DSSSB TGT Hindi Question Paper 2021 (18 September, Shift 1)

0
4
dsssb tgt hindi question paper
DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT Hindi Male परीक्षा– 18 सितम्बर 2021, शिफ्ट 1 का प्रश्नपत्र अब उपलब्ध है। यह प्रश्नपत्र उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है जो DSSSB TGT Hindi की तैयारी कर रहे हैं। पिछले वर्षों के पेपरों का अभ्यास करने से परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की गहरी समझ मिलती है। इस ब्लॉग में आप पूरा प्रश्नपत्र देख सकते हैं और अपनी तैयारी को और प्रभावी बना सकते हैं।

1. ‘बालाबोधिनी’ नामक स्त्रीशिक्षा संबंधी पत्रिका के संपादक कौन थे?
[A] श्रीनिवासदास
[B] रामनरेश त्रिपाठी
[C] गौरी दत्त शुक्ल
[D] भारतेन्दु हरिश्चंद
उत्तर देखें-
[D] ‘बालाबोधिनी’ (1877 ई.) नामक स्त्रीशिक्षा संबंधी पत्रिका के संपादक ‘भारतेन्दु हरिश्चंद’ थे। भरतेंदु ने कविवचन सुधा (1868 ई.) और हरिश्चंद्र मैगजीन (1873 ई.) का भी संपादन किया था।
2. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास डॉ. रांगेय राघव द्वारा नहीं लिखा गया है?
[A] देवकी का बेटा
[B] बंदूक और बीन
[C] भाग्यवती
[D] पक्षी और आकाश
उत्तर देखें-
[C] भाग्यवती (1877 ई.) उपन्यास के लेखक श्रद्धाराम फुल्लौरी हैं।
3. निम्न विकल्पों में कुछ संस्मरण व उनके लेखकों के जोड़े दिए गए हैं, इनमें से गलत विकल्प को पहचानिए।
[A] मील के पत्थर- रामवृक्ष बेनीपुरी
[B] चेतना के बिम्ब- महादेवी वर्मा
[C] ज़्यादा अपनी कम परायी- अश्क
[D] साठ वर्ष: एक रेखांकन- सुमित्रानन्दन पन्त
उत्तर देखें-
[B] ‘चेतना के बिम्ब’ (1967 ई.) नगेन्द्र का संस्मरण है। वहीं ‘पथ के साथी’ (1956 ई.) महादेवी वर्मा का संस्मरण है।
4. ‘कुछ आपबीती कुछ जग बीती’ आत्मकथा के लेखक कौन हैं?
[A] भारतेंदु हरिश्चंद्र
[B] गुलाब राय
[C] राजेंद्र प्रसाद
[D] चतुरसेन शास्त्री
उत्तर देखें-
[A] ‘कुछ आपबीती कुछ जग बीती’ आत्मकथा के लेखक ‘भारतेंदु हरिश्चंद्र’ हैं। वहीं गुलाब राय- मेरी असफलताएं, राजेंद्र प्रसाद- आत्मकथा और चतुरसेन शास्त्री- यादों की परछाइयाँ तथा मेरी आत्मकहानी।
5. हिंदी में रिपोर्ताज का जनक किसे माना जाता है?
[A] उपेन्द्रनाथ अश्क
[B] शिवदान सिंह चौहान
[C] रामकुमार वर्मा
[D] निर्मल वर्मा
उत्तर देखें-
[B] हिंदी में रिपोर्ताज का जनक ‘शिवदान सिंह चौहान’ को माना जाता है। इनका रिपोर्ताज ‘लक्ष्मीपुरा’ रुपाभ पत्रिका के दिसंबर 1938 ई. में प्रकाशित हुआ था।
6. ‘आर्थर कानन डायल’ से हिंदी का कौन-सा उपन्यासकार प्रभावित हुआ?
[A] आचार्य चतुरसेन
[B] नरेन्द्र कोहली
[C] गोपालराम गहमरी
[D] भारतेंदु हरिश्चंद्र
उत्तर देखें-
[C] ‘आर्थर कानन डायल’ से हिंदी के उपन्यासकार ‘गोपालराम गहमरी’ प्रभावित थे। गहमरी को हिंदी में जासूसी उपन्यासों के प्रवर्तक माना जाता है। आर्थर कानन डायल भी अंग्रेजी के जासूसी उपन्यासकार थे।
7. ‘झबरा’ कुत्ते का वर्णन प्रेमचंद की किस कहानी में किया गया है?
[A] महातीर्थ
[B] घासवाली
[C] नमक का दरोगा
[D] पूस की रात
उत्तर देखें-
[D] ‘झबरा’ कुत्ते का वर्णन प्रेमचंद की ‘पूस की रात’ कहानी में किया गया है।
8. सत्रह वर्ष तक हिन्दी की प्रसिद्ध पत्रिका सरस्वती का सम्पादन कार्य करने वाले तथा हिंदी नवजागरण में महान भूमिका निभाने वाले रचनाकार कौन थे?
[A] हरिवंशराय बच्चन
[B] भारतेंदु
[C] महावीर प्रसाद द्विवेदी
[D] मुक्तिबोध
उत्तर देखें-
[C] सत्रह वर्ष तक हिन्दी की प्रसिद्ध पत्रिका सरस्वती का सम्पादन कार्य करने वाले तथा हिंदी नवजागरण में महान भूमिका निभाने वाले रचनाकार ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी’ थे। सरस्वती पत्रिका के प्रथम संपादक श्यामसुंदर दास और संस्थापक चिंतामणि घोष थे।
9. ‘प्रिय प्रवास’ में किस रस की प्रधानता है?
[A] हास्य रस
[B] करुण रस
[C] रौद्र रस
[D] वीभत्स रस
उत्तर देखें-
[B] अयोध्या सिंह उपध्याय ‘हरिऔध’ कृत ‘प्रिय प्रवास’ (1914 ई.) में ‘करुण रस’ की प्रधानता है। यह खड़ी बोली हिंदी का प्रथम महाकाव्य है। इसमें राधा और कृष्ण को सामान्य नायक-नायिका की जगह विश्वप्रेमी तथा विश्वसेवी के रूप में चित्रित किया गया है।
10. निम्न में से कौन-सा भीष्म साहनी द्वारा रचित नाटक नहीं है?
[A] पैर तले की ज़मीन
[B] माधवी
[C] कबीरा खड़ा बाज़ार में
[D] मुआवजे
उत्तर देखें-
[A] ‘पैर तले की ज़मीन’ मोहन राकेश का अधूरा नाटक है।
11. निम्न में से कौन-सी शेखर जोशी की रचना नहीं है?
[A] साथ के लोग
[B] नए पत्ते
[C] हलवाहा
[D] एक पेड़ की याद
उत्तर देखें-
[B] ‘नए पत्ते’ सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की रचना है।
12. ‘चीड़ों पर चाँदनी’ किसका निबंध है?
[A] ममता कालिया
[B] कृष्णा सोबती
[C] निर्मल वर्मा
[D] भीष्म साहनी
उत्तर देखें-
[C] ‘चीड़ों पर चाँदनी’ (1964 ई.) निर्मल वर्मा का निबंध है। शब्द और स्मृति, कला का जोखिम, ढलान से उतरते हुए, प्रतिश्रुति के क्षेत्र, शताब्दी के ढलते वर्षों में, दूसरे शब्दों में आदि इनके अन्य निबंध संग्रह हैं।
13. ‘भाग्यवती’ किस प्रकार का उपन्यास है?
[A] सामाजिक
[B] प्रकृति से सम्बंधित
[C] बच्चों से सम्बंधित
[D] तिलिस्मी
उत्तर देखें-
[A] श्रद्धाराम फिल्लौरी कृत ‘भाग्यवती’ (1877 ई.) सामाजिक उपन्यास है। डॉ. विजयशंकर मल्ल ने इसे हिंदी का प्रथम उपन्यास माना है।
14. “काव्य जीवन की आलोचना है” -यह किसका कथन है?
[A] क्रोचे
[B] अरस्तु
[C] आर्नल्ड
[D] वर्ड्सवर्थ
उत्तर देखें-
[C] “काव्य जीवन की आलोचना है” -यह आर्नल्ड का कथन है।
15. ‘हिंदी उपन्यास’ के विकास का वर्गीकरण किसे केंद्र में रखकर किया गया?
[A] जयशंकर प्रसाद जी को
[B] गोपालराम गहमरी जी को
[C] आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी को
[D] प्रेमचंद जी को
उत्तर देखें-
[D] ‘हिंदी उपन्यास’ के विकास का वर्गीकरण ‘प्रेमचंद’ जी को केंद्र में रखकर किया गया है- प्रेमचंद पूर्व युग, प्रेमचंद युग, प्रेमचंदोत्तर युग, समकालीन उपन्यास।
16. ‘सुनंदा’ जैनेन्द्र की किस कहानी का पात्र है?
[A] हत्या
[B] पत्नी
[C] अपना-अपना भाग्य
[D] बाहुबली
उत्तर देखें-
[B] ‘सुनंदा’ जैनेन्द्र की ‘पत्नी’ कहानी की पात्र है। इनकी पहली कहानी खेल (1928 ई.) है। पत्नी, एक कैदी, जाह्नवी, अपना-अपना भाग्य आदि अन्य कहानियाँ हैं। फाँसी, दो चिड़ियाँ, नीलम देश की राज्यकन्या, ध्रुवयात्रा, पाजेब आदि कहानी संग्रह हैं।
17. ‘मेरी जीवन यात्रा’ किसकी रचना है?
[A] राम कुमार वर्मा
[B] अज्ञेय
[C] राहुल सांकृत्यायन
[D] प्रभाकर माचवे
उत्तर देखें-
[C] ‘मेरी जीवन यात्रा’ राहुल सांकृत्यायन की रचना है। मेरी लद्दाक यात्रा, जापान यात्रा, ईरान यात्रा, लंका यात्रा, रूस में 25 मास, यूरोप यात्रा, चीन में क्या देखा, तिब्बत में सवा वर्ष, मेरी तिब्बत यात्रा आदि इनके अन्य यात्रा वृतांत हैं।
18. ‘जैनेन्द्र कुमार’ के उपन्यास के सही कालक्रम का विकल्प चुनिए।
[A] त्यागपत्र, परख, सुनीता, कल्याणी
[B] परख, त्यागपत्र, कल्याणी, सुनीता
[C] परख, कल्याणी, सुनीता, त्यागपत्र
[D] परख, सुनीता, त्यागपत्र, कल्याणी
उत्तर देखें-
[D] ‘जैनेन्द्र कुमार’ के उपन्यासों का सही कालक्रम: परख (1929 ई.), सुनीता (1934 ई.), त्यागपत्र (1937 ई.), कल्याणी (1939 ई.), सुखदा (1952 ई.), विवर्त (1953 ई.), जयवर्द्धन (1956 ई.), मुक्तिबोध (1965 ई.), दशार्क (1985 ई.) आदि।
19. ‘साकेत’ महाकाव्य के रचनाकार कौन हैं?
[A] जयशंकर प्रसाद
[B] मैथिलीशरण गुप्त
[C] सुमित्रानंदन पंत
[D] श्रीधर पाठक
उत्तर देखें-
[B] ‘साकेत’ महाकाव्य के रचनाकार ‘मैथिलीशरण गुप्त’ हैं।
20. अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की किस रचना में कृष्ण महापुरुष की तरह अंकित हुए हैं?
[A] रस-कलश
[B] अधखिला फूल
[C] पारिजात
[D] प्रिय प्रवास
उत्तर देखें-
[D] अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की ‘प्रिय प्रवास’ (1914 ई.) रचना में कृष्ण महापुरुष की तरह अंकित हुए हैं। इसका सर्वप्रथम नाम ‘ब्रजांगना विलाप’ था। इसमें कुल 17 सर्ग हैं जिसमें कृष्ण के बचपन से लेकर मथुरा प्रस्थान तक का वर्णन है। इसे खड़ीबोली का प्रथम महाकाव्य माना जाता है। इस महाकाव्य पर हरिऔध को मंगला प्रसाद पारितोष पुरस्कार मिला था।
21. जापानी लोककथा पर आधारित कविता कौन सी है?
[A] अभिशाप
[B] निशा निमंत्रण
[C] असाध्य वीणा
[D] झरना
उत्तर देखें-
[C] जापानी लोककथा पर आधारित अज्ञेय की कविता ‘असाध्य वीणा’ है। यह एक लंबी कविता है। इस कविता का मुख्य भाव अहंकार का विसर्जन है।
22. ‘महाराणा का महत्त्व’ किसकी रचना है?
[A] भगवतीशरण वर्मा
[B] जयशंकर प्रसाद
[C] रामधारी सिंह दिनकर
[D] सुभद्रा कुमारी चौहान
उत्तर देखें-
[B] ‘महाराणा का महत्त्व’ जयशंकर प्रसाद की रचना है। उर्वसी, वनमिलन, प्रेमराज्य, अयोध्या का उद्धार, कानन कुसुम, प्रेम पथिक, चित्राधार, झरना, आँसू, लहर, कामायनी आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
23. सुमित्रानंदन पंत का काव्य संग्रह ‘पल्लव’ कब प्रकाशित हुआ था?
[A] सन् 1928
[B] सन् 1938
[C] सन् 1930
[D] सन् 1940
उत्तर देखें-
[A] सुमित्रानंदन पंत का काव्य संग्रह ‘पल्लव’ सन् 1928 में प्रकाशित हुआ था। पल्लव की भूमिका को छायावाद का घोषणा पत्र कहा जाता है। इसमें पंत जी ने भाषा, अलंकार, छंद, शब्द और भाव के सामंजस्य पर विचार किया है।
24. ‘नवीन’ उपनाम से कौन से कवि प्रसिद्ध हैं?
[A] माखनलाल चतुर्वेदी
[B] बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
[C] श्यामसुंदर दास
[D] नंददुलारे वाजपेयी
उत्तर देखें-
[B] ‘नवीन’ उपनाम से राष्ट्रीय सांस्कृतिक काव्य धारा के कवि बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ प्रसिद्ध हैं। कुंकुम, रश्मि रेखा, अपलक, हम विषपायी जनम के, विनोवा स्तवन, उर्मिला आदि इनकी प्रमुख रचनाएं हैं।
25. निम्न में से कौन-सी कविता सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की नहीं है?
[A] अधखिला फूल
[B] सरोज स्मृति
[C] बादल राग
[D] राम की शक्ति पूजा
उत्तर देखें-
[A] अधखिला फूल (1907 ई.) और ठेठ हिंदी का ठाठ (1899 ई.) हरिऔध के उपन्यास हैं।
26. ‘वीणा’, ‘उच्छवास’ और ‘ग्रंथि’ जैसी कोमल कांत पदावली और माधुर्य गुण से परिपूर्ण रचनाएँ किस कवि की हैं?
[A] केदारनाथ सिंह
[B] सेनापति
[C] सुमित्रानंदन पंत
[D] जयशंकर प्रसाद निराला
उत्तर देखें-
[C] ‘वीणा’, ‘उच्छवास’ और ‘ग्रंथि’ जैसी कोमल कांत पदावली और माधुर्य गुण से परिपूर्ण रचनाएँ कवि ‘सुमित्रानंदन पंत’ की हैं।
27. ‘मंजीर’ काव्य संग्रह के रचयिता कौन हैं?
[A] भवानी प्रसाद मिश्र
[B] गिरिजाकुमार माथुर
[C] शम्भुनाथ सिंह
[D] भारतेंदु हरिश्चंद्र
उत्तर देखें-
[B] ‘मंजीर’ काव्य संग्रह के रचयिता गिरिजाकुमार माथुर हैं। नाश और निर्माण, धूप के धान, शिला पंख चमकीले, अभी और कुछ आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
28. भारतेंदु जी ने अपनी कविता ‘गंगा वर्णन’ में किसका परिचय दिया है?
[A] गाँवों का
[B] प्रकृति चित्रण का
[C] सामाजिक वातावरण का
[D] व्यंग्य का
उत्तर देखें-
[B] भारतेंदु जी ने अपनी कविता ‘गंगा वर्णन’ में ‘प्रकृति चित्रण’ का परिचय दिया है। भक्ति सर्वस्य, प्रेममालिका, कार्तिक स्नान, वैशाख महात्म्य, प्रेम सरोवर, प्रेम माधुरी, प्रेम तरंग, प्रेम प्रलाप, वर्षा विनोद, प्रेमफुलवारी, दानलीला, कृष्ण चरित, विजय वल्लरी, बकरी विलाप, बंदर सभा, नये जबाने की मुकरी आदि इनकी अन्य काव्य कृतियाँ हैं।
29. ‘भारत भारती’ के रचनाकार कौन हैं?
[A] महादेवी वर्मा
[B] जैनेन्द्र कुमार
[C] मैथिलीशरण गुप्त
[D] भीष्म साहनी
उत्तर देखें-
[C] ‘भारत भारती’ के रचनाकार ‘मैथिलीशरण गुप्त’ हैं। रंग में भंग, जयद्रथ वध, किसान, झंकार, साकेत, यशोधरा, द्वापर, पंचवटी आदि इनकी अन्य काव्य ग्रंथ हैं।
30. किस रचनाकार ने अपना जन्मदिन वसंत पंचमी के दिन मनाना घोषित किया?
[A] सुमित्रानंदन पंत
[B] जयशंकर प्रसाद
[C] सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’
[D] हरिवंशराय बच्चन
उत्तर देखें-
[C] सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ ने अपना जन्मदिन वसंत पंचमी के दिन मनाना घोषित किया था।
31. “वह इष्ट देव के मंदिर की पूजा-सी, वह दीप शिखा-सी शांत भाव में लीन वह टूटे तारों की छूटी लता-सी दीन, दलित भारत की विधवा है।” किस कवि की पंक्तियाँ हैं?
[A] जयशंकर प्रसाद
[B] सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
[C] सुमित्रानंदन पंत
[D] रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर देखें-
[B] उक्त काव्य पंक्तियाँ कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ के ‘विधवा’ कविता की हैं। विधवा कविता ‘परिमल’ काव्य संग्रह में संगृहीत है।
32. ‘नीहार’ तथा ‘रश्मि’ काव्य संग्रह किस रचनाकार के हैं?
[A] महादेवी वर्मा
[B] सुभद्राकुमारी चौहान
[C] सोहनलाल द्विवेदी
[D] सियारामशरण गुप्त
उत्तर देखें-
[A] नीहार, रश्मि, नीरजा और सांध्यगीत काव्य संग्रह के रचनाकार ‘महादेवी वर्मा’ हैं।
33. ‘द्वन्द्व गीत’ किसका काव्य संग्रह है?
[A] अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
[B] रामधारी सिंह ‘दिनकर’
[C] माखनलाल चतुर्वेदी
[D] भारतेंदु हरिश्चंद्र
उत्तर देखें-
[B] ‘द्वन्द्व गीत’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का काव्य संग्रह है। रेणुका, हुंकार, रसवंती, कुरुक्षेत्र, सामधेनी, रश्मिरथी, नील कुसुम, उर्वसी, इतिहास के आँसू आदि अन्य काव्य ग्रंथ हैं।
34. ‘धर्मदास’ किसके शिष्य थे?
[A] तुलसीदास
[B] गुरुनानक देव
[C] सूरदास
[D] कबीर
उत्तर देखें-
[D] ‘धर्मदास’ कबीर के शिष्य थे। वहीं तुलसीदास- नरहर्यानंद, सूरदास- बल्लभचार्य और कबीर- रामानंद के शिष्य थे।
35. निम्न में से कौन-सी केशवदास जी की रचना नहीं है?
[A] जहाँगीर जसचंद्रिका
[B] नखशिख
[C] देव माया प्रपंच
[D] वीरसिंहदेव चरित
उत्तर देखें-
[C] ‘देव माया प्रपंच’ कवि देव का संस्कृत के प्रबोध चंद्रोदय का काव्यानुवाद है। भाव विलास, अष्टयाम, भवानी विलास, देव चरित, रस विलास, प्रेम चंद्रिका, सूजन विनोद आदि देव की अन्य रचनाएं हैं।
36. “मैं कल्पना के सत्य को सबसे बड़ा सत्य मानता हूँ।” किसके विचार हैं?
[A] आचार्य कुंतक
[B] सुमित्रानंदन पंत
[C] रामविलास शर्मा
[D] श्रीनिवास दास
उत्तर देखें-
[B] ‘मैं कल्पना के सत्य को सबसे बड़ा सत्य मानता हूँ।’ विचार सुमित्रानंदन पंत का है।
37. निम्नलिखित में से कौन-सा सोहनलाल द्विवेदी का काव्य संग्रह नहीं है?
[A] भैरवी
[B] आर्द्रा
[C] पूजागीत सेवाग्राम
[D] दूधबताशा
उत्तर देखें-
[B] आर्द्रा, मलबे का मालिक, सेफ्टीपिन, मिस पाल, इंसान के खंडहर, नए बादल, जानवर और जानवर, एक और जिंदगी आदि मोहन राकेश के कहानी संग्रह हैं।
38. किस कवि के बचपन का नाम रामबोला था?
[A] कबीर
[B] रैदास
[C] तुलसीदास
[D] नंददास
उत्तर देखें-
[C] कवि तुलसीदास के बचपन का नाम ‘रामबोला’ था। इनके पिता का नाम ‘आत्माराम दुबे’ और माता का नाम ‘हुलसी’ था।
39. हिंदी का संबंध किस भाषा परिवार से है?
[A] भारोपीय परिवार से
[B] एशियाई परिवार से
[C] आस्ट्रेलिया परिवार से
[D] स्कैण्डियन परिवार से
उत्तर देखें-
[A] हिंदी का संबंध ‘भारोपीय भाषा परिवार’ से है। भारोपीय परिवार को इंडो जर्मनिक, आर्य परिवार, भारत हित्ती परिवार भी कहा जाता है। भारोपीय परिवार की 10 शाखाएं हैं जिन्हें दो वर्गों- शतम और केतुम में बांटा गया है।
40. भारत में आर्य भाषा का आरंभ कब हुआ है?
[A] 1300 ई. पूर्व के आसपास
[B] 1600 ई. पूर्व के आसपास
[C] 1400 ई. पूर्व के आसपास
[D] 1500 ई. पूर्व के आसपास
उत्तर देखें-
[D] भारत में आर्य भाषा का आरंभ 1500 ई. पूर्व के आसपास हुआ है।
प्रचीन आर्यभाषा काल- 1500 ई. पूर्व से 500 ई. पूर्व तक
मध्यकालीन आर्यभाषा काल: 500 ई. पूर्व से 1000 ई. तक
आधुनिक आर्यभाषा काल: 1000 ई. से वर्तमान तक
41. आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास किससे हुआ है?
[A] मागधी से
[B] द्रविड़ से
[C] अपभ्रंश से
[D] रोमन से
उत्तर देखें-
[C] आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास ‘अपभ्रंश’ से हुआ है-
शौरसेनी अपभ्रंश- पश्चिमी हिंदी, राजस्थानी, पहाड़ी, गुजराती।
पैचासी अपभ्रंश- लहंदा, पंजाबी
ब्राचड़ अपभ्रंश- सिंधी
महाराष्ट्री अपभ्रंश- मराठी
मागधी अपभ्रंश- बिहारी, बंगला, उड़िया, असमिया
अर्द्धमागधी अपभ्रंश- पूर्वी हिंदी
42. भाषा का निर्माण होता है:
[A] मौन ध्वनियों से
[B] व्यक्त ध्वनियों से
[C] अव्यक्त ध्वनियों से
[D] मूक ध्वनियों से
उत्तर देखें-
[B] भाषा का निर्माण ‘व्यक्त ध्वनियों’ से होता है। अर्थात हम जो ध्वनि व्यक्त करते हैं उसी से भाषा निर्मित होती है।
43. खड़ी बोली हिंदी का उद्भव किस अपभ्रंश से हुआ है?
[A] अर्धमागधी
[B] मागधी
[C] पैशाची
[D] शौरसेनी
उत्तर देखें-
[D] खड़ी बोली हिंदी का उद्भव ‘शौरसेनी’ अपभ्रंश से हुआ है। शौरसेनी अपभ्रंश से खड़ी बोली, ब्रजभाषा, बुंदेली, हरियाणवी, कन्नौजी का विकास हुआ है।
44. हिंदी शब्द का संबंध संस्कृत के किस शब्द से जाना जाता है?
[A] बिंदु
[B] इंदु
[C] सिंधु
[D] हिन्दवी
उत्तर देखें-
[C] हिंदी शब्द का संबंध संस्कृत के ‘सिंधु’ शब्द से जाना जाता है।
45. संस्कृत के तत्सम शब्दों के हिंदी में परिवर्तित रूप को क्या कहते हैं?
[A] तद्भव
[B] देशज
[C] रूढ़
[D] संयुक्त
उत्तर देखें-
[A] संस्कृत के तत्सम शब्दों के हिंदी में परिवर्तित रूप को ‘तद्भव’ कहते हैं। उत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों के चार भेद हैं- तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द।
46. हिंदी की बोलियाँ कितनी हैं?
[A] 20
[B] 15
[C] 17
[D] 18
उत्तर देखें-
[D] हिंदी की 18 बोलियाँ हैं। कहीं कहीं इसकी संख्या 17 मानी जाती हैं।
47. अर्धमागधी से निकली आधुनिक भाषा कौनसी है?
[A] पिशाची
[B] पूर्वी हिंदी
[C] मराठी
[D] मागधी
उत्तर देखें-
[B] अर्धमागधी से निकली आधुनिक भाषा ‘पूर्वी हिंदी’ है। अर्धमागधी प्राचीन काल में मगध की साहित्यिक एवं बोलचाल की भाषा थी। जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर स्वामी ने इसी भाषा में अपना धर्मोंपदेश दिए थे।
अर्धमागधी (अपभ्रंश)- पूर्वी हिंदी (उपभाषा)- अवधी, बघेली, छतीसगढ़ी (बोली)
48. भारतीय सविधान में किस लिपि को राष्ट्रीय लिपि की मान्यता दी गई है?
[A] गुरुमुखी लिपि
[B] देवनागरी लिपि
[C] सिंधु लिपि
[D] गुप्त लिपि
उत्तर देखें-
[B] भारतीय सविधान में ‘देवनागरी लिपि’ को राष्ट्रीय लिपि की मान्यता दी गई है। संविधान की धारा 343(1) के अनुसार भारतीय संघ की राजभाषा हिंदी एवं लिपि देवनागरी है। 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा स्वीकार किया गया था। इसीलिए 14 सितंबर को प्रत्येक वर्ष ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।
49. दक्षिण भारत में देवानगरी लिपि के प्रचार का समय क्या था?
[A] ईसा की आठवीं सदी
[B] ईसा की दसवीं सदी
[C] ईसा की बारहवी सदी
[D] इ ईसा शा की सातवीं सदी
उत्तर देखें-
[A] दक्षिण भारत में देवानगरी लिपि के प्रचार का समय ‘ईसा की आठवीं सदी’ था।
50. देवनागरी लिपि के शब्द के ऊपर एक रेखा खिंची होती है। उसे क्या कहते हैं?
[A] तिरछी रेखा
[B] शिरोरेखा
[C] सरल रेखा
[D] अर्धवृत्ताकार
उत्तर देखें-
[B] देवनागरी लिपि के शब्द के ऊपर एक रेखा खिंची होती है, उसे ‘शिरोरेखा’ कहते हैं।
51. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है?
[A] ब्राम्ही लिपि से
[B] चित्र लिपि से
[C] कुटिल लिपि से
[D] खरोष्ठी लिपि से
उत्तर देखें-
[C] देवनागरी लिपि का विकास ‘कुटिल लिपि’ से हुआ है। ब्राह्मी की उत्तरी शैली से गुप्त लिपि (4-5वीं सदी), गुप्त लिपि से कुटिल लिपि (6वीं सदी), कुटिल लिपि से नागरी (9वीं सदी) के प्राचीन रूप का विकास हुआ।
52. इस लिपि को पवित्राक्षर या बीजाक्षर भी कहते हैं?
[A] फारसी लिपि
[B] दक्षिणी सामी लिपि
[C] देवनागरी लिपि
[D] हीरोग्लोइ‌फिक लिपि
उत्तर देखें-
[D] हीरोग्लोइ‌फिक लिपि को पवित्राक्षर या बीजाक्षर भी कहते हैं।
53. ‘अ’ की बारहखड़ी ‘देवनागरी लिपि सुधार समिति’ ने अस्वीकृत कर दी। इस समिति के अध्यक्ष कौन थे?
[A] आचार्य नरेन्द्र देव
[B] डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद
[C] विनोबा भावे
[D] सुमित्रा नंदन पंथ
उत्तर देखें-
[A] ‘अ’ की बारहखड़ी ‘देवनागरी लिपि सुधार समिति’ ने अस्वीकृत कर दी थी। इस समिति के अध्यक्ष ‘आचार्य नरेन्द्र देव’ थे। बालगंगाधर तिलक ने सर्वप्रथम ‘तिलक फॉन्ट’ बनाकर देवनागरी लिपि सुधार का प्रयास किया। सावरकर बंधुओं ने ‘अ’ की बारह खड़ी तैयार की जिसे महात्मा गांधी ने ‘हरिजन सेवक’ में इसका प्रयोग किया। डॉ. श्यामसुंदर दास ने पंचमाक्षर के स्थान पर अनुस्वार के प्रयोग का प्रस्ताव रखा। डॉ. सुनीति कुमार चटर्जी ने कतिपय परिवर्तन के साथ देवनागरी के स्थान पर रोमन लिपि को स्वीकार करने का सुझाव दिया।
54. ब्राह्मी लिपि की उत्पत्ति चीनी लिपि से हुई है, ऐसा किस विद्वान का विश्वास है?
[A] फ्रेंच विद्वान कुपेरी
[B] डॉक्टर अल्फ्रेड मूलर
[C] गौरी शंकर ओझा
[D] डॉक्टर प्रजिलुस्की
उत्तर देखें-
[A] ब्राह्मी लिपि की उत्पत्ति चीनी लिपि से हुई है, ऐसा फ्रेंच विद्वान ‘कुपेरी’ का विश्वास है।
55. कौनसे बादशाह ने अपनी राजमुद्राओं पर देवनागरी लिपि को समुचित स्थान दिया था?
[A] बहादुर शाह जफर
[B] औरंगजेब
[C] अकबर
[D] शेरशाह सूरी
उत्तर देखें-
[D] ‘शेरशाह सूरी’ ने अपनी राजमुद्राओं पर देवनागरी लिपि को समुचित स्थान दिया था। शुद्धता के लिए उसके फरमान फारसी और देवनागरी लिपि में समान रूप से लिखे जाते थे।
56. कंप्यूटर युग में देवनागरी के लिए विभिन्न फोंटों का प्रयोग किया गया है जिन्हें अब किस फॉण्ट के रूप में जाना जाता है?
[A] एलजीरियान फॉण्ट
[B] कालिब्री फॉण्ट
[C] लिगेसी फॉण्ट
[D] अरियल फॉण्ट
उत्तर देखें-
[C] कंप्यूटर युग में देवनागरी के लिए विभिन्न फोंटों का प्रयोग किया गया है जिन्हें अब ‘लिगेसी फॉण्ट’ के रूप में जाना जाता है।
57. ‘अंतर्ध्यान’ शब्द का सही संधि-विच्छेद है?
[A] अंतर + ध्यान
[B] अंतः + ध्यान
[C] अंत + ध्यान
[D] अंतर्ध + यान
उत्तर देखें-
[B] अंतर्ध्यान शब्द का सही संधि-विच्छेद ‘अंतः + ध्यान’ है। यह एक विसर्ग संधि है, जहाँ ‘ः’ (विसर्ग) के बाद ‘ध’ आने पर विसर्ग ‘र्’ में बदल जाता है।
58. ‘दुः + साहस’ का सही संधि वाला विकल्प है?
[A] दुसाहस
[B] दुहसाहस
[C] दूसहस
[D] दुस्साहस
उत्तर देखें-
[D] ‘दुः + साहस’ का सही संधि ‘दुस्साहस’ है। इसमें विसर्ग संधि है क्योंकि यदि अः, ईः, ऊः के बाद श, ष, स आये तो श, ष, स का दित्व हो जाता है।
59. ‘अखंड’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है:
[A] अविभक्त
[B] अक्षय
[C] समूचा
[D] अनंत
उत्तर देखें-
[D] अनंत शब्द आकाश, व्योम, शून्य, नभ, गगन, अम्बर, असीम, अंतहीन, अपरिमित, अविनाशी और ईश्वर आदि का पर्यायवाची शब्द है।
60. ‘आलोक’ का विलोम शब्द है:
[A] विभा
[B] काँति
[C] तिमिर
[D] अनन्य
उत्तर देखें-
[C] ‘आलोक’ का विलोम शब्द ‘तिमिर’ है।
61. ‘आधि’ का एकार्थी शब्द है:
[A] वात्सल्य
[B] मानसिक रोग
[C] शिक्षा
[D] शारीरिक रोग
उत्तर देखें-
[B] ‘आधि’ का एकार्थी शब्द ‘मानसिक रोग’ है। वहीं व्याधि का एकार्थी शब्द ‘शारीरिक रोग’ होता है।
62. ‘पुष्कर-पुष्कल’ शब्द युग्म के सही अर्थ वाला विकल्प है:
[A] कठिन-बहुत
[B] बहुत-आसान
[C] जलाशय-बहुत
[D] सरस्वती-बहुत
उत्तर देखें-
[C] ‘पुष्कर-पुष्कल’ शब्द युग्म का सही अर्थ ‘जलाशय-बहुत’ है।
63. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो उपसर्ग से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।
[A] भ्राता
[B] उपाध्यक्ष
[C] विदेश
[D] प्रताप
उत्तर देखें-
[A] भ्राता शब्द उपसर्ग से बना शब्द नहीं है।
64. ‘यथासाध्य’ समस्तपद का सही अव्ययीभाव समास का विकल्प है:
[A] न साधने योग्य
[B] जितना साधा जा सके
[C] साधने के लिए
[D] यथा का साध्य
उत्तर देखें-
[B] ‘यथासाध्य’ समस्तपद का सही अव्ययीभाव समास विग्रह ‘जितना साधा जा सके’ है। जिसमें पूर्व पद की प्रधानता हो और सामासिक पद अव्यय हो जाए अव्ययीभाव समास कहलाता है।
65. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प नहीं है।
[A] पुष्पित
[B] मनौती
[C] निर्दोष
[D] ललक
उत्तर देखें-
[C] ‘निर्दोष’ शब्द ‘निर’ उपसर्ग से बना शब्द है।
66. ‘खटोला’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
[A] ओला
[B] आ
[C] ला
[D] अ
उत्तर देखें-
[A] ‘खटोला’ शब्द में ‘ओला’ प्रत्यय है। ‘ओला’ प्रत्यय से बने अन्य शब्द- मँझोला, सँपोला, विचोला, बतोला आदि।
67. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करे जो ‘पुनः’ उपसर्ग से बना सही शब्द है।
[A] पुरातन
[B] पुनर्जीवन
[C] पुरस्कार
[D] प्रतियोगिता
उत्तर देखें-
[B] पुनर्जीवन ‘पुनः’ उपसर्ग से बना शब्द है-
पुनर्जीवन= पुनः + जीवन
पुरातन= पुरः + तन
पुरस्कार= पुरः + कार
वहीं प्रतियोगिता= प्रतियोग + इता (प्रत्यय)
68. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।
[A] मनुष्यता
[B] घटाव
[C] शीतल
[D] सुखदायी
उत्तर देखें-
[C] शीतल शब्द का भाववाचक संज्ञा ‘शीतलता’ होगी। जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा या व्यापार का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
69. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है।
[A] हमें
[B] वे
[C] मुझे
[D] तुम्हारे
उत्तर देखें-
[D] ‘तुम्हारे’ मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम का उदाहरण है।
उत्तम पुरुष- मैं, तुम;
मध्यम पुरुष- तू, तुम, आप;
अन्य पुरुष- वह, वे, यह, ये।
70. ‘मेरे सूट में (साढ़े तीन मीटर) कपड़ा लगेगा।’ वाक्य में विशेषण का भेद है:
[A] निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
[B] गुणवाचक विशेषण
[C] अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
[D] संख्यावाचक विशेषण
उत्तर देखें-
[A] ‘मेरे सूट में (साढ़े तीन मीटर) कपड़ा लगेगा।’ वाक्य ‘निश्चित परिमाणवाचक विशेषण’ का भेद है। संख्यावाचक विशेषण में किसी वस्तु की नाप या तौल का बोध होता है, इसके 2 भेद हैं-
1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण: दो सेर घी, दस हाथ, चार गज मलमल आदि।
2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण: बहुत दूध, सब धन, पूरा आनंद आदि।
71. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो जातिवाचक संज्ञा का सही विकल्प है।
[A] पंकज
[B] गोदान
[C] कोहिनूर
[D] मनुष्य
उत्तर देखें-
[D] ‘मनुष्य’ जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है। जिन संज्ञाओं से एक ही प्रकार की वस्तुओं या व्यक्तियों का बोध हो, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
72. निम्नलिखित विकल्पों में संकेतवाचक वाक्य का सही विकल्प चुनिए।
[A] आज मेरा मन कुछ अच्छा खाने का है।
[B] यदि तुम सही समय पर इलाज करते तो जल्दी ठीक हो जाते।
[C] कृपया अपनी मदद स्वयं करिए।
[D] माली ने आज पौधों को पानी नहीं दिया।
उत्तर देखें-
[B] ‘यदि तुम सही समय पर इलाज करते तो जल्दी ठीक हो जाते।’ संकेतवाचक वाक्य का उदाहरण है। वहीं-
आज मेरा मन कुछ अच्छा खाने का है। (इच्छावाचक वाक्य)
माली ने आज पौधों को पानी नहीं दिया। (निषेधवाचक वाक्य)
73. निम्न विकल्पों में से संयुक्त वाक्य को पहचानिए।
[A] रमेश ने काम खत्म किया और वह अपने घर चला गया।
[B] मीता नए कपड़े लेकर आई है।
[C] वह शायद अभी तक नहीं पहुँचा।
[D] मैं भी आपके जैसे डॉक्टर बनना चाहता हूँ।
उत्तर देखें-
[A] ‘रमेश ने काम खत्म किया और वह अपने घर चला गया।’ संयुक्त वाक्य है। जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
मीता नए कपड़े लेकर आई है। (सरल वाक्य)
वह शायद अभी तक नहीं पहुँचा। (संदेहवाचक वाक्य)
मैं भी आपके जैसे डॉक्टर बनना चाहता हूँ। (इच्छावाचक वाक्य)
74. निम्न विकल्पों में से मिश्र वाक्य को पहचानिए।
[A] शायद वह मान जाएगी।
[B] गाड़ियाँ बहुत तेज़ चल रही है।
[C] वह घर से निकला था परन्तु वापस लौट गया।
[D] आज यदि बारिश हो तो तुम यहीं रुक जाना।
उत्तर देखें-
[D] ‘आज यदि बारिश हो तो तुम यहीं रुक जाना।’ वाक्य मिश्र वाक्य है। वहीं-
शायद वह मान जाएगी। (संदेहवाचक वाक्य)
गाड़ियाँ बहुत तेज़ चल रही है। (साधारण वाक्य)
वह घर से निकला था परन्तु वापस लौट गया। (संयुक्त वाक्य)
75. नीचे दिए गए वाक्य के सही वाक्य भेद को पहचानिए।
हमने पानी बरसता हुआ देखा और घर में शरण ली।
[A] मिश्र वाक्य
[B] संयुक्त वाक्य
[C] सरल वाक्य
[D] इच्छावाचक वाक्य
उत्तर देखें-
[B] उपर्युक्त वाक्य ‘संयुक्त वाक्य’ का भेद है। जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अव्ययों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
76. “संसार की समर स्थली में धीरता धारण करो” इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] विप्सा अलंकार
[B] अनुप्रास अलंकार
[C] श्लेष अलंकार
[D] यमक अलंकार
उत्तर देखें-
[B] इस पंक्ति में ‘अनुप्रास अलंकार’ है। वर्णों की आवृत्ती को अनुप्रास कहते हैं।
77. जहाँ किसी वस्तु का इतना बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाए कि सामान्य लोक सीमा का उल्लंघन हो वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
[A] उत्प्रेक्षा अलंकार
[B] रूपक अलंकार
[C] अतिश्योक्ति अलंकार
[D] उपमा अलंकार
उत्तर देखें-
[C] जहाँ किसी वस्तु का इतना बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाए कि सामान्य लोक सीमा का उल्लंघन हो वहाँ ‘अतिश्योक्ति अलंकार’ होता है। जैसे-
राणा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार।
78. जब कोई शब्द अपने मुख्यार्थ को बाधित करके अन्य अर्थ को बताए तब उसमें कौन-सी शब्द शक्ति होती है?
[A] व्यंजना शब्द शक्ति
[B] अभिधा शब्द शक्ति
[C] आर्थी व्यंजना शब्द शक्ति
[D] लक्षणा शब्द शक्ति
उत्तर देखें-
[D] जब कोई शब्द अपने मुख्यार्थ को बाधित करके अन्य अर्थ को बताए तब उसमें ‘लक्षणा शब्द शक्ति’ होती है। इसके दो भेद हैं- रूढ़ि और प्रयोजनवती।
79. ‘मोहन पढ़ रहा है।’ वाक्य में कौन-सी शब्द शक्ति है?
[A] लक्षणा शक्ति
[B] अभिधा शक्ति
[C] व्यंजना शक्ति
[D] प्रयोजनवती लक्षणा
उत्तर देखें-
[B] ‘मोहन पढ़ रहा है।’ वाक्य में ‘अभिधा’ शब्द शक्ति है। अभिधा शब्द शक्ति वहाँ होती है, जहाँ पर वक्ता द्वारा कहे गए कथन का श्रोता द्वारा ज्यों का त्यों अर्थ ग्रहण कर लिया जाता है।
80. “सीधी चलते राह जो, रहते सदा निशंक।
जो करते विप्लव, उन्हें ‘हरि’ का है आतंक॥” इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] श्लेष अलंकार
[B] विरोधाभाष अलंकार
[C] पुनरुक्ति अलंकार
[D] भ्रांतिमान अलंकार
उत्तर देखें-
[A] उक्त पंक्तियों में श्लेष अलंकार है। क्योंकि यहाँ हरि के दो अर्थ हैं- बंदर और ईश्वर।

निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए।

आज की भागती दौड़ती जिन्दगी से मुस्कराहट तो न जाने कहाँ खो गई है। कुछ दशक पहले तक तो लोग एक-दूसरे को देखते ही एक सुंदर सी मुस्कराहट के साथ अभिवादन करते थे, किन्तु आज दशा यह है कि किसी पहचान वाले को देखते ही व्यस्तता को मुखौटा लगाकर अभिवादन की प्रक्रिया से स्वयं को बचाकर सुरक्षित निकलना ही बहादुरी का कार्य समझते हैं। जबकि मुस्कराहट एक ऐसी औषधि है जो मनुष्य को बिना किसी दाम के मिली है, यह उसके शारीरिक एवं मानसिक रोगों का उपचार करने में पूर्णतः सक्षम है। जो व्यक्ति मुस्कराकर दिन की शुरुआत करता है वह निश्चय ही सारे दिन ऊर्जावान रहता है, वह बिना किसी तनाव के सारे कार्य कुशलता से पूर्ण कर पुनः अगले दिन के लिए नए कार्यों को पूरा करने की कुशल रणनीति बना, निश्चिन्त हो सो जाता है। ऐसे व्यक्ति का सानिध्य सभी लोग चाहते हैं, उसकी एक छोटी सी मुस्कराहट के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग उसके समीप आने का प्रयास करते हैं। ठीक इसके विपरीत अनायास ही खीजने वाले व्यक्ति से हर कोई दूरी बनाना पसंद करता है, हर कोई उससे बचना चाहता है। पुरानी कहावत है कि प्रसन्न वदन के दर्शन मात्र से ही समस्त कार्य पूर्ण हो जाते हैं, अतः हमारा प्रयास होना चाहिए कि स्वयं प्रसन्न रहकर दूसरों को भी खुशियाँ बांटे।

81. अनुच्छेद के अनुसार आज के समय में किसी पहचान वाले को देखते ही लोग क्या करते हैं?
[A] हँसी-खुशी बातें करते हैं
[B] आदर-सत्कार करते हैं
[C] व्यस्तता का मुखौटा लगाकर निकल जाते हैं
[D] व्यस्त होने के बावजूद मिलते है
उत्तर देखें-
[C] अनुच्छेद के अनुसार आज के समय में किसी पहचान वाले को देखते ही लोग ‘व्यस्तता का मुखौटा लगाकर निकल जाते हैं’।
82. अनुच्छेद में जीवन की किस अनमोल औषधि के बारे में बताया गया है?
[A] ऊर्जावान
[B] अभिवादन
[C] व्यस्तता
[D] मुस्कराहट
उत्तर देखें-
[D] अनुच्छेद में जीवन की ‘मुस्कराहट’ अनमोल औषधि के बारे में बताया गया है।
83. कैसे व्यक्तियों से लोग मिलना पसंद नहीं करते?
[A] जो हर वक्त मिले
[B] जो हमेशा पीछे पड़ता रहे
[C] जो हर बात पर झुंझला जाए
[D] जो हमेशा खुशी-खुशी मिले
उत्तर देखें-
[C] ‘जो हर बात पर झुंझला जाए’ ऐसे व्यक्तियों से लोग मिलना पसंद नहीं करते।
84. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा दशा का समानार्थी शब्द है?
[A] दिशा
[B] स्थिति
[C] दिखावा
[D] शामिल
उत्तर देखें-
[B] दशा का समानार्थी शब्द ‘स्थिति’ है।
85. दिए गए अनुच्छेद का सटीक शीर्षक लिखिए।
[A] मुस्कराहट
[B] व्यस्त ज़िन्दगी
[C] तनाव पूर्ण वातावरण
[D] खीजने वाले व्यक्ति
उत्तर देखें-
[A] दिए गए अनुच्छेद का सटीक शीर्षक ‘मुस्कराहट’ होगा।

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के दिए गए बहुविकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए।

अचल खड़े रहते जो ऊँचा शीश उठाए तूफानों में,
सहनशीलता, दृढ़ता हँसती जिनके यौवन के प्राणों में।
वही पंथ बाधा तो तोड़े बहते हैं जैसे हों निर्झर,
प्रगति नाम को सार्थक करता यौवन दुर्गमता पर चलकर।
आज देश की भावी आशा बनी तुम्हारी ही तरुणाई,
नए जन्म की श्वास तुम्हारे अंदर जगकर है लहराई।
आज विगत युग के पतझर पर तुमको नव मधुमास खिलाना,
नवयुग के पृष्ठों पर तुमको है नूतन इतिहास लिखाना।
उठो राष्ट्र के नवयौवन तुम दिशा-दिशा का सुन आमंत्रण,
जागो, देश के प्राण जगा दो नए प्रात का नया जागरण।
आज विश्व को यह दिखला दो हममें भी जागी तरुणाई,
नई किरण की नई चेतना में हमने भी ली अंगड़ाई।

86. नवयुवक प्रगति के नाम को कैसे सार्थक करते हैं?
[A] गलत दिशा ढूँढकर
[B] सुगम रास्तों पर चलकर
[C] तूफानों से दूर जाकर
[D] दुर्गम रास्तों पर चलकर
उत्तर देखें-
[D] नवयुवक प्रगति के नाम को ‘दुर्गम रास्तों पर चलकर’ सार्थक करते हैं।
87. काव्य के अनुसार “विगत युग के पतझर” से क्या आशय है?
[A] कुछ समय से देश में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं
[B] नए पत्तों-पौधों को देखकर
[C] अतीत के वे कार्य जो आज पुराने पड़ चुके हैं
[D] नए पीढ़ी को देखकर खुश होना
उत्तर देखें-
[C] काव्य के अनुसार “विगत युग के पतझर” से आशय ‘अतीत के वे कार्य जो आज पुराने पड़ चुके हैं’।
88. कवि देश के नवयुवकों का आह्वान क्यों कर रहा है?
[A] क्योंकि उनमें नए, कार्य करने का उत्साह की क्षमता की कमी है
[B] क्योंकि उनमें नए, कार्य करने का उत्साह व क्षमता है
[C] क्योंकि नवयुवकों को सोने से जगाना है
[D] क्योंकि नवयुवक बहुत ज्यादा हैं
उत्तर देखें-
[B] कवि देश के नवयुवकों का आह्वान इसलिए कर रहा है ‘क्योंकि उनमें नए, कार्य करने का उत्साह व क्षमता है’।
89. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा तरुणाई का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
[A] तारुण्य
[B] युवावस्था
[C] बुढ़ापा
[D] जवानी
उत्तर देखें-
[C] बुढ़ापा
90. काव्यांश का उचित शीर्षक चुनिए।
[A] नवयुवकों को आह्वान
[B] नवयुवकों को नमन
[C] नवयुवकों का समागम
[D] नवयुवकों का भोलापन
उत्तर देखें-
[A] काव्यांश का उचित शीर्षक ‘नवयुवकों को आह्वान’ होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here