DSSSB TGT Samanya Hindi Question Paper 23 August 2025

0
4
dsssb-tgt-samanya-hindi-question-paper
DSSSB TGT Samanya Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT परीक्षा 23 अगस्त 2025 को तीन पालियों में आयोजित हुई थी। हमने इस ब्लॉग पर DSSSB TGT 2023 के सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र को क्विज के रूप में प्रस्तुत किया है, ताकि आप इसे हल करते हुए अपनी तैयारी का स्तर परख सकें। यह क्विज आपको परीक्षा पैटर्न समझने, प्रश्नों की कठिनाई का अनुभव करने और आगामी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।

शिफ्ट 1 में पूछे गए सामान्य हिंदी के प्रश्न

1. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्द (क्षणभंगुर) का पर्यायवाची बताइये।
इस संसार में सब कुछ ‘क्षणभंगुर’ है।
निमित्त
नाशवान
क्षणभंगुर का पर्यायवाची शब्द ‘नाशवान’
निजी
निपुण
2. सर्वनाम की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
मैं तेरे को घड़ी नहीं दूँगा।
सर्वनाम की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य: मैं तेरे को घड़ी नहीं दूँगा।
मैं तुम्हारा पत्र पढ़ रहा हूँ।
वह स्वयं यहाँ आना नहीं चाहती।
अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए।
3. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य के किस अंश में त्रुटि है, पहचानें-
जायसी के श्रंगार में मानसिक पक्ष प्रधान है, शारीरिक गौण है।
में मानसिक पक्ष
प्रधान है,
जायसी के श्रंगार
त्रुटिपूर्ण अंश: जायसी के श्रंगार
शारीरिक गौण है।
4. निम्नलिखित वाक्य को क्रम में लिखें।
(i) नहीं करनी चाहिए, वरना
(ii) कि हमें कभी छोटे मुँह बड़ी बात
(iii) पछताना पड़ेगा
(iv) अध्यापक ने विद्यार्थियों को समझाया
(ii), (iii), (iv), (i)
(iii), (iv), (i), (ii)
(i), (ii), (iii), (iv)
(iv), (ii), (i), (iii)
वाक्य का क्रम (iv), (ii), (i), (iii) है- अध्यापक ने विद्यार्थियों को समझाया कि हमें कभी छोटे मुँह बड़ी बात नहीं करनी चाहिए, वरना पछताना पड़ेगा।
5. उचित कारक का प्रयोग करते हुए वाक्य पूर्ण करें-
यह ऐतिहासिक तलवार आल्हा …… है।
की
यह ऐतिहासिक तलवार आल्हा ‘की’ है।
से
ने
में
6. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य के किस अंश में त्रुटि है, पहचानें-
कृष्ण भक्तिकाव्य की पीठीका में व्यापक वैष्णव आंदोलन उपस्थित है।
उपस्थित है।
वैष्णव आंदोलन
पीठीका में व्यापक
त्रुटिपूर्ण अंश- पीठीका में व्यापक
कृष्ण भक्तिकाव्य की
7. जब कविता में एक ही शब्द दो या दो अधिक बार आए और उसका अर्थ हर बार भिन्न हो वहाँ कौन सा अलंकार होता है-
श्लेष अलंकार
विरोधाभास अलंकार
उपमा अलंकार
यमक अलंकार
जब कविता में एक ही शब्द दो या दो अधिक बार आए और उसका अर्थ हर बार भिन्न हो वहाँ ‘यमक अलंकार’ होता है।
8. उचित कारक का प्रयोग करते हुए वाक्य पूर्ण करें-
ऋतंभरा …….. आँगन छोटा है।
में
ने
का
उचित कारक ‘का’ होगा- ऋतंभरा ‘का’ आँगन छोटा है।
से
9. निम्न में से कौन-सा अलंकार अर्थालंकार है?
श्लेष अलंकार
यमक अलंकार
वक्रोक्ति अलंकार
उपमा अलंकार
उपमा अलंकार अर्थालंकार है।
10. निम्नलिखित वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द का चुनाव करें।
पदार्थ को चखकर स्वाद का ज्ञान
स्वाद
जूठा
भोज्य
आस्वादन
‘पदार्थ को चखकर स्वाद का ज्ञान’ वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द ‘आस्वादन’ है।
11. निम्नलिखित वाक्य को क्रम में लिखें।
(i) दिन गवां, (ii) आजकल यूँ ही, (iii) रहा है, (iv) बेरोजगारी में सुमित
(iv), (ii), (i), (iii)
वाक्य का क्रम (iv), (ii), (i), (iii) है- बेरोजगारी में सुमित आजकल यूँ ही दिन गवां रहा है।
(ii), (iii), (iv), (i)
(i), (ii), (iii), (iv)
(iii), (iv), (i), (ii)
12. निम्नलिखित मुहावरे का सही अर्थ चिन्हित कीजिए।
तेली का बैल होना
काम करना
काम न करना
कम काम करना
बहुत काम करना
तेली का बैल होना मुहावरे का अर्थ ‘बहुत काम करना’ है।
13. ‘ईद का चाँद होना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
चाँदनी रात में घूमना
बहुत दिनों बाद दिखाई देना
‘ईद का चाँद होना’ मुहावरे का अर्थ ‘बहुत दिनों बाद दिखाई देना’ है।
ईद में चाँद का महत्व
ईद मनाना
14. वह मेरी ‘आत्मजा’ है।
वाक्य का रेखांकित शब्द (आत्मजा) किसका पर्यायवाची है?
पुत्री
रेखांकित शब्द ‘आत्मजा’ पुत्री का पर्यायवाची है।
बहन
पत्नी
माता
15. निम्नलिखित वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द का चुनाव करें।
जिसका प्रयोजन सिद्ध हो चुका हो
लोभी
अतींद्रिय
ऊसर
कृतकार्य
‘जिसका प्रयोजन सिद्ध हो चुका हो’ वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द ‘कृतकार्य’ है।

Cmprehensin:
दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

नए जन्म के रूप में जीवन फिर क्षितिजों को नापने चल पड़ता है। यही क्रम समान स्तर पर बीज, अंकुरण, पौधा, फसल, फूल, बीज और पुनः अंकुरण के रूप में निरवधि चलता है। यह रचना क्षण-क्षण का इतिहास लिखने वाली काल के फलक पर जीवित कविता है। मानसून की पहली वर्षा के साथ ही बीजों की बुआई शुरू होती है। भारतीय किसान यह कार्य एक यज्ञ की तहर संपन्न करता है। बैलों के कंधों पर कर्म की ‘तीफन’ रखकर प्रिया सहित यह अनुष्ठान पूरा करता है। पाँव-पाँव सरकते वर्तमान की जमीन पर वह मधुरतम कामनाओं के बीज बोता है। वर्षा की बूँद के साथ ही उसकी देह पिघलती है। अंकुरों के गोड़ में वर्षा का पानी और किसान का पसीना एक साथ गिरते हैं। ताकि भविष्य लहलहाती फसलों के रूप में नाच सके। रूखे होठों पर हँसी बिरम सके। अभावों के कारण कुड़-मुड़ चेहरों की रंगत बदल सके। गोरी के पाँवों में महावर लग सके। बिटिया को हल्दी चढ़ सके। मुनुवा के बस्ता पट्टी सज सके। चूल्हा चहके-थाली महके। पहरेदार बने बेईमान बहीखातों के नाशमिटे पन्नों पर लकीर फेर सकें। बारूद टिकी हवेली के किवाड़ किरचे-किरचे हो सकें।

16. उपरोक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक चुनें।
देह, मन और मस्तिष्क
किसान, फसल और वर्षा
उपरोक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक ‘किसान, फसल और वर्षा’ है।
प्रांत, राज्य और राष्ट्र
देशभक्ति
17. लेखक के अनुसार बीजों की बुआई कब शुरू होती है?
मानसून से पहले की वर्षा के साथ
मानसून की पहली वर्षा के साथ
लेखक के अनुसार बीजों की बुआई ‘मानसून की पहली वर्षा के साथ’ शुरू होती है।
मानसून की दूसरी वर्षा के साथ
मानसून की पहली वर्षा के दो दिन बाद
18. ‘अंकुरों के गोड़ में वर्षा का पानी और किसान का पसीना एक साथ गिरते हैं।’ वाक्य का अर्थ बताएं।
वर्षा नहीं होने पर किसान परेशान होते हैं।
गेहूं की फसल वर्षा से खराब होती है।
वर्षा के साथ-साथ किसान मेहनत में लग जाते हैं।
‘अंकुरों के गोड़ में वर्षा का पानी और किसान का पसीना एक साथ गिरते हैं।’ वाक्य का अर्थ: ‘वर्षा के साथ-साथ किसान मेहनत में लग जाते हैं।’
किसान की अच्छी फसल होती है।
19. निम्नलिखित विकल्पों में से ‘वर्षा’ शब्द का पर्यायवाची शब्द पहचानें।
अंबर
जलधर
बरखा
वर्षा का पर्यायवाची शब्द ‘बरखा’ है।
मेघ
20. निम्नलिखित विकल्पों में से ‘जमीन’ शब्द का विलोम शब्द पहचानें।
पाताल
अन्तरिक्ष
धरती
आसमान
जमीन का विलोम शब्द ‘आसमान’ है।

शिफ्ट 2 में पूछे गए सामान्य हिंदी के प्रश्न

1. नीचे दिए गए वाक्यों में से व्यक्तिवाचक संज्ञा युक्त सही वाक्य का चयन कीजिए-
दीपक ने कहा कि वह कल नहीं आ सकता।
व्यक्तिवाचक संज्ञा युक्त वाक्य: दीपक ने कहा कि वह कल नहीं आ सकता।
पहाड़ों की सुंदरता दर्शनीय होती है।
मेरे दो भाई-बहन हैं।
वह अपना काम स्वयं करती है।
2. ‘खग जाने खग की भाषा’ लोकोक्ति का सही अर्थ है-
समान प्रवृत्ति वाले लोग एक-दूसरे को सराहते हैं।
‘खग जाने खग की भाषा’ लोकोक्ति का अर्थ: समान प्रवृत्ति वाले लोग एक-दूसरे को सराहते हैं।
पक्षियों की भाषा समझना
दुविक्षा में होना
पक्षी अपनी भाषा स्वयं समझते हैं।
3. दिये गये वाक्य के किस भाग में क्रिया संबंधी अशुद्धि है-
कीटनाशक दवाइयों का बिखराव करना फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक है
कीटनाशक दवाइयों का
फसल की सुरक्षा
बिखराव करना
क्रिया संबंधी अशुद्धि: बिखराव करना
के लिए आवश्यक है।
4. निम्नलिखित मुहावरे का सही अर्थ चिन्हित कीजिए।
दांत काटी रोटी होना
फीका संबंध होना
गहरा संबंध होना
दांत काटी रोटी होना मुहावरे का अर्थ ‘गहरा संबंध होना’ है।
जहरीला संबंध होना
ऊपरी संबंध होना
5. निम्नलिखित वाक्य को क्रम में लिखें।
(a) तब मैं अपने समाज और देश के विकास
(b) मैं भी प्रसिद्ध हो जाऊंगा और
(c) के लिए हर संभव प्रयास करूंगा
(d) एक दिन आयेगा जब
(d), (b), (a), (c)
वाक्य का क्रम (d), (b), (a), (c) है- एक दिन आयेगा जब मैं भी प्रसिद्ध हो जाऊंगा और तब मैं अपने समाज और देश के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
(b), (c), (d), (a)
(c), (d), (a), (b)
(a), (b), (c), (d)
6. निम्नलिखित वाक्य में चिन्हित शब्द (पर्वतों) का पर्यायवाची शब्द पहचानें।
मसूरी को ‘पर्वतों’ की रानी कहा जाता है।
इला
धरा
महीधर
पर्वत का पर्यायवाची शब्द ‘महीधर’ है।
वसुधा
7. निम्नलिखित वाक्य को क्रम में लिखें।
(a) कि डूबते को तिनके का
(b) की मदद की तो उसने कहा
(c) सहारा बहुत होता है
(d) मैंने मोहित की जब सौ रुपए
(b), (c), (d), (a)
(c), (d), (a), (b)
(d), (b), (a), (c)
वाक्य का क्रम (d), (b), (a), (c) है- मैंने मोहित की जब सौ रुपए की मदद की तो उसने कहा कि डूबते को तिनके का सहारा बहुत होता है।
(a), (b), (c), (d)
8. ‘कामदेव’ के पर्याय से दिए गए वाक्य के रिक्त स्थान को पूर्ण करें-
……… को हिंदू शास्त्रों में प्रेम और काम का देवता माना गया है।
धनद
स्कंद
माधव
कंदर्प
‘कामदेव’ का पर्याय शब्द ‘कंदर्प’ है- ‘कंदर्प’ को हिंदू शास्त्रों में प्रेम और काम का देवता माना गया है।
9. वर्तनी की दृ‌ष्टि से दिए गए वाक्य के किस अंश में त्रुटि है, पहचानें-
‘परिवेश की संद्रभ-सापेक्षता का बोध सूफी कवियों को था।’
कवियों को था।
का बोध सूफी
परिवेश की
संद्रभ-सापेक्षता
त्रुटिपूर्ण अंश- संद्रभ-सापेक्षता, इसका सही वर्तनी ‘संदर्भ-सापेक्षता’ होगा।
10. नीचे दिए गए वाक्यों में से निजवाचक सर्वनाम युक्त सही वाक्य का चयन कीजिए-
यह कौन आया है?
मुझे उस प्रश्न का उत्तर नहीं आता।
आप भला तो जग भला।
निजवाचक सर्वनाम युक्त वाक्य: आप भला तो जग भला।
यह मेरी पुस्तक है।
11. निम्नलिखित वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द का चुनाव करें।
आगे का विचार न कर सकने वाला
अन्योढ़ा
अध्यूढ़ा
अद्यतन
अदूरदर्शी
‘आगे का विचार न कर सकने वाला’ वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द ‘अदूरदर्शी’ है।
12. ‘धनुष पै ठाढ़े राम रवि सों लसत आज।
भोर के से नखत नरिंद परे पियरे॥’
दोहे में अर्थालंकार का कौन-सा भेद है-
प्रतिवस्तूपमा
उपर्युक्त दोहे में अर्थालंकार का ‘प्रतिवस्तूपमा’ भेद है। जहाँ उपमेय और उपमान वाक्यों में एक ही साधारण धर्म को अलग-अलग शब्दों द्वारा कहा जाता है। इसमें ‘इव’, ‘सा’, ‘से’ जैसे वाचक शब्दों का प्रयोग नहीं होता, बल्कि दोनों वाक्यों में ‘वस्तु-प्रतिवस्तुभाव’ (समानता) अर्थ से स्पष्ट होता है।
सहोक्ति
दीपक
उपमा
13. वर्तनी के आधार पर त्रुटियां पहचान कर शुद्ध वाक्य चिन्हित कीजिए।
जीवन की बहुमूल्य श्रृंखला क्षणों के छोटे छोटे खणों से मिलकर बनी है।
जीवन की बहुमूल्य श्रृंखला क्षणों के छोटे छोटे कणों में मिलकर बनी है।
जीवन की बहुमूल्य श्रृंखला क्षणों के छोटे छोटे कणों से मिलकर बनी है।
शुद्ध वाक्य- जीवन की बहुमूल्य श्रृंखला क्षणों के छोटे छोटे कणों से मिलकर बनी है।
जिवन की बहुमूल्य श्रृंखला क्षणों के छोटे छोटे कणों से मिलकर बनी है।
14. ‘सम्+गम’ के योग से बनने बाला शब्द है-
सुगम
समागम
संगम
‘सम्+गम’ के योग से बनने बाला शब्द ‘संगम’ है।
समगम
15. निम्नलिखित वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द का चुनाव करें।
जिसे बुलाया न गया हो
अनहद
सन्मार्ग
अनाहूत
‘जिसे बुलाया न गया हो’ वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द ‘अनाहूत’ है।
अच्युत

Comprehension:
दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

रामभक्ति शाखा में रामकाव्य के महत्त्वपूर्ण कवि तुलसीदास के अतिरिक्त भी कुछ कवि हैं। उन रामभक्त कवियों में ही रामानंद का नाम आता है। रामानंद ने भक्ति को शास्त्रीय मर्यादा के बंधन से मुक्त माना। जाति और वर्ण के भेदभाव से ऊपर उठकर भक्ति को जनसामान्य से जोड़ने का प्रयत्न किया। इसलिए रामानंद की शिष्य परंपरा का संबंध रामभक्ति शाखा के तपसी और उदासी सम्प्रदाय से जोड़ा जाता है, वहीं निर्गुण भक्ति के ज्ञानमार्गी परंपरा से भी उनका संबंध संकेतित किया जाता है। रामानंद के कुछ पद हनुमान जी की स्तुति के रूप में प्रचलित हैं। दूसरे रामभक्त कवियों में अग्रदास का नाम प्रमुख है। अग्रदास ने रामभक्ति को कृष्ण भक्ति के लोकानुरंजन के समीप लाने का प्रयत्न किया। उनके काव्य में अष्टयाम अथवा रामाष्टयाम को मुख्य माना जाता है। राम के ऐश्वर्य रूप की झाँकी इन लीलाओं में स्पष्ट दिखाई देती है। इन्होंने सखी सम्प्रदाय के लिए रास्ता साफ कर दिया। ईश्वर दास भी रामभक्त कवि थे। रामकथा से संबंद्ध उनकी रचनाओं में ‘भरत मिलाप’ और ‘अंगद पैज’ प्रमुख है। इन कवियों के अतिरिक्त, नाभादास जैसे कवियों ने भी रामभक्ति परम्परा में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। नाभादास ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ ‘भक्तमाल’ में विभिन्न भक्तों और संतों के जीवन और उनकी भक्ति-साधना का विस्तत वर्णन किया है, जिसमें रामभक्त कवियों का भी उल्लेख मिलता है।

16. रामानंद के विषय में निम्न में से असत्य कथन है-
उनकी शिष्य परम्परा का संबंध तपसी और सखी सम्प्रदाय से जोड़ा जाता है।
रामानंद के विषय में असत्य कथन: उनकी शिष्य परम्परा का संबंध तपसी और सखी सम्प्रदाय से जोड़ा जाता है।
निर्गुण भक्ति की ज्ञानमार्गी परम्परा से भी उनका संबंध संकेतित किया जाता है।
उन्होंने बिना भेदभाव के भक्ति को जनसामान्य से जोड़ने का प्रयत्न किया।
रामानंद ने भक्ति को शास्त्रीय मर्यादा के बंधन से मुक्त माना।
17. रामानंद ने राम के अतिरिक्त निम्न में से किस की स्तुति के पद रचे हैं-
गंगा
हनुमान
रामानंद ने राम के अतिरिक्त ‘हनुमान’ की स्तुति के पद रचे हैं।
कृष्ण
सीता
18. ‘भरत मिलाप’ निम्न में से किसकी रचना है-
ईश्वरदास
भरत मिलाप ‘ईश्वरदास’ की रचना है।
अग्रदास
रामानंद
तुलसीदास
19. अग्रदास के संदर्भ में निम्न में से असत्य कथन है-
उनके काव्य में राम के ऐश्वर्य रूप की झाँकी दिखाई देती है।
वह रामभक्ति को कृष्णभक्ति के लोकानुरंजन के समीप लाये।
उनके काव्य में रामाष्टयाम को मुख्य माना जाता है।
उन्होंने उदासी सम्प्रदाय के लिए रास्ता साफ कर दिया था।
अग्रदास के संदर्भ में असत्य कथन: उन्होंने उदासी सम्प्रदाय के लिए रास्ता साफ कर दिया था।
20. निम्न में से ‘स्तुति’ का विलोम शब्द है-
श्लाध्य
निरुद्ध
प्रशंसा
निंदा
‘स्तुति’ का विलोम शब्द ‘निंदा’ है।

शिफ्ट 3 में पूछे गए सामान्य हिंदी के प्रश्न

1. ‘चिरजीवौ जोरी जुरै, क्यों न स्नेह गम्भीर।
को घटि ये वृषभानुजा, वे हलधर के बीर॥’
उपर्युक्त काव्य-पंक्तियों में कौन सा अलंकार है-
उत्प्रेक्षा अलंकार
अतिशयोक्ति अलंकार
मानवीकरण अलंकार
श्लेष अलंकार
उपर्युक्त काव्य-पंक्तियों में श्लेष अलंकार है। जहाँ एक शब्द से दो या दो से अधिक अर्थ प्रकट होते हैं, वहाँ ‘श्लेष अलंकार’ होता है।
2. निम्नलिखित विकल्पों में सही वाक्य क्रम अंकित कीजिए।
रजत मुंबई जाने वाला था लेकिन वह रेलगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।
रजत मुंबई जाने वाला था लेकिन वह रेलगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।
दुर्घटना ग्रस्त हो गयी रजत मुंबई जाने वाला था लेकिन वह रेलगाड़ी।
रजत मुंबई जाने वाला था रेलगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी लेकिन वह।
लेकिन वह रेलगाड़ी रजत मुंबई जाने वाला था दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।
3. निम्नांकित मुहावरे के सही अर्थ वाले विकल्प का चयन कीजिए-
‘ज़बान काटकर देना’
महँगा उपहार देना
वादा करना
‘ज़बान काटकर देना’ मुहावरे के सही अर्थ- वादा करना है।
श्रृद्धा प्रकट करना
सर्वस्व दे देना
4. ‘मनोज नरेश ­­­…….. साथ नहाने गया’ उपर्युक्त रिक्त स्थान में उचित कारक का प्रयोग कीजिए-
के
उपर्युक्त रिक्त स्थान में उचित कारक ‘के’ होगा- मनोज नरेश ­­‘के’ साथ नहाने गया।
अरे
पर
से
5. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्द ‘किशोर’ का पर्यायवाची बताइये।
अभी-अभी एक ‘किशोर’ यहाँ से गुजरा है।
आदमी
बूढ़ा
अधेड़
नौजवान
‘किशोर’ का पर्यायवाची शब्द ‘नौजवान’ है।
6. निम्नलिखित वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द का चुनाव करें।
जिसका चिंतन न किया जा सके
चैत्य
चिंतनशील
चिंतनीय
अंचित्य
‘जिसका चिंतन न किया जा सके’ वाक्यांश का सार्थक शब्द ‘अंचित्य’ है।
7. निम्नलिखित वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द का चुनाव करें।
जड़ से नष्ट करने की क्रिया
अज्ञेय
उद्घोष
उन्मूलन
‘जड़ से नष्ट करने की क्रिया’ वाक्यांश का सार्थक शब्द ‘उन्मूलन’ है।
उद्बोध
8. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य के किस अंश में त्रुटि है, पहचानें-
काव्य के दो प्रधान रुपों में से सूफी प्रेमाख्यानों की रचना प्रबंध रूप में की गई है।
प्रेमाख्यानों की रचना
प्रबंध रूप में की गई है।
काव्य के दो प्रधान
रुपों में से सूफी
‘रुपों में से सूफी’ अंश में त्रुटि है। शुद्ध अंश होगा- ‘रुपों में सूफी’
9. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्द का पर्यायवाची बताइये।
बच्चे का शरीर बहुत ‘नाजुक’ होता है।
छोटा
सुन्दर
कोमल
‘नाजुक’ शब्द का पर्यायवाची ‘कोमल’ है।
निर्मल
10. ‘धूप’ के पर्याय से दिए गए वाक्य के रिक्त स्थान को पूर्ण करें-
तेज ………… के कारण अनेक बच्चे बेहोश हो गये।
आपगा
अहन्
आतप
उपर्युक्त वाक्य में ‘धूप’ के पर्याय के रूप में ‘आतप’ शब्द प्रयुक्त होगा।
ऊर्मि
11. ‘सदैव’ का संधि विच्छेद क्या है?
सदा + इव
सदे + एव
सदा + एव
‘सदैव’ का संधि विच्छेद ‘सदा + एव’ (वृद्धि संधि) होगा।
स + देव
12. निम्नलिखित वाक्य को क्रम में लिखें।
(a) नहीं छिड़कना चाहिए
(b) कहने लगा तो मैंने कहा कि
(c) हमें किसी के जख्म पर नमक
(d) जब सोहन भिखारी को बुरा-भला
(d), (b), (c), (a)
वाक्य का क्रम (d), (b), (c), (a) है- जब सोहन भिखारी को बुरा-भला कहने लगा तो मैंने कहा कि हमें किसी के जख्म पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए।
(c), (d), (a), (b)
(a), (b), (c), (d)
(b), (c), (d), (a)
13. ‘उबल पड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
एकदम गुस्सा होना
‘उबल पड़ना’ मुहावरे का अर्थ ‘एकदम गुस्सा होना’ है।
खाना पकाना
बहजाना
बवाल होना
14. ‘मैंने …….. पार्सल मँगवाया।’ उपर्युक्त रिक्त स्थान में उचित कारक का प्रयोग कीजिए-
के बिना
के जरिए
उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान पर उचित कारक ‘के जरिए’ होगा।
को
के
15. जहाँ कारण बिना कार्य की उत्पत्ति होती हो, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
दीपक
संगति
विशेषोक्ति
विभावना
जहाँ कारण बिना कार्य की उत्पत्ति होती हो, वहाँ ‘विभावना’ अलंकार होता है।

Comprehension:
दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

संध्या का समय है, डूबने वाले सूर्य की सुनहरी किरणें रंगीन शीशों की आड़ से, एक अंग्रेजी ढंग पर सजे हुए कमरे में झांक रही हैं जिससे सारा कमरा रंगीन हो रहा है। अंग्रेजी ढंग की मनोहर तसवीरें, जो दीवारों से लटक रहीं हैं, इस समय रंगीन वस्त्र धारण करके और भी सुंदर मालूम होती हैं। कमरे के बीचों-बीच एक गोल मेज़ है जिसके चारों तरफ नर्म मखमली गद्दों की रंगीन कुर्सियाँ बिछी हुई हैं। हैं। इनमें से एक कुर्सी पर एक युवा पुरुष सिर नीचा किये हुए बैठा कुछ सोच रहा है। वह अति सुंदर और रूपवान पुरुष है जिस पर अंग्रेजी काट के कपड़े बहुत भले मालूम होते हैं। उसके सामने मेज पर एक कागज़ है जिसको वह बार-बार देखता है। उसके चेहरे से ऐसा विदित होता है कि इस समय वह किसी गहरे सोच में डूबा हुआ है। थोड़ी देर तक वह इसी तरह पहलू बदलता रहा, फिर वह एकाएक उठा और कमरे से बाहर निकलकर बरांडे में टहलने लगा, जिसमें मनोहर फूलों और पत्तों के गमले सजाकर धरे हुए थे। वह बरांडे से फिर कमरे में आया और कागज का टुकड़ा इधर-उधर टहलने लगा।

16. उपरोक्त गद्यांश में कमरे के दृश्य के अतिरिक्त किसका विवरण किया गया है?
वायु प्रदूषण का
पात्र के समीप के दृश्य का
समुद्र के प्रदूषण का
पात्र की मानसिक उलझन का
उपरोक्त गद्यांश में कमरे के दृश्य के अतिरिक्त ‘पात्र की मानसिक उलझन का’ का विवरण किया गया है।
17. लेखक के अनुसार पुरुष कमरे में क्या कर रहा था?
दफ्तर के बहुत ज़रूरी काम में व्यस्त था।
नाच रहा था।
गा रहा था।
कुर्सी पर बैठा सोच रहा था।
लेखक के अनुसार पुरुष कमरे में ‘कुर्सी पर बैठा सोच रहा था’।
18. उपरोक्त गद्यांश में किस समय का दृश्य प्रस्तुत किया गया है?
दोपहर का
संध्या का
उपरोक्त गद्यांश में संध्या के समय का दृश्य प्रस्तुत किया गया है।
प्रातः काल का
रात्रि का
19. निम्नलिखित विकल्पों में से ‘रूपवान’ शब्द का पर्यायवाची शब्द पहचानें।
स्तब्ध
खूबसूरत
‘रूपवान’ शब्द का पर्यायवाची- खूबसूरत है।
बदसूरत
कुरूप
20. निम्नलिखित विकल्पों में से ‘बेचैनी’ शब्द का विलोम शब्द पहचानें।
कुंठा
दर्द
संत्रास
चैन
‘बेचैनी’ का विलोम शब्द ‘चैन’ है।
Previous articleDSSSB TGT Samanya Hindi Question Paper 17 August 2025
Next articleUPHESC Assistant Prof Hindi Question Paper 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here