LT Grade Hindi Question Paper 2025

0
246
lt-grade-hindi-question-paper
up lt grade tgt hindi question Paper

LT Grade शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर, 2025 को आयोजित हुई थी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा कराई गई थी। दूसरी शिफ्ट में हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है वे Answer Key का मिलान कर सकते हैं। बाकी उम्मीदवारों के लिए प्रश्नपत्र देखना और उसका विश्लेषण करना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि वे अपनी तैयारी का आकलन कर सकें और आगामी चरणों के लिए रणनीति बना सकें। 

1. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में नहीं है?
[A] नेपाली
[B] कामीरी
[C] ब्रज
[D] तमिल
उत्तर देखें-
[C] ‘ब्रजभाषा’ संविधान की आठवीं अनुसूची में नहीं है। इस सूची में वर्तमान में 22 भाषाएं हैं।
2. ‘एक और द्रोणाचार्य’ के लेखक हैं:
[A] मोहन राकेश
[B] असगर वजाहत
[C] शंकर शेष
[D] स्वदेश दीपक
उत्तर देखें-
[C] ‘एक और द्रोणाचार्य’ नाटक के लेखक ‘शंकर शेष’ हैं। रक्तबीज, रत्नगर्भ, बाढ़ का पानी, पोस्टर, चेहरे, मायावी सरोवर, कोमल गांधार, घरौंदा, फन्दी, बिन बाती के दीप, बंधन अपने-अपने, प्रतीक्षा, आधी रात के बाद, पुलिया, गरबो और अफसरनामा आदि इनके अन्य नाटक हैं।
3. ‘कबीरा खड़ा बाजार में’ किसकी रचना है?
[A] काशीनाथ सिंह
[B] मोहन राकेश
[C] लक्ष्मी नारायण लाल
[D] भीष्म साहनी
उत्तर देखें-
[D] ‘कबीरा खड़ा बाजार में’ (1985 ई.) भीष्म साहनी की रचना (नाटक) है। हानूश (1977 ई.), माधवी (1984 ई.) और मुआवज़े (1993 ई.) इनके अन्य नाटक हैं।
4. “मानव अथवा प्रकृति के सूक्ष्म किन्तु व्यक्त सौन्दर्य में आध्यात्मिक छाया का मान मेरे विचार से छायावाद की सर्वमान्य व्याख्या हो सकती है।” यह कथन है:
[A] नंददुलारे वाजपेयी का
[B] डॉ. नगेंद्र का
[C] जयशंकर प्रसाद का
[D] मुकुटधर पाण्डेय का
उत्तर देखें-
[A] उक्त कथन ‘नंददुलारे वाजपेयी’ का है।
5. ‘चाय’ किस भाषा का शब्द है?
[A] चीनी
[B] जर्मनी
[C] अरबी
[D] अंग्रेजी
उत्तर देखें-
[A] ‘चाय’ चीनी भाषा का शब्द है।
6. ‘शेरशाह का न्याय’ के कहानीकार हैं:
[A] जैनेन्द्र
[B] वृन्दावनलाल वर्मा
[C] इलाचंद्र जोशी
[D] सुदर्शन
उत्तर देखें-
[B] ‘शेरशाह का न्याय’ के कहानीकार ‘वृन्दावनलाल वर्मा’ हैं।
7. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म वाक्य और कारक चिह्न प्रयोग की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
[A] शीला ने सावित्री को जी भर कोसा – कर्मकारक
[B] उसने लड़के को मिठाइयाँ दी – कर्मकारक
[C] मैंने हरि को बुलाया – कर्मकारक
[D] पिता ने पुत्र को पुकारा – कर्मकारक
उत्तर देखें-
[B] ‘उसने लड़के को मिठाइयाँ दी’ वाक्य में संप्रदान कारक है। संप्रदान का विभक्ति चिह्न ‘को’ और ‘के लिए’ है।
8. अधोलिखित में से उदय प्रकाश का कहानी संग्रह नहीं है:
[A] मोहनदास
[B] और अंत में प्रार्थना
[C] पीली छतरी बाली लड़की
[D] कोसी का घटवार
उत्तर देखें-
[D] कोसी का घटवार शेखर जोशी की कहानी है जो 1958 ई. में हैदराबाद से प्रकाशित होने वाली पत्रिका ‘कल्पना’ में प्रकाशित हुई थी।
9. देवनागरी लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग किस प्रांत में हुआ था?
[A] पंजाब
[B] मध्य प्रदेश
[C] गुजरात
[D] उत्तर प्रदेश
उत्तर देखें-
[C] देवनागरी लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग ‘गुजरात’ प्रांत में हुआ था। विशेष रूप से गुजरात के राजा जयभट्ट (लगभग 700-800 ई.) के एक शिलालेख में इसके शुरुआती रूप के प्रमाण मिलते हैं, जो ब्राह्मी लिपि से विकसित होकर धीरे-धीरे उत्तर भारत में प्रचलित हुई।
10. रस-निष्पति के सिद्धांत में ‘भुक्तिवाद’ का प्रकरण किस आचार्य ने दिया है?
[A] आचार्य शंकुक
[B] अभिनवगुप्त
[C] भट्टनायक
[D] विश्वनाथ
उत्तर देखें-
[C] रस-निष्पति के सिद्धांत में ‘भुक्तिवाद’ का प्रकरण आचार्य ‘भट्टनायक’ ने दिया है।
11. देवनागरी लिपि का उद्भव किस लिपि से हुआ है।
[A] ब्राह्मी लिपि
[B] रोमन लिपि
[C] कैथी लिपि
[D] चित्र लिपि
उत्तर देखें-
[A] देवनागरी लिपि का उद्भव प्राचीन ‘ब्राह्मी लिपि’ से हुआ है। जो गुप्त लिपि और फिर कुटिल लिपि के जरिए विकसित हुई और 10वीं-11वीं शताब्दी तक पूर्ण रूप में सामने आई।
12. सन् 1935 में गठित ‘नागरी लिपि सुधार समिति’ के संयोजक थे:
[A] श्रीनिवास
[B] आचार्य नरेन्द्र देव
[C] काका कालेलकर
[D] डॉ. श्यामसुंदर दास
उत्तर देखें-
[C] सन् 1935 में गठित ‘नागरी लिपि सुधार समिति’ के संयोजक ‘काका कालेलकर’ थे। सम्मेलन में कुल 14 सुझावों को स्वीकार किया गया था। इसका गठन हिंदी साहित्य सम्मेलन के इन्दौर के 24वें अधिवेशन में ‘महात्मा गाँधी’ के सभापतित्व में हुआ था।
13. निम्नलिखित में से ‘तत्सम’ शब्द है:
[A] आम
[B] नाम
[C] नीम
[D] काम
उत्तर देखें-
[B] ‘नाम’ एक ‘तत्सम’ शब्द है। वहीं आम का ‘आम्र’, नीम का ‘निम्ब’ और काम का ‘कर्म’ तत्सम शब्द है।
14. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और उसके लिंग की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
[A] वायु – स्त्रीलिंग
[B] निबंध – स्त्रीलिंग
[C] ऋतु – स्त्रीलिंग
[D] रेणु- स्त्रीलिंग
उत्तर देखें-
[B] ‘निबंध’ शब्द पुल्लिंग है।
15. मुहावरे और उसके अर्थ की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
[A] ईद का चाँद होना- बहुत दिनों बाद दिखाई देना
[B] आव देखा न ताव- बिना कारण
[C] आड़े हाथों लेना- बातों से लज्जित कर देना
[D] ईंट से ईट बजाना- असंभव कार्य करना
उत्तर देखें-
[D] ईंट से ईंट बजाना’ मुहावरे का अर्थ ‘सब कुछ नष्ट कर देना’ है।
16. निम्नलिखित में से ‘आकाश’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है:
[A] व्योम
[B] अंबक
[C] द्यौ
[D] अभ्र
उत्तर देखें-
[B] ‘अंबक’ आँख या नेत्र का पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द है। अक्षि, चक्षु, नयन, लोचन, दृग आदि इसके अन्य समानार्थी शब्द हैं।
17. सूची I (रचनाकार) को सूची II (रचनाएँ) से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) घनानंद (i) पृथ्वीराज रासो
(b) चंदबरदाई (ii) सुजान सागर
(c) त्रिलोचन (iii) अरघान
(d) जयशंकर प्रसाद (iv) प्रेमपथिक
कूट: (a), (b), (c), (d)
[A] (ii), (i), (iii), (iv)
[B] (i), (ii), (iv), (iii)
[C] (iii), (iv), (i), (ii)
[D] (iv), (iii), (ii), (i)
उत्तर देखें-
[A] (ii), (i), (iii), (iv)
18. निम्नलिखित में से किसका संबंध पुल्लिंग से नहीं है?
[A] सरोवर
[B] पुखराज
[C] दाल
[D] तमाल
उत्तर देखें-
[C] दाल एक स्त्रीलिंग शब्द है।
19. ‘राजपुरुषः’ का समास विग्रह संस्कृत में है:
[A] राज्ञः पुरुषः
[B] राजस्य पुरुषः
[C] राजायाः पुरुषः
[D] राजः पुरुषः
उत्तर देखें-
[A] ‘राजपुरुषः’ का संस्कृत में समास विग्रह ‘राज्ञः पुरुषः’ है। इसमें षष्ठी तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष) है, क्योंकि यहाँ ‘का’ (संबंध कारक) विभक्ति का लोप हुआ है और दूसरा पद (पुरुष) प्रधान है।
20. ‘विजय प्रशस्ति’ के रचनाकार का नाम है:
[A] बाणभट्ट
[B] दण्डी
[C] श्रीहर्ष
[D] भवभूति
उत्तर देखें-
[C] ‘विजय प्रशस्ति’ के रचनाकार ‘श्रीहर्ष’ हैं। उन्होंने यह काव्य अपने संरक्षक राजा जयचंद्र के पिता विजयचंद्र के सम्मान में लिखा है।
21. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म ‘वाक्यांश के लिए एक शब्द’ सुमेलित नहीं है?
[A] लाभ की इच्छा – लिप्सा
[B] जो मोक्ष चाहता हो – मुमुक्षु
[C] खाने की इच्छा – बुभुक्षा
[D] जीतने की इच्छा – जिज्ञासा
उत्तर देखें-
[D] ‘जीतने की इच्छा’ वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘जिगीषा’ है। वहीं ‘जानने की इच्छा’ वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘जिज्ञासा’ है।
22. उत्तर प्रदेश सरकार ने आचार्य नरेन्द्र देव की अध्यक्षता में ‘देवनागरी लिपि सुधार समिति’ का गठन कब किया था?
[A] 1947 ई. में
[B] 1951 ई. में
[C] 1949 ई. में
[D] 1948 ई. में
उत्तर देखें-
[A] उत्तर प्रदेश सरकार ने आचार्य नरेन्द्र देव की अध्यक्षता में ‘देवनागरी लिपि सुधार समिति’ का गठन 1947 ई. में किया था। इस समिति की कुल 9 बैठकें हुई तथा समिति ने 25 मई, 1949 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
23. ‘तत्सम’ उपन्यास की रचनाकार हैं:
[A] मालती जोशी
[B] चंद्रकान्ता
[C] राजी सेठ
[D] मृदुला गर्ग
उत्तर देखें-
[C] ‘तत्सम’ उपन्यास की रचनाकार ‘राजी सेठ’ हैं।
24. हिंदी की किस कहानी को नामवर सिंह ने ‘नई कहानी धारा की पहली कहानी’ के रूप में स्थापित किया था?
[A] एक और जिंदगी
[B] परिंदे
[C] गैंग्रीन
[D] जिंदगी और जोंक
उत्तर देखें-
[B] निर्मल वर्मा की ‘परिंदे’ (1956 ई.) कहानी को नामवर सिंह ने ‘नई कहानी धारा की पहली कहानी’ के रूप में स्थापित किया था।
25. ‘जो अत्यंत कष्ट से निवारित किया जा सके’ वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द क्या है?
[A] दुर्निवार
[B] सुगम
[C] सहज
[D] सुलभ
उत्तर देखें-
[C] ‘जो अत्यंत कष्ट से निवारित किया जा सके’ वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द ‘सहज’ है।
26. कुँवर नारायण का काव्य संग्रह है:
[A] उत्सवा
[B] धूप के धान
[C] हाशिए का गवाह
[D] मछलीघर
उत्तर देखें-
[C] ‘हाशिए का गवाह’ कुँवर नारायण का काव्य संग्रह है। चक्रव्यूह (1956), परिवेश: हम-तुम (1961), अपने सामने (1979), कोई दूसरा नहीं (1993), और इन दिनों (2002) इनके अन्य काव्य संग्रह हैं। आत्मजयी (1965) और वाजश्रवा के बहाने इनके खंडकाव्य हैं।
वहीं नरेश मेहता का ‘उत्सवा’, गिरिजाकुमार माथुर का ‘धूप के धान’ और विजय देव नारायण साही का ‘मछलीघर’ काव्य संग्रह है।
27. “काव्य आत्मा की संकल्पनात्मक अनुभूति है, जिसका संबंध विश्लेषण, विकल्प या विज्ञान से नहीं है।” यह किसका कथन है?
[A] जयशंकर प्रसाद
[B] आचार्य रामचंद्र शुक्ल
[C] डॉ. श्यामसुंदर दास
[D] आचार्य महा‌वीर प्रसाद द्विवेदी
उत्तर देखें-
[A] उक्त कथन ‘जयशंकर प्रसाद’ का है।
28. ‘हिंदी साहित्य की भूमिका’ के लेखक हैं:
[A] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[B] रघुवीर सहाय
[C] राम विलास शर्मा
[D] शिवसिंह सेंगर
उत्तर देखें-
[A] ‘हिंदी साहित्य की भूमिका’ के लेखक हजारी प्रसाद द्विवेदी हैं। हिंदी साहित्य का आदिकाल और हिंदी साहित्य: उद्भव और विकास इनके अन्य हिंदी साहित्य के इतिहास ग्रंथ हैं।
29. ‘यति-यती’ शब्द युग्म के अर्थभेद का सही विकल्प है:
[A] कामी – जितेन्द्रिय
[B] विराम – संन्यासी
[C] यत्न – विधवा
[D] प्रयत्नशील – अनाथ
उत्तर देखें-
[B] ‘यति-यती’ शब्द युग्म के ‘विराम – संन्यासी’ है।
30. नंददास द्वारा लिखित ‘रासपंचाध्यायी’ किस छंद में लिखी गई है?
[A] दोहा
[B] सवैया
[C] बरवै
[D] रोला
उत्तर देखें-
[D] नंददास द्वारा लिखित रासपंचाध्यायी ‘रोला छंद’ में लिखी गई है।
31. निम्नांकित उद्धरण में छंद का निर्देश कीजिए:
“जो मित्र मेरा दुख जानता है।
जो कष्ट में आ सुख बाँटता है॥
साथी उसी को दिल मानता है।
लाखों जनों में पहचानता है॥”
[A] इंद्रवज्रा
[B] वंशस्थ
[C] उपेन्द्रवज्रा
[D] द्रुत विलंबित
उत्तर देखें-
[A] उक्त उद्धरण में ‘इंद्रवज्रा’ छंद है।
32. विलोम शब्द की दुष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है:
[A] दुर्मुख – सुमुख
[B] शुष्क – नीरस
[C] सदय – निर्दय
[D] निर्मूल – समूल
उत्तर देखें-
[B] शुष्क का विलोम शब्द ‘आर्द्र’ है और ‘सरस’ का विलोम नीरस होता है।
33. “पांव महावर दैन कौं नाइन बैठी आई।
फिरि फिरि जानि महावरी, एड़ी मीड़ति जाइ॥”
उपर्युक्त दोहे में अलंकार है:
[A] अतिशयोक्ति
[B] संदेह
[C] यमक
[D] भ्रांतिमान
उत्तर देखें-
[D] उपर्युक्त दोहे में ‘भ्रांतिमान अलंकार’ है। जब उपमेय में उपमान के होने का भ्रम हो जाता है तब वहाँ पर भ्रांतिमान अलंकार होता है।
34. ‘ज्ञानबोध’ नामक कृति के रचयिता हैं:
[A] मलूकदास
[B] रैदास
[C] धर्मदास
[D] सुंदरदास
उत्तर देखें-
[A] ‘ज्ञानबोध’ नामक कृति के रचयिता ‘मलूकदास’ हैं।
35. निम्नलिखित में से पूर्वी हिंदी के कवि नहीं हैं:
[A] मंझन
[B] मानदास
[C] भूषण
[D] तुलसीदास
उत्तर देखें-
[C] रीतिकाल के कवि ‘भूषण’ बुंदेलखंडी क्षेत्र (पश्चिमी हिंदी) के थे, वे पूर्वी हिंदी के कवि नहीं हैं।
36. वीभत्स रस का स्थायी भाव है:
[A] जुगुप्सा
[B] भय
[C] क्रोध
[D] विस्मय
उत्तर देखें-
[A] वीभत्स रस का स्थायी भाव ‘जुगुप्सा’ है।
37. रौद्र रस का स्थायी भाव है:
[A] उत्साह
[B] क्रोध
[C] भय
[D] विस्मय
उत्तर देखें-
[B] रौद्र रस का स्थायी भाव ‘क्रोध’ होता है। वहीं भयानक रस का भय, रौद्र रस का क्रोध और अद्भुत रस का विस्मय स्थायी भाव हैं।
38. ‘अतिथि देवो भव’ कहानी-संग्रह के लेखक हैं:
[A] चित्रा मुद्गल
[B] अब्दुल बिस्मिल्लाह
[C] रमेश उपाध्याय
[D] मधु कांकरिया
उत्तर देखें-
[B] ‘अतिथि देवो भव’ कहानी-संग्रह के लेखक ‘अब्दुल बिस्मिल्लाह’ हैं।
39. निम्नलिखित विकल्पों में से एक का संबंध ‘रेखाचित्र’ से नहीं है:
[A] व्यक्ति के जीवन पर आधारित होने के कारण इसे जीवन चरित भी माना गया है।
[B] कहानी से मिलता-जुलता स्वरूप है।
[C] किसी व्यक्ति, वस्तु, घटना या भाव का सजीव अंकन है।
[D] व्यक्ति, वस्तु या घटना का पूर्ण चित्र नहीं है।
उत्तर देखें-
[A] रेखाचित्र को जीवन चरित नहीं माना जाता है। बल्कि आत्मकथा और जीवनी को जीवन चरित कहा जाता है।
40. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रंथ हजारी प्रसाद द्विवेदी का नहीं है?
[A] हिंदी साहित्य की भूमिका
[B] हिंदी साहित्य का आदिकाल
[C] हिंदी साहित्य: उद्भव और विकास
[D] हिंदी साहित्य का अतीत
उत्तर देखें-
[D] ‘हिंदी साहित्य का अतीत’ आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का ग्रंथ है जो दो भागों में विभाजित है।
41. संत सुंदरदास के गुरु का नाम है:
[A] गुरु नानक
[B] परमानंद दास
[C] दादू दयाल
[D] संत रैदास
उत्तर देखें-
[C] संत सुंदरदास के गुरु का नाम ‘दादू दयाल’ है।
42. ‘मगर एक आवाज’ किस कवि की कृति है?
[A] लीलाधर मंडलोई
[B] लीलाधर जगूड़ी
[C] मंगलेश डबराल
[D] अरुण कमल
उत्तर देखें-
[A] ‘मगर एक आवाज’ काव्य संग्रह ‘लीलाधर मंडलोई’ की कृति है। घर-घर घूमा, रात-बिरात, देखा-अदेखा, ये बदमस्ती तो होगी, देखा पहली दफा अदेखा, उपस्थित है समुद्र आदि इनकी अन्य काव्य कृतियाँ हैं।
43. ‘ध्रुवस्वामिनी’ के नाटककार का नाम बताइए:
[A] सुमित्रानंदन पंत
[B] सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] महादेवी वर्मा
उत्तर देखें-
[C] ‘ध्रुवस्वामिनी’ (1933 ई.) के नाटककार ‘जयशंकर प्रसाद’ हैं। सज्जन (1910), प्रायश्चित्त (1914), राज्यश्री (1915), विशाख (1921), अजातशत्रु (1922), जनमेजय का नाग-यज्ञ (1926), कामना (1927), स्कन्दगुप्त विक्रमादित्य (1928), एक घूँट (एकांकी-1930), चन्द्रगुप्त (1931), अग्निमित्र (अपूर्ण) आदि इनके अन्य नाटक हैं।
44. ‘मनुष्य से बड़ा है- केवल उसका अपना विश्वास और स्वयं उसका ही रचा हुआ विधान।’ यह पंक्ति किस रचना से ली गई है?
[A] गोदान
[B] मैला आँचल
[C] बाणभट्ट की आत्मकथा
[D] दिव्या
उत्तर देखें-
[D] उक्त पंक्ति यशपाल कृत ‘दिव्या’ उपन्यास से लिया गया है।
45. ‘नयी समीक्षा के प्रतिमान’ किसकी कृति है?
[A] लक्ष्मीकांत वर्मा
[B] निर्मला जैन
[C] नगेन्द्र
[D] नामवर सिंह
उत्तर देखें-
[B] ‘नई समीक्षा के प्रतिमान’ निर्मल जैन की रचना है। वहीं ‘कविता के नए प्रतिमान’ नामवर सिंह और ‘नयी कविता के प्रतिमान’ लक्ष्मीकांत वर्मा की आलोचनात्मक कृति हैं।
46. ‘तार सप्तक’ में संग्रहीत कवियों के विषय में सही नहीं है:
[A] नयी राहों का अन्वेषण
[B] वैचारिक साम्य
[C] वैचारिक स्वातंत्र्य
[D] प्रयोगधर्मिता
उत्तर देखें-
[B] ‘तार सप्तक’ में संग्रहीत कवियों ‘वैचारिक साम्यता’ नहीं है।
47. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और उसके वचन की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
[A] आँसू – बहुवचन
[B] दर्शन – बहुवचन
[C] ओठ – बहुवचन
[D] मुनि – बहुवचन
उत्तर देखें-
[D] ‘मुनि’ शब्द एकवचन और बहुवचन दोनों में प्रयोग होता है।
48. रीतिकाल के प्रसिद्ध कवि घनानंद से संबंधित गलत तथ्य को चिह्नित कीजिए:
[A] घनानंद निम्बार्क सम्प्रदाय में दीक्षित थे।
[B] घनानंद दिल्ली के बादशाह मुहम्मद शाह रंगीले के मीर मुंशी थे।
[C] रामचंद्र शुक्ल ने घनानंद को ‘प्रेम की पीर’ का कवि कहा है।
[D] घनानंद ने लक्षणग्रन्थों के आधार पर अपने काव्य का सम्पूर्ण ताना-बाना बुना था।
उत्तर देखें-
[D] घनानंद से संबंधित गलत तथ्य- घनानंद ने लक्षण ग्रंथों के आधार पर अपने काव्य का सम्पूर्ण ताना-बाना बुना था।
49. देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषा है:
[A] गुजराती
[B] मणिपुरी
[C] मराठी
[D] पंजाबी
उत्तर देखें-
[C] देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषा मराठी, हिंदी, संस्कृत, नेपाली आदि है।
50. ‘रामचरितमानस विमल, संतन जीवनप्रान।
हिन्दुआन को वेद सम यवनहिं प्रकट कुरान॥’
रामचरितमानस की प्रशंसा करते हुए यह दोहा किसने लिखा है?
[A] रहीम
[B] नागरीदास
[C] भिखारीदास
[D] नाभादास
उत्तर देखें-
[A] रामचरितमानस की प्रशंसा करते हुए यह दोहा ‘रहीम’ ने लिखा है।
51. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और पर्याय की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
[A] अवनी – पृथ्वी
[B] धैर्य – तोष
[C] निगम – समिति
[D] नश्वर – नित्य
उत्तर देखें-
[D] ‘नश्वर’ का पर्यायवाची शब्द: नाशवान, अनित्य, अस्थायी, अस्थिर, क्षणभंगुर, क्षणिक, मरनेवाला, फानी आदि।
नित्य का पर्यायवाची शब्द: शाश्वत, अमर, अविनाशी, अक्षय, अक्षर, अचल, प्रतिदिन, रोज, सदा, हमेशा, सर्वदा, अनवरत, नितप्रति, हररोज आदि।
52. ‘वर्तनी’ की दृष्टि से शुद्ध शब्द है:
[A] तनिश्क
[B] शरीरिक
[C] आध्यात्मिक
[D] निस्छल
उत्तर देखें-
[C] ‘वर्तनी’ की दृष्टि से शुद्ध शब्द ‘आध्यात्मिक’ है। वहीं तनिष्क, शारीरिक और निश्चल शब्द शुद्ध होंगे।
53. हिंदी निबंध का आरंभ किस शती में हुआ है?
[A] इक्कीसवीं शती
[B] उन्नीसवीं शती
[C] अठारहवीं शती
[D] बीसवीं शती
उत्तर देखें-
[B] हिंदी निबंध का आरंभ ‘उन्नीसवीं शती’ में हुआ था।
54. ‘मेरी आत्म कहानी’ शीर्षक से किन दो साहित्यकारों ने आत्मकथा लिखी है?
[A] बाबू श्यामसुंदर दास तथा राहुल सांकृत्यायन
[B] राहुल सांकृत्यायन तथा चतुरसेन शास्त्री
[C] आचार्य चतुरसेन शास्त्री तथा बाबू श्यामसुंदर दास
[D] यशपाल जैन तथा बनारसीदास जैन
उत्तर देखें-
[C] ‘मेरी आत्मकहानी’ शीर्षक से आचार्य चतुरसेन शास्त्री (1963 ई.) तथा बाबू श्यामसुंदर दास (1941 ई.) आत्मकथा लिखी है।
55. निम्नलिखित में से स्थायी भाव एवं रस का सुमेलित युग्म है:
[A] विस्मय – श्रृंगार
[B] जुगुप्सा – वीभत्स
[C] उत्साह – हास्य
[D] शोक – रौद्र
उत्तर देखें-
[B] जुगुप्सा ‘वीभत्स रस’ का स्थायी भाव है। वहीं ‘विस्मय’ अद्भुत रस का ‘उत्साह’ वीर रस का और ‘शोक’ करुण रस का स्थायी भाव है।
56. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है।
अभिकथन (A): स्थापना- काव्य के दोषों की संस्कृत में व्यापक चर्चा की गई है। भामह ने सदोष रचना को साक्षात् मृत्यु माना है।
कारण (R): तर्क-दोष मुख्यतः (शब्द दोष, अर्थ दोष और रस दोष) तीन प्रकार के होते हैं।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
[A] (R) सही है, किंतु (A) गलत है
[B] (A) सही है, किंतु (R) गलत है
[C] (A) और (R) दोनों सही हैं
[D] (A) और (R) दोनों ग़लत हैं
उत्तर देखें-
[C] (A) और (R) दोनों सही हैं।
57. ‘ऐ लड़की’ कहानी की लेखिका हैं:
[A] सूर्यबाला
[B] उषा किरण खान
[C] ममता कालिया
[D] कृष्णा सोबती
उत्तर देखें-
[D] ‘ऐ लड़की’ कहानी की लेखिका ‘कृष्णा सोबती’ हैं।
58. ‘चंद्रकांता’ का प्रथम प्रकाशन वर्ष है:
[A] 1881 ई.
[B] 1888 ई.
[C] 1887 ई.
[D] 1884 ई.
उत्तर देखें-
[B] देवकीनंदन खत्री कृत ‘चंद्रकांता’ का प्रथम प्रकाशन वर्ष 1888 ई. है।
59. सूची । (रचनाकार) को सूची II (रचनाएँ) से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) केदारनाथ सिंह (i) रामचन्द्रिका
(b) केशवदास (ii) भूरी-भूरी खाक धूल
(c) गजानन माधव मुक्तिबोध (iii) जमीन पक रही है
(d) गिरिजा कुमार माथुर (iv) धूप के धान
कूट: (a), (b), (c), (d)
[A] (i), (ii), (iii), (iv)
[B] (iv), (iii), (ii), (i)
[C] (i), (iii), (iv), (ii)
[D] (iii), (i), (ii), (iv)
उत्तर देखें-
[D] (iii), (i), (ii), (iv)
60. किसने कबीर को ‘वाणी का डिक्टेटर’ कहा है?
[A] डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल ने
[B] आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने
[C] आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
[D] आचार्य श्यामसुंदर दास ने
उत्तर देखें-
[C] आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने ‘कबीर’ को ‘वाणी का डिक्टेटर’ कहा है।
61. काव्य में जब कोई शब्द व्याकरण के नियमों के विरुद्ध प्रयुक्त होकर भाषा के संस्कार व लालित्य के ह्रास का कारण बनता है, तब काव्य में किस दोष की उपस्थिति मानी जाती है?
[A] अक्रमत्व दोष
[B] दुष्क्रमत्व दोष
[C] ग्राम्यत्व दोष
[D] च्युत संस्कृति दोष
उत्तर देखें-
[D] काव्य में जब कोई शब्द व्याकरण के नियमों के विरुद्ध प्रयुक्त होकर भाषा के संस्कार व लालित्य के ह्रास का कारण बनता है, तब काव्य में ‘च्युत संस्कृति दोष’ मानी जाती है।
62. निम्नलिखित में से मैथिलीशरण गुप्त की रचना नहीं है:
[A] पथिक
[B] भारत भारती
[C] साकेत
[D] जय भारत
उत्तर देखें-
[A] ‘पथिक’ खंडकाव्य रामनरेश त्रिपाठी की रचना है।
63. 23. सूची I (रचनाकार) को सूची II (रचनाएँ) से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) अमृतराय (i) काला मुँह
(b) गोविन्द चातक (ii) अंधा युग
(c) धर्मवीर भारती (iii) खण्डित यात्राएँ
(d) नरेश मेहता (iv) हमलोग
कूट: (a), (b), (c), (d)
[A] (i), (ii), (iii), (iv)
[B] (ii), (iv), (iii), (i)
[C] (iii), (ii), (i), (iv)
[D] (iv), (i), (ii), (iii)
उत्तर देखें-
[D] (iv), (i), (ii), (iii)
64. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विदेशी भाषा का नहीं है?
[A] गिलट
[B] चाँद
[C] चिमनी
[D] गिलास
उत्तर देखें-
[B] ‘चाँद’ शब्द विदेशी भाषा का नहीं है। चाँद मूल रूप से एक उर्दू शब्द है, जो संस्कृत के चंद्र से आया है। इसे हिंदी में मुख्य रूप से चंद्रमा कहते हैं, जबकि उर्दू में क़मर और मेहताब भी इसके पर्यायवाची हैं।
आप सभी नुसरत फ़तेह अली ख़ान का गीत ‘मेरे रश्के क़मर’ तो सुना ही होगा?
65. ‘स्व + ईरम्’ का शुद्ध सन्धिरूप है:
[A] स्वैरम
[B] स्वेरम्
[C] स्वईरम्
[D] स्वीरम्
उत्तर देखें-
[A] ‘स्व + ईरम्’ का शुद्ध सन्धिरूप ‘स्वैरम’ है।
66. ‘कादंबरी’ का काव्यरूप है:
[A] महाकाव्य
[B] गद्यकथा
[C] रूपक
[D] चंपू
उत्तर देखें-
[B] बाणभट्ट कृत ‘कादंबरी’ का काव्यरूप ‘गद्यकथा’ है।
67. “बीती विभावरी जाग री।
अंवर पनघट में डुबो रही
ताराघट-ऊषा-नागरी”
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
[A] उपमा
[B] श्लेष
[C] रूपक
[D] भ्रान्तिमान
उत्तर देखें-
[C] उपर्युक्त पंक्तियों में ‘रूपक अलंकार’ है। जिसमें उपमेय और उपमान को एक ही मान लिया जाता है, उनमें कोई भेद नहीं किया जाता उसे रूपक अलंकार कहते हैं।
68. “संतन को कहा सीकरी सो काम।
आवत जात पन्हैयाँ टूटीं बिसरि गयौ हरिनाम।”
उक्त पंक्तियाँ किसकी हैं?
[A] परमानंददास
[B] कुंभनदास
[C] सूरदास
[D] नंददास
उत्तर देखें-
[B] उक्त पंक्तियाँ ‘कुंभनदास’ की हैं।
69. सुनीति कुमार चटर्जी ने ‘खड़ी‌बोली’ के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है?
[A] वर्नाक्यूलर हिंदुस्तानी
[B] जनपदीय हिंदुस्तानी
[C] मानक हिंदी
[D] ठेठ हिंदी
उत्तर देखें-
[B] सुनीति कुमार चटर्जी ने ‘खड़ी‌बोली’ के लिए ‘जनपदीय हिंदुस्तानी’ शब्द का प्रयोग किया है। ये वही डॉ. सुनीति कुमार चटर्जी हैं जिन्होंने कतिपय परिवर्तनों के साथ देवनागरी लिपि के स्थान पर रोमन लिपि को स्वीकार कर लेने का सुझाव दिया था।
70. ‘मुदित महीपति मंदिर आए’ काव्य पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] प्रतीप
[B] अनुप्रास
[C] वक्रोक्ति
[D] श्लेष
उत्तर देखें-
[B] उपर्युक्त पंक्ति में ‘अनुप्रास’ अलंकार है। क्योंकि इसमें ‘म’ वर्ण की आवृत्ती कई बार हुई है।
71. ‘सोया हुआ जल’ शीर्षक उपन्यास के लेखक हैं:
[A] सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
[B] धर्मवीर भारती
[C] मोहन राकेश
[D] मनोहर श्याम जोशी
उत्तर देखें-
[A] ‘सोया हुआ जल’ शीर्षक उपन्यास के लेखक ‘सर्वेश्वर दयाल सक्सेना’ हैं।
72. अधोलिखित में से ‘मुद्राराक्षस’ द्वारा लिखित नाटक नहीं है:
[A] प्रथम प्रस्तुति
[B] योर्स फेथफुली
[C] तिलचट्टा
[D] यमगाथा
उत्तर देखें-
[D] ‘यमगाथा’ के नाटककार दूधनाथ सिंह हैं।
73. अधोलिखित में से किस वाक्य का संस्कृत अनुवाद गलत है?
[A] वृक्ष से फल गिरा।- वृक्षात् फलम् अपतत्।
[B] दशरथ अयोध्या के राजा थे।- दशरथः अयोध्यायाः राजा आसीत्।
[C] गाँव के चारों ओर बाग है।- ग्रामं परितः उद्यानम् सन्ति।
[D] निर्धन की सहायता करो।- निर्धनस्य सहायतां कुरु।
उत्तर देखें-
[C] ‘गाँव के चारों ओर बाग है।’ का संस्कृत अनुवाद होगा- ‘ग्रामस्य परितः उद्यानम अस्ति।’
74. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकार के साथ सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए:
(a) हर्षचरितम् (i) कालिदास
(b) ऋतुसंहार (ii) माघ
(c) शिशुपालवधम् (iii) बाणभट्ट
(d) नैषधीयचरितम् (iv) श्रीहर्ष
कूट: (a), (b), (c), (d)
[A] (iii), (i), (ii), (iv)
[B] (iv), (i), (iii), (ii)
[C] (iii), (ii), (iv), (i)
[D] (i), (iii), (ii), (iv)
उत्तर देखें-
[A] (iii), (i), (ii), (iv)
75. निम्नलिखित में सुमेलित युग्म नहीं है:
[A] रौद्र रस – क्रोध
[B] करुण रस – शोक
[C] बीभत्स रस – जुगुप्सा
[D] अद्भुत रस – उत्साह
उत्तर देखें-
[D] अद्भुत रस का स्थायी भाव ‘विस्मय’ (आश्चर्य) है। वहीं वीर रस का स्थायी भाव ‘उत्साह; है।
76. हिंदी में ‘गमला’ किस भाषा से आगत शब्द है?
[A] फ़ारसी
[B] तुर्की
[C] पुर्तगाली
[D] अरबी
उत्तर देखें-
[C] हिंदी में ‘गमला’ पुर्तगाली भाषा से आगत शब्द है।
77. ‘किरातार्जुनीयम्’ के संदर्भ में असत्य है:
[A] इसमें अर्जुन का युद्ध किरातवेशधारी कुमार कार्तिकेय से हुआ था।
[B] संस्कृत के ‘बृहत्त्रयी’ महाकाव्यों में इसे स्थान प्राप्त है।
[C] यह एक प्रसिद्ध महाकाव्य है।
[D] इसका प्रारंभ ‘श्री’ शब्द से तथा प्रत्येक सर्ग के अंतिम स्लोक में ‘लक्ष्मी’ का प्रयोग मिलता है।
उत्तर देखें-
[A] भारवि कृत ‘किरातार्जुनीयम्’ (6वीं शताब्दी) महाकाव्य में अर्जुन का युद्ध किरात वेशधारी भगवान शिव से हुआ था।
78. ‘अंगूठी का नगीना’ के रचनाकार का नाम है:
[A] किशोरीलाई गोस्वामी
[B] देवकीनंदन खत्री
[C] महावीर प्रसाद द्विवेदी
[D] बालकृष्ण भट्ट
उत्तर देखें-
[A] ‘अंगूठी का नगीना’ उपन्यास के रचनाकार ‘किशोरीलाई गोस्वामी’ हैं। प्रणयिनी-परिणय, लवंगलता वा आदर्श बाला, सुल्ताना रजिया बेगम वा रंगमहल में हलाहल, जिंदे की लाश, लाल कुँवर वा शाही रंगमहल, गुप्त गोदना आदि इनके अन्य उपन्यास हैं।
79. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने ‘सरस्वती’ पत्रिका का संपादन दायित्व किस वर्ष लिया था?
[A] 1900 ई.
[B] 1907 ई.
[C] 1905 ई.
[D] 1903 ई.
उत्तर देखें-
[D] आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने ‘सरस्वती’ पत्रिका का संपादन दायित्व 1903 ई. में लिया था। इनके पहले ‘सरस्वती’ पत्रिका को बाबू श्यामसुंदर दास संपादित करते थे।
80. ‘वह ब्राह्मणों को धन देता है।’ वाक्य का संस्कृत में अनुवाद है:
[A] सः ब्राह्मणान धनं ददाति।
[B] सः ब्राह्मणाय धनं ददाति।
[C] सः ब्राह्मणेभ्यः धनं ददाति।
[D] सः ब्राह्मणेभ्यः धनं अददात।
उत्तर देखें-
[C] ‘वह ब्राह्मणों को धन देता है।’ वाक्य का संस्कृत में अनुवाद- ‘सः ब्राह्मणेभ्यः धनं ददाति।’
81. रोला छंद है:
[A] विषम मात्रिक संयुक्त
[B] सममात्रिक
[C] विषम मात्रिक
[D] अर्द्धसममात्रिक
उत्तर देखें-
[B] रोला ‘सममात्रिक’ छंद है। इसमें 24 मात्राएँ होती हैं, अर्थात विषम चरणों में 11-11 मात्राएँ और सम चरणों में 13-13 मात्राएँ। 11वीं व 13 वीं मात्राओं पर यति अर्थात विराम होता है।
82. “प्रेममार्ग का ऐसा प्रवीण और धीर पथिक तथा जवाँदानी का ऐसा दावा रखने वाला ब्रजभाषा का दूसरा कवि नहीं हुआ” -घनानंद के विषय में यह कथन किसका है?
[A] आचार्य रामचंद्र शुक्ल
[B] आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
[C] डॉ. रामकुमार वर्मा
[D] डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी
उत्तर देखें-
[A] घनानंद के विषय में यह कथन ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल’ का है।
83. प्रबन्धकाव्य ‘हम्मीररासो’ के रचयिता हैं:
[A] सूदन
[B] गुमान मिश्र
[C] जोधराज
[D] द्विजदेव
उत्तर देखें-
[C] प्रबंधकाव्य ‘हम्मीररासो’ के रचयिता ‘जोधराज’ हैं।
84. ‘कुल्ली भाट’ किस चर्चित लेखक की जीवनी है?
[A] सुमित्रानंदन पंत
[B] सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] महादेवी वर्मा
उत्तर देखें-
[B] ‘कुल्ली भाट’ सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जीवनी है।
85. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और प्रत्यय की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
[A] अंकनीय – अनीय
[B] अर्पणीब – अनीय
[C] उल्लेखनीय – अनीय
[D] पर्वतीय – अनीय
उत्तर देखें-
[D] ‘पर्वतीय’ शब्द में ‘ईय’ प्रत्यय लगा है।
86. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) भारतेन्दु हरिश्चंद्र (i) गौ संकट
(b) प्रताप नारायण मिश्र (ii) श्री चन्द्रावली
(c) बालकृष्ण भट्ट (iii) भारत सौभाग्य
(d) बदरी नारायण चौधरी ‘प्रेमपन’ (iv) चंद्रसेन
कूट: (a), (b), (c), (d)
[A] (iv), (iii), (i), (ii)
[B] (ii), (iv), (i), (iii)
[C] (i), (ii), (iii), (iv)
[D] (ii), (i), (iv), (iii)
उत्तर देखें-
[D] (ii), (i), (iv), (iii)
87. ‘करियै उपाय बाँस डारियै कटाय
नहिं उपजैगो बाँस नाहीं बाजै फेरि बाँसुरी’
-इस काव्य पंक्ति के रचयिता हैं:
[A] मतिराम
[B] रसखान
[C] भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
[D] नंददास
उत्तर देखें-
[B] इस काव्य पंक्ति के रचयिता ‘रसखान’ हैं।
88. ‘कवि कुलगुरु’ किस रचनाकार को कहा जाता है?
[A] महर्षि व्यास
[B] कालिदास
[C] माघ
[D] वाल्मीकि
उत्तर देखें-
[B] कालिदास को ‘कवि कुलगुरु’ कहा जाता है।
89. मुक्तिबोध ने ‘संवेदनात्मक ज्ञान एवं ज्ञानात्मक संवेदन’ -इस सूत्रवाक्य का प्रयोग किस काव्य धारा के संदर्भ में किया है?
[A] प्रयोगवाद
[B] प्रगतिवाद
[C] छायावाद
[D] नई कविता
उत्तर देखें-
[D] मुक्तिबोध ने ‘संवेदनात्मक ज्ञान एवं ज्ञानात्मक संवेदन’ का प्रयोग ‘नई कविता’ काव्य धारा के संदर्भ में किया है।
90. सोरठा को किस छंद का उल्टा कहा जाता है?
[A] छप्पय
[B] सवैया
[C] चौपाई
[D] दोहा
उत्तर देखें-
[D] सोरठा को ‘दोहा’ छंद का उल्टा कहा जाता है।
91. ‘अधोमुख’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग का चयन कीजिए:
[A] अध
[B] अधः
[C] अधो
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें-
[B] ‘अधोमुख’ शब्द में ‘अधः’ उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है।
92. प्रत्यय की दृष्टि से निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. ‘पठनीय’ शब्द में ईय प्रत्यय है।
II. ‘कथनीय’ शब्द में ईय प्रत्यय है।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
[A] केवल I
[B] न तो I, न ही II
[C] केवल II
[D] I एवं II दोनों
उत्तर देखें-
[B] न तो I, न ही II सही है। क्योंकि पठनीय और कथनीय में ‘अनीय’ प्रत्यय है।
93. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म (वाक्यांश के लिए एक शब्द) सुमेलित नहीं है?
[A] पार्थिव- मिट्टी का बना हुआ
[B] बहुश्रुत- जिसने अनेक विषयों का ज्ञान सुन रखा हो
[C] प्रत्युत्पन्नमति- जो सही समय पर तुरंत किसी बात या युक्ति को सोच नहीं पाए
[D] निर्निमेष- बिना पलक झपकाए
उत्तर देखें-
[C] दरअसल ‘तत्काल या तुरंत किसी बात को सोचने, समझने और उसका उचित उत्तर देने की क्षमता’ वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘प्रत्युत्पन्नमति’ होता है।
94. ‘कार्तिकेय’ के जन्म से संबंधित रचना का नाम है:
[A] रघुवंशम्
[B] ऋतुसंहारम्
[C] कुमारसम्भवम्
[D] विक्रमोर्वशीयम्
उत्तर देखें-
[C] ‘कार्तिकेय’ के जन्म से संबंधित रचना महाकवि कालिदास कृत ‘कुमारसम्भवम्’ है।
95. दोहा और रोला छंद मिलाने से कौन-सा छंद बनता है?
[A] हरिगीतिका
[B] छप्पय
[C] कुण्डलियां
[D] उल्लाला
उत्तर देखें-
[C] ‘दोहा’ और ‘रोला’ छंद मिलाने से ‘कुंडलियाँ छंद’ बनता है।
96. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास यशपाल का नहीं है?
[A] अप्सरा का शाप
[B] देशद्रोही
[C] अमिता
[D] जहाज का पंछी
उत्तर देखें-
[D] जहाज का पंछी (1955) उपन्यास ‘इलाचंद्र जोशी’ का है। सन्यासी (1941), पर्दे की रानी (1941), प्रेत और छाया (1946), निर्वासित (1948), मुक्तिपथ (1950), जिप्सी (1952), सुबह के भूले (1952), ऋतुचक्र (1969) आदि इनके अन्य उपन्यास हैं।
97. ‘एक अज्ञात भारतीय की आत्मकथा’ का पहला प्रकाशन कब हुआ?
[A] सन् 1951 ई.
[B] सन् 1970 ई.
[C] सन् 1960 ई.
[D] सन् 1940 ई.
उत्तर देखें-
[A] नीरद सी. चौधरी कृत ‘एक अज्ञात भारतीय की आत्मकथा’ का पहला प्रकाशन ‘सन् 1951 ई.’ में हुआ था।
98. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है।
अभिकथन (A): कर्म का चिह्न ‘को’ है।
कारण (R): कर्म कारक के प्रयोग की दो स्थितियाँ- अप्रत्यय और सप्रत्यय होती हैं।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
[A] (A) और (R) दोनों गलत हैं
[B] (A) और (R) दोनों सही हैं
[C] (A) सही है, किंतु (R) गलत है
[D] (A) गलत है, किंतु (R) सही है
उत्तर देखें-
[B] (A) और (R) दोनों सही हैं।
99. ‘धोखा’ किसका निबन्ध है?
[A] राधाचरण गोस्वामी
[B] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[C] लाला श्रीनिवास दास
[D] प्रताप नारायण मिश्र
उत्तर देखें-
[D] ‘धोखा’ निबंध प्रताप नारायण मिश्र का है। बात, मनोयोग, घूरे के लत्ता बीने, आप, भौ, मुच्छ, ह, ट, द, बृद्ध आदि इनके अन्य निबंध हैं।
100. कर्ता के ‘ने’ चिह्न का प्रयोग किस काल में नहीं होता?
[A] पूर्ण भूत
[B] सामान्य भूत
[C] अपूर्ण भूत
[D] संदिग्ध भूत
उत्तर देखें-
[C] कर्ता के ‘ने’ चिह्न का प्रयोग ‘अपूर्ण भूत’ काल में नहीं होता है।
101. ‘आवारा मसीहा’ किस साहित्यकार की औपन्यासिक जीवनी है?
[A] रवीन्द्रनाथ ठाकुर
[B] शरत चंद्र
[C] बंकिम चंद्र
[D] विष्णु प्रभाकर
उत्तर देखें-
[B] विष्णु प्रभाकर कृत आवारा मसीहा (1974 ई.) ‘शरत चंद्र’ की की औपन्यासिक जीवनी है।
102. ‘डायरी के नीरस पृष्ठ’ के लेखक हैं:
[A] यशपाल
[B] इलाचंद्र जोशी
[C] शांतिप्रिय द्विवेदी
[D] जैनेन्द्र कुमार
उत्तर देखें-
[B] ‘डायरी के नीरस पृष्ठ’ (1950 ई.) के लेखक ‘इलाचंद्र जोशी’ हैं।
103. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे किए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) कौरवी (i) पूर्वी हिंदी
(b) मालवी (ii) बिहारी
(c) बघेली (iii) पश्चिमी हिंदी
(d) भोजपुरी (iv) राजस्थानी
कूट: (a), (b), (c), (d)
[A] (iv), (iii), (ii), (i)
[B] (iii) (iv), (i), (ii)
[C] (ii), (iii), (iv), (i)
[D] (iii), (ii), (i), (iv)
उत्तर देखें-
[B] (iii) (iv), (i), (ii)
104. ‘मरुभूमि का वह मेघ’ में किसकी जीवनगाथा वर्णित है?
[A] घनश्याम दास बिड़ला
[B] महात्मा गाँधी
[C] काजी नजरुल इस्लाम
[D] कविराज गोपीनाथ
उत्तर देखें-
[A] राम निवास जाजू द्वारा रचित ‘मरुभूमि का वह मेघ’ में ‘घनश्याम दास बिड़ला’ की जीवनगाथा वर्णित है।
105. ‘दशकुमारचरित’ के रचयिता हैं:
[A] दंडी
[B] भामह
[C] वामन
[D] मम्मट
उत्तर देखें-
[A] ‘दशकुमारचरित’ के रचयिता ‘दंडी’ हैं।
106. किस रीतिकालीन कवि ने ‘सतसई’ की रचना नहीं की है?
[A] रसनिधि
[B] मतिराम
[C] भूपति
[D] रसलीन
उत्तर देखें-
[D] रीतिकालीन कवि ‘रसलीन’ ने ‘सतसई’ की रचना नहीं की है।
107. ‘क्या भूलूँ क्या याद करूँ’ के लेखक हैं:
[A] केदारनाथ सिंह
[B] नरेन्द्र शर्मा
[C] हरिवंश राय ‘बच्चन’
[D] जयशंकर प्रसाद
उत्तर देखें-
[C] ‘क्या भूलूँ क्या याद करूँ’ आत्मकथा के लेखक हरिवंश राय ‘बच्चन’ हैं।
108. ‘बरवै रामायण’ की रचना तुलसीदास ने किसके आग्रह पर की थी?
[A] केशवदास
[B] रहीम
[C] मीरा
[D] सूरदास
उत्तर देखें-
[B] ‘बरवै रामायण’ की रचना तुलसीदास ने ‘रहीम’ के आग्रह पर की थी।
109. ‘कौरवी’ कहा जाता है:
[A] ब्रजभाषा को
[B] खड़ी बोली को
[C] कन्नौजी को
[D] अवधी भाषा को
उत्तर देखें-
[B] खड़ी बोली को ‘कौरवी’ कहा जाता है।
110. ‘प्रेम वाटिका’ किसकी रचना है?
[A] मीराबाई
[B] रहीम
[C] रसखान
[D] रसिकदास
उत्तर देखें-
[C] ‘प्रेम वाटिका’ रसखान की रचना है। सुजान रसखान, दान लीला और अष्टयाम इनकी अन्य रचनाएं हैं।
111. ‘गवाक्षः’ शब्द का संधि-विच्छेद है:
[A] गवा + अक्षः
[B] गे + अक्ष:
[C] गव + अक्षः
[D] गो + अक्षः
उत्तर देखें-
[D] ‘गवाक्षः’ शब्द का संधि-विच्छेद ‘गो + अक्षः’ (दीर्घ स्वर संधि) है।
112. ‘लघु’ का विलोम शब्द नहीं है:
[A] महत्
[B] गुरु
[C] कुरूप
[D] दीर्घ
उत्तर देखें-
[C] ‘कुरूप’ सुंदर का विलोम शब्द है।
113. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म शब्द और उसके विलोम की दृष्टि से सुमेलित नहीं है?
[A] सृजन – नाश
[B] सृष्टि – प्रलय
[C] सुसाध्य – दुर्लभ
[D] स्तुति – निन्दा
उत्तर देखें-
[C] ‘सुसाध्य’ का विलोम शब्द ‘दुःसाध्य’ है। वहीं ‘सुलभ’ का विलोम शब्द ‘दुर्लभ’ है।
114. खाड़ी बोली में रचित प्रथम महाकाव्य का नाम है:
[A] साकेत
[B] प्रियप्रवास
[C] वैदेही वनवास
[D] करुणा कादम्बिनी
उत्तर देखें-
[B] अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ कृत ‘प्रियप्रवास’ खाड़ी बोली में रचित प्रथम महाकाव्य है।
115. देवनागरी लिपि की विशेषता नहीं है:
[A] देवनागरी लिपि में संयुक्त व्यंजनों की एक व्यवस्थित पद्धति है।
[B] वर्णमाला की वैज्ञानिक व्यवस्था है।
[C] देवनागरी लिपि में एक ध्वनि के लिए एक लिपि चिह्न है तथा विलोमतः एक लिपि चिह्न के लिए एक ध्वनि है।
[D] देवनागरी लिपि में कुछ ध्वनियों का उच्चारण नहीं होता है।
उत्तर देखें-
[D] ‘देवनागरी लिपि में कुछ ध्वनियों का उच्चारण नहीं होता है।’ यह देवनागरी लिपि की विशेषता नहीं है। क्योंकि साइलेंट वर्ड देवनागरी में नहीं होते।
116. ‘उत्तररामचरितम्’ में कितने सर्ग हैं?
[A] चार
[B] छः
[C] पाँच
[D] सात
उत्तर देखें-
[D] महाकवि भवभूति का प्रसिद्ध संस्कृत नाटक ‘उत्तररामचरितम्’ में ‘सात’ सर्ग हैं। इसके सात अंकों में राम के उत्तर जीवन की कथा कही गई है।
117. नाभादास के ‘भक्तमाल’ में प्रस्तुत छप्पय ‘चंद्रहास अग्रज सुह्रद परम प्रेम पथ में पगे’ -किसके संदर्भ में है?
[A] कृष्णदास
[B] नंददास
[C] कुम्भनदास
[D] सूरदास
उत्तर देखें-
[B] नाभादास के ‘भक्तमाल’ में प्रस्तुत छप्पय ‘नंददास’ के संदर्भ में है।
118. ‘ह’ व्यंजन क्या है?
[A] दंत्य
[B] स्पर्श
[C] ऊष्म
[D] अंतःस्थ
उत्तर देखें-
[C] ‘ह’ ऊष्म व्यंजन है। वे व्यंजन जिनके उच्चारण के समय मुख से गर्म हवा (ऊष्मा) निकलती है, जिससे रगड़ या घर्षण का अनुभव होता है; ऊष्म व्यंजन कहलाते है। इनकी संख्या चार है- श, ष, स, और ह।
119. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है।
अभिकथन (A): कबीर की रचनाओं में सिद्धांत का प्राधान्य है, काव्य का नहीं। उनमें हमें साहित्य का सौन्दर्य नहीं मिलता, हमें मिलता है, एक संदेश।
कारण (R): कबीर की रचनाओं में संदेश नहीं है पर काव्य सौन्दर्य बहुत अधिक है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
[A] (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
[B] (A) गलत है, किंतु (R) सही है।
[C] (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
[D] (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर देखें-
[A] (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
120. “यदि गद्य कवियों या लेखकों की कसौटी है तो निबंध गद्य की कसौटी है।” उपर्युक्त कथन किस निबंधकार का है?
[A] भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
[B] बालकृष्ण भट्ट
[C] रामचंद्र शुक्ल
[D] प्रताप नारायण मिश्र
उत्तर देखें-
[C] उपर्युक्त कथन ‘रामचंद्र शुक्ल’ का है।

LT Grade Hindi यह प्रश्न पत्र कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति हो तो उसे भी दर्ज करें। मुझे पूरी आशा है की यह पोस्ट आपकी तैयारी और समझ को मजबूत करेगा।

Previous articleEMRS Accountant General Hindi Question Paper 2025
Next articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2021 (04 September, Shift 2)