DSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 (28 September, Shift 1)

0
19
dsssb tgt hindi question paper
DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

DSSSB TGT Hindi परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और 2018 के प्रश्न पत्र का प्रैक्टिस करना चाहते हैं? इस ब्लॉग पोस्ट में हम DSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 (28 September, Shift 1) को क्विज के रूप में लेकर आए हैं। इससे आपको पेपर के लेवल, पूछे जाने वाले टॉपिक्स, प्रश्नों की भाषा और एग्ज़ाम पैटर्न का सही अंदाज़ा मिलेगा।

यह क्विज न सिर्फ़ आपके कॉन्सेप्ट को मजबूत करेगा, बल्कि टाइम मैनेजमेंट और नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए रियल एग्जाम जैसी प्रैक्टिस भी कराएगा। पोस्ट को अंत तक जरूर हल करें और अपना स्कोर कमेंट में शेयर करें, ताकि आप अपनी तैयारी को दूसरे अभ्यर्थियों से तुलना भी कर सकें।

1. ‘बनारस अखबार’ पत्र कौन निकालता था?
[A] राजा लक्ष्मण सिंह
[B] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[C] राजा राममोहन राय
[D] राजा शिवप्रसाद सिंह
उत्तर देखें-
[D] बनारस अखबार (जनवरी, 1845 ई.) पत्र ‘राजा शिवप्रसाद सिंह’ निकालते थे, यह साप्ताहिक पत्र था। इसे उत्तर प्रदेश का प्रथम समाचार पत्र माना जाता है।
2. ‘हिंदी प्रदीप’ पत्र के संपादक कौन थे?
[A] बालकृष्ण भट्ट
[B] प्रतापनारायण मिश्र
[C] बदरीनारायण चौधरी
[D] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
उत्तर देखें-
[A] हिंदी प्रदीप (1877 ई.) पत्र के संपादक ‘बालकृष्ण भट्ट’ थे, यह मासिक पत्र था।
3. ‘भाग्यवती’ उपन्यास के लेखक कौन थे?
[A] लाला श्रीनिवास दास
[B] श्रद्धाराम फुल्लौरी
[C] राधाकृष्ण दास
[D] किशोरीलाल गोस्वामी
उत्तर देखें-
[B] भाग्यवती (1877 ई.) उपन्यास के लेखक श्रद्धाराम फुल्लौरी हैं, यह एक उपदेशात्मक उपन्यास है। डॉ. विजय शंकर मल्ल इसे हिंदी का पहला उपन्यास मानते हैं।
4. ‘श्यामा स्वप्न’ उपन्यास के लेखक थे:
[A] लाला श्रीनिवास दास
[B] किशोरीलाल गोस्वामी
[C] जगमोहन सिंह
[D] देवकी नंदन खत्री
उत्तर देखें-
[C] श्यामा स्वप्न (1888 ई.) उपन्यास के लेखक ‘जगमोहन सिंह’ हैं, यह एक उपदेशात्मक उपन्यास है।
5. ‘गोदान’ कब प्रकाशित हुआ?
[A] 1918 ई.
[B] 1926 ई.
[C] 1932 ई.
[D] 1936 ई.
उत्तर देखें-
[D] प्रेमचंद का गोदान उपन्यास 1936 ई. में प्रकाशित हुआ था। सेवासदन, वरदान, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, कायाकल्प, निर्मला, गबन, कर्मभूमि और मंगलसूत्र (अधूरा) इनके अन्य उपन्यास हैं।
6. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] रागदरबारी – फणीश्वरनाथ रेणु
[B] दिव्या – यशपाल
[C] तमस – भीष्म साहनी
[D] आधा गाँव – राही मासूम रजा
उत्तर देखें-
[A] रागदरबारी उपन्यास के लेखक श्रीलाल शुक्ल हैं, यह एक व्यंग्यात्मक उपन्यास है।
7. कौन सा उपन्यास जैनेन्द्र का नहीं है?
[A] सुनीता
[B] कल्याणी
[C] जहाज का पंछी
[D] त्यागपत्र
उत्तर देखें-
[C] ‘जहाज का पंछी’ उपन्यास के लेखक इलाचंद्र जोशी हैं।
8. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] जिंदगीनामा – कृष्णा सोबती
[B] माई – प्रभा खेतान
[C] बेघर – ममता कालिया
[D] अल्मा कबूतरी – मैत्रेयी पुष्पा
उत्तर देखें-
[B] माई उपन्यास ‘गीतांजलि श्री’ का है। हमारा शहर उस वर्ष, तिरोहित, खाली जगह आदि इनके अन्य उपन्यास हैं।
9. ‘दुलाईवाली’ कहानी किसके द्वारा रचित है?
[A] किशोरीलाल गोस्वामी
[B] भगवान दास
[C] गिरिजादत्त वाजपेयी
[D] बंग महिला
उत्तर देखें-
[D] ‘दुलाईवाली’ कहानी ‘बंग महिला’ (राजेन्द्रबाला घोष) द्वारा रचित है। चंद्रदेव से मेरी बातें, कुंभ में छोटी बहू, दलिया आदि इनकी अन्य कहानियाँ हैं।
10. ‘उसने कहा था’ कहानी का प्रकाशन कब हुआ?
[A] 1915 ई.
[B] 1918 ई.
[C] 1920 ई.
[D] 1925 ई.
उत्तर देखें-
[A] चंद्रधर शर्मा की कहानी ‘उसने कहा था’ का प्रकाशन वर्ष 1915 ई. है, जो सरस्वती पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। यह प्रथम विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम संवेदना की कहानी है। यह पूर्वदीप्ति (फ्लैश बैक) पद्धति पर लिखी गई हिंदी की पहली कहानी है। सुखमय जीवन और बुद्धू का काँटा इनकी अन्य कहानियाँ हैं।
11. निम्नलिखित में से कौन सी कहानी प्रेमचंद की नहीं है?
[A] पंच परमेश्वर
[B] कानों में कंगना
[C] ईदगाह
[D] कफन
उत्तर देखें-
[B] ‘कानों में कंगना’ कहानी ‘राधिका रमण प्रसाद सिंह’ की है।
12. निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] फाँसी – जैनेन्द्र
[B] विपगथा – अज्ञेय
[C] आहुति – यशपाल
[D] डाची – उपेंद्रनाथ अश्क
उत्तर देखें-
[C] आहुति कहानी के लेखक प्रेमचंद हैं। जो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दो दोस्तों, आनंद और विशंभर के बीच आदर्शों और मूल्यों के टकराव को दर्शाती है।
13. नामवर सिंह ने नयी कहानी की पहली कहानी किसे माना है?
[A] यही सच है
[B] मलबे का मालिक
[C] परिंदे
[D] डिप्टी कलक्टरी
उत्तर देखें-
[C] नामवर सिंह ने नयी कहानी की पहली कहानी निर्मल वर्मा की कहानी ‘परिंदे’ को मानी है।
14. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] जिंदगी और जोंक – राजेंद्र यादव
[B] राजा निरबंसिया – कमलेश्वर
[C] तीसरी कसम – फणीश्वरनाथ रेणु
[D] कर्मनाशा की हार – शिवप्रसाद सिंह
उत्तर देखें-
[A] जिंदगी और जोंक कहानी के लेखक ‘अमरकांत’ हैं। एक गरीब, शोषित व्यक्ति ‘रजुआ’ के संघर्ष को दर्शाती है, जो सामाजिक उपेक्षा और शोषण का शिकार होता है, फिर भी जीने की अदम्य इच्छा रखता है।
15. ‘संयोगिता स्वयंवर’ नाटक के रचनाकार हैं:
[A] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[B] श्रीनिवास दास
[C] प्रतापनारायण मिश्र
[D] राधाचरण गोस्वामी
उत्तर देखें-
[B] संयोगिता स्वयंवर (1886 ई.) नाटक के रचनाकार ‘श्रीनिवास दास’ हैं, यह एक ऐतिहासिक नाटक है।
16. भारतेन्दु द्वारा अनूदित नाटक कौन-सा है?
[A] नीलदेवी
[B] अंधेर नगरी
[C] प्रेमयोगिनी
[D] सत्य हरिश्चंद्र
उत्तर देखें-
[D] भारतेन्दु द्वारा अनूदित नाटक ‘सत्य हरिश्चंद्र’ है, यह क्षेमेश्वर कृत बंगला नाटक ‘चंड कौशिक’ का अनुवाद है। इस नाटक के मंचन में भरतेंदु ने ‘हरिश्चंद’ की भूमिका निभाई थी।
17. निम्नलिखित में से कौन-सा नाटक जयशंकर प्रसाद का नहीं है?
[A] रक्षाबंधन
[B] अजातशत्रु
[C] स्कन्दगुप्त
[D] ध्रुवस्वामिनी
उत्तर देखें-
[A] रक्षाबंधन नाटक के नाटककार ‘हरिकृष्ण प्रेमी’ हैं, यह एक ऐतिहासिक नाटक है।
18. ‘पृथ्वीराज की आँखे’ किसका एकांकी संग्रह है?
[A] जगदीश चंद्र माथुर
[B] लक्ष्मीनारायण मिश्र
[C] उदयशंकर भट्ट
[D] रामकुमार वर्मा
उत्तर देखें-
[D] पृथ्वीराज की आँखे एकांकी संग्रह के लेखक ‘रामकुमार वर्मा’ हैं। रेशमी टाई, चारु मित्रा, विभूति, सप्तकिरण, रूपरंग, कौमुदी महोत्सव, ध्रुव तरीका, ऋतुराज, दीपदान, काम कंदला, इंद्रधनुष आदि इनके अन्य एकाँकी संग्रह हैं।
19. ‘यदि गद्य कवियों या लेखकों की कसौटी है तो निबंध गद्य की कसौटी है।’ यह कथन किसका है?
[A] महावीर प्रसाद द्विवेदी
[B] रामचंद्र शुक्ल
[C] हजारीप्रसाद द्विवेदी
[D] रामविलास शर्मा
उत्तर देखें-
[B] यह कथन ‘रामचंद्र शुक्ल’ का है।
20. ‘साहित्यालोचन’ किसकी कृति है?
[A] महावीर प्रसाद द्विवेदी
[B] रामचंद्र शुक्ल
[C] बाबू श्यामसुंदर दास
[D] बालमुकुन्द गुप्त
उत्तर देखें-
[C] साहित्यालोचन कृति के लेखक बाबू श्यामसुंदर दास हैं। हिंदी में अध्यापकीय आलोचना की शुरुआत श्यामसुंदर दास ने ही किया था। भाषा विज्ञान, हिंदी भाषा का विकास, हिंदी भाषा और साहित्य, रूपक रहस्य आउए भाषा रहस्य आदि इनकी अन्य आलोचनात्मक कृतियाँ हैं।
21. ‘साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है।’ निबंध किसका है?
[A] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
[B] बालमुकुन्द गुप्त
[C] रामचंद्र शुक्ल
[D] बालकृष्ण भट्ट
उत्तर देखें-
[D] ‘साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है।’ निबंध ‘बालकृष्ण भट्ट’ का है। भट्ट को रामचंद्र शुक्ल ने ‘हिंदी का स्टील’ कहा है।
22. निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] हिंदी साहित्य बीसवीं शताब्दी – नंददुलारे वाजपेयी
[B] अशोक के फूल – विद्यानिवास मिश्र
[C] श्रृंखला का कड़ियाँ – महादेवी वर्मा
[D] मिट्टी की ओर – रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर देखें-
[B] अशोक के फूल ललित निबंध के लेखक ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी’ हैं।
23. ‘एक बूँद सहसा उछली’ किस विधा की रचना है?
[A] उपन्यास
[B] नाटक
[C] यात्रा-वृतांत
[D] काव्य
उत्तर देखें-
[C] अज्ञेय कृत ‘एक बूँद सहसा उछली’ (1960 ई.) की विधा ‘यात्रा-वृतांत’ है, यह विदेश यात्रा से संबंधित है। वहीं इनका ‘अरे यायावर रहेगा याद’ (1960 ई.) यात्रा-वृतांत स्वदेश यात्रा से संबंधित है।
24. ‘किन्नर देश में’ किसका यात्रा-साहित्य है?
[A] राहुल सांकृत्यायन
[B] रामधारी सिंह ‘दिनकर’
[C] अज्ञेय
[D] निर्मल वर्मा
उत्तर देखें-
[A] ‘किन्नर देश में’ राहुल सांकृत्यायन का यात्रा-साहित्य है। मेरी तिब्बत यात्रा, मेरी लद्दाख यात्रा, घुमक्कड़ शास्त्र, यात्रा के पन्ने, एशिया के दुर्गम भूखंड, चीन में कम्यून, चीन में क्या देखा आदि इनके अन्य यात्रा साहित्य है।
25. ‘अतीत के चलचित्र’ किसकी कृति है?
[A] शिवपूजन सहाय
[B] जगदीश चंद्र माथुर
[C] रामवृक्ष बेनीपुरी
[D] महादेवी वर्मा
उत्तर देखें-
[D] ‘अतीत के चलचित्र’ (1941 ई.) महादेवी वर्मा कृत रेखाचित्र है। स्मृति की रेखाएं और मेरा परिवार इनके अन्य रेखाचित्र हैं।
26. ‘माटी की मूरतें’ के रचनाकार कौन हैं?
[A] प्रकाश चंद्र गुप्त
[B] रामवृक्ष बेनीपुरी
[C] महादेवी वर्मा
[D] हरिवंश राय ‘बच्चन’
उत्तर देखें-
[B] ‘माटी की मूरतें’ (1946 ई.) रेखाचित्र के रचनाकार रामवृक्ष बेनीपुरी हैं। गेहूँ और गुलाब, लाल तारा, मील के पत्थर इनके अन्य रेखाचित्र हैं।
27. ‘अपनी धरती अपने लोग’ किसकी आत्मकथा है?
[A] हरिवंश राय ‘बच्चन’
[B] वृन्दावनलाल वर्मा
[C] चतुरसेन शास्त्री
[D] रामविलास शर्मा
उत्तर देखें-
[D] ‘अपनी धरती अपने लोग’ (1996 ई.) रामविलास शर्मा की आत्मकथा है, जो तीन भागों में प्रकाशित है।
28. ‘प्रेमचंद घर में’ जीवनी का रचनाकार कौन है?
[A] शिवरानी देवी
[B] अमृत राय
[C] मदन गोपाल
[D] हंसराज रहबर
उत्तर देखें-
[A] ‘प्रेमचंद घर में’ (1944 ई.) जीवनी का रचनाकार शिवरानी देवी (प्रेमचंद की पत्नी) हैं। प्रेमचंद की जीवनी ‘कलम का सिपाही’ (1962 ई.) अमृतराय (प्रेमचंद के पुत्र) ने लिखा है।
29. ‘तूफानों के बीच’ शीर्षक रिपोर्ताज के लेखक कौन हैं?
[A] धर्मवीर भारती
[B] रांगेय राघव
[C] विवेकी राय
[D] शमशेर बहादुर सिंह
उत्तर देखें-
[B] ‘तूफानों के बीच’ शीर्षक रिपोर्ताज के लेखक रांगेय राघव हैं। यह रिपोर्ताज बंगाल के अकाल पर आधारित है। वहीं-
धर्मवीर भारती- युद्ध यात्रा (1972 ई.), विवेकी राय- जुलूस रुका है और बाढ़! बाढ़!! बाढ़!!!, शमशेर बहादुर सिंह- प्लाट का मोर्चा (1952 ई.) रिपोर्ताज हैं।
30. ‘बीसलदेव रासो’ के रचयिता कौन हैं?
[A] नरपति नाल्ह
[B] दलपति विजय
[C] जगनिक
[D] चंद्रवरदायी
उत्तर देखें-
[A] ‘बीसलदेव रासो’ के रचयिता नरपति नाल्ह हैं। इस ग्रंथ से हिंदी में सर्वप्रथम बारह मासा का वर्णन मिलता है। रामचंद्र शुक्ल ने वीरकाव्य परंपरा का प्रथम काव्य ग्रंथ बीसलदेव रासो को माना है।
31. आदिकाल के किस कवि को ‘मैथिलकोकिल’ कहा गया?
[A] चंदवरदायी
[B] नरपति नाल्ह
[C] अमीर खुसरो
[D] विद्यापति
उत्तर देखें-
[D] आदिकाल के कवि विद्यापति को ‘पदावली’ (मैथिली भाषा) के आधार पर ‘मैथिलकोकिल’ कहा गया है। इन्होंने कीर्तिलता एवं कीर्तिपताका की रचना अवहट्ट भाषा में की है।
32. आदिकाल के किस कवि ने पहेलियाँ और मुकरियाँ लिखी हैं?
[A] चंदवरदायी
[B] स्वयंभू
[C] अमीर खुसरो
[D] विद्यापति
उत्तर देखें-
[C] आदिकाल के कवि अमीर खुसरो ने पहेलियाँ और मुकरियाँ लिखी हैं, जिसमें ‘उक्तिवैचित्र’ की प्रधानता है। इन्हें खड़ी बोली का प्रथम प्रयोक्ता माना जाता है।
33. ‘संदेशरासक’ का रचयिता कौन है?
[A] धनपाल
[B] अद्यहमाण
[C] लक्ष्मीधर
[D] हेमचंद्र
उत्तर देखें-
[B] अद्यहमाण (अब्दुल रहमान) ‘संदेशरासक’ के रचयिता हैं। यह एक खंडकाव्य है। देशी भाषा में किसी मुसलमान द्वारा रचित प्रथम धर्मेत्तर रास काव्य ग्रंथ है।
34. ‘पृथ्वीराज रासो’ में कितने समय (सर्ग) हैं?
[A] 59
[B] 61
[C] 65
[D] 69
उत्तर देखें-
[D] चंदवरदायी कृत ‘पृथ्वीराज रासो’ में 69 समय (सर्ग) हैं। चंदवरदायी को छप्पय छंद का विशेषज्ञ माना जाता है, इसमें कुल 68 छंदों का प्रयोग हुआ है।
35. रामानंद का संबंध किस संप्रदाय से था?
[A] ब्राह्म संप्रदाय
[B] श्री संप्रदाय
[C] रुद्र संप्रदाय
[D] सनकादि संप्रदाय
उत्तर देखें-
[B] रामानंद का संबंध ‘श्री संप्रदाय’ से था। श्री संप्रदाय के प्रवर्तक रामानुजाचार्य हैं। इसमें राम को आराध्य माना गया है, विष्णु और लक्ष्मी की उपासना मान्य है।
वहीं ब्रह्म, रुद्र और सनकादि संप्रदाय में कृष्ण को आराध्य माना गया है।
36. ‘गुरु नानक’ का संबंध किस प्रान्त से था?
[A] उत्तर प्रदेश
[B] गुजरात
[C] पंजाब
[D] महाराष्ट्र
उत्तर देखें-
[C] ‘गुरु नानक’ का संबंध पंजाब प्रांत से था। इनका जन्म 1469 ई. में तलवंडी/ ननकाना साहिब में हुआ था। गुरु नानक सिक्ख संप्रदाय के प्रवर्तक और आदि गुरु हैं। जपुजी, आस दी वार, सोहिला आदि इनकी रचनाएं हैं।
37. ‘हरडेवानी’ नाम से किसकी रचनाओं का संग्रह है?
[A] गुरुनानक
[B] दादूदयाल
[C] सुंदरदास
[D] रज्जब
उत्तर देखें-
[B] ‘हरडेवानी’ नाम से दादूदयाल की रचनाओं का संग्रह है। इसका संपादन इनके दो शिष्य- संतदास और जगन्नदास ने किया था। रज्जब ने इनकी वाणी को ‘अंगबधू’ नाम से किया है।
38. सूफी काव्य परंपरा का पहला कवि किसे माना जाता है?
[A] मुल्ला दाउद
[B] जायसी
[C] मंझन
[D] कुतुबन
उत्तर देखें-
[A] सूफी काव्य परंपरा का पहला कवि ‘मुल्ला दाउद’ को माना जाता है। चंदायन (1379 ई.) के रचनाकार मूल दाऊद को डॉ. रामकुमार वर्मा सूफी परंपरा का पहला कवि माना है। वहीं रामचंद्र शुक्ल ने ‘कुतुबन’ को सूफी परंपरा का पहला कवि माना है।
39. जायसी की रचना नहीं है:
[A] पद्मावत
[B] अखरावट
[C] मधुमालती
[D] आखिरी कलाम
उत्तर देखें-
[C] मधुमालती (1545 ई.) के रचयिता ‘मंझन’ हैं। इसमें कनकगिरि के राजा सूरजभान के पुत्र मनोहर और महारस नगर की राजकुमारी मधुमालती के प्रेम की कहानी वर्णित है।
40. कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] ज्ञानद्वीप – शेखनबी
[B] अनुराग बांसुरी – नूर मुहम्मद
[C] चित्रावली – उसमान
[D] मिरगावत – मंझन
उत्तर देखें-
[D] मृगावती (1503 ई.) के रचनाकार कुतुबन हैं। वहीं मधुमालती के रचनाकार मंझन हैं।
41. ‘श्रीकृष्णगीतावली’ के ग्रंथकार कौन हैं?
[A] सूरदास
[B] तुलसीदास
[C] नंददास
[D] सुंदरदास
उत्तर देखें-
[B] ‘श्रीकृष्णगीतावली’ के ग्रंथकार तुलसीदास हैं। वैराग्य संदीपनी, रामाज्ञा प्रश्न, रामलला नहछू, जानकी मंगल, रामचरित मानस, पार्वती मंगल, गीतावली, दोहावली, बरवै रामायण, कवितवाली आदि उनके अन्य ग्रंथ हैं।
42. ‘कत विधि सृजी नारि जग माहीं। पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं।’ पंक्ति की रचना किसने की है?
[A] जायसी
[B] सूरदास
[C] तुलसीदास
[D] मीराबाई
उत्तर देखें-
[C] उक्त पंक्ति की रचना ‘तुलसीदास’ ने की है, यह पंक्ति रामचरित मानस (1661 ई.) की है। इस ग्रंथ को तुलसीदास ने 2 वर्ष, 7 माह और 26 दिन में पूरा किया था।
43. ‘भक्तमाल’ की रचना किसने की थी?
[A] रामानंद
[B] कृष्णदास
[C] सूरदास
[D] नाभादास
उत्तर देखें-
[D] ‘भक्तमाल’ की रचना नाभादास ने ब्रजभाषा में की थी। इसमें 200 कवियों का जीवनवृत्त 316 छप्पयों में लिखा गया है।
44. ‘चतुर्भुजदास’ किसके पुत्र थे?
[A] कुंभनदास
[B] नंददास
[C] सूरदास
[D] परमानंददास
उत्तर देखें-
[A] ‘चतुर्भुजदास’ कुंभनदास के पुत्र थे। दोनों ही अष्टछाप के कवि हैं। चतुर्भुजदास विट्ठलदास के और कुंभनदास वल्लभाचार्य के शिष्य थे। कुंभनदास को प्रथम अष्टछापी कवि कहा जाता है।
45. कौन-सी रचना केशवदास की नहीं है?
[A] रामचंद्रिका
[B] भाषाभूषण
[C] कविप्रिया
[D] रसिकप्रिया
उत्तर देखें-
[B] भाषाभूषण काव्य ग्रंथ के रचनाकार जसवंत सिंह हैं।
46. ‘तंत्रीनाद कवित्त रस, सरस राग रति रंग’ पंक्ति के रचयिता कौन हैं?
[A] बिहारी
[B] केशवदास
[C] भूषण
[D] चिंतामणि
उत्तर देखें-
[A] उक्त पंक्ति के रचयिता ‘बिहारी’ हैं। बिहारी की एकमात्र रचना ‘बिहारी सतसई’ है जिसमें 719 दोहे हैं।
47. ‘ललित ललाम’ किसकी रचना है?
[A] पद्माकर
[B] रत्नाकर
[C] देव
[D] मतिराम
उत्तर देखें-
[D] ‘ललित ललाम’ मतिराम की रचना है। बूँदी नरेश भावसिंह के आश्रय में लिखा गया अलंकारों का ग्रंथ है। फूलमंजरी, रसराज और सतसई इनके अन्य महत्त्वपूर्ण ग्रंथ हैं।
48. ‘नैन नचाय कही मुसकाय, लला फिर आइयो खेलन होरी’ पंक्ति का रचयिता कौन है?
[A] रत्नाकर
[B] पद्माकर
[C] बिहारी
[D] घनानंद
उत्तर देखें-
[B] उक्त पंक्ति का रचयिता ‘पद्माकर’ हैं। हिम्मत बहादुर विरुदावली, जगत विनोद, पद्माभरण, गंगालहरी और राम रसायन आदि इनकी रचनाएं हैं।
49. कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
[A] आलम केलि – आलम
[B] विरह बारीश – बोधा
[C] सुजान सागर – बिहारी
[D] रस विलास – देव
उत्तर देखें-
[C] सुजान सागर ‘घनानंद’ की रचना है। सुजान हित, विरह लीला, रसकेलि वल्ली, इश्कलता और गोकुल विनोद आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
50. ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।’ पंक्ति किसकी है?
[A] मैथिलीशरण गुप्त
[B] रामधारी सिंह दिनकर
[C] प्रताप नारायण मिश्र
[D] भारतेन्दु हरिश्चंद्र
उत्तर देखें-
[D] उक्त पंक्ति ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र’ की है।
51. ‘प्रिय प्रवास’ महाकाव्य के रचयिता हैं:
[A] हरिऔध
[B] मैथिलीशरण गुप्त
[C] रामधारी सिंह दिनकर
[D] जयशंकर प्रसाद
उत्तर देखें-
[A] ‘प्रिय प्रवास’ (1914 ई.) महाकाव्य के रचयिता अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ हैं। इसे खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य माना जाता है। इसका पहले नाम ‘ब्रजांगना विलाप’ था।
52. निम्न में से कौन-सा काव्य ग्रंथ रामनरेश त्रिपाठी का नहीं है?
[A] मिलन
[B] पथिक
[C] भारत-भारती
[D] स्वप्न
उत्तर देखें-
[C] भारत-भारती काव्य ग्रंथ राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का है।
53. कौन-सी रचना जयशंकर प्रसाद की नहीं है?
[A] आँसू
[B] लहर
[C] झरना
[D] युगवाणी
उत्तर देखें-
[D] युगवाणी के रचनाकार सुमित्रानंदन पंत हैं।
54. ‘प्रथम रश्मि का आना रंगिणि! तूने कैसे पहचाना?’ पंक्ति किसके द्वारा रचित है?
[A] पंत
[B] प्रसाद
[C] निराला
[D] महादेवी वर्मा
उत्तर देखें-
[A] उक्त पंक्ति ‘पंत’ के द्वारा रचित है, जो ‘प्रथम रश्मि’ कविता से उद्धृत है।
55. कौन सी काव्य रचना निराला की नहीं है?
[A] परिमल
[B] दीपशिखा
[C] गीतिका
[D] अनामिका
उत्तर देखें-
[B] ‘दीपशिखा’ महादेवी वर्मा की काव्य रचना है। नीहार, रश्मि, नीरजा, सांध्यगीत, यामा आदि इनकी अन्य काव्य रचना है।
56. ‘चाँद का मुँह टेढ़ा है’ किसकी काव्य रचना है?
[A] अज्ञेय
[B] नागार्जुन
[C] मुक्तिबोध
[D] शमशेर
उत्तर देखें-
[C] ‘चाँद का मुँह टेढ़ा है’ (1964 ई.) मुक्तिबोध की काव्य रचना है। भूरि भूरि खाक धूल (1980 ई.) इनका दूसरा काव्य संग्रह है।
57. ‘कुरुक्षेत्र’ किसका काव्य है?
[A] रामधारी सिंह ‘दिनकर’
[B] मैथिलीशरण गुप्त
[C] नागार्जुन
[D] त्रिलोचन
उत्तर देखें-
[A] ‘कुरुक्षेत्र’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का काव्य है। रेणुका, हुंकार, रसवंती, द्वंद्वगीत, सामधेनी, रश्मिरथी, उर्वसी, परशुराम की प्रतीक्षा, आत्मा की आँखें, हारे का हरिनाम आदि इनके अन्य काव्य ग्रंथ हैं।
58. ‘तारसप्तक’ कब प्रकाशित हुआ?
[A] 1943 ई.
[B] 1945 ई.
[C] 1951 ई.
[D] 1959 ई.
उत्तर देखें-
[A] ‘तारसप्तक’ 1943 ई. में प्रकाशित हुआ था। इसमें 7 कवियों- प्रभाकर मचवे, भारत भूषण अग्रवाल, रामविलास शर्मा, गिरिजा कुमार माथुर, मुक्तिबोध, नेमिचन्द्र जैन और अज्ञेय की कविताएं संग्रहित हैं।
59. ‘खूँटियों पर टँगे लोग’ किसका काव्य संग्रह है?
[A] नागार्जुन
[B] केदारनाथ अग्रवाल
[C] त्रिलोचन
[D] सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
उत्तर देखें-
[D] ‘खूँटियों पर टँगे लोग’ सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का काव्य संग्रह है। काठ की घंटियाँ, बाँस के फूल, एक सुनी नाव, गर्म हवाएं, कुआनों नदी, कविता (1), कविता (2), जंगल का दर्द आदि इनके अन्य काव्यग्रंथ हैं।
60. ‘जमीन पक रही है’ किसका काव्य संग्रह है?
[A] रघुवीर सहाय
[B] धूमिल
[C] केदारनाथ सिंह
[D] कुँवर नारायण
उत्तर देखें-
[C] ‘जमीन पक रही है’ केदारनाथ सिंह का काव्य संग्रह है। अभी बिल्कुल अभी, यहाँ से देखो, अकाल में सारस, उत्तर कबीर और अन्य रचनाएं, बाग, तल्सटाय की साइकिल आदि इनके अन्य काव्य संग्रह हैं।
61. ‘तुम्हें सौंपता हूँ’ किसकी काव्य रचना है?
[A] केदारनाथ अग्रवाल
[B] त्रिलोचन
[C] नागार्जुन
[D] शमशेर
उत्तर देखें-
[B] ‘तुम्हें सौंपता हूँ’ त्रिलोचन का काव्य रचना है। धरती, गुलाब और बुलबुल, दिगंत, ताप के ताए हुए दिन, उस जनपद का कवि हूँ, अरघान, अनकहनी भी कुछ कहनी है आदि इनके अन्य काव्य संग्रह हैं। त्रिलोचन सॉनेट छंद लिखने के लिए प्रसिद्ध हैं।
62. शुद्ध खड़ी बोली के नमूने किस कवि के यहाँ प्राप्त होते हैं?
[A] अमीर खुसरो
[B] विद्यापति
[C] चन्दवरदायी
[D] स्वयंभू
उत्तर देखें-
[A] शुद्ध खड़ी बोली के नमूने कवि ‘अमीर खुसरो’ के यहाँ प्राप्त होते हैं। इन्होंने खड़ी बोली में पहेलिया और मुकारियाँ लिखा है।
63. ‘पश्चिमी हिंदी’ उपभाषा के अंतर्गत कौन-सी बोली नहीं आती?
[A] ब्रज
[B] बघेली
[C] बुन्देली
[D] कन्नौजी
उत्तर देखें-
[B] बघेली, छत्तीसगढ़ी और अवधी ‘पूर्वी हिंदी’ की बोली है।
64. देवनागरी लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग किस राज्य के शिलालेख में मिलता है?
[A] गुजरात
[B] महाराष्ट्र
[C] पंजाब
[D] उत्तर प्रदेश
उत्तर देखें-
[A] देवनागरी लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग ‘गुजरात’ राज्य के शिलालेख में मिलता है।
65. देवनागरी लिपि के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?
[A] इस लिपि के लेखन और मुद्रण के अक्षर एकरूप हैं।
[B] देवनागरी की वर्णमाला का वर्णक्रम वैज्ञानिक है।
[C] देवनागरी लिपि का प्रयोग बहुत व्यापक है।
[D] मुद्रण की दृष्टि से देवनागरी आसान लिपि है।
उत्तर देखें-
[D] मुद्रण की दृष्टि से देवनागरी आसान लिपि नहीं है। क्योंकि इसमें वर्णों और चिह्नों की संख्या अधिक है, टंकण में भी अधिक समय लगता है।
66. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण तालव्य है?
[A] क
[B] ट
[C] च
[D] त
उत्तर देखें-
[C] च वर्ण तालव्य है। वहीं क कंठय, ट- मूर्धन्य, त दंत्य वर्ण हैं।
67. निम्नलिखित में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है:
[A] कवयत्री
[B] कवियत्री
[C] कवियित्री
[D] कवयित्री
उत्तर देखें-
[D] ‘कवयित्री’ वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है।
68. संधि मूलतः कितने प्रकार की होती है?
[A] 3
[B] 4
[C] 5
[D] 6
उत्तर देखें-
[A] संधि मूलतः 3 प्रकार की होती है- स्वर, व्यंजन और विसर्ग संधि।
69. ‘बिजली’ का पर्यायवाची नहीं है:
[A] दामिनी
[B] रमणी
[C] चंचला
[D] चपला
उत्तर देखें-
[B] ‘रमणी’ स्त्री का पर्यायवाची शब्द हैं। महिला, नारी, अबला, कामिनी, कांता, वनिता, ललना आदि स्त्री के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं।
70. ‘गौरव’ का विलोम है:
[A] अपमान
[B] दुःख
[C] लाघव
[D] लघु
उत्तर देखें-
[C] ‘गौरव’ का विलोम लाघव है। वहीं अपमान का सम्मान, दुःख का सुख और लघु का विलोम शब्द गुरु है।
71. ‘खग’ का अर्थ नहीं होता है:
[A] आकाश
[B] पक्षी
[C] तारा
[D] बाण
उत्तर देखें-
[A] खग का अर्थ आकाश नहीं है। ‘ख’ का अर्थ आकाश और ‘ग’ का अर्थ गमन करना होता है, इसलिए ‘खग’ का शाब्दिक अर्थ होता है ‘आकाश में गमन करने वाला’ तारा, पक्षी, बाण, खगोलीय पिंड (ग्रह, नक्षत्र आदि)।
72. ‘कोष-कोश’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है:
[A] खजाना, दूरी
[B] दूरी, शब्द-संग्रह
[C] शब्द-संग्रह, खजाना
[D] खजाना, शब्द-संग्रह
उत्तर देखें-
[D] ‘कोष-कोश’ शब्द-युग्म का सही अर्थ क्रमशः ‘खजाना और शब्द-संग्रह है।
73. वह विकारी शब्द जो किसी संज्ञा के बदले आता है, कहलाता है:
[A] संज्ञा
[B] विश्लेषण
[C] सर्वनाम
[D] क्रिया
उत्तर देखें-
[C] वह विकारी शब्द जो किसी संज्ञा के बदले आता है, सर्वनाम कहलाता है। इसे संज्ञा का प्रतिनिधि शब्द भी कहते हैं। हिंदी में 11 सर्वनाम हैं- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।
74. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अविकारी नहीं है?
[A] अभी
[B] नया
[C] जब
[D] तब
उत्तर देखें-
[B] ‘नया’ विशेषण पद है, जो विकारी शब्द है। वहीं जब, तब, अभी कालवाचक क्रियाविशेषण हैं जो अविकारी (अव्यय) हैं।
75. अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं?
[A] 2
[B] 4
[C] 6
[D] 8
उत्तर देखें-
[D] अर्थ के आधार पर वाक्य के 8 भेद हैं- विधानवाचक, निषेधवाचक, आज्ञावाचक, इच्छावाचक, संकेतवाचक, संदेहवाचक, विस्मयादी बोधक और प्रश्नवाचक।
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं- सरल वाक्य, मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य।
76. ‘तुम जाओ।’ कैसा वाक्य है?
[A] प्रश्नवाचक
[B] निषेधवाचक
[C] आज्ञावाचक
[D] विस्मयवाचक
उत्तर देखें-
[C] ‘तुम जाओ।’ आज्ञावाचक वाक्य है। जिस वाक्य से आज्ञा या आदेश का बोध होता है उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं।
77. उपमेय में उपमान के निषेध रहित आरोप होने पर अलंकार होगा:
[A] उपमा
[B] रूपक
[C] उत्प्रेक्षा
[D] यमक
उत्तर देखें-
[B] उपमेय में उपमान के निषेध रहित आरोप होने पर रूपक अलंकार होगा।
78. निम्नलिखित में से कौन सा अलंकार अर्थालंकार है?
[A] उत्प्रेक्षा
[B] अनुप्रास
[C] यमक
[D] श्लेष
उत्तर देखें-
[A] उत्प्रेक्षा अलंकार अर्थालंकार है। और अन्य सभी शब्दालंकार हैं।
79. ‘जगती जगती की मूक प्यास’ पंक्ति में अलंकार है:
[A] अनुप्रास
[B] यमक
[C] श्लेष
[D] उपमा
उत्तर देखें-
[B] ‘जगती जगती की मूक प्यास’ पंक्ति में यमक अलंकार है। क्योंकि इसमें पहले ‘जगती’ का अर्थ ‘जग जाना’ और दूसरे ‘जगती’ का अर्थ ‘संसार’ है।
80. साक्षात संकेतित अर्थ का बोध कराने वाली शब्द शक्ति को कहते हैं:
[A] अभिधा
[B] लक्षणा
[C] व्यंजना
[D] शाब्दी व्यंजना
उत्तर देखें-
[A] साक्षात संकेतित अर्थ का बोध कराने वाली शब्द शक्ति को ‘अभिधा’ कहते हैं। वहीं-
अभिधा के अर्थ को बाधित कर अन्य अर्थ का बोध कराने वाली को ‘लक्षणा कहते हैं।
अभिधा और व्यंजना दोनों के अर्थ को बाधित कर विशिष्ट अर्थ की प्रतीत कराने वाली को व्यंजना कहते हैं।
81. ‘लक्षणा’ शब्द शक्ति का भेद नहीं है:
[A] प्रयोजनवती
[B] रूढ़ा
[C] शाब्दी
[D] गौणी
उत्तर देखें-
[C] ‘शाब्दी’ व्यंजना का भेद है। वहीं रूढ़ा, प्रयोजनवती, गौणी, शुद्धा, उपादान आदि लक्षणा के भेद हैं।
82. ‘घी के दिये जलना’ मुहावरे का सही अर्थ है:
[A] नुकसान होना
[B] मूर्ख होना
[C] अपमान करना
[D] आनंद मंगल होना
उत्तर देखें-
[D] ‘घी के दिये जलना’ मुहावरे का सही अर्थ आनंद मंगल होना है। वहीं-
गुड़ गोबर करना- नुकसान करना, काठ का उल्लू होना- मूर्ख होना और इज्जत उतरना मुहावरे का अर्थ अपमान करना है।
83. ‘खेल खिलाड़ी का पैसा मदारी का।’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] जिसकी महनत उसका लाभ ।
[B] लाभ के लिए श्रम करना जरूरी है।
[C] मेहनत किसी की, लाभ दूसरे का।
[D] ज्यादा मेहनत करने पर ज्यादा लाभ होता है।
उत्तर देखें-
[C] ‘खेल खिलाड़ी का पैसा मदारी का।’ लोकोक्ति का सही अर्थ ‘मेहनत किसी की, लाभ दूसरे का’ है।
84. ‘संघ की राजभाषा हिंदी होगी’ यह प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है?
[A] 342
[B] 343
[C] 344
[D] 345
उत्तर देखें-
[B] ‘संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी तथा भारतीय अंकों का रूप अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा’ यह प्रावधान संविधान के 343 अनुच्छेद में है।
85. राजभाषा अधिनियम, 1976 के अनुसार हिंदी प्रयोग की दृष्टि से राज्यों को कितने वर्गों में बाँटा गया है?
[A] 3
[B] 4
[C] 5
[D] 6
उत्तर देखें-
[A] राजभाषा अधिनियम, 1976 के अनुसार हिंदी प्रयोग की दृष्टि से राज्यों को 3 वर्गों- क वर्ग, ख वर्ग एवं ग वर्ग में बाँटा गया है।
क वर्ग- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश।
ख क्षेत्र- गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, दमन-दीव, दादर नगर हवेली।
ग क्षेत्र- पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों में।

नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

भोजपत्र हिमालय प्रदेश में पैदा होने वाले ‘भूर्ज’ नामक वृक्ष की छाल है। इनकी ऊँचाई कभी-कभी 60 फुट तक जाती है। हिमालय में साधारणतः 14000 फुट की ऊँचाई पर ये बहुतायत से पाए जाते हैं। इनकी छाल कागज की भांति होती है। इस छाल को लेखक लोग अपनी इच्छानुसार लंबाई-चौड़ाई को काट कर उस पर स्याही से लिखते थे। अब तो यह केवल तंत्र-मंत्र के काम ही आता है, पर किसी जमाने में कश्मीर तथा हिमालय प्रदेशों में भूर्जपत्र पर ही पोथियाँ लिखी जाती थीं। अधिकतर भूर्जपत्र की पुस्तकें कश्मीर से ही मिलती हैं। भोजपत्र की सबसे पुरानी पुस्तक खरोष्ठी लिपि में लिखा हुआ प्राकृत (पालीवाला नहीं) ‘धम्मपद’ नामक प्रसिद्ध ग्रंथ है, जो संभवतः ईसवी सन् की तीसरी शताब्दी का है। सबसे पुरानी संस्कृत पुस्तक जो भोजपत्र पर लिखी मिली है, वह ‘संयुक्तागम सूत्र’ है। खरोष्ठीवाली पुस्तक का काल निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। यह खोतान से प्राप्त हुई थी।

86. भोजपत्र का संबंध किस क्षेत्र से है?
[A] दक्षिण भारत
[B] दक्कन
[C] अरावली प्रदेश
[D] हिमालय प्रदेश
उत्तर देखें-
[D] भोजपत्र का संबंध ‘हिमालय प्रदेश’ क्षेत्र से है।
87. भोजपत्र का नामकरण किस वृक्ष के आधार पर हुआ?
[A] भोज
[B] भूर्ज
[C] चीड
[D] कुटज
उत्तर देखें-
[B] भोजपत्र का नामकरण ‘भूर्ज’ वृक्ष के आधार पर हुआ।
88. भूर्जपत्र की अधिकतर पुस्तकें कहाँ से मिलती हैं?
[A] पंजाब
[B] हरियाणा
[C] कश्मीर
[D] उत्तरांचल
उत्तर देखें-
[C] भूर्जपत्र की अधिकतर पुस्तकें ‘कश्मीर’ से मिलती हैं।
89. भोजपत्र पर लिखी सबसे पुरानी संस्कृत पुस्तक है:
[A] रामायण
[B] महाभारत
[C] अभिज्ञान शाकुन्तलम्
[D] संयुक्तागम सूत्र
उत्तर देखें-
[D] भोजपत्र पर लिखी सबसे पुरानी संस्कृत पुस्तक ‘संयुक्तागम सूत्र’ है।
90. प्राकृत ग्रंथ ‘धम्मपद’ कहाँ से प्राप्त हुआ था?
[A] खोतान
[B] जयपुर
[C] चंडीगढ़
[D] पटियाला
उत्तर देखें-
[A] प्राकृत ग्रंथ ‘धम्मपद’ खोतान से प्राप्त हुआ था।

DSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 (28 September, Shift 1) पर आधारित यह क्विज आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए बनाया गया है। अगर आपने ईमानदारी से सभी प्रश्न हल किए हैं, तो अब अपने स्कोर का विश्लेषण जरूर करें- किस टॉपिक में गलती ज्यादा हुई, किन प्रकार के प्रश्न आसानी से हो गए और कहाँ बार‑बार कन्फ्यूजन हो रही है।

इसी पैटर्न पर बने अन्य प्रीवियस ईयर पेपर और क्विज भी हल करते रहें, ताकि आपकी स्पीड, एक्यूरेसी और कॉन्फिडेंस लगातार बेहतर हो सके। अगर यह प्रश्नपत्र आपके लिए उपयोगी रहा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और कमेंट सेक्शन में अपना स्कोर व फीडबैक जरूर लिखें। आपकी तैयारी मजबूत हो, यही शुभकामना है।

Previous articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 (15 September, Shift 3)
Next articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2018 (28 September, Shift 2)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here