DSSSB TGT Hindi Question Paper 2021 (05 September, Shift 2)

0
280
dsssb tgt hindi question paper
DSSSB TGT Hindi के सभी वर्षों के प्रश्न-पत्र देखें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा आयोजित TGT Hindi Male परीक्षा- 5 सितम्बर 2021, शिफ्ट 2 का प्रश्नपत्र अब उपलब्ध है। यह पेपर उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है जो DSSSB TGT Hindi की तैयारी कर रहे हैं। पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करने से परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की बेहतर समझ मिलती है। इस ब्लॉग में आप पूरा प्रश्नपत्र देख सकते हैं और अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

1. निम्न में से कौन-सा निबंध गुलेरी जी का नहीं है?
[A] पुरानी हिंदी
[B] अनुप्रास का अन्वेषण
[C] में कछुवा धरम
[D] मारेसि मोहिं कुठाँव
उत्तर देखें-
[B] अनुप्रास का अन्वेषण’ निबंध द्विवेदी युग के निबंधकार जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी का है।
2. ‘कर्बला’ नाटक किसके द्वारा लिखा गया?
[A] प्रेमचंद जी
[B] अमृतलाल चतुर्वेदी
[C] में लाला भगवानदीन
[D] मिश्रबंधु
उत्तर देखें-
[A] ‘कर्बला’ (1928 ई.) ऐतिहासिक नाटक प्रेमचंद जी के द्वारा लिखा गया है। संग्राम (1922 ई.) प्रेमचंद का अन्य सामाजिक विघटन प्रधान नाटक है।
3. जयशंकर प्रसाद जी की मधुआ कहानी किसके बारे में है?
[A] रईसों द्वारा गरीबों के शोषण की
[B] शराबी के हृदय परिवर्तन के बारे में
[C] अन्धविश्वास की
[D] अशिक्षित जनसमुदाय की
उत्तर देखें-
[B] जयशंकर प्रसाद जी की मधुआ कहानी ‘शराबी के हृदय परिवर्तन के बारे में’ है। पत्थर की पुकार, सालवती, गुंडा, पुरस्कार, छोटा जादूगर आदि इनकी अन्य कहानियाँ है।
4. ‘सबसे बड़ा आदमी’ किसके द्वारा लिखित एकांकी है?
[A] सेठ गोविन्द दास
[B] रामकुमार वर्मा
[C] उपेन्द्रनाथ अश्क
[D] भगवतीचरण वर्मा
उत्तर देखें-
[D] ‘सबसे बड़ा आदमी’ भगवतीचरण वर्मा के द्वारा लिखित एकांकी है। ‘मैं और केवल मैं’ एवं ‘दो कलाकार’ इनकी अन्य एकांकियाँ हैं।
5. निम्नलिखित में से कौन-सी एक रचना रामचंद्र शुक्ल जी की नहीं है?
[A] हिंदी भाषा और साहित्य
[B] कल्पना का आनंद
[C] चिंतामणि
[D] काव्य में रहस्यवाद
उत्तर देखें-
[A] ‘हिंदी भाषा और साहित्य’ श्यामसुंदर दास का आलोचनात्मक ग्रंथ है।
6. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी उच्च कोटि के समीक्षक थे, साथ ही उन्होंने एक उत्तम उपन्यास भी लिखा उसका नाम क्या था?
[A] परीक्षा गुरु
[B] बाणभट्ट की आत्मकथा
[C] इन्दुलेखा
[D] कल्पना का आनंद
उत्तर देखें-
[B] आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ (1946 ई.) उपन्यास लिखा है। इसका कथानक कवि बाणभट्ट और हर्ष कालीन समाज केंद्रित है। बाणभट्ट, भट्टिनी, नियुनिया इस उपन्यास के प्रमुख पात्र हैं। चारुचंद्र लेख, पुनर्नवा, अनामदास का पोथा आदि इनके अन्य उपन्यास हैं।
7. निम्नलिखित में से कौन-सा संस्मरण लेखक का जोड़ा गलत है?
[A] भूले हुए चेहरे-कन्हैया लाल मिश्र
[B] सन् बयालीस के संस्मरण-श्रीराम शर्मा
[C] स्मृति की रेखाएं-रामनरेश त्रिपाठी
[D] सभा की सभ्यता-महावीर प्रसाद द्विवेदी
उत्तर देखें-
[C] स्मृति की रेखाएं (1943 ई.) महादेवी वर्मा का संस्मरण / रेखाचित्र विधा की रचना है। वहीं रामनरेश त्रिपाठी का संस्मरण ‘तीस दिन मालवीय जी के साथ’ (1942 ई.) है।
8. निम्न में से आंचलिक उपन्यास की कौन सी विशेषता नहीं है?
[A] आंचलिक जनजीवन का चित्रण
[B] आंचलिक भाषा का प्रयोग
[C] आंचलिक लोकजीवन एवं रीति-रिवाजों का चित्रण
[D] स्वाधीनता आंदोलन का चित्रण
उत्तर देखें-
[D] स्वाधीनता आंदोलन का चित्रण आंचलिक उपन्यास की विशेषता नहीं है।
9. परीक्षा गुरु के नायक का नाम क्या है?
[A] मदन मोहन
[B] ब्रज किशोर
[C] सोहनलाल
[D] सुंदर लाल
उत्तर देखें-
[A] लाला श्रीनिवास कृत परीक्षा गुरु (1882 ई.) उपन्यास के नायक का नाम ‘मदन मोहन’ है। रामचंद्र शुक्ल परीक्षा गुरु को अंग्रेजी ढंग का हिंदी का पहला उपन्यास मानते हैं। यह उपन्यास नीतिपरक और उपदेशात्मक है।
10. ‘सेवासदन’ उपन्यास हिंदी में पहली बार कब प्रकाशित किया गया?
[A] सन् 1920
[B] सन् 1918
[C] सन् 1819
[D] सन् 1925
उत्तर देखें-
[B] प्रेमचंद का ‘सेवासदन’ उपन्यास हिंदी में पहली बार सन् 1918 में प्रकाशित किया गया।
11. ‘सुनंदा’ जैनेन्द्र की किस कहानी का पात्र है?
[A] जनता
[B] पाजेब
[C] मास्टर जी
[D] पत्नी
उत्तर देखें-
[D] ‘सुनंदा’ जैनेन्द्र कृत ‘पत्नी’ कहानी की पात्र है। जैनेन्द्र की पहली कहानी खेल (1928 ई.) विशाल भारत में प्रकाशित हुई थी। फाँसी, वातायन, नीलम देश की राजकन्या, पाजेब आदि इनकी कहानियाँ हैं।
12. निम्न में से कौन-सी कहानी प्रेमचंद जी की नहीं है?
[A] पुरस्कार
[B] लांछन
[C] सत्याग्रह
[D] आभूषण
उत्तर देखें-
[A] पुरस्कार कहानी जयशंकर प्रसाद की है। प्रसाद कि प्रथम कहानी संग्रह छाया (1912 ई.) है जिसे हिंदी का भी प्रथम कहानी संग्रह माना जाता है।
13. मैला आँचल उपन्यास का कथा क्षेत्र निम्न में से कौन-सा है?
[A] बनारस
[B] बिहार
[C] लखनऊ
[D] दरभंगा
उत्तर देखें-
[B] फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ कृत मैला आँचल (1954 ई.) उपन्यास का कथा क्षेत्र बिहार का पूर्णिया जिले के मेरीगंज गाँव का है।
14. ‘आवारा मसीहा’ के लेखक का नाम क्या है?
[A] प्रेमचंद जी
[B] विष्णु प्रभाकर
[C] रामवृक्ष बेनीपुरी
[D] बालमुकुन्द गुप्त
उत्तर देखें-
[B] ‘आवारा मसीहा’ (1964 ई.) के लेखक विष्णु प्रभाकर हैं। यह बंगला के उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपध्याय की जीवनी है।
15. प्रसाद को छायावाद का जनक किस आलोचक ने माना है?
[A] इलाचंद्र जोशी
[B] नंददुलारे वाजपेयी
[C] रामचंद्र शुक्ल
[D] बालकृष्ण शर्मा
उत्तर देखें-
[A] प्रसाद को छायावाद का जनक ‘इलाचंद्र जोशी’ ने माना है। वहीं रामचंद्र शुक्ल ने छायावाद का प्रवर्तक मुकुटधर पाण्डेय को माना है।
16. निम्नलिखित में से किसे भारतेन्दु कालीन आलोचक नहीं कहा जा सकता?
[A] श्रीनिवास दास
[B] अम्बिकादत्त व्यास
[C] श्याम सुन्दरदास
[D] बालकृष्ण भट्ट
उत्तर देखें-
[C] बाबू श्याम सुन्दरदास द्विवेदी युग के आलोचक हैं। साहित्यालोचन, भाषा विज्ञान, हिंदी भाषा का विकास आदि इनकी आलोचनात्मक कृतियाँ हैं।
17. अज्ञेय की ‘शरणदाता’ कहानी किससे सम्बंधित है?
[A] मानव प्रेम
[B] नारी उत्पीड़न
[C] विभाजन की विभीषिका
[D] प्राकृतिक सौन्दर्य की कहानी
उत्तर देखें-
[C] अज्ञेय की ‘शरणदाता’ कहानी ‘विभाजन की विभीषिका’ से संबंधित है। विपथगा, कोठरी की बात, शरणार्थी, जयदोल आदि अज्ञेय की अन्य कहानियाँ हैं।
18. ‘अधखिला फूल’ किसके द्वारा रचित उपन्यास है?
[A] देवकी नंदन खत्री
[B] जयशंकर प्रसाद
[C] चतुरसेन शास्त्री
[D] अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
उत्तर देखें-
[D] ‘अधखिला फूल’ (1907 ई.) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ द्वारा रचित उपन्यास है। ठेठ हिंदी का ठाठ (1899 ई.) इनका दूसरा उपन्यास है।
19. कनुप्रिया किसकी काव्यकृति है?
[A] नरेन्द्र शर्मा
[B] रघुवीर सहाय
[C] धर्मवीर भारती
[D] केदारनाथ सिंह
उत्तर देखें-
[C] कनुप्रिया (1959 ई.) ‘धर्मवीर भारती’ की काव्यकृति है। इस काव्यकृति में राधा और कृष्ण के प्रेम का वर्णन है।
20. रस सिद्धांत का प्रवर्तक किसे माना जाता है?
[A] आचार्य भरतमुनि
[B] जयदेव
[C] पंडित जगन्नाथ
[D] अभिनवगुप्त
उत्तर देखें-
[A] रस सिद्धांत का प्रवर्तक ‘आचार्य भरतमुनि’ को माना जाता है। इनकी रचना का नाम ‘नाट्यशस्त्र’ है, जो 36 अध्यायों में विभाजित है।
21. भरतमुनि ने रसों की संख्या कितनी मानी है?
[A] बारह
[B] पाँच
[C] आठ
[D] दस
उत्तर देखें-
[C] भरतमुनि ने रसों की संख्या ‘आठ’ मानी है। इनका समय द्वितीय शती है और रचना का नाम ‘नाट्यशस्त्र’ है।
22. विद्यापति ने अपना कौन-सा ग्रंथ मैथिली भाषा में लिखा है?
[A] गंगावाक्यावली
[B] मणिमंजरी
[C] पदावली
[D] कीर्तिलता
उत्तर देखें-
[C] विद्यापति ने ‘पदावली’ ग्रंथ मैथिली भाषा में लिखा है। वहीं कीर्तिलता, कीर्तिपताका अवहट्ट की और गंगावाक्यावली, पुरुष परीक्षा संस्कृत की रचनाएं हैं।
23. राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का प्रथम कवि किसे माना है?
[A] सरहपा
[B] अब्दुर्हमान
[C] अमीर खुसरो
[D] विद्यापति
उत्तर देखें-
[A] राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का प्रथम कवि ‘सरहपा’ (769 ई.) को माना है। वहीं हजारी प्रसाद द्विवेदी हिंदी का प्रथम कवि ‘अब्दुल रहमान’ को मानते हैं।
24. ‘बाघ’ नामक प्रसिद्ध कविता किसने लिखी है?
[A] नागार्जुन
[B] केदारनाथ सिंह
[C] भगवती चरण वर्मा
[D] प्रेमचंद
उत्तर देखें-
[B] ‘बाघ’ नामक प्रसिद्ध कविता ‘केदारनाथ सिंह’ ने लिखी है। अभी बिल्कुल अभी, जमीन पक रही है, यहाँ से देखो, अकाल में सारस आदि इनके महत्त्वपूर्ण काव्य संग्रह हैं।
25. निम्नलिखित में से कौन वीर रस का कवि नहीं है?
[A] रामधारी सिंह ‘दिनकर’
[B] शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
[C] भूषण
[D] पद्माकर
उत्तर देखें-
[D] पद्माकर रीतिकाल के रीतिबद्ध धारा के शृंगारी कवि हैं।
26. “किरण! तुम क्यों बिखरी हो आज, रँगी हो तुम किसके अनुराग, स्वर्ण सरजित किंजल्क समान, उड़ाती हो परमाणु पराग।” किसकी पंक्तियाँ हैं?
[A] रामधारी सिंह ‘दिनकर’
[B] जयशंकर प्रसाद
[C] सियारामशरण गुप्त
[D] माखनलाल चतुर्वेदी
उत्तर देखें-
[B] उक्त पंक्तियाँ ‘जयशंकर प्रसाद’ के काव्य संग्रह ‘झरना’ (1918 ई.) की ‘किरण’ कविता की हैं। इलाचंद्र जोशी ने प्रसाद को छायावाद का प्रवर्तक माना है। प्रसाद का प्रथम छायावादी कविता ‘प्रथम प्रभात’ (1918 ई.) है जो झरना संग्रह में संकलित है।
27. निम्न में से कौन-सी रचना घनानंद की नहीं है?
[A] श्रृंगार विलास
[B] सुजान हित प्रबंध
[C] प्रीति पावस
[D] वियोग बेलि
उत्तर देखें-
[A] ‘श्रृंगार विलास’ रचना रीतिबद्ध काव्यधारा के कवि सोमनाथ की है। रस पीयूष निधि, कृष्ण लीलावती, सूजन विलास, माधव विनोद आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
28. मीराबाई के पदों में किस भाषा का प्रयोग हुआ है?
[A] खड़ी बोली
[B] भोजपुरी
[C] अवधी भाषा
[D] राजस्थानी मिश्रित ब्रज
उत्तर देखें-
[D] मीराबाई के पदों में ‘राजस्थानी मिश्रित ब्रजभाषा’ का प्रयोग हुआ है। गीत गोविंद का टीका, नरसीजी का मायरा, राग सोरठा, राग गोविंद, रुक्मणी मंगल आदि इनकी रचनाएं हैं।
29. निम्न विकल्पों में से कौन-सा विकल्प अष्टछाप के कवियों से सम्बंधित सही विकल्प है?
[A] सूफी कवि थे
[B] रामभक्त थे
[C] कृष्णभक्त थे
[D] निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे
उत्तर देखें-
[C] अष्टछाप के सभी कवि ‘कृष्णभक्त’ थे। वल्लभाचार्य के पुत्र गोस्वामी विट्ठलनाथ ने अष्टछाप की स्थापना 1565 ई. में की थी।
30. किस रस की अभिव्यक्ति में सूरदास संसार के सर्वश्रेष्ठ कवियों में गिने जाते हैं?
[A] वात्सल्य
[B] वीभत्स
[C] रौद्र
[D] हास्य
उत्तर देखें-
[A] ‘वात्सल्य रस’ की अभिव्यक्ति में सूरदास संसार के सर्वश्रेष्ठ कवियों में गिने जाते हैं। रामचंद्र शुक्ल ने लिखा है कि, ‘वात्सल्य और शृंगार के क्षेत्र का जितना अधिक उद्घाटन सूर ने बंद आँखों से किया है, उतना और किसी कवि ने नहीं। इन क्षेत्रों का कोना-कोना वे झाँक आए हैं’।
31. हिंदी साहित्य का सर्वश्रेष्ठ विरह-वर्णन नागमती का विरह वर्णन किस ग्रंथ में संकलित है?
[A] मधुमालती
[B] पद्मावत
[C] मृगावती
[D] अखरावट
उत्तर देखें-
[B] हिंदी साहित्य का सर्वश्रेष्ठ विरह-वर्णन (नागमती का विरह वर्णन) जायसी कृत ‘पद्मावत’ (1540 ई.) ग्रंथ में संकलित है। अखरावट, आखिरी कलाम, कन्हावत आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं।
32. किस कवि के आश्रयदाता महाराज शिवाजी तथा छत्रसाल बुन्देला थे।
[A] मतिराम
[B] देव
[C] भूषण
[D] कबीर
उत्तर देखें-
[C] रीतिबद्ध धारा के कवि ‘भूषण’ के आश्रयदाता महाराज शिवाजी तथा छत्रसाल बुन्देला थे। महाराज छत्रसाल ने भूषण की पालकी को कंधा लगाया था जिस पर भूषण ने लिखा है कि- ‘सिवा को बखानौ कि बखानौ छत्रसाल को’। रामचन्द्र शुक्ल ने भूषण के बारे में लिखा है कि, ‘वे हिंदू जाति के प्रतिनिधि कवि हैं’। शिवराज भूषण, शिवा बावनी, छत्रसाल दशक आदि भूषण की रचनाएं हैं।
33. निम्न में से कौन-सी रचना रत्नाकर की नहीं है?
[A] उद्धवशतक
[B] रत्नाष्टक
[C] समालोचनादर्श
[D] सुंदरी तिलक
उत्तर देखें-
[D] सुंदरी तिलक’ घनानंद की कविताओं का संकलन है जिसे भरतेंदु हरिश्चंद्र ने किया है।
34. निम्न में से कौन-सा कथन ‘रहीम जी’ के बारे में असत्य है?
[A] वह अनपढ़ थे
[B] वह विद्या व्यसनी थे
[C] वह योद्धा और राजनीतिज्ञ भी थे
[D] वह कलामर्मज्ञ थे
उत्तर देखें-
[A] कवि रहीम अनपढ़ नहीं थे। इनका मूल नाम ‘अब्दुल रहीम खानखाना’ था। वरवै नायिका भेद, दोहवाली, नगर शोभा, शृंगार सोरठा, मदनाष्टक आदि इनकी महत्वपूर्ण रचनाएं हैं।
35. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी के काव्य के बारे में निम्न में से कौन-सा विधान गलत है?
[A] भाषा ओजपूर्ण है
[B] भाषा संस्कृतनिष्ठ खड़ी बोली है
[C] स्वर-लय की प्रधानता है
[D] सधुक्कड़ी हिंदी का प्रयोग है
उत्तर देखें-
[D] सधुक्कड़ी भाषा का प्रयोग कबीरदास जी के काव्य में मिलता है।
36. गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की रचना किस उद्द्देश्य से की थी?
[A] लोकरंजन के लिए
[B] मोक्ष प्राप्ति के लिए
[C] स्वान्तः सुखाय
[D] राम कथा का स्मरण करने कराने के लिए
उत्तर देखें-
[C] गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की रचना ‘स्वान्तः सुखाय’ के उद्द्देश्य से की थी।
37. निम्नलिखित में से कौन कवि और आचार्य दोनों रूप में प्रतिष्ठित थे?
[A] केशवदास
[B] नंददास
[C] नाभादास
[D] सुमित्रानंदन पंत
उत्तर देखें-
[A] ‘केशवदास’ कवि और आचार्य दोनों रूप में प्रतिष्ठित थे। केशवदास निंबार्क संप्रदाय में दीक्षित थे। विश्वनाथ प्रसाद मिश्र, डॉ. नगेंद्र और गणपतीचंद्र गुप्त केशवदास को रीतिकाल का प्रवर्तक मानते हैं। वहीं रामचंद्र शुक्ल ने चिंतामणि त्रिपाठी को रीतिकाल का प्रवर्तक माना है। शुक्ल जी केशवदास को अलंकारवादी कवि माना है।
38. प्रसाद जी की कामायनी में पात्र-प्रतीकों के निम्नलिखित जोड़ों में से कौन-सा जोड़ा गलत है?
[A] मनु-मन का प्रतीक
[B] इड़ा-बुद्धि का प्रतीक
[C] श्रद्धा-हृदय का प्रतीक
[D] वृषभ-आनंद का प्रतीक
उत्तर देखें-
[D] जयशंकर प्रसाद जी की कामायनी में (1935 ई.) पात्र-प्रतीकों वृषभ-बैल का प्रतीक है।
39. ‘हिंदी’ विश्व की कितनी भाषाओं में से एक है?
[A] 6000
[B] 400
[C] 5000
[D] 4000
उत्तर देखें-
[A] ‘हिंदी’ विश्व की 6000 भाषाओं में से एक है।
40. हिंदी भाषा की आदि जननी है?
[A] संस्कृत
[B] मराठी
[C] कन्नड
[D] गुजराती
उत्तर देखें-
[A] हिंदी भाषा की आदि जननी ‘संस्कृत’ है। संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश, अवहट्ट से होते हुए पुरानी हिंदी का विकास होता है।
41. खड़ी बोली का एक नाम यह भी है?
[A] भोजपुरी
[B] कौरवी
[C] गुजराती
[D] मराठी
उत्तर देखें-
[B] खड़ी बोली का एक नाम ‘कौरवी’ भी है, यह नाम राहुल सांकृत्यायन का दिया हुआ है। खड़ी बोली शौरसेनी अपभ्रंश की उपभाषा पश्चिमी हिंदी कि प्रमुख बोली हैं।
42. हिंदी की समस्त बोलियों को कितने वर्गों में बॉटा गया है?
[A] 4
[B] 5
[C] 6
[D] 3
उत्तर देखें-
[B] हिंदी की समस्त बोलियों को 5 वर्गों में बॉटा गया है- पश्चिम हिंदी, पूर्वी हिंदी, बिहारी, राजस्थानी, पहाड़ी हिंदी।
43. उपभाषाओं के अंतर्गत हिंदी में कितनी बोलियों आती हैं?
[A] 14
[B] 15
[C] 17
[D] 18
उत्तर देखें-
[C] हिंदी क्षेत्र की बोलियों को 5 भागों में बाँटा गया है जिन्हें उपभाषा कहा जाता है। इन उपभाषाओं के अंतर्गत हिंदी की 17 बोलियों आती हैं।
44. विभाषा का क्षेत्र …………… से अधिक विस्तृत होता है।
[A] बोली
[B] भाषा
[C] उपभाषा
[D] लिपि
उत्तर देखें-
[A] विभाषा का क्षेत्र ‘भाषा’ से कम और ‘बोली’ से अधिक विस्तृत होता है। किसी प्रदेश या उसके किसी भाग में सामान्य बोल-चाल, साहित्य आदि के लिए प्रयुक्त होने वाली भाषा को ‘विभाषा’ कहते हैं।
45. हिंदी शब्द मूलतः …………… का है।
[A] फारसी
[B] बुन्देली
[C] भोजपुरी
[D] मगही
उत्तर देखें-
[A] हिंदी शब्द मूलतः ‘फारसी’ का है।
46. अवधी भाषा का मुख्य केन्द्र है?
[A] मेरठ
[B] मधुरा
[C] अयोध्या/अवध
[D] आगरा
उत्तर देखें-
[C] अवधी भाषा का मुख्य केन्द्र ‘अयोध्या या अवध’ है। अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी अर्धमागधी अपभ्रंश कि पूर्वी हिंदी उपभाषा की बोलियाँ हैं।
47. भोजपुरी का मुख्य केन्द्र है?
[A] मुरादाबाद
[B] दिल्ली
[C] भोजपुर
[D] बिजनौर
उत्तर देखें-
[C] भोजपुरी का मुख्य केन्द्र ‘भोजपुर’ है जो बिहार का एक छोटा स क्षेत्र है। बिहारी हिंदी के अंतर्गत तीन बोलियाँ- भोजपुरी, मगही और मैथिली आती हैं।
48. भारत की ज्यादातर लिपियाँ किस लिपि से निकली हैं?
[A] मगही
[B] भोजपुरी
[C] मैथली
[D] ब्राम्ही
उत्तर देखें-
[D] भारत की ज्यादातर लिपियाँ ‘ब्राम्ही’ लिपि से निकली हैं। प्राचीन भारत में दो लिपियाँ- खरोष्ठी लिपि (दाएं से बाएं लिखी जाने वाली) और ब्राम्ही लिपि (बाएं से दाएं लिखी जाने वाली) प्रचलित थीं। लेकिन खरोष्ठी लिपि का क्षेत्र पंजाब और कश्मीर तक सीमित था।
49. देवनागरी लिपि को …………… भी कहा जाता है।
[A] चरण नागरी
[B] रोमनलिपि
[C] लोकनागरी लिपि
[D] ब्राजील लिपि
उत्तर देखें-
[C] देवनागरी लिपि को ‘लोकनागरी लिपि’ भी कहा जाता है। देवनागरी लिपि का सर्वप्रथम प्रयोग गुजरात के राजा जयभट्ट (7-8वीं सदी) के एक शिलालेख में हुआ।
50. देवनागरी लिपि की विशेषता है?
[A] समरूप वर्ण
[B] दुरूपवर्ण
[C] वर्णमाला ध्वनि वैज्ञानिक पद्धति के बिल्कुल अनुरूप है
[D] वर्षों के संयुक्तीकरण
उत्तर देखें-
[C] देवनागरी लिपि की विशेषता ‘वर्णमाला ध्वनि वैज्ञानिक पद्धति के बिल्कुल अनुरूप’ है।
51. देवनागरी लिपि …………… लिखी जाती है।
[A] दायीं ओर से बायीं ओर
[B] उपर से नीचे
[C] नीचे से उपर
[D] बायीं ओर से दायीं ओर
उत्तर देखें-
[D] देवनागरी लिपि ‘बायीं ओर से दायीं ओर’ लिखी जाती है। देवनागरी लिपि आक्षरिक है जिसका विकास 9वीं शताब्दी में हुआ।
52. वर्ण संकेतों की सहायता से भाव विचार की अभिव्यक्ति …………… है।
[A] भाव
[B] लिपि
[C] अर्थ
[D] अक्षर
उत्तर देखें-
[B] वर्ण संकेतों की सहायता से भाव विचार की अभिव्यक्ति ‘लिपि’ है। ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, वह लिपि कहलाती है।
53. …………… की भूमिका मौखिक भाषा की आत्मा को शरीर प्रदान करने जैसी है।
[A] लिपि
[B] पूर्वी
[C] भाव
[D] घोष
उत्तर देखें-
[A] ‘लिपि’ की भूमिका मौखिक भाषा की आत्मा को शरीर प्रदान करने जैसी है। कामता प्रसाद गुरु के अनुसार, ‘लिखित भाषा में मूल ध्वनियों के लिए जो चिह्न मान लिए गए हैं, वे वर्ण कहलाते हैं, पर जिस रूप में ये लिखे जाते हैं उसे लिपि कहते हैं।’
54. किस लिपि में प्रत्येक ध्वनि के लिये एक चिह्न निर्धारित है?
[A] गुरूमुखी
[B] देवनागरी
[C] फारसी
[D] रोमन
उत्तर देखें-
[B] ‘देवनागरी’ लिपि में प्रत्येक ध्वनि के लिये एक चिह्न निर्धारित है। यह एक वैज्ञानिक एवं वर्णात्मक लिपि है, इसके वर्णों का लेखन तथा उच्चारण समान है।
55. मेरठ के पंडित गौरी दत्त की नागरी प्रचार के लिये की गई सेवाओं में से एक पत्रिका नहीं है?
[A] गीतावली
[B] गीतिका
[C] देवनागर
[D] देवनागरी प्रचारक
उत्तर देखें-
[B] ‘गीतिका’ कोई पत्रिका नहीं है, बल्कि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ का एक प्रसिद्ध कविता संग्रह है।
56. ब्राम्ही लिपि का प्रयोग किसने शुरू किया?
[A] वैदिक आर्यों
[B] शारदा
[C] नागरी
[D] देव
उत्तर देखें-
[A] ब्राम्ही लिपि का प्रयोग ‘वैदिक आर्यों’ ने शुरू किया।
57. पित्राज्ञा का सही संधि विच्छेद है:
[A] पितृ + आज्ञा
[B] पित्र + आज्ञा
[C] पित + आज्ञा
[D] पितृ + ज्ञा
उत्तर देखें-
[A] पित्राज्ञा का सही संधि विच्छेद ‘पितृ + आज्ञा’ है। यह यण संधि का उदाहरण है।
58. ‘मनः + बल’ संधि-विच्छेद का सही संधि वाला विकल्प है:
मनः + बल
[A] मनबल
[B] मबल
[C] मनोबल
[D] मनाहबल
उत्तर देखें-
[C] ‘मनः + बल’ संधि-विच्छेद का सही संधि ‘मनोबल’ है। यह विसर्ग संधि का उदाहरण है।
59. बाण का पर्यायवाची शब्द नहीं है:
[A] शर
[B] सायक
[C] अज
[D] शिलीमुख
उत्तर देखें-
[C] अज का अर्थ अजन्मा होता है। बाण के पर्यायवाची शब्द हैं: तीर, शर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच।
60. बंधन का विलोम शब्द है:
[A] ताज़ा
[B] मुक्ति
[C] फांस
[D] बाँधना
उत्तर देखें-
[B] बंधन का विलोम शब्द ‘मुक्ति’ है। वहीं ताजा- बासी, बाँधना- खोलना विलोम शब्द है।
61. आराधना का एकार्थी शब्द है:
[A] अनुराग
[B] तपस्या
[C] प्रेम
[D] आसक्ति
उत्तर देखें-
[B] आराधना का एकार्थी शब्द ‘तपस्या’ है।
62. पौत्र-पोत शब्द युग्म के सही अर्थ वाला विकल्प है:
[A] तख्ता-जहाज
[B] सभा-जहाज
[C] पोता-जान
[D] पोता-जहाज
उत्तर देखें-
[D] पौत्र-पोत शब्द युग्म के सही अर्थ ‘पोता-जहाज’ है।
63. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो उपसर्ग का सही विकल्प नहीं है।
[A] निडर
[B] परविधा
[C] पुष्पित
[D] व्यसन
उत्तर देखें-
[C] पुष्पित शब्द में कोई उपसर्ग नहीं है। वहीं निडर में नि, परविधा में पर और व्यसन में वि उपसर्ग से बने शब्द हैं।
64. निम्नलिखित में से समस्तपद ‘निस्संदेह’ का सही अव्ययीभाव समास विग्रह है:
[A] संदेह के अनुसार
[B] संदेह के बिना
[C] संदेह वाला
[D] संदेह सहित
उत्तर देखें-
[B] समस्तपद ‘निस्संदेह’ का सही विग्रह ‘संदेह के बिना’ है। जिसमें पूर्वपद की प्रधानता हो और सामासिक या समास पद अव्यय हो जाए तो वह अव्ययीभाव समास कहलाता है।
65. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय का सही विकल्प नहीं है।
[A] भरपाई
[B] चौड़ाई
[C] मिठास
[D] पठित
उत्तर देखें-
[A] भरपाई’ शब्द में किसी प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है। वहीं चौड़ाई में आई, मिठास में आस, पठित में इत प्रत्यय है।
66. ‘चरण’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
[A] च
[B] ण
[C] अन
[D] रण
उत्तर देखें-
[C] ‘चरण’ शब्द में ‘अन’ प्रत्यय है।
67. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘अन्’ उपसर्ग से बना सही शब्द है।
[A] उनसठ
[B] अलबत्ता
[C] अनंत
[D] नयन
उत्तर देखें-
[C] ‘अनंत’ शब्द ‘अन्’ उपसर्ग से बना है।
68. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।
[A] भारतीयता
[B] फैलाव
[C] स्वामित्व
[D] विकल
उत्तर देखें-
[D] विकल शब्द की भाववाचक संज्ञा ‘विकलता’ होता है। भाववाचक संज्ञा से किसी पदार्थ की अवस्था, धर्म, स्वभाव, भाव, गुण, दश का बोध होता है।
69. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो अन्य पुरुष वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है।
[A] उसके
[B] आपको
[C] मैं
[D] हम
उत्तर देखें-
[A] ‘उसके’ अन्य पुरुष वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है। पुरुषों के नाम के बदले आने वाले शब्द, पुरूषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
70. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए वाक्य के अनुसार विशेषण के भेद का सही विकल्प हो।
पेड़ पर (बहुत) सारे पक्षी बैठे हैं।
[A] निश्चित परिमाणवाचक
[B] गुणवाचक
[C] अनिश्चित परिमाणवाचक
[D] सार्वनामिक
उत्तर देखें-
[C] उक्त वाक्य ‘अनिश्चित परिमाणवाचक’ विशेषण का उदाहरण है क्योंकि किसी निश्चित संख्या के परिमाण का बोध नहीं हो रहा है।
71. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो जातिवाचक संज्ञा का सही विकल्प है।
[A] हरियाली
[B] अहंकार
[C] मनुष्य
[D] कमाना
उत्तर देखें-
[C] ‘मनुष्य’ शब्द जातिवाचक संज्ञा का सही विकल्प है। जातिवाचक संज्ञा शब्द से पूरी की पूरी जाति का बोध होता है।
72. निम्नलिखित विकल्पों में से विधानवाचक वाक्य का विकल्प चुनिए।
[A] माता जी ने पूजा कर ली है।
[B] आज खाना नहीं खाऊंगा।
[C] जल्दी दरवाज़ा खोलो।
[D] ईश्वर सबका भला करें।
उत्तर देखें-
[A] ‘माता जी ने पूजा कर ली है’ विधानवाचक वाक्य का उदाहरण है। वे वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो, उसे विधानवाचक वाक्य कहते हैं।
73. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए वाक्य के सही वाक्य भेद का विकल्प हो।
उसका काम बन जाए इसलिए वह किसी से सिफारिश कराने के चक्कर में है।
[A] मिश्र वाक्य
[B] सरल वाक्य
[C] संयुक्त वाक्य
[D] इच्छावाचक वाक्य
उत्तर देखें-
[C] उपर्युक्त वाक्य ‘संयुक्त वाक्य’ का उदाहरण है। संयुक्त वाक्य में दो उपवाक्य होते हैं, दोनों प्रधान होते हैं। दोनों उपवाक्य संयोजक अव्यय से जुड़े होते हैं।
74. निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए वाक्य के सही वाक्य भेद का विकल्प हो।
वह संतुष्ट था इसलिए उसने कभी शिकायत नहीं की।
[A] सरल वाक्य
[B] मिश्र वाक्य
[C] संदेहवाचक वाक्य
[D] संयुक्त वाक्य
उत्तर देखें-
[D] उक्त वाक्य ‘संयुक्त वाक्य’ का उदाहरण है, क्योंकि इसमें दो प्रधान उपवाक्य हैं। दोनों उपवाक्य संयोजक अव्यय (इसीलिए) से जुड़े हैं।
75. नीचे दिए गए वाक्य के सही वाक्य भेद को पहचानिए।
जब तक परीक्षा का दिन नहीं आया था तब तक उसने एक अक्षर नहीं पढ़ा था।
[A] संयुक्त वाक्य
[B] मिश्र वाक्य
[C] सरल वाक्य
[D] आज्ञावाचक वाक्य
उत्तर देखें-
[B] उक्त वाक्य ‘मिश्र वाक्य’ का उदाहरण है, क्योंकि यह दो सरल वाक्यों से मिल कर बना है और दूसरा वाक्य पहले वाक्य पर आश्रित है।
76. निम्नलिखित में से किसे संचारी भाव कहते हैं?
[A] अनुभाव
[B] व्यभिचारी भाव
[C] विभाव
[D] स्थाई भाव
उत्तर देखें-
[B] ‘व्यभिचारी भाव’ को संचारी भाव कहते हैं। संचारी भावों की संख्या 33 है और ये किसी ण किसी स्थायी भाव के साथ प्रगट होते हैं। अर्थात व्यभिचारी या संचारी भाव, स्थायीभावों के सहायक होते हैं, जो अनुकूल परिस्थितियों में घटते बढ़ते रहते हैं।
77. निम्न विकल्पों में स्थायी भाव तथा उनके आधार पर, कल्पित रसों के नाम दिए गए हैं। इसमें से गलत विकल्प को पहचानिए।
[A] उत्साह-वीर रस
[B] अमर्ष-भयानक रस
[C] रति-श्रृंगार रस
[D] शोक-करुण रस
उत्तर देखें-
[B] भयानक रस का स्थायी भाव ‘भय’ है न कि अमर्ष।
78. निम्नलिखित में से कौन-सा रस का अवयव नहीं है?
[A] स्थायी भाव
[B] विभाव
[C] अलंकार
[D] व्यभिचारी भाव
उत्तर देखें-
[C] अलंकार रस का अवयव नहीं है जबकि स्थायी भाव, विभाव, व्यभिचारी भाव रस के अवयव हैं।
79. किस शब्द शक्ति की प्रतीति सबसे पहले हुआ करती थी?
[A] व्यंजना
[B] अभिधा
[C] लक्षणा
[D] रूढ़ा लक्षणा
उत्तर देखें-
[B] ‘अभिधा’ शब्द शक्ति की प्रतीति सबसे पहले हुआ करती है।
80. “रहिमन पानी राखिये बिनु पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे मोती मानुस चून॥” इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
[A] यमक अलंकार
[B] श्लेष अलंकार
[C] रूपक अलंकार
[D] उपमा अलंकार
उत्तर देखें-
[B] उक्त पंक्ति में ‘श्लेष अलंकार’ है क्योंकि यहाँ पानी शब्द के कई अर्थ हैं।

निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दिए गए बहुविकल्पों में से चुनिए।

पुस्तकें सच्ची मित्र होती हैं। अब तक मैं यही समझता था। परंतु उस दिन मेरी यह धारणा भी टूट गई। मैंने एक ऐसी पुस्तक पढ़ी जिसमें घृणा और द्वेष भरा हुआ था। ऐसा लगता था जैसे लेखक महोदय को समाज में सारे लोग शोषक जान पड़ते थे। लेखक को यदि कोई कार में सवारी करता दिखा तो वह नफरत के योग्य लगा, जो मंदिर में जाता हुआ मिला वह मूर्ख लगा, जो संस्कारों की बातें करता वह ढोंगी जान पड़ा। जो संस्कृति और मर्यादा की बात करता वह शोषक प्रतीत हुआ। उसकी नजरों में सच्चा इंसान वही है जो व्यवस्था के विरुद्ध आवाज उठाए। चाहे व्यवस्था उसे सभी सुविधाएं दे रही हो फिर भी उसमें कमियां निकाले। अपने मालिक को, रोजगार देने वालों को अत्याचारी समझे। उसके विरुद्ध समय-समय पर संघर्ष की आवाज उठाता रहे, हड़ताल और तालाबंदी करता रहे, नारे लगाता रहे, झंडा उठाता रहे। ऐसा लगता है कि लेखक के जीवन का लक्ष्य भी मात्र यही था- निरंतर संघर्ष। सच कहूं तो ऐसी पुस्तक पढ़कर मैं शांत नहीं रह पाया। मेरे मन में खलबली मच गई और अशांति की प्राप्ति हुई।

81. अनुच्छेद के अनुसार लेखक के जीवन का लक्ष्य क्या था?
[A] कमियाँ निकालना
[B] कमियाँ पूरी करना
[C] निरंतर संघर्ष
[D] व्यवस्था सुधारना
उत्तर देखें-
[C] अनुच्छेद के अनुसार लेखक के जीवन का लक्ष्य ‘निरंतर संघर्ष’ था।
82. पुस्तक पढ़कर पाठक के मन पर क्या प्रभाव पड़ा?
[A] हृदय हलचल और अशांति से भर गया
[B] मन की उथल-पुथल खत्म हो गई
[C] हृदय शांति से भर गया
[D] मन का संघर्ष समाप्त हो गया
उत्तर देखें-
[A] पुस्तक पढ़कर पाठक के मन पर ‘हृदय हलचल और अशांति से भर गया’।
83. लेखक की नजरों में सच्चा इंसान कौन है?
[A] जो सिर्फ संस्कारों की बात करता रहे
[B] जो व्यवस्था के विरुद्ध लगातार लड़ता रहे
[C] जो लगातार पुस्तकें पढ़ता रहे
[D] जो व्यवस्था को अपनाता रहे
उत्तर देखें-
[B] लेखक की नजरों में सच्चा इंसान वह है ‘जो व्यवस्था के विरुद्ध लगातार लड़ता रहे’।
84. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा संघर्ष का समानार्थी शब्द नहीं है?
[A] समर
[B] लड़ाई
[C] रण
[D] संधि
उत्तर देखें-
[D] ‘संधि’ समझौते का समानार्थी है।
85. दिए गए अनुच्छेद का सटीक शीर्षक लिखिए।
[A] शोषण और शोषक
[B] सही व्यवस्था के लिए आवाज़
[C] मन की कुंठा
[D] पुस्तकें
उत्तर देखें-
[C] दिए गए अनुच्छेद का सटीक शीर्षक ‘मन की कुंठा’ होगा।

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उससे सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दिए गए बहुविकल्पों में से चुनिए।

नए युग में विचारों की नई गंगा बहाओ तुम,
कि सब कुछ जो बदल दे, ऐसे तूफ़ाँ में नहाओ तुम।
अगर तुम ठान लो तो आँधियों को मोड़ सकते हो
अगर तुम ठान लो तारे गगन के तोड़ सकते हो,
अगर तुम ठान लो तो विश्व के इतिहास में अपने-
सुयश का एक नव अध्याय भी तुम जोड़ सकते हो,
तुम्हारे बाहुबल पर विश्व को भारी भरोसा है-
उसी विश्वास को फिर आज जन-जन में जगाओ तुम।
पसीना तुम अगर इस भूमि में अपना मिला दोगे,
करोड़ों दीन-हीनों को नया जीवन दिला दोगे।
तुम्हारी देह के श्रम-सीकरों में शक्ति है इतनी-
कहीं भी धूल में तुम फूल सोने के खिला दोगे।
नया जीवन तुम्हारे हाथ का हल्का इशारा है
इशारा कर वही इस देश को फिर लहलहाओ तुम।

86. यदि भारतीय नवयुवक दृढ़ निश्चय कर लें, तो क्या-क्या कर सकते हैं?
[A] विपदाओं को देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं
[B] विपदाओं का रास्ता बदल सकते हैं
[C] विपदाएँ बढ़ा सकते हैं
[D] कुछ भी किए बिना रह सकते हैं
उत्तर देखें-
[B] यदि भारतीय नवयुवक दृढ़ निश्चय कर लें, तो ‘विपदाओं का रास्ता बदल सकते हैं’।
87. नवयुवकों से क्या करने का आग्रह किया जा रहा है?
[A] जनता में आत्मविश्वास का भाव घटाने का
[B] सिर्फ स्वयं का आत्मविश्वास रखने का
[C] जनता में आत्मविश्वास का भाव जगाने का
[D] पसीना नहीं बहाने का
उत्तर देखें-
[C] नवयुवकों से ‘जनता में आत्मविश्वास का भाव जगाने का’ आग्रह किया जा रहा है।
88. अनुच्छेद के अनुसार युवक यदि परिश्रम करें, तो क्या लाभ होगा?
[A] अपनी शक्ति बढ़ा सकता है
[B] सिर्फ अपना जीवन सुधार सकता है
[C] सब कुछ धूल में मिला सकता है
[D] करोड़ों दीन-हीनों को नया जीवन मिल सकता है
उत्तर देखें-
[D] अनुच्छेद के अनुसार युवक यदि परिश्रम करें, तो ‘करोड़ों दीन-हीनों को नया जीवन मिल सकता है’।
89. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा अध्याय का समानार्थी शब्द नहीं है?
[A] सर्ग
[B] राजस्व
[C] स्कंध
[D] प्रकरण
उत्तर देखें-
[B] राजस्व
90. काव्यांश का उचित शीर्षक चुनिए।
[A] भारतीय नवयुवक
[B] विपदाओं का रास्ता
[C] जनता का विश्वास
[D] विश्व का इतिहास
उत्तर देखें-
[A] काव्यांश का उचित शीर्षक ‘भारतीय नवयुवक’ होगा।

DSSSB TGT Hindi Male 5 सितम्बर 2021, शिफ्ट 2 का प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों के लिए तैयारी का एक महत्वपूर्ण साधन है। इस पेपर को हल करने से न केवल परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट समझ मिलती है, बल्कि समय प्रबंधन और उत्तर देने की रणनीति भी मजबूत होती है। नियमित अभ्यास और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन आपकी सफलता की संभावना को और बढ़ा सकता है।

Previous articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2021 (05 September, Shift 1)
Next articleDSSSB TGT Hindi Question Paper 2021 (18 September, Shift 1)