मित्रों इस पोस्ट में आप 2017 में हरियाणा लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर प्रश्नपत्र हिंदी को पढ़ सकते हैं। यह परीक्षा 26 फरवरी 2017 को आयोजित हुई थी। सभी प्रश्न उत्तर और व्याख्या के साथ quiz के रूप में दिए गये हैं। यह पोस्ट उन सभी हिंदी शिक्षण अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है जो HPSC या अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-
HPSC सहायक प्रोफेसर प्रश्नपत्र 2019
HPSC सहायक प्रोफेसर प्रश्नपत्र 2025
HPSC सहायक प्रोफेसर प्रश्नपत्र हिंदी 2017
1. शब्द शक्तियाँ कितने प्रकार की होती हैं?
[A] 5[B] 4
[C] 3
[D] 2
उत्तर देखें-
[C] 3
शब्द शक्तियाँ 3 प्रकार की होती हैं- अभिधा, लक्षणा और व्यंजना।
शब्द शक्तियाँ 3 प्रकार की होती हैं- अभिधा, लक्षणा और व्यंजना।
2. दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा ‘मद्रास’ की रूपायन किसने की है?
[A] राजेन्द्र प्रसाद[B] स्वामी दयानंद
[C] महात्मा गाँधी
[D] राधाकृष्णन
उत्तर देखें-
[C] महात्मा गाँधी
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा ‘मद्रास’ की रूपायन महात्मा गाँधी ने 1918 ई. में किया था।
दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा ‘मद्रास’ की रूपायन महात्मा गाँधी ने 1918 ई. में किया था।
3. डॉ. ग्रियर्सन ने राजस्थानी बोलियों को कितने वर्गों में रखा था?
[A] 2[B] 6
[C] 5
[D] 7
उत्तर देखें-
[C] 5
डॉ. ग्रियर्सन ने राजस्थानी बोलियों को कितने 5 वर्गों में रखा था- पश्चिमी राजस्थानी- मारवाड़ी तथा उसकी उपबोलियाँ; उत्तरी पूर्वी राजस्थानी- मेवाती तथा अहीरावाटी; मध्य पूर्वी राजस्थानी- ढूढ़ाड़ी तथा इसकी उपबोलियाँ; दक्षिण पूर्वी राजस्थानी- मालवी तथा रांगड़ी; दक्षिण राजस्थानी- निमाड़ी बोली

4. ‘रिपब्लिक’ ग्रंथ के लेखक हैं?
[A] सुकरात[B] प्लेटो
[C] अरस्तु
[D] लोंजाइनस
उत्तर देखें-
[B] प्लेटो
‘रिपब्लिक’ ग्रंथ के लेखक ‘प्लेटो’ हैं जिसमें प्लेटो की वार्ताएं वर्णित हैं।
‘रिपब्लिक’ ग्रंथ के लेखक ‘प्लेटो’ हैं जिसमें प्लेटो की वार्ताएं वर्णित हैं।
5. पश्चिमी सीमा की ‘मगही’ किससे प्रभावित है?
[A] भोजपुरी[B] कुमायूँनी
[C] छत्तीसगढ़ी
[D] कन्नौजी
उत्तर देखें-
[A] भोजपुरी
पश्चिमी सीमा की ‘मगही’ भोजपुरी से प्रभावित है।
पश्चिमी सीमा की ‘मगही’ भोजपुरी से प्रभावित है।
6. ‘ठलुआ क्लब’ निबंध संग्रह के लेखक हैं?
[A] पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी[B] गुलाब राय
[C] बेचन शर्मा ‘उग्र’
[D] आचार्य रामचंद्र शुक्ल
उत्तर देखें-
[B] गुलाब राय
‘ठलुआ क्लब’ निबंध संग्रह के लेखक गुलाब राय हैं।
‘ठलुआ क्लब’ निबंध संग्रह के लेखक गुलाब राय हैं।
7. ‘त्यागपत्र’ उपन्यास के लेखक हैं?
[A] प्रेमचंद्र[B] जैनेन्द्र
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] भगवतीचरण वर्मा
उत्तर देखें-
[B] जैनेन्द्र
‘त्यागपत्र’ (1937 ई.) उपन्यास के लेखक ‘जैनेन्द्र’ हैं।
‘त्यागपत्र’ (1937 ई.) उपन्यास के लेखक ‘जैनेन्द्र’ हैं।
8. संविधान में किस धारा के अनुसार संसद का कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाता है?
[A] 120[B] 210
[C] 343
[D] 344
उत्तर देखें-
[A] 120
संविधान में धारा 120 के अनुसार संसद का कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाता है।
संविधान में धारा 120 के अनुसार संसद का कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाता है।
9. निम्न कहानी-संग्रह में कौन-सा कहानी-संग्रह अज्ञेय का नहीं है?
[A] परम्परा[B] दिवाली
[C] शरणार्थी
[D] अमर वल्लरी
उत्तर देखें-
[B] दिवाली
दिवाली कहानी-संग्रह अशोक भटनागर की है। अन्य तीनों अज्ञेय की कहानी हैं।
दिवाली कहानी-संग्रह अशोक भटनागर की है। अन्य तीनों अज्ञेय की कहानी हैं।
10. मसऊद हसन खाँ किस बोली को मानक हिंदी खड़ी बोली का आधार मानते हैं?
[A] ब्रजभाषा[B] बुंदेली
[C] कन्नौजी
[D] हरियाणी
उत्तर देखें-
[D] हरियाणी
मसऊद हसन खाँ ‘हरियाणी बोली’ को मानक हिंदी खड़ी बोली का आधार मानते हैं।
मसऊद हसन खाँ ‘हरियाणी बोली’ को मानक हिंदी खड़ी बोली का आधार मानते हैं।
11. ‘रमणीयार्थप्रतिपदक: शब्द: काव्यम्’ किस आचार्य का कथन है?
[A] पंडितराज जगन्नाथ[B] भामह
[C] आचार्य विश्वनाथ
[D] कुंतक
उत्तर देखें-
[A] पंडितराज जगन्नाथ
इस प्रसिद्ध काव्य परिभाषा को पंडितराज जगन्नाथ ने अपने ग्रंथ ‘रसगंगाधर’ में दिया है।
इस प्रसिद्ध काव्य परिभाषा को पंडितराज जगन्नाथ ने अपने ग्रंथ ‘रसगंगाधर’ में दिया है।
12. प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही आरोही क्रम कौन-सा है?
[A] प्रेमाश्रम, रंगभूमि, कायाकल्प, निर्मला[B] रंगभूमि, निर्मला, कायाकल्प, प्रेमाश्रम
[C] निर्मला, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, कायाकल्प
[D] कायाकल्प, प्रेमाश्रम, निर्मला, रंगभूमि
उत्तर देखें-
[A] प्रेमाश्रम, रंगभूमि, कायाकल्प, निर्मला
उपन्यासों का आरोही क्रम- प्रेमाश्रम (1922), रंगभूमि (1925), कायाकल्प (1926), निर्मला (1927)
उपन्यासों का आरोही क्रम- प्रेमाश्रम (1922), रंगभूमि (1925), कायाकल्प (1926), निर्मला (1927)
13. ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल’ का कौन-सा निबंध है?
[A] ब की बहार[B] पवित्रता
[C] उत्साह
[D] मारेस मोहिं कुठाँव
उत्तर देखें-
[C] उत्साह
उत्साह ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल’ का निबंध है।
उत्साह ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल’ का निबंध है।
14. ‘भारत-भारती’ का प्रकाशन कब हुआ?
[A] 1900[B] 1904
[C] 1910
[D] 1912
उत्तर देखें-
[D] 1912
मैथिलीशरण गुप्त कृत ‘भारत-भारती’ का प्रकाशन 1912 ई. में हुआ।
मैथिलीशरण गुप्त कृत ‘भारत-भारती’ का प्रकाशन 1912 ई. में हुआ।
15. ‘ग्यारह वर्ष का समय’ कहानी के लेखक हैं?
[A] प्रेमचंद[B] चंद्रधर शर्मा गुलेरी
[C] रामचंद्र शुक्ल
[D] विश्वम्भर नाथ शर्मा ‘कौशिक’
उत्तर देखें-
[C] रामचंद्र शुक्ल
‘ग्यारह वर्ष का समय’ कहानी के लेखक ‘रामचंद्र शुक्ल’ हैं।
‘ग्यारह वर्ष का समय’ कहानी के लेखक ‘रामचंद्र शुक्ल’ हैं।
16. ‘रूपक रहस्य’ ग्रंथ के रचयिता हैं?
[A] गुलाब राय[B] विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
[C] श्यामसुंदर दास
[D] कन्हैयालाल पोद्दार
उत्तर देखें-
[C] श्यामसुंदर दास
‘रूपक रहस्य’ (1931 ई.) ग्रंथ के रचयिता ‘श्यामसुंदर दास’ हैं।
‘रूपक रहस्य’ (1931 ई.) ग्रंथ के रचयिता ‘श्यामसुंदर दास’ हैं।
17. प्रकृति के सुकुमार कवि किसे कहा जाता है?
[A] आयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’[B] श्रीधर पाठक
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] सुमित्रानंदन पंत
उत्तर देखें-
[D] सुमित्रानंदन पंत
प्रकृति के सुकुमार कवि ‘सुमित्रानंदन पंत’ कहा जाता है।
प्रकृति के सुकुमार कवि ‘सुमित्रानंदन पंत’ कहा जाता है।
18. ‘लाजपत महिमा’ किस प्रकार की गद्य विधाओं में है?
[A] उपन्यास[B] कहानी
[C] जीवनी
[D] संस्मरण
उत्तर देखें-
[C] जीवनी
लाला लाजपत राय कृत ‘लाजपत महिमा’ की विधा ‘जीवनी’ है, जिसमें उन्होंने स्वामी दयानन्द, मैजिनी और गैरीबाल्डी की जीवनियाँ लिखीं हैं।
लाला लाजपत राय कृत ‘लाजपत महिमा’ की विधा ‘जीवनी’ है, जिसमें उन्होंने स्वामी दयानन्द, मैजिनी और गैरीबाल्डी की जीवनियाँ लिखीं हैं।
19. निम्न में से कौन-सी पत्रिका का संपादन भारतेंदु ने किया?
[A] भारतेंदु[B] कविवचन सुधा
[C] हिंदी प्रदीप
[D] ब्राह्मण
उत्तर देखें-
[B] कविवचन सुधा
कविवचन सुधा (15 अगस्त, 1867 ई.) पत्रिका का संपादन भारतेंदु ने किया था।
कविवचन सुधा (15 अगस्त, 1867 ई.) पत्रिका का संपादन भारतेंदु ने किया था।
20. ‘कलम का मजदूर’ जीवनी किस साहित्यकार के जीवन पर आधरित है?
[A] प्रेमचंद[B] निराला
[C] रामधारीसिंह दिनकर
[D] भारतेंदु हरिश्चंद्र
उत्तर देखें-
[A] प्रेमचंद
मदन गोपाल कृत ‘कलम का मजदूर’ जीवनी ‘प्रेमचंद’ के जीवन पर आधरित है।
मदन गोपाल कृत ‘कलम का मजदूर’ जीवनी ‘प्रेमचंद’ के जीवन पर आधरित है।
21. हिंदी साहित्य के इतिहास का सर्वप्रथम ग्रंथ किस भाषा में लिखा गया?
[A] हिंदी[B] उर्दू
[C] अंग्रेजी
[D] फ्रेंच
उत्तर देखें-
[D] फ्रेंच
हिंदी साहित्य के इतिहास का सर्वप्रथम ग्रंथ ‘इस्तवार द ल लितरेव्यूर ऐन्दूई ऐन्दूस्तानी’ को ‘गार्सा-द-तासी’ ने फ्रेंच (फ्रांसीसी) भाषा में लिखा था।
हिंदी साहित्य के इतिहास का सर्वप्रथम ग्रंथ ‘इस्तवार द ल लितरेव्यूर ऐन्दूई ऐन्दूस्तानी’ को ‘गार्सा-द-तासी’ ने फ्रेंच (फ्रांसीसी) भाषा में लिखा था।
22. केलॉग ने तुलसी की भाषा को क्या कहा है?
[A] पुरानी वैसवाड़ी[B] छत्तीसगढ़ी
[C] गढ़वाली
[D] मगही
उत्तर देखें-
[A] पुरानी वैसवाड़ी
केलॉग ने तुलसी की भाषा को ‘पुरानी वैसवाड़ी’ कहा है।
केलॉग ने तुलसी की भाषा को ‘पुरानी वैसवाड़ी’ कहा है।
23. ‘कंकाल’ उपन्यास कब प्रकाशित हुआ?
[A] 1926[B] 1927
[C] 1928
[D] 1929
उत्तर देखें-
[D] 1929
जयशंकर प्रसाद कृत ‘कंकाल’ उपन्यास 1929 ई. में प्रकाशित हुआ था।
जयशंकर प्रसाद कृत ‘कंकाल’ उपन्यास 1929 ई. में प्रकाशित हुआ था।
24. ‘सौन्दर्यमलंकार’ किस आचार्य का कथन है?
[A] दण्डी[B] भामह
[C] वामन
[D] उद्भत
उत्तर देखें-
[C] वामन
‘सौन्दर्यमलंकार’ आचार्य ‘वामन’ का कथन है। इनका एक मात्र ग्रंथ ‘काव्यालंकार सूत्र’ है।
‘सौन्दर्यमलंकार’ आचार्य ‘वामन’ का कथन है। इनका एक मात्र ग्रंथ ‘काव्यालंकार सूत्र’ है।
25. कुतुबन की रचना कौन-सी है?
[A] दानलीला[B] भंवरगीत
[C] मृगावती
[D] सूर सारावली
उत्तर देखें-
[C] मृगावती
सूफी कवि कुतुबन की रचना ‘मृगावती’ (1503 ई.) है।
सूफी कवि कुतुबन की रचना ‘मृगावती’ (1503 ई.) है।
26. ‘अशोक के फूल’ निबंध-संग्रह का प्रकाशन कब हुआ?
[A] 1972[B] 1964
[C] 1951
[D] 1948
उत्तर देखें-
[D] 1948
हजारी प्रसाद द्विवेदी कृत ‘अशोक के फूल’ निबंध-संग्रह का प्रकाशन 1948 ई. में हुआ था।
हजारी प्रसाद द्विवेदी कृत ‘अशोक के फूल’ निबंध-संग्रह का प्रकाशन 1948 ई. में हुआ था।
27. ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध-संग्रह के लेखक हैं?
[A] अज्ञेय[B] रामधारी सिंह ‘दिनकर’
[C] डॉ. नागेंद्र
[D] रामबृक्ष बेनीपुरी
उत्तर देखें-
[B] रामधारी सिंह ‘दिनकर’
‘अर्धनारीश्वर’ निबंध-संग्रह के लेखक रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।
‘अर्धनारीश्वर’ निबंध-संग्रह के लेखक रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।
28. जहाँ पहला वाक्य उपमेय और दूसरा वाक्य उपमान तथा उनके साधारण धर्मों में बिंब-प्रतिबिंब भाव हो, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
[A] प्रतिवस्तूपमा[B] दृष्टांत
[C] उपमा
[D] अर्थातरुयास
उत्तर देखें-
[B] दृष्टांत
जहाँ पहला वाक्य उपमेय और दूसरा वाक्य उपमान तथा उनके साधारण धर्मों में बिंब-प्रतिबिंब भाव हो, वहाँ ‘दृष्टांत’ अलंकार होता है।
जहाँ पहला वाक्य उपमेय और दूसरा वाक्य उपमान तथा उनके साधारण धर्मों में बिंब-प्रतिबिंब भाव हो, वहाँ ‘दृष्टांत’ अलंकार होता है।
29. सिंहल के लोग किस भाषा को मागधी कहते हैं?
[A] संस्कृत[B] पालि
[C] प्रकृत
[D] अपभ्रंश
उत्तर देखें-
[B] पालि
सिंहल के लोग ‘पालि भाषा’ को मागधी कहते हैं।
सिंहल के लोग ‘पालि भाषा’ को मागधी कहते हैं।
30. ‘दुःख ही जीवन की कथा रही,
क्या कहूँ आज, जो नहीं कही!’
उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कविता से उद्धृत हैं?क्या कहूँ आज, जो नहीं कही!’
[A] तोड़ती पत्थर
[B] राम की शक्ति पूजा
[C] सरोज स्मृति
[D] जूही की कली
उत्तर देखें-
[C] सरोज स्मृति
उपर्युक्त पंक्तियाँ निराला की कविता ‘सरोज स्मृति’ से उद्धृत हैं।
उपर्युक्त पंक्तियाँ निराला की कविता ‘सरोज स्मृति’ से उद्धृत हैं।
31. ‘रामचरित मानस’ किस भाषा में रचित है?
[A] हिंदी[B] अवधी
[C] संस्कृत
[D] पालि
उत्तर देखें-
[B] अवधी
तुलसीदास कृत ‘रामचरित मानस’ अवधी भाषा में रचित है।
तुलसीदास कृत ‘रामचरित मानस’ अवधी भाषा में रचित है।
32. ‘रस सिद्धांत: स्वरूप और विश्लेषण’ ग्रंथ के लेखक हैं?
[A] गुलाब राय[B] डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित
[C] डॉ. रामानंद तिवारी
[D] डॉ. निर्मला जैन
उत्तर देखें-
[B] डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित
‘रस सिद्धांत: स्वरूप और विश्लेषण’ ग्रंथ के लेखक डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित हैं।
‘रस सिद्धांत: स्वरूप और विश्लेषण’ ग्रंथ के लेखक डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित हैं।
33. निम्न ग्रन्थों में अरस्तु का ग्रंथ है?
[A] रिटोरिक[B] पेरिइप्सुस
[C] इलियड
[D] इपिनिका
उत्तर देखें-
[A] रिटोरिक
‘रिटोरिक’ अरस्तु के द्वारा लिखा गया ग्रंथ है।
‘रिटोरिक’ अरस्तु के द्वारा लिखा गया ग्रंथ है।
34. ‘आजातशत्रु’ नाटक कब प्रकाशित हुआ?
[A] 1922[B] 1926
[C] 1930
[D] 1931
उत्तर देखें-
[A] 1922
जयशंकर प्रसाद का ‘आजातशत्रु’ नाटक 1922 ई. प्रकाशित हुआ था।
जयशंकर प्रसाद का ‘आजातशत्रु’ नाटक 1922 ई. प्रकाशित हुआ था।
35. औचित्य मत का प्रतिपादन कर उसे काव्य के प्राण के रूप में प्रतिष्ठित करने वाले आचार्य हैं?
[A] आनंदवर्धन[B] कुंतक
[C] विश्वनाथ
[D] क्षेमेन्द्र
उत्तर देखें-
[D] क्षेमेन्द्र
औचित्य मत का प्रतिपादन कर उसे काव्य के प्राण के रूप में प्रतिष्ठित करने वाले आचार्य ‘क्षेमेन्द्र’ हैं।
औचित्य मत का प्रतिपादन कर उसे काव्य के प्राण के रूप में प्रतिष्ठित करने वाले आचार्य ‘क्षेमेन्द्र’ हैं।
36. निम्न में से किस रस का स्थायी भाव विस्मय है?
[A] अद्भुत[B] करुण
[C] भयानक
[D] वीभत्स
उत्तर देखें-
[A] अद्भुत
‘अद्भुत रस’ का स्थायी भाव विस्मय है।
‘अद्भुत रस’ का स्थायी भाव विस्मय है।
37. निम्न कृतियों में कौन-सी कृति ‘भारतेंदु हरिश्चंद्र’ की काव्य कृति नहीं है?
[A] प्रेम-मलिका[B] प्रेम-सरोवर
[C] प्रेम-फुलवारी
[D] प्रेम-पुष्पावली
उत्तर देखें-
[D] प्रेम-पुष्पावली
‘प्रेम-पुष्पावली’ प्रतापनरायण मिश्र की रचना है।
‘प्रेम-पुष्पावली’ प्रतापनरायण मिश्र की रचना है।
38. लज्जाराम शर्मा का उपन्यास कौन-सा है?
[A] आदर्श हिंदू[B] सरकारी नारा
[C] गुप्त गोदान
[D] राधाकांत
उत्तर देखें-
[A] आदर्श हिंदू
लज्जाराम शर्मा का उपन्यास ‘आदर्श हिंदू’ है।
लज्जाराम शर्मा का उपन्यास ‘आदर्श हिंदू’ है।
39. जहाँ पर प्रत्यय के द्वारा प्रस्तुत में कोई विशेष औचित्य-संबंधी चमत्कार उत्पन्न हो जाता है वहाँ पर किस रूप की पूर्वार्ध वक्रता होती है?
[A] पर्यायवक्रता[B] विशेषणवक्रता
[C] संतृतिवक्रता
[D] प्रत्ययवक्रता
उत्तर देखें-
[C] संतृतिवक्रता
जहाँ पर प्रत्यय के द्वारा प्रस्तुत में कोई विशेष औचित्य-संबंधी चमत्कार उत्पन्न हो जाता है वहाँ पर ‘संतृतिवक्रता’ पूर्वार्धवक्रता होती है।
जहाँ पर प्रत्यय के द्वारा प्रस्तुत में कोई विशेष औचित्य-संबंधी चमत्कार उत्पन्न हो जाता है वहाँ पर ‘संतृतिवक्रता’ पूर्वार्धवक्रता होती है।
40. ‘तरुण के स्वप्न’ शीषर्क कृति किस प्रकार की गद्य विधा है?
[A] कहानी[B] जीवनी
[C] आत्मकथा
[D] उपन्यास
उत्तर देखें-
[C] आत्मकथा
‘तरुण के स्वप्न’ शीषर्क कृति की विधा ‘आत्मकथा’ है।
‘तरुण के स्वप्न’ शीषर्क कृति की विधा ‘आत्मकथा’ है।
41. यूनान का सबसे पहला महान कवि है:
[A] होमर[B] सुकरात
[C] प्लेटो
[D] अरस्तु
उत्तर देखें-
[A] होमर
यूनान का सबसे पहला महान कवि ‘होमर’ है।
यूनान का सबसे पहला महान कवि ‘होमर’ है।
42. निम्न से विरेचन-सिंद्धांत पर विद्वानों ने किस व्याख्या पर विचार प्रस्तुत नहीं किया है?
[A] धर्मिक[B] राजनीतिपरक
[C] नीतिपरक
[D] कलापरक
उत्तर देखें-
[B] राजनीतिपरक
विरेचन-सिंद्धांत पर विद्वानों ने राजनीतिपरक व्याख्या पर विचार प्रस्तुत नहीं किया है।
विरेचन-सिंद्धांत पर विद्वानों ने राजनीतिपरक व्याख्या पर विचार प्रस्तुत नहीं किया है।
43. इनमें कौन-सा काव्य ग्रंथ मैथिलीशरण गुप्त का नहीं है?
[A] जयभारत[B] विष्णुप्रिया
[C] द्वापर
[D] मानसी
उत्तर देखें-
[D] मानसी
मानसी (1972 ई.) काव्य ग्रंथ के लेखक राम नरेश त्रिपाठी हैं।
मानसी (1972 ई.) काव्य ग्रंथ के लेखक राम नरेश त्रिपाठी हैं।
44. ‘जसहर चरित’ के लेखक हैं?
[A] स्वयंभू[B] पुष्पदंत
[C] धनपाल
[D] अब्दुल रहमान
उत्तर देखें-
[B] पुष्पदंत
‘जसहर चरित’ के लेखक अपभ्रंश के कवि पुष्पदंत हैं।
‘जसहर चरित’ के लेखक अपभ्रंश के कवि पुष्पदंत हैं।
45. “कविता प्रभावशाली रचना है जो पाठक या श्रोता के मन पर आंनददायी प्रभाव डालती है”
-काव्य के संबंध में यह विचार किसके हैं?
[A] आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी-काव्य के संबंध में यह विचार किसके हैं?
[B] आचार्य रामचंद्र शुक्ल
[C] जयशंकर प्रसाद
[D] महादेवी वर्मा
उत्तर देखें-
[A] आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
काव्य के संबंध में यह विचार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के हैं।
काव्य के संबंध में यह विचार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के हैं।
46. निम्न में कौन-सा ग्रंथ आई.ए. रिचर्डक का नहीं है?
[A] प्रिंसिपल्स ऑफ़ लिटरेरी क्रिटिसिज्म[B] प्रैक्टिकल क्रिटिसिज्म
[C] फिलॉसफी ऑफ रिटोरिक
[D] पोएटिक
उत्तर देखें-
[D] पोएटिक
पोएटिक्स (1780) अरस्तु की रचना है।
पोएटिक्स (1780) अरस्तु की रचना है।
47. ‘चंदायन’ की रचना कब हुई?
[A] 1379[B] 1503
[C] 1540
[D] 1370
उत्तर देखें-
[A] 1379
मुल्ला दाऊद कृत ‘चंदायन’ की रचना 1379 ई. में हुई।
मुल्ला दाऊद कृत ‘चंदायन’ की रचना 1379 ई. में हुई।
48. बिहार की तीनों बोलियों का एक वर्ग बनाकर ‘बिहारी’ नाम किसने दिया?
[A] ग्रियर्सन[B] सुनिति कुमार चटर्जी
[C] भोलानाथ तिवारी
[D] धीरेंद्र वर्मा
उत्तर देखें-
[A] ग्रियर्सन
बिहार की तीनों बोलियों (भोजपुरी, मगही और मैथिली) का एक वर्ग बनाकर ‘बिहारी’ नाम जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने दिया।
बिहार की तीनों बोलियों (भोजपुरी, मगही और मैथिली) का एक वर्ग बनाकर ‘बिहारी’ नाम जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने दिया।
49. ‘हिंदी नवरत्न’ के लेखक हैं?
[A] पद्मसिंह शर्मा[B] मिश्रबन्धु
[C] लाला भगवानदीन
[D] जगन्नाथदास रत्नाकर
उत्तर देखें-
[B] मिश्रबन्धु
‘हिंदी नवरत्न’ के लेखक ‘मिश्रबन्धु’ हैं। इसमें हिंदी के श्रेष्ठ 9 कवियों- तुलसी, सुर, देव, बिहारी, भूषण, केशव, मतिराम, चंदबरदाई और हरिश्चंद्र शामिल हैं।
‘हिंदी नवरत्न’ के लेखक ‘मिश्रबन्धु’ हैं। इसमें हिंदी के श्रेष्ठ 9 कवियों- तुलसी, सुर, देव, बिहारी, भूषण, केशव, मतिराम, चंदबरदाई और हरिश्चंद्र शामिल हैं।
50. फ्रायड के मनोविज्ञान से प्रभावित उपन्यासकार हैं:
[A] यशपाल[B] उपेन्द्रनाथ अश्क
[C] अज्ञेय
[D] नागार्जुन
उत्तर देखें-
[C] अज्ञेय
फ्रायड के मनोविज्ञान से प्रभावित उपन्यासकार ‘अज्ञेय’ हैं।
फ्रायड के मनोविज्ञान से प्रभावित उपन्यासकार ‘अज्ञेय’ हैं।
51. ‘वाक्यं रसात्मक काव्यम्’ – किस आचार्य ने कहा है?
[A] विश्वनाथ[B] हेमचंद्र
[C] जगन्नाथ
[D] कुंतक
उत्तर देखें-
[A] विश्वनाथ
उपरोक्त कथन आचार्य विश्वनाथ ने कहा है।
उपरोक्त कथन आचार्य विश्वनाथ ने कहा है।
52. ‘कविता हमारे परिपूर्ण क्षणों की वाणी है’ यह किसने कहा है?
[A] सुमित्रानंदन पंत[B] निराला
[C] महादेवी वर्मा
[D] दुष्यंत कुमार
उत्तर देखें-
[A] सुमित्रानंदन पंत
उपरोक्त कथन सुमित्रानंदन पंत ने कहा है।
उपरोक्त कथन सुमित्रानंदन पंत ने कहा है।
53. किस आचार्य ने अपने ग्रंथ में काव्य-प्रयोजन का स्पष्टीकरण बतलाते हुए लिखा है:
काव्यं यरासेअर्थकृते व्यवहारविदे शिवेतरक्षतये।सद्य: परनिरवृतये कांतासम्मिततयौपदेशयुतये॥
[A] वामन
[B] मम्मट
[C] भामह
[D] दण्डी
उत्तर देखें-
[B] मम्मट
आचार्य मम्मट ने अपने ग्रंथ में काव्य-प्रयोजन का स्पष्टीकरण बतलाते हुए उपरोक्त कथन लिखा है।
आचार्य मम्मट ने अपने ग्रंथ में काव्य-प्रयोजन का स्पष्टीकरण बतलाते हुए उपरोक्त कथन लिखा है।
54. डॉ. रसाल का ब्रजभाषा काव्य है:
[A] उद्धवशतक[B] रामकृष्ण काव्य
[C] ब्रजवर्तिका
[D] श्यामशतक
उत्तर देखें-
[A] उद्धवशतक
उद्धवशतक डॉ. रसाल का ब्रजभाषा काव्य है।
उद्धवशतक डॉ. रसाल का ब्रजभाषा काव्य है।
55. रीति को काव्य की आत्मा स्वीकार करते हुए-
“विशिष्ट पदरचना रीति:। विशेषो गुणात्मा”कहने वाले रीतितत्व के वास्तविक मर्मज्ञ हैं:
[A] कुंतक
[B] भामह
[C] वामन
[D] विश्वनाथ
उत्तर देखें-
[C] वामन
रीतितत्व के वास्तविक मर्मज्ञ आचार्य ‘वामन’ हैं।
रीतितत्व के वास्तविक मर्मज्ञ आचार्य ‘वामन’ हैं।
56. आर्थर कानन डायल से प्रभावित उपन्यासकार हैं:
[A] देवकी नंदन खत्री[B] किशोरीलाल गोस्वामी
[C] प्रेमचंद
[D] गोपालदास गहमरी
उत्तर देखें-
[D] गोपालदास गहमरी
आर्थर कानन डायल से प्रभावित उपन्यासकार गोपालदास गहमरी हैं। इन्होंने जासूस नामक पत्रिका का संपादन भी किया।
आर्थर कानन डायल से प्रभावित उपन्यासकार गोपालदास गहमरी हैं। इन्होंने जासूस नामक पत्रिका का संपादन भी किया।
57. रामदहिन मिश्र कृत ‘काव्य विमर्श’ का प्रकाशन कब हुआ?
[A] 1951[B] 1947
[C] 1942
[D] 1938
उत्तर देखें-
[A] 1951
रामदहिन मिश्र कृत ‘काव्य विमर्श’ का प्रकाशन 1951 ई. में हुआ।
रामदहिन मिश्र कृत ‘काव्य विमर्श’ का प्रकाशन 1951 ई. में हुआ।
58. नवजागरणकालीन सुधारवादी संस्थाओं की शुरुआत का सही क्रम कौन-सा है?
[A] आर्य समाज, ब्रह्म समाज, प्रार्थना समाज, थियोसोफिकल सोसायटी[B] ब्रह्म समाज, प्रार्थना समाज, आर्य समाज, थियोसोफिकल सोसाइटी
[C] प्रार्थना समाज, आर्य समाज, थियोसोफिकल सोसाइटी, ब्रह्म समाज,
[D] थियोसोफिकल सोसाइटी, आर्य समाज, ब्रह्म समाज, प्रार्थना समाज
उत्तर देखें-
[B] ब्रह्म समाज, प्रार्थना समाज, आर्य समाज, थियोसोफिकल सोसाइटी
नवजागरणकालीन सुधारवादी संस्थाओं का क्रम- ब्रह्म समाज, प्रार्थना समाज, आर्य समाज, थियोसोफिकल सोसाइटी।
नवजागरणकालीन सुधारवादी संस्थाओं का क्रम- ब्रह्म समाज, प्रार्थना समाज, आर्य समाज, थियोसोफिकल सोसाइटी।
59. रौद्र रस का स्थाईभाव है:
[A] घृणा[B] क्रोध
[C] आश्चर्य
[D] हास
उत्तर देखें-
[B] क्रोध
रौद्र रस का स्थाईभाव क्रोध है।
रौद्र रस का स्थाईभाव क्रोध है।
60. काव्य के कितने प्रधान भेद होते हैं?
[A] 3[B] 2
[C] 6
[D] 4
उत्तर देखें-
[B] 2
काव्य के दो प्रधान भेद होते हैं- महाकाव्य और खंडकाव्य।
काव्य के दो प्रधान भेद होते हैं- महाकाव्य और खंडकाव्य।
61. अपभ्रंश भाषा में लिखित रामचरित्र कौन-सा है?
[A] रामायण[B] रामचंद्रिका
[C] पउमचरिउ
[D] महापुराण
उत्तर देखें-
[C] पउमचरिउ
अपभ्रंश भाषा में लिखित रामचरित्र पउमचरिउ है।
अपभ्रंश भाषा में लिखित रामचरित्र पउमचरिउ है।
62. निम्न में कौन-सा काव्य ग्रंथ अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ का है?
[A] पद्यप्रसून[B] मृत्युंजय
[C] प्रेम-पच्चीसी
[D] देवसभा
उत्तर देखें-
[A] पद्यप्रसून
‘पद्यप्रसून’ काव्य ग्रंथ अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ का है।
‘पद्यप्रसून’ काव्य ग्रंथ अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ का है।
63. आलवार संतों की संख्या कितनी मानी गई है?
[A] 20[B] 12
[C] 10
[D] 8
उत्तर देखें-
[B] 12
आलवार संतों की संख्या 12 मानी गई है।
आलवार संतों की संख्या 12 मानी गई है।
64. “नहिं पराग नहीं मधुर मधु, नहिं विकास इहिं काल।
अली कली ही सौं बिंध्यों, आगे कौन हवाल॥”
उपर्युक्त काव्य-पंक्तियाँ किस भाषा में हैं?अली कली ही सौं बिंध्यों, आगे कौन हवाल॥”
[A] अवधी
[B] ब्रजभाषा
[C] खड़ी बोली
[D] मैथिली
उत्तर देखें-
[B] ब्रजभाषा
बिहारी की उपर्युक्त काव्य-पंक्तियाँ ब्रजभाषा भाषा में हैं।
बिहारी की उपर्युक्त काव्य-पंक्तियाँ ब्रजभाषा भाषा में हैं।
65. निम्न आलोचकों में मार्क्सवादी समीक्षा के पक्षधर नहीं हैं:
[A] शिवदानसिंह चौहान[B] प्रकाशचंद्र गुप्त
[C] रामविलास शर्मा
[D] भगीरथ मिश्र
उत्तर देखें-
[D] भगीरथ मिश्र
‘भगीरथ मिश्र’ मार्क्सवादी समीक्षा के पक्षधर नहीं हैं।
‘भगीरथ मिश्र’ मार्क्सवादी समीक्षा के पक्षधर नहीं हैं।
66. कैमास-वध किस ग्रंथ की प्रमुख घटना है?
[A] वीसलदेव रासो[B] परमाल रासो
[C] पृथ्वीराज रासो
[D] खुमान रासो
उत्तर देखें-
[C] पृथ्वीराज रासो
कैमास-वध पृथ्वीराज रासो (चंदबरदाई) की प्रमुख घटना है।
कैमास-वध पृथ्वीराज रासो (चंदबरदाई) की प्रमुख घटना है।
67. आर्य-परिवार की भाषाओं का वर्गीकरण ध्वनियों के आधार पर करने की चेष्टा सबसे पहले किस विद्वान ने सुझाया था?
[A] अस्कोली[B] वॉनबैडके
[C] डॉ. धीरेंद्र वर्मा
[D] गिलक्राइस्ट
उत्तर देखें-
[A] अस्कोली
आर्य-परिवार की भाषाओं का वर्गीकरण ध्वनियों के आधार पर करने की चेष्टा सबसे पहले अस्कोली ने सुझाया था।
आर्य-परिवार की भाषाओं का वर्गीकरण ध्वनियों के आधार पर करने की चेष्टा सबसे पहले अस्कोली ने सुझाया था।
68. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 14 सितम्बर[B] 30 दिसंबर
[C] 2 फरवरी
[D] 5 अप्रैल
उत्तर देखें-
[A] 14 सितम्बर
हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है।
हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है।
69. ‘कछुआ धर्म’ किसका निबंध है?
[A] महावीर प्रसाद द्विवेदी[B] बालमुकुंद गुप्त
[C] मधवप्रसाद मिश्र
[D] चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
उत्तर देखें-
[D] चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
‘कछुआ धर्म’ चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ का निबंध है। इसमें आर्य-अनार्य के विवाद का वर्णन किया गया है।
‘कछुआ धर्म’ चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ का निबंध है। इसमें आर्य-अनार्य के विवाद का वर्णन किया गया है।
70. केंद्रीय हिंदी निदेशालय की ओर से ‘देवनागरी लिपि तथा हिंदी वर्तनी का मानकीकरण’ का प्रकाशन कब हुआ?
[A] 1957[B] 1967
[C] 1945
[D] 1983
उत्तर देखें-
[D] 1983
केंद्रीय हिंदी निदेशालय की ओर से ‘देवनागरी लिपि तथा हिंदी वर्तनी का मानकीकरण’ का प्रकाशन 1983 ई. में हुआ। इससे पहले भी 1867 ई. मे प्रथम बार प्रयास हुआ था।
केंद्रीय हिंदी निदेशालय की ओर से ‘देवनागरी लिपि तथा हिंदी वर्तनी का मानकीकरण’ का प्रकाशन 1983 ई. में हुआ। इससे पहले भी 1867 ई. मे प्रथम बार प्रयास हुआ था।
71. ‘इश्कनामा’ किसका काव्य है?
[A] बोधा[B] घनानंद
[C] भूषण
[D] केशवदास
उत्तर देखें-
[A] बोधा
‘इश्कनामा’ बोधा का काव्य है।
‘इश्कनामा’ बोधा का काव्य है।
72. प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही अवरोही क्रम कौन-सा है?
[A] सांध्यगीत, नीरजा, रश्मि, निहार[B] निहार, रश्मि, नीरजा, सांध्यगीत
[C] रश्मि, नीरजा, सांध्यगीत, निहार
[D] नीरजा, सांध्यगीत, निहार, रश्मि
उत्तर देखें-
[A] सांध्यगीत, नीरजा, रश्मि, निहार
प्रकाशन वर्ष के अनुसार अवरोही क्रम- सांध्यगीत (1936), नीरजा (1934), रश्मि (1932), निहार (1930)
प्रकाशन वर्ष के अनुसार अवरोही क्रम- सांध्यगीत (1936), नीरजा (1934), रश्मि (1932), निहार (1930)
73. पश्चिमी हिंदी की उत्पत्ति किस अपभ्रंश से हुई?
[A] मागधी[B] व्राचड
[C] महाराष्ट्री
[D] शौरसेनी
उत्तर देखें-
[D] शौरसेनी
पश्चिमी हिंदी (कन्नौजी, बुंदेली, खड़ी बोली, बांगरु, ब्रजभाषा) की उत्पत्ति ‘शौरसेनी’ अपभ्रंश से हुई।
पश्चिमी हिंदी (कन्नौजी, बुंदेली, खड़ी बोली, बांगरु, ब्रजभाषा) की उत्पत्ति ‘शौरसेनी’ अपभ्रंश से हुई।
74. ‘हरिश्चंद्र मैगजीन’ पत्रिका का प्रकाशन वर्ष है:
[A] 1869[B] 1873
[C] 1868
[D] 1874
उत्तर देखें-
[B] 1873
‘हरिश्चंद्र मैगजीन’ (भारतेंदु) पत्रिका का प्रकाशन वर्ष 1873 ई. है।
‘हरिश्चंद्र मैगजीन’ (भारतेंदु) पत्रिका का प्रकाशन वर्ष 1873 ई. है।
75. ‘कनक कनक ते सौगुनी मादकता अधिकाय।
उहि खाये बौराय जग इहि पाये बौराय॥’
यह किस रूप का शब्दालंकार है?उहि खाये बौराय जग इहि पाये बौराय॥’
[A] श्लेष
[B] वक्रोक्ति
[C] चित्र
[D] यमक
उत्तर देखें-
[D] यमक
उपर्युक्त पंक्ति में यमक रूप का शब्दालंकार है।
उपर्युक्त पंक्ति में यमक रूप का शब्दालंकार है।
76. कौन-सी भाषा मध्यकालीन आर्यभाषा नहीं है?
[A] अपभ्रंश[B] पालि
[C] प्राकृत
[D] संस्कृत
[D] संस्कृत
मध्यकालीन आर्यभाषा- पाली (500 ई.पू. से 1 ई. तक), प्राकृत (1 ई. से 500 ई. तक), अपभ्रंश (500 ई. से 1000 ई. तक) [/explanation][/answer]
77. निम्न में कौन-सी कहानी ‘जयशंकर प्रसाद’ की नहीं है?
[A] आकाशदीप[B] प्रतिध्वनि
[C] इंद्रजाल
[D] तावान
उत्तर देखें-
[D] तावान
तावान कहानी के लेखक प्रेमचंद है।
तावान कहानी के लेखक प्रेमचंद है।
78. निम्न कहानीकारों में किसकी कुछ कहानियाँ ‘इन्सटालमेंट’ में संग्रहीत हैं?
[A] निराला[B] भगवती चरण वर्मा
[C] भगवती प्रसाद वाजपेयी
[D] पंत
उत्तर देखें-
[B] भगवती चरण वर्मा
भगवती चरण वर्मा की कुछ कहानियाँ ‘इन्सटालमेंट’ में संग्रहीत हैं।
भगवती चरण वर्मा की कुछ कहानियाँ ‘इन्सटालमेंट’ में संग्रहीत हैं।
79. पश्चिमी हिंदी उपभाषा-वर्ग में नहीं है:
[A] कौरवी[B] कन्नौजी
[C] बघेली
[D] बुंदेली
उत्तर देखें-
[C] बघेली
‘बघेली’ पश्चिमी हिंदी उपभाषा-वर्ग में नहीं है बल्कि पूर्वी हिंदी उपभाषा वर्ग में है।
‘बघेली’ पश्चिमी हिंदी उपभाषा-वर्ग में नहीं है बल्कि पूर्वी हिंदी उपभाषा वर्ग में है।
80. देवकीनंदन खत्री का उपन्यास ‘अनूठी बेगम’ कब प्रकाशित हुआ?
[A] 1905[B] 1906
[C] 1902
[D] 1908
उत्तर देखें-
[A] 1905
देवकीनंदन खत्री का उपन्यास ‘अनूठी बेगम’ 1905 ई. में प्रकाशित हुआ था।
देवकीनंदन खत्री का उपन्यास ‘अनूठी बेगम’ 1905 ई. में प्रकाशित हुआ था।
81. 1903 में ‘सरस्वती’ पत्रिका के सम्पादक कौन नियुक्त हुए?
[A] महावीर प्रसाद द्विवेदी[B] देवकीनंदन खत्री
[C] चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
[D] मध्वप्रसाद मिश्र
उत्तर देखें-
[A] महावीर प्रसाद द्विवेदी
1903 में ‘सरस्वती’ पत्रिका के सम्पादक ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी’ नियुक्त हुए थे, उन्होंने 1920 तक इस पत्रिका का संपादन किया।
1903 में ‘सरस्वती’ पत्रिका के सम्पादक ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी’ नियुक्त हुए थे, उन्होंने 1920 तक इस पत्रिका का संपादन किया।
82. ‘दब्ब-सहाव-पयास’ नामक अपभ्रंश में लिखित ग्रंथ की रचना किसने की?
[A] आसगु[B] शालिभद्र सूरि
[C] देवसेन
[D] जिनधर्म सूरि
उत्तर देखें-
[C] देवसेन
‘दब्ब-सहाव-पयास’ नामक अपभ्रंश में लिखित ग्रंथ की रचना ‘देवसेन’ ने किया था।
‘दब्ब-सहाव-पयास’ नामक अपभ्रंश में लिखित ग्रंथ की रचना ‘देवसेन’ ने किया था।
83. निम्न में कौन-सी प्रवृत्ति संत काव्य की नहीं है?
[A] वर्णव्यवस्था का समर्थन[B] रहस्यवाद की अभिव्यक्ति
[C] बाह्याडंबरों का खंडन
[D] गुरु की महत्ता का वर्णन
उत्तर देखें-
[A] वर्णव्यवस्था का समर्थन
वर्णव्यवस्था का समर्थन की प्रवृत्ति संत काव्य की नहीं है।
वर्णव्यवस्था का समर्थन की प्रवृत्ति संत काव्य की नहीं है।
84. ‘भाषा और समाज’ ग्रंथ के लेखक का नाम है?
[A] रामचंद्र शुक्ल[B] ग्रियर्सन
[C] रामविलास शर्मा
[D] श्यामसुंदर दास
उत्तर देखें-
[C] रामविलास शर्मा
‘भाषा और समाज’ ग्रंथ के लेखक का नाम रामविलास शर्मा है।
‘भाषा और समाज’ ग्रंथ के लेखक का नाम रामविलास शर्मा है।
85. ‘भाट भाषा’ किसे कहते हैं?
[A] राजस्थानी[B] छत्तीसगढ़ी
[C] पहाड़ी
[D] डिंगल
उत्तर देखें-
[D] डिंगल
‘भाट भाषा’ डिंगल को कहते हैं।
‘भाट भाषा’ डिंगल को कहते हैं।
86. खड़ीबोली में लिखा गया प्रथम महाकाव्य है?
[A] कामायनी[B] साकेत
[C] रामायण
[D] प्रियप्रवास
उत्तर देखें-
[D] प्रियप्रवास
खड़ीबोली में लिखा गया प्रथम महाकाव्य अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ का प्रियप्रवास है।
खड़ीबोली में लिखा गया प्रथम महाकाव्य अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ का प्रियप्रवास है।
87. ‘संदेशरासक’ किस प्रकार का काव्य है?
[A] प्रबंध काव्य[B] खंड काव्य
[C] महाकाव्य
[D] मुक्तक काव्य
उत्तर देखें-
[B] खंड काव्य
अपभ्रंश में रचित ‘संदेशरासक’ मुल्तान के कवि अब्दुर रहमान का खंड काव्य है।
अपभ्रंश में रचित ‘संदेशरासक’ मुल्तान के कवि अब्दुर रहमान का खंड काव्य है।
88. हिंदी साहित्य का उत्तर-मध्यकाल को ‘रीतिकाल’ किस विद्वान ने कहा है?
[A] रामचंद्र शुक्ल[B] मिश्रबन्धुओं
[C] विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
[D] शिवसिंह सेंगर
उत्तर देखें-
[A] रामचंद्र शुक्ल
हिंदी साहित्य का उत्तर-मध्यकाल (1700-1900 ई.) को प्रवृत्ति के आधार पर ‘रीतिकाल’ ‘रामचंद्र शुक्ल’ ने कहा है।
हिंदी साहित्य का उत्तर-मध्यकाल (1700-1900 ई.) को प्रवृत्ति के आधार पर ‘रीतिकाल’ ‘रामचंद्र शुक्ल’ ने कहा है।
89. ‘धाराधरधावन’ शीर्षक से कालिदास के ‘मेघदूत’ का अत्यंत सरस पद्यवद्ध अनुवाद निम्न में किसने किया है?
[A] मैथिलीशरण गुप्त[B] राय देवीप्रसाद ‘पूर्ण’
[C] गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’
[D] रामचरित उपाध्याय
उत्तर देखें-
[B] राय देवीप्रसाद ‘पूर्ण’
‘धाराधरधावन’ शीर्षक से कालिदास के ‘मेघदूत’ का अत्यंत सरस पद्यवद्ध अनुवाद राय देवीप्रसाद ‘पूर्ण’ ने किया है।
‘धाराधरधावन’ शीर्षक से कालिदास के ‘मेघदूत’ का अत्यंत सरस पद्यवद्ध अनुवाद राय देवीप्रसाद ‘पूर्ण’ ने किया है।
90. ‘साहित्य लहरी’ के रचयिता कौन हैं?
[A] नंददास[B] चतुर्भुजदास
[C] सूरदास
[D] कृष्णदास
उत्तर देखें-
[C] सूरदास
‘साहित्य लहरी’ (संवत 1607) के रचयिता ‘सूरदास’ हैं जिसमें 118 पद हैं। इसके अंतिम पद में सूरदास ने अपना वंशवृक्ष दिया है।
‘साहित्य लहरी’ (संवत 1607) के रचयिता ‘सूरदास’ हैं जिसमें 118 पद हैं। इसके अंतिम पद में सूरदास ने अपना वंशवृक्ष दिया है।
91. इनमें से बौद्ध धर्म की भाषा है?
[A] संस्कृत[B] पालि
[C] अपभ्रंश
[D] हिंदी
उत्तर देखें-
[B] पालि
पालि बौद्ध धर्म की भाषा है।
पालि बौद्ध धर्म की भाषा है।
92. निम्न में विष्णु सम्प्रदाय को किस संज्ञा से अभिहित किया जाता है?
[A] रुद्र सम्प्रदाय[B] चैतन्य सम्प्रदाय
[C] सखी सम्प्रदाय
[D] पुष्टि सम्प्रदाय
उत्तर देखें-
[A] रुद्र सम्प्रदाय
विष्णु सम्प्रदाय को ‘रुद्र सम्प्रदाय’ से संज्ञा से अभिहित किया जाता है।
विष्णु सम्प्रदाय को ‘रुद्र सम्प्रदाय’ से संज्ञा से अभिहित किया जाता है।
93. निम्न में कौन-सा नाटक मोहन राकेश का है?
[A] लहरों के राजहंस
[B] कोणार्क
[C] अंधा कुंआ
[D] डॉक्टर
[A] लहरों के राजहंस
[B] कोणार्क
[C] अंधा कुंआ
[D] डॉक्टर
उत्तर देखें-
[A] लहरों के राजहंस
लहरों के राजहंस नाटक मोहन राकेश का है।
लहरों के राजहंस नाटक मोहन राकेश का है।
94. साहित्य में प्रयुक्त भाषा के आधार पर नामवर सिंह ने अपभ्रंश के कितने भेद किए हैं?
[A] 4[B] 8
[C] 2
[D] 6
उत्तर देखें-
[C] 2
साहित्य में प्रयुक्त भाषा के आधार पर नामवर सिंह ने अपभ्रंश के ‘दो’ भेद किए हैं।
साहित्य में प्रयुक्त भाषा के आधार पर नामवर सिंह ने अपभ्रंश के ‘दो’ भेद किए हैं।
95. ‘पाश्चात्य काव्य शास्त्र इतिहास सिद्धान्त और वाद’ पुस्तक के लेखक हैं?
[A] डॉ. भगीरथ मिश्र[B] रिचर्ड्स
[C] डॉ. नगेन्द्र
[D] बाबू गुलाब राय
उत्तर देखें-
[A] डॉ. भगीरथ मिश्र
‘पाश्चात्य काव्य शास्त्र इतिहास सिद्धान्त और वाद’ पुस्तक के लेखक ‘डॉ. भगीरथ मिश्र’ हैं।
‘पाश्चात्य काव्य शास्त्र इतिहास सिद्धान्त और वाद’ पुस्तक के लेखक ‘डॉ. भगीरथ मिश्र’ हैं।
96. ‘नासिकेतोपाख्यान’ के रचयिता हैं:
[A] सदासुख लाल[B] सदल मिश्र
[C] इंशाअल्ला खाँ
[D] लल्लू लाल
उत्तर देखें-
[B] सदल मिश्र
‘नासिकेतोपाख्यान’ के रचयिता ‘सदल मिश्र’ हैं।
‘नासिकेतोपाख्यान’ के रचयिता ‘सदल मिश्र’ हैं।
97. कौन-सी भाषा वियोगात्मक भाषा है?
[A] संस्कृत[B] अपभ्रंश
[C] प्राकृत
[D] पालि
उत्तर देखें-
[B] अपभ्रंश
अपभ्रंश वियोगात्मक भाषा है।
अपभ्रंश वियोगात्मक भाषा है।
98. निम्न में से कौन-सा ग्रंथ आचार्य चिंतामणि का नहीं है?
[A] काव्यविवेक[B] कविकुलकल्पतरु
[C] काव्यप्रकाश
[D] कविप्रिया
उत्तर देखें-
[D] कविप्रिया
कविप्रिया ग्रंथ केशवदास का है।
कविप्रिया ग्रंथ केशवदास का है।
99. ‘सेवासदन’ कब प्रकाशित हुआ?
[A] 1907[B] 1918
[C] 1920
[D] 1934
उत्तर देखें-
[B] 1918
प्रेमचंद का उपन्यास ‘सेवासदन’ 1918 ई. में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास सर्वप्रथम 1916 में बाजारे हुस्न नाम से उर्दू में प्रकाशित हुआ था, 1919 में हिंदी में प्रकाशित हुआ।
प्रेमचंद का उपन्यास ‘सेवासदन’ 1918 ई. में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास सर्वप्रथम 1916 में बाजारे हुस्न नाम से उर्दू में प्रकाशित हुआ था, 1919 में हिंदी में प्रकाशित हुआ।
100. ‘वक्रोक्तिजीवितम’ के लेखक हैं:
[A] भामह[B] वामन
[C] कुंतक
[D] मम्मट
उत्तर देखें-
[C] कुंतक
‘वक्रोक्तिजीवितम’ के लेखक आचार्य ‘कुंतक’ हैं।
‘वक्रोक्तिजीवितम’ के लेखक आचार्य ‘कुंतक’ हैं।