DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT Hindi परीक्षा 2018 (महिला उम्मीदवारों के लिए) का प्रश्नपत्र 15 सितम्बर, शिफ्ट 2 में हुआ था। इस ब्लॉग में प्रश्नपत्र को क्विज़ के रूप में प्रस्तुत किया गया है ताकि अभ्यर्थी अभ्यास कर सकें और परीक्षा पैटर्न को समझ सकें। यह सामग्री आपके तैयारी स्तर को परखने और आत्ममूल्यांकन करने में मदद करेगी।
1. कौन सी बोली पश्चिमी हिंदी की नहीं है?
[A] बागरू
[B] ब्रज
[C] बघेली
[D] कनौजी
उत्तर देखें-
[C] बघेली बोली पूर्वी हिंदी की है, अवधी और छतीसगढ़ी भी इसी वर्ग की बोलियाँ हैं।
2. मैथिली का प्रयोग क्षेत्र नहीं है:
[A] दरभंगा
[B] पूर्णिया
[C] मुजफ्फरपुर
[D] मेरठ
उत्तर देखें-
[D] ‘मेरठ’ खड़ी बोली का क्षेत्र है।
3. देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषा नहीं है:
[A] संस्कृत
[B] नेपाली
[C] हिंदी
[D] असमिया
उत्तर देखें-
[D] असमिया भाषा असमिया लिपि में लिखी जाती है। इसे पूर्वी नागरी भी कहा जाता है।
4. कौन से वर्ग में ओष्ठ्य वर्ण हैं?
[A] च ल द
[B] ट क स
[C] प ब फ
[D] य र श
उत्तर देखें-
[C] उ, ऊ, प, फ, ब, भ, म ओष्ठ्य वर्ण हैं।
5. कौन से वर्ग में सभी वर्ण अल्पप्राण व्यंजन हैं?
[A] ख च ध फ
[B] क च ट त
[C] ध श थ ण
[D] घ छ व न
उत्तर देखें-
[B] प्रत्येक वर्ण का पहला, तीसरा और पाँचवाँ वर्ण अल्पप्राण व्यंजन हैं। अंतस्थ (य, र, ल, व) भी अल्पप्राण व्यंजन हैं।
6. वर्तनी की दृष्टि से कौन सा शब्द अशुद्ध है?
[A] प्रारंभ
[B] मेहँदी
[C] दाँई
[D] स्वत्व
उत्तर देखें-
[C] वर्तनी की दृष्टि से ‘दाँई’ शब्द अशुद्ध है, इसका शुद्ध वर्तनी ‘दाँयीं’ है।
7. उद्धरण शब्द में संधि है:
[A] यण
[B] अयादि
[C] वृद्धि
[D] व्यंजन
उत्तर देखें-
[D] उद्धरण शब्द में ‘व्यंजन संधि’ है। जब पहले शब्द के अंत में व्यंजन हो, दूसरे शब्द के आदि में स्वर या व्यंजन हो तो दोनों के मेल को व्यंजन संधि कहते हैं; जैसे- उत् + हरण = उद्धरण, वाक् + ईश = वगीश।
8. चंद्रमा का पर्यायवाची शब्द नहीं है:
[A] मार्तण्ड
[B] शशि
[C] कलानिधि
[D] सुधांशु
उत्तर देखें-
[A] ‘मार्तण्ड’ सूर्य का पर्यायवाची शब्द है।
9. ‘आधार’ का विलोम शब्द है:
[A] प्रसार
[B] आधेय
[C] पाथेय
[D] विधेय
उत्तर देखें-
[B] ‘आधार’ का विलोम शब्द ‘आधेय’ है।
10. कौन सा शब्द अनेकार्थी नहीं है?
[A] पृष्ठ
[B] पानी
[C] फल
[D] पाप
उत्तर देखें-
[D] पाप एकार्थक शब्द है। अनेकार्थी शब्द-
पृष्ठ- पन्ना, पीठ, पीछे का भाग, ऊपरी सतह
पानी- जल, चमक, लज्जा, वर्षा, स्वाभिमान
फल- मेवा, परिणाम, लाभ, शस्त्र, अग्रभाग
11. कौन से शब्द-युग्म का अर्थ सही नहीं है?
[A] अंस-अंश = कन्धा-हिस्सा
[B] अभिराम-अविराम = सुन्दर-निरंतर
[C] अविलंब-अवलंब = शीघ्र-असहाय
[D] अवधि-अवधी = काल/समय-अवध की भाषा
उत्तर देखें-
[C] ‘अविलंब-अवलंब = शीघ्र-असहाय’ शब्द-युग्म का अर्थ सही नहीं है, सही अर्थ- ‘शीघ्र-सहारा’ होगा।
12. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अविकारी है?
[A] वाह!
[B] साधु
[C] शहर
[D] सुख
उत्तर देखें-
[A] वाह! शब्द अविकारी है। अविकारी शब्द वे शब्द होते हैं जिनमें लिंग, वचन, कारक या काल के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता है। इन्हें अव्यय भी कहते हैं क्योंकि ‘अव्यय’ का अर्थ ही है वह शब्द जिसमें कोई विकार (परिवर्तन) न हो।
13. कौन सा शब्द विशेषण है?
[A] चचेरा
[B] गरज
[C] सोना
[D] रक्त
उत्तर देखें-
[A] चचेरा शब्द विशेषण है। जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए उसे विशेषण शब्द कहते हैं।
14. निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा शब्द है:
[A] लघु
[B] पंडित
[C] बुद्धिमत्ता
[D] मेधावी
उत्तर देखें-
[C] बुद्धिमत्ता भाववाचक संज्ञा शब्द है। जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण, धर्म, दशा अथवा व्यापार का बोध होता है उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे- लंबाई, बुढ़ापा, नम्रता, मिठास आदि।
15. “उसने ‘कुछ’ नहीं खाया।” वाक्य में रेखांकित पद (कुछ) है:
[C] उपरोक्त वाक्य में रेखांकित पद ‘कुछ’ अनिश्चयवाचक सर्वनाम है। जिन सर्वनाम शब्दों से किसी अनिश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता है,उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे- कोई, कुछ आदि।
16. “भाई के आते ही वह चला गया।” वाक्य प्रकार बताइए।
[A] संयुक्त
[B] सरल
[C] मिश्र
[D] संयुक्त-मिश्र
उत्तर देखें-
[B] उक्त वाक्य सरल वाक्य है। जिस वाक्य में एक क्रिया और एक कर्ता होता है, उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं।
17. “वह ऊपर-नीचे जाता रहता है।” वाक्य में अव्यय पद है:
[A] वह
[B] ऊपर-नीचे
[C] जाता
[D] रहता है।
उत्तर देखें-
[B] उक्त वाक्य में ‘ऊपर-नीचे’ अव्यय पद है। ऐसे शब्द जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता, अव्यय कहलाते हैं; जैसे- जब, तब, इधर, उधर, वहाँ, अभी, कब, क्यों, वाह आदि।
[A] उक्त वाक्य आज्ञार्थक वाक्य है। जिस वाक्य से आज्ञा, आदेश, अनुरोध, उपदेश या प्रार्थना का बोध होता है, उसे आज्ञार्थक वाक्य कहते हैं।
19. विशेषण का भेद नहीं होता:
[A] सार्वनामिक विशेषण
[B] गुणवाचक विशेषण
[C] संख्या वाचक विशेषण
[D] प्रभाव वाचक विशेषण
उत्तर देखें-
[D] प्रभाववाचक विशेषण का भेद नहीं है। विशेषण एक ऐसा विकारी शब्द है, जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है, इसके चार भेद हैं-
1. सार्वनामिक, 2. गुणवाचक, 3. संख्या वाचक, 4. परिमाण वाचक
20. ‘संज्ञा’ पद का परिचय देते समय क्या बताना आवश्यक नहीं है?
[A] लिंग
[B] वचन
[C] कारक
[D] विशेष्य
उत्तर देखें-
[D] ‘संज्ञा’ पद का परिचय देते समय ‘विशेष्य’ बताना आवश्यक नहीं है। संज्ञा पदों का अन्वय करते समय संज्ञा, उसका भेद, लिंग, वचन, कारक और अन्य पदों का परिचय देते हुए, अन्य पदों से उसका संबंध भी दिखाना चाहिए।
21. ‘बुरी तरह पराजित होना’ के अर्थ में मुहावरा है:
[A] जहर उगलना
[B] जान पर खेलना
[C] छक्के छूटना
[D] दौड़ धूप करना
उत्तर देखें-
[C] छक्के छूटना मुहावरा का अर्थ है- बुरी तरह पराजित होना, जहर उगलना- अपमानजनक बातें करना, जान पर खेलना- जीवन संकट में डालना और दौड़ धूप करना- कठोर परिश्रम करना।
22. ‘केवल बाह्य प्रदर्शन के लिए’ लोकोक्ति प्रयुक्त होती हैः
[A] ऊँची दुकान फीका पकवान
[B] एक पंथ दो काज
[C] चिराग तले अँधेरा
[D] अधजल गगरी छलकत जाए
उत्तर देखें-
[A] ‘केवल बाह्य प्रदर्शन के लिए’ लोकोक्ति ‘ऊँची दुकान फीका पकवान’ प्रयुक्त होती है।
23. किसी तरह की जिम्मेदारी न होने पर लोकोक्ति कही जाती है:
[A] धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का
[B] आगे नाथ न पीछे पगहा
[C] कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली
[D] आँख का अधा नाम नयनसुख
उत्तर देखें-
[B] किसी तरह की जिम्मेदारी न होने पर लोकोक्ति ‘आगे नाथ न पीछे पगहा’ कही जाती है।
24. वर्णों की आवृत्ति जहाँ हो वह अलंकार होता हैः
[A] यमक
[B] श्लेष
[C] अनुप्रास
[D] रूपक
उत्तर देखें-
[C] वर्णों की आवृत्ति जहाँ हो वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है, जैसे-
चारु चंद्र की चंचल किरणे
खेल रही थीं जल थल में।
25. ‘लक्षणा’ को कहा जाता है:
[A] रस
[B] अलंकार
[C] शब्द शक्ति
[D] छंद
उत्तर देखें-
[C] ‘लक्षणा’ को शब्द शक्ति कहा जाता है। जहाँ पर मुख्यार्थ में बाधा उपस्थित होने पर रूढ़ि अथवा प्रयोजन से मुख्यार्थ से संबंधित अन्य अर्थ का बोध हो, उसे लक्षणा शब्दशक्ति कहते हैं।
26. संविधान का कौन सा अनुच्छेद कहता है कि राज्य और केंद्र के बीच तथा दो राज्यों के बीच पत्रादि संघ की राजभाषा में जाएगा?
[A] 345
[B] 346
[C] 344 (4)
[D] 351
उत्तर देखें-
[B] संविधान का 346 अनुच्छेद कहता है कि राज्य और केंद्र के बीच तथा दो राज्यों के बीच पत्रादि संघ की राजभाषा में जाएगा। वहीं-
अनुच्छेद 344- राजभाषा आयोग और संसदीय समिति,
अनुच्छेद 345- राज्य की राजभाषा या राजभाषाएं,
अनुच्छेद 351- हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देश
27. शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभाषा अधिनियम 1976 कौन से प्रदेश पर लागू नहीं होगा?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] मणिपुर
[C] तमिलनाडु
[D] महाराष्ट्र
उत्तर देखें-
[C] शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभाषा अधिनियम 1976 ‘तमिलनाडु’ प्रदेश पर लागू नहीं होगा।
28. संविधान की आठवी अनुसूची में परिगणित बाईस भाषाओं में कौन सी भाषा का उल्लेख नहीं है?
[A] अंग्रेजी
[B] कोंकणी
[C] पंजाबी
[D] संस्कृत
उत्तर देखें-
[A] संविधान की आठवी अनुसूची में परिगणित बाईस भाषाओं में ‘अंग्रेजी’ भाषा का उल्लेख नहीं है।
[B] शरत् + इन्दु से ‘शरदिन्दु’ बनेगा। यह व्यंजन संधि का उदाहरण है। व्यंजन संधि में क्, च्, ट्, त्, प् के बाद कोई स्वर या व्यंजन का तीसरा, चौथा या पाँचवाँ वर्ण हो अथवा य, र, ल, व आए तो क्, च्, ट्, त्, प् अपने वर्ग का तीसरा वर्ण (ग्, ज्, ड्, द्, ब्) हो जाता है।
[B] उपरोक्त उपन्यासों में प्रेमचंद का पहला उपन्यास ‘सेवासदन’ (1918 ई.) जो उर्दू में बाजारे हुस्न’ (1917 ई.) नाम से प्रकाशित हुआ था। वहीं प्रेमाश्रम- 1921 ई., कायाकल्प- 1926 ई. और निर्मला- 1927 ई. में प्रकाशित हुआ था।
31. गाँधी जी के दक्षिण अफ्रीकी जीवन पर आधारित कौन सा उपन्यास है?
[A] पहला गिरमिटिया
[B] अपने-अपने अजनबी
[C] टोपी शुक्ला
[D] समर शेष है
उत्तर देखें-
[A] गाँधी जी के दक्षिण अफ्रीकी जीवन पर आधारित उपन्यास ‘पहला गिरमिटिया’ (1999 ई.) है, इसके लेखक गिरिराज किशोर हैं।
32. ‘पचपन खम्भे लाल दिवारें’ उपन्यास की लेखिका हैं:
[C] ‘पचपन खम्भे लाल दिवारें’ उपन्यास की लेखिका ‘उषा प्रियंवदा’ हैं।
33. प्रेमचंद युगीन कहानियों की विशेषता नहीं हैः
[A] घटना प्रधानता
[B] चरित्र प्रधानता
[C] वातावरण प्रधानता
[D] कथानक प्रधानता
उत्तर देखें-
[A] ‘घटना प्रधानता’ प्रेमचंद युगीन कहानियों की विशेषता नहीं है।
34. ‘सचेतन’ कहानी के पुरोधा हैं:
[A] राजेंद्र यादव
[B] मोहन राकेश
[C] भैरव प्रसाद गुप्त
[D] महीप सिंह
उत्तर देखें-
[D] ‘सचेतन’ कहानी के पुरोधा ‘महीप सिंह’ हैं।
35. ‘लहरों के राजहंस’ के नाटककार हैं:
[A] उपेन्द्रनाथ अश्क
[B] विष्णु प्रभाकर
[C] मोहन राकेश
[D] दुष्यंत कुमार
[C] लहरों के राजहंस, आषाढ़ का एक दिन, आधे अधूरे आदि के नाटककार ‘मोहन राकेश’ हैं। [/explanation][/answer]
36. ‘खामोश! अदालत जारी है’ नाटक लिखा है:
[A] विजय तेंदुलकर ने
[B] हरिकृष्ण प्रेमी ने
[C] रामकुमार वर्मा ने
[D] सुरेन्द्र शर्मा ने
उत्तर देखें-
[A] खामोश! अदालत जारी है, घासीराम कोतवाल, कन्यादान आदि नाटक विजय तेंदुलकर ने लिखा है।
37. हिंदी का प्रथम एकांकी है:
[A] एक घूंट
[B] बादल की मृत्यु
[C] तेंदुआ
[D] उपाधि और व्याधि
उत्तर देखें-
[A] जयशंकर प्रसाद कृत ‘एक घूंट’ को हिंदी का प्रथम एकांकी माना जाता है।
[C] ‘रेडियो एकांकी’ को ध्वनि एकांकी भी कहा जाता है। इसमें ध्वनि प्रभावों और संगीत के माध्यम से कुछ ऐसे संकेत कर दिए जाते हैं ताकि श्रोता अपने कल्पना शक्ति के द्वारा उन दृश्यों का अनुमान कर सके।
40. ‘प्रगतिशील साहित्य की समस्याएँ’ निबंध के लेखक हैं:
[A] रामचंद्र शुक्ल
[B] बाबू गुलाब राय
[C] राम विलास शर्मा
[D] हजारी प्रसाद द्विवेदी
उत्तर देखें-
[C] ‘प्रगतिशील साहित्य की समस्याएँ’ निबंध के लेखक राम विलास शर्मा हैं।
41. ‘विकलांग श्रद्धा का दौर’ के लेखक हैं:
[A] हरिशंकर परसाई
[B] शरद जोशी
[C] हरिकृष्ण प्रेमी
[D] श्री लाल शुक्ल
उत्तर देखें-
[A] ‘विकलांग श्रद्धा का दौर’ के लेखक हरिशंकर परसाई हैं।
42. ‘यौवन के द्वार पर’ निबंध के लेखक हैं:
[A] डॉ. नगेन्द्र
[B] नामवर सिंह
[C] निर्मला जैन
[D] अज्ञेय
उत्तर देखें-
[A] ‘यौवन के द्वार पर’ निबंध के लेखक डॉ. नगेन्द्र हैं।
43. ‘यादें यूरोप की’ किस रचनाकार की यात्रा रचना है?
[C] ‘दीप जले शंख बजे’ के रचनाकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर हैं।
46. ‘जिन्होंने जीना जाना’ के लेखक हैं:
[A] हरिशंकर परसाई
[B] प्रभाकर माचवे
[C] श्री राम शर्मा
[D] जगदीशचंद्र माथुर
उत्तर देखें-
[D] ‘जिन्होंने जीना जाना’ के लेखक जगदीशचंद्र माथुर हैं।
47. भगतसिंह, राजगुरु आदि से संबंधित संस्मरण संकलित हैं:
[A] यश की धरोहर में
[B] जिंदगी मुस्काई में
[C] मेरा हमदम मेरा दोस्त में
[D] गेहूँ और गुलाब में
उत्तर देखें-
[A] ‘यश की धरोहर’ संस्मरण भगवान दास महौर, सदाशिव राय, मलका पुरकर शिववर्मा ने लिखा है। इसमें भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु और नारायणदास खरे आदि से संबंधित संस्मरण संकलित हैं।
48. ‘कलम का सिपाही’ जीवनी है:
[A] प्रसाद की
[B] महादेवी की
[C] प्रेमचंद की
[D] जैनेन्द्र की
उत्तर देखें-
[C] ‘कलम का सिपाही’ जीवनी प्रेमचंद की है, इसके लेखक अमृतराय हैं।
[B] अपनी पहेलियों और मुकरियों के लिए ‘अमीर खुसरो’ जाने जाते हैं। इन्हें खड़ी बोली का आदि कवि माना जाता है। इनका वास्तविक नाम अबुल हसन था और ये निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे।
55. निर्गुण संत थेः
[A] तुलसीदास
[B] सूरदास
[C] मीराबाई
[D] कबीर
उत्तर देखें-
[D] कबीरदास भक्तिकाल के निर्गुण संत धारा के कवि थे। वहीं तुलसीदास सगुण धारा के राम भक्ति कवि, सूरदास और मीरा कृष्ण भक्त कवि थे।
56. तुलसीदास का ‘रामचरित मानस’ लिखा गया है:
[A] गीत पद्धति में
[B] छप्पय और कवित्त पद्धति में
[C] दोहा-चौपाई छंद में
[D] सवैया छंद में
उत्तर देखें-
[C] तुलसीदास का ‘रामचरित मानस’ ‘दोहा-चौपाई छंद’ में लिखा गया है। अवधी भाषा में रचित इस ग्रंथ में सात कांड और चार संवाद हैं।
57. अष्टछाप की स्थापना करने वाले कवि हैं:
[A] विठ्ठल नाथ
[B] सूरदास
[C] नामादास
[D] चतुर्भुज दस
उत्तर देखें-
[A] अष्टछाप की स्थापना ‘विठ्ठल नाथ’ ने 1565 ई. में की थी। इसमें चार बल्लभाचार्य के और चार उनके शिष्य शामिल थे। अष्टछाप के कवि-
कुंभनदास, सूरदास, परमानंददास, कृष्णदास, गोविंद स्वामी, छीत स्वामी, चतुर्भुजदास, नंददास
58. उत्तर मध्य काल को ‘रीतिकाल’ नाम दिया है:
[A] मिश्र बन्धुओं ने
[B] आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने
[C] हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
[D] रामकुमार वर्मा ने
उत्तर देखें-
[B] आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने उत्तर मध्य काल को ‘रीतिकाल’ नाम दिया है। वहीं-
रीतिकाव्य- जार्ज ग्रीयर्सन
अलंकृत काल- मिश्रबंधु
शृंगारकाल- विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
कलाकाल- रमाशंकर शुक्ल ‘रसाल’
अंधकार काल- त्रिलोचन
59. ‘जदपि सुजाति सुलच्छनी, सुबरन सरस सुवृत्त, भूषन बिनु न बिराजई कविता वनिता मित्त’ -किसकी पंक्तियों हैं?
[A] बिहारी लाल
[B] मतिराम
[C] केशवदास
[D] भिखारी दास
उत्तर देखें-
[C] उक्त पंक्तियाँ ‘केशवदास’ की हैं। डॉ. नगेन्द्र केशवदास को रीतिकाल का प्रवर्तक मानते हैं।
60. “कुंदन कौ रँगु फीको लगै, झलकै अति अंगनि चारु गुराई” यह पंक्ति है-
[A] भूषण की
[B] मतिराम की
[C] बिहारी की
[D] देव की
[D] ‘रानी केतकी की कहानी’ या ‘उदयभान चरित’ के रचनाकार ‘इंशा अल्ला खाँ’ हैं।
62. हिंदी का पहला समाचार पत्र थाः
[A] उदन्त मार्तण्ड
[B] समचोचक
[C] माधुरी
[D] वाणी
उत्तर देखें-
[A] हिंदी का पहला समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ (1826 ई.) था, यह साप्ताहिक पत्र था जो कलकत्ता से प्रकाशित होता था। इसके संपादक पं. जुगल किशोर थे।
63. भारतेन्दु के मंडल में कौन से साहित्यकार नहीं थे?
[A] प्रताप नारायण मिश्र
[B] बालकृष्ण भट्ट
[C] राधाचरण गोस्वामी
[D] राधाकृष्ण शर्मा
उत्तर देखें-
[D] राधाकृष्ण शर्मा भारतेन्दु मंडल के साहित्यकार नहीं थे। भारतेन्दु मंडल के साहित्यकार-
बालकृष्ण भट्ट, प्रतापनारायण मिश्र, राधचरण गोस्वामी, राधाकृष्ण दास आदि।
64. द्विवेदी युग को ‘जागरण काल’ किसने कहा है?
[A] रामचंद्र शुक्ल
[B] डॉ. नगेंद्र
[C] हजारी प्रसाद द्विवेदी
[D] बाबू गुलाब राय
उत्तर देखें-
[B] डॉ. नगेंद्र ने द्विवेदी युग को ‘जागरण काल’ कहा है। वहीं रामचंद्र शुक्ल जी इसे ‘नई धारा: द्वितीय उत्थान’ नाम दिया है।
65. किस कवि को राष्ट्र कवि की उपाधि मिली है?
[A] श्रीधर पाठक
[B] बाल मुकुंद गुप्त
[C] सियाराम शरण गुप्त
[D] मैथिली शरण गुप्त
उत्तर देखें-
[D] ‘मैथिली शरण गुप्त’ को राष्ट्रकवि की उपाधि मिली है। इन्हें ‘भारत भारती’ लिखने पर महात्मा गांधी ने राष्ट्रकवि की उपाधि प्रदान किया था।
66. ‘सरस्वती’ पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती रही?
[A] दिल्ली से
[B] मद्रास से
[C] कलकत्ता से
[D] इलाहाबाद से
उत्तर देखें-
[D] ‘सरस्वती’ पत्रिका पहले बनारस से प्रकाशित होती थी। 1903 ई. में जब महावीर प्रसाद द्विवेदी इसके संपादक हुए तो यह इलाहाबाद से प्रकाशित होने लगी। यह एक मासिक पत्रिका थी जिसके प्रकाशक चिंतामणि घोष थे।
[D] माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय सांस्कृतिक काव्य धारा के कवि हैं। छायावादी चार स्तम्भों में प्रसाद, पंत, निराला और महादेवी वर्मा हैं।
68. ‘छोड़ द्रुमों की मृदु छाया, तोड़ प्रकृति से भी माया’ ये पंक्तियाँ हैं:
[A] पंत की
[B] निराला की
[C] प्रसाद की
[D] महादेवी की
उत्तर देखें-
[A] उक्त पंक्तियाँ प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत की हैं।
69. ‘राम की शक्ति पूजा’ है:
[A] उपन्यास
[B] लम्बी कविता
[C] नाटक
[D] गीति नाट्य
उत्तर देखें-
[B] सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ कृत ‘राम की शक्ति पूजा’ एक ‘लम्बी कविता’ है। यह इलाहाबाद से निकलने वाली पत्रिका ‘भारत’ में 1936 ई. में प्रकाशित हुई थी। यह कविता अनामिका संग्रह के प्रथम संस्करण में छपी है। इस पर बांग्ला के कृतिवास रामायण का प्रभाव है।
70. शैव दर्शन के आनंदवाद पर आधारित रचना है:
[A] आंसू
[B] कामायनी
[C] लहर
[D] चन्द्रगुप्त
उत्तर देखें-
[B] शैव दर्शन के आनंदवाद पर आधारित रचना जयशंकर प्रसाद कृत ‘कामायनी’ (1936 ई.) महाकाव्य है।
71. प्रेमचंद के कौन से उपन्यास का पात्र ‘सूरदास’ है?
[A] निर्मला
[B] गोदान
[C] सेवा सदन
[D] रंग भूमि
उत्तर देखें-
[D] प्रेमचंद के ‘रंग भूमि’ (1925 ई.) उपन्यास का पात्र ‘सूरदास’ है। यह सर्वप्रथम ‘चौगाने हस्ती’ नाम से उर्दू में प्रकाशित हुआ था।
72. बच्चन जी की ‘मधुशाला’ की विधा हैः
[A] नाटक
[B] काव्य
[C] निबंध
[D] संस्मरण
उत्तर देखें-
[B] हरिवंश राय ‘बच्चन’ जी की ‘मधुशाला’ की विधा काव्य है। मधुशाला, मधुबाला और मधुकलश उमर खैय्याम की रुबाइयों से प्रेरित हैं। बच्चन जी प्रेम और मस्ती काव्य धारा के कवि हैं, इन्हें ‘हालावाद’ का प्रवर्तक माना जाता है।
[C] ‘कल सुनना मुझे’ के काव्य संग्रह के रचनाकार सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ हैं। इस संग्रह के लिए इन्हें 1979 ई. का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।
79. ‘गन्धवीथी’ के रचनाकार हैं:
[A] सुमित्रा नंदन पंत
[B] लीलाधर जगूडी
[C] जगदीश गुप्त
[D] रमेश चन्द्र शाह
उत्तर देखें-
[A] ‘गन्धवीथी’ के रचनाकार सुमित्रा नंदन पंत हैं। इसके संपादक डॉ. कुमार विकल हैं।
80. कौन सा शब्द मानक वर्तनी में लिखा है?
[A] बुद्धि
[B] उद्धार
[C] आह्वाद
[D] कांति
उत्तर देखें-
[D] ‘कांति’ शब्द मानक वर्तनी में लिखा है।
81. कौन से शब्द में अनुस्वार के स्थान पर ‘ड़्’ आ सकता है?
[A] चद्रमा
[B] झंझावत
[C] दिनांक
[D] ठंडा
उत्तर देखें-
[C] दिनांक शब्द में अनुस्वार के स्थान पर ‘ड़्’ का प्रयोग किया जा सकता है।
82. ‘मयंक’ का पर्याय नहीं है:
[A] पीयूष
[B] कलानिधि
[C] निशापति
[D] सुधाकर
उत्तर देखें-
[A] पीयूष शब्द अमृत, सुधा, अमिय आदि का पर्यायवाची है।
83. ‘अवधी’ बोली का विकास हुआ हैः
[A] पूर्वी हिंदी से
[B] पश्चिमी हिंदी से
[C] राजस्थानी से
[D] बिहारी से
उत्तर देखें-
[A] ‘अवधी’ बोली का विकास ‘पूर्वी हिंदी’ से हुआ है। इसके अंतर्गत अवधी, बघेली और छतीसगढ़ी बोलियाँ आती हैं। वहीं पूर्वी हिंदी का विकास अर्धमागधी अपभ्रंश से हुआ है।
84. हिंदी की कितनी उपभाषाएँ हैं?
[A] दो
[B] चार
[C] पाँच
[D] सात
उत्तर देखें-
[C] हिंदी की पाँच उपभाषाएँ हैं- पूर्वी हिंदी, पश्चिमी हिंदी, राजस्थानी, बिहारी और पहाड़ी।
85. मानक वर्तनी के अनुसार किस शब्द में ‘इ’ की मात्रा का सही प्रयोग हुआ है?
[A] मानक वर्तनी के अनुसार ‘बुद्धि’ शब्द में ‘इ’ की मात्रा का सही प्रयोग हुआ है।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और दिये गए प्रश्नों के सही उत्तर दीजिए।
गुरुदेव वहाँ बड़े आनंद में थे। अकेले रहते थे। भीड़-भाड़ उतनी नहीं होती थी, जितनी शांतिनिकेतन में। जब हम लोग ऊपर गए तो गुरुदेव बाहर एक कुर्सी पर चुपचाप बैठे अस्तगामी सूर्य की ओर ध्यान-स्तिमित नयनों से देख रहे थे। हम लोगों को देखकर मुस्कुराए, बच्चों से ज़रा छेड़-छाड़ की, कुशल प्रश्न पूछे और फिर चुप हो रहे। ठीक उसी समय उनका कुत्ता धीरे-धीरे ऊपर आया और उनके पैरों के पास खड़ा होकर पूँछ हिलाने लगा। गुरुदेव ने उसकी पीठ पर हाथ फेरा। वह आँखें मूंदकर अपने रोम-रोम से उस स्नेह-रस का अनुभव करने लगा। गुरुदेव ने हम लोगों की ओर देखकर कहा, “देखा तुमने, यह आ गए। कैसे इन्हें मालूम हुआ कि मैं यहाँ हूँ, आश्चर्य है! और देखो, कितनी परितृप्ति इनके चेहरे पर दिखाई दे रही है।”
हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे। किसी ने उसे राह नहीं दिखाई थी, न उसे यह बताया था कि उसके स्नेह-दाता यहाँ से दो मिल दूर हैं और फिर भी वह पहुँच गया। इसी कुत्ते को लक्ष्य करके उन्होंने ‘आरोग्य’ में इस भाव की एक कविता लिखी थी- ‘प्रतिदिन प्रातः काल यह भक्त कुत्ता स्तब्ध होकर आसन के पास तब तक बैठा रहता था, जब तक अपने हाथों के स्पर्श से मैं इसका संग नहीं स्वीकार करता। इतनी-सी स्वीकृति पाकर ही उसके अंग-अंग में आनंद का प्रवाह बह उठता है। इस वाक्य हीन प्राणिलोक में सिर्फ यही एक जीव अच्छा-बुरा सबको भेदकर संपूर्ण मनुष्य को देख सका है, उस आनंद को देख सका है, जिसे प्राण दिया जा सकता है, जिसमें अहैतुक प्रेम ढाल दिया जा सकता है, जिसकी चेतना असीम चैतन्य लोक में राह दिखा सकती है। जब मैं इस मूक हृदय का प्राणपन आत्मनिवेदन देखता हूँ, जिसमें वह अपनी दीनता बताता रहता है, तब मैं यह सोच ही नहीं पाता कि उसने अपने सहज बोध से मानव स्वरूप में कौन सा मूल्य आविष्कार किया है।
86. शांति निकेतन में रहती थीः
[A] शांति
[B] सुंदरता
[C] भीड़
[D] चुप्पी
उत्तर देखें-
[C] गद्यांश के अनुसार शांति निकेतन में ‘भीड़’ रहती थी।
87. “अस्तगामी सूर्य की ओर …… ” वाक्य में ‘अस्त’ का अर्थ है:
[A] पूर्व दिशा
[B] पश्चिम दिशा
[C] डूबना
[D] निकलना
उत्तर देखें-
[C] उक्त वाक्य में ‘अस्त’ का अर्थ ‘डूबना’ है।
88. “कितनी परितृप्ति इनके चेहरे पर है।” वाक्य में ‘परितृप्ति’ का अर्थ है:
[A] उल्लास
[B] संतुष्टि
[C] धैर्य
[D] प्रसन्नता
उत्तर देखें-
[B] उक्त वाक्य में ‘परितृप्ति’ का अर्थ ‘संतुष्टि’ है।
89. अनुच्छेद में ‘स्नेहदाता’ किसे कहा गया है?
[A] आंगतुकों को
[B] शांति निकेतन को
[C] उपस्थित जन समुदाय को
[D] गुरुदेव को
उत्तर देखें-
[D] उक्त अनुच्छेद में ‘स्नेहदाता’ गुरुदेव को कहा गया है।
ज्ञानपीठ पुरस्कार
gyanpeeth award भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं...