DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT परीक्षा 17 अगस्त 2025 को तृतीय पाली में आयोजित हुई थी। हमने इस ब्लॉग पर DSSSB TGT 2025 के प्रश्नपत्र को क्विज के रूप में प्रस्तुत किया है, ताकि आप इसे हल करते हुए अपनी तैयारी का स्तर परख सकें। यह क्विज आपको परीक्षा पैटर्न समझने, प्रश्नों की कठिनाई का अनुभव करने और आगामी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा।
1. क्या भूलूं क्या याद करूँ किस वर्ष में प्रकाशित हुई।
1969
हरिवंश राय बच्चन कृत ‘क्या भूलूं क्या याद करूँ’ आत्मकथा वर्ष 1969 में प्रकाशित हुई। यह उनकी आत्मकथा श्रृंखला का पहला भाग है जिस पर सरस्वती पुरस्कार मिला था।
1960
1965
1963
2. निम्नलिखित में से किस उपन्यास को साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत नहीं किया गया है?
रागदरबारी
अमृत और विष
तमस
गोदान
प्रेमचंद कृत ‘गोदान’ (1936) उपन्यास को साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत नहीं किया गया है।
3. आँखो देखा वर्णन, जाँच करना और जनता को सटीक जानकारी देना कहलाता है।
रेखाचित्र
आत्मकथा
रिपोर्ताज
आँखो देखा वर्णन, जाँच करना और जनता को सटीक जानकारी देना ‘रिपोर्ताज’ कहलाता है।
जीवनी
4. गीतांजलिश्री को उनके उपन्यास ‘रेत समाधि’ के अनुवाद के लिए किस सन् में बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया?
सन् 2022 ई.
गीतांजलिश्री को उनके उपन्यास ‘रेत समाधि’ के अनुवाद के लिए सन् 2022 ई. में बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया था।
सन 2024 ई.
सन् 2023 ई.
सन् 2021 ई.
5. हिंदी कहानी के संदर्भ में निम्न में से असत्य कथन है–
कहानी मात्र एक सच्चाई या संवेदना के बिंदु पर केंद्रित होती है।
कहानी का यथार्थ जीवन के व्यापक संदर्भों से युक्त होता है।
हिंदी कहानी के संदर्भ में असत्य कथन है- कहानी का यथार्थ जीवन के व्यापक संदर्भों से युक्त होता है।
कहानी में पात्रों का बाहुल्य अपेक्षित नहीं होता।
कहानी में दृश्य-निर्माण, वर्णन आदि के लिए भी कम अवकाश होता है।
6. निम्नलिखित रचनाओं में से रिपोर्ताज कौन-सा है?
जिप्सी
कोई तो
स्वराज्य भवन
स्वराज भवन, अल्मोड़े का बाजार, बंगाल का अकाल आदि ‘प्रकाश चन्द्र गुप्त’ द्वारा रचित रिपोर्ताज हैं।
करवट
7. व्योमकेश दरवेश किस सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
सरस्वती सम्मान
व्यास सम्मान
विश्वनाथ त्रिपाठी कृत ‘व्योमकेश दरवेश’ आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की संस्मरणात्मक जीवनी है जिसे वर्ष 2013 में व्यास सम्मान से पुरस्कृत किया गया था।
ज्ञानपीठ पुरस्कार
साहित्य अकादमी पुरस्कार
8. भगवतीचरण वर्मा द्वारा रचित उपन्यास ‘चित्रलेखा’ का प्रकाशन वर्ष क्या है?
सन् 1946 ई.
सन् 1986 ई.
सन् 1934 ई.
भगवतीचरण वर्मा द्वारा रचित उपन्यास ‘चित्रलेखा’ का प्रकाशन वर्ष सन् 1934 ई. है।
सन् 1928 ई.
9. रामविलास शर्मा ने नवजागरण काल को कितने भागों में विभाजित किया है?
चार
एक
दो
रामविलास शर्मा ने नवजागरण काल को दो भागों में विभाजित किया है- 1. नवजागरण: भारतेंदु युग, 2. महाजागरण: द्विवेदी युग
तीन
10. निम्नलिखित रचनाओं में से कौन-सी जीवनी है?
हसीना मंज़िल
उग्रतारा
प्रेमचंद घर में
शिवरानी देवी कृत ‘प्रेमचंद घर में’ (1944) संस्मरणात्मक जीवनी विधा की रचना है।
पुरुष पुराण
11. हरिशंकर परसाई की किस रचना को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है?
भूत के पाँव पीछे
बेईमानी की परत
विकलांग श्रद्धा का दौर
हरिशंकर परसाई की व्यंग निबंध-संग्रह ‘विकलांग श्रद्धा का दौर’ को वर्ष 1982 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।
अपनी अपनी बिमारी
12. “ये गद्य रचना को एक कला के रूप में ग्रहण करने वाले कलम की कारीगरी समझने वाले लेखक थे” आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का यह कथन किस रचनाकार के सम्बन्ध में है?
प्रेमचन्द्र
बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का यह कथन बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’ के सम्बन्ध में है।
राधाचरण गोस्वामी
श्री निवासदास
13. दी गई एकांकियों के प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही अनुक्रम वाले विकल्प का चयन करें–
एक घूँट, अशोक वन, विषकन्या, बादल की मृत्यु
बादल की मृत्यु, अशोक वन, विषकन्या, एक घूँट
एक घूँट, बादल की मृत्यु, अशोक वन, विषकन्या
एकांकियों का अनुक्रम: एक घूँट (1930)- जयशंकर प्रसाद, बादल की मृत्यु (1930)- डॉ. रामकुमार वर्मा, अशोक वन (1950)- लक्ष्मीनारायण मिश्र, विषकन्या (1958)- गोविन्द बल्लभ पंत
एक घूँट, बादल की मृत्यु, विषकन्या, अशोक वन
14. यदि प्रेम ही जीवन का सत्य है तो, संसार ज्वालामुखी है।
चन्द्रगुप्त नाटक में यह किसका कथन है?
कल्याणी
कार्नेलिया
जयशंकर प्रसाद के ‘चन्द्रगुप्त’ नाटक में यह कथन ‘कार्नेलिया’ का है।
एलिस
चाणक्य
15. काका कालेलकर के यात्रा वृत्तांत को पहचानिए।
खंडरो का वैभव
वह दुनिया में
हिमालय की यात्रा
काका कालेलकर का यात्रा वृत्तांत ‘हिमालय की यात्रा’ (1948) है।
चीन में कम्यून
16. निम्नलिखित में से संस्मरण को पहचानिए
दस तस्वीरे
एक शमशेर भी है
दूधनाथ सिंह कृत ‘एक शमशेर भी है’ (2011) संस्मरण विधा की रचना है।
यात्रिक
मकबूल
17. निम्नलिखित में से कौन सी रचना भारतेंदु हरिश्चन्द्र द्वारा रचित नहीं है?
प्रह्लाद चरित्र
‘प्रह्लाद चरित्र’ (1888) लाला श्रीनिवासदास द्वारा रचित नाटक है।
भारत दुर्दशा
श्री चन्द्रावली
वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति
18. निर्मल वर्मा रचित ‘कव्वे और काला पानी’ कहानी को कौन सा पुरस्कार दिया गया?
हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार
निर्मल वर्मा रचित ‘कव्वे और काला पानी’ कहानी को वर्ष 1985 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सरस्वती सम्मान
मंगला प्रसाद पारितोषिक
व्यास- सम्मान
19. निम्नलिखित में से कौन दलित लेखक नहीं है।
अनीता राकेश
सुशीला टांक भोरे
कौशल्या बैसंती
मन्नू भंडारी
‘मन्नू भंडारी’ दलित लेखक नहीं हैं।
20. ‘मुझे मत मारो’ नाटक किसने ने लिखा है?
शोभना भूटानी
गिरीश रस्तोगी
‘मुझे मत मारो’ नाटक ‘गिरीश रस्तोगी’ ने लिखा है।
शांति मेहरोत्रा
मृणाल पाण्डे
21. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक भगीरथ मिश्र ने नहीं लिखी है?
पाश्चात्य काव्यशास्त्र
देवनागरी लिपिः स्वरूप, विकास और समस्याएँ
काव्यशास्त्र
भारतीय और पाश्चात्य काव्य-सिद्धांत
‘भारतीय एंव पाश्चात्य काव्य सिद्धांत’ के लेखक गणपतिचंद्र गुप्त हैं।
22. ‘ये दोनों जो
सदा एक-दूसरे से तनकर रहते हैं,
कब, कैसे, किस आलोक-स्फुरण में
इन्हें मिला दूँ-
दोनों जो हैं बंधु, सखा, चिर सहचर मेरे।’
उपरोक्त कविता के रचयिता कौन हैं-
सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
अज्ञेय
उपरोक्त पंक्ति के रचयिता ‘अज्ञेय’ हैं जो उनकी कविता ‘शब्द और सत्य’ से ली गई हैं।
मुक्तिबोध
नागार्जुन
23. जायसी कृत पद्मावत का रचना काल क्या है?
1565 ई.
1570 ई.
1555 ई.
1540 ई.
जायसी कृत पद्मावत का रचना काल 1540 ई. है।
24. रासो काव्य किस कालखंड में लिखा गया।
आधुनिक काल
आदिकाल
रासो काव्य ‘आदिकाल’ कालखंड में लिखा गया।
रीति काल
भक्तिकाल
25. आचार्य नगेंद्र की पुस्तक ‘रससिद्धांत’ का प्रकाशन वर्ष है-
1961
1964
आचार्य नगेंद्र की पुस्तक ‘रससिद्धांत’ का प्रकाशन वर्ष 1964 है।
1969
1966
26. हिन्दी भाषा का पाणिनी किसे कहा जाता है?
बालमुकुंद गुप्त
गया प्रसाद शुक्ल
जगन्नाथदास रत्नाकर
कामता प्रसाद गुरु
हिन्दी भाषा का पाणिनी ‘कामता प्रसाद गुरु’ को कहा जाता है।
27. भक्तिकाल की संत साहित्य किस धारा अंतर्गत आती है?
कृष्ण काव्य
निर्गुणधारा
भक्तिकाल की संत साहित्य ‘निर्गुणधारा’ के अंतर्गत आती है।
राम काव्य
सगुण धारा
28. निम्नलिखित में से कौन सी रचना हेमचन्द्र की है।
पृथ्वीराज रासो
कुमार पाल चरित
‘कुमार पाल चरित’ रचना हेमचन्द्र की है।
योगशास्त्र
प्राकृत व्याकरण
29. ‘लुकमान अली और अन्य कविताएँ’ के रचयिता कौन हैं?
बलदेव वंशी
सौमित्र मोहन
‘लुकमान अली और अन्य कविताएँ’ के रचयिता ‘सौमित्र मोहन’ हैं।
राजेश जोशी
प्रयाग शुक्ल
30. आचार्य क्षेमेंद्र किस शती में विद्यमान थे–
6वीं शती
11वीं शती
आचार्य क्षेमेंद्र 11वीं शती में विद्यमान थे।
9वीं शती
13वीं शती
31. ‘अपनी केवल धार’ काव्य संग्रह कब प्रकाशित हुआ?
1987
1983
1970
1980
अरुण कमल कृत ‘अपनी केवल धार’ काव्य संग्रह वर्ष 1980 में प्रकाशित हुआ था।
32. ‘सत्वोद्रेक या हृदय की मुक्तावस्था के लिए किया हुआ शब्द-विधान काव्य है।’ काव्य के संदर्भ में यह कथन है–
आचार्य शुक्ल का
काव्य के संदर्भ में यह कथन आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का है।
जयशंकर प्रसाद का
कुलपति मिश्र का
महादेवी वर्मा का
33. किस काव्य में आल्हा उदल का वर्णन किया गया है?
जयचंद प्रकाश
विजयपाल रासो
खुमान रासो
परमाल रासो
जगनिक कृत ‘परमाल रासो’ (12वीं-13वीं शताब्दी) काव्य में आल्हा-उदल का वर्णन किया गया है।
34. निम्नलिखित रचनाओं में से रिपोर्ताज कौन-सा है?
नववर्षांक समारोह में
रामनारायण उपाध्याय कृत ‘नववर्षांक समारोह में’ रिपोर्ताज विधा की रचना है।
सीढ़ियों
भेड़ें और गड़ेरिया
उस्ताद
35. ‘बंगाल का अकाल’ रिपोर्ताज के लेखक हैं-
प्रकाश चंद गुप्त
‘बंगाल का अकाल’ रिपोर्ताज के लेखक ‘प्रकाशचंद्र गुप्त’ हैं।
शमशेर बहादुर
निर्मल वर्मा
कमलेश्वर
36. ‘कविकुल कंठाभरण’ रचना के रचयिता कौन हैं?
दूलह
‘कविकुल कंठाभरण’ रचना के रचयिता ‘दूलह’ हैं।
भूषण
गोप
मण्डन
37. “देव की ध्वनि-संवेदनशीलता रीतिकालीन काव्यभाषा में अप्रतिम है।” यह पंक्ति किस आलोचक की है?
नगेंद्र
विश्वनाथ त्रिपाठी
रामचंद्र शुक्ल
रामस्वरूप चतुर्वेदी
यह पंक्ति ‘रामस्वरूप चतुर्वेदी’ की है।
38. ‘ग्राम्या’ कविता के रचयिता कौन है?
महादेवी वर्मा
सुमित्रानंदन पंत
‘ग्राम्या’ कविता के रचयिता ‘सुमित्रानंदन पंत’ हैं।
सूर्यकान्त त्रिपाठी’ निराला’
जयशंकर प्रसाद
39. रामचन्द्र शुक्ल ने चिंतामणि त्रिपाठी को किस काल का कवि माना है?
भक्तिकाल
रीतिकाल
रामचन्द्र शुक्ल ने चिंतामणि त्रिपाठी को ‘रीतिकाल’ का कवि माना है।
आदिकाल
भारतेंदु काल
40. ‘साहित्यलहरी’ किसके पदों का संकलन है?
छितस्वामी
तुलसीदास
नंददास
सूरदास
‘साहित्यलहरी’ सूरदास के पदों का संकलन है।
41. ‘दुर्दशा’ शब्द में कौन-सी संधि है?
गुण संधि
विसर्ग संधि
‘दुर्दशा’ (दु: + दशा) शब्द में विसर्ग संधि है, यहाँ विसर्ग ‘:’ ‘र्’ में परिवर्तित हो गया है।
व्यंजन संधि
स्वर संधि
42. बाघ किसकी कविता है?
केदारनाथ सिंह
बाघ ‘केदारनाथ सिंह’ की कविता है।
प्रभाकर माचवे
राजकमल चौधरी
रघुवीर सहाय
43. 2023 का हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार किस रचनाकार को मिला था?
चित्र मुद्रल
संजीव
2023 का हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार ‘संजीव’ को उनके उपन्यास ‘मुझे पहचानो’ को मिला था।
ममता कालिया
अशोक वाजपेयी
44. ‘तरी’ शब्द का पर्यायवाची है-
आर्द्रता
‘तरी’ शब्द का पर्यायवाची ‘आर्द्रता’ है।
डेरा
भाजी
मग्न
45. देवनागरी लिपि का उद्भव किस सदी में हुआ?
सातवी
नौवीं
देवनागरी लिपि का उद्भव ‘नौवीं सदी’ में हुआ।
दसवीं
आठवीं
46. विश्व में कुल कितने भाषा परिवार माने जाते हैं?
20
18
विश्व में कुल 18 भाषा परिवार माने जाते हैं।
12
15
47. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्द (नया) के लिए पर्यायवाची शब्द का चयन दिए गए विकल्पों में से कीजिए।
यह मंदिर ‘नया’ बना हुआ है।
अल्पज्ञ
नूतन
‘नया’ का पर्यायवाची शब्द ‘नूतन’ है।
प्राचीन
प्राचीर
48. ‘देवनागरी लिपि से बढ़कर वैज्ञानिक लिपि मैंने पाई नहीं’ कथन किसका है?
राहुल सांकृत्यायन
आचार्य नरेन्द्र देव
आचार्य विनोबा भावे
आइजक पिटमैन
उपरोक्त कथन ‘आइजक पिटमैन’ का है।
49. निम्न में से किस भाषा की ध्वनियों ने नागरी लिपि को प्रभावित नहीं किया?
गुजराती
अँग्रेजी
मराठी
कन्नड़
‘कन्नड़’ भाषा की ध्वनियों ने नागरी लिपि को प्रभावित नहीं किया है।
50. ‘कुकुरमुत्ता’ काव्य संग्रह कब प्रकाशित हुआ?
1936
1952
1942
1941
निराला कृत ‘कुकुरमुत्ता’ काव्य संग्रह वर्ष 1941 में प्रकाशित हुआ था।
51. तालु से उच्चरित ध्वनियाँ हैं-
त, थ, द, ध
तालु से उच्चरित ध्वनियाँ ‘त, थ, द, ध’ हैं।
क, ख, ग, घ
च, छ, ज, झ
प, फ, ब, भ
52. देवनागरी लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग किस राज्य में हुआ माना जाता है?
पश्चिम बंगाल
गुजरात
देवनागरी लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग ‘गुजरात’ राज्य में हुआ माना जाता है।
उत्तर प्रदेश
कश्मीर
53. “हिंदू मग पर पाँव न राखौ। का जो बहुतै हिन्दी भाख्यौ॥” हिन्दी के बारे में यह उक्ति किसने कही है?
राम कुमार वर्मा
नूर मुहम्मद
हिन्दी के बारे में यह उक्ति ‘नूर मुहम्मद’ ने कही है।
अमीर खुसरो
धीरेंद्र वर्मा
54. कामताप्रसाद गुरु के अनुसार हिन्दी में कितने वर्ण हैं?
56
43
कामताप्रसाद गुरु के अनुसार हिन्दी में 43 वर्ण हैं।
48
52
55. देवनागरी लिपि में ‘अ’ की बारह खड़ी का सुझाव किसके द्वारा दिया गया था?
काका कालेलकर
देवनागरी लिपि में ‘अ’ की बारह खड़ी का सुझाव ‘काका कालेलकर’ के के द्वारा दिया गया था।
भारतेन्दु
श्याम सुंदर दास
मुंशी प्रेमचंद
56. निम्नलिखित में से किसे प्राचीन नागरी भी कहा जाता है?
खड़ी बोली
देवनागरी लिपि
‘देवनागरी लिपि’ को प्राचीन नागरी भी कहा जाता है।
ब्रज भाषा
अवधी
57. निम्नलिखित कौन-सा शब्द विसर्ग-संधि का उपयुक्त उदाहरण है-
अभ्यागत
निर्गुण
‘निर्गुण’ (नि: + गुण) विसर्ग संधि का उपयुक्त उदाहरण है। विसर्ग संधि में विसर्ग (:) का परिवर्तन ‘र’ (र्) में हो जाता है।
देवालय
जगन्नाथ
58. नीचे दिए गए विकल्पों में से ‘घर’ के लिए सही पर्यायवाची शब्द चुने।
दुरित
आलय
‘घर’ के लिए सही पर्यायवाची शब्द ‘आलय’ है।
प्रणय
बीथी
59. छायावाद की लघुत्रयी में कौन-सा कवि शामिल नहीं है?
जयशंकर प्रसाद
‘जयशंकर प्रसाद (ब्रह्मा), सुमित्रानंदन पंत (विष्णु), सूर्यकांत त्रिपाठी निराला (महेश)’ छायावाद की वृहद त्रयी में शामिल हैं। वहीं महादेवी वर्मा, रामकुमार वर्मा, भगवतीचरण वर्मा’ छायावाद की लघु त्रयी या वर्मा त्रयी में शामिल हैं।
महादेवी वर्मा
भगवतीचरण वर्मा
रामकुमार वर्मा
60. दुश्चरित्र में कौन सी संधि है?
दीर्घ संधि
विसर्ग संधि
दुश्चरित्र (दु: + चरित्र) में विसर्ग संधि है। जब विसर्ग (:) के बाद ‘च’ या ‘छ’ आता है, तो विसर्ग का परिवर्तन ‘श्’ (व्यंजन) में हो जाता है।
व्यंजन संधि
गुण संधि
61. भारतीय संविधान में राजभाषा संबंधी अनुच्छेद हैं-
अनुच्छेद 343 से 347 तक
अनुच्छेद 343 से 351 तक
भारतीय संविधान में राजभाषा संबंधी अनुच्छेद 343 से 351 तक हैं।
अनुच्छेद 343 से 346 तक
अनुच्छेद 343 से 345 तक
62. रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें।
गाँठ …….. धनी।
का
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प ‘का’ होगा- गाँठ का धनी।
के लिए
ने
को
63. “संसद में कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाएगा, परंतु, यथास्थिति, राज्य सभा का सभापति या लोक सभा का अध्यक्ष अथवा उस रूप में कार्य करने वाला व्यक्ति किसी सदस्य को, जो हिंदी में या अंग्रेजी में अपनी पर्याप्त अभिव्यक्ति नहीं कर सकता है, अपनी मातृ-भाषा में सदन को संबोधित करने की अनुज्ञा दे सकेगा।”, यह भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अंतर्निहित है-
अनुच्छेद 344 में
अनुच्छेद 210 में
अनुच्छेद 120 में
यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 120 में अंतर्निहित है।
अनुच्छेद 343 में
64. “सरकारी या गैर सरकारी कामकाज में प्रयुक्त पत्र, परिचय, ज्ञापन, सूचना आदेश आदि को अंतिम रूप देने से पहले उनका जो कच्चा रूप तैयार किया जाता है”, उसे क्या कहते हैं-
प्रारूपण
सरकारी या गैर सरकारी कामकाज में प्रयुक्त पत्र, परिचय, ज्ञापन, सूचना आदेश आदि को अंतिम रूप देने से पहले उनका जो कच्चा रूप तैयार किया जाता है उसे ‘प्रारूपण’ कहते हैं।
अनुस्मारक
प्रतिवेदन
संक्षेपण
65. दीपक जलने से उजाला हो जाता है उपर्युक्त वाक्य में ‘उजाला’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है-
रोशनी
उन्नति
उन्नति के मुख्य पर्यायवाची शब्द प्रगति, विकास, उत्थान, अभ्युदय, उत्कर्ष, वृद्धि, तरक्की और सुधार हैं।
प्रकाश
चाँदनी
66. ‘उखली में सिर दिया तो मूसलों का क्या डर’ लोकोक्ति का सही अर्थ है-
मुश्किल काम करने वालों की कभी हार नहीं होती।
जब कठिन कार्य का व्रत लिया है तो उसमें आने वाली विपत्तियों से न डरना।
‘उखली में सिर दिया तो मूसलों का क्या डर’ लोकोक्ति का सही अर्थ ‘जब कठिन कार्य का व्रत लिया है तो उसमें आने वाली विपत्तियों से न डरना’ है।
यदि आसान कार्य करेंगे तो मंजिल जल्द ही प्राप्त हो सकती है।
खाना बनाते समय उखली की आवश्यकता जरूर पड़ती है।
67. जहाँ दो अथवा दो से अधिक अलंकार परस्पर मिलकर भी स्पष्ट रहें वहाँ कौन-सा अलंकार होता है-
संसृष्टि अलंकार
जहाँ दो अथवा दो से अधिक अलंकार परस्पर मिलकर भी स्पष्ट रहें वहाँ ‘संसृष्टि अलंकार’ होता है।
सन्देह अलंकार
विभावना अलंकार
संकर अलंकार
68. दिए गए विकल्पों में ‘सौम्य’ शब्द का पर्यायवाची है-
सुस्त
सुन्दर
सूची
शिष्ट
‘सौम्य’ शब्द का पर्यायवाची ‘शिष्ट’ है।
69. दिये गए वाक्य में रेखांकित शब्द (चार दिन) को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें-
राय साहब विदेशियों की ‘चार दिन’ की हुकूमत खत्म करना चाहते हैं
एक दिन
अढ़ाई दिन
‘चार दिन’ को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द ‘अढ़ाई दिन’ है।
दो दिन
दस दिन
70. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प कार्यालयी हिंदी का प्रमुख प्रकार्य नहीं है-
कार्यालयों में संक्षेपण लेखन
कार्यालयों में प्रारूपण लेखन
कार्यालयों में टिप्पण लेखन
संपादकीय लेखन
‘संपादकीय लेखन’ किसी समाचार पत्र या पत्रिका के संपादक/संपादकीय मंडल द्वारा सामयिक घटनाओं, समस्याओं या मुद्दों पर लिखा गया एक आधिकारिक और वैचारिक लेख है।
71. नीचे दिए गए विकल्पों में से ‘संन्यासी’ के लिए सही पर्यायवाची शब्द चुने।
कलत्र
शकुंत
वसुधा
संत
‘संन्यासी’ के लिए सही पर्यायवाची शब्द ‘संत’ है।
72. अभिधा शब्द शक्ति द्वारा कितने प्रकार के शब्दों का बोध होता है?
3
अभिधा शब्द शक्ति द्वारा 3 प्रकार के शब्दों का बोध होता है।
5
2
4
73. ‘एक म्यान में दो तलवारें नहीं समां सकती’ लोकोक्ति का सही अर्थ है-
तो तलवार को आपस में रखने से जंग लग सकता है।
जगह कम होने पर साझा नहीं किया जा सकता।
दो शक्तियां एक साथ नहीं रह सकती।
‘एक म्यान में दो तलवारें नहीं समां सकती’ लोकोक्ति का सही अर्थ ‘दो शक्तियां एक साथ नहीं रह सकती’ है।
दो एक जैसी दिखनी वाली चीज बुरी होती है।
74. राधा ध्यान पूर्वक पढ़ रही है। वाक्य को शुद्ध कीजिए:
राधा ध्यान परम पढ़ रही है।
राधा ध्यान पूर्वक पढ़ रही है।
शुद्ध वाक्य- राधा ध्यान पूर्वक पढ़ रही है।
राधा धान पूर्वकं पढ़ रही है।
राधा ध्यान पर पढ़ रही है।
75. ‘तारे तोड़ लाना’ मुहावरे का सही अर्थ निम्नलिखित में से चुने।
घड़ा बनाना
असंभव काम करना
‘तारे तोड़ लाना’ मुहावरे का सही अर्थ ‘असंभव काम करना’ है।
बहुत होशियार होना
काठ का व्यापार करना
76. नीचे दिए गए विकल्पों में से इच्छा के लिए सही पर्यायवाची शब्द चुने।
खोज
धन्वा
दर्प
अभिलाषा
इच्छा के लिए सही पर्यायवाची शब्द ‘अभिलाषा’ है।
77. निम्नलिखित में से कौन-सा अलंकार ‘मिश्रालंकार’ है-
पाश्चात्य अलंकार
अर्थालंकार
उभयालंकार
उभयालंकार अलंकार ‘मिश्रालंकार’ है।
शब्दालंकार
78. निम्नलिखित में से कौन-सा अलंकार उभयालंकार है-
अन्योक्ति अलंकार
अतिशयोक्ति अलंकार
संसृष्टि अलंकार
‘संसृष्टि अलंकार’ उभयालंकार है।
सन्देह अलंकार
79. दिए गए विकल्पों में ‘उल्लू’ शब्द का तत्सम रूप है-
उलुक
उलूक
‘उल्लू’ शब्द का तत्सम रूप ‘उलूक’ है।
उत्पल
उच्च
80. उपर्युक्त काव्य-पंक्तियों में कौन-सी शब्द शक्ति है-
“फली सकल मनकामना, लूट्यौ अगणित चैन।
आजु अँचे हरि रूप सखि, भये प्रफुल्लित नैन॥”
प्रयोजनवती लक्षणा
रूढ़ि लक्षणा
शुद्धा लक्षणा
व्यंजना शब्द-शक्ति
उपर्युक्त काव्य-पंक्तियों में ‘व्यंजना शब्द-शक्ति’ है।
Comprehension:
गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दें।
‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ की सिंह गर्जना करने वाले थे सुभाष चंद्र बोस, जिन्हें सारी दुनिया आज ‘नेताजी’ के नाम से संबोधित करती है। नेताजी ने भारतवासियों को यह दिखा दिया कि अगर मन में कुछ करने की अभिलाषा हो तो संसार की कोई भी कठिनाई हमारा मार्ग नहीं रोक सकती। उन्होंने हमें बताया कि देश सेवा और जन सेवा से ही मानव ऊँचा उठ सकता है। इसी से मनुष्य अमर हो सकता है। आज नेताजी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका प्रखर व्यक्तित्व आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। उनका जय हिंद का नारा आज भी हमारे कानों में गूंज रहा है। भारत के स्वाधीनता संघर्ष में नेताजी का विशिष्ट योगदान है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन किया। वह इस सेना के सुप्रीम कमाण्डर थे।
81. गद्यांश में प्रयुक्त निम्न शब्द का सही पर्याय अंकित कीजिए।
अभिलाषा
मनोरथ
अभिलाषा शब्द का सही पर्याय ‘मनोरथ’ है।
अनिच्छा
निरस्त
हताशा
82. गद्यांश में प्रयुक्त निम्न शब्द का सही अर्थ चिन्हित कीजिए।
कठिनाई
विमर्श
बाधा
कठिनाई शब्द का सही अर्थ ‘बाधा’ है।
अनायास
अभ्यास
83. गद्यांश में प्रयुक्त निम्न शब्द का सही विलोम पहचानिए।
प्रखर
मंद
प्रखर शब्द का सही विलोम ‘मंद’ है।
तीक्ष्ण
तेज
तीव्र
84. प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक अंकित कीजिए।
महात्मा गांधी
स्वतंत्रता संग्राम
आजादी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस’ है।
85. प्रस्तुत गद्यांश का सटीक सारांश चिन्हित कीजिए।
देश सेवा और जन सेवा से ही मानव नीचे गिर सकता है।
देश सेवा और जन सेवा से ही मानव ऊँचा उठ सकता है।
प्रस्तुत गद्यांश का सटीक सारांश- ‘देश सेवा और जन सेवा से ही मानव ऊँचा उठ सकता है।’
देश सेवा और जन सेवा से ही व्यवसायी ऊँचा उठ सकता है।
देश सेवा और जन सेवा से ही शिक्षका ऊँचा उठ सकता है।
Comprehension:
गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दें।
भारतीय साहित्य जिन देदीप्यमान नक्षत्रों से आलोकित है उसमें राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का वही स्थान है जो आकाश में ध्रुव तारे का है। आधुनिक हिंदी काव्य के श्रेष्ठ उन्नायक मैथिलीशरण गुप्त मूलतः लोक कवि हैं। गुप्त जी का जीवन मानव जीवन के असीम संघर्षों एवं उन पर विजय प्राप्त करने की अमिट गाथा है। उन्होंने जाति-धर्म की रूढ़ियों से निकलकर भारत की मौलिक अंतरात्मा पर अपनी दृष्टि रखी। एक सनातनी हिंदू होते हुए भी इस्लाम के धर्म प्राण वीरों का यशोगान मुक्त कंठ से किया। वे अतीत मानस के हंस होते हुए भी वर्तमान के प्रखर प्रवक्ता और भविष्य के महान दृष्टा थे।
86. गद्यांश का मुख्य भाव पहचानिए।
समुद्रगुप्त अतीत मानस के हंस होते हुए भी वर्तमान के प्रखर प्रवक्ता और भविष्य के महान दृष्टा थे।
चन्द्रगुप्त गुप्त अतीत मानस के हंस होते हुए भी वर्तमान के प्रखर प्रवक्ता और भविष्य के महान दृष्टा थे।
मैथिलीशरण गुप्त अतीत मानस के हंस होते हुए भी वर्तमान के प्रखर प्रवक्ता और भविष्य के महान दृष्टा थे।
गद्यांश का मुख्य भाव- मैथिलीशरण गुप्त अतीत मानस के हंस होते हुए भी वर्तमान के प्रखर प्रवक्ता और भविष्य के महान दृष्टा थे।
मैथिलीशरण गुप्त भविष्य मानस के हंस होते हुए भी वर्तमान के प्रखर प्रवक्ता और अतीत के महान दृष्टा थे।
87. गद्यांश का उचित शीर्षक चिन्हित कीजिए।
राष्ट्रव्यक्ति मैथिलीशरण गुप्त
राष्ट्रनेता मैथिलीशरण गुप्त
राष्ट्रपति मैथिलीशरण गुप्त
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त
गद्यांश का उचित शीर्षक ‘राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त’ है।
88. गद्यांश में प्रयुक्त निम्न शब्द का सही अर्थ चिन्हित कीजिए।
देदीप्यमान
अंधकारमय
जाज्वल्यमान
देदीप्यमान शब्द का सही अर्थ ‘जाज्वल्यमान’ है।
तम
ज्वलन
89. गद्यांश में प्रयुक्त निम्न शब्द का सही विलोम पहचानिए।
असीम
अपरिमित
ससीम
असीम शब्द का सही विलोम ‘ससीम’ है।
अनंत
अमित
90. गद्यांश में प्रयुक्त निम्न शब्द का सही पर्याय अंकित कीजिए।
रूढ़ियों
ज्ञानपीठ पुरस्कार
gyanpeeth award भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं...