DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT परीक्षा 23 अगस्त 2025 को द्वितीय पाली में आयोजित हुई थी। हमने इस ब्लॉग पर DSSSB TGT 2023 के प्रश्नपत्र को क्विज के रूप में प्रस्तुत किया है, ताकि आप इसे हल करते हुए अपनी तैयारी का स्तर परख सकें। यह क्विज आपको परीक्षा पैटर्न समझने, प्रश्नों की कठिनाई का अनुभव करने और आगामी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।
1. युवती ने ‘कनक’ के आभूषण पहने हैं।
वाक्य का रेखांकित शब्द (कनक) किसका पर्यायवाची है?
स्वर्ण
कनक ‘स्वर्ण’ का पर्यायवाची है।
चाँदी
मोती
हीरा
2. निम्न में से तद्भव शब्द पहचानें-
गणन
कौर
‘कौर’ तद्भव शब्द है।
गभीर
कीटक
3. ‘सरयूपार की यात्रा’ के लेखक कौन हैं?
कमलेश्वर
रामदरश मिश्र
प्रभाकर माचवे
भारतेन्दु हरिश्चंद्र
‘सरयूपार की यात्रा’ के लेखक ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र’ हैं।
4. किशोरीलाल गोस्वामी के ऐतिहासिक उपन्यासों पर किसका प्रभाव परिलक्षित होता है?
शरतचंद्र का
टेलर का
बंकिम बाबू का
किशोरीलाल गोस्वामी के ऐतिहासिक उपन्यासों पर ‘बंकिम बाबू’ का प्रभाव परिलक्षित होता है।
स्कॉट का
5. निम्न में से डॉ. रामकुमार वर्मा का एकांकी संग्रह है-
प्रलय के पंख पर
परदे के पीछे
ताजमहल के आँसू
रेशमी टाई
‘रेशमी टाई’ डॉ. रामकुमार वर्मा का एकांकी संग्रह है।
6. निम्नलिखित रचना का प्रकाशन वर्ष लिखें।
मादा कैक्टस
1953
1950
1965
1959
डॉ. लक्ष्मीनारायण लाल कृत ‘मादा कैक्टस’ नाटक का प्रकाशन वर्ष 1959 ई. है।
7. “अबला जीवन हाय! तुम्हारी यही कहानी।
आँचल में है दूध और आँखों में पानी।”
-में कौन-सी व्यंजना है?
रस
आर्थी व्यंजना
उपर्युक्त पंक्ति में ‘आर्थी व्यंजना’ है।
शाब्दी व्यंजना
लक्षणमूला
8. ‘अंतः करण की वृत्तियों के चित्र का नाम कविता है।’ किसका कथन है?
प्रेमचंद
हजारी प्रसाद द्विवेदी
महावीर प्रसाद द्विवेदी
उपर्युक्त कथन ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी’ का है।
मैथिलीशरण गुप्त
9. डॉ. रामविलास शर्मा ने हिंदी साहित्य के इतिहास के आधुनिक काल का आरम्भ स्वीकार किया है-
1843 ई. से
1850 ई. से
1868 ई. से
डॉ. रामविलास शर्मा ने हिंदी साहित्य के इतिहास के आधुनिक काल का आरम्भ 1868 ई. से स्वीकार किया है।
1857 ई. से
10. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प घोष वर्णों का है?
प, फ, श, ष
क, ख, च, छ
य, र, ल, व
‘य, र, ल, व’ घोष वर्णों का विकल्प है।
ट, ठ, त, थ
11. मनोहर श्याम जोशी के ‘कुरु कुरु स्वाहा’ उपन्यास का प्रकाशन वर्ष निम्न में से है-
1995
1996
1982
1980
मनोहर श्याम जोशी के ‘कुरु कुरु स्वाहा’ उपन्यास का प्रकाशन वर्ष 1980 ई. है।
12. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य के किस अंश में त्रुटि है, पहचानें-
आधूनिक शिक्षा के प्रसार ने भारतीय बुद्धिजीवियों में दो तरह की प्रतिक्रियाएँ पैदा की।
में दो तरह की
ने भारतीय बुद्धिजीवियों
प्रतिक्रियाएँ पैदा की।
आधूनिक शिक्षा के प्रसार
त्रुटिपूर्ण अंश: आधूनिक शिक्षा के प्रसार
13. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने भक्ति काल का समय माना है-
1375 ई. से 1700 ई.
आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने भक्ति काल का समय 1375 ई. से 1700 ई. माना है।
1050 ई. से 1375 ई.
1400 ई. से 1900 ई.
1380 ई. से 1857 ई.
14. निम्नलिखित में से कौन-सा कहानीकार प्रेमचंद-युग का नहीं है?
चंडीप्रसाद ‘हृदयेश’
राजा राधिकारमण प्रसाद सिंह
निर्मल वर्मा
निर्मल वर्मा’ नयी कहानी आंदोलन के कहानीकार है। नामवर सिंह इनकी ‘परिंदे’ को नयी कहानी की पहली कहानी मानते हैं।
जयशंकर प्रसाद
15. उच्चारण की दृष्टि से दंत्य व्यंजन है-
थ
उच्चारण की दृष्टि से दंत्य व्यंजन ‘थ’ है।
ठ
झ
घ
16. कुल कितनी शब्द-शक्तियाँ होती हैं?
4
3
कुल 3 शब्द-शक्तियाँ होती हैं- अविधा, लक्षणा और व्यंजना।
2
6
17. निम्नलिखित वर्णों में से कौन-से वर्ण का उच्चारण स्थल कंठ है-
प
ग
‘ग’ वर्ण का उच्चारण स्थल कंठ है।
श
ट
18. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार रीतिकाल की समय सीमा है-
1800-1900 ई.
1750-1850 ई.
1700-1900 ई.
आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार रीतिकाल की समय सीमा 1700-1900 ई. है।
1750-1900 ई.
19. निम्नलिखित में से एकांकी का चयन करें।
नहुष
रेल का विकट खेल
आत्मदान
आत्मदान एकांकी है।
मयंक मंजरी
20. हिंदी समीक्षा की एक प्रमुख प्रवृत्ति नहीं है-
पाठालोचन एवं पाठानुसंधान
प्राचीन दृष्टिकोण से सिद्धांत स्थापना
तुलनात्मक मूल्यांकन एवं निर्णय
रीतिकालीन लक्षण-ग्रंथों की परंपरा में काव्यांग विवेचन
‘रीतिकालीन लक्षण-ग्रंथों की परंपरा में काव्यांग विवेचन’ हिंदी समीक्षा की एक प्रमुख प्रवृत्ति नहीं है।
21. नरेश मेहता द्वारा रचित ‘संशय की एक रात’ का प्रकाशन वर्ष है-
1969 ई.
1926 ई.
1986 ई.
1962 ई.
नरेश मेहता द्वारा रचित ‘संशय की एक रात’ का प्रकाशन वर्ष 1962 ई. है।
22. भरतमुनि को किस समय का माना जाता है।
षष्ठी शती
तृतीय शती
चतुर्थ शती
द्वितीय शती
भरतमुनि को ‘द्वितीय शती’ का माना जाता है।
23. ‘जूठन’ किस रचनाकार की आत्मकथा है-
कंवल भारती
रामविलास शर्मा
मोहनदास नैमिशराय
ओमप्रकाश बाल्मीकि
‘जूठन’ ओमप्रकाश बाल्मीकि की आत्मकथा है।
24. ‘मनुष्यों की मुक्ति की तरह कविता की भी होती है’
सर्वप्रथम यह वाक्य कब प्रयोग किया गया?
कामायनी
पल्लव की भूमिका
परिमल की भूमिका
सर्वप्रथम यह वाक्य ‘परिमल की भूमिका’ में प्रयोग किया गया।
सरोज स्मृति की भूमिका
25. प्रयोगवादी कवियों को ‘नयी राहों के अन्वेषी’ किसने कहा है?
अज्ञेय
प्रयोगवादी कवियों को ‘नयी राहों के अन्वेषी’ अज्ञेय ने कहा है।
रामविलास शर्मा
मुक्तिबोध
भारतभूषण अग्रवाल
26. निम्नलिखित रचनाकार और उनकी रचनाओं में से असंगत युग्म का चयन करें-
राजकमल चौधरी- कंकावती
थूनिल- संसद से सड़क तक
अरुण कमल- अपनी केवल धार
उदय प्रकाश- पथ के गीत
उदय प्रकाश- पथ के गीत
27. प्रयोगवाद के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य नहीं है-
प्रयोगवादी कवि यथार्थवादी है।
प्रयोगवादी कवि भावुकता के स्थान पर ठोस बौद्धिकता को स्वीकार करते हैं।
प्रयोगवादी कवियों ने कविता में व्यापक जन-जीवन का अंकन किया है।
प्रयोगवाद के संदर्भ में असत्य कथन: प्रयोगवादी कवियों ने कविता में व्यापक जन-जीवन का अंकन किया है।
प्रयोगवादी काव्य-धारा में मूल प्रश्न विषय की महत्ता या लघुता का नहीं, उसे ईमानदारी के साथ जी कर व्यक्त करने का है।
28. ‘नीला चाँद’ उपन्यास को साहित्य अकादमी पुरस्कार कब मिला?
1996
1990
डॉ. शिवप्रसाद सिंह कृत ‘नीला चाँद’ उपन्यास को साहित्य अकादमी पुरस्कार 1990 ई. में मिला।
1988
1985
29. ‘साकेत’ में कितने सर्ग है?
15
10
12
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित ‘साकेत’ महाकाव्य में 12 सर्ग हैं।
11
30. ‘ननु शब्दार्थों काव्यम’ किस आचार्य का काव्य लक्षण है।
रुद्रट्ट
‘ननु शब्दार्थों काव्यम’ आचार्य रुद्रट्ट का काव्य लक्षण है।
राजशेखर
जयदेव
मम्मट
31. आदिकाल के रचनाकारों के सही काल क्रम का चयन करें।
गोरखनाथ-अमीर खुसरो-विद्यापति-सरहपा
अमीर खुसरो-विद्यापति-सरहपा-गोरखनाथ
सरहपा-अमीर खुसरो-विद्यापति-गोरखनाथ
आदिकाल के रचनाकारों का काल क्रम: सरहपा-अमीर खुसरो-विद्यापति-गोरखनाथ
विद्यापति-सरहपा-गोरखनाथ-अमीर खुसरो
32. समकालीन कविता के संदर्भ में कौन सा कथन उपयुक्त नहीं है:
जिसे कविता के माध्यम से जीवन के समकाल को पहचानने की कोशिश करनी है, उसे समकालीन कविता से जुड़ना होगा।
समकालीन कविता ने हमारा ध्यान उपेक्षित वर्ग की ओर मोड़ा है।
समकालीन कविता की भाषा विज्ञापनों की भाषा के निकट पहुँची भाषा है।
समकालीन कविता की भाषा विज्ञापनों की भाषा के निकट पहुँची भाषा है।
समकालीन कविता यथार्थ के आतंक और कलावाद के मोह से ही नहीं, साहित्यिक अराजकतावाद से भी मुक्त हुई है।
33. निम्नलिखित कौन-सी काव्य पंक्ति छायावादी काव्य-धारा से संबंधित नहीं है-
अमरता उसमें मनाती है मरण त्यौहार
यह सच है! बार-बार हार-हार मैं गया
गहन विस्तार / शिशिर की राका निशा की / शांति है निस्सार
उपरोक्त पंक्ति छायावादी काव्य-धारा से संबंधित नहीं है। यह अज्ञेय की ‘शिशिर की राका-निशा’ (1941) कविता की पंक्ति है।
गिरा हो जाती है सनयन, नयन करते नीरव भाषण
34. निम्नलिखित में से छायावादी काव्य की पहचान करें-
चाँद का मुंह टेढ़ा है
बात बोलेगी
भग्नदूत
पल्लव
सुमित्रानंदन पंत कृत ‘पल्लव’ (1928) छायावादी काव्य है।
35. ‘शरीर रूपी काव्य की आत्मा का नाम रीति है।’
उपरोक्त कथन किस आचार्य का है?
आचार्य वामन
उपरोक्त कथन ‘आचार्य वामन’ का है।
आचार्य मम्मट
आचार्य महिम भट्ट
आचार्य जयदेव
36. निम्नलिखित में से कौन सी रचना भवानी प्रसाद मिश्र द्वारा रचित नहीं है?
अंतर्गत
मृग और तृष्णा
‘मृग और तृष्णा’ हरिनारायण व्यास का प्रथम काव्य संग्रह है।
इदम् न मम्
चकित है दुख
37. द्विवेदी युगीन कविता के संदर्भ में निम्नलिखित कौन-सा कथन सत्य नहीं है-
द्विवेदी युगीन काव्य आदर्शवादी और नीतिपरक है।
द्विवेदी युग में काव्य के वर्ण्य-विषय का अद्भुत विस्तार हुआ।
द्विवेदी युग में प्रकृति भी स्वतंत्र रूप में काव्य का विषय बनी।
द्विवेदी युगीन कवियों का बल स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार पर था।
द्विवेदी युगीन कवियों का मुख्य बल स्वदेशी (भारतीय उत्पादों) को अपनाने और विदेशी (विशेषकर ब्रिटिश) वस्तुओं के बहिष्कार पर था।
38. ‘मेपल’ काव्यग्रंथ के रचनाकार है-
भारतभूषण अग्रवाल
गिरिजाकुमार माथुर
शमशेर बहादुर सिंह
प्रभाकर माचवे
‘मेपल’ काव्यग्रंथ के रचनाकार ‘प्रभाकर माचवे’ हैं।
39. प्राचीन भारतीय ग्रंथों में काव्य के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
संहिता
वाङ्मय
प्राचीन भारतीय ग्रंथों में काव्य के लिए ‘वाङ्मय’ शब्द का प्रयोग किया गया है।
नाट्य
पद्य
40. निम्नलिखित में से द्विवेदी युगीन काव्य की पहचान करें-
भारत भारती
‘भारत भारती’ द्विवेदी युगीन काव्य है।
कला और बूढ़ा चाँद
झरना
सप्तवर्णा
41. निम्नलिखित कथन किस विद्वान द्वारा कहा गया है-
“भारतीय आर्यों की तत्कालीन भाषा का थोड़ा-बहुत रूप अब केवल ऋग्वेद में देखने को मिलता है। ऋग्वेद की ऋचाओं की रचना भिन्न-भिन्न देश-कालों में हुई थी, किंतु उनका संपादन कदाचित् एक ही हाथ से एक ही काल में होने के कारण उस में भाषा का भेद अब अधिक नहीं पाया जाता।”
भोलानाथ तिवारी
धीरेंद्र वर्मा
उपरोक्त कथन ‘धीरेंद्र वर्मा’ का है।
रवींद्रनाथ श्रीवास्तव
कामताप्रसाद गुरु
42. ‘संदेशरासक’ किस काल की रचना है?
भक्तिकाल
आधुनिककाल
रीतिकाल
आदिकाल
अब्दुल रहमान कृत ‘संदेशरासक’ (11वीं-12वीं शताब्दी) आदिकाल की रचना है।
43. नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषण युक्त सही वाक्य का चयन कीजिए-
यह कहानी मैंने लिखी है।
कार्तिक और राहुल दो बड़े भाई हैं।
विशेषण युक्त वाक्य: कार्तिक और राहुल दो बड़े भाई हैं।
तुम बाजार जा रहे हो तो मिठाई भी ले आना।
दिवाली के अवसर पर बाजार सजे हुए थे।
44. देवनागरी भाषा के सुधार हेतु 1935 ई. में ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’ द्वारा किस समिति का गठन किया गया?
नागरी लिपि सुधार समिति
देवनागरी भाषा के सुधार हेतु 1935 ई. में ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’ द्वारा ‘नागरी लिपि सुधार समिति’ का गठन किया गया था।
नागरी लिपि विकास उपसमिति
नागरी लिपि विकास समिति
नागरी लिपि सुधार उपसमिति
45. ‘खड़ी बोली का आन्दोलन’ नामक रचना किसकी है?
प्रतापनारायण मिश्र
बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
भारतेंदु हरिश्चंद
अयोध्या प्रसाद खत्री
‘खड़ी बोली का आन्दोलन’ नामक रचना ‘अयोध्या प्रसाद खत्री’ की है।
46. भारोपीय भाषा-परिवार के अंतर्गत किस भाषा की गणना नहीं की जाती है-
इटालिक
आस्ट्रिक
भारोपीय भाषा-परिवार के अंतर्गत ‘आस्ट्रिक’ भाषा की गणना नहीं की जाती है।
जर्मन
ग्रीक
47. उपयुक्त विशेषण का प्रयोग करते हुए वाक्य पूर्ण करें।
महाभारत एक ………….. ग्रंथ है।
महान
महाभारत एक ‘महान’ ग्रंथ है।
ज्ञानी
पल्लवित
शैव
48. रेखांकित शब्द (अभ्युदय) का सही पर्याय अंकित कीजिए।
एकता की भावना में राष्ट्रीय चरित्र का ‘अभ्युदय’ होता है।
तिरोभाव
अदर्शन
प्रादुर्भाव
अभ्युदय का पर्याय ‘प्रादुर्भाव’ है।
अदृश्य
49. उचित कारक युग्म का प्रयोग कर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
शिकारी ……. पक्षी ……. पकड़ा।
का – की
ने – को
शिकारी ‘ने’ पक्षी ‘को’ पकड़ा।
ने – से
में – पर
50. सूरदास की रचना ‘साहित्य लहरी’ किस विषय में है?
लीलाज्ञान
कृष्ण की बाल लीलाएँ
संसार को होली का रूपक बनाना
अलंकार और नायिका भेद
सूरदास की रचना साहित्य लहरी ‘अलंकार और नायिका भेद’ से संबंधित है।
51. प्रगतिवाद के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है-
प्रगतिवादी काव्य-भाषा छायावाद से मुक्त नहीं हो सकी
प्रगतिवाद का संबंध गाँधीवादी दर्शन से है
शिवमंगलसिंह सुमन प्रगतिवादी काव्य-धारा के महत्त्वपूर्ण कवि हैं
प्रगतिवाद के संदर्भ में यह कथन सत्य है।
‘फूल नहीं रंग बोलते हैं’ प्रयोगवादी कवि का काव्य-संग्रह है
52. सन् 2021 में साहित्य अकादमी से पुरस्कृत हिंदी नाटक है-
कितनी कैदें
रंगनाथ की वापसी
जो राम रचि राखा
सम्राट अशोक
सन् 2021 में साहित्य अकादमी से पुरस्कृत हिंदी नाटक ‘सम्राट अशोक’ (दया प्रकाश सिन्हा) है।
53. ‘कुंभ’ का अनेकार्थक शब्द है-
कूट
केश
हाथी का मस्तक
‘कुंभ’ का अनेकार्थक शब्द ‘हाथी का मस्तक’ है।
हाथ
54. ‘वह कुल्हाड़ी ………… वृक्ष काटता है।’
उपर्युक्त रिक्त स्थान में उचित कारक का प्रयोग कीजिए-
के
का
से
वह कुल्हाड़ी ‘से’ वृक्ष काटता है।
पर
55. हिंदी भाषा के विकास को कितने भागों में बाँटा जाता है?
चार
पाँच
हिंदी भाषा के विकास को ‘पाँच’ भागों में बाँटा जाता है।
दो
तीन
56. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम संबंधी अशुद्धि है-
मैंने अपना पाठ पढ़ लिया है।
मेरे को कुछ भी याद नहीं या रहा है।
इस वाक्य में सर्वनाम संबंधी अशुद्धि है।
तुम्हें ध्यान से पढ़ना होगा।
में अपना कार्य कर रहा हूँ।
57. कामदेव को भगवान शंकर ने भस्म कर दिया।
उपर्युक्त वाक्य में ‘कामदेव’ शब्द का पर्यायवाची शब्द पहचानें।
अधीर
अनंग
‘कामदेव’ का पर्यायवाची शब्द ‘अनंग’ है।
अरविंद
देवांगना
58. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प देवनागरी लिपि के सन्दर्भ में असत्य है?
यह आक्षरिक है।
इसका वर्णक्रम वैज्ञानिक है।
इसका संबंध प्रशांत महासागरीय भूखंड से है।
देवनागरी लिपि के संदर्भ में यह कथन असत्य है। देवनागरी लिपि का संबंध भारतीय उपमहाद्वीप से है।
यह ध्वनि प्रधान है।
59. उचित कारक का प्रयोग करते हुए रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
बन्दर पेड़ ……… बैठा है।
में
को
से
पर
बन्दर पेड़ ‘पर’ बैठा है।
60. देवनागरी लिपि का विकास किन लिपियों से हुआ-
शारदा लिपि-नागरी लिपि
ब्राह्मी लिपि-कलिंग लिपि
गुप्त लिपि-कुटिल लिपि
देवनागरी लिपि का विकास ‘गुप्त लिपि-कुटिल लिपि’ से हुआ है।
नंदि नागरी लिपि-गुप्त लिपि
61. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संघ की राजभाषा के रूप में हिंदी के विकास के लिए निदेश (निर्देश) हैं-
अनुच्छेद 348 में
अनुच्छेद 349 में
अनुच्छेद 350 में
अनुच्छेद 351 में
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 में संघ की राजभाषा के रूप में हिंदी के विकास के लिए निदेश हैं।
62. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य के किस अंश में त्रुटि है, पहचानें-
उसमान कवि की ‘चितरावली’ का कथानक कल्पना मिश्रित है।
कथानक कल्पना
उसमान कवि की
‘चितरावली’ का
सही वाक्य: उसमान कवि की ‘चित्रावली’ का कथानक कल्पना मिश्रित है।
मिश्रित है।
63. ‘नीलिमा पुष्पा ……… बिना नहीं रह सकती।’
उपर्युक्त रिक्त स्थान में उचित कारक का प्रयोग कीजिए-
का
की
के लिए
के
नीलिमा पुष्पा ‘के’ बिना नहीं रह सकती।
64. ‘तरिणी’ जल में तैर रही है।
वाक्य का रेखांकित शब्द (तरिणी) किसका पर्यायवाची है?
युवती
नौका
तरिणी शब्द ‘नौका’ का पर्यायवाची है।
दीपमाला
मछली
65. ‘वाक् + ईश’ का सही संधि संयोजन क्या है?
वागीश
‘वाक् + ईश’ का संधि संयोजन ‘वागीश’ है। इसमें व्यंजन संधि है।
वाकीश
वाकिश
वाक्ईशी
66. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मानक हिंदी के संबंध में सही नहीं है-
मानक हिंदी ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा देने में सक्षम नहीं है।
मानक हिंदी के संबंध में यह असत्य कथन है। जबकि मानक हिंदी ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा देने में सक्षम है।
मानक हिंदी ने अपने विकास क्रम में संस्कृत के साथ-साथ अंग्रेजी, उर्दू, फ़ारसी, अरबी, पुर्तगाली, फ्रांसिसी आदि अनेक भाषाओं के हजारों शब्दों को आत्मसात कर लिया है।
मानक हिंदी सृजनात्मक साहित्य की भाषा के रूप में विकसित हुई है।
मानक हिंदी सामाजिक, सांस्कृतिक सम्प्रेषण का माध्यम है।
67. उचित कारक का प्रयोग करते हुए वाक्य पूर्ण करें-
तालाब ………… सुन्दर कमल खिला है।
से
को
का
में
रिक्त स्थान पर ‘में’ कारक प्रयुक्त होगा- तालाब ‘में’ सुंदर कमल खिला है।
68. देवनागरी लिपि में सर्वप्रथम किसने पंचमाक्षर के स्थान पर अनुस्वार के प्रयोग का प्रस्ताव रखा?
डॉ. गोरखप्रसाद
काका कालेलकर
श्यामसुंदर दास
देवनागरी लिपि में सर्वप्रथम ‘श्यामसुंदर दास’ ने पंचमाक्षर के स्थान पर अनुस्वार के प्रयोग का प्रस्ताव रखा था।
सावरकर बंधु
69. हिंदी भाषा का वह रूप जो आदर्श, शुद्ध, सर्वस्वीकृत, परिनिष्ठित, प्रतिष्ठित और सर्वमान्य हो क्या कहलाता है-
वैज्ञानिक हिंदी
व्यावसायिक हिंदी
तकनीकी हिंदी
मानक हिंदी
हिंदी भाषा का वह रूप जो आदर्श, शुद्ध, सर्वस्वीकृत, परिनिष्ठित, प्रतिष्ठित और सर्वमान्य हो ‘मानक हिंदी’ कहलाता है।
70. निम्नलिखित दिए गए वाक्यों में से सकर्मक क्रिया युक्त सही वाक्य का चयन कीजिए-
पानी बरस रहा है।
माली पौधों को पानी दे रहा है।
सकर्मक क्रिया युक्त वाक्य: माली पौधों को पानी दे रहा है।
शिशु सो रहा है।
बच्चा जोर से रोया।
71. निम्नलिखित वाक्य में चिन्हित शब्द (कली) का पर्यायवाची शब्द पहचानें।
गुलाब की ‘कली’ बहुत सुंदर लग रही है।
जलज
मुकुल
कली का पर्यायवाची शब्द ‘मुकुल’ है।
पुष्प
भ्रमर
72. ‘दीक्षांत’ का सही संधि-विच्छेद है-
दीक्षा + आंत
दीक्ष् + आंत
दीक्ष + अंत
दीक्षा + अंत
‘दीक्षांत’ का संधि-विच्छेद ‘दीक्षा + अंत’ है।
73. निम्नलिखित किन विकल्पों में विसर्ग-संधि युक्त शब्द हैं-
(a) निश्चय, (b) उल्लास, (c) मनोहर, (d) संयोग
(a) और (c)
विसर्ग-संधि युक्त शब्द (a) निश्चय और (c) मनोहर है।
सिर्फ (b)
सिर्फ (a)
(b) और (d)
74. निम्नलिखित में से कौन सा अलंकार शब्दालंकार नहीं है-
अतिशयोक्ति अलंकार
अतिशयोक्ति अलंकार, अर्थालंकार का भेद है।
अनुप्रास अलंकार
यमक अलंकार
श्लेष अलंकार
75. ‘वह साइकिल ……… विद्यालय जाता है।’
उपर्युक्त रिक्त स्थान में उचित कारक का प्रयोग कीजिए-
से
वह साइकिल ‘से’ विद्यालय जाता है।
के लिए
में
पर
76. वर्तनी की दृष्टि से दिए गए वाक्य के किस अंश में त्रुटि है, पहचानें-
शुक्ल जी के अनुसार पद्मावत जायसी की अक्षय र्किति का आधार है।
जायसी की अक्षय
र्किति का आधार है
त्रुटिपूर्ण अंश: र्किति का आधार है
अनुसार पद्मावत
शुक्ल जी के
77. ‘दिन’ के पर्याय से दिए गए वाक्य के रिक्त स्थान को पूर्ण करें-
……… के समय घाम तेज होती है।
विभव
स्वाप
वासर
‘वासर’ के समय घाम तेज होती है।
प्रतीर
78. “संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी, संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।”, यह भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अंतर्निहित है-
अनुच्छेद 344 में
अनुच्छेद 343 में
उपर्युक्त कथन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 में अंतर्निहित है।
अनुच्छेद 120 में
अनुच्छेद 210 में
79. हिंदी भाषा का परिवार कौन-सा है?
बास्क
द्रविड़
सामी हामी
भारोपीय
हिंदी भाषा का परिवार ‘भारोपीय’ है।
80. निम्न मुहावरे का सही अर्थ पहचाने।
नजर बंद करना
जेल में रखना
नजर बंद करना मुहावरे का अर्थ ‘जेल में रखना’ है।
जादू-टोना करना
घर में रहना
नजर लगाना
Comprehension:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नो के लिए सही विकल्प चुनकर लिखें-
हरियाणा के पुरातत्व विभाग द्वारा किए गए अब तक के शोध और खुदाई के अनुसार लगभग 5500 हेक्टेयर में फैली यह राजधानी ईसा से लगभग 3300 वर्ष पूर्व मौजूद थी। इन प्रमाणों के आधार पर यह तो तय हो ही गया है कि राखीगढ़ी की स्थापना उससे भी सैकड़ों वर्ष पूर्व हो चुकी थी। अब तक यही माना जाता रहा है कि इस समय पाकिस्तान में स्थित हड़प्पा और मोहनजोदड़ो ही सिंधुकालीन सभ्यता के मुख्य नगर थे। राखीगढ़ी गाँव में खुदाई और शोध का काम रुक-रुककर चल रहा है। हिसार का यह गाँव दिल्ली से मात्र एक सौ पचास किलोमीटर की दूरी पर है। पहली बार यहाँ 1963 में खुदाई हुई थी और तब इसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा नगर माना गया। उस समय के शोधार्थियों ने सप्रमाण घोषणाएँ की थीं कि यहाँ दबा नगर, कभी मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से भी बड़ा रहा होगा। अब सभी शोध विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि राखीगढ़ी, भारत-पाकिस्तान और अफगानिस्तान का आकार और आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ा शहर था। प्राप्त विवरणों के अनुसार समुचित रूप से नियोजित इस शहर की सभी सड़कें 1.92 मीटर चौड़ी थीं। यह चौड़ाई कालीबंगा की सड़कों से भी ज़्यादा है। एक ऐसा बर्तन भी मिला है, जो सोने और चाँदी की परतों से ढका है। इसी स्थल पर एक ‘फाउंड्री’ के भी चिह्न मिले हैं, जहाँ संभवतः सोना ढाला जाता होगा। इसके अलावा टैराकोटा से बनी असंख्य प्रतिमाएँ, ताँबे के बर्तन और एक भट्टी के अवशेष भी मिले हैं। मई 2012 में ‘ग्लोबल हैरिटेज फंड’ ने इसे एशिया के दस ऐसे विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया है, जिनके नष्ट हो जाने का खतरा है। राखीगढ़ी का पुरातात्विक महत्व विशिष्ट है। इस समय यह क्षेत्र पूरे विश्व के पुरातत्व विशेषज्ञों की दिलचस्पी और जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। यहाँ बहुत से काम बकाया हैं, जो अवशेष मिले हैं, उनका समुचित अध्ययन अभी शेष है। उत्खनन का काम अब भी अधूरा है।
81. राखीगढ़ी की चौड़ी सड़कों से स्पष्ट होता है कि यहाँ-
यातायात के साधन थे
एक बैलगाड़ी थी
अधिक आबादी थी
राखीगढ़ी की चौड़ी सड़कों से स्पष्ट होता है कि यहाँ ‘अधिक आबादी थी’।
शहर नियोजित था
82. राखीगढ़ी को एशिया के ‘विरासत स्थलों में स्थान मिला, क्योंकि-
यह सबसे विकसित सभ्यता है।
इतिहास में इसका नाम सर्वोपरि है
इसके नष्ट हो जाने का खतरा है
राखीगढ़ी को एशिया के ‘विरासत स्थलों में स्थान मिला, क्योंकि ‘इसके नष्ट हो जाने का खतरा है’।
यहाँ विकास की तीन परतें मिली हैं
83. पुरातत्व विशेषज्ञ राखीगढ़ी में विशेष रुचि ले रहे हैं, क्योंकि-
इसका समुचित अध्ययन शेष है
राखीगढ़ी का पुरातात्विक महत्व विशिष्ट है
यह काफी प्राचीन और बड़ी सभ्यता हो सकती है
पुरातत्व विशेषज्ञ राखीगढ़ी में विशेष रुचि ले रहे हैं, क्योंकि ‘यह काफी प्राचीन और बड़ी सभ्यता हो सकती है’।
इसके बारे में अभी-अभी पता लगा है
84. राखीगढ़ी वर्तमान में किस प्रांत का हिस्सा है?
पंजाब
हरियाणा
राखीगढ़ी वर्तमान में ‘हरियाणा’ प्रांत का हिस्सा है।
दिल्ली
गोवा
85. किसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा नगर माना गया है?
हरप्पा
राखीगढ़ी
राखीगढ़ी को सिंधु-सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा नगर माना गया है।
इराक
हिन्दुकुश
Comprehension:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें।
स्त्रियाँ जीवन की धडकन को ऊर्जावान स्वर देकर गाती हैं। यह क्रिया लोक मानस को सीधे-सीधे त्रेता के जनक से जोड़ती है। दुष्काल पड़ने पर उन्होंने भी सपत्नीक हल चलाया था। सीता की प्राप्ति के साथ ही जलवर्षण हुआ था। फिर कभी जनक के राज में अकाल नहीं पड़ा। एक बात उभरकर आती है, वह यह कि हमारे यहाँ प्रजापालक राजा भी जीवन पर गहराते संकट के समय कर्म में प्रवृत्त होने से नहीं हिचकिचाता। कर्म ने तो भाग्य तक बदले हैं। खाकपति को लाखपति बना दिया है। ऐसे ही दुर्दिनों में गाँव की सारी स्त्रियाँ खेतों में इस कर्म-भावना से आकर पुरुष कर्म करती हैं कि अवसर आने पर वह भी पुरुष की ही भाँति जीवन पथ में संकल्प-शक्ति बनकर खड़ी हो सकती हैं। दूसरे वे बादलों के पुरुषत्व के सामने भी चुनौती बनकर खड़ी होती हैं। जब नारियाँ चूल्हे-चौके से निपटकर हल, बख्खर और कोलपा चलाने लगे, तब तो निसेड़ा बादल पसीजेगा और सहस्र बूँदों में धरती की देह में फसलों में फुरफुरी पैदा करेगा। युग-युग का सत्य अनेक स्तरों पर बूँदों की अर्थवत्ता में अभिव्यक्त होता रहा है।
86. उपरोक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक चुनें।
बाढ़ और जीवन
शहर की स्त्रियाँ
देश और काल
गाँव की स्त्रियाँ और उनका महत्व
उपरोक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक ‘गाँव की स्त्रियाँ और उनका महत्व’ है।
87. उपरोक्त गद्यांश के आधार पर रिक्त स्थान की पूर्ति करें।
……… ने तो भाग्य तक बदले हैं।
भ्रम
कर्म
‘कर्म’ ने तो भाग्य तक बदले हैं।
धर्म
शर्म
88. दुष्काल पड़ने पर किसने सपत्नीक हल चलाया था।
राजा राम
भरत
लक्ष्मण
राजा जनक
दुष्काल पड़ने पर ‘राजा जनक’ ने सपत्नीक हल चलाया था।
89. निम्नलिखित विकल्पों में से दुष्काल शब्द का उचित शब्दार्थ बताएं।
बीता हुआ समय
अच्छा समय
आने वाला समय
बुरा समय
दुष्काल शब्द का उचित शब्दार्थ ‘बुरा समय’ है।
90. निम्नलिखित विकल्पों में से कौनसा विकल्प ऊर्जावान शब्द का विलोम शब्द है?
ज्ञानपीठ पुरस्कार
gyanpeeth award भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं...