DSSSB TGT Hindi Question Paper 2021 (18 September, Shift 2)

0
28
dsssb tgt hindi question paper
DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT Hindi Male परीक्षा– 18 सितम्बर 2021, शिफ्ट 2 का प्रश्नपत्र अब आपके लिए उपलब्ध है। DSSSB टीजीटी हिंदी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह पेपर महत्त्वपूर्ण है। इससे न केवल परीक्षा के पैटर्न की समझ मिलती है, बल्कि प्रश्नों की प्रकृति, विषय-वस्तु और कठिनाई स्तर का भी अंदाजा होता है। इस ब्लॉग में आप पूरा प्रश्नपत्र देख सकते हैं और अपनी तैयारी को एक नई दिशा दे सकते हैं।

1. ‘दुःखिनी बाला’ नाटक की रचना किसने की थी?
[A] राधाकृष्ण दास
[B] श्रीनिवास दास
[C] श्याम सुन्दरदास
[D] बालमुकुंद
उत्तर देखें-
[A] ‘दुःखिनी बाला’ (1880 ई.) नाटक की रचना ‘राधाकृष्ण दास’ ने की थी। पद्मावती और महाराणा प्रताप इनके अन्य नाटक हैं। भारतेन्दु के अपूर्ण नाटक ‘सती प्रताप’ को राधाकृष्ण दास ने ही पूरा किया था।
2. भारतेंदु कृत ‘तदीय सर्वस्व’ किसका अनुवाद है?
[A] आँखों की किरकिरी
[B] ऋतु संहार
[C] नारद भक्तिसूत्र
[D] मेघदूत
उत्तर देखें-
[C] भारतेंदु कृत ‘तदीय सर्वस्व’ (1874 ई.) नारद भक्तिसूत्र का अनुवाद है। भारतेन्दु ने इसी तरह ‘भक्ति सूत्र वैजयंती’ शीर्षक से ‘शांडिल्य भक्ति सूत्र’ का अनुवाद भी किया है।
3. ‘सरयू पार की यात्रा’ किसकी रचना है?
[A] देवकी नंदन खत्री
[B] आचार्य शुक्ल
[C] रामविलास शर्मा
[D] भारतेंदु हरिश्चंद्र
उत्तर देखें-
[D] ‘सरयू पार की यात्रा’ भारतेंदु हरिश्चंद्र का यात्रा वृतांत है। लखनऊ की यात्रा, हरिद्वार की यात्रा, मेंहदावल की यात्रा इनके अन्य यात्रा वृतांत हैं।
4. “वस्तुओं में आध्यात्मिक छाया का भान ही छायावाद है।” -किस आलोचक का कथन है?
[A] जयशंकर प्रसाद
[B] राधाकृष्णदास
[C] नंद दुलारे वाजपेयी
[D] लाला भगवानदीन
उत्तर देखें-
[C] ‘वस्तुओं में आध्यात्मिक छाया का भान ही छायावाद है।’ कथन नंद दुलारे वाजपेयी का है।
5. निम्न में से कौन-सा एक निबंध बाबू गुलाबराय का नहीं है?
[A] मेरे मानसिक उपादान
[B] चाबुक
[C] जीवन-पशु
[D] प्रकार प्रभाकर
उत्तर देखें-
[B] ‘चाबुक’ सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ का निबंध है। प्रबंध प्रतीक्षा, प्रबंध प्रतिमा, प्रबंध पूर्णिमा इनके अन्य निबंध हैं।
6. ‘औरंगजेब की आखिरी रात’ एकांकी के लेखक कौन हैं?
[A] रामकुमार वर्मा
[B] राधाचरण गोस्वामी
[C] मुक्तिबोध
[D] अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
उत्तर देखें-
[A] ‘औरंगजेब की आखिरी रात’ एकांकी के लेखक रामकुमार वर्मा हैं। रामकुमार वर्मा को हिंदी एकाँकी का जनक माना जाता है। पृथ्वीराज की आँखें, रेशमी टाई, चारुमित्रा, विभूति, सप्तकिरण, रूपरंग, रजतरश्मि, ऋतुराज, दीपदान, इन्द्रधनुष आदि इनके अन्य नाटक हैं।
7. हजारीप्रसाद द्विवेदी का प्रथम निबंध संग्रह कौन-सा है?
[A] कुटज
[B] अशोक के फूल
[C] आलोक पर्व
[D] गतिशील चिंतन
उत्तर देखें-
[B] हजारीप्रसाद द्विवेदी का प्रथम निबंध संग्रह ‘अशोक के फूल’ (1948 ई.) है। कल्पलता (1951 ई.), मध्यकालीन धर्म साधना (1952 ई.), विचार और वितर्क (1957 ई.), विचार प्रवाह (1959 ई.), कुटज (1964 ई.), साहित्य सहचर ई.) आदि इनके अन्य निबंध संग्रह हैं।
8. राहुल सांकृत्यायन कृत ‘धुमक्कड़ शास्त्र’ किस विधा में लिखा गया है?
[A] यात्रा वृतांत
[B] आलोचना
[C] काव्य
[D] निबंध
उत्तर देखें-
[A] राहुल सांकृत्यायन कृत ‘धुमक्कड़ शास्त्र’ (1949 ई.) यात्रा वृतांत विधा में लिखा गया है। राहुल यात्रावली, किन्नर देश में, चीन में क्या देखा, मेरी लद्दाख यात्रा, मेरी तिब्बत यात्रा, रूस में पच्चीस मास आदि इनके अन्य यात्रा वृतांत हैं।
9. गाँधी जी के दक्षिण अफ्रीकी जीवन पर आधारित उपन्यास का क्या नाम है?
[A] ढाई घर
[B] कर्मभूमि
[C] पहला गिरमिटिया
[D] नई पौध
उत्तर देखें-
[C] गाँधी जी के दक्षिण अफ्रीकी जीवन पर आधारित उपन्यास गिरिराज किशोर कृत ‘पहला गिरमिटिया’ है। ढाई घर, यथा प्रस्तावित परिशिष्ट आदि इनके अन्य उपन्यास हैं।
10. उषा प्रियंवदा के उपन्यास ‘पचपन खम्भे लाल दीवारें’ की नायिका कौन है?
[A] मीरा
[B] सुषमा
[C] देवकी
[D] प्रिया
उत्तर देखें-
[B] उषा प्रियंवदा के उपन्यास ‘पचपन खम्भे लाल दीवारें’ (1961 ई.) की नायिका ‘सुषमा’ है। रुकोगी नहीं राधिका (1967 ई.), शेषयात्रा (1984 ई.), अंतर्वशी (2000 ई.), भए कबीर उदास (2007 ई.), नदी (2013 ई.) इनके अन्य उपन्यास हैं।
11. मुक्तिबोध की प्रतिबंधित पुस्तक का क्या नाम था?
[A] नई कविता का आत्मसंघर्ष तथा अन्य निबंध
[B] सतह से उठता आदमी
[C] भारतः इतिहास और संस्कृति
[D] नये साहित्य का सौंदर्यशास्त्र
उत्तर देखें-
[C] मुक्तिबोध की प्रतिबंधित पुस्तक का नाम ‘भारतः इतिहास और संस्कृति’ है।
12. हिंदी की पहली आत्मकथा कौन-सी है?
[A] क्या भूलूँ क्या याद करूँ
[B] प्रत्याशा
[C] मेरा जीवन वृतांत
[D] अर्धकथानक
उत्तर देखें-
[D] हिंदी की पहली आत्मकथा बनरसीदास जैन कृत ‘अर्धकथानक’ (1641 ई.) है। यह ब्रजभाषा में है।
13. निम्न में से कौन-सा किशोरीलाल गोस्वामी का नाटक है?
[A] मयंक मंजरी
[B] तप्ता संवरण
[C] प्रेम जोगिनी
[D] चन्द्रावली
उत्तर देखें-
[A] ‘मयंक मंजरी’ (1891 ई.) किशोरीलाल गोस्वामी का नाटक है। प्रनयिनी परिणय (1890 ई.) और चौपट-चपेट इनके अन्य नाटक हैं।
14. ‘प्रगतिशील साहित्य की समस्याएँ’ निबंध संग्रह के लेखक कौन हैं?
[A] रामदरश मिश्र
[B] जगदीश चतुर्वेदी
[C] रामविलास शर्मा
[D] सियाराम शरण गुप्त
उत्तर देखें-
[C] ‘प्रगतिशील साहित्य की समस्याएँ’ (1954 ई.) निबंध संग्रह के लेखक ‘रामविलास शर्मा’ हैं। आस्था और सौंदर्य (1961 ई.), परंपरा का मूल्यांकन (1981 ई.), मार्क्सवाद और प्रगतिशील साहित्य (1984 ई.), भारतीय साहित्य की भूमिका (1996 ई.) आदि उनके अन्य निबंध संग्रह हैं।
15. ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल और हिंदी आलोचना’ किसने लिखा है?
[A] नरेश मेहता
[B] राहुल सांकृत्यायन
[C] अज्ञेय
[D] रामविलास शर्मा
उत्तर देखें-
[D] ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल और हिंदी आलोचना’ रामविलास शर्मा ने लिखा है। प्रेमचंद (1941 ई.), प्रगतिशील साहित्य की समस्याएं (1954 ई.), निराला की साहित्य साधना: भाग 1 (1969 ई.) और भाग 2 (1972 ई.), भाग 3 (1976 ई.), महवीर प्रसाद द्विवेदी और हिंदी नवजागरण (1977 ई.) आदि इनके अन्य ग्रंथ हैं।
16. जिस विधा के द्वारा लेखक अपने बीते हुए जीवन का विवरण प्रस्तुत करता है उसे क्या कहते हैं?
[A] आत्मकथा
[B] साक्षात्कार
[C] उपन्यास
[D] संस्मरण
उत्तर देखें-
[A] जिस विधा के द्वारा लेखक अपने बीते हुए जीवन का विवरण प्रस्तुत करता है उसे ‘आत्मकथा’ कहते हैं।
17. निम्न में से कौन-सा विष्णु प्रभाकर द्वारा रचित नाटक नहीं है?
[A] हत्या के बाद
[B] अंधी गली
[C] नव प्रभात
[D] डॉक्टर
उत्तर देखें-
[B] ‘अंधी गली’ उपेंद्रनाथ अश्क का एकाँकी है।
18. ‘हितोपदेश’ का भाषानुवाद किसने किया?
[A] सेनापति
[B] पद्माकर
[C] बोधा
[D] श्रीपति
उत्तर देखें-
[B] ‘हितोपदेश’ का भाषानुवाद ‘पद्माकर’ ने किया है। यह अनुवाद उन्होंने दौलत राव सिंधिया के सरदार ‘उदाजी’ के अनुरोध पर किया था। हिम्मत बहादुर विरुदावली, पद्माभरण, जगत् विनोद, प्रबोध पचासा, गंगा लहरी, प्रताप सिंह विरुदावली, कलिपच्चीसी आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
19. ‘सांध्य काकली’ किस रचनाकार की कविताओं का संग्रह है?
[A] नंद दुलारे वाजपेयी
[B] महावीर प्रसाद द्विवेदी
[C] सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
[D] कृष्णबिहारी मिश्र
उत्तर देखें-
[C] ‘सांध्य काकली’ (1969 ई.) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविताओं का संग्रह है। यह निराला का अंतिम काव्य संग्रह है जिसमें कुल 65 गीत हैं। इसमें निराला की अंतिम कविता ‘पत्रोत्कंठित जीवन का विश बुझा हुआ है’ भी संग्रहीत है। जूही की कली (1916 ई.), पंचवटी प्रसंग (1921 ई.), परिमल (1930 ई.), सरोज स्मृति (1935 ई.), राम की शक्ति पूजा (1936 ई.) आदि उनके अन्य काव्य संग्रह हैं।
20. “माँ की कुल शिक्षा मैंने दी, पुष्प-सेज तेरी स्वयं रची, सोचा मन में, वह शकुन्तला, पर पाठ अन्य यह, अन्य कला।” पंक्तियाँ किसकी हैं?
[A] सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
[B] आचार्य शुक्ल
[C] हरिवंशराय बच्चन
[D] प्रेमचंद
उत्तर देखें-
[A] उक्त पंक्तियाँ सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की ‘सरोज स्मृति’ कविता की हैं। यह कविता उन्होंने अपनी पुत्री ‘सरोज’ के निधन पर शोकगीत के रूप में लिखा था। यह कवित ‘अनामिका’ (1923 ई.) कविता संग्रह में संगृहीत है।
21. ‘रस सिद्धांत’ के लेखक कौन थे?
[A] आचार्य मम्मट
[B] डॉ. नगेन्द्र
[C] भट्टनायक
[D] अभिनवगुप्त
उत्तर देखें-
[B] ‘रस सिद्धांत’ के लेखक डॉ. नगेन्द्र हैं।
22. निम्नलिखित महाकाव्यों में से कौन-सा महाकाव्य मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा लिखा गया है?
[A] कामायनी
[B] रामचरित मानस
[C] पद्मावत
[D] उर्वशी
उत्तर देखें-
[C] ‘पद्मावत’ महाकाव्य मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा लिखा गया है। अखरावट, आखिरी कलाम, कहरनामा, कन्हावत, मसलनामा आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
23. ‘पउमचरिउ’ में किसका वर्णन है?
[A] सीता
[B] भरत
[C] शिव
[D] राम
उत्तर देखें-
[D] स्वयंभू कृत ‘पउमचरिउ’ में राम का वर्णन किया गया है। इसे ‘पद्मचरित’ या ‘जैनरामायण’ भी कहा जाता है। इसकी भाषा अपभ्रंश है। इसमें 5 कांड हैं- विद्याधर, अयोध्या, सुंदर, युद्ध और उत्तर कांड।
24. ‘पथिक’ किसका काव्य संग्रह है?
[A] जगदीश चतुर्वेदी
[B] रामनरेश त्रिपाठी
[C] मैथिलीशरण गुप्त
[D] विद्यानिवास मिश्र
उत्तर देखें-
[B] ‘पथिक’ (1920 ई.) रामनरेश त्रिपाठी का काव्य संग्रह है। मिलन (1918 ई.), मानसी (1927 ई.), स्वप्न (1929 ई.) आदि इनके अन्य काव्य संग्रह हैं। स्वप्न काव्य संग्रह पर इन्हें हिन्दुस्तानी अकादमी पुरस्कार मिल था।
25. ‘भ्रमरगीत’ नाम से सूर के काव्य को किसने सम्पादित किया?
[A] आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
[B] आचार्य रामचंद्र शुक्ल
[C] डॉ. श्यामसुंदर दास
[D] डॉ. रामकुमार वर्मा
उत्तर देखें-
[B] ‘भ्रमरगीत’ नाम से सूर के काव्य को ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल’ ने संपादित किया है। गोस्वामी तुलसीदास (1923 ई.), जायसी ग्रंथावली (1924 ई.), भ्रमरगीत सार (1925 ई.), रस मीमांसा (1949 ई.) आदि शुक्ल जी के अन्य ग्रंथ हैं।
26. महादेवी वर्मा को ज्ञानपीठ पुरस्कार उनकी किस कृति के लिए मिला?
[A] गीतपर्व
[B] आत्मिका
[C] यामा
[D] नीलाम्बरा
उत्तर देखें-
[C] महादेवी वर्मा को ज्ञानपीठ पुरस्कार उनकी ‘यामा’ (1940 ई.) कृति के लिए 1982 ई. में मिला था। यामा में निहार, रश्मि, नीरजा और सांध्यगीत की कविताओं को संकलित किया गया है।
27. निम्न में से जयशंकर प्रसाद जी की कौन-सी काव्य स्मृति काव्य की श्रेणी में आती है?
[A] कानन कुसुम
[B] चित्राधार
[C] प्रेम-पथिक
[D] आँसू
उत्तर देखें-
[D] जयशंकर प्रसाद जी की ‘आँसू’ (1925 ई.) काव्य स्मृति काव्य की श्रेणी में आती है। यह 133 छंदों का विरह प्रधान स्मृति काव्य है। इसे हिंदी का मेघदूत माना जाता है।
28. किस रचनाकार की कहानियाँ ‘बादलों के घेरे’ नामक संग्रह में संकलित हैं?
[A] प्रेमचंद्र
[B] आचार्य रामचंद्र शुक्ल
[C] कृष्णा सोबती
[D] ममता कालिया
उत्तर देखें-
[C] कृष्णा सोबती की कहानियाँ ‘बादलों के घेरे’ (1980 ई.) नामक संग्रह में संकलित हैं।
29. किस रचनाकार की भाषा परिमार्जित खड़ी बोली है जिसमें भाषा के दो रूप प्राँजल व्यावहारिक भाषा तथा संस्कृतनिष्ठ शास्त्रीय भाषा का प्रयोग दिखाई देता है?
[A] श्रीधर पाठक
[B] माखनलाल चतुर्वेदी
[C] श्यामसुंदर दास
[D] हजारी प्रसाद द्विवेदी
उत्तर देखें-
[D] ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी’ की भाषा परिमार्जित खड़ी बोली है जिसमें भाषा के दो रूप प्राँजल व्यावहारिक भाषा तथा संस्कृतनिष्ठ शास्त्रीय भाषा का प्रयोग दिखाई देता है।
30. ‘चकमक की चिंगारियाँ’ किस रचनाकार की कविता है?
[A] भवानीप्रसाद मिश्र
[B] गजानन माधव मुक्तिबोध
[C] केदारनाथ अग्रवाल
[D] श्रीकांत वर्मा
उत्तर देखें-
[B] ‘चकमक की चिंगारियाँ’ गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ की कविता है। यह कविता उनके ‘चाँद का मुँह टेढ़ा है’ (1964 ई.) काव्य संग्रह में संगृहीत है।
31. अयोध्यासिंह उपाध्याय का ग्रंथ ‘प्रिय प्रवास’ किस भाषा में लिखा गया है?
[A] संस्कृत
[B] खड़ी बोली
[C] मगधी
[D] अवधी
उत्तर देखें-
[B] अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ का ग्रंथ ‘प्रिय प्रवास’ (1914 ई.) खड़ी बोली में लिखा गया है। इसे खड़ीबोली का प्रथम महाकाव्य माना जाता है। इसका सर्वप्रथम नाम ‘ब्रजांगना विलाप’ था। इसमें 17 सर्गों में कृष्ण के बचपन से मथुरा प्रस्थान तक वर्णन हुआ है।
32. ‘चित्राधार’ किस कवि की ब्रजभाषा की प्रथम कृति है?
[A] सियारामशरण गुप्त
[B] मलिक मुहम्मद जायसी
[C] अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
[D] जयशंकर प्रसाद
उत्तर देखें-
[D] ‘चित्राधार’ जयशंकर प्रसाद की ब्रजभाषा की प्रथम कृति है। प्रसाद ब्रजभाषा में ’कलाधर’ नाम से कविताएं लिखते थे। इनका खड़ी बोली हिंदी में प्रथम काव्य संग्रह ‘कानन कुसुम’ (1913 ई.) है तथा अंतिम काव्य ‘कामायनी’ (1935 ई.) है।
33. गौतम बुद्ध की पत्नी के उज्ज्वल चरित्र के अंकन के लिए मैथिलीशरण गुप्त ने किस ग्रंथ की रचना की?
[A] झंकार
[B] अर्जन
[C] यशोधरा
[D] द्वापर
उत्तर देखें-
[C] गौतम बुद्ध की पत्नी के उज्ज्वल चरित्र के अंकन के लिए मैथिलीशरण गुप्त ने ‘यशोधरा’ (1932 ई.) ग्रंथ की रचना गीत नाट्य शैली में किया है। इसमें बुध के संन्यास के बाद यशोधरा की उदात्त स्थिति का चित्रण किया गया है।
34. निम्न में से किस रीतिकालीन कवि ने लक्षण ग्रंथ की रचना नहीं की?
[A] भूषण
[B] बिहारी लाल
[C] पद्माकर
[D] मतिराम
उत्तर देखें-
[B] रीतिकालीन कवि ‘बिहारी लाल’ ने लक्षण ग्रंथ की रचना नहीं की है। बिहारी मुक्तक काव्य की रचना की है, उनकी एकमात्र रचना ‘बिहारी सतसई’ है। जार्ज ग्रियर्सन ने लिखा है- ‘भारतीय काव्यानंद का सम्यक रूप में यदि प्रस्फुटन हुआ है तो वाह उसके मुक्तक काव्य के रूप में ही हुआ है।’
35. अमीर खुसरो की पहेलियां और मुकरियां किस भाषा में है?
[A] ब्रज
[B] खड़ी बोली
[C] उर्दू
[D] अवधी
उत्तर देखें-
[B] अमीर खुसरो की पहेलियां और मुकरियां ‘खड़ी बोली’ में हैं। इन्हें खड़ी बोली का आदि कवि माना जाता है। इनका वास्तविक नाम ‘अबुल फजल’ था। इनके गुरु निजामुद्दीन औलिया थे। खलिक बारी, पहेलियाँ, मुकारियाँ, दो सूखने, गजल आदि रचनाएं इन्होंने की हैं।
36. श्रीधर पाठक ने कौन-सा अनुवाद ब्रज भाषा में किया है?
[A] ऋतु संहार
[B] रसकलश
[C] ऊजड ग्राम
[D] जासूस
उत्तर देखें-
[C] श्रीधर पाठक ने गोल्डस्मिथ के ‘डिजर्टेड विलेज’ का अनुवाद ‘ऊजड ग्राम’ (1889 ई.) को ब्रज भाषा में किया है। इसके अलावा उन्होंने गोल्डस्मिथ की रचना ‘हरमिट’ का अनुवाद ‘एकांतवासी योगी’ (1886 ई.) और ‘ट्रेवलर’ का अनुवाद ‘श्रांत पथिक’ को खड़ी बोली हिंदी में किया।
37. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने ‘साक्षात् रसमूर्ति’ किस कवि को कहा है?
[A] घनानंद
[B] रहीम
[C] पद्माकर
[D] मीरा
उत्तर देखें-
[A] आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने ‘घनानंद’ को ‘साक्षात् रसमूर्ति’ कहा है। उन्होंने हिंदी साहित्य के इतिहास के बारे में लिखा है- ‘ये साक्षात् रसमूर्ति और ब्रजभाषा काव्य के प्रधान स्तंभों में हैं।’
38. ‘राम की शक्ति पूजा’ किसकी कविता है?
[A] सुमित्रानंदन पंत
[B] सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
[C] महादेवी वर्मा
[D] ज्योतिप्रसाद अग्रवाल
उत्तर देखें-
[B] ‘राम की शक्ति पूजा’ (1936 ई.) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता है। इसका आधार बंग्ला का कृतवास रामायण है।
39. ‘जगदीश’ शब्द का सही संधि-विच्छेद वाला विकल्प पहचानिए?
[A] जगत् + ईश
[B] जग + दीश
[C] ज + गदीश
[D] जगद + ईश
उत्तर देखें-
[A] ‘जगदीश’ शब्द का संधि-विच्छेद ‘जगत् + ईश’ है।
40. ‘तत् + टीका’ का सही संधि वाला विकल्प पहचानिए?
[A] तततिका
[B] तट्टीका
[C] ततटीका
[D] तटीका
उत्तर देखें-
[B] ‘तत् + टीका’ का संधि ‘तट्टीका’ है। यदि त् या द् के बाद ट या ठ हो तो त् या द् के स्थान पर ट् हो जाता है।
41. निम्न विकल्पों में से ‘चातक’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है।
[A] सारन
[B] पपीहा
[C] स्वातिभक्त
[D] वनप्रिय
उत्तर देखें-
[D] ‘वनप्रिय’, कोकिला, सारिका, काकपाली, बसंतदूत आदि ‘कोयल’ के पर्यायवाची शब्द हैं।
42. निम्न विकल्पों में से ‘उद्यमी’ का विलोम शब्द है।
[A] मेहनती
[B] वित्त
[C] आलसी
[D] व्यवसाय
उत्तर देखें-
[C] ‘उद्यमी’ का विलोम शब्द ‘आलसी’ या ‘निरुद्यमी है।
43. निम्न विकल्पों में से ‘जिसे कभी बुढ़ापा न आए’ का एकार्थी शब्द है।
[A] अजर
[B] अगम्य
[C] अक्षम्य
[D] अमर
उत्तर देखें-
[A] ‘जिसे कभी बुढ़ापा न आए’ का एकार्थी शब्द ‘अजर’ है। वहीं-
अगम्य: जहाँ पहुंचना बहुत कठिन हो।
अक्षम्य: जो क्षमा योग्य न हो।
अमर: जो कभी न मरे।
44. निम्न विकल्पों में से ‘अग-अघ’ शब्द युग्म के सही अर्थ वाला विकल्प है।
[A] आगे-पीछे
[B] पर्वत-पाप
[C] आग-अँधेरा
[D] आदत-उपकार
उत्तर देखें-
[B] ‘अग-अघ’ शब्द युग्म का अर्थ ‘पर्वत-पाप’ है।
45. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो उपसर्ग से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।
[A] निरंजन
[B] प्रतिकूल
[C] अतिरेक
[D] दिखावा
उत्तर देखें-
[D] ‘दिखावा’ उपसर्ग से बना शब्द नहीं है। वहीं निरंजन में निर्, प्रतिकूल में प्रति और अतिरेक में अति उपसर्ग है।
46. निम्न विकल्पों में से ‘चरणकमल’ समस्तपद के सही कर्मधारय समास का विकल्प है।
[A] चरण का कमल
[B] कमल का चरण
[C] कमल के समान चरण
[D] चरण के समान कमल
उत्तर देखें-
[C] ‘चरणकमल’ समस्तपद का कर्मधारय समास ‘कमल के समान चरण’ है। जिन समसिक पदों में ‘उपमान-उपमेय’ या ‘विशेषण-विशेष्य’ का संबंध हो वहाँ कर्मधारय समास होता है।
47. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।
[A] कमसिन
[B] चढ़ान
[C] बैठा
[D] ठकुराई
उत्तर देखें-
[A] ‘कमसिन’ प्रत्यय से बने शब्द नहीं है। वहीं चढ़ान में आन, बैठा में आ और ठकुराई में आई प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है।
48. ‘कजरौटा’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
[A] ओटा
[B] टा
[C] औटा
[D] कज
उत्तर देखें-
[C] ‘कजरौटा’ शब्द में ‘औटा’ प्रत्यय है।
49. ‘उजड़ना’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
[A] उजड़
[B] उ
[C] ना
[D] उज
उत्तर देखें-
[B] ‘उजड़ना’ शब्द में ‘उ’ उपसर्ग है।
50. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।
[A] पराया
[B] क्रोध
[C] तीक्ष्णता
[D] निर्बलता
उत्तर देखें-
[A] पराया भाववाचक संज्ञा नहीं है। जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा या व्यापार का बोध हो, भाववाचक संज्ञा कहलाता है, जैसे- लंबाई, बुढ़ापा, मिठास, चाल, नम्रता, समझ आदि।
51. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो उत्तम पुरुष वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है।
[A] तुम
[B] वे
[C] हमारे
[D] यह
उत्तर देखें-
[C] ‘हमारे’ शब्द उत्तम पुरुष वाचक सर्वनाम है। व्यक्त अपने नाम के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग करता है, उसे उत्तम पुरुष वाचक सर्वनाम कहते हैं।
52. ‘हमारे विद्यालय में (दो सौ विद्यार्थी) पढ़ते हैं।’ वाक्य में विशेषण का भेद है-
[A] व्यक्तिवाचक विशेषण
[B] सार्वनामिक विशेषण
[C] गुणवाचक विशेषण
[D] संख्यावाचक विशेषण
उत्तर देखें-
[D] उक्त वाक्य ‘संख्यावाचक विशेषण’ का उदाहरण है। जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की संज्ञा लक्षित होती हो, संख्यावाचक विशेषण कहलाता है। इसके तीन भेद हैं- निश्चित संख्यावाचक, अनिश्चित संख्यावाचक और परिमाणवाचक।
53. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो जातिवाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।
[A] मैत्री
[B] क्रोधी
[C] रुलाई
[D] शांति
उत्तर देखें-
[B] क्रोध संज्ञा शब्द है जबकि क्रोधी, क्रोधित और क्रुद्ध शब्द विशेषण है।
54. निम्नलिखित विकल्पों में संकेतवाचक वाक्य का सही विकल्प चुनिए।
[A] राम जाकर पढ़ाई करो।
[B] भगवान तुम्हें लंबी उम्र दे
[C] दीपक का घर उधर है।
[D] कृपया सभी बैठ जाएँ।
उत्तर देखें-
[C] ‘दीपक का घर उधर है।’ संकेतवाचक वाक्य का उदाहरण है। जहाँ एक वाक्य दूसरे वाक्य की संभावना पर निर्भर हो, संकेतवाचक वाक्य कहलाता है। अर्थ की दृष्टि से वाक्य के आठ प्रकार हैं- आज्ञावाचक, प्रश्नवाचक, विधिवाचक, निषेधवाचक, विस्मयवाचक, संदेहवाचक, इच्छावाचक और संकेतवाचक।
55. निम्न विकल्पों में से संयुक्त वाक्य को पहचानिए:
[A] मीना बहुत अच्छा गाना गाती है।
[B] जैसे ही काम ख़त्म हुआ वैसे ही हम निकल गए।
[C] क्या उसने परीक्षा की तैयारी कर ली है?
[D] दिन ढल गया और अँधेरा बढ़ने लगा।
उत्तर देखें-
[D] ‘दिन ढल गया और अँधेरा बढ़ने लगा।’ संयुक्त वाक्य का उदाहरण है। ‘जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।’
56. निम्न विकल्पों में से मिश्र वाक्य को पहचानिए।
[A] रेलगाड़ी बहुत धीरे चल रही है।
[B] तुम अगर अपना काम जल्दी पूरा कर लो तो हम घूमने जा सकते हैं।
[C] भी तुम्हारे जैसा डॉक्टर बनना चाहता हूँ।
[D] उसने आज गृहकार्य नहीं किया
उत्तर देखें-
[B] ‘तुम अगर अपना काम जल्दी पूरा कर लो तो हम घूमने जा सकते हैं।’ मिश्र वाक्य का उदाहरण है। ‘जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा अंगवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।’
57. नीचे दिए गए वाक्य के सही वाक्य भेद को पहचानिए।
सुरेश विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है।
[A] विधानवाचक वाक्य
[B] सरल वाक्य
[C] मिश्र वाक्य
[D] संयुक्त वाक्य
उत्तर देखें-
[D] उक्त वाक्य ‘संयुक्त वाक्य’ का उदाहरण है। ‘जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।’
58. “पायँ महावर देन को नाइन बैठी आय।
फिरि-फिरि जानि महावरी, एड़ी मीड़ति जाय॥” इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] भ्रांतिमान
[B] अतिश्योक्ति
[C] विभावना
[D] विरोधाभास
उत्तर देखें-
[A] उपरोक्त पंक्ति में ‘भ्रांतिमान’ अलंकार है। ‘जहाँ सादृश्य के आधार पर किसी वस्तु को कुछ और ही समझकर उसका चमत्कार पूर्ण वर्णन किया जाए वहाँ भ्रांतिमान अलंकार होता है।’
59. “अम्बर-पनघट में डुबो रही, तारा-घट ऊषा-नागरी” में कौन-सा अलंकार है?
[A] श्लेष
[B] यमक
[C] वक्रोक्ति
[D] रूपक
उत्तर देखें-
[D] उपरोक्त पंक्ति में अम्बर, तारा और ऊषा (जो उपमेय है) पर क्रमशः पनघट, घट और नागरी (जो उपमान है) का आरोप हुआ है, इसलिए यहाँ ‘रूपक’ अलंकार है।
60. “वह तोड़ती पत्थर। देखा उसे मैंने इलाहाबाद के पथ पर।” में कौन सी शब्द शक्ति है?
[A] लक्षणा
[B] व्यंजना
[C] अभिधा
[D] रूढ़ा लक्षणा
उत्तर देखें-
[C] उपरोक्त पंक्ति में ‘अभिधा’ शब्द शक्ति है। मुख्यार्थ या वाच्यार्थ को प्रकट करने वाली शब्द शक्ति को अविधा शब्द शक्ति कहते हैं। इसे प्रथमा या अग्रिमा शक्ति भी कहते हैं।
61. नीचे दिए गए वाक्य में कौन-सी शब्द शक्ति है?
‘सूर्य अस्त हो गया।’
[A] अभिधा
[B] व्यंजना
[C] प्रयोजनवती लक्षणा
[D] लक्षणा
उत्तर देखें-
[B] ‘सूर्य अस्त हो गया।’ वाक्य में ‘व्यंजना’ शब्द शक्ति है। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति इसका अलग-अलग अर्थ ग्रहण करता है। व्यंजना के दो भेद हैं- शाब्दी व्यंजना और आर्थी व्यंजना।
62. “हा! हा!! इन्हें रोकन को टोक न लगावो तुम।” इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] वीप्सा
[B] पुनरुक्तिवदाभास
[C] अनुप्रास
[D] उपमा
उत्तर देखें-
[A] उपरोक्त पंक्ति में ‘वीप्सा’ अलंकार है। आदर, घबराहट, आश्चर्य, रोचकता आदि प्रदर्शित करने के लिए किसी शब्द को दोहराना ही ‘विप्सा’ अलंकार कहलाता है।
63. “अखिल भुवन चर-अचर सब, हरि मुख में लिख मातु।
चकित भई गद्गद बचना, विकसित दृग पुलकातु॥” पंक्ति में कौन-सा रस है?
[A] वीभत्स रस
[B] भक्ति रस
[C] अद्भुत रस
[D] भयानक रस
उत्तर देखें-
[C] उपरोक्त पंक्ति में ‘अद्भुत रस’ है। किसी असाधरण, अलौकिक वस्तु, घटना या व्यक्ति को देखकर हृदय में स्थिति विस्मय का भाव अद्भुत रस की सृष्टि करता है।
64. “बीती विभावरी जाग री।
अम्बर-पनघट में डुबो रही तारा-घट ऊषा-नागरी”। इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] विभावना
[B] संदेह
[C] भ्रांतिमान
[D] रूपक
उत्तर देखें-
[D] उपरोक्त पंक्ति में ‘रूपक’ अलंकार है। उपमेय पर उपमान का आरोप या उपमेय और उपमान का अभेद ही रुपक है।
65. राम को रूप निहारति जानकी कंगन के नग की परछाही।
याते सबे सुधि भूलि गइ, करटेकि रही पल टारत नाही॥ पंक्ति में कौन-सा रस है?
[A] हास्य रस
[B] श्रृंगार रस
[C] शांत रस
[D] करुण रस
उत्तर देखें-
[B] उपरोक्त पंक्ति में ‘श्रृंगार रस’ है। नायक-नायिका के सौन्दर्य तथा प्रेम संबंधी वर्णन की परिपक्व अवस्था को शृंगार रस कहते हैं। इसके दो भेद हैं- संयोग और वियोग।
66. ‘अकेला चना भाड नहीं फोड़ता’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] जहाँ मालिक मूर्ख हो वहाँ सद्‌गुणों का आदर नहीं होता।
[B] मनचाही बात हो जाना।
[C] शारीरिक बल और बुद्धि के बीच बुद्धि ही श्रेष्ठ होती है।
[D] अकेला मनुष्य अपने दम पर किसी बड़े काम को अंजाम नहीं दे सकता।
उत्तर देखें-
[D] ‘अकेला चना भाड नहीं फोड़ता’ लोकोक्ति का अर्थ ‘अकेला मनुष्य अपने दम पर किसी बड़े काम को अंजाम नहीं दे सकता’ है।
67. पश्चिमी पहाड़ी किस उपभाषा के अंतर्गत आती है?
[A] पूर्वी हिंदी
[B] पहाड़ी
[C] राजस्थानी
[D] बिहारी
उत्तर देखें-
[B] पश्चिमी पहाड़ी ‘पहाड़ी’ उपभाषा के अंतर्गत आती है जो खस अपभ्रंश से विकसित है।
68. निम्नलिखित विकल्पों में से किसे हिंदी की शैली नहीं मानेंगे?
[A] संस्कृतनिष्ठ हिंदी
[B] हिन्दुस्तानी
[C] दक्खिनी
[D] मसनवी
उत्तर देखें-
[D] ‘मसनवी’ फारसी भाषा की शैली है जिसका प्रयोग सूफी कवियों ने अपने काव्य में किया है। मसनवी का अर्थ है- काव्य लिखने का ढंग, जिसमें चार चरण होते हैं- ईश की वंदना, पैगम्बर की स्तुति, साहेवक्त (बादशाह) की प्रशंसा और आत्म परिचय।
69. भोजपुरी बोली का नाम किस गाँव के आधार पर पड़ा?
[A] भोजपुर
[B] किशनगढ़
[C] जयपुर
[D] छत्तीसगढ़
उत्तर देखें-
[A] भोजपुरी बोली का नाम ‘भोजपुर’ गाँव के आधार पर पड़ा। भोजपुरी को मल्लिका, काशीका, बनारसी आदि नामों से जाना जाता है। मधेसी, थारु, सखरिया, सोनपारी आदि भोजपुरी की उप बोलियाँ हैं।
70. नागरी लिपि को किस नाम से जाना जाता है?
[A] देवलिपि
[B] दैवीय लिपि
[C] नंदि दैवीय लिपि
[D] नंदिनागरी लिपि
उत्तर देखें-
[D] नागरी लिपि को ‘नंदिनागरी लिपि’ के से जाना जाता है। यह नागरी लिपि की दक्षिणी शैली है।
71. देवनागरी लिपि कैसे लिखी जाती है?
[A] ऊपर से नीचे की ओर
[B] दायीं से बाईं ओर
[C] बायीं से दायीं ओर
[D] नीचे से ऊपर की ओर
उत्तर देखें-
[C] देवनागरी लिपि ‘बायीं से दायीं ओर’ लिखी जाती है।
72. ‘अपनी टांग उघारिये आपही मरिये लाज’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] अपना दोष स्वयं को दिखाई नहीं देता।
[B] अपने घर की बात दूसरों से कहने पर बदनामी होती है।
[C] कुरूप व्यक्ति का अधिक श्रृंगार करना।
[D] छल की कमाई यों ही समाप्त हो जाती है।
उत्तर देखें-
[B] ‘अपनी टांग उघारिये आपही मरिये लाज’ लोकोक्ति का अर्थ ‘अपने घर की बात दूसरों से कहने पर बदनामी होती है’।
73. ‘दो से चार बनाने का गणित’ मुहावरे का सही अर्थ है:
[A] धन को जल्दी-जल्दी बढ़ाने की कला
[B] किसी धुन पर अड़े होना
[C] मन में प्रकट होना
[D] उपरी बातें करना
उत्तर देखें-
[A] ‘दो से चार बनाने का गणित’ मुहावरे का अर्थ ‘धन को जल्दी-जल्दी बढ़ाने की कला’ है।
74. ‘अंधियारा मिटना’ मुहावरे का सही अर्थ है:
[A] भेद का पता लगना
[B] अज्ञान समाप्त होना
[C] विश्वास दिलाना
[D] हंसी उडाना
उत्तर देखें-
[B] ‘अंधियारा मिटना’ मुहावरे का अर्थ ‘अज्ञान समाप्त होना’ है।
75. ‘जाके पाँव व फटी बिबाई, सो क्या जाने पीर पराई’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] घोर संकट में जरा सी सहायता ही काफी होती है।
[B] बिना दुःख भोगे दुःख का बोध नहीं होता
[C] निर्लज्ज को किसी की परवाह नहीं होती।
[D] झूठ ज़्यादा दिन तक नहीं ठहरता है।
उत्तर देखें-
[B] ‘जाके पाँव व फटी बिबाई, सो क्या जाने पीर पराई’ लोकोक्ति का अर्थ ‘बिना दुःख भोगे दुःख का बोध नहीं होता’ है।
76. ‘सर पर कफन बाँधना’ मुहावरे का सही अर्थ है:
[A] बहुत लज्जित होना
[B] संकट से बचना
[C] शेखी करना
[D] बलिदान के लिए तैयार होना
उत्तर देखें-
[D] ‘सर पर कफन बाँधना’ मुहावरे का अर्थ ‘बलिदान के लिए तैयार होना’ है। वहीं-
बहुत लज्जित होना (घड़ों पानी पड़ना)
संकट से बचना (बाल-बाल बचना)
शेखी करना (झूठी प्रशंसा करना)
77. ‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
[A] व्यर्थ में गले पड़ना।
[B] ऊपर से भला बनकर धोखा देना।
[C] प्रतिभा बचपन से दिखाई देती है।
[D] किसी से विवशतापूर्ण माँगना।
उत्तर देखें-
[C] ‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात’ लोकोक्ति का अर्थ ‘प्रतिभा बचपन से दिखाई देती है।’
78. ‘मध्यकालीन’ भारतीय आर्यभाषा का सही कालक्रम है:
[A] 500 ई.पू. से 1000 ई.
[B] 1000 ई. से अब तक
[C] 1500 ई.पू. से 500 ई.पूर्व तक
[D] 1100 ई.पू. से 300 ई.पू.
उत्तर देखें-
[A] ‘मध्यकालीन’ भारतीय आर्यभाषा का कालक्रम 500 ई.पू. से 1000 ई. तक है।
आर्यभाषा समूह को तीन भागों में विभाजित किया गया है-
(a) प्राचीन भारतीय आर्य भाषा: (2000 ई.पू. से 500 ई.पू. तक)
(i) वैदिक संस्कृत: (2000 ई.पू. – 800 ई.पू.)
(ii) लौकिक संस्कृत: (800 ई.पू. – 500 ई.पू.)
(b) मध्यकालीन भारतीय आर्यभाषा: (500 ई.पू. से 1000 ई. तक)
(i) पालि (प्रथम प्राकृत): (500 ई.पू. – 01 ई.)
(ii) प्राकृत (द्वितीय प्राकृत): (01 ई. – 500 ई.)
(iii) अपभ्रंश (तृतीय प्राकृत): (500 ई. – 1000 ई.)
(c) आधुनिक भारतीय आर्य भाषा: (1000 ई. से अब तक)
79. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 26 जनवरी
[B] 14 जनवरी
[C] 10 जनवरी
[D] 21 जनवरी
उत्तर देखें-
[C] ‘विश्व हिंदी दिवस’ 10 जनवरी को मनाया जाता है। वहीं 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
80. कार्यालयी हिंदी की भाषा कैसी होनी चाहिए?
[A] अभिधा- लक्षणा मिश्रित
[B] व्यंजनात्मक
[C] लक्षणात्मक
[D] अभिधात्मक
उत्तर देखें-
[D] कार्यालयी हिंदी की भाषा ‘अभिधात्मक’ होनी चाहिए। जहाँ किसी शब्द का सामान्य अर्थ ग्रहण किया जाए, अभिधात्मक भाषा कहलाती है।

निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए।

नाव गर्व से सर उठा कर नदी की लहरों पर दौड़ती चली जाती है, और पानी उसका जयकार करता हुआ उसे अपने हाथों पर उठाए रहता है, किंतु जब नाव डूबती है तो अपने ही छोटे से छेद के कारण जो धीरे-धीरे कब हो गया वह जान ही नहीं पाती और छेद हो जाने पर वही पानी उसे खींच कर डुबो देता है। व्यक्ति भी जब डूबता है तो अपने ही किसी छेद के कारण जिसे उसने मामूली सा समझ कर अनदेखा कर दिया था। हर विपत्ति हम पर तभी हावी होती है, जब हम ढीले पड़ जाते हैं। यदि हम प्रतिदिन सजग होकर इस बात पर दृष्टि दौड़ाते रहे कि हमारे प्रयासों में कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई, तब हमें कोई भी पराजित नहीं कर सकता। अपने कल को कायर और निकम्मे तोग याद करके पछताते रहते हैं जहाँ हम कल खड़े थे वही खड़े रहना अपराध है। जो कुछ और जिस रूप में हमने कोई काम कल किया था, उससे कहीं बेहतर करने का संकल्प और प्रयत्न करना हमारा धर्म होना चाहिए।

81. अनुच्छेद के अनुसार व्यक्ति के डूबने का क्या कारण है?
[A] गलती को सुधारना
[B] दूसरों की नक़ल करना
[C] अपनी गलती को अनदेखा करना
[D] सदा सही काम करना
उत्तर देखें-
[C] अनुच्छेद के अनुसार व्यक्ति के डूबने का कारण ‘अपनी गलती को अनदेखा करना’ है।
82. अपने कल को याद करके कायर और निकम्मे लोग क्या करते हैं?
[A] सुधरते हैं
[B] पछताते हैं
[C] लोगों को बताते हैं
[D] सबसे छिपाते हैं
उत्तर देखें-
[B] अपने कल को याद करके कायर और निकम्मे लोग ‘पछताते हैं’।
83. अनुच्छेद के अनुसार हमें क्या संकल्प करना चाहिए।
[A] जहाँ थे वहीं रहने का
[B] सदा पहले की तरह ही काम करने का
[C] पहले से बेहतर काम करने का
[D] चीजों को अनदेखा करने का
उत्तर देखें-
[C] अनुच्छेद के अनुसार हमें ‘पहले से बेहतर काम करने का’ संकल्प करना चाहिए।
84. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा संकल्प का समानार्थी शब्द है?
[A] प्रयत्न
[B] कोशिश
[C] कार्य
[D] उद्देश्य
उत्तर देखें-
[D] संकल्प का समानार्थी शब्द ‘उद्देश्य’ है।
85. दिए गए अनुच्छेद का सटीक शीर्षक लिखिए।
[A] सफलता का रहस्य
[B] नाव का छेद
[C] नदी की लहर
[D] पराजित व्यक्ति
उत्तर देखें-
[A] दिए गए अनुच्छेद का सटीक शीर्षक ‘सफलता का रहस्य’ होगा।

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए।

आँसू से भाग्य पसीजा है, हे मित्र कहाँ इस जग में?
नित यहाँ शक्ति के आगे, दीपक जलते मग-मग में।
कुछ तनिक ध्यान से सोचो, धरती किसकी हो पाई?
बोलो युग-युग तक किसने, किसकी विरुदावलि गाई?
मधुमास मधुर रुचिकर है, पर पतझर भी आता है।
जग रंगमंच का अभिनय, जो आता सो जाता है।
सचमुच वह ही जीवित है, जिसमें कुछ बल-विक्रम है।
पल-पल घुड़दौड़ यहाँ है, बल-पौरुष का संगम है।
दुर्बल को सहज मिटाकर, चुपचाप समय खा जाता,
वीरों के ही गीतों को, इतिहास सदा दोहराता।
फिर क्या विषाद, भय चिंता जो होगा सब सह लेंगे,
परिवर्तन की लहरों में जैसे होगा बह लेंगे।

86. काव्य के अनुसार पतझड़ का क्या अर्थ है?
[A] ऋतु
[B] खुशियाँ
[C] सुख
[D] दुःख
उत्तर देखें-
[D] काव्य के अनुसार पतझड़ का अर्थ ‘दुःख’ है।
87. काव्य के अनुसार समय किसे खा जाता है?
[A] जो सबल है
[B] जो प्रसिद्द है
[C] जो दुर्बल है
[D] जो अलग है
उत्तर देखें-
[C] काव्य के अनुसार ‘जो दुर्बल है’ उन्हें समय खा जाता है। 88. इतिहास किसे सदैव दोहराता है? [/question][A] कमजोरों के कार्य को
[B] वीरों के कार्य को
[C] सभी लोगों को
[D] चिंता को
उत्तर देखें-
[B] इतिहास सदैव ‘वीरों के कार्य को’ दोहराता है।
89. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विषाद का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
[A] खुशी
[B] उदासी
[C] अवसाद
[D] सुस्ती
उत्तर देखें-
[A] ‘खुशी’ विषाद का पर्यायवाची शब्द नहीं है।
90. काव्यांश का उचित शीर्षक चुनिए।
[A] दुर्बल लोग
[B] पतझड़ का समय
[C] परिवर्तन की लहर
[D] रंगमंच
उत्तर देखें-
[C] काव्यांश का उचित शीर्षक ‘परिवर्तन की लहर’ होगा।

DSSSB TGT Hindi का यह Question Paper कैसा रहा, कमेन्ट कर हमें बताएं। नियमित अभ्यास और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन निश्चित ही आपकी सफलता की संभावना को और बढ़ा सकता है।

Previous articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2021 (18 September, Shift 1)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here