
(e) मातादीन ने चाँद के पुलिसवालों को एफ. आई. आर. बदलना, बीच में पन्ने डालना आदि सब सिखा दिया।
(a) → (b) → (e) → (c) → (d)
(b) → (a) → (d) → (e) → (c)
मातादीन पहले चाँद जाने की तैयारी के समय हवलदार को निर्देश देता है। चाँद पहुँचने पर पुलिस लाइनों में हनुमानजी की स्थापना, तनख्वाह घटाने और पुलिस कार्यप्रणाली सिखाने की घटनाएँ आती हैं। अंत में उसकी वापसी का आदेश मिलता है।
(d) → (e) → (c) → (a) → (b)
(b) → (e) → (a) → (c) → (d)

71. वर्ड्सवर्थ की पुस्तक ‘लिरिकल बैलेड्स’ के संबंध में दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें—
(a) पुस्तक का प्रथम संस्करण 1978 में प्रकाशित हुआ।
(b) पुस्तक को स्वच्छंदतावादी आंदोलन का घोषणा-पत्र माना जाता है।
(c) पुस्तक को स्वच्छंदतावादी आंदोलन का घोषणा-पत्र नहीं माना जाता है।
(d) पुस्तक का तृतीय संस्करण 1802 में प्रकाशित हुआ।
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (c)
(a), (b) और (d)
केवल (b) और (d)
Lyrical Ballads का प्रथम संस्करण 1798 में प्रकाशित हुआ था और तीसरा संस्करण 1802 में आया। इसकी भूमिका को अंग्रेजी स्वच्छंदतावादी आंदोलन का महत्वपूर्ण घोषणा-पत्र माना जाता है। वर्ड्सवर्थ के साथ कॉलरिज भी इस संकलन से जुड़े थे।
केवल (d) और (c)

72. चंद्रभूषण त्रिवेदी ‘रमई काका’ इनमें से किस बोली के रचनाकार हैं?
छत्तीसगढ़ी
बैसवाड़ी
रमई काका अवधी के प्रमुख रचनाकार थे। उनकी रचनाओं में बैसवाड़ी अवधी का विशेष प्रयोग मिलता है।
कन्नौजी
बघेली

73. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार सौंदर्य बाहर की कोई वस्तु नहीं है, मन के भीतर की वस्तु है।
कारण (R): मन को अनुरंजित करना, उसे सुख या आनंद पहुँचाना ही यदि कविता का अंतिम लक्ष्य माना जाए, तो कविता भी केवल विलास की एक सामग्री हुई।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
कथन में सौंदर्य की अनुभूति का संबंध मन से बताया गया है। कारण में कविता का लक्ष्य केवल मनोरंजन मानने पर विचार है। दोनों बातें सही हैं, लेकिन (R) सीधे तौर पर (A) की व्याख्या नहीं करता।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

74. ‘शेखर: एक जीवनी–1’ के तृतीय खंड का शीर्षक अज्ञेय ने दिया है—
प्रकृति और पुरुष
शेखर: एक जीवनी के पहले भाग के खंडों का क्रम है— उषा और ईश्वर, बीज और अंकुर, प्रकृति और पुरुष, पुरुष और परिस्थिति
उषा और ईश्वर
बीज और अंकुर
पुरुष और परिस्थिति

75. सुमेलित करें और दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
कॉलम-(I) — कॉलम-(II)
(a) दि सेकेंड सेक्स — (i) विलियम थॉम्पसन
(b) दि सब्जेक्शन ऑफ वुमेन — (ii) बेटी फ्रायडन
(c) फेमिनिस्ट मिस्टिक — (iii) सिमोन द बोउवा
(d) अपील ऑफ वुमेन — (iv) जॉन स्टुअर्ट मिल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
The Second Sex— सिमोन द बोउवा, The Subjection of Women— जॉन स्टुअर्ट मिल, The Feminine (d)ystique— बेटी फ्रायडन, Appeal of Women— विलियम थॉम्पसन; इस कृति से अन्ना व्हीलर का नाम भी जुड़ा है

76. ‘परिंदे’ कहानी में डॉक्टर मुकर्जी इन कम्पोजरों के नामों का उल्लेख करते हैं—
(a) बीथोवन
(b) मोजार्ट
(c) शोपाँ
(d) चाइकोव्स्की
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (c) और (d)
निर्मल वर्मा की कहानी परिंदे में डॉक्टर मुकर्जी कहते हैं कि ह्यूबर्ट संगीत-सभा में शोपाँ और चाइकोव्स्की की रचनाएँ बजाएँगे।
(a), (b) और (c)
(b), (c) और (d)

77. रीतिकाल के कवि हैं—
(a) महाराजा जसवंत सिंह
(b) श्री भट्ट
(c) सूरति मिश्र
(d) दूलह
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (c)
केवल (b)
केवल (a) और (b)
(a), (c) और (d)
महाराजा जसवंत सिंह, सूरति मिश्र और दूलह रीतिकालीन काव्य-परंपरा से जुड़े हैं। श्री भट्ट को निम्बार्क संप्रदाय की भक्ति-काव्य परंपरा में रखा जाता है।

78. “इतनी देर में सहसा गुसाईं का ध्यान लछमा के शरीर की ओर गया। उसके गले में _______ (सुहाग-चिह्न) नहीं था।” ‘कोसी का घटवार’ कहानी के इस वाक्य-समूह में रिक्त स्थान की पूर्ति करते हुए सही उत्तर का चुनाव करें—
सोने का मंगलसूत्र
लाल धागे में बँधी देव-मूर्ति
लाल सिंदूर का टीका
काला चरेऊ
शेखर जोशी की कहानी कोसी का घटवार में गुसाईं देखता है कि लछमा के गले में चरेऊ, अर्थात सुहाग-चिह्न, नहीं है।

79. ‘आगरा बाजार’ नाटक में नजीर अकबराबादी की नज़्मों का प्रयोग है—
(a) नया शिवाला
(b) शहर आशोब
(c) आदमीनामा
(d) बंजारानामा
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (b) और (c)
(a), (b) और (c)
(b), (c) और (d)
हबीब तनवीर के नाटक आगरा बाजार में नजीर अकबराबादी की शहर आशोब, आदमीनामा और बंजारानामा जैसी नज़्मों का प्रयोग हुआ है।

80. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
कॉलम-(I) — कॉलम-(II)
(a) काव्य विवेक — (i) कुलपति मिश्र
(b) ललित ललाम — (ii) चिंतामणि
(c) रस रहस्य — (iii) मतिराम
(d) रस विलास — (iv) देव
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
काव्य विवेक— चिंतामणि, ललित ललाम— मतिराम, रस रहस्य— कुलपति मिश्र, रस विलास— देव

81. “यह बच्ची आज पहली बार आई थी और न जाने किस बाल-सुलभ उत्सुकता ने उसे मेरी ओर खींच लिया था।” यह कथन निम्नलिखित में से किस गद्य रचना से उद्धृत है?
हमसफर मिलते रहे
जिनके साथ जिया
स्मृतिलेखा
माटी की मूरतें
यह पंक्ति रामवृक्ष बेनीपुरी के रेखाचित्र ‘रजिया’ (‘माटी की मूरतें’ संग्रह) से उद्धृत है।

82. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): ‘आषाढ़ का एक दिन’ के तीसरे अंक में अम्बिका का कोई संवाद नहीं है।
कारण (R): ‘आषाढ़ का एक दिन’ के दूसरे अंक में अम्बिका मल्लिका से नाराज होकर घर छोड़कर चली जाती है, इसलिए वह तीसरे अंक में अनुपस्थित है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
मोहन राकेश के नाटक आषाढ़ का एक दिन के तीसरे अंक तक अम्बिका की मृत्यु हो चुकी होती है। इसलिए तीसरे अंक में उसका संवाद नहीं है। उसके नाराज होकर घर छोड़ देने की बात सही नहीं है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

83. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
कवि — दक्खिनी काव्य-भाषा ग्रंथ
(a) मुकीमी — (i) मैना सतवंती
(b) गवासी — (ii) कुतुब मुश्तरी
(c) मुल्ला वजही — (iii) कदम्बराव व पदम
(d) निजामी — (iv) चंदरबदन व महियार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
मुकीमी— चंदरबदन व महियार, गवासी— मैना सतवंती, मुल्ला वजही— कुतुब मुश्तरी, निजामी— कदम्बराव व पदम
(a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)

84. ‘लाल पान की बेगम’ कहानी के पात्र हैं—
(a) चंपिया
(b) सुरेखी की माँ
(c) जंगी की पुतोहू
(d) मखनी फुआ
सही विकल्प चुनें—
केवल (a) और (b)
केवल (b) और (c)
(a), (b) और (d)
(a), (c) और (d)
फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी लाल पान की बेगम में चंपिया, जंगी की पुतोहू और मखनी फुआ का उल्लेख है।

85. प्रकाशन वर्ष के अनुसार हिंदी भाषा संबंधी पुस्तकों और उनके लेखकों के नाम दिए गए हैं। सही अनुक्रम में व्यवस्थित करें—
(a) भारतीय आर्यभाषा और हिंदी — सुनीति कुमार चटर्जी
(b) भारतीय प्राचीन लिपिमाला — गौरीशंकर हीराचंद ओझा
(c) हिंदी भाषा का इतिहास — धीरेंद्र वर्मा
(d) हिंदी भाषा की संरचना — भोलानाथ तिवारी
(e) भारतेंदु-युग और हिंदी भाषा की विकास-परम्परा — रामविलास शर्मा
(c) → (d) → (b) → (a) → (e)
(a) → (c) → (e) → (b) → (d)
(b) → (a) → (c) → (e) → (d)
(b) → (c) → (a) → (e) → (d)
भारतीय प्राचीन लिपिमाला— 1894, हिंदी भाषा का इतिहास— 1933, भारतीय आर्यभाषा और हिंदी— 1954, भारतेंदु-युग और हिंदी भाषा की विकास-परम्परा— 1975, हिंदी भाषा की संरचना— 1979

86. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): पश्चिमी हिंदी शौरसेनी अपभ्रंश से उद्भूत है।
कारण (R): पूर्वी हिंदी अर्धमागधी से विकसित हुई है, अतः उसमें पूर्वी शौरसेनी तथा पश्चिमी मागधी की विशेषताएँ मिल गई हैं।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
पश्चिमी हिंदी का संबंध शौरसेनी अपभ्रंश से और पूर्वी हिंदी का संबंध अर्धमागधी परंपरा से माना जाता है। R पूर्वी हिंदी की विशेषता बताता है; वह पश्चिमी हिंदी की उत्पत्ति की व्याख्या नहीं करता।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

87. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
खिलौना — खरीदने वाला बच्चा
(a) सिपाही — (i) मोहसिन
(b) भिश्ती — (ii) सम्मी
(c) वकील — (iii) महमूद
(d) धोबिन — (iv) नूरे
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें—
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
प्रेमचंद की कहानी ईदगाह में महमूद— सिपाही, मोहसिन— भिश्ती, नूरे— वकील, सम्मी— धोबिन खिलौना खरीदा था, वहीं हामिद इन खिलौनों के बजाय अपनी दादी के लिए चिमटा खरीदता है।
(a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
(a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)

88. “उज्ज्वल वरदान चेतना का,
सौंदर्य जिसे सब कहते हैं,
जिसमें अनंत अभिलाषा के
सपने सब जगते रहते हैं।”
यह कविता-अंश ‘कामायनी’ के किस सर्ग का है?
इड़ा
श्रद्धा
आशा
लज्जा
यह अंश जयशंकर प्रसाद के महाकाव्य कामायनी के लज्जा सर्ग से लिया गया है। इसमें सौंदर्य को चेतना के उज्ज्वल वरदान के रूप में देखा गया है।

89. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): ‘राम की शक्तिपूजा’ में राम को ‘रावण-जय-भय’ हुआ।
कारण (R): ‘राम की शक्तिपूजा’ में राम को यह अनुभव हुआ कि यह केवल नर-वानर और राक्षस का युद्ध नहीं रह गया है; महाशक्ति रावण की ओर है—“अन्याय जिधर, है उधर शक्ति।”
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
निराला की राम की शक्तिपूजा में राम को अनुभव होता है कि शक्ति रावण के पक्ष में है। इसी परिस्थिति में उनके मन में रावण की विजय की आशंका उत्पन्न होती है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

90. ‘आकाशदीप’ कहानी में चंपा के पिता मणिभद्र के यहाँ क्या काम करते थे?
प्रहरी
जयशंकर प्रसाद की कहानी आकाशदीप में चंपा के पिता मणिभद्र के यहाँ प्रहरी का काम करते थे।
रथवाहक
नाविक
रसोइया

91. निम्नलिखित नवजागरण कालीन उपन्यासों में से कौन-सा उपन्यास बालिकाओं के लिए उपयोगी पाठ्य पुस्तक के रूप में लिखा गया था?
वामा मनोरंजन
निस्सहाय हिन्दू
देवरानी जेठानी की कहानी
पंडित गौरीदत्त की देवरानी जेठानी की कहानी के बारे में गोपाल राय ने लिखा है कि इसकी रचना बालिकाओं के लिए उपयोगी पाठ्य-पुस्तक के रूप में हुई थी। यह विवरण आपके ब्लॉग Hindi Sarang पर उपलब्ध अध्ययन में भी दिया गया है।
वामा-बोधिनी

92. ‘गैंग्रीन’ कहानी के पात्र महेश्वर पेशे से क्या हैं?
इंजीनियर
कर्नल
डॉक्टर
अज्ञेय की कहानी गैंग्रीन, जिसे रोज नाम से भी जाना जाता है, में महेश्वर डॉक्टर हैं। कहानी में उनकी पत्नी मालती के एकरस घरेलू जीवन का चित्रण है।
प्रोफेसर

93. “प्रज्ञा नवनवोन्मेषशालिनी प्रतिभा मता”—किस आचार्य का मत है?
आचार्य दण्डी
आचार्य मम्मट
आचार्य भट्टतौत
भट्टतौत ने नए-नए उन्मेष उत्पन्न करने वाली प्रज्ञा को प्रतिभा कहा है। यह कथन काव्य-रचना में सृजनात्मक शक्ति के महत्व को व्यक्त करता है।
आचार्य वामन

94. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): ‘आधे-अधूरे’ में नाटककार ने एक ही अभिनेता द्वारा पाँच पृथक भूमिकाएँ निभाए जाने की रंगयुक्ति का सहारा लिया है।
कारण (R): श्री ओम शिवपुरी के अनुसार इसका कारण “व्यक्तियों की विभिन्नता के बावजूद मानवीय अनुभव की समानता का दिग्दर्शन है।”
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
मोहन राकेश के आधे-अधूरे की रंग-योजना में एक अभिनेता द्वारा कई पुरुष भूमिकाएँ निभाई जाती हैं। इससे अलग-अलग दिखाई देने वाले पुरुषों में मौजूद समानताओं की ओर संकेत मिलता है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

95. ‘कुमारपाल प्रतिबोध’ किसकी रचना है?
हेमचंद्र
जैनाचार्य मेरुतुंग
सोमप्रभ सूरि
कुमारपाल प्रतिबोध के रचनाकार जैन आचार्य सोमप्रभ सूरि हैं।
विद्याधर

96. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): वक्रोक्तिकार के अनुसार वक्रोक्ति अलंकृति नहीं है।
कारण (R): वक्रोक्ति उक्ति का चमत्कार है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
कुंतक वक्रोक्ति को केवल एक संकीर्ण शब्दालंकार नहीं मानते; वे उसे व्यापक काव्य-सौंदर्य से जोड़ते हैं। किंतु उन्होंने शब्द और अर्थ की अलंकृति वक्रोक्ति को ही माना है। इसलिए “वक्रोक्ति अलंकृति नहीं है” कहना उनके मत के अनुकूल नहीं है। वक्रोक्ति में उक्ति का चमत्कार स्वीकार किया गया है।

97. निम्नलिखित को उनके जन्मवर्ष के अनुसार पहले से बाद के क्रम में व्यवस्थित करें—
(a) मैथ्यू आर्नल्ड
(b) एलियट
(c) कोलरिज
(d) बेनेदित्तो क्रोचे
(e) रिचर्ड्स
(c) → (b) → (a) → (d) → (e)
(c) → (a) → (d) → (b) → (e)
सैमुअल टेलर कोलरिज— 1772, मैथ्यू आर्नल्ड— 1822, बेनेदित्तो क्रोचे— 1866, टी.एस. एलियट— 1888, आई.ए. रिचर्ड्स— 1893
(a) → (c) → (b) → (d) → (e)
(a) → (b) → (c) → O → (d)

98. ‘प्रेमचंद घर में’ किसकी रचना है?
मन्नू भंडारी
सुभद्रा कुमारी चौहान
शिवरानी देवी
प्रेमचंद घर में प्रेमचंद की पत्नी शिवरानी देवी की संस्मरणात्मक कृति है। इसमें प्रेमचंद के घरेलू जीवन और व्यक्तित्व के अनेक प्रसंग मिलते हैं।
महादेवी वर्मा

99. निर्देश: नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन (A): ‘एक टोकरी भर मिट्टी’ में वृद्धा टोकरी भर मिट्टी चूल्हा बनाने के लिए ले जाती है।
कारण (R): चूल्हा बनाकर वह अपनी पोती के लिए रोटी पकाएगी। इससे भरोसा है कि वह रोटी खाने लगेगी।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
माधवराव सप्रे की कहानी एक टोकरी भर मिट्टी में वृद्धा अपनी पुरानी झोपड़ी की मिट्टी से चूल्हा बनाकर रोटी पकाना चाहती है। उसे आशा है कि इस तरह उसकी पोती रोटी खाने लगेगी। यही मिट्टी ले जाने का कारण है।
(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।

100. ‘बनाफरी’, ‘राठौरी’, ‘लोधांती’ पश्चिमी हिंदी की किस बोली की उपबोलियाँ हैं?
कन्नौजी
खड़ीबोली
बुंदेली
बनाफरी, राठौरी और लोधांती को बुंदेली की उपबोलियों में रखा जाता है। बुंदेली पश्चिमी हिंदी की प्रमुख बोलियों में है।
ब्रजभाषा

Previous articleमहाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी प्रश्नपत्र 2026