DSSSB TGT Samanya Hindi Question Paper 17 August 2025

0
10
dsssb-tgt-samanya-hindi-question-paper
DSSSB TGT Samanya Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT परीक्षा 17 अगस्त 2025 को तीन पालियों में आयोजित हुई थी। हमने इस ब्लॉग पर DSSSB TGT 2025 के सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र को क्विज के रूप में प्रस्तुत किया है, ताकि आप इसे हल करते हुए अपनी तैयारी का स्तर परख सकें। यह क्विज आपको परीक्षा पैटर्न समझने, प्रश्नों की कठिनाई का अनुभव करने और आगामी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।

शिफ्ट 1 में पूछे गए सामान्य हिंदी के प्रश्न

1. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
पेड़ ….…. फल गिरा।
को
से
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘से’ होगा- पेड़ से फल गिरा।
के लिए
ने
2. उपर्युक्त काव्य पंक्तियों में कौन सा अलंकार है-
“साधु चरित सुभ चरित कपासू। निरस बिसद गुनमय फल जासू॥
जो सहि दुःख परछिद्र दुरावा बंदनीय जेहिं जग जस पावा॥”
अर्थालंकार
शब्दालंकार
पाश्चात्य अलंकार
उभयालंकार
उपर्युक्त काव्य पंक्तियों में ‘उभयालंकार’ होगा। काव्य में जहाँ शब्दालंकार और अर्थालंकार दोनों का मिश्रण हो, उसे उभयालंकार कहते हैं।
3. नीचे दिए गए विकल्पों में से ‘चाँद’ के लिए सही पर्यायवाची शब्द चुने।
सदन
धाम
प्रभाकर
सुधाधर
‘चाँद’ के लिए सही पर्यायवाची शब्द ‘सुधाधर’ है।
4. निम्नलिखित मुहावरे का उचित अर्थ लिखें।
झाँसे में आना
बात करना
घर में आना
छांव करना
धोखे में आना
झाँसे में आना मुहावरे का उचित अर्थ ‘धोखे में आना’ है।
5. उपरोक्त वाक्य खंड का सही क्रम होगा-
(a) करुणा का, (b) जीवन और, (c) बड़ा महत्व है, (d) जगत में
b, d, a, c
उपरोक्त वाक्य खंड का सही क्रम b, d, a, c होगा- जीवन और जगत में करुणा का बड़ा महत्व है।
b, d, c, a
a, d, b, c
c, a, b, d
6. ‘गुरु के समीप रहने वाला’, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा-
गुरुवासी
गुरुकृतज्ञ
गुरुभक्त
अन्तेवासी
‘गुरु के समीप रहने वाला’, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ‘अन्तेवासी’ है।
7. निम्नलिखित वाक्य को क्रम में लिखें।
कम अधिक प्रदर्शन ज्ञान वाले व्यक्ति करते हैं।
व्यक्ति अधिक कम ज्ञान वाले प्रदर्शन करते हैं।
कम ज्ञान वाले व्यक्ति अधिक प्रदर्शन करते हैं।
वाक्य को क्रम- कम ज्ञान वाले व्यक्ति अधिक प्रदर्शन करते हैं।
करते कम वाले व्यक्ति अधिक प्रदर्शन हैं ज्ञान।
अधिक कम ज्ञान व्यक्ति प्रदर्शन करते वाले हैं।
8. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है-
द्वापर में क्रिशन कंस का वध करेंगे।
द्वापर में कृष्ण कंस बध कर रहे हैं।
द्वापर में कृष्ण ने कंस का वध किया था।
शुद्ध वाक्य- द्वापर में कृष्ण ने कंस का वध किया था।
द्वापर में कृष्ण कंस का बघ कर रहे थे।
9. ‘गण – गण्य’ शब्द का क्रमशः सही अर्थ प्रकट करने वाला शब्द युग्म है-
समूह – गिने जाने योग्य
‘गण – गण्य’ शब्द का क्रमशः सही अर्थ प्रकट करने वाला शब्द युग्म ‘समूह – गिने जाने योग्य’ है।
राक्षस – देवता
गधा – घोड़ा
गिनती – समूह
10. दिए गए शब्दों में विसर्ग संधि नहीं है-
बहिष्कार
रमेश
रमेश (रमा + ईश) में गुण स्वर संधि है क्योंकि इस शब्द में ‘आ’ और ‘ई’ मिलकर ‘ए’ में बदल जाते हैं, जो गुण संधि का नियम है।
निष्ठुर
निष्कपट
11. नीचे दिए गए विकल्पों में से ‘अरण्य’ के लिए सही पर्यायवाची शब्द चुने।
कल्मष
जंगल
‘अरण्य’ का पर्यायवाची शब्द ‘जंगल’ है।
अम्बर
चीरसुधा
12. ‘दक्षिण-पूर्व की दिशा’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-
वायव्य
आग्नेय
‘दक्षिण-पूर्व की दिशा’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ‘आग्नेय’ है।
नैऋत्य
ईशान
13. ‘मैं उसकी चातुर्यता से हैरान रह गया।’ वाक्य को शुद्ध कीजिए-
मैं उसकी चातुर्ता से हैरान रह गया।
मैं उसके चातुर्य से हैरान रह गया।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- मैं उसके चातुर्य से हैरान रह गया।
मैं उसकी चातुराता से हैरान रह गया।
मैं उसके चातुर से हैरान रह गया।
14. ‘पाँच हजार रुपए खो गया।’ वाक्य को शुद्ध कीजिए-
पाँच हजार रूपया खो गाया।
पाँच हजार रुपए खो गये।
उपरोक्त वाक्य का शुद्ध रूप- पाँच हजार रुपए खो गये।
पाँच हजार रुपए हैं गुम गया।
पाँच हज़ारों रुपए खो गया।
15. ‘अर्जन’ का विलोम शब्द है-
वर्जन
‘अर्जन’ का विलोम शब्द ‘वर्जन’ है।
ग्रहण
अति
गृहीत

Cmprehensin:
दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

मनुष्य शारीरिक कष्ट से ही पीछे हटनेवाला प्राणी नहीं है। मानसिक क्लेश की संभावना से भी बहुत-से कर्मों की ओर प्रवृत्त होने का साहस उसे नहीं होता। जिन बातों से समाज के बीच उपहास, निंदा, अपमान इत्यादि का भय रहता है, उन्हें अच्छी और कल्याणकारिणी समझते हुए भी बहुत से लोग उनसे दूर रहते हैं। प्रत्यक्ष हानि देखते हुए भी कुछ प्रथाओं का अनुसरण बड़े-बड़े समझदार तक, इसीलिए करते चलते हैं कि उनके त्याग से वे बुरे कहे जाएँगे, लोगों में उनका वैसा आदर-सम्मान न रह जाएगा। उनके लिए मान ग्लानि का कष्ट सब शारीरिक क्लेशों से बढ़कर होता है। जो लोग मान-अपमान का कुछ भी ध्यान न करके, निंदा-स्तुति की कुछ भी परवा न करके किसी प्रचलित प्रथा के विरुद्ध पूर्ण तत्परता और प्रसन्नता के साथ कार्य करने जाते हैं, वे एक ओर तो उत्साही और वीर कहलाते हैं, दूसरी ओर भारी बेहया।

16. शारीरिक कष्ट के अलावा और कौन-सा कारण है जिससे मनुष्य पीछे हटते हैं?
आध्यात्मिक कष्ट
मानसिक कष्ट
शारीरिक कष्ट के अलावा मानसिक कष्ट है जिससे मनुष्य पीछे हटते हैं।
आर्थिक कष्ट
समझदारी
17. वे लोग एक ओर उत्साही और दूसरी ओर बेहया कहलाते हैं जो-
अपमान का ध्यान न करते हुए प्रचलित प्रथा के विरुद्ध जाते हैं।
वे लोग एक ओर उत्साही और दूसरी ओर बेहया कहलाते हैं जो ‘अपमान का ध्यान न करते हुए प्रचलित प्रथा के विरुद्ध जाते हैं’।
शारीरिक कष्ट के कारण पीछे हटते हैं।
मानसिक कष्ट के कारण पीछे हटते हैं।
समझदार होते हैं।
18. किस बात का कष्ट सभी शारीरिक क्लेशों से बढ़ कर होता है?
शारीरिक दर्द का
मान-ग्लानि का
‘मान-ग्लानि’ का कष्ट सभी शारीरिक क्लेशों से बढ़ कर होता है।
दुःख का
सर-दर्द का
19. ‘अनुसरण’ का पर्यायवाची क्या है?
अपमान
अनुकरण
‘अनुसरण’ का पर्यायवाची शब्द ‘अनुकरण’ है।
अनुवाद
खोज
20. ‘निंदा’ का विलोम क्या है?
जागना
प्रशंसा
‘निंदा’ का विलोम शब्द ‘प्रशंसा’ है।
नींद
उठना

शिफ्ट 2 में पूछे गए सामान्य हिंदी के प्रश्न

1. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
पाँच रुपये ……….. घी।
का
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘का’ होगा- पाँच रुपये ‘का’ घी।
पर
ने
से
2. ‘मुझे छुट्टियों में खूब मजा आती है।’ वाक्य के किस भाग में त्रुटि है-
में खूब
मुझे छुट्टियों
आती है
उपरोक्त वाक्य के ‘आती है’ भाग में त्रुटि है। शुद्ध वाक्य- मुझे छुट्टियों में खूब मजा आता है।
मजा
3. ‘उसे अनुत्तीर्ण होने की आसंका है।’ वाक्य के किस भाग में त्रुटि है-
आसंका है
उपरोक्त वाक्य के ‘आसंका है’ भाग में त्रुटि है। शुद्ध वाक्य- उसे अनुत्तीर्ण होने की आशंका है।
उसे
होने की
अनुत्तीर्ण
4. द्रौपदी का पर्यायवाची क्या है?
कांता
सैरंध्री
द्रौपदी का पर्यायवाची ‘सैरंध्री’ है।
वसुधा
कामायनी
5. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
पाँच हाथ ……… लाठी।
की
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘की’ होगा- पाँच हाथ ‘की’ लाठी।
ने
के लिए
को
6. नीचे दिये गये वाक्यों का सही क्रम है चुनिए ।
गौतम का जन्म 562 ईसा पूर्व में हुआ था।
वाक्य का सही क्रम- गौतम का जन्म 562 ईसा पूर्व में हुआ था।
562 पूर्व ईसा में गौतम का जन्म था हुआ।
गौतम का 562 ईसा पूर्व जन्म में हुआ था।
था गौतम का जन्म 562 ईसा पूर्व में हुआ।
7. पृथ्वी और आकाश के बीच का भाग, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-
व्योम
गगन
अन्तरिक्ष
‘पृथ्वी और आकाश के बीच का भाग’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ‘अन्तरिक्ष’ है।
नभ
8. ‘आस्तीन का साँप’ मुहावरे का सही अर्थ है-
कमीज में साँप
बड़ा गप्पी
विश्वासघाती मित्र
‘आस्तीन का साँप’ मुहावरे का सही अर्थ ‘विश्वासघाती मित्र’ है।
सपोला
9. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
मेज …… ऊपर मत चढ़ो।
के
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘के’ होगा- मेज ‘के’ ऊपर मत चढ़ो।
से
पर
ने
10. निम्नलिखित वाक्य में चिन्हित शब्द (ऊष्मा) का उचित पर्यायवाची शब्द पहचानें।
ठंडे स्थानों में रहने के लिए अधिक ‘ऊष्मा’ की आवश्यकता होती है।
चाँदनी
ताप
‘ऊष्मा’ का उचित पर्यायवाची शब्द ‘ताप’ है।
घर्षण
भूकंप
11. उपयुक्त विकल्प का चयन कर वाक्य को पूर्ण करें-
‘रंजना मिठाई खायी थी’
से
को
द्वारा
ने
उपयुक्त विकल्प ‘ने’ के चयन से वाक्य पूर्ण होगा- रंजना ‘ने’ मिठाई खायी थी।
12. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
दरवाजे ………. मैं खड़ा हूँ ।
को
ने
पर
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘पर’ होगा- दरवाजे ‘पर’ मैं खड़ा हूँ ।
से
13. निम्नलिखित वाक्य को क्रम में लिखें।
(a) हरा कर अपना, (b) देशों की टीमों को, (c) डंका बजा दिया, (d) आस्ट्रेलिया ने सब
c, d, a, b
d, b, a, c
वाक्य d, b, a, c के क्रम में होगा- आस्ट्रेलिया ने सब देशों की टीमों को हरा कर अपना डंका बजा दिया।
a, b, c, d
b, c, d, a
14. निम्नलिखित वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द का चुनाव करें।
‘किसी संप्रदाय का समर्थन करने वाला’
कदन्न
अन्योदर
अनुयायी
‘किसी संप्रदाय का समर्थन करने वाला’ वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द ‘अनुयायी’ है।
निरामिष
15. दिये गए वाक्य में रेखांकित (थूक से सत्तू सानने’) वाक्यांश / मुहावरे को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें-
सेठ करोड़ी मल ‘थूक से सत्तू सानने’ के लिए मशहूर है
दुख को बढ़ावा देना
बात बढ़ा-चढ़ा कर कहना
बात घुमा फिर कर कहना
अत्यधिक कंजूसी करना
‘थूक से सत्तू सानने’ वाक्यांश का अर्थ ‘अत्यधिक कंजूसी करना’ है।

Comprehension:
गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दें।-

भूषण शिवाजी के समकालीन थे और उन्होंने शिवाजी तथा छत्रसाल दोनों का आश्रय ग्रहण किया। शिवराज भूषण, शिवा बावनी और छत्रसाल दशक इनके प्रसिद्ध ग्रंथ हैं। रीतिकाल की सर्वाधिक लोकप्रिय काव्य प्रवृत्ति श्रृंगारिकता की उपेक्षा करते हुए इन्होंने अपने प्रसिद्ध अलंकार-निरुपक ग्रंथ ‘शिवराज भूषण’ में वीर प्रशस्तिपरक उदाहरणों की रचना की है। इनके दो मुक्तक ग्रंथ ‘शिवा बावनी’ और ‘छत्रसाल दशक’ में इनका कवि रूप अधिक उभर सका है। वीर रस के साथ-साथ अद्भुत, भयानक, वीभत्स और रौद्र भी इसमें व्यंजित हुए हैं। भूषण की सभी रचनाएँ मुक्तक हैं। इनकी साहित्यिक भाषा ब्रज है। ‘भूषण’ वास्तव में इनका नाम नहीं बल्कि उपाधि है जो इन्हें चित्रकूट के नरेश सोलंकी हृदयराम के पुत्र रूद्र ने प्रदान की थी। भूषण की कविता में ओज है। वह वीर रस के कवि थे। ओज ने उनकी कविता में आवेग को भरा। यह आवेग उन्हें सामाजिक जीवन से मिला था। सामाजिक जीवन की परिस्थिति की माँग युद्ध और आक्रमण था। युद्ध और आक्रमण की कविता के लिए जिस प्रकार से भाव का संगठन काव्य में होना चाहिए उसी प्रकार का भाव भूषण की कविता में मिलता है। भूषण की कविता में आवेग और अनुभूति की एकता है।

16. भूषण के आश्रयदाता राजा थे-
छत्रसाल तथा जयसिंह
शिवाजी तथा छत्रसाल
भूषण के आश्रयदाता राजा ‘शिवाजी तथा छत्रसाल’ थे।
शिवाजी तथा पृथ्वीराज चौहान
शिवाजी तथा जयसिंह
17. निम्न में से भूषण की रचना नहीं है-
शिवराज भूषण
छत्रसाल बावनी
‘छत्रसाल बावनी’ भूषण की रचना नहीं है।
शिवा बावनी
छत्रसाल दशक
18. भूषण के काव्य में प्रयुक्त रस निम्न में से नहीं है-
हास्य
भूषण के काव्य में ‘हास्य’ रस प्रयुक्त नहीं हुआ है।
अद्भुत
भयानक
वीभत्स
19. भूषण के संदर्भ में निम्न में से असत्य कथन है-
भूषण की कविता में उपस्थित आवेग उन्हें सामाजिक जीवन से मिला है।
भूषण की कविता में आवेग और अनुभूति की विषमता है।
भूषण के संदर्भ में असत्य कथन- भूषण की कविता में आवेग और अनुभूति की विषमता है।
भूषण ने केवल मुक्तक रचनाएँ ही रची हैं।
भूषण को यह उपाधि राजकुमार रुद्र ने प्रदान की थी।
20. प्रसिद्ध का विलोम शब्द निम्न में से है-
कुख्यात
अप्रसिद्ध
प्रसिद्ध का विलोम शब्द ‘अप्रसिद्ध’ है।
अनप्रसिद्ध
एकाकी

शिफ्ट 3 में पूछे गए सामान्य हिंदी के प्रश्न

1. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
यह पुस्तक पाँच रुपये ….. खरीदी है।
में
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘में’ है- यह पुस्तक पाँच रुपये ‘में’ खरीदी है।
पर
से
के लिए
2. ‘इतिश्री होना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
श्री की अधिकता होना
श्रीमती जी का आना
अंत होना
‘इतिश्री होना’ मुहावरे का सही अर्थ ‘अंत होना’ है।
शुभारम्भ होना
3. दिये गए वाक्य में रेखांकित (मुट्ठी गरम किए) वाक्यांश / मुहावरे को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें-
आजकल कार्यालयों में ‘मुट्ठी गरम किए’ बिना कोई काम नहीं होता।
रिश्वत खिलाना
‘मुट्ठी गरम करना’ मुहावरे का अर्थ ‘रिश्वत खिलाना’ है।
सहायता करना
उत्साहित करना
मुट्ठी को आग से गरम करना
4. दिए गये विकल्पों में ‘विवर’ का अर्थ है-
वाणी
विवेचना
कन्दरा
‘विवर’ का अर्थ ‘कन्दरा’ है।
व्युत्पत्ति
5. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
मोहन ने घड़े ….. पानी डाला।
ने
को
के लिए
से
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘से’ होगा- मोहन ने घड़े ‘से’ पानी डाला।
6. दिए गए वाक्य खण्डों का सही क्रम होगा-
(a) प्रकृति में अंतर था, (b) सियारामशरण गुप्त, मैथिलीशरण गुप्त, (c) पर दोनों भाइयों की, (d) के अनुज थे
a, c, b, d
b, d, c, a
दिए गए वाक्य खण्डों का सही क्रम b, d, c, a होगा- सियारामशरण गुप्त, मैथिलीशरण गुप्त के अनुज थे पर दोनों भाइयों की प्रकृति में अंतर था।
d, c, b, a
c, b, a, d
7. निम्नलिखित वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द का चुनाव करें।
जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो
विद्यार्थी
परिक्षित
‘जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो’ वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द ‘परिक्षित’ है।
छात्र
परीक्षार्थी
8. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
वह चिंता ….. डूबा रहता है।
को
के लिए
से
में
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘में’ है- वह चिंता ‘में’ डूबा रहता है।
9. दिए गए वाक्य के किस भाग में त्रुटि है?
‘जी-20 के अबतक के इतिहास में बड़ी अर्थव्यावस्थाओं का विकास तथा आर्थिक मुद्दे ही सुर्खियों में रहते थे।’
इतिहास में बड़ी अर्थव्यावस्थाओं
वाक्य के ‘इतिहास में बड़ी अर्थव्यावस्थाओं’ भाग में त्रुटि है।
का विकास तथा आर्थिक
जी-20 के अबतक के
मुद्दे ही सुर्खियों में रहते थे।
10. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है-
पिछले मंगलवार को स्कूल बंद रहेगा।
पिछले मंगलवार को स्कूल बंद था।
शुद्ध वाक्य- पिछले मंगलवार को स्कूल बंद था।
पिछले मंगलवार को स्कूल बंद है।
पिछले मंगलवार को स्कूल बंद होना है।
11. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
मोहन …. नाचना आता है।
ने
से
को
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘को’ है- मोहन को नाचना आता है।
के लिए
12. निम्नलिखित वाक्य खंड सही क्रम में लिखें-
(a) एक नया मोड़ आता है, (b) प्रवेश के साथ ही, (c) प्रेमचंद के साहित्य जगत में, (d) हिंदी उपन्यास में
b, d, a, c
c, d, b, a
d, b, c, a
c, b, d, a
वाक्य खंड सही क्रम c, b, d, a होगा- प्रेमचंद के साहित्य जगत में प्रवेश के साथ ही हिंदी उपन्यास में एक नया मोड़ आता है।
13. उपयुक्त विकल्प का चयन कर वाक्य को पूर्ण करें।
‘राधा मोहन से कह दिया’
ने
उपयुक्त विकल्प ‘ने’ है- राधा ‘ने’ मोहन से कह दिया।
को
पर
से
14. ‘कई देशों से सम्बंधित विषय’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है
परदेशी
बहुउदेशीय
अंतर्राष्ट्रीय
‘कई देशों से सम्बंधित विषय’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ‘अंतर्राष्ट्रीय’ है।
देशी
15. निम्नलिखित का पर्यायवाची पहचाने।
नारी
और
औरत
नारी का पर्यायवाची शब्द ‘औरत’ है।
औजार
औसत

Comprehension:
गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दें।

भारतेंदु कालीन साहित्यकार भारत में अंग्रेज़ी राज्य की स्थापना को दैवीय वरदान मानते हैं और यह उम्मीद जताते हैं कि महारानी विक्टोरिया के शासन के अधीन रहकर वह भी वैसे ही तरक्की कर सकेंगे जैसी इंग्लैण्ड कर रहा है। यही नहीं वह यह भी उम्मीद करते थे कि जो अधिकार इंग्लैण्ड की जनता को मिले हुए हैं वही अधिकार भारत की प्रजा को भी मिलेंगे। वे अपने को राजभक्त घोषित करते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनका विश्वास हिलने लगता है, जब वह यह देखते हैं कि न तो सरकारी नौकरियों में भारतीयों को जगह मिल पा रही है, न ही उनकी उन्नति और प्रगति के लिए ठोस क़दम उठाये जा रहे हैं। इसके विपरीत हर साल विभिन्न तरह के करों द्वारा भारतीय धन इंग्लैण्ड भेजा जा रहा है। हर साल अकाल पड़ रहे हैं। परम्परागत उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं, किसान बर्बाद हो रहे हैं। 19वीं सदी के आखिरी दशकों में इस बुद्धिजीवी वर्ग का मोहभंग होने लगा था और राजभक्ति की भावना धीरे-धीरे कम होने लगी थी। यह अहसास होने लगा था कि अगर भारत को भी उन्नत होना है तो खुद भारतीयों को आगे आना होगा। भारतीय कारीगर बेकार हो रहे थे। इस बात ने उनको प्रेरित किया कि वह स्वदेशी की भावना को जगायें। भारतेंदु युग के लेखकों द्वारा इस बात पर बल देने का कारण यही था।

16. भारतेंदु युगीन साहित्यकारों के राजभक्त होने के पीछे निम्न में से कौन-सा कारण नहीं था?
महारानी के शासनाधीन रहकर इंग्लैण्ड के समान तरक़्क़ी की आशा।
इंग्लैण्ड की जनता के समान ही भारतीयों के अधिकारों के संरक्षण की आशा।
अंग्रेज़ी सरकार द्वारा भारत में अनेक उद्योग-धंधों की स्थापना करना।
भारतेंदु युगीन साहित्यकारों के राजभक्त होने के पीछे यह कारण नहीं था।
उनका अंग्रेज़ी राज्य की स्थापना को दैवीय वरदान मानना।
17. भारतेंदुयुगीन साहित्यकारों के अंग्रेज़ी राज्य से मोहभंग होने के पीछे के कारणों में से असत्य है-
अंग्रेज़ों का भारत की प्रगति के लिए विशेष कार्य करना।
भारतेंदुयुगीन साहित्यकारों के अंग्रेज़ी राज्य से मोहभंग होने के पीछे यह कारण नहीं था।
भारतीयों को सरकारी नौकरी न मिलना।
भारत से विभिन्न करों के रूप में धन की निकासी।
परम्परागत उद्योग-धंधों का विनाश और किसानों की बर्बादी।
18. भारतेंदु युगीन साहित्यकारों ने भारतीय कारीगरों के उत्थान के लिए जनता से आह्वान किया-
नये उद्योग धंधे लगाने का।
अंग्रेज़ों के विरुद्ध संघर्ष करने का।
कारीगरों को आर्थिक सहायता देने का।
स्वयं में स्वदेशी की भावना जगाने का।
भारतेंदु युगीन साहित्यकारों ने भारतीय कारीगरों के उत्थान के लिए जनता से ‘स्वयं में स्वदेशी की भावना जगाने का’ आह्वान किया।
19. भारतेंदु युगीन साहित्यकारों ने भारत की उन्नति के लिए आवश्यक माना-
अंग्रेज़ी साम्राज्य की समाप्ति
स्वयं भारतीयों द्वारा प्रयास करना
भारतेंदु युगीन साहित्यकारों ने भारत की उन्नति के लिए ‘स्वयं भारतीयों द्वारा प्रयास करना’ को आवश्यक माना।
विदेशों से सहायता माँगना
अंग्रेज़ों से सहायता प्राप्त करना
20. निम्न में से उन्नति का विलोम शब्द है-
पतन
अवनति
उन्नति का विलोम शब्द ‘अवनति’ है।
प्रगति
अनुन्नत
Previous articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2025 (17 August, Shift 3)
Next articleDSSSB TGT Samanya Hindi Question Paper 23 August 2025