DSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 (28 September, Shift 2)

0
3
dsssb tgt hindi question paper
DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

DSSSB TGT Hindi परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से प्रैक्टिस करना चाहते हैं? इस पोस्ट में हम DSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 (28 September, Shift 2) को क्विज़ फॉर्मेट में लेकर आए हैं। इससे आपको पेपर के कठिनाई स्तर, पूछे जाने वाले टॉपिक्स और प्रश्नों की वास्तविकता का अंदाजा मिलेगा।

यह ऑनलाइन क्विज़ आपकी कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, स्पीड और एक्यूरेसी तीनों पर काम करेगा और आपको रियल एग्जाम जैसा अनुभव देगा। क्विज पूरा हल करने के बाद अपना स्कोर और अनुभव कमेंट में जरूर शेयर करें, ताकि आप अपनी तैयारी का ईमानदार मूल्यांकन कर सकें।

1. फोर्ट विलियम कॉलेज के प्राध्यापक थे:
[A] इंशा अल्ला खाँ
[B] शिवप्रसाद सिंह
[C] सदासुख लाल
[D] सदल मिश्र
उत्तर देखें-
[D] सदल मिश्र और लालूलाल फोर्ट विलियम कॉलेज में भाषा मुंशी थे। जॉन गिलक्राइष्ट भी इसी कॉलेज से जुड़े हुए थे। इसकी स्थापना 10 जुलाई, 1800 ई. में तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड वेलेजली ने की थी।
2. ‘रानी केतकी की कहानी’ के लेखक थे:
[A] इंशा अल्ला खाँ
[B] शिवप्रसाद सिंह
[C] प्रेमचंद
[D] देवकीनन्दन खत्री
उत्तर देखें-
[A] ‘रानी केतकी की कहानी’ के लेखक ‘इंशा अल्ला खाँ’ थे। श्यामसुंदर दास इसे हिंदी की पहली कहानी मानते हैं।
3. ‘नासिकेतोपाख्यान’ किसकी रचना है?
[A] लल्लू लाल
[B] सदासुख लाल
[C] लक्ष्मण सिंह
[D] सदल मिश्र
उत्तर देखें-
[D] ‘नासिकेतोपाख्यान’ (1803 ई.) सदल मिश्र की रचना है। वहीं लल्लू लाल ने प्रेमसागर और सदासुख लाल ने सुखसगर की रचना किया। लक्ष्मण सिंह ने प्रजाहितैषी नामक पत्र निकाला था।
4. ‘उदन्त मार्तंड’ नामक हिन्दी पत्र किसने निकाला?
[A] राजा राममोहन राय
[B] राजा लक्षमण सिंह
[C] पं. जुगुल किशोर
[D] राममोहन राय
उत्तर देखें-
[C] ‘उदन्त मार्तंड’ नामक हिन्दी पत्र पं. जुगुल किशोर शुक्ल ने निकाला था। यह हिंदी का पहला समाचार पत्र था। यह 30 मई, 1972 ई. में कलकत्ता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था। वहीं-
राजा राममोहन राय ने कलकत्ता से बंगदूत (1829 ई.) साप्ताहिक पत्र और राजा लक्षमण सिंह ने आगरा से प्रजाहितैषी (1855 ई.) पत्र निकाला था।
5. ‘प्रजा हितैषी’ नामक पत्र कौन निकालता था?
[A] राजा शिवप्रसाद सिंह
[B] राजा राममोहन राय
[C] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[D] राजा लक्ष्मण सिंह
उत्तर देखें-
[D] ‘प्रजा हितैषी’ (1855 ई.) नामक पत्र राजा लक्ष्मण सिंह ने आगरा से निकाला था। वहीं-
बनारस अखबार (1845 ई.)- राजा शिवप्रसाद सिंह (बनारस), बंगदूत (1829 ई.)- राजा राममोहन राय (कलकत्ता), बालबोधनी (1874 ई.)- भारतेन्दु हरिश्चंद्र (बनारस) ने पत्र निकालना।
6. ‘आनंद कादंबिनी’ पत्र के संपादक थे:
[A] बालकृष्ण भट्ट
[B] बदरीनारायण चौधरी
[C] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[D] प्रतापनारायण मिश्र
उत्तर देखें-
[B] मिर्जापुर से प्रकाशित ‘आनंद कादंबिनी’ (1881 ई.) पत्र के संपादक बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’ थे। वहीं-
कविवचन सुधा (1868 ई.) पत्र को भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने बनारस से, ब्राह्मण (1883 ई.) पत्र को प्रतापनारायण मिश्र ने कानपुर से और हिंदी प्रदीप (1884 ई.) पत्र को बालकृष्ण भट्ट ने प्रयाग से संपादन किया था।
7. ‘परीक्षा गुरु’ उपन्यास कब प्रकाशित हुआ था?
[A] 1872 ई.
[B] 1877 ई.
[C] 1882 ई.
[D] 1887 ई.
उत्तर देखें-
[C] लाला श्रीनिवासदास का उपन्यास ‘परीक्षा गुरु’ 1882 ई. में प्रकाशित हुआ था। इसे हिंदी का प्रथम उपन्यास माना जाता है। प्रह्लाद चरित, रणधीर प्रेममोहनी तथा संयोगिता स्वयंवर आदि इनके अन्य उपन्यास हैं।
8. ‘निस्सहाय हिन्दू’ उपन्यास के लेखक थे:
[A] राधाकृष्ण दास
[B] लाला श्रीनिवास दास
[C] बालकृष्ण भट्ट
[D] जगमोहन सिंह
उत्तर देखें-
[A] ‘निस्सहाय हिन्दू’ (1890 ई.) उपन्यास के लेखक राधाकृष्ण दास हैं।
9. निम्न में से कौन सा प्रेमचंद का उपन्यास नहीं है?
[A] निर्मला
[B] गबन
[C] देहाती दुनिया
[D] सेवासदन
उत्तर देखें-
[C] देहाती दुनिया (1926 ई.) उपन्यास शिवपूजन सहाय का है।
10. निम्न में कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] अमृत और विष – अमृतलाल नागर
[B] चित्रलेखा – भगवती चरण वर्मा
[C] वैशाली की नगरवधू – चतुरसेन शास्त्री
[D] बाणभट्ट की आत्मकथा – राहुल सांकृत्यायन
उत्तर देखें-
[D] ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ के लेखक हजारीप्रसाद द्विवेदी हैं। यह एक ऐतिहासिक उपन्यास है। चारु चंद्रलेख, पुननर्वा, अनामदास का पोथा आदि इनके अन्य उपन्यास है।
11. कौन सा उपन्यास अज्ञेय का नहीं है?
[A] अजय की डायरी
[B] शेखर एक जीवनी
[C] नदी के द्वीप
[D] अपने-अपने अजनबी
उत्तर देखें-
[A] अजय की डायरी उपन्यास के लेखक डॉ. देवराज हैं। पथ की खोज, बाहर भीतर आदि इनके अन्य उपन्यास हैं।
12. निम्न में कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] गुनाहों के देवता – धर्मवीर भारती
[B] उसका बचपन- मन्नू भण्डारी
[C] सारा आकाश – राजेंद्र यादव
[D] कितने पाकिस्तान – कमलेश्वर
उत्तर देखें-
[B] उसका बचपन उपन्यास के लेखक कृष्ण बलदेव वैद्य हैं।
13. ‘इन्दुमती’ कहानी के लेखक कौन थे?
[A] भगवान दास
[B] गिरिजा दत्त वाजपेयी
[C] किशोरीलाल गोस्वामी
[D] राधाचरण गोस्वामी
उत्तर देखें-
[C] ‘इन्दुमती’ कहानी के लेखक किशोरीलाल गोस्वामी हैं।
14. ‘सचेतन कहानी’ के पुरोधा हैं:
[A] राजेंद्र यादव
[B] कमलेश्वर
[C] गंगाप्रसाद विमल
[D] महीप सिंह
उत्तर देखें-
[D] ‘सचेतन कहानी’ के पुरोधा महीप सिंह हैं। 1964 ई. में ‘आधार’ पत्रिका में सचेतन कहानी विशेषांक प्रकाशित हुआ था। वहीं-
कमलेश्वर ‘समांतर कहानी’ (1972 ई.) और गंगाप्रसाद विमल ‘अकहानी’ (1960 ई.) का प्रवर्तन किया।
15. निम्न में कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] बादलों के घेरे – उषा प्रियंवदा
[B] यही सच है – मन्नू भण्डारी
[C] जगदंबा बाबू गाँव आ रहे हैं- चित्रा मुद्गल
[D] डेफोडिल जल रहे हैं – मृदुला गर्ग
उत्तर देखें-
[A] ‘बादलों के घेरे’ कृष्णा सोबती की कहानी संग्रह हैं। मित्रों मरजानी, यारों के यार, तिन पहाड़, ऐ लड़की आदि इनकी अन्य कहानियाँ हैं।
16. ‘नहुष’ नाटक के रचनाकार हैं-
[A] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[B] गोपाल चंद्र
[C] श्रीनिवास दास
[D] जयशंकर प्रसाद
उत्तर देखें-
[B] ‘नहुष’ (1859 ई.) नाटक के रचनाकार गोपाल चंद्र (गिरिधर दास) हैं, भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने इसे हिंदी का प्रथम नाटक मानते हैं।
17. भारतेन्दु द्वारा रचित मौलिक नाटक कौन सा है?
[A] विद्या सुंदर
[B] मुद्रा राक्षस
[C] भारत दुर्दशा
[D] भारत जननी
उत्तर देखें-
[C] भारतेन्दु द्वारा रचित मौलिक नाटक ‘भारत दुर्दशा’ है। वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति, सत्य हरिश्चंद्र, विषस्य विषमौषधम्, नीलदेवी, अंधेर नगरी आदि इनके अन्य मौलिक नाटक हैं।
18. निम्न में से कौन सा नाटक मोहन राकेश का नहीं है?
[A] हानूश
[B] आषाढ़ का एक दिन
[C] लहरों के राजहंस
[D] आधे-अधूरे
उत्तर देखें-
[A] हानूश नाटक भीष्म साहनी का है। हानुष, कबिरा खड़ा बाजार में, माधवी, मुआवजे, रंग दे बसंती चोला, आलमगीर आदि इनके अन्य नाटक हैं।
19. निम्न में कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] सिंदूर की होली – लक्ष्मीनारायण मिश्र
[B] मादा कैक्टस – लक्ष्मीनारायण लाल
[C] कोणार्क – जगदीश चंद्र माथुर
[D] आठवाँ सर्ग – उदयशंकर भट्ट
उत्तर देखें-
[D] आठवाँ सर्ग सुरेन्द्र वर्मा का नाटक है।
20. ‘कारवाँ’ एकांकी के रचनाकार कौन हैं?
[A] जयशंकर प्रसाद
[B] रामकुमार वर्मा
[C] भुवनेश्वर प्रसाद
[D] गिरिजा कुमार माथुर
उत्तर देखें-
[C] ‘कारवाँ’ एकांकी के रचनाकार भुवनेश्वर प्रसाद हैं।
21. ‘भाषा की पूर्ण शक्ति का विकास निबंधों में ही सबसे अधिक संभव होता है।’ यह कथन किसका है?
[A] महवीर प्रसाद द्विवेदी
[B] रामचन्द्र शुक्ल
[C] नन्ददुलारे वाजपेयी
[D] हजारीप्रसाद दविवेदी
उत्तर देखें-
[B] निबंध के संदर्भ में यह कथन आचार्य ‘रामचन्द्र शुक्ल’ का है।
22. बेकन के निबंधों का हिन्दी अनुवाद ‘बेकन विचार रत्नावली’ नाम से किसने किया?
[A] महावीर प्रसाद द्विवेदी
[B] रामचन्द्र शुक्ल
[C] बालकृष्ण भट्ट
[D] बालमुकुन्द गुप्त
उत्तर देखें-
[A] बेकन के निबंधों का हिन्दी अनुवाद ‘बेकन विचार रत्नावली’ नाम से महावीर प्रसाद द्विवेदी ने किया है।
23. ‘अरे यायावर रहेगा याद’ किस विधा की रचना है?
[A] काव्य
[B] उपन्यास
[C] नाटक
[D] यात्रा-वृतांत
उत्तर देखें-
[D] ‘अरे यायावर रहेगा याद’ यात्रा-वृतांत विधा की रचना है।
24. ‘देश-विदेश’ किसका यात्रा-साहित्य है?
[A] राहुल सांकृत्यायन
[B] रामधारी सिंह दिनकर
[C] धर्मवीर भारती
[D] निर्मल वर्मा
उत्तर देखें-
[B] ‘देश-विदेश’ (1957 ई.) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का यात्रा-साहित्य है। मेरी यात्राएं (1970 ई.) भी इनका यात्रा साहित्य है।
25. ‘स्मृति की रेखाएँ’ किसकी रचना है?
[A] रामवृक्ष बेनीपुरी
[B] हरिवंश राय बच्चन
[C] महादेवी वर्मा
[D] रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर देखें-
[C] ‘स्मृति की रेखाएँ’ महादेवी वर्मा की रचना है। यह रेखाचित्र विधा की रचना है।
26. ‘हम हशमत’ संस्मरण किसके द्वारा रचित है?
[A] कृष्णा सोबती
[B] विष्णु प्रभाकर
[C] काशीनाथ सिंह
[D] दूधनाथ सिंह
उत्तर देखें-
[A] ‘हम हशमत’ संस्मरण कृष्णा सोबती के द्वारा रचित है।
27. बनारसी दास कृत ‘अर्द्धकथा’ है:
[A] उपन्यास
[B] कहानी
[C] आत्मकथा
[D] जीवनी
उत्तर देखें-
[C] बनारसी दास कृत ‘अर्द्धकथा’ (1641 ई.) एक आत्मकथा है। ब्रजभाषा में रचित इस आत्मकथा को हिंदी की पहली आत्मकथा माना जाता है।
28. ‘निराला की साहित्य साधना’ के लेखक हैं:
[A] मुक्तिबोध
[B] रामविलास शर्मा
[C] बच्चन सिंह
[D] नन्दकिशोर नवल
उत्तर देखें-
[B] ‘निराला की साहित्य साधना’ के लेखक रामविलास शर्मा हैं।
29. ‘ऋण जल धन जल’ रिपोर्ताज के लेखक कौन हैं?
[A] फणीश्वर नाथ रेणु
[B] विवेकी राय
[C] धर्मवीर भारती
[D] रांगेय राघव
उत्तर देखें-
[A] ‘ऋण जल धन जल’ रिपोर्ताज के लेखक फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ हैं। नेपाली क्रांति कथा, श्रुत-अश्रुत पूर्व, एकलव्य के नोट्स आदि इनके अन्य रिपोर्ताज हैं।
30. रामचन्द्र शुक्ल ने आदिकाल को क्या नाम दिया है?
[A] चारण काल
[B] सिद्ध सामंतकाल
[C] वीरकाल
[D] वीरगाथा काल
उत्तर देखें-
[D] रामचन्द्र शुक्ल ने आदिकाल को ‘वीरगाथा काल’ नाम दिया है। वहीं चारण काल- जार्ज ग्रियर्सन, सिद्ध सामंतकाल- राहुल सांकृत्यायन, वीरकाल विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने कहा है।
31. ‘गोरी सोवै सेज पर, मुख पर डारै केस’ पंक्ति किसके द्वारा रचित है?
[A] चन्द्रवरदायी
[B] जगनिक
[C] अमीर खुसरो
[D] विद्यापति
उत्तर देखें-
[C] उक्त पंक्ति अमीर खुसरो के द्वारा रचित है।
32. ‘खुमान रासो’ के रचयिता कौन हैं?
[A] जगनिक
[B] दलपति विजय
[C] नरपति नाल्ह
[D] श्रीधर
उत्तर देखें-
[B] ‘खुमान रासो’ के रचयिता दलपति विजय हैं।
33. हिन्दी काव्य में बारहमासा वर्णन सबसे पहले कहाँ मिलता है?
[A] पृथ्वीराज रासो
[B] परमाल रासो
[C] बीसलदेव रासो
[D] पद्मावत
उत्तर देखें-
[C] हिन्दी काव्य में बारहमासा वर्णन सबसे पहले नरपतिनाल्ह के ‘बीसलदेव रासो’ में मिलता है।
34. वल्लभाचार्य का संबंध किस संप्रदाय से था?
[A] पुष्टि संप्रदाय
[B] श्री संप्रदाय
[C] ब्रह्म संप्रदाय
[D] सनकादि संप्रदाय
उत्तर देखें-
[A] वल्लभाचार्य का संबंध ‘पुष्टि संप्रदाय’ से था। ये विष्णु स्वामी के शिष्य तथा शुद्धाद्वैतवाद के प्रवर्तक थे। वहीं-
श्री संप्रदाय- रामानुजाचार्य, ब्रह्म संप्रदाय- मध्वाचार्य और सनकादि संप्रदाय- निम्बार्काचार्य से संबंधित हैं।
35. ‘नामदेव’ का संबंध किस प्रान्त से था?
[A] उत्तर प्रदेश
[B] राजस्थान
[C] गुजरात
[D] महाराष्ट्र
उत्तर देखें-
[D] ‘नामदेव’ का संबंध महाराष्ट्र प्रान्त से था। इनकी रचना ‘अभंग’ मराठी भाषा में है। इनके संप्रदाय का नाम ‘बारकरी’ और गुरु का नाम ‘विसोवा खेचर’ था।
36. दादू दयाल की रचनाओं का सम्पादन ‘अंगवधू’ नाम से कसने किया?
[A] रैदास
[B] गुरुनानक
[C] रज्जब
[D] सुंदरदास
उत्तर देखें-
[C] दादू दयाल की रचनाओं का सम्पादन ‘अंगवधू’ नाम से ‘रज्जब’ ने किया था। सर्वप्रथम दादू दयाल की वाणियों का सम्पादन इनके दो शिष्य संतदास और जगन्नाथ दास ने ‘हरड़ेवाणी’ शीर्षक से किया था।
37. ‘चंदायन’ के रचयिता हैं:
[A] मुल्ला दाउद
[B] जायसी
[C] कुतुबन
[D] मंझन
उत्तर देखें-
[A] ‘चंदायन’ के रचयिता मुल्ला दाउद हैं। मुल्ला दाउद को सूफी काव्यधारा का प्रथम कवि तथा चंदायन को सूफी काव्यधारा का प्रथम काव्य माना जाता है।
38. जायसी की रचना नहीं है:
[A] पद्मावत
[B] अखरावट
[C] कन्हावत
[D] मृगावती
उत्तर देखें-
[D] मृगावती कुतुबन की रचना है।
39. कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] चित्रावली – उसमान
[B] मधुमालती – कुतुबन
[C] हंस जवाहिर – कासिम शाह
[D] इंद्रावती नूर – मुहम्मद
उत्तर देखें-
[B] मधुमालती मंझन की रचना है।
40. ‘कवितावली’ के ग्रंथकार कौन है?
[A] तुलसीदास
[B] सूरदास
[C] नन्ददास
[D] केशवदास
उत्तर देखें-
[A] ‘कवितावली’ के ग्रंथकार तुलसीदास हैं। यह ब्रजभाषा, कवित्त छंद में लिखा सात काण्डों का एक मुक्तक काव्य ग्रंथ है।
41. ‘संतन को कहा सीकरी सो काम।’ किसने कहा था?
[A] तुलसीदास
[B] सूरदास
[C] कुंभनदास
[D] भिखारीदास
उत्तर देखें-
[C] ‘संतन को कहा सीकरी सो काम।’ प्रथम अष्टछापी कवि कुंभनदास ने कहा था।
42. भक्तिकाल के किस कवि ने बरवै नायिका भेद लिखा है?
[A] रसखान
[B] रहीम
[C] कृष्णदास
[D] नन्ददास
उत्तर देखें-
[B] भक्तिकाल के कवि ‘रहीम’ ने ‘बरवै नायिका भेद’ लिखा है।
43. कौन सा कवि ‘अष्टछाप’ में शामिल नहीं है?
[A] सूरदास
[B] परमानन्ददास
[C] गोविंद स्वामी
[D] सुंदरदास
उत्तर देखें-
[D] सुंदरदास संत काव्यधारा के प्रमुख कवि हैं। ये संतों में सबसे अधिक शास्त्रज्ञ एवं सुशिक्षित थे।
44. ‘नरसी जी का मायारा’ किसकी रचना है?
[A] रसखान
[B] रहीम
[C] मीराबाई
[D] हरिदास
उत्तर देखें-
[C] ‘नरसी जी का मायारा’ मीराबाई की रचना है। गीत गोविंद की टीका, नरसी जी का मायरा, राग सोरठा, राग गोविंद आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
45. रीतिकालीन कवि चिंतामणि किसके भाई थे?
[A] केशवदास
[B] भूषण
[C] बिहारी
[D] घनानन्द
उत्तर देखें-
[B] रीतिकालीन कवि चिंतामणि कवि ‘भूषण’ के भाई थे। चिंतामणि, भूषण, मतिराम और जटाशंकर सहोदर भाई थे। इनका जन्म टिकवाँ, कानपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम रत्नाकर त्रिपाठी था।
46. ‘बतरस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाई’ पंक्ति के रचयिता हैं?
[A] केशवदास
[B] मतिराम
[C] पद्माकर
[D] बिहारी
उत्तर देखें-
[D] पंक्ति के रचयिता ‘बिहारी’ जी हैं।
47. कौन सी रचना भूषण की नहीं है?
[A] काव्य रसायन
[B] शिवा बावनी
[C] शिवराज भूषण
[D] छत्रसाल दशक
उत्तर देखें-
[A] ‘काव्य रसायन’ देव की रचना है। भाव विलास, भवानी विलास, रस विलास, सुजान विनोद, राग रत्नागर, अष्टयाम आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
48. ‘अमिय हलाहल मदभरे, सेत, स्याम रतनार’ पंक्ति के रचयिता कौन है?
[A] बिहारी
[B] रसलीन
[C] कुलपति मिश्र
[D] देव
उत्तर देखें-
[B] उक्त पंक्ति के रचयिता ‘रसलीन’ हैं।
49. कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] गंगालहरी – पद्माकर
[B] कवित्त रत्नाकर – सेनापति
[C] कोकसार – आलम
[D] गंगावतरण – रत्नाकर
उत्तर देखें-
[C] ‘कोकसार’ घनानंद की रचना है।
50. ‘पै धन विदेश चलि जात इहै अति ख्वारी।’ पंक्ति किसकी है?
[A] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[B] प्रताप नारायण मिश्र
[C] मैथिलीशरण गुप्त
[D] हरिऔध
उत्तर देखें-
[A] उक्ति पंक्ति ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र’ की है।
51. ‘एकांतवासी योगी’ किसकी रचना है?
[A] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[B] हरिऔध
[C] मैथिलीशरण गुप्त
[D] श्रीधर पाठक
उत्तर देखें-
[D] ‘एकांतवासी योगी’ श्रीधर पाठक की रचना है। यह गोल्डस्मिथ की रचना ‘हरमिट’ का अनुवाद है।
52. निम्न में से कौन सा काव्य ग्रंथ मैथिली शरण गुप्त द्वारा रचित नहीं है?
[A] साकेत
[B] यशोधरा
[C] वैदेही वनवास
[D] जयद्रथ वध
उत्तर देखें-
[C] ‘वैदेही वनवास’ हरिऔध की रचना है।
53. कौन सी रचना सुमित्रानन्दन पंत की नहीं है?
[A] पल्लव
[B] प्रेमपथिक
[C] गुंजन
[D] युगांत
उत्तर देखें-
[B] प्रेमपथिक जयशंकर प्रसाद की रचना है।
54. ‘बीती विभावरी जाग री!’ किसकी कविता है?
[A] पंत
[B] निराला
[C] महादेवी वर्मा
[D] जयशंकर प्रसाद
उत्तर देखें-
[D] ‘बीती विभावरी जाग री!’ जयशंकर प्रसाद की कविता है। जयशंकर प्रसाद की ‘झरना’ को छायावाद की प्रथम रचना माना जाता है।
55. कौन सी काव्य रचना महादेवी वर्मा की नहीं है?
[A] बेला
[B] नीरजा
[C] नीहार
[D] सांध्यगीत
उत्तर देखें-
[A] बेला सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की काव्य रचना है। अनामिका, परिमल, कुकुरमुत्ता, नए पत्ते आदि इनकी अन्य काव्य ग्रंथ हैं।
56. ‘हरी घास पर क्षण भर’ किसकी काव्य रचना है?
[A] मुक्तिबोध
[B] अज्ञेय
[C] नागार्जुन
[D] त्रिलोचन
उत्तर देखें-
[B] ‘हरी घास पर क्षण भर’ अज्ञेय की काव्य रचना है। अज्ञेय को ‘आँगन के पार द्वार’ पर साहित्य अकादेमी और ‘कितनी नावों में कितनी बार’ पर भारतीय ज्ञानपीठ (1978 ई.) पुरस्कार मिल था।
57. ‘हुंकार’ किसका काव्यसंग्रह है?
[A] मैथिलीशरण गुप्त
[B] नागार्जुन
[C] रामधारी सिंह दिनकर
[D] केदारनाथ अग्रवाल
उत्तर देखें-
[C] ‘हुंकार’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का काव्यसंग्रह है। रेणुका, रसवंती, द्वंद्व गीत, कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, उर्वसी, परशुराम की प्रतिज्ञा, आत्मा की आँखें, हारे के हरिनाम, इतिहास के आँसू आदि इनके अन्य काव्य ग्रंथ हैं।
58. ‘तारसप्तक’ के संपादक कौन थे?
[A] मुक्तिबोध
[B] अज्ञेय
[C] रामविलास शर्मा
[D] नेमिचंद्र जैन
उत्तर देखें-
[B] ‘तारसप्तक’ (1943 ई.) के संपादक अज्ञेय थे। इसमें सात कवियों की रचनाएं संकलित हैं, जिन्हें अज्ञेय ने ‘राहों का अन्वेषी’ कहा है।
59. ‘तीसरा सप्तक’ कब प्रकाशित हुआ?
[A] 1943 ई.
[B] 1951 ई.
[C] 1955 ई.
[D] 1959 ई.
उत्तर देखें-
[D] अज्ञेय के संपादन में ‘तीसरा सप्तक’ 1959 ई. में प्रकाशित हुआ था।
60. ‘सीढ़ियों पर धूप में’ किसका काव्य संग्रह है?
[A] सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
[B] रघुवीर सहाय
[C] धूमिल
[D] दुष्यंत कुमार
उत्तर देखें-
[B] ‘सीढ़ियों पर धूप में’ रघुवीर सहाय का काव्य संग्रह है। हँसो हँसो जल्दी हँसो, रास्ता इधर से है, लोग भूल गए हैं आदि इनके अन्य काव्य ग्रंथ हैं।
61. ‘संसद से सड़क तक’ काव्य संग्रह का रचयिता कौन है?
[A] नागार्जुन
[B] केदारनाथ अग्रवाल
[C] धूमिल
[D] त्रिलोचन
उत्तर देखें-
[C] ‘संसद से सड़क तक’ काव्य संग्रह का रचयिता ‘धूमिल’ हैं। कल सुनना मुझे और सुदामा पांडेय इनके अन्य काव्य संग्रह है। कल सुनना मुझे संग्रह पर 1979 ई. में साहित्य अकादेमी पुरस्कार भी मिला था।
62. विद्यापति कृत कीर्तिलता की भाषा है:
[A] संस्कृत
[B] मैथिली
[C] अपभ्रंश
[D] अवहट्ट
उत्तर देखें-
[D] विद्यापति कृत कीर्तिलता और कीर्तिपताका की भाषा ‘अवहट्ट’ है। कीर्तिलता में कीर्तिसिंह की वीरता और उदारता का वर्णन है। विद्यापति को कवि शेखर, अभिनव जयदेव, कवि कंठहार आदि उपाधियों से विभूषित किया गया है।
63. ‘अवधी’ हिन्दी की किस उपभाषा के अंतर्गत आती है?
[A] पूर्वी हिन्दी
[B] पश्चिमी हिन्दी
[C] राजस्थानी हिन्दी
[D] बिहारी हिन्दी
उत्तर देखें-
[A] अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी हिन्दी की पूर्वी हिन्दी उपभाषा के अंतर्गत आती है।
64. कौन सी बोली ‘राजस्थानी’ उपभाषा के अंतर्गत नहीं आती?
[A] मारवाडी
[B] मेवाती
[C] गढ़वाली
[D] मालवी
उत्तर देखें-
[C] गढ़वाली पहाड़ी उपभाषा के अंतर्गत आती है। वहीं ‘राजस्थानी’ उपभाषा के अंतर्गत मारवाडी, मेवाती, मालवी, जयपुरी आदि बोलियाँ आती हैं।
65. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है?
[A] ब्राह्मी लिपि
[B] खरोष्ठी लिपि
[C] सिंधुघाटी की लिपि
[D] फारसी लिपि
उत्तर देखें-
[A] देवनागरी लिपि का विकास ‘ब्राह्मी लिपि’ से हुआ है। ब्राह्मी की उत्तरी शैली से गुप्त लिपि, गुप्त से कुटिल लिपि, कुटिल से देवनागरी लिपि का विकास हुआ है।
66. देवनागरी लिपि के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?
[A] एक वर्ण से एक ही ध्वनि संकेतित होता है।
[B] देवनागरी की वर्णमाला का वर्णक्रम अवैज्ञानिक है।
[C] एक ध्वनि के लिए एक ही वर्ण है।
[D] देवनागरी का प्रत्येक अक्षर उच्चरित होता है।
उत्तर देखें-
[B] देवनागरी की वर्णमाला का वर्णक्रम अवैज्ञानिक है यह असत्य कथन है। जबकि देवनागरी की वर्णमाला का वर्णक्रम वैज्ञानिक और आक्षरिक है।
67. निम्न में कौन-सा वर्ण दंत्य है?
[A] ग
[B] ज
[C] न
[D] ड
उत्तर देखें-
[C] त वर्ग- त, थ, द, ध, न दंत्य वर्ण के अंतर्गत आते हैं।
68. निम्न में वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है:
[A] अनुकुल
[B] अनुकूल
[C] अनूकुल
[D] अनूकूल
उत्तर देखें-
[B] वर्तनी की दृष्टि से ‘अनुकूल’ शब्द शुद्ध है।
69. स्वर संधि कितने प्रकार की होती है?
[A] 3
[B] 4
[C] 5
[D] 6
उत्तर देखें-
[C] दो स्वरों के मेल से उत्पन्न विकार को स्वर संधि कहते हैं। स्वर संधि 5 प्रकार की होती है- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण् और अयादि।
70. ‘नौका’ का पर्यायवाची नहीं है:
[A] तरी
[B] तरिणी
[C] पतंग
[D] तटिनी
उत्तर देखें-
[D] तटिनी, सरिता, अपगा, निर्झरिणी, कुलंकषा, तरंगिणी आदि नदी के पर्यायवाची हैं।
71. ‘कृतज्ञ’ का विलोम है:
[A] कृतघ्न
[B] अज्ञ
[C] विज्ञ
[D] दुष्ट
उत्तर देखें-
[A] ‘कृतज्ञ’ का विलोम कृतघ्न है। वहीं- अंत का आदि, विज्ञ का अविज्ञ और दुष्ट का सज्जन विलोम शब्द है।
72. ‘अक्ष’ का अर्थ नहीं होता है:
[A] आँख
[B] पृथ्वी
[C] सर्प
[D] धुरी
उत्तर देखें-
[B] ‘अक्ष’ का अर्थ आँख, सर्प, धुरी है। वहीं पृथ्वी, भू, भूमि, वसुंधरा, धरती के पर्यायवाची है।
73. ‘चिर-चीर’ शब्द-युग्म का सही अर्थ क्या है?
[A] पुराना, वृक्ष
[B] वृक्ष, पुराना
[C] पुराना, कपड़ा
[D] कपड़ा, पुराना
उत्तर देखें-
[C] ‘चिर-चीर’ शब्द-युग्म का सही अर्थ ‘पुराना, कपड़ा’ होता है।
74. वह विकारी शब्द जिससे किसी विशेष वस्तु, भाव और जीव के नाम का बोध हो, क्या कहलाता है?
[A] संज्ञा
[B] सर्वनाम
[C] क्रिया
[D] विश्लेषण
उत्तर देखें-
[A] वह विकारी शब्द जिससे किसी विशेष वस्तु, भाव और जीव के नाम का बोध हो, संज्ञा कहलाता है; जैसे- सोना, बुढ़ापा, मनुष्य आदि। संज्ञा के पाँच प्रकार है- जातिवाचक, व्यक्तिवाचक, गुणवाचक, भाववाचक, द्रव्यवचक।
75. निम्न में कौन-सा शब्द अविकारी नहीं है?
[A] इधर
[B] किन्तु
[C] कब
[D] लंबा
उत्तर देखें-
[D] लंबा विकारी शब्द है।
विकारी शब्द- वे शब्द हैं जिनके रूप में लिंग, वचन, कारक आदि के कारण परिवर्तन होता हैं।
अविकारी शब्द- वे शब्द हैं जिनके रूप में लिंग, वचन, कारक और काल के कारण कोई बदलाव नहीं होता है। इन्हें अव्यय भी कहते हैं।
76. रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं?
[A] 2
[B] 3
[C] 4
[D] 5
उत्तर देखें-
[B] रचना के आधार पर वाक्य के 3 भेद होते हैं- सरल/साधारण वाक्य, मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य।
77. ‘तुम कहाँ रहते हो?’ कैसा वाक्य है?
[A] प्रश्नवाचक
[B] आज्ञावाचक
[C] संदेहवाचक
[D] इच्छावाचक
उत्तर देखें-
[A] उक्त वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य है। जिस वाक्य में किसी प्रकार का प्रश्न किए जाने का बोध हो, प्रश्नवाचक वाक्य कहलाते हैं।
78. उपमेय में उपमान की संभावना होने पर अलंकार क्या होगा?
[A] श्लेष
[B] यमक
[C] रूपक
[D] उत्प्रेक्षा
उत्तर देखें-
[D] उपमेय में उपमान की संभावना होने पर ‘उत्प्रेक्षा अलंकार’ होता है। उत्प्रेक्षा का अर्थ है किसी वस्तु को संभावित रूप से देखना। इसमें वाचक शब्द मानों, जानों आदि शब्द आते हैं।
79. निम्न में कौन सा अलंकार शब्दालंकार है?
[A] उपमा
[B] रूपक
[C] यमक
[D] अतिशयोक्ति
उत्तर देखें-
[C] यमक अलंकार शब्दालंकार है। शब्दालंकार के भेद- अनुप्रास, यमक, श्लेष, पुनरुक्ति और वक्रोक्ति।
80. ‘शफरी सी जल में, विहंगिनी सी व्योम में’ पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
[A] उपमा
[B] रूपक
[C] उत्प्रेक्षा
[D] श्लेष
उत्तर देखें-
[A] उक्त पंक्ति में उपमा अलंकार है। जहाँ एक वस्तु की समता दूसरी वस्तु से की जाय, वहाँ उपमा अलंकार होता है। इसमें वाचक शब्द- ज्यों, सम, सी, तुल्य, इत्यादि शब्द आते हैं।
81. मुख्यार्थ के बाधित होने पर जब उससे सम्बद्ध दूसरा अर्थ लिया जाता है तो शब्द-शक्ति क्या होती है?
[A] अभिधा
[B] लक्षणा
[C] व्यंजना
[D] आर्थी व्यंजना
उत्तर देखें-
[B] मुख्यार्थ के बाधित होने पर जब उससे सम्बद्ध दूसरा अर्थ लिया जाता है तो लक्षणा शब्द-शक्ति होती है।
82. ‘घड़ों पानी पड़ जाना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
[A] डूब जाना
[B] भीग जाना
[C] बहुत शर्मिंदा होना
[D] नहाना
उत्तर देखें-
[C] ‘घड़ों पानी पड़ जाना’ मुहावरे का सही अर्थ ‘बहुत शर्मिंदा होना’ है।
83. ‘घर का जोगी जोगड़ा आन गाँव का सिद्ध’ लोकोक्ति का सही अर्थ है-
[A] जोगी घर छोड़े बिना सिद्ध नहीं हो सकता।
[B] सिद्ध होने के लिए जोगी होना जरूरी है।
[C] अपने लोगों में आदर नहीं होता।
[D] अपने लोगों में जो आदर मिलता है, वह बाहर नहीं मिल सकता।
उत्तर देखें-
[C] ‘घर का जोगी जोगड़ा आन गाँव का सिद्ध’ लोकोक्ति का सही अर्थ ‘अपने लोगों में आदर नहीं होता।’ है।
84. संविधान में हिन्दी को राजभाषा के रूप में मान्यता कब मिली?
[A] 15 अगस्त 1947
[B] 26 जनवरी 1950
[C] 14 नवम्बर 1949
[D] 14 सितम्बर 1949
उत्तर देखें-
[D] संविधान में हिन्दी को राजभाषा के रूप में मान्यता 14 सितम्बर, 1949 ई. को मिल। इसीलिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
85. किस अनुच्छेद में निर्देश है कि ‘संघ का कर्तव्य है कि वह हिन्दी का प्रसार बढ़ाये।
[A] 350
[B] 351
[C] 352
[D] 353
उत्तर देखें-
[B] अनुच्छेद 351 में निर्देश है कि ‘संघ का कर्तव्य है कि वह हिन्दी का प्रसार करे।

नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

जैसे-जैसे भारतवर्ष में नवीन जागरण उत्पन्न हुआ है, वैसे-वैसे पुरानी पोथियों के संग्रह करने और पढ़ने की ओर भी प्रवृत्ति बढ़ती गई है। कश्मीर, नेपाल, तिब्बत, केरल, तमिल आदि प्रदेशों से अनेक नूतन ग्रंथरत्नों का उद्धार हुआ है। कौटिल्य का प्रसिद्ध अर्थशास्त्र पाया जा सका है, टी. गणपति शास्त्री ने भास के नाटकों का उद्धार किया है, हरप्रसाद शास्त्री के परिश्रम से नेपाल दरबार लाइब्रेरी से अनेक ग्रंथरत्नों का पता चला है, मुकुन्दराम शास्त्री ने कश्मीर की ग्रंथराशि को प्रकाशित करने का प्रयत्न किया है, श्रेडर ने वैष्णव संहिताओं के अध्ययन की ओर विद्वानमंडलों का ध्यान आकृष्ट किया है, वुडरफ के प्रयत्नों से तंत्र-ग्रन्थों के अध्ययन को बल मिला है और राहुल जी ने तिब्बत से अनेक बहुमूल्य बौद्ध ग्रंथों का उद्धार किया है।

86. ‘अर्थशास्त्र’ के रचयिता है?
[A] कौटिल्य
[B] प्लेटो
[C] अरस्तू
[D] सुकरात
उत्तर देखें-
[A] ‘अर्थशास्त्र’ के रचयिता कौटिल्य हैं।
87. कश्मीर की ग्रंथ राशि को प्रकाशित करने का प्रयास किसने किया?
[A] टी. गणपति शास्त्री
[B] हरप्रसाद शास्त्री
[C] मुकुन्दराम शास्त्री
[D] पं. राहुल सांकृत्यायन
उत्तर देखें-
[C] कश्मीर की ग्रंथ राशि को प्रकाशित करने का प्रयास ‘मुकुन्दराम शास्त्री’ ने किया।
88. वैष्णव संहिताओं के अध्ययन की ओर किसने ध्यान आकृष्ट किया?
[A] टी. गणपति शास्त्री
[B] हरप्रसाद शास्त्री
[C] मुकुन्दराम शास्त्री
[D] श्रीधर
उत्तर देखें-
[D] वैष्णव संहिताओं के अध्ययन की ओर ‘श्रीधर’ ने ध्यान आकृष्ट किया।
89. तिब्बत के बहुमूल्य ग्रन्थों का उद्धार किसने किया?
[A] राहुल सांकृत्यायन
[B] वुडरफ
[C] श्रेडर
[D] मुकुंदराम शास्त्री
उत्तर देखें-
[A] तिब्बत के बहुमूल्य ग्रन्थों का उद्धार ‘राहुल सांकृत्यायन’ ने किया।
90. ग‌द्यांश का उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?
[A] भारतवर्ष
[B] पुरानी पोथियाँ
[C] नवीन जागरण
[D] उद्वार
उत्तर देखें-
[C] ग‌द्यांश का उपयुक्त शीर्षक ‘नवीन जागरण’ होगा।

DSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 का यह पेपर जो 28 september, shift 2 में हुआ था आपको कैसा लगा? इस प्रश्न पत्र को हल करने के बाद बाकी प्रश्नों को भी हल करें और अपनी तैयारी को मजबूती प्रदान करें। किसी प्रश्न और उसके उत्तर पर कोई आपत्ति हो तो कॉमेंट बॉक्स में हमें बताएं। आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Previous articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 (28 September, Shift 1)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here